GKT20 GKT20
Logo GKT20
© 2026 GKT20
रामायण (Ramayan) हिंदू धर्म का एक महान ग्रंथ है, जो मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन और आदर्शों का विस्तृत वर्णन करता है। यह ग्रंथ न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि इसमें नैतिकता, कर्तव्य, भक्ति और आदर्श शासन प्रणाली की भी शिक्षा दी गई है। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPSC, SSC, रेलवे, बैंकिंग, राज्य स्तरीय परीक्षाएँ, शिक्षक भर्ती एवं अन्य सरकारी परीक्षाओं में रामायण से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं। इस प्रश्न संग्रह में रामायण का इतिहास, रचनाकार (महर्षि वाल्मीकि), रामायण के प्रमुख पात्र (श्रीराम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान, रावण आदि), रामायण के प्रमुख कांड (बालकांड, अयोध्याकांड, अरण्यकांड, किष्किंधाकांड, सुंदरकांड, युद्धकांड, उत्तरकांड), रामायण में वर्णित प्रमुख घटनाएँ (वनवास, सीता हरण, राम-रावण युद्ध, लंका विजय), तुलसीदास कृत रामचरितमानस, विभिन्न भारतीय भाषाओं में रामायण के अन्य संस्करण, एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर आधारित वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQs) शामिल हैं। यह संग्रह न केवल आपकी रामायण संबंधी ज्ञान को समृद्ध करेगा, बल्कि परीक्षा की तैयारी में भी आपकी सहायता करेगा। यदि आप रामायण से जुड़े सामान्य ज्ञान को मजबूत करना चाहते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं, तो यह प्रश्न संग्रह आपके लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगा!
प्रश्‍न 401 से 450 कुल प्रश्‍न: 1222

प्रश्‍न 401. मरीचि, अत्रि, अंगिरा, पुलस्त्य, पुलह और क्रतु— ये कौन हैं?

[A] मरुत्
[B] प्रजापति
[C] आदित्य
[D] देवता
उत्तर - [B] प्रजापति

प्रश्‍न 402. शंबर दैत्य को किसने मारा था?

[A] लक्ष्मण
[B] हनुमान
[C] श्रीराम
[D] सुग्रीव
उत्तर - [C] श्रीराम

प्रश्‍न 403. इनमें से ‘नागमाता’ किसे कहते हैं?

[A] सुरसा
[B] सिंहिका
[C] त्रिजटा
[D] मंदोदरी
उत्तर - [A] सुरसा

प्रश्‍न 404. वरुण किस दिशा के लोकपाल माने जाते हैं?

[A] दक्षिण-पूर्व
[B] उत्तर
[C] पश्चिम
[D] पूर्व
उत्तर - [C] पश्चिम

प्रश्‍न 405. वानर यूथपति मारीच का पिता कौन था?

[A] याज्ञवल्क्य
[B] वसिष्ठ
[C] मरीचि
[D] जमदग्नि
उत्तर - [C] मरीचि

प्रश्‍न 406. लंका राक्षसी को किसने घूँसों से प्रहार करके मार डाला था?

[A] हनुमान
[B] अंगद
[C] नील
[D] विनत
उत्तर - [A] हनुमान

प्रश्‍न 407. उस तीर्थ का क्या नाम था जिसमें डुबकी लगाकर श्रीराम ने परमधाम को प्रस्थान किया था?

[A] समंतपंचक
[B] गोमंतक
[C] गोप्रतार
[D] नारदकुंड
उत्तर - [C] गोप्रतार

प्रश्‍न 408. राजा जनक के छोटे भाई का क्या नाम था?

[A] कुशनाभ
[B] कुश
[C] कुशध्वज
[D] सीरध्वज
उत्तर - [C] कुशध्वज

प्रश्‍न 409. वनवास काल में श्रीराम सर्वाधिक समय तक किस स्थान पर ठहरे थे?

[A] समुद्र तट पर
[B] चित्रकूट में
[C] किष्किंधा पर्वत पर
[D] भरद्वाज आश्रम में
उत्तर - [B] चित्रकूट में

प्रश्‍न 410. भगीरथ का पुत्र इनमें से कौन था?

[A] अज
[B] अंशुमान
[C] दिलीप
[D] ककुत्स्थ
उत्तर - [D] ककुत्स्थ

प्रश्‍न 411. सीता की खोज के लिए सुग्रीव ने मालव देश में किसे भेजा था?

[A] विनत
[B] नल
[C] अंगद
[D] वृषभ
उत्तर - [A] विनत

प्रश्‍न 412. ‘महाराज, मैं दो वर माँगती हूँ— पहला, राम को चौदह वर्ष का वनवास और दूसरा, भरत को राजगद्दी।’ दशरथ से ऐसा किसने कहा था?

[A] सुमित्रा
[B] कौशल्या
[C] मंथरा
[D] कैकेयी
उत्तर - [D] कैकेयी

प्रश्‍न 413. वानरों की उत्पत्ति किनसे हुई थी?

[A] देवताओं और गंधर्वों
[B] ब्रह्मा
[C] इंद्र
[D] सूर्य
उत्तर - [A] देवताओं और गंधर्वों

प्रश्‍न 414. ‘रावण यदि रसातल में भी छुप जाय अथवा पितामह ब्रह्मा के पास भी चला जाय, तो भी अब वह मेरे हाथों से बच न सकेगा।’ ये उद्गार किसके थे?

[A] बालि
[B] लक्ष्मण
[C] श्रीराम
[D] हनुमान
उत्तर - [C] श्रीराम

प्रश्‍न 415. दंडक वन में श्रीराम, सीता व लक्ष्मण पर किस राक्षस ने आक्रमण किया था?

[A] विराध
[B] प्रहस्त
[C] प्रघस
[D] कबंध
उत्तर - [A] विराध

प्रश्‍न 416. विभीषण की माता कौन थी?

[A] मंदोदरी
[B] कैकसी
[C] उर्वशी
[D] प्रभा
उत्तर - [B] कैकसी

प्रश्‍न 417. कुबेर के हाथी का क्या नाम है?

[A] महापद्म
[B] शत्रुहंता
[C] कुवलयापीड
[D] हिमपांडु
उत्तर - [D] हिमपांडु

प्रश्‍न 418. इनमें से लक्ष्मण ने किस राक्षसी के नाक-कान नहीं काटे थे?

[A] अयोमुखी
[B] ताड़का
[C] त्रिजटा
[D] शूर्पणखा
उत्तर - [C] त्रिजटा

प्रश्‍न 419. इनमें से कार्तिकेय का वाहन कौन है?

[A] मयूर
[B] चूहा
[C] नंदी (बैल)
[D] गरुड़
उत्तर - [A] मयूर

प्रश्‍न 420. सुषेण (वानर) किसके अंश से जन्मा था?

[A] वरुण
[B] ब्रह्मा
[C] शिव
[D] इंद्र
उत्तर - [A] वरुण

प्रश्‍न 421. अंगद की माता का क्या नाम था?

[A] रुमा
[B] तारा
[C] अहल्या
[D] मंदोदरी
उत्तर - [B] तारा

प्रश्‍न 422. रावण को सिद्धिमंत्र किस देवता से प्राप्त हुआ था?

[A] इंद्र
[B] ब्रह्मा
[C] विष्णु
[D] शिव
उत्तर - [B] ब्रह्मा

प्रश्‍न 423. मेघनाद को ‘ब्रह्मशिरस्’ नामक अस्त्र किसने दिया था?

[A] ब्रह्मा
[B] शिव
[C] अग्नि
[D] दुर्गा
उत्तर - [A] ब्रह्मा

प्रश्‍न 424. इनमें से कौन जुड़वाँ जन्मे थे?

[A] राम-लक्ष्मण
[B] भरत-शत्रुघ्न
[C] रावण-अहिरावण
[D] लव-कुश
उत्तर - [D] लव-कुश

प्रश्‍न 425. रामायण में कुल कितनों शापों का वर्णन है?

[A] 40
[B] 48
[C] 61
[D] 72
उत्तर - [C] 61

प्रश्‍न 426. वह कौन महर्षि थे जो संपूर्ण समुद्र-जल को चुल्लू में भरकर पी गए थे?

[A] अत्रि
[B] अगस्त्य
[C] दुर्वासा
[D] वाल्मीकि
उत्तर - [B] अगस्त्य

प्रश्‍न 427. इनमें से किसका नाम ‘गिरिजा’ है?

[A] सीता
[B] पार्वती
[C] मंदोदरी
[D] सुलोचना
उत्तर - [B] पार्वती

प्रश्‍न 428. रामायण में कुल कितने वरदानों का वर्णन है?

[A] 82
[B] 90
[C] 100
[D] 110
उत्तर - [A] 82

प्रश्‍न 429. श्रृंगवेरपुर किस नदी के तट पर स्थित था?

[A] गोदावरी
[B] सरयू
[C] गंगा
[D] तमसा
उत्तर - [C] गंगा

प्रश्‍न 430. वह कौन सा पर्वत था जो साठ हजार पर्वतों के मध्य में स्थित था?

[A] कैलाश
[B] मैनाक
[C] महेंद्र
[D] मेरु
उत्तर - [D] मेरु

प्रश्‍न 431. मतंग ऋषि के शाप के भय से बालि किस पर्वत पर नहीं जाता था?

[A] ऋष्यमूक
[B] सुमेरु
[C] नील
[D] अंजन
उत्तर - [A] ऋष्यमूक

प्रश्‍न 432. भरद्वाज ऋषि का आश्रम किस नदी के किनारे पर था?

[A] तमसा
[B] नर्मदा
[C] सरयू
[D] गंगा-यमुना के संगम पर
उत्तर - [D] गंगा-यमुना के संगम पर

प्रश्‍न 433. लवपुर किसने बसाया था?

[A] राम
[B] रावण
[C] कुश
[D] लव
उत्तर - [D] लव

प्रश्‍न 434. उस पर्वत का क्या नाम है जो सिंधु नद और समुद्र के संगम पर स्थित था तथा जिसके सौ शिखर थे?

[A] नीलगिरि
[B] हेमगिरि
[C] मेरु
[D] महेंद्र
उत्तर - [B] हेमगिरि

प्रश्‍न 435. राजा जनक के पुरोहित का क्या नाम था?

[A] सीरध्वज
[B] वसिष्ठ
[C] शतानंद
[D] याज्ञवल्क्य
उत्तर - [C] शतानंद

प्रश्‍न 436. अत्रि ऋषि की पत्नी कौन थीं?

[A] अरुंधती
[B] रोहिणी
[C] केतकी
[D] अनसूया
उत्तर - [D] अनसूया

प्रश्‍न 437. संपाति को सीता-हरण की जानकारी किसने दी थी?

[A] सुपार्श्व
[B] जटायु
[C] अंगद
[D] हनुमान
उत्तर - [A] सुपार्श्व

प्रश्‍न 438. मंदोदरी के अतिरिक्त रावण की अन्य कितनी पत्नियाँ थीं?

[A] 800
[B] 900
[C] 1000
[D] 1100
उत्तर - [C] 1000

प्रश्‍न 439. श्रीराम के दरबार में किसने रामायण का गान किया था?

[A] लव-कुश
[B] नारद
[C] वाल्मीकि
[D] जाबालि
उत्तर - [A] लव-कुश

प्रश्‍न 440. ‘हे लंका नरेश! यह वानर कोई गुप्तचर नहीं लगता, अपितु दूत दिखाई देता है। अतः इसका वध करना उचित नहीं। आप इसे कोई दंड देकर छोड़ सकते हैं।’ रावण को यह परामर्श किसने दिया था?

[A] अतिकाय
[B] सुमाली
[C] विभीषण
[D] मेघनाद
उत्तर - [C] विभीषण

प्रश्‍न 441. उल्कामुख और अनंग (वानर) का पिता कौन था?

[A] केसरी
[B] हुताशन
[C] सुषेण
[D] द्विविद
उत्तर - [B] हुताशन

प्रश्‍न 442. रावण के कितनी भुजाएँ थीं?

[A] 10
[B] 20
[C] 40
[D] 60
उत्तर - [B] 20

प्रश्‍न 443. मनु का अस्त्र इनमें से कौन सा है?

[A] शिखर
[B] सौम्य
[C] रुचिर
[D] शीतेषु
उत्तर - [D] शीतेषु

प्रश्‍न 444. महोदर राक्षस की माता कौन थी?

[A] त्रिजटा
[B] वज्रज्वाला
[C] पुष्पोत्कटा
[D] वाका
उत्तर - [C] पुष्पोत्कटा

प्रश्‍न 445. इनमें से राजा दशरथ का पुत्रेष्टि यज्ञ किसने करवाया था?

[A] ऋष्यशृंग
[B] भारद्वाज
[C] विश्वामित्र
[D] अत्रि
उत्तर - [A] ऋष्यशृंग

प्रश्‍न 446. अहल्या, जिनका श्रीराम ने उद्धार किया था, का नाम ‘अहल्या’ कैसे पड़ा?

[A] हत्य (विरूपता) लेश मात्र भी न होने के कारण (यह नाम ब्रह्मा ने दिया था)
[B] बिल्कुल भी न हिलने (जड़वत्) के कारण
[C] पति द्वारा शापित होने के कारण
[D] श्रीराम द्वारा उद्धारित होने के कारण
उत्तर - [A] हत्य (विरूपता) लेश मात्र भी न होने के कारण (यह नाम ब्रह्मा ने दिया था)

प्रश्‍न 447. नहुष के पिता कौन थे?

[A] आयु
[B] ककुत्स्थ
[C] पूरु
[D] यौधेय
उत्तर - [A] आयु

प्रश्‍न 448. रावण के परिवार का वह कौन योद्धा था जो राम-रावण युद्ध में श्रीराम की ओर से लड़ा था?

[A] महोदर
[B] विभीषण
[C] प्रहस्त
[D] माल्यवान्
उत्तर - [B] विभीषण

प्रश्‍न 449. धूम्र (रीछ) कुल कितनी सेना लेकर श्रीराम की सहायता हेतु आया था?

[A] 1,00,00,00,000
[B] 5,00,00,00,000
[C] 10,00,00,00,000
[D] 20,00,00,00,000
उत्तर - [D] 20,00,00,00,000

प्रश्‍न 450. दिन में कुल कितने मुहूर्त बीतते हैं?

[A] 15
[B] 16
[C] 17
[D] 18
उत्तर - [A] 15