GKT20 GKT20
Logo GKT20
© 2026 GKT20
रामायण (Ramayan) हिंदू धर्म का एक महान ग्रंथ है, जो मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन और आदर्शों का विस्तृत वर्णन करता है। यह ग्रंथ न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि इसमें नैतिकता, कर्तव्य, भक्ति और आदर्श शासन प्रणाली की भी शिक्षा दी गई है। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPSC, SSC, रेलवे, बैंकिंग, राज्य स्तरीय परीक्षाएँ, शिक्षक भर्ती एवं अन्य सरकारी परीक्षाओं में रामायण से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं। इस प्रश्न संग्रह में रामायण का इतिहास, रचनाकार (महर्षि वाल्मीकि), रामायण के प्रमुख पात्र (श्रीराम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान, रावण आदि), रामायण के प्रमुख कांड (बालकांड, अयोध्याकांड, अरण्यकांड, किष्किंधाकांड, सुंदरकांड, युद्धकांड, उत्तरकांड), रामायण में वर्णित प्रमुख घटनाएँ (वनवास, सीता हरण, राम-रावण युद्ध, लंका विजय), तुलसीदास कृत रामचरितमानस, विभिन्न भारतीय भाषाओं में रामायण के अन्य संस्करण, एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर आधारित वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQs) शामिल हैं। यह संग्रह न केवल आपकी रामायण संबंधी ज्ञान को समृद्ध करेगा, बल्कि परीक्षा की तैयारी में भी आपकी सहायता करेगा। यदि आप रामायण से जुड़े सामान्य ज्ञान को मजबूत करना चाहते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं, तो यह प्रश्न संग्रह आपके लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगा!
प्रश्‍न 901 से 950 कुल प्रश्‍न: 1222

प्रश्‍न 901. इनमें से किस मुनि के साथ महर्षि विश्वामित्र की बहन सत्यवती का विवाह हुआ था?

[A] वसिष्ठ
[B] ऋचीक
[C] अत्रि
[D] भारद्वाज
उत्तर - [B] ऋचीक

प्रश्‍न 902. किस ऋषि ने सीताजी की शुद्धता का दावा किया था?

[A] वाल्मीकि
[B] विश्वामित्र
[C] भारद्वाज
[D] परशुराम
उत्तर - [A] वाल्मीकि

प्रश्‍न 903. सिंहिका राक्षसी किसकी माता थी?

[A] राहु
[B] चंद्रमा
[C] दैत्य
[D] रावण
उत्तर - [A] राहु

प्रश्‍न 904. ‘नागपाश’ नामक अस्त्र मेघनाद को किसने दिया था?

[A] रावण
[B] शिव
[C] ब्रह्मा
[D] इंद्र
उत्तर - [D] इंद्र

प्रश्‍न 905. त्रिशंकु का पुत्र इनमें से कौन था?

[A] अंबरीष
[B] रोमपाद
[C] गय
[D] धुंधुमार
उत्तर - [D] धुंधुमार

प्रश्‍न 906. वानर यूथपति श्वेत का जन्म किसके अंश से हुआ था?

[A] इंद्र
[B] अग्नि
[C] शिव
[D] सूर्य
उत्तर - [D] सूर्य

प्रश्‍न 907. मुनियों के उस समुदाय को क्या कहा जाता है, जो पत्तों का आहार करता है?

[A] वैखानस
[B] उन्मज्जक
[C] पत्राहार
[D] सलिलाहार
उत्तर - [C] पत्राहार

प्रश्‍न 908. वनवास से लौटकर श्रीराम ने अपनी जटाएँ कहाँ कटवाई थीं?

[A] अयोध्या राजभवन में
[B] नंदिग्राम में
[C] सरयू नदी के तट पर
[D] वाल्मीकि आश्रम में
उत्तर - [B] नंदिग्राम में

प्रश्‍न 909. श्रवणकुमार की हत्या किसके हाथों हुई थी?

[A] लक्ष्मण
[B] विभीषण
[C] दशरथ
[D] जनक
उत्तर - [C] दशरथ

प्रश्‍न 910. श्रीराम जिस रथ पर सवार हो रावण से युद्ध कर रहे थे, वह किसने भेजा था?

[A] वायु
[B] शिव
[C] इंद्र
[D] ब्रह्मा
उत्तर - [C] इंद्र

प्रश्‍न 911. मेघनाद की पत्नी कौन थी?

[A] मौर्वी
[B] सुलोचना
[C] कुमुदिनी
[D] सुहासिनी
उत्तर - [B] सुलोचना

प्रश्‍न 912. किस देवता का एक नाम 'स्थाणु' है?

[A] विष्णु
[B] गणेश
[C] इंद्र
[D] शिव
उत्तर - [D] शिव

प्रश्‍न 913. कालनेमि (राक्षस) को किसने मारा था?

[A] श्रीराम
[B] हनुमान
[C] परशुराम
[D] बालि
उत्तर - [B] हनुमान

प्रश्‍न 914. भानुमान कहाँ के राजा थे?

[A] मधुपुर
[B] माहिष्मती
[C] कोशल
[D] किष्किंधा
उत्तर - [C] कोशल

प्रश्‍न 915. प्रहस्त-पुत्र जंबुमाली का वध किसने किया था?

[A] सुग्रीव
[B] गंधमादन
[C] हनुमान
[D] जांबवान्
उत्तर - [C] हनुमान

प्रश्‍न 916. इनमें से कौन है जो ‘नारायण-नारायण’ कहता हुआ तीनों लोकों में विचरण करता था?

[A] विश्वामित्र
[B] गौतम
[C] नारद
[D] दुर्वासा
उत्तर - [C] नारद

प्रश्‍न 917. त्रिशिरा राक्षस का पिता कौन था?

[A] खर
[B] दूषण
[C] रावण
[D] मारीच
उत्तर - [C] रावण

प्रश्‍न 918. वानर यूथपति दधिमुख में किसका अंश था?

[A] वरुण
[B] इंद्र
[C] सूर्य
[D] चंद्रमा
उत्तर - [D] चंद्रमा

प्रश्‍न 919. प्राग्ज्योतिष नगर किस पर्वत पर स्थित था?

[A] मैनाक
[B] वराह
[C] कैलास
[D] महेंद्र
उत्तर - [B] वराह

प्रश्‍न 920. राजा जनक ने श्रीराम को (दहेज स्वरूप) जो दिव्य धनुष, अभेद्य कवच, अक्षय बाणों से भरे तूणीर और सुवर्ण-भूषित खड्ग दिए थे, वे उन्हें (जनक को) किसने प्रदान किए थे?

[A] इंद्र
[B] ब्रह्मा
[C] महात्मा वरुण
[D] शिव
उत्तर - [C] महात्मा वरुण

प्रश्‍न 921. राजा जनक के वंश का नाम ‘मैथिल’ कैसे पड़ा?

[A] राजा मिथि के नाम से चला, इस कारण
[B] मिथिला में शासन था, इस कारण
[C] प्रजापालक व न्यायशील थे, इस कारण
[D] इस वंश में सीताजी का जन्म हुआ, इस कारण
उत्तर - [A] राजा मिथि के नाम से चला, इस कारण

प्रश्‍न 922. बालि (वानर) कहाँ का राजा था?

[A] माहिष्मती
[B] किष्किंधा
[C] अलकापुरी
[D] अहिच्छत्र
उत्तर - [B] किष्किंधा

प्रश्‍न 923. संपाति (गृद्ध) के पंख कैसे जल गए थे?

[A] सूर्य की प्रखर किरणों से
[B] आग लगने से
[C] रावण द्वारा काट दिए जाने से
[D] ऋषियों के शाप से
उत्तर - [A] सूर्य की प्रखर किरणों से

प्रश्‍न 924. रामायण के सबसे बड़े कांड का क्या नाम है?

[A] सुंदरकांड
[B] युद्धकांड
[C] उत्तरकांड
[D] किष्किंधाकांड
उत्तर - [B] युद्धकांड

प्रश्‍न 925. किसने विभीषण को चिरजीवी होने का वर दिया था?

[A] ब्रह्मा
[B] विष्णु
[C] इंद्र
[D] महेश
उत्तर - [A] ब्रह्मा

प्रश्‍न 926. समुद्र का एक नाम ‘सागर’ कैसे पड़ा?

[A] गर (विष) धारण करने के कारण
[B] लक्ष्मण द्वारा पराजित होने के कारण
[C] राजा सगर द्वारा खुदवाने के कारण
[D] अति विस्तृत होने के कारण
उत्तर - [C] राजा सगर द्वारा खुदवाने के कारण

प्रश्‍न 927. राजा दशरथ की पुत्री का विवाह किससे हुआ था?

[A] ऋष्यशृंग
[B] वसिष्ठ
[C] गय
[D] रोमपाद
उत्तर - [A] ऋष्यशृंग

प्रश्‍न 928. कारुपथ का राजा इनमें से कौन था?

[A] चंद्रकेतु
[B] कुश
[C] अंगद
[D] भरत
उत्तर - [C] अंगद

प्रश्‍न 929. मकरध्वज किस जंतु के गर्भ से जन्मा था?

[A] कच्छप
[B] मत्स्य
[C] ग्राह
[D] सर्प
उत्तर - [B] मत्स्य

प्रश्‍न 930. उस मणि का क्या नाम है जो समुद्र-मंथन से उत्पन्न हुई थी?

[A] कौस्तुभ
[B] पारस
[C] वैदूर्य
[D] स्यमंतक
उत्तर - [A] कौस्तुभ

प्रश्‍न 931. सीता-हरण के समय असली सीता के स्थान पर माया से नकली सीता की सृष्टि किसने की थी?

[A] इंद्र
[B] ब्रह्मा
[C] अग्नि
[D] वरुण
उत्तर - [C] अग्नि

प्रश्‍न 932. इनमें निषादराज कौन था?

[A] गय
[B] सुमंत्र
[C] गुह
[D] संपाति
उत्तर - [C] गुह

प्रश्‍न 933. जांबवान् में कितनी दूरी तक छलाँग लगाने की क्षमता थी?

[A] 90 योजन
[B] 100 योजन
[C] 120 योजन
[D] 150 योजन
उत्तर - [A] 90 योजन

प्रश्‍न 934. वह कौन सा देश था जो सुंदर अश्वों के लिए प्रसिद्ध था?

[A] मिथिला
[B] गया
[C] बाह्लीक
[D] अयोध्या
उत्तर - [C] बाह्लीक

प्रश्‍न 935. इनमें से कौन सी महौषधि है, जो युद्ध के कारण रंगतहीन हुए शरीर में पहले की-सी रंगत ला देती है?

[A] संजीवकरणी
[B] संधानी
[C] सावर्ण्यकरणी
[D] विशल्यकरणी
उत्तर - [C] सावर्ण्यकरणी

प्रश्‍न 936. लंगूर जाति के काले मुंह वाले वानरों का यूथपति कौन था?

[A] मैंद
[B] गवाक्ष
[C] कुमुद
[D] सुषेण
उत्तर - [B] गवाक्ष

प्रश्‍न 937. सर्वप्रथम हनुमान की भेंट श्रीराम से किस स्थान पर हुई थी?

[A] ऋष्यमूक पर्वत
[B] पंपा सरोवर
[C] लंका
[D] पंचवटी
उत्तर - [A] ऋष्यमूक पर्वत

प्रश्‍न 938. इनमें से ‘श्रीरामचरितमानस’ का रचियता कौन है?

[A] वाल्मीकि
[B] तुलसीदास
[C] भवभूति
[D] विश्वामित्र
उत्तर - [B] तुलसीदास

प्रश्‍न 939. श्रीराम का जन्म किस तिथि को हुआ था?

[A] सप्तमी
[B] अष्टमी
[C] नवमी
[D] दशमी
उत्तर - [C] नवमी

प्रश्‍न 940. श्रीराम के पश्चात् अयोध्या का राजा कौन बना था?

[A] लव
[B] कुश
[C] चंद्रकेतु
[D] अंगद
उत्तर - [B] कुश

प्रश्‍न 941. रावण-बंधुओं में सबसे छोटा कौन था?

[A] रावण
[B] विभीषण
[C] कुंभकर्ण
[D] कोई नहीं
उत्तर - [B] विभीषण

प्रश्‍न 942. इनमें से चिरंजीवी कौन माना जाता है?

[A] अंगद
[B] हनुमान
[C] मेघनाद
[D] लक्ष्मण
उत्तर - [B] हनुमान

प्रश्‍न 943. समुद्र-मंथन से जो अश्व निकला था उसका क्या नाम है?

[A] चेतक
[B] बाज
[C] उच्चैःश्रवा
[D] सुमाली
उत्तर - [C] उच्चैःश्रवा

प्रश्‍न 944. रावण के कुल कितने सिर थे?

[A] 10
[B] 20
[C] 30
[D] 40
उत्तर - [A] 10

प्रश्‍न 945. ब्रह्मा से वर माँगते समय कुंभकर्ण की जिह्वा पर कौन देवी आकर विराजमान हो गई थीं?

[A] दुर्गा
[B] सरस्वती
[C] लक्ष्मी
[D] पार्वती
उत्तर - [B] सरस्वती

प्रश्‍न 946. वह कौन वानर वीर था जो रावण के दरबार में पाँव जमाकर खड़ा हो गया था और जिसने उसे हिला भी देने की चुनौती दी थी?

[A] हनुमान
[B] अंगद
[C] सुग्रीव
[D] जांबवान्
उत्तर - [B] अंगद

प्रश्‍न 947. रावण का एक नाम ‘दशग्रीव’ क्यों था?

[A] दसों दिशाओं को जीत लेने के कारण
[B] दस ग्रीवाओं सहित जन्म लेने के कारण
[C] प्रकांड विद्वान होने के कारण
[D] इंद्र को पराजित कर देने के कारण
उत्तर - [B] दस ग्रीवाओं सहित जन्म लेने के कारण

प्रश्‍न 948. लवणासुर का पिता कौन था?

[A] रावण
[B] प्रहस्त
[C] मधुदैत्य
[D] पुलस्त्य
उत्तर - [C] मधुदैत्य

प्रश्‍न 949. महर्षि दुर्वासा की माता का क्या नाम था?

[A] अरुंधती
[B] अहल्या
[C] गार्गी
[D] अनसूया
उत्तर - [D] अनसूया

प्रश्‍न 950. इंद्र की पत्नी का क्या नाम था?

[A] अंजनी
[B] सती
[C] अहल्या
[D] शची
उत्तर - [D] शची