GKT20 GKT20
Logo GKT20
© 2026 GKT20
रामायण (Ramayan) हिंदू धर्म का एक महान ग्रंथ है, जो मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन और आदर्शों का विस्तृत वर्णन करता है। यह ग्रंथ न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि इसमें नैतिकता, कर्तव्य, भक्ति और आदर्श शासन प्रणाली की भी शिक्षा दी गई है। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPSC, SSC, रेलवे, बैंकिंग, राज्य स्तरीय परीक्षाएँ, शिक्षक भर्ती एवं अन्य सरकारी परीक्षाओं में रामायण से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं। इस प्रश्न संग्रह में रामायण का इतिहास, रचनाकार (महर्षि वाल्मीकि), रामायण के प्रमुख पात्र (श्रीराम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान, रावण आदि), रामायण के प्रमुख कांड (बालकांड, अयोध्याकांड, अरण्यकांड, किष्किंधाकांड, सुंदरकांड, युद्धकांड, उत्तरकांड), रामायण में वर्णित प्रमुख घटनाएँ (वनवास, सीता हरण, राम-रावण युद्ध, लंका विजय), तुलसीदास कृत रामचरितमानस, विभिन्न भारतीय भाषाओं में रामायण के अन्य संस्करण, एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर आधारित वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQs) शामिल हैं। यह संग्रह न केवल आपकी रामायण संबंधी ज्ञान को समृद्ध करेगा, बल्कि परीक्षा की तैयारी में भी आपकी सहायता करेगा। यदि आप रामायण से जुड़े सामान्य ज्ञान को मजबूत करना चाहते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं, तो यह प्रश्न संग्रह आपके लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगा!
प्रश्‍न 851 से 900 कुल प्रश्‍न: 1222

प्रश्‍न 851. लंका पहुँच कर श्रीराम की वानर सेना किस पर्वत के पास ठहरी थी?

[A] सुमेरु
[B] सुवेल
[C] ऋष्यमूक
[D] नील
उत्तर - [B] सुवेल

प्रश्‍न 852. वह कौन सा अस्त्र है जो पिशाचों का प्रिय अस्त्र माना जाता है?

[A] वारुणास्त्र
[B] जृंभकास्त्र
[C] इंद्रास्त्र
[D] मोहनास्त्र
उत्तर - [D] मोहनास्त्र

प्रश्‍न 853. रावण की उस तलवार का नाम बताइए, जो उसने शिवजी से प्राप्त की थी?

[A] संहारिणी
[B] चंद्रहास
[C] विजयिनी
[D] चंद्रावल
उत्तर - [B] चंद्रहास

प्रश्‍न 854. कार्तिकेय का एक नाम ‘षण्मुख’ क्यों है?

[A] गंगा से उत्पन्न होने के कारण
[B] (ब) कृत्तिकाओं द्वारा पाले जाने के कारण
[C] कृत्तिकाओं का स्तनपान करने हेतु छह मुख धारण करने के कारण
[D] राक्षसों का संहार करने के कारण
उत्तर - [C] कृत्तिकाओं का स्तनपान करने हेतु छह मुख धारण करने के कारण

प्रश्‍न 855. मंदोदरी के पिता का क्या नाम था?

[A] मय
[B] सुमाली
[C] मारीच
[D] सुबाहु
उत्तर - [A] मय

प्रश्‍न 856. अतिकाय राक्षस का वध किसने किया था?

[A] हनुमान
[B] लक्ष्मण
[C] अंगद
[D] जांबवान्
उत्तर - [B] लक्ष्मण

प्रश्‍न 857. नारदजी किसके मानस-पुत्र थे?

[A] इंद्र
[B] ब्रह्मा
[C] विष्णु
[D] वरुण
उत्तर - [B] ब्रह्मा

प्रश्‍न 858. लक्ष्मण, हनुमान, भरत और शत्रुघ्न को किन दो भाइयों ने युद्ध में पराजित कर दिया था?

[A] रावण-कुंभकर्ण
[B] बालि-सुग्रीव
[C] लव-कुश
[D] खर-दूषण
उत्तर - [C] लव-कुश

प्रश्‍न 859. सुग्रीव का मामा इनमें से कौन था?

[A] दधिमुख
[B] अग्निमुख
[C] अग्निवर्ण
[D] अग्निकेतु
उत्तर - [A] दधिमुख

प्रश्‍न 860. इनमें से वह कौन सी महौषधि है जो शरीर में धँसे हुए बाण आदि को निकालकर घाव भरने और पीड़ा दूर करने के काम आती है?

[A] सावर्ण्यकरणी
[B] विशल्यकरणी
[C] संजीवकरणी
[D] संधानी
उत्तर - [B] विशल्यकरणी

प्रश्‍न 861. ‘ब्रह्मशिर’ नामक अस्त्र किसका था?

[A] इंद्र
[B] ब्रह्मा
[C] शिव
[D] नारद
उत्तर - [B] ब्रह्मा

प्रश्‍न 862. इंद्र के सारथि का नाम बताइए?

[A] दारुक
[B] मातलि
[C] अधिरथ
[D] सुवर्चा
उत्तर - [B] मातलि

प्रश्‍न 863. जिस समय राम वनवास के लिए जा रहे थे उस समय भरत व शत्रुघ्न कहाँ थे?

[A] अयोध्या में ही
[B] आखेट हेतु वन गए थे
[C] भरत के ननिहाल (केकय देश) में
[D] वसिष्ठ के आश्रम पर
उत्तर - [C] भरत के ननिहाल (केकय देश) में

प्रश्‍न 864. देवताओं को ‘सुर’ क्यों कहा जाता है?

[A] असुरों से युद्ध करने के कारण
[B] वारुणी (सुरा) को ग्रहण करने के कारण
[C] समुद्र-मंथन करने के कारण
[D] संगीत विद्या में निपुण होने के कारण
उत्तर - [B] वारुणी (सुरा) को ग्रहण करने के कारण

प्रश्‍न 865. राजा जनक के पिता कौन थे?

[A] ह्रास्वरोमा
[B] उदावसु
[C] ककुत्स्थ
[D] मिथि
उत्तर - [A] ह्रास्वरोमा

प्रश्‍न 866. 'मारुत' किस देवता का नाम है?

[A] अग्नि
[B] इंद्र
[C] वायु
[D] शनि
उत्तर - [C] वायु

प्रश्‍न 867. दूषण किसका सेनापति था?

[A] रावण
[B] सहस्रार्जुन
[C] खर
[D] बालि
उत्तर - [C] खर

प्रश्‍न 868. जिस गृह में केवल पूर्व दिशा की ओर द्वार हो, अन्य तीन दिशाओं में न हो, उसे क्या कहा जाता है?

[A] सर्वतोभद्र
[B] वर्धमान्
[C] नंदावर्त्त
[D] स्वस्तिक
उत्तर - [D] स्वस्तिक

प्रश्‍न 869. राजा जनक की पत्नी का क्या नाम था?

[A] सुमित्रा
[B] हेमा
[C] सुनयना
[D] सुगंधा
उत्तर - [C] सुनयना

प्रश्‍न 870. उस गंधर्व का क्या नाम है जिसने अपनी तीन पुत्रियों का विवाह माल्यवान्, सुमाली और माली (राक्षस) के साथ किया था?

[A] केतुमती
[B] सुलोचना
[C] मंदोदरी
[D] नर्मदा
उत्तर - [D] नर्मदा

प्रश्‍न 871. कुबेर को पुष्पक विमान किसने दिया था?

[A] इंद्र
[B] शिव
[C] सूर्य
[D] ब्रह्मा
उत्तर - [D] ब्रह्मा

प्रश्‍न 872. राजा सगर की दूसरी पत्नी का क्या नाम था?

[A] सुनीति
[B] शुभा
[C] सुमति
[D] श्रुतकीर्ति
उत्तर - [C] सुमति

प्रश्‍न 873. शिवजी का वास-स्थान किस पर्वत पर है?

[A] ऋष्यमूक
[B] कैलास
[C] महेंद्र
[D] सुमेरु
उत्तर - [B] कैलास

प्रश्‍न 874. लक्ष्मण किसका अवतार थे?

[A] शेष
[B] विष्णु
[C] अग्नि
[D] सूर्य
उत्तर - [A] शेष

प्रश्‍न 875. किस अस्त्र का प्रयोग कर श्रीराम ने कुंभकर्ण का वध किया था?

[A] ब्रह्मास्त्र
[B] वारुणास्त्र
[C] इंद्रास्त्र
[D] जृंभकास्त्र
उत्तर - [C] इंद्रास्त्र

प्रश्‍न 876. हनुमान के लंका जाते समय सीताजी के लिए श्रीराम ने कौन सी वस्तु अपनी पहचान के रूप में दी थी?

[A] भुजबंध
[B] पुष्प
[C] खड़ाऊँ
[D] मुद्रिका (अँगूठी)
उत्तर - [D] मुद्रिका (अँगूठी)

प्रश्‍न 877. वज्रास्त्र, ऐषीकास्त्र और वायव्यास्त्र श्रीराम को किसने प्रदान किए थे?

[A] लोमश
[B] परशुराम
[C] इंद्र
[D] विश्वामित्र
उत्तर - [D] विश्वामित्र

प्रश्‍न 878. सहस्रार्जुन को ‘कार्तवीर्य’ क्यों कहा जाता है?

[A] रावण को पराजित करने के कारण
[B] कृतवीर्य का पुत्र था, इस कारण
[C] सहस्र भुजाओं वाला होने के कारण
[D] प्रजा के साथ निर्दयतापूर्ण व्यवहार करने के कारण
उत्तर - [B] कृतवीर्य का पुत्र था, इस कारण

प्रश्‍न 879. भरत का शरीर किस वर्ण का था?

[A] रक्त
[B] गौर
[C] नील
[D] पीत
उत्तर - [C] नील

प्रश्‍न 880. महर्षि अगस्त्य ने श्रीराम को जो दिव्य धनुष दिया था वह किसका था?

[A] विष्णु
[B] ब्रह्मा
[C] शिव
[D] परशुराम
उत्तर - [A] विष्णु

प्रश्‍न 881. रामायण में कुल कितने कांड हैं?

[A] 8
[B] 10
[C] 6
[D] 7
उत्तर - [D] 7

प्रश्‍न 882. वानरों का हाथियों से किस कारण वैर था?

[A] हाथी का रूप धारण करके आए शंबसादन राक्षस को वानरराज केसरी द्वारा मार डालने के कारण
[B] वानरों द्वारा हाथियों के जंगल को आग लगा देने के कारण
[C] इंद्र के हाथी ऐरावत द्वारा वानरों को मारने के कारण
[D] वानरराज सुग्रीव द्वारा ऐरावत को पराजित कर देने के कारण
उत्तर - [A] हाथी का रूप धारण करके आए शंबसादन राक्षस को वानरराज केसरी द्वारा मार डालने के कारण

प्रश्‍न 883. दशरथ ने किस राजा को अपनी पुत्री पोष्य पुत्रिका के रूप में दी थी?

[A] जनक
[B] गय
[C] रोमपाद
[D] वसुदान
उत्तर - [C] रोमपाद

प्रश्‍न 884. नाक-कान काटे जाने के बाद शूर्पणखा सबसे पहले अपने किस भाई के पास गई थी?

[A] रावण
[B] विभीषण
[C] कुंभकर्ण
[D] खर
उत्तर - [D] खर

प्रश्‍न 885. लक्ष्मण की मूर्छा दूर करने हेतु जिस औषधि को वैद्य ने मँगाया था उसका क्या नाम था?

[A] कंचनप्रभा
[B] लोचनप्रभा
[C] संजीवनी बूटी
[D] ब्राह्मी बूटी
उत्तर - [C] संजीवनी बूटी

प्रश्‍न 886. महर्षि विश्वामित्र के कुल कितने पुत्र थे?

[A] 5
[B] 10
[C] 100
[D] 110
उत्तर - [C] 100

प्रश्‍न 887. धनुर्वेद के कुल कितने भेद माने जाते हैं?

[A] 9
[B] 4
[C] 3
[D] 6
उत्तर - [B] 4

प्रश्‍न 888. देवताओं का चिकित्सक कौन था?

[A] कुबेर
[B] धन्वंतरि
[C] सुश्रुत
[D] अश्विनीकुमार
उत्तर - [D] अश्विनीकुमार

प्रश्‍न 889. त्रेतायुग कुल कितने वर्ष का माना गया है?

[A] 12,96,000
[B] 13,50,000
[C] 15,11,310
[D] 17,41,600
उत्तर - [A] 12,96,000

प्रश्‍न 890. विश्वामित्र का पुत्र इनमें से कौन था?

[A] हविष्यंद
[B] अंगद
[C] गंधमादन
[D] कुशीनर
उत्तर - [A] हविष्यंद

प्रश्‍न 891. राम आदि चारों भाइयों में द्वितीय कौन था?

[A] भरत
[B] लक्ष्मण
[C] शत्रुघ्न
[D] कोई नहीं
उत्तर - [A] भरत

प्रश्‍न 892. राजा दशरथ ने पुत्रोत्पत्ति हेतु जो यज्ञ किया था, उसका क्या नाम था?

[A] राजसूय
[B] पुत्रेष्टि
[C] वैष्णव
[D] अश्वमेध
उत्तर - [B] पुत्रेष्टि

प्रश्‍न 893. उत्तर कुरु प्रदेश में स्थित कुबेर के उपवन का क्या नाम था?

[A] चित्ररथ
[B] नंदन
[C] काम्यक
[D] प्रमदा
उत्तर - [A] चित्ररथ

प्रश्‍न 894. अयोध्या का वह कौन राजकुमार था, जो नगर के बालकों को पकड़कर सरयू नदी के जल में फेंक देता था?

[A] भगीरथ
[B] लक्ष्मण
[C] असमंज
[D] दिलीप
उत्तर - [C] असमंज

प्रश्‍न 895. शंबरासुर का वध किसने किया था?

[A] इंद्र
[B] श्रीराम
[C] विष्णु
[D] लक्ष्मण
उत्तर - [A] इंद्र

प्रश्‍न 896. श्रीराम में विष्णु का कितना अंश था?

[A] पूर्णांश
[B] अर्धांश
[C] तृतीयांश
[D] चतुर्थांश
उत्तर - [B] अर्धांश

प्रश्‍न 897. जनक कहाँ के राजा थे?

[A] केकय
[B] अलकापुरी
[C] मिथिला
[D] अयोध्या
उत्तर - [C] मिथिला

प्रश्‍न 898. श्रीराम से सुग्रीव का परिचय किसने कराया था?

[A] हनुमान
[B] नल
[C] नील
[D] जांबवान्
उत्तर - [A] हनुमान

प्रश्‍न 899. श्रीराम ने खर के साथ युद्ध में उसके कितने सैनिकों का संहार किया था?

[A] 5000
[B] 10000
[C] 14000
[D] 20000
उत्तर - [C] 14000

प्रश्‍न 900. लंका के राजा पद पर विभीषण का राज्याभिषेक किसने किया था?

[A] श्रीराम
[B] सुग्रीव
[C] माल्यवान्
[D] लक्ष्मण
उत्तर - [D] लक्ष्मण