रामायण (Ramayan) हिंदू धर्म का एक महान ग्रंथ है, जो मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन और आदर्शों का विस्तृत वर्णन करता है। यह ग्रंथ न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि इसमें नैतिकता, कर्तव्य, भक्ति और आदर्श शासन प्रणाली की भी शिक्षा दी गई है। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPSC, SSC, रेलवे, बैंकिंग, राज्य स्तरीय परीक्षाएँ, शिक्षक भर्ती एवं अन्य सरकारी परीक्षाओं में रामायण से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं। इस प्रश्न संग्रह में रामायण का इतिहास, रचनाकार (महर्षि वाल्मीकि), रामायण के प्रमुख पात्र (श्रीराम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान, रावण आदि), रामायण के प्रमुख कांड (बालकांड, अयोध्याकांड, अरण्यकांड, किष्किंधाकांड, सुंदरकांड, युद्धकांड, उत्तरकांड), रामायण में वर्णित प्रमुख घटनाएँ (वनवास, सीता हरण, राम-रावण युद्ध, लंका विजय), तुलसीदास कृत रामचरितमानस, विभिन्न भारतीय भाषाओं में रामायण के अन्य संस्करण, एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर आधारित वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQs) शामिल हैं। यह संग्रह न केवल आपकी रामायण संबंधी ज्ञान को समृद्ध करेगा, बल्कि परीक्षा की तैयारी में भी आपकी सहायता करेगा। यदि आप रामायण से जुड़े सामान्य ज्ञान को मजबूत करना चाहते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं, तो यह प्रश्न संग्रह आपके लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगा!
प्रश्न 151 से 200कुल प्रश्न: 1222
प्रश्न 151. श्रीराम के मित्र निषादराज गुह (प्रतर्दन) कहाँ के राजा थे?
[A]कोशल
[B]श्रृंगवेरपुर
[C]प्रतिष्ठानपुर
[D]केकय
उत्तर -[B] श्रृंगवेरपुर
प्रश्न 152. सुग्रीव की कुल वानर सेना में लगभग कितने सैनिक थे?
[A]लगभग 90 करोड़
[B]लगभग 20 करोड़
[C]लगभग 30 करोड़
[D]लगभग 60 करोड़
उत्तर -[A] लगभग 90 करोड़
प्रश्न 153. उस राक्षसी का क्या नाम था जिसने सीता की हत्या न करने के लिए रावण को समझाया था?
[A]महोदरी
[B]प्रघस
[C]सारणी
[D]त्रिजटा
उत्तर -[D] त्रिजटा
प्रश्न 154. ‘हे रावण! मैं तुम्हें शाप देता हूँ कि तुम्हारा और तुम्हारे कुल का सर्वनाश वानरों के ही हाथ होगा।’ रावण को यह शाप किसने दिया था?
[A]नंदीश्वर
[B]नारद
[C]पुलस्त्य
[D]ब्रह्मा
उत्तर -[A] नंदीश्वर
प्रश्न 155. उस वानर यूथपति का क्या नाम था जो चाँदी के समान धवल वर्ण का था?
[A]सुषेण
[B]अंगद
[C]गज
[D]श्वेत
उत्तर -[D] श्वेत
प्रश्न 156. आठवें वसु का क्या नाम है?
[A]प्रभास
[B]सोम
[C]अनिल
[D]प्रत्यूष
उत्तर -[A] प्रभास
प्रश्न 157. महर्षि वाल्मीकि को ‘रामायण’ की रचना के लिए इनमें से किसने कहा था?
[A]ब्रह्मा जी और शिव जी ने
[B]श्रीराम जी और लक्षण जी ने
[C]शिव जी और नारद जी ने
[D]नारद जी और ब्रह्मा जी ने
उत्तर -[D] नारद जी और ब्रह्मा जी ने
प्रश्न 158. इनमें से शिव का वाहन कौन है?
[A]चूहा
[B]नंदी (बैल)
[C]मयूर
[D]तोता
उत्तर -[B] नंदी (बैल)
प्रश्न 159. रामायणकालीन काशी का वर्तमान में क्या नाम है?
[A]कुरुक्षेत्र
[B]गया
[C]पटना
[D]वाराणसी
उत्तर -[D] वाराणसी
प्रश्न 160. उस हाथी का क्या नाम है जो श्वेत वर्ण का था?
[A]शत्रुंजय
[B]ऐरावत
[C]अश्वत्थामा
[D]कुवलयापीड
उत्तर -[B] ऐरावत
प्रश्न 161. वह कौन सा अस्त्र है जिसके प्रयोग से शत्रु सेना निश्चेतन हो जाती है?
[A]इंद्रास्त्र
[B]जृंभकास्त्र
[C]वारुणास्त्र
[D]शिखरास्त्र
उत्तर -[B] जृंभकास्त्र
प्रश्न 162. रुधिराशन राक्षस को किसने मारा था?
[A]विष्णु
[B]इंद्र
[C]श्रीराम
[D]लक्ष्मण
उत्तर -[C] श्रीराम
प्रश्न 163. शत्रुघ्न का जन्म किस नक्षत्र में हुआ था?
[A]आश्लेषा
[B]रेवती
[C]स्वाति
[D]मृगशिरा
उत्तर -[A] आश्लेषा
प्रश्न 164. कुशनाभ की कितनी कन्याएँ थीं?
[A]5
[B]20
[C]100
[D]200
उत्तर -[C] 100
प्रश्न 165. महर्षि अगस्त्य ऋषि का नाम ‘कुंभज’ कैसे पड़ा?
[A]विंध्याचल पर्वत को झुका देने के कारण
[B]कुंभ (घड़ा) से जन्मने के कारण
[C]क्रोधी स्वभाव का होने के कारण
[D]समुद्र को पी जाने के कारण
उत्तर -[B] कुंभ (घड़ा) से जन्मने के कारण
प्रश्न 166. सुषेण (वानर) एक छलाँग में कितनी दूर तक जा सकता था?
[A]80 योजन
[B]90 योजन
[C]100 योजन
[D]105 योजन
उत्तर -[A] 80 योजन
प्रश्न 167. देवताओं के गुरु कौन थे?
[A]ब्रह्मा
[B]बृहस्पति
[C]इंद्र
[D]विश्वामित्र
उत्तर -[B] बृहस्पति
प्रश्न 168. मेघनाद का वध किसने किया था?
[A]लक्ष्मण
[B]श्रीराम
[C]हनुमान
[D]अंगद
उत्तर -[A] लक्ष्मण
प्रश्न 169. रामायण के अनुसार सबसे बड़ी संख्या कौन सी है?
[A]महाखर्व
[B]महापद्म
[C]महाशंकु
[D]महौघ
उत्तर -[D] महौघ
प्रश्न 170. सीता की खोज के लिए सुग्रीव ने वृषभ को किस दिशा में भेजा था?
[A]पूर्व
[B]उत्तर
[C]दक्षिण
[D]पश्चिम
उत्तर -[C] दक्षिण
प्रश्न 171. सर्पास्य राक्षस का वध किसने किया था?
[A]लक्ष्मण
[B]श्रीराम
[C]भरत
[D]अंगद
उत्तर -[B] श्रीराम
प्रश्न 172. रावण ने सुग्रीव के पास जो दूत भेजा था उसका क्या नाम था?
[A]प्रघस
[B]महोदर
[C]शुक
[D]धूम्राक्ष
उत्तर -[C] शुक
प्रश्न 173. इनमें से किससे देवताओं ने रावण-वध का उपाय करने को कहा था?
[A]विष्णु
[B]इंद्र
[C]दशरथ
[D]नारद
उत्तर -[A] विष्णु
प्रश्न 174. उस वानर का क्या नाम है जो एक सरोवर-जल में अपनी परछाई देखकर उससे युद्ध करने के लिए कूदा और स्त्री बन गया था?
[A]गवय
[B]सुषेण
[C]द्विविद
[D]ऋक्षराज
उत्तर -[D] ऋक्षराज
प्रश्न 175. रामायण में कुल कितने श्लोकों की रचना की गई है?
[A]10000
[B]24000
[C]50000
[D]60000
उत्तर -[B] 24000
प्रश्न 176. श्रीराम को ‘जृंभकास्त्र’ किसने दिया था?
[A]वाल्मीकि
[B]विश्वामित्र
[C]वसिष्ठ
[D]भरद्वाज
उत्तर -[B] विश्वामित्र
प्रश्न 177. परमधाम-गमन हेतु श्रीराम ने किस नदी में जल-समाधि ली थी?
[A]गंगा
[B]सरयू
[C]तमसा
[D]गोमती
उत्तर -[B] सरयू
प्रश्न 178. मारीच रावण का क्या लगता था?
[A]चाचा
[B]मामा
[C]दादा
[D]नाना
उत्तर -[B] मामा
प्रश्न 179. देवताओं ने कुल कितने वानरों को उत्पन्न किया था?
[A]10,00,00,000
[B]11,00,00,000
[C]12,00,00,000
[D]13,00,00,000
उत्तर -[A] 10,00,00,000
प्रश्न 180. अशोक वाटिका का दूसरा नाम क्या था?
[A]प्रमदावन
[B]कदलीवन
[C]मधुवन
[D]वृंदावन
उत्तर -[A] प्रमदावन
प्रश्न 181. कुबेर के पिता कौन थे?
[A]पुलस्त्य
[B]ब्रह्मा
[C]विश्रवा
[D]अहिरावण
उत्तर -[C] विश्रवा
प्रश्न 182. श्रीराम को ब्रह्मा का यह संदेश किसने सुनाया था कि उनकी (राम की) जीवन-अवधि अब समाप्त हो चुकी है, अतः स्वर्गलोक चले आएं?
[A]इंद्र
[B]वायु
[C]सूर्य
[D]काल
उत्तर -[D] काल
प्रश्न 183. श्रीराम द्वारा (बालि-वध के निमित्त) बालि से युद्ध करते हुए सुग्रीव ने अपने गले में जो माला पहन रखी थी उसका क्या नाम था?
[A]गजपुष्पी लता
[B]विजयमाल
[C]केतुमाल
[D]चारुहास
उत्तर -[A] गजपुष्पी लता
प्रश्न 184. इंद्र की माता का क्या नाम था?
[A]अदिति
[B]उमा
[C]सरस्वती
[D]लक्ष्मी
उत्तर -[A] अदिति
प्रश्न 185. कपिल मुनि किसके अंशावतार थे?
[A]ब्रह्मा
[B]महेश
[C]विष्णु
[D]इंद्र
उत्तर -[C] विष्णु
प्रश्न 186. उस सरोवर का क्या नाम था, जो एक योजन लंबा तथा इतना ही चौड़ा था?
[A]पंपासर
[B]अमृतसर
[C]पंचाप्सर
[D]मानसर
उत्तर -[C] पंचाप्सर
प्रश्न 187. जटायु किसके हाथों मारा गया था?
[A]संपाति
[B]सुग्रीव
[C]बालि
[D]रावण
उत्तर -[D] रावण
प्रश्न 188. ऋषि अगस्त्य कहाँ रहते थे?
[A]महेंद्र पर्वत पर
[B]दंडकारण्य
[C]समुद्र में
[D]मिथिला में
उत्तर -[B] दंडकारण्य
प्रश्न 189. उस समुद्र का क्या नाम था जिसका जल रक्त वर्ण का था?
[A]क्षीरोद सागर
[B]भवसागर
[C]लोहित सागर
[D]प्रशांत महासागर
उत्तर -[C] लोहित सागर
प्रश्न 190. श्रीराम, सीता व लक्ष्मण को वनवास के लिए अयोध्या की सीमा तक छोड़ने कौन गया था?
[A]दशरथ
[B]भरत
[C]सुमंत्र
[D]गुह
उत्तर -[C] सुमंत्र
प्रश्न 191. उस ब्राह्मण का क्या नाम था जिसे श्रीराम ने कहा था कि वह अपने दंड (डंडे) को जहाँ तक फेंक सकेंगे वहाँ तक की गायें उन्हें मिल जाएँगी?
[A]त्रिजट
[B]कश्यप
[C]अश्वकेतु
[D]अश्वसेन
उत्तर -[A] त्रिजट
प्रश्न 192. इनमें से किस देवता के चार मुख हैं?
[A]इंद्र
[B]विष्णु
[C]शिव
[D]ब्रह्मा
उत्तर -[D] ब्रह्मा
प्रश्न 193. लव की कितनी पत्नियाँ थीं?
[A]1
[B]2
[C]3
[D]4
उत्तर -[A] 1
प्रश्न 194. श्रीराम ने सेतुबंध रामेश्वरम् की स्थापना किस मास की किस तिथि को की थी?
[A]वैशाख शुक्ल द्वादशी
[B]ज्येष्ठ शुक्ल पंचमी
[C]आषाढ़ कृष्ण अष्टमी
[D]ज्येष्ठ शुक्ल दशमी
उत्तर -[D] ज्येष्ठ शुक्ल दशमी
प्रश्न 195. प्रसिद्ध गजराज ऐरावत का नाम ‘ऐरावत’ कैसे पड़ा?
[A]इरावती का पुत्र होने के कारण
[B]श्वेत वर्ण का होने के कारण
[C]समुद्र से उत्पन्न होने के कारण
[D]दैवी शक्तियाँ प्राप्त होने के कारण
उत्तर -[A] इरावती का पुत्र होने के कारण
प्रश्न 196. इनमें से कौन देवता त्रिनेत्रधारी हैं?
[A]शिव
[B]वायु
[C]अग्नि
[D]सूर्य
उत्तर -[A] शिव
प्रश्न 197. रावण और मांधाता के बीच शांति स्थापित कराने में किस महर्षि ने मध्यस्थता की थी?
[A]जाबालि
[B]परशुराम
[C]महर्षि गालव
[D]वसिष्ठ
उत्तर -[C] महर्षि गालव
प्रश्न 198. प्राण-त्याग के लिए किए जाने वाले अनशन को क्या कहते हैं?
[A]निर्जल अनशन
[B]आमरण अनशन
[C]प्राणोत्सर्गकर्म
[D]प्रायोपवेशन
उत्तर -[D] प्रायोपवेशन
प्रश्न 199. श्रीराम को ‘सत्यवान्’ नामक अस्त्र किसने दिया था?
[A]शिव
[B]ब्रह्मा
[C]विश्वामित्र
[D]इंद्र
उत्तर -[C] विश्वामित्र
प्रश्न 200. श्रीराम, लक्ष्मण, भरत व शत्रुघ्न में अपने क्रोधी स्वभाव के लिए कौन जाना जाता है?
[A]शत्रुघ्न
[B]लक्ष्मण
[C]राम
[D]भरत
उत्तर -[B] लक्ष्मण
बेहतर अनुभव के लिए कुकीज़ का उपयोग किया जाता है। Privacy Policy