GKT20 GKT20
Logo GKT20
© 2026 GKT20
रामायण (Ramayan) हिंदू धर्म का एक महान ग्रंथ है, जो मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन और आदर्शों का विस्तृत वर्णन करता है। यह ग्रंथ न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि इसमें नैतिकता, कर्तव्य, भक्ति और आदर्श शासन प्रणाली की भी शिक्षा दी गई है। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPSC, SSC, रेलवे, बैंकिंग, राज्य स्तरीय परीक्षाएँ, शिक्षक भर्ती एवं अन्य सरकारी परीक्षाओं में रामायण से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं। इस प्रश्न संग्रह में रामायण का इतिहास, रचनाकार (महर्षि वाल्मीकि), रामायण के प्रमुख पात्र (श्रीराम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान, रावण आदि), रामायण के प्रमुख कांड (बालकांड, अयोध्याकांड, अरण्यकांड, किष्किंधाकांड, सुंदरकांड, युद्धकांड, उत्तरकांड), रामायण में वर्णित प्रमुख घटनाएँ (वनवास, सीता हरण, राम-रावण युद्ध, लंका विजय), तुलसीदास कृत रामचरितमानस, विभिन्न भारतीय भाषाओं में रामायण के अन्य संस्करण, एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर आधारित वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQs) शामिल हैं। यह संग्रह न केवल आपकी रामायण संबंधी ज्ञान को समृद्ध करेगा, बल्कि परीक्षा की तैयारी में भी आपकी सहायता करेगा। यदि आप रामायण से जुड़े सामान्य ज्ञान को मजबूत करना चाहते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं, तो यह प्रश्न संग्रह आपके लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगा!
प्रश्‍न 1051 से 1100 कुल प्रश्‍न: 1222

प्रश्‍न 1051. श्रीराम ने जिन वृक्षों की ओट लेकर वानरराज बालि को मारा था, उनका क्या नाम था?

[A] साल वृक्ष
[B] वट वृक्ष
[C] शमी वृक्ष
[D] अशोक वृक्ष
उत्तर - [A] साल वृक्ष

प्रश्‍न 1052. अकंपन राक्षस की माता कौन थी?

[A] कैकसी
[B] सुरसा
[C] केतुमती
[D] त्रिजटा
उत्तर - [C] केतुमती

प्रश्‍न 1053. इनमें से किस पतिव्रता की अग्निपरीक्षा ली गई थी?

[A] सुलोचना
[B] मंदोदरी
[C] अहल्या
[D] सीता
उत्तर - [D] सीता

प्रश्‍न 1054. ‘हे राजन! श्रीराम और लक्ष्मण को मुझे दे दीजिए, ताकि यज्ञ में विघ्न डालने वाले राक्षसों का संहार हो सके।’ यह आग्रह राजा दशरथ से किसने किया था?

[A] विश्वामित्र
[B] जनक
[C] परशुराम
[D] अत्रि
उत्तर - [A] विश्वामित्र

प्रश्‍न 1055. मेघनाद के मामा का क्या नाम था?

[A] बलंधर
[B] अघासुर
[C] दुंदुभि
[D] अतिकाय
उत्तर - [C] दुंदुभि

प्रश्‍न 1056. संपाति और जटायु (गृद्ध) में कितनी दूरी तक देखने की क्षमता थी?

[A] 80 योजन
[B] 90 योजन
[C] 100 योजन
[D] 110 योजन
उत्तर - [C] 100 योजन

प्रश्‍न 1057. सीता स्वयंवर के समय राजा जनक ने कुशध्वज को किस नगरी से बुलवाया था?

[A] सांकाश्य
[B] गया
[C] अयोध्या
[D] चंपा नगरी
उत्तर - [A] सांकाश्य

प्रश्‍न 1058. प्रतिष्ठानपुर किस नदी के किनारे स्थित था?

[A] चर्मण्वती
[B] नर्मदा
[C] गंगा-यमुना के संगम पर
[D] कावेरी
उत्तर - [C] गंगा-यमुना के संगम पर

प्रश्‍न 1059. सुमति और कंजानाना इनमें से किसकी पत्नियों के नाम हैं?

[A] लव
[B] कुश
[C] शत्रुघ्न
[D] चंद्रकेतु
उत्तर - [A] लव

प्रश्‍न 1060. जिस विमान पर बैठकर श्रीराम लक्ष्मण-सीता सहित लंका से अयोध्या आए थे, उसका क्या नाम था?

[A] गरुड़
[B] पुष्पक
[C] सौभ
[D] नीलकुंज
उत्तर - [B] पुष्पक

प्रश्‍न 1061. वे कुल कितने अस्त्र थे, जो प्रजापति कृशाश्व के पुत्र थे तथा जिन्हें महर्षि विश्वामित्र ने श्रीराम को प्रदान किया था?

[A] 48
[B] 49
[C] 50
[D] 52
उत्तर - [B] 49

प्रश्‍न 1062. महोदर, प्रहस्त, धूम्राक्ष, मारीच, शुक व सारण—ये सब लंका में किस पद पर थे?

[A] अमात्य
[B] सारथि
[C] गुप्तचर
[D] सेनापति
उत्तर - [A] अमात्य

प्रश्‍न 1063. ऋक्षराज (ऋक्षराट्) वानर का जन्म ब्रह्मा के किस अंग से हुआ था?

[A] मुंह
[B] हाथ
[C] आँख
[D] कान
उत्तर - [C] आँख

प्रश्‍न 1064. इक्ष्वाकु की पत्नी का क्या नाम था?

[A] मांडवी
[B] सुनयना
[C] अलंबुषा
[D] सरमा
उत्तर - [C] अलंबुषा

प्रश्‍न 1065. खर की माता का क्या नाम था?

[A] पुष्पोत्कटा
[B] त्रिजटा
[C] मंदोदरी
[D] युगंधरा
उत्तर - [A] पुष्पोत्कटा

प्रश्‍न 1066. राजा सगर का नाम ‘सगर’ कैसे पड़ा?

[A] गर (विष) सहित जन्मने के कारण
[B] सागर (समुद्र) में स्नान करने के कारण
[C] समुद्र से युद्ध करने के कारण
[D] समुद्र को खुदवाया था, इस कारण
उत्तर - [A] गर (विष) सहित जन्मने के कारण

प्रश्‍न 1067. ‘रामशिला’ किस स्थान पर स्थित है?

[A] गया
[B] अयोध्या
[C] वाराणसी
[D] प्रयाग
उत्तर - [A] गया

प्रश्‍न 1068. समुद्र-मंथन से जो भयानक विष निकला था उसका क्या नाम है?

[A] हलाहल
[B] यमद
[C] वत्सनाभ
[D] नीलकंठ
उत्तर - [A] हलाहल

प्रश्‍न 1069. इनमें गृद्धराज कौन था?

[A] जटायु
[B] हनुमान
[C] द्विविद
[D] गुह
उत्तर - [A] जटायु

प्रश्‍न 1070. इनमें से कौन सा अस्त्र है जो पूर्व में प्रजापति कृशाश्व का पुत्र था?

[A] इंद्रास्त्र
[B] ब्रह्मास्त्र
[C] रुचिरास्त्र
[D] ब्रह्मशिरास्त्र
उत्तर - [C] रुचिरास्त्र

प्रश्‍न 1071. निषादराज गुह का निवास कहाँ पर था?

[A] चित्रकूट
[B] श्रृंगवेरपुर
[C] कुशस्थली
[D] नंदिग्राम
उत्तर - [B] श्रृंगवेरपुर

प्रश्‍न 1072. इनमें से किसका संबंध सूर्यवंश से था?

[A] जनक
[B] रावण
[C] दशरथ
[D] सहस्रार्जुन
उत्तर - [C] दशरथ

प्रश्‍न 1073. इनमें वानरराज कौन था?

[A] सुग्रीव
[B] हनुमान
[C] नल
[D] मैंद
उत्तर - [A] सुग्रीव

प्रश्‍न 1074. सीता का हरण करके ले जाने पर रावण ने उन्हें सबसे पहले कहाँ रखा था?

[A] अशोक वाटिका में
[B] एक गुफा में
[C] अपने अंतःपुर में
[D] विभीषण के महल में
उत्तर - [C] अपने अंतःपुर में

प्रश्‍न 1075. चित्रकूट पहुंच कर श्रीराम आदि ने किस ऋषि के दर्शन किए थे?

[A] वाल्मीकि
[B] भारद्वाज
[C] अगस्त्य
[D] अत्रि
उत्तर - [A] वाल्मीकि

प्रश्‍न 1076. पूरु के पिता कौन थे?

[A] ययाति
[B] कुरु
[C] गय
[D] देवापि
उत्तर - [A] ययाति

प्रश्‍न 1077. गंगा का एक नाम ‘भागीरथी’ क्यों पड़ा?

[A] शिव द्वारा जटाओं में बाँध लेने के कारण
[B] ब्रह्मा के कमंडलु में समा जाने के कारण
[C] तीव्र वेग से बहने के कारण
[D] भगीरथ द्वारा पृथ्वी पर लाए जाने के कारण
उत्तर - [D] भगीरथ द्वारा पृथ्वी पर लाए जाने के कारण

प्रश्‍न 1078. इनमें से जटायु का भाई कौन है?

[A] संपाति
[B] गरुड़
[C] वासुकि
[D] मकराक्ष
उत्तर - [A] संपाति

प्रश्‍न 1079. लंका का निर्माण किसने किया था?

[A] विश्वकर्मा
[B] रावण
[C] कुबेर
[D] सुमाली
उत्तर - [A] विश्वकर्मा

प्रश्‍न 1080. वह कौन वीर था जिसने रावण को बंदी बनाकर कारागार में डाल दिया था और उसके (रावण के) पितामह के निवेदन पर उसे मुक्त किया था?

[A] कृतवीर्य
[B] सहस्रार्जुन
[C] गय
[D] दशरथ
उत्तर - [B] सहस्रार्जुन

प्रश्‍न 1081. ‘जा दशरथ! तू भी हमारी तरह पुत्र-वियोग में तड़पकर प्राण-त्याग करेगा।’ दशरथ को यह शाप किसने दिया था?

[A] जनक
[B] रावण
[C] वसिष्ठ
[D] श्रवण कुमार के माता-पिता
उत्तर - [D] श्रवण कुमार के माता-पिता

प्रश्‍न 1082. किस नदी में स्नान करने पर माना जाता है कि संतानक लोक प्राप्त होता है?

[A] गंगा
[B] गोदावरी
[C] सरयू
[D] ताप्ती
उत्तर - [C] सरयू

प्रश्‍न 1083. जब सूर्य को पकड़ने के लिए हनुमान उछले थे उस समय कौन सा ग्रह सूर्य पर ग्रहण लगाना चाहता था?

[A] केतु
[B] शनि
[C] राहु
[D] बुध
उत्तर - [C] राहु

प्रश्‍न 1084. कैकेयी के पिता का क्या नाम था?

[A] अश्वपति
[B] कुशध्वज
[C] मोरध्वज
[D] सुषेण
उत्तर - [A] अश्वपति

प्रश्‍न 1085. यक्षों का नाम ‘यक्ष’ कैसे पड़ा?

[A] श्वेत वर्ण के थे, इस कारण
[B] ब्रह्माजी द्वारा उत्पन्न सागर जल का यक्षण (पूजन) करने के कारण
[C] राक्षसों से युद्ध किया था, इस कारण
[D] ब्रह्मा द्वारा वरदान देने के कारण
उत्तर - [B] ब्रह्माजी द्वारा उत्पन्न सागर जल का यक्षण (पूजन) करने के कारण

प्रश्‍न 1086. ‘हे माँ पृथ्वी! यदि श्रीराम के अतिरिक्त किसी अन्य का मैंने स्वप्न में भी विचार किया हो तो तू फट जा और मुझे अपनी गोद में समा ले।’ पृथ्वी से यह प्रार्थना किसने की थी?

[A] कौशल्या
[B] शूर्पणखा
[C] सीता
[D] कैकेयी
उत्तर - [C] सीता

प्रश्‍न 1087. वह कौन राजा था जिसने अपने पुत्र को अपना वृद्धत्व देकर उससे उसका यौवन ले लिया था?

[A] अंबरीष
[B] गय
[C] दशरथ
[D] ययाति
उत्तर - [D] ययाति

प्रश्‍न 1088. समुद्र-मंथन हेतु जिस पर्वत को मथानी बनाया गया था उसका क्या नाम था?

[A] हिमालय
[B] मैनाक
[C] मंदराचल
[D] गिरनार
उत्तर - [C] मंदराचल

प्रश्‍न 1089. निषादराज गुह कहाँ के राजा थे?

[A] चित्रकूट
[B] श्रृंगवेरपुर
[C] मलयगिरि
[D] पाटिलपुत्र
उत्तर - [B] श्रृंगवेरपुर

प्रश्‍न 1090. वह कौन वानर यूथपति था जो मृत्यु का पुत्र था?

[A] सुमुख
[B] कुमुद
[C] गंधमादन
[D] सुषेण
उत्तर - [A] सुमुख

प्रश्‍न 1091. अतिकाय (रावण-पुत्र) की माता कौन थी?

[A] मंदोदरी
[B] त्रिजटा
[C] धान्यमालिनी
[D] वज्रज्वाला
उत्तर - [C] धान्यमालिनी

प्रश्‍न 1092. इनमें से वह कौन योद्धा था, जो गोह के चमड़े से बने दस्ताने पहनकर युद्ध करता था?

[A] मेघनाद
[B] प्रहस्त
[C] सुग्रीव
[D] बालि
उत्तर - [A] मेघनाद

प्रश्‍न 1093. मेघनाद का नाम ‘मेघनाद’ कैसे पड़ा?

[A] मंदोदरी का पुत्र होने के कारण
[B] जनमते ही मेघ के समान गर्जना करने के कारण
[C] सुलोचना के साथ विवाह करने के कारण
[D] कठोर तपस्या करने के कारण
उत्तर - [B] जनमते ही मेघ के समान गर्जना करने के कारण

प्रश्‍न 1094. इनमें से कौन ऋषि हैं जो एक शरीर से अयोध्या में रहते हुए भी दूसरे शरीर से सप्तर्षि मंडल में रहते थे?

[A] विश्वामित्र
[B] भारद्वाज
[C] वसिष्ठ
[D] परशुराम
उत्तर - [C] वसिष्ठ

प्रश्‍न 1095. राक्षसों को ‘यातुधान’ क्यों कहा जाता है?

[A] ब्रह्मा द्वारा वर दिए जाने के कारण
[B] अति वीर व पराक्रमी होने के कारण
[C] ऋषियों का यज्ञ विध्वंस करने के कारण
[D] उन्हें यातुविद्या (जादू) का ज्ञान था, इस कारण
उत्तर - [D] उन्हें यातुविद्या (जादू) का ज्ञान था, इस कारण

प्रश्‍न 1096. इनमें से कौन थी, जो गंधर्वराज शैलूष की पुत्री थी?

[A] ताड़का
[B] लंकिनी
[C] प्रघसा
[D] सरमा
उत्तर - [D] सरमा

प्रश्‍न 1097. शिव की जटा से छूटकर गंगा की कितनी धाराएँ हो गई थीं?

[A] 5
[B] 6
[C] 7
[D] 8
उत्तर - [C] 7

प्रश्‍न 1098. मल्ल युद्ध में कुल कितने प्रकार के मंडल बताए जाते हैं?

[A] 3
[B] 4
[C] 5
[D] 6
उत्तर - [B] 4

प्रश्‍न 1099. विजयादशमी का पर्व किस मास की किस तिथि को मनाया जाता है?

[A] आश्विन शुक्ल दशमी
[B] आश्विन कृष्ण दशमी
[C] ज्येष्ठ शुक्ल दशमी
[D] चैत्र शुक्ल दशमी
उत्तर - [A] आश्विन शुक्ल दशमी

प्रश्‍न 1100. राजा सगर के कुल कितने पुत्र थे?

[A] 5000
[B] 60001
[C] 70005
[D] 75003
उत्तर - [B] 60001