GKT20 GKT20
Logo GKT20
© 2026 GKT20
रामायण (Ramayan) हिंदू धर्म का एक महान ग्रंथ है, जो मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन और आदर्शों का विस्तृत वर्णन करता है। यह ग्रंथ न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि इसमें नैतिकता, कर्तव्य, भक्ति और आदर्श शासन प्रणाली की भी शिक्षा दी गई है। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPSC, SSC, रेलवे, बैंकिंग, राज्य स्तरीय परीक्षाएँ, शिक्षक भर्ती एवं अन्य सरकारी परीक्षाओं में रामायण से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं। इस प्रश्न संग्रह में रामायण का इतिहास, रचनाकार (महर्षि वाल्मीकि), रामायण के प्रमुख पात्र (श्रीराम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान, रावण आदि), रामायण के प्रमुख कांड (बालकांड, अयोध्याकांड, अरण्यकांड, किष्किंधाकांड, सुंदरकांड, युद्धकांड, उत्तरकांड), रामायण में वर्णित प्रमुख घटनाएँ (वनवास, सीता हरण, राम-रावण युद्ध, लंका विजय), तुलसीदास कृत रामचरितमानस, विभिन्न भारतीय भाषाओं में रामायण के अन्य संस्करण, एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर आधारित वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQs) शामिल हैं। यह संग्रह न केवल आपकी रामायण संबंधी ज्ञान को समृद्ध करेगा, बल्कि परीक्षा की तैयारी में भी आपकी सहायता करेगा। यदि आप रामायण से जुड़े सामान्य ज्ञान को मजबूत करना चाहते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं, तो यह प्रश्न संग्रह आपके लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगा!
प्रश्‍न 301 से 350 कुल प्रश्‍न: 1222

प्रश्‍न 301. ‘भैया! भरत सेना सहित आ रहे हैं। लगता है, वे हम पर आक्रमण करेंगे। हमें युद्ध के लिए तैयार रहना चाहिए।’ यह किसने किससे कहा था?

[A] हनुमान ने सुग्रीव से
[B] लक्ष्मण ने श्रीराम से
[C] सुग्रीव ने बालि से
[D] शत्रुघ्न ने श्रीराम से
उत्तर - [B] लक्ष्मण ने श्रीराम से

प्रश्‍न 302. लव कहाँ के राजा थे?

[A] केकय
[B] कुंडिनपुर
[C] अहिच्छत्र
[D] श्रावस्ती
उत्तर - [D] श्रावस्ती

प्रश्‍न 303. श्रीराम के पितामह कौन थे?

[A] रघु
[B] दिलीप
[C] भगीरथ
[D] अज
उत्तर - [D] अज

प्रश्‍न 304. नंदिग्राम अयोध्या की किस दिशा में स्थित था?

[A] उत्तर
[B] पश्चिम
[C] पूर्व
[D] दक्षिण
उत्तर - [C] पूर्व

प्रश्‍न 305. जमदग्नि ऋषि की पत्नी कौन थीं?

[A] रेणुका
[B] रेवती
[C] देवकी
[D] विजया
उत्तर - [A] रेणुका

प्रश्‍न 306. इनमें से ‘महेंद्र’ किसे कहा जाता है?

[A] शत्रुघ्न
[B] मेघनाद
[C] इंद्र
[D] हनुमान
उत्तर - [C] इंद्र

प्रश्‍न 307. लंका को किसने जलाया था?

[A] हनुमान
[B] अंगद
[C] सुग्रीव
[D] जांबवान्
उत्तर - [A] हनुमान

प्रश्‍न 308. इनमें से विष्णु का वाहन कौन है?

[A] उल्लू
[B] हिरण
[C] गरुड़
[D] नंदी (बैल)
उत्तर - [C] गरुड़

प्रश्‍न 309. इनमें से कौन सा नाम है, जो रावण के पुत्र का भी था और उसके भाई का भी?

[A] त्रिशिरा
[B] मेघनाद
[C] दूषण
[D] अक्षकुमार
उत्तर - [A] त्रिशिरा

प्रश्‍न 310. हेमकूट (वानर) किसके अंश से जन्मा था?

[A] इंद्र
[B] वायुदेव
[C] बृहस्पति
[D] वरुण
उत्तर - [D] वरुण

प्रश्‍न 311. अयोध्या का वह कौन प्रतापी राजा था जिसके पुत्रों ने संपूर्ण पृथ्वी को भेद डाला था?

[A] दशरथ
[B] श्रीराम
[C] भरत
[D] सगर
उत्तर - [D] सगर

प्रश्‍न 312. समुद्र-मंथन के समय कुल कितनी अप्सराएँ उत्पन्न हुई थीं?

[A] 2,00,00,000
[B] 6,00,00,000
[C] 8,00,00,000
[D] 10,00,00,000
उत्तर - [B] 6,00,00,000

प्रश्‍न 313. महर्षि वाल्मीकि को रामकथा किसने सुनाई थी?

[A] विष्णु
[B] नारद
[C] ब्रह्मा
[D] शिव
उत्तर - [B] नारद

प्रश्‍न 314. वानर यूथपति गवाक्ष कितनी सेना लेकर सुग्रीव के पास आए थे?

[A] 1,00,00,00,000
[B] 2,00,00,00,000
[C] 10,00,00,00,000
[D] 12,00,00,00,000
उत्तर - [C] 10,00,00,00,000

प्रश्‍न 315. अश्वमेध यज्ञ कितने समय में समाप्त होता है?

[A] 6 माह
[B] 10 माह
[C] 1 वर्ष
[D] 2 वर्ष
उत्तर - [C] 1 वर्ष

प्रश्‍न 316. ‘रावण, यदि आज के बाद तू किसी पर-स्त्री के साथ बलात् समागम करेगा तो तेरे सिर के सौ टुकड़े हो जाएँगे।’ रावण को यह शाप किसने दिया?

[A] ब्रह्मा
[B] शिव
[C] नारद
[D] सीता
उत्तर - [A] ब्रह्मा

प्रश्‍न 317. बालि (वानर) का नाम ‘बालि’ कैसे पड़ा?

[A] स्त्री बने ऋक्षराज की ग्रीवा (गरदन) पर सूर्य के वीर्य के गिरने से उत्पन्न होने के कारण।
[B] स्त्री बने ऋक्षराज के बालों पर इंद्र का वीर्य गिरने से उत्पन्न होने के कारण
[C] अत्यंत बली होने के कारण
[D] युद्ध के समय शत्रु का आधा बल उसके पास आ जाने के कारण
उत्तर - [B] स्त्री बने ऋक्षराज के बालों पर इंद्र का वीर्य गिरने से उत्पन्न होने के कारण

प्रश्‍न 318. अशोक वाटिका में हनुमानजी के हाथों रावण का कौन सा पुत्र मारा गया था?

[A] अक्षकुमार
[B] मेघनाद
[C] देवान्तक
[D] नरांतक
उत्तर - [A] अक्षकुमार

प्रश्‍न 319. जब ऋषि विश्वामित्र राजा दशरथ से श्रीराम व लक्ष्मण को माँगने आए थे उस समय तमाम तर्कों के मध्य दशरथ ने ऋषि से अपनी कितनी अवस्था बताई थी?

[A] 60,000 वर्ष
[B] 70,000 वर्ष
[C] 80,000 वर्ष
[D] 90,000 वर्ष
उत्तर - [A] 60,000 वर्ष

प्रश्‍न 320. काजल और मेघ के समान काले वानर किस पर्वत पर पाए जाते थे?

[A] कांचन
[B] अंजन
[C] ऋष्यमूक
[D] मैनाक
उत्तर - [B] अंजन

प्रश्‍न 321. महर्षि वाल्मीकि किस वंश में उत्पन्न हुए थे?

[A] इक्ष्वाकु
[B] भृगु
[C] चंद्र
[D] भारद्वाज
उत्तर - [B] भृगु

प्रश्‍न 322. लंका नगरी कुल कितनी दूरी में फैली हुई थी?

[A] 10 योजन चौड़ी और 20 योजन लंबी
[B] 5 योजन चौड़ी और 5 योजन लंबी
[C] 4 योजन चौड़ी और 6 योजन लंबी
[D] 3 योजन चौड़ी और 5 योजन लंबी
उत्तर - [A] 10 योजन चौड़ी और 20 योजन लंबी

प्रश्‍न 323. इनमें से कौन है जो हास्यकार था और श्रीराम के साथ उनके मनोरंजन हेतु रहता था?

[A] द्विविद
[B] मैंद
[C] सुराजी
[D] तार
उत्तर - [C] सुराजी

प्रश्‍न 324. संपाति को जटायु की हत्या का समाचार किसने सुनाया था?

[A] जांबवान्
[B] सुषेण
[C] अंगद
[D] द्विविद
उत्तर - [C] अंगद

प्रश्‍न 325. महर्षि विश्वामित्र की पत्नी कौन थीं?

[A] सती
[B] सुलक्षणा
[C] माद्री
[D] शांता
उत्तर - [A] सती

प्रश्‍न 326. शत्रु द्वारा चलाए हुए अस्त्र को निष्फल करने की विधि का क्या नाम है?

[A] रभस
[B] रजस
[C] यमस
[D] नभस
उत्तर - [A] रभस

प्रश्‍न 327. सीता का एक नाम ‘वैदेही’ क्यों था?

[A] पृथ्वी से जन्म लेने के कारण
[B] श्रीराम से विवाह करने के कारण
[C] भूमि में समा जाने के कारण
[D] विदेह जनक की पुत्री होने के कारण
उत्तर - [D] विदेह जनक की पुत्री होने के कारण

प्रश्‍न 328. ‘सत्यकीर्ति’ नामक अस्त्र श्रीराम को किसने दिया था?

[A] परशुराम
[B] विश्वामित्र
[C] याज्ञवल्क्य
[D] अत्रि
उत्तर - [B] विश्वामित्र

प्रश्‍न 329. इनमें से कौन सा शस्त्र है?

[A] नाराच
[B] भल्ल
[C] अंजलिक
[D] तलवार
उत्तर - [D] तलवार

प्रश्‍न 330. ‘हे श्रीराम! मैं यह रिक्त रथ लेकर अयोध्या कैसे जा सकूँगा? आपके बिना ये घोड़े इस रथ को कैसे खींच पाएँगे? अतः मैं अयोध्या वापस नहीं जाऊँगा।’ यह किसका वक्तव्य है?

[A] सुमंत्र
[B] भरत
[C] शत्रुघ्न
[D] त्रिजट
उत्तर - [A] सुमंत्र

प्रश्‍न 331. लव-कुश के गुरु कौन थे?

[A] वाल्मीकि
[B] विश्वामित्र
[C] कण्व
[D] वसिष्ठ
उत्तर - [A] वाल्मीकि

प्रश्‍न 332. मेघनाद की माता का क्या नाम था?

[A] कैकसी
[B] विपाशा
[C] दिति
[D] मंदोदरी
उत्तर - [D] मंदोदरी

प्रश्‍न 333. रामायणकालीन नगरी मधुपुरी का वर्तमान में क्या नाम है?

[A] मथुरा
[B] वाराणसी
[C] चंडीगढ़
[D] कुरुक्षेत्र
उत्तर - [A] मथुरा

प्रश्‍न 334. लंका नगरी किस पर्वत पर स्थित थी?

[A] गंधमादन
[B] सुमेरु
[C] त्रिकूट
[D] कैलास
उत्तर - [C] त्रिकूट

प्रश्‍न 335. महर्षि परशुराम की माता कौन थीं?

[A] जाह्नवी
[B] रेणुका
[C] रेवती
[D] लोमा
उत्तर - [B] रेणुका

प्रश्‍न 336. रावण के साथ युद्ध में विजय-प्राप्ति के लिए श्रीराम को ‘आदित्यहृदय’ का पाठ करने को किस ऋषि ने कहा था?

[A] याज्ञवल्क्य
[B] अगस्त्य
[C] वाल्मीकि
[D] अत्रि
उत्तर - [B] अगस्त्य

प्रश्‍न 337. श्रीराम को वन से वापस अयोध्या लाने के लिए इनमें से कौन नहीं गया था?

[A] जनक
[B] सुमंत्र
[C] भरत
[D] दशरथ
उत्तर - [D] दशरथ

प्रश्‍न 338. दूषण की माता का क्या नाम था?

[A] क्रोधवशा
[B] हेमा
[C] वाका
[D] प्रभा
उत्तर - [C] वाका

प्रश्‍न 339. त्रिपुरासुर का वध किसने किया था?

[A] शिव
[B] राम
[C] लक्ष्मण
[D] इंद्र
उत्तर - [A] शिव

प्रश्‍न 340. इनमें से किसने लव-कुश को रामायण काव्य का पारायण कराया था?

[A] विश्वामित्र
[B] याज्ञवल्क्य
[C] वाल्मीकि
[D] वसिष्ठ
उत्तर - [C] वाल्मीकि

प्रश्‍न 341. राजा दशरथ का वह कौन मंत्री था जो अर्थशास्त्र का ज्ञाता था?

[A] जयंत
[B] विजय
[C] सुमंत्र
[D] अकोप
उत्तर - [C] सुमंत्र

प्रश्‍न 342. ऋचीक मुनि का आश्रम किस पर्वत पर था?

[A] महेंद्र
[B] भृगुतुंग
[C] कैलास
[D] विंध्याचल
उत्तर - [B] भृगुतुंग

प्रश्‍न 343. किस ऋषि को 'समुद्रचुलुक' कहते हैं?

[A] भरद्वाज
[B] अगस्त्य
[C] याज्ञवल्क्य
[D] वाल्मीकि
उत्तर - [B] अगस्त्य

प्रश्‍न 344. इनमें से कौन था जो गंगा को पृथ्वी पर लाया था?

[A] अंशुमान्
[B] सगर
[C] असमंज
[D] भगीरथ
उत्तर - [D] भगीरथ

प्रश्‍न 345. ‘हे राम! मैं कामरूपिणी राक्षसी और रावण की बहन हूँ।’ श्रीराम को यह परिचय किसने दिया था?

[A] कुंभीनसी
[B] शूर्पणखा
[C] त्रिजटा
[D] हेमा
उत्तर - [B] शूर्पणखा

प्रश्‍न 346. लंका में राक्षसों के कुल देवता का जो स्थान था उसका क्या नाम था?

[A] अशोक वन
[B] निकुंभिला
[C] चैत्य प्रासाद
[D] कदम्ब वर्त
उत्तर - [C] चैत्य प्रासाद

प्रश्‍न 347. रोमपाद कहाँ के राजा थे?

[A] अंगदेश
[B] कांपिल्य
[C] कौशांबी
[D] लवपुर
उत्तर - [A] अंगदेश

प्रश्‍न 348. रावण कहाँ का राजा था?

[A] केकय
[B] अलकापुरी
[C] लंका
[D] माहिष्मती
उत्तर - [C] लंका

प्रश्‍न 349. किष्किंधा से बालि द्वारा निष्कासित किए जाने के बाद सुग्रीव कहाँ रहने लगे थे?

[A] ऋष्यमूक पर्वत पर
[B] महेंद्र पर्वत पर
[C] इंद्रकील पर्वत पर
[D] मैनाक पर्वत पर
उत्तर - [A] ऋष्यमूक पर्वत पर

प्रश्‍न 350. वह चौकी, जिस पर पासा बिछाया या खेला जाय, क्या कहलाती है?

[A] द्यूत चौकी
[B] द्यूत पट्ट
[C] द्यूत फलक
[D] द्यूत आसन
उत्तर - [C] द्यूत फलक