GKT20 GKT20
Logo GKT20
© 2026 GKT20
रामायण (Ramayan) हिंदू धर्म का एक महान ग्रंथ है, जो मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन और आदर्शों का विस्तृत वर्णन करता है। यह ग्रंथ न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि इसमें नैतिकता, कर्तव्य, भक्ति और आदर्श शासन प्रणाली की भी शिक्षा दी गई है। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPSC, SSC, रेलवे, बैंकिंग, राज्य स्तरीय परीक्षाएँ, शिक्षक भर्ती एवं अन्य सरकारी परीक्षाओं में रामायण से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं। इस प्रश्न संग्रह में रामायण का इतिहास, रचनाकार (महर्षि वाल्मीकि), रामायण के प्रमुख पात्र (श्रीराम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान, रावण आदि), रामायण के प्रमुख कांड (बालकांड, अयोध्याकांड, अरण्यकांड, किष्किंधाकांड, सुंदरकांड, युद्धकांड, उत्तरकांड), रामायण में वर्णित प्रमुख घटनाएँ (वनवास, सीता हरण, राम-रावण युद्ध, लंका विजय), तुलसीदास कृत रामचरितमानस, विभिन्न भारतीय भाषाओं में रामायण के अन्य संस्करण, एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर आधारित वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQs) शामिल हैं। यह संग्रह न केवल आपकी रामायण संबंधी ज्ञान को समृद्ध करेगा, बल्कि परीक्षा की तैयारी में भी आपकी सहायता करेगा। यदि आप रामायण से जुड़े सामान्य ज्ञान को मजबूत करना चाहते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं, तो यह प्रश्न संग्रह आपके लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगा!
प्रश्‍न 751 से 800 कुल प्रश्‍न: 1222

प्रश्‍न 751. श्रीराम का जन्म कहाँ हुआ था?

[A] प्रयाग
[B] अयोध्या
[C] मिथिला
[D] श्रृंगवेरपुर
उत्तर - [B] अयोध्या

प्रश्‍न 752. इनमें से ‘सिंधुजा’ किसका नाम है?

[A] लक्ष्मी
[B] सीता
[C] मंदोदरी
[D] रुमा
उत्तर - [A] लक्ष्मी

प्रश्‍न 753. हनुमानजी की भेंट सीताजी से सर्वप्रथम किस स्थान पर हुई थी?

[A] अशोक वाटिका
[B] चित्रकूट
[C] श्रृंगवेरपुर
[D] भरद्वाज आश्रम
उत्तर - [A] अशोक वाटिका

प्रश्‍न 754. त्रिजटा राक्षसी विभीषण की क्या लगती थी?

[A] बुआ
[B] नानी
[C] चाची
[D] बहन
उत्तर - [D] बहन

प्रश्‍न 755. ‘तेजःप्रभ’ नामक अस्त्र किस देवता का है?

[A] वरुण
[B] इंद्र
[C] सूर्य
[D] शिव
उत्तर - [C] सूर्य

प्रश्‍न 756. रामायण का प्रमुख नायक कौन है?

[A] दशरथ
[B] जनक
[C] श्रीराम
[D] लक्ष्मण
उत्तर - [C] श्रीराम

प्रश्‍न 757. विभीषण की पुत्री इनमें से कौन थी?

[A] ललिता
[B] कला
[C] सुकन्या
[D] मीनाक्षी
उत्तर - [B] कला

प्रश्‍न 758. कार्तिकेय का नाम ‘कार्तिकेय’ कैसे पड़ा?

[A] गंगा द्वारा उत्पन्न किए जाने के कारण
[B] असुरों का संहार करने के कारण
[C] कृत्तिकाओं द्वारा पाले जाने के कारण
[D] शिव का पुत्र होने के कारण
उत्तर - [C] कृत्तिकाओं द्वारा पाले जाने के कारण

प्रश्‍न 759. वह कौन राक्षस था जो एक बार में छह मास तक सोता रहता था?

[A] रावण
[B] कुंभकर्ण
[C] मेघनाद
[D] अतिकाय
उत्तर - [B] कुंभकर्ण

प्रश्‍न 760. श्रीराम किसका अंशावतार थे?

[A] इंद्र
[B] सूर्य
[C] विष्णु
[D] ब्रह्मा
उत्तर - [C] विष्णु

प्रश्‍न 761. लक्ष्मण ने कितने वर्षों तक निद्रा का त्याग किया, जिससे वे मेघनाद का वध कर सके?

[A] 12
[B] 13
[C] 14
[D] 15
उत्तर - [A] 12

प्रश्‍न 762. वानर वीर अंगद किसके अंश से जन्मे थे?

[A] बृहस्पति
[B] अग्नि
[C] विश्वकर्मा
[D] वरुण
उत्तर - [A] बृहस्पति

प्रश्‍न 763. कुबेर की समानता की इच्छा से रावण ने कितने हजार वर्षों की तपस्या की थी?

[A] 1000
[B] 2000
[C] 5000
[D] 10000
उत्तर - [D] 10000

प्रश्‍न 764. वाल्मीकीय रामायण किस भाषा में रचित है?

[A] अवधी
[B] संस्कृत
[C] भोजपुरी
[D] ब्रज
उत्तर - [B] संस्कृत

प्रश्‍न 765. बालि की पत्नी का क्या नाम था?

[A] रुमा
[B] अहल्या
[C] तारा
[D] सुलोचना
उत्तर - [C] तारा

प्रश्‍न 766. हनुमान किस शस्त्र से युद्ध करते थे?

[A] तलवार
[B] खड्ग
[C] गदा
[D] दंड
उत्तर - [C] गदा

प्रश्‍न 767. राक्षसों को ‘निशाचर’ क्यों कहते हैं?

[A] उनकी कुरूपता के कारण
[B] मांस भोजी होने के कारण
[C] निशा (रात्रि) में विचरण करने के कारण
[D] सुरापान करने तथा परस्त्री-हरण करने के कारण
उत्तर - [C] निशा (रात्रि) में विचरण करने के कारण

प्रश्‍न 768. गंधमादन (वानर) को किसने अपने अंश से उत्पन्न किया था?

[A] कुबेर
[B] वरुण
[C] शिव
[D] चंद्रमा
उत्तर - [A] कुबेर

प्रश्‍न 769. ‘हे वृक्षो! हे लताओ-पुष्पो! हे मृगो, पक्षियो! क्या तुमने सीता को देखा है? यदि देखा हो तो बता दो, वह कहाँ हैं?’ ये प्रश्न किसके हैं?

[A] लक्ष्मण
[B] शत्रुघ्न
[C] श्रीराम
[D] जटायु
उत्तर - [C] श्रीराम

प्रश्‍न 770. राजा दशरथ की रानियों में ज्येष्ठ कौन थीं?

[A] कैकेयी
[B] सुमित्रा
[C] कौशल्या
[D] कोई नहीं
उत्तर - [C] कौशल्या

प्रश्‍न 771. निरंतर जप करने वाले ऋषियों के समुदाय को क्या कहा जाता है?

[A] वालिखिल्य
[B] उन्मज्जक
[C] सजप
[D] सुपार्श्व
उत्तर - [C] सजप

प्रश्‍न 772. दशरथ की तीनों रानियों ने गर्भ-धारण हेतु किस वस्तु का सेवन किया था?

[A] जंबुफल
[B] कदली फल
[C] चरु
[D] नारियल
उत्तर - [C] चरु

प्रश्‍न 773. वनवास काल में सीताजी को दिव्य हार, वस्त्राभूषण और अंगराग किसने प्रदान किए थे?

[A] अरुंधती
[B] शूर्पणखा
[C] अनसूया
[D] अंजनी
उत्तर - [C] अनसूया

प्रश्‍न 774. पार्वतीजी का नाम ‘पार्वती’ क्यों था?

[A] पर्वत पर रहती थीं, इस कारण
[B] शिवजी के साथ विवाह होने के कारण
[C] पर्वत (हिमालय) की पुत्री थीं, इस कारण
[D] पर्वत पर तपस्या करने के कारण
उत्तर - [C] पर्वत (हिमालय) की पुत्री थीं, इस कारण

प्रश्‍न 775. इनमें से ‘वैश्रवण’ किसका नाम था?

[A] कुबेर
[B] विश्वामित्र
[C] हनुमान
[D] जांबवान्
उत्तर - [A] कुबेर

प्रश्‍न 776. इनमें से कौन थी जो अपने दूसरे जन्म में सीता के रूप में जन्मी थी?

[A] हेमा
[B] वेदवती
[C] अरुंधती
[D] अनसूया
उत्तर - [B] वेदवती

प्रश्‍न 777. इनमें से कौन एक ही माता से जन्मे हैं?

[A] राम-लक्ष्मण
[B] भरत-शत्रुघ्न
[C] राम-भरत
[D] लक्ष्मण-शत्रुघ्न
उत्तर - [D] लक्ष्मण-शत्रुघ्न

प्रश्‍न 778. इनमें से कौन सी महौषधि है, जो टूटी हुई हड्डियों को जोड़ने के काम आती है?

[A] संधानी
[B] विशल्यकरणी
[C] संजीवकरणी
[D] सावर्ण्यकरणी
उत्तर - [A] संधानी

प्रश्‍न 779. कुंभकर्ण को किसने मारा था?

[A] लक्ष्मण
[B] हनुमान
[C] सुग्रीव
[D] श्रीराम
उत्तर - [D] श्रीराम

प्रश्‍न 780. दुंदुभि दैत्य की माता कौन थी?

[A] हेमा (अप्सरा)
[B] अदिति
[C] सुलोचना
[D] प्रघसा
उत्तर - [A] हेमा (अप्सरा)

प्रश्‍न 781. ताड़का रावण की क्या लगती थी?

[A] नानी
[B] चाची
[C] बुआ
[D] बहन
उत्तर - [A] नानी

प्रश्‍न 782. ‘हे मित्र जांबवान! तुम तब तक जीवित रहोगे जब तक कि प्रलय और कलियुग नहीं आ जाते।’ जांबवान् को यह आशीर्वाद किसने दिया था?

[A] भरत
[B] सुग्रीव
[C] हनुमान
[D] श्रीराम
उत्तर - [D] श्रीराम

प्रश्‍न 783. पत्थर की शिला बनी अहल्या का उद्धार किसने किया था?

[A] श्रीराम
[B] लक्ष्मण
[C] दशरथ
[D] हनुमान
उत्तर - [A] श्रीराम

प्रश्‍न 784. श्रीराम आदि चारों भाइयों के विवाह कार्य जिस ऋषि ने संपन्न कराए थे उसका क्या नाम था?

[A] विश्वामित्र
[B] वसिष्ठ
[C] अत्रि
[D] याज्ञवल्क्य
उत्तर - [B] वसिष्ठ

प्रश्‍न 785. श्रीराम समुद्र से मार्ग देने के लिए विनय करते हुए उसके तट पर कितने दिनों तक प्रतीक्षारत बैठे रहे थे?

[A] 1 दिन
[B] 2 दिन
[C] 3 दिन
[D] 5 दिन
उत्तर - [C] 3 दिन

प्रश्‍न 786. नागों की माता कौन थी?

[A] त्रिजटा
[B] मंदोदरी
[C] सुरसा
[D] हेमा (अप्सरा)
उत्तर - [C] सुरसा

प्रश्‍न 787. रावण की माता कौन थी?

[A] मंदोदरी
[B] कैकसी
[C] मंथरा
[D] सुलोचना
उत्तर - [B] कैकसी

प्रश्‍न 788. इनमें से कौन सा अस्त्र है जो पूर्व में प्रजापति कृशाश्व का पुत्र नहीं है?

[A] रुचिरास्त्र
[B] नारायणास्त्र
[C] पंथानास्त्र
[D] मकरास्त्र
उत्तर - [B] नारायणास्त्र

प्रश्‍न 789. वानर यूथपति तार कितने वानरों को लेकर राम की सहायता के लिए आए थे?

[A] 2,00,00,000
[B] 3,00,00,000
[C] 5,00,00,000
[D] 7,00,00,000
उत्तर - [C] 5,00,00,000

प्रश्‍न 790. वज्र नामक अस्त्र किस देवता का था?

[A] इंद्र
[B] वरुण
[C] विष्णु
[D] वायु
उत्तर - [A] इंद्र

प्रश्‍न 791. श्रीराम, लक्ष्मण, भरत एवं शत्रुघ्न के पिता कौन थे?

[A] अज
[B] दशरथ
[C] जनक
[D] रघु
उत्तर - [B] दशरथ

प्रश्‍न 792. इनमें से किस स्तोत्र की रचना रावण ने की थी?

[A] महिष स्तोत्र
[B] रामरक्षा स्तोत्र
[C] शिवतांडव स्तोत्र
[D] विष्णुमहिष स्तोत्र
उत्तर - [C] शिवतांडव स्तोत्र

प्रश्‍न 793. इनमें से कौन दो भाई थे जिनकी मुखाकृति समान थी?

[A] राम-लक्ष्मण
[B] बालि-सुग्रीव
[C] खर-दूषण
[D] भरत-शत्रुघ्न
उत्तर - [B] बालि-सुग्रीव

प्रश्‍न 794. लक्ष्मण एक बार में कितने बाण चला सकते थे?

[A] 10
[B] 20
[C] 50
[D] 500
उत्तर - [D] 500

प्रश्‍न 795. शत्रुघ्न में विष्णुजी का कितना अंश था?

[A] अष्टमांश
[B] तृतीयांश
[C] चतुर्थांश
[D] अर्धांश
उत्तर - [A] अष्टमांश

प्रश्‍न 796. श्रीराम की सहायता हेतु हनुमानजी के साथ कुल कितने वानर आए थे?

[A] 10,00,00,00,000
[B] 11,00,00,00,000
[C] 12,00,00,00,000
[D] 13,00,00,00,000
उत्तर - [A] 10,00,00,00,000

प्रश्‍न 797. रामायण के प्रथम कांड का क्या नाम है?

[A] अरण्यकांड
[B] बालकांड
[C] अयोध्याकांड
[D] किष्किंधाकांड
उत्तर - [B] बालकांड

प्रश्‍न 798. नल (वानर) की माता कौन थी?

[A] मेनका
[B] घृताची
[C] उर्वशी
[D] जानपदी
उत्तर - [B] घृताची

प्रश्‍न 799. शत्रुघ्न की माता कौन थीं?

[A] सुमित्रा
[B] कैकेयी
[C] कौशल्या
[D] इंदुमती
उत्तर - [A] सुमित्रा

प्रश्‍न 800. ‘ब्रह्मदंड’ किस ऋषि का अस्त्र था?

[A] अत्रि
[B] अगस्त्य
[C] वसिष्ठ
[D] वाल्मीकि
उत्तर - [C] वसिष्ठ