रामायण (Ramayan) हिंदू धर्म का एक महान ग्रंथ है, जो मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन और आदर्शों का विस्तृत वर्णन करता है। यह ग्रंथ न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि इसमें नैतिकता, कर्तव्य, भक्ति और आदर्श शासन प्रणाली की भी शिक्षा दी गई है। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPSC, SSC, रेलवे, बैंकिंग, राज्य स्तरीय परीक्षाएँ, शिक्षक भर्ती एवं अन्य सरकारी परीक्षाओं में रामायण से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं। इस प्रश्न संग्रह में रामायण का इतिहास, रचनाकार (महर्षि वाल्मीकि), रामायण के प्रमुख पात्र (श्रीराम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान, रावण आदि), रामायण के प्रमुख कांड (बालकांड, अयोध्याकांड, अरण्यकांड, किष्किंधाकांड, सुंदरकांड, युद्धकांड, उत्तरकांड), रामायण में वर्णित प्रमुख घटनाएँ (वनवास, सीता हरण, राम-रावण युद्ध, लंका विजय), तुलसीदास कृत रामचरितमानस, विभिन्न भारतीय भाषाओं में रामायण के अन्य संस्करण, एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर आधारित वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQs) शामिल हैं। यह संग्रह न केवल आपकी रामायण संबंधी ज्ञान को समृद्ध करेगा, बल्कि परीक्षा की तैयारी में भी आपकी सहायता करेगा। यदि आप रामायण से जुड़े सामान्य ज्ञान को मजबूत करना चाहते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं, तो यह प्रश्न संग्रह आपके लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगा!
प्रश्न 801 से 850कुल प्रश्न: 1222
प्रश्न 801. दक्षिण में स्थित देश चोल में सीता की खोज करने को सुग्रीव ने किसे भेजा था?
[A]सुषेण
[B]अंगद
[C]विनत
[D]मैंद
उत्तर -[B] अंगद
प्रश्न 802. महर्षि कश्यप की पत्नी का क्या नाम था?
[A]अदिति
[B]शतरूपा
[C]शर्मिष्ठा
[D]श्रुतकीर्ति
उत्तर -[A] अदिति
प्रश्न 803. शत्रुघ्न के पुरोहित का क्या नाम था?
[A]शतानीक
[B]उपमन्यु
[C]आरुणि
[D]कांचन
उत्तर -[D] कांचन
प्रश्न 804. शिव का एक नाम ‘पिनाकी’ क्यों है?
[A]‘पिनाक’ नामक त्रिशूल धारण करने के कारण
[B]शीघ्र क्रोध में आ जाने के कारण
[C]गले में सर्प की माला पहनने के कारण
[D]नंदी (बैल) पर सवारी करने के कारण
उत्तर -[A] ‘पिनाक’ नामक त्रिशूल धारण करने के कारण
प्रश्न 805. विष्णु के धनुष का नाम बताइए।
[A]शार्ङ्ग
[B]अजगव
[C]वैष्णव
[D]गांडीव
उत्तर -[A] शार्ङ्ग
प्रश्न 806. ‘हे रंभा! मैं काम और क्रोध को अपने वश में करना चाहता हूँ और तू मुझे काम की ओर धकेलना चाहती है! मैं तुझे शाप देता हूँ कि तू दस हजार वर्षों तक पत्थर की प्रतिमा बनी खड़ी रहेगी।’ रंभा अप्सरा को यह शाप किसने दिया था?
[A]वसिष्ठ
[B]नारद
[C]विश्वामित्र
[D]वाल्मीकि
उत्तर -[C] विश्वामित्र
प्रश्न 807. विराध राक्षस का वध किसने किया था?
[A]शत्रुघ्न-भरत
[B]लव-कुश
[C]हनुमान-अंगद
[D]राम-लक्ष्मण
उत्तर -[D] राम-लक्ष्मण
प्रश्न 808. सिंह की दाढ़ के समान अग्र भाग वाले बाण को क्या कहते हैं?
[A]सिंहदंष्ट्र
[B]क्षुर
[C]शूल
[D]वत्स दंत
उत्तर -[A] सिंहदंष्ट्र
प्रश्न 809. इनमें से किसे यह शाप था कि बिना स्मरण कराए वह अपने बल को नहीं पहचान सकेंगे?
[A]अंगद
[B]नल
[C]जांबवान्
[D]हनुमान
उत्तर -[D] हनुमान
प्रश्न 810. महर्षि जमदग्नि की हत्या किसने की थी?
[A]रावण
[B]सहस्रार्जुन
[C]कुंभकर्ण
[D]बालि
उत्तर -[B] सहस्रार्जुन
प्रश्न 811. खर राक्षस का पुत्र इनमें से कौन था?
[A]दूषण
[B]मकराक्ष
[C]सुबाहु
[D]अंगारक
उत्तर -[B] मकराक्ष
प्रश्न 812. रावण के सेनापति प्रघस को किसने मारा था?
[A]केसरी
[B]सुग्रीव
[C]बालि
[D]अंगद
उत्तर -[B] सुग्रीव
प्रश्न 813. मंदोदरी की माता का क्या नाम था?
[A]प्रभा
[B]हेमा
[C]उर्वशी
[D]रुक्मिणी
उत्तर -[B] हेमा
प्रश्न 814. श्रीराम लक्ष्मण व सीता सहित वनवास के लिए किस वेश में गए थे?
[A]साधुवेश
[B]वनवासी वेश
[C]राजसी वेश
[D]तपस्वी वेश
उत्तर -[D] तपस्वी वेश
प्रश्न 815. राजा दशरथ की मुख्य पटरानी कौन थीं?
[A]कैकेयी
[B]सुमित्रा
[C]कौशल्या
[D]तीनों
उत्तर -[C] कौशल्या
प्रश्न 816. लंका जाकर सीताजी का पता किसने लगाया था?
[A]हनुमान
[B]अंगद
[C]सुग्रीव
[D]जटायु
उत्तर -[A] हनुमान
प्रश्न 817. गरुड़ को ‘वैनतेय’ क्यों कहा जाता है?
[A]अति विनम्र स्वभाव का होने के कारण
[B]विष्णु का वाहन होने के कारण
[C]विनता का पुत्र होने के कारण
[D]सदैव विनत रहने के कारण
उत्तर -[C] विनता का पुत्र होने के कारण
प्रश्न 818. आज की व्यास नदी का रामायण काल में क्या नाम था?
[A]सरयू
[B]गंगा
[C]विपाशा
[D]मंदाकिनी
उत्तर -[C] विपाशा
प्रश्न 819. सिंहिका राक्षसी को किसने मारा था?
[A]लक्ष्मण
[B]भरत
[C]मेघनाद
[D]हनुमान
उत्तर -[D] हनुमान
प्रश्न 820. सुमाली (राक्षस) को अजेयता और चिर जीवन का वरदान किसने दिया था?
[A]इंद्र
[B]विष्णु
[C]शिव
[D]ब्रह्मा
उत्तर -[D] ब्रह्मा
प्रश्न 821. ताड़का राक्षसी को कितने हजार हाथियों का बल प्राप्त था?
[A]200
[B]500
[C]1000
[D]2000
उत्तर -[C] 1000
प्रश्न 822. ऋषियों के उस समुदाय को क्या कहा जाता है, जो केवल जल पीकर ही रहता है?
[A]सलिलाहार
[B]सजप
[C]पंचाग्निसेवी
[D]उन्मज्जक
उत्तर -[A] सलिलाहार
प्रश्न 823. श्रीराम की माता का क्या नाम था?
[A]कैकेयी
[B]सुमित्रा
[C]कौशल्या
[D]मंथरा
उत्तर -[C] कौशल्या
प्रश्न 824. इनमें से कौन सी महौषधि है, जो मूर्च्छा दूर कर चेतना प्रदान करती है?
[A]विशल्यकरणी
[B]सावर्ण्यकरणी
[C]संधानी
[D]संजीवकरणी
उत्तर -[D] संजीवकरणी
प्रश्न 825. राजा दशरथ की मृत्यु के पश्चात्—किसी भी राजकुमार के उपस्थित न रहने के कारण—उनके शव को किस तरल पदार्थ में डुबोकर रखा गया था?
[A]तेल
[B]घी
[C]गंगाजल
[D]गोदुग्ध
उत्तर -[A] तेल
प्रश्न 826. तृतीय प्रजापति का क्या नाम है?
[A]दक्ष
[B]शेष
[C]प्रचेता
[D]क्रतु
उत्तर -[B] शेष
प्रश्न 827. कंठ तक पानी में डूबकर तपस्या करने वाले ऋषियों को क्या कहा जाता है?
[A]वैखानस
[B]वालिखिल्य
[C]उन्मज्जक
[D]वायुभक्ष
उत्तर -[C] उन्मज्जक
प्रश्न 828. वनवास के समय श्रीराम से मिलने भरत किस स्थान पर गए थे?
[A]किष्किंधा पर्वत
[B]लंका में
[C]चित्रकूट
[D]समुद्र तट पर
उत्तर -[C] चित्रकूट
प्रश्न 829. वह कौन ऋषि थे जिन्होंने श्रीराम को वन-गमन से विमुख करने की चेष्टा की थी?
[A]वसिष्ठ
[B]अत्रि
[C]भारद्वाज
[D]जाबालि
उत्तर -[D] जाबालि
प्रश्न 830. इनमें से कौन ऋषि थे जो राजा दशरथ के गुरु तथा मंत्री थे?
[A]जाबालि
[B]परशुराम
[C]भारद्वाज
[D]वाल्मीकि
उत्तर -[A] जाबालि
प्रश्न 831. लवणासुर का वध करने के लिए श्रीराम ने किसे भेजा था?
[A]लक्ष्मण
[B]भरत
[C]हनुमान
[D]शत्रुघ्न
उत्तर -[D] शत्रुघ्न
प्रश्न 832. कुबेर किस दिशा के लोकपाल माने जाते हैं?
[A]पश्चिम
[B]उत्तर-पूर्व
[C]उत्तर
[D]दक्षिण-पश्चिम
उत्तर -[C] उत्तर
प्रश्न 833. इनमें से किसने शिव धनुष का निर्माण किया था?
[A]याज्ञवल्क्य
[B]परशुराम
[C]विश्वकर्मा
[D]जनक
उत्तर -[C] विश्वकर्मा
प्रश्न 834. महर्षि अगस्त्य का नाम ‘अगस्त्य’ कैसे पड़ा?
[A]अग (अर्थात् पर्वत) को स्तंभित कर देने के कारण
[B]अग (पर्वत) से मित्रता होने के कारण
[C]समुद्र को पी जाने के कारण
[D]घड़े से उत्पन्न होने के कारण
उत्तर -[A] अग (अर्थात् पर्वत) को स्तंभित कर देने के कारण
प्रश्न 835. त्रिशंकु का पिता कौन था?
[A]गालव
[B]पृथु
[C]गाधि
[D]व्यास
उत्तर -[B] पृथु
प्रश्न 836. हनुमानजी के नाना का क्या नाम था?
[A]केसरी
[B]कुंजर
[C]वृषभ
[D]सुषेण
उत्तर -[B] कुंजर
प्रश्न 837. महर्षि परशुराम ने श्रीराम को किस धनुष पर बाण चढ़ाने की चुनौती दी थी?
[A]गांडीव
[B]शार्ङ्ग
[C]अजगव
[D]वैष्णव
उत्तर -[D] वैष्णव
प्रश्न 838. इनमें से राजा दशरथ का मंत्री कौन था?
[A]संजय
[B]अकोप
[C]शतानंद
[D]सुग्रीव
उत्तर -[B] अकोप
प्रश्न 839. विभीषण को ब्रह्मास्त्र किसने दिया था?
[A]विष्णु
[B]कुबेर
[C]ब्रह्मा
[D]शिव
उत्तर -[C] ब्रह्मा
प्रश्न 840. इनमें से किसका नाम ‘एकाक्षपिंगली’ भी था?
[A]कुबेर
[B]विभीषण
[C]भरत
[D]शत्रुघ्न
उत्तर -[A] कुबेर
प्रश्न 841. वनवास-गमन के समय श्रीराम सारे अयोध्यावासियों को किस स्थान पर सोते छोड़कर चले गए थे?
[A]चित्रकूट
[B]भरद्वाज आश्रम
[C]श्रृंगवेरपुर
[D]अत्रि आश्रम
उत्तर -[C] श्रृंगवेरपुर
प्रश्न 842. कुशनाभ की पुत्रियाँ किसके कोप से कुब्जा हो गई थीं?
[A]इंद्र
[B]चंद्रमा
[C]वायु
[D]सूर्य
उत्तर -[C] वायु
प्रश्न 843. ऋक्षबिल (गुफा) में हनुमान-अंगद आदि की भेंट किससे हुई थी?
[A]सुरसा
[B]लंकिनी
[C]स्वयंंप्रभा
[D]अहल्या
उत्तर -[C] स्वयंंप्रभा
प्रश्न 844. अलकापुरी का राजा कौन था?
[A]मय
[B]कुबेर
[C]रावण
[D]विभीषण
उत्तर -[B] कुबेर
प्रश्न 845. वाल्मीकि रामायण की रचना जिस छंद में हुई है उसका क्या नाम है?
[A]चौपाई
[B]सोरठा
[C]सवैया
[D]अनुष्टुप
उत्तर -[D] अनुष्टुप
प्रश्न 846. जिस बाण का अग्र भाग सीधा गोल हो उसे क्या कहते हैं?
[A]नाराच
[B]भल्ल
[C]अंजलिक
[D]वत्स दंत
उत्तर -[A] नाराच
प्रश्न 847. गज, गवाक्ष और गवय (वानर)—ये किसके अंश से जन्मे थे?
[A]ब्रह्मा
[B]बृहस्पति
[C]यमराज
[D]वायुदेव
उत्तर -[C] यमराज
प्रश्न 848. गंगा को ‘जाह्नवी’ क्यों कहते हैं?
[A]शिव की जटा से निकलने के कारण
[B]ब्रह्मा के कमंडलु से निकलने के कारण
[C]स्वर्ग से पृथ्वी पर आने के कारण
[D]जह्नु ऋषि की जंघा से निकलने के कारण
उत्तर -[D] जह्नु ऋषि की जंघा से निकलने के कारण
प्रश्न 849. ‘रुचिर’ नामक अस्त्र श्रीराम को किसने समर्पित किया था?
[A]भरद्वाज
[B]इंद्र
[C]शिव
[D]विश्वामित्र
उत्तर -[D] विश्वामित्र
प्रश्न 850. इनमें से कौन थी जिसके जूठे बेर श्रीराम ने खाए थे?
[A]अहल्या
[B]अनसूया
[C]शबरी
[D]त्रिजटा
उत्तर -[C] शबरी
बेहतर अनुभव के लिए कुकीज़ का उपयोग किया जाता है। Privacy Policy