GKT20 GKT20
Logo GKT20
© 2026 GKT20
रामायण (Ramayan) हिंदू धर्म का एक महान ग्रंथ है, जो मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन और आदर्शों का विस्तृत वर्णन करता है। यह ग्रंथ न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि इसमें नैतिकता, कर्तव्य, भक्ति और आदर्श शासन प्रणाली की भी शिक्षा दी गई है। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPSC, SSC, रेलवे, बैंकिंग, राज्य स्तरीय परीक्षाएँ, शिक्षक भर्ती एवं अन्य सरकारी परीक्षाओं में रामायण से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं। इस प्रश्न संग्रह में रामायण का इतिहास, रचनाकार (महर्षि वाल्मीकि), रामायण के प्रमुख पात्र (श्रीराम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान, रावण आदि), रामायण के प्रमुख कांड (बालकांड, अयोध्याकांड, अरण्यकांड, किष्किंधाकांड, सुंदरकांड, युद्धकांड, उत्तरकांड), रामायण में वर्णित प्रमुख घटनाएँ (वनवास, सीता हरण, राम-रावण युद्ध, लंका विजय), तुलसीदास कृत रामचरितमानस, विभिन्न भारतीय भाषाओं में रामायण के अन्य संस्करण, एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर आधारित वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQs) शामिल हैं। यह संग्रह न केवल आपकी रामायण संबंधी ज्ञान को समृद्ध करेगा, बल्कि परीक्षा की तैयारी में भी आपकी सहायता करेगा। यदि आप रामायण से जुड़े सामान्य ज्ञान को मजबूत करना चाहते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं, तो यह प्रश्न संग्रह आपके लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगा!
प्रश्‍न 251 से 300 कुल प्रश्‍न: 1222

प्रश्‍न 251. वह कौन रीछ था, जिसकी सृष्टि ब्रह्मा ने अपनी जँभाई से की थी?

[A] शोणिमान
[B] जांबवान्
[C] ऋक्षराज
[D] ऋक्षकेतु
उत्तर - [B] जांबवान्

प्रश्‍न 252. ‘रावण, मेरे पाँव को तुमने जिस तरह पकड़ा है, यदि ऐसे ही श्रीराम के चरण पकड़ते तो तुम्हारा कल्याण हो जाता।’ रावण को इस तरह किसने धिक्कारा था?

[A] हनुमान
[B] सुग्रीव
[C] नील
[D] अंगद
उत्तर - [D] अंगद

प्रश्‍न 253. श्रीराम को कुल कितने वर्षों का वनवास मिला था?

[A] 12
[B] 14
[C] 13
[D] 11
उत्तर - [B] 14

प्रश्‍न 254. श्रीराम और सीता ने वनवास के लिए प्रस्थान करते समय अपने सब बहुमूल्य वस्त्राभूषण किसे दान कर दिए थे?

[A] उपयाज
[B] याज
[C] सुयज्ञ
[D] आरुणि
उत्तर - [C] सुयज्ञ

प्रश्‍न 255. पंचवटी, जहाँ श्रीराम सीता-लक्ष्मण सहित वनवास काल में पर्णकुटी बनाकर रह रहे थे, किस नदी के किनारे स्थित था?

[A] चर्मण्वती
[B] गोदावरी
[C] तमसा
[D] गंगा
उत्तर - [B] गोदावरी

प्रश्‍न 256. अश्वपति कहाँ के राजा थे?

[A] केकय
[B] गया
[C] मगध
[D] लंका
उत्तर - [A] केकय

प्रश्‍न 257. लक्ष्मण का पुत्र इनमें से कौन था?

[A] कुश
[B] श्रीदाम
[C] अंगद
[D] लव
उत्तर - [C] अंगद

प्रश्‍न 258. लंका की वह कौन राक्षसी थी, जिसने कभी मिथ्या भाषण नहीं किया था?

[A] प्रघसा
[B] शूर्पणखा
[C] त्रिजटा
[D] ताड़का
उत्तर - [C] त्रिजटा

प्रश्‍न 259. वह कौन ऋषि थे जिन्होंने रामायण की अधिकांश घटनाओं का पूर्वदर्शन कर लिया था?

[A] विश्वामित्र
[B] वाल्मीकि
[C] जमदग्नि
[D] कश्यप
उत्तर - [B] वाल्मीकि

प्रश्‍न 260. नलकूबर किसका पुत्र था?

[A] अग्नि
[B] कुबेर
[C] वरुण
[D] इंद्र
उत्तर - [B] कुबेर

प्रश्‍न 261. वह कौन ऋषि थे जो सीता स्वयंवर में श्रीराम व लक्ष्मण पर क्रोधित हुए थे?

[A] विश्वामित्र
[B] (ब) वसिष्ठ
[C] वाल्मीकि
[D] परशुराम
उत्तर - [D] परशुराम

प्रश्‍न 262. शंबूक का वध किसने किया था?

[A] श्रीराम
[B] लक्ष्मण
[C] विश्वामित्र
[D] दशरथ
उत्तर - [A] श्रीराम

प्रश्‍न 263. महोदर राक्षस का पिता कौन था?

[A] पुलस्त्य
[B] धूमाक्ष
[C] प्रघस
[D] विश्रवा
उत्तर - [D] विश्रवा

प्रश्‍न 264. मय राक्षस का वध किसने किया था?

[A] श्रीराम
[B] भरत
[C] इंद्र
[D] हनुमान
उत्तर - [C] इंद्र

प्रश्‍न 265. गायत्री मंत्र में किस देवता की आराधना है?

[A] सूर्य
[B] वरुण
[C] अग्नि
[D] यम
उत्तर - [A] सूर्य

प्रश्‍न 266. श्रीराम सहित सभी भाइयों में सबसे छोटा कौन था?

[A] राम
[B] लक्ष्मण
[C] शत्रुघ्न
[D] भरत
उत्तर - [C] शत्रुघ्न

प्रश्‍न 267. गंधमादन (वानर) एक छलाँग में कितनी दूर तक जा सकता था?

[A] 10 योजन
[B] 20 योजन
[C] 30 योजन
[D] 50 योजन
उत्तर - [D] 50 योजन

प्रश्‍न 268. वनवास काल में श्रृंगवेरपुर के पास श्रीराम के चरण किसने धोए थे?

[A] शबरी
[B] अहल्या
[C] केवट
[D] सती
उत्तर - [C] केवट

प्रश्‍न 269. उस ग्रह का क्या नाम है जो समय-समय पर सूर्य और चंद्रमा पर ग्रहण लगाता है?

[A] राहु
[B] केतु
[C] शनि
[D] बुध
उत्तर - [A] राहु

प्रश्‍न 270. इनमें से किसे ‘बजरंगबली’ भी कहा जाता है?

[A] सुग्रीव
[B] लक्ष्मण
[C] शिव
[D] हनुमान
उत्तर - [D] हनुमान

प्रश्‍न 271. इनमें से कामदेव का वाहन कौन है?

[A] हिरण
[B] मयूर
[C] कपोत
[D] शुक (तोता)
उत्तर - [D] शुक (तोता)

प्रश्‍न 272. राक्षसों के निदलन के लिए शिवजी की सलाह से देवतागण किसके पास गए थे?

[A] ब्रह्मा
[B] इंद्र
[C] सूर्य
[D] विष्णु
उत्तर - [D] विष्णु

प्रश्‍न 273. उन महर्षि का क्या नाम है जिनके बारे में कहा जाता है कि वे अपने जीवन के पूर्वार्ध में डाकू थे?

[A] वाल्मीकि
[B] विश्वामित्र
[C] परशुराम
[D] भरद्वाज
उत्तर - [A] वाल्मीकि

प्रश्‍न 274. राजा दशरथ की मृत्यु का समाचार भरत को किसने दिया था?

[A] कौशल्या
[B] सुमित्रा
[C] कैकेयी
[D] लक्ष्मण
उत्तर - [C] कैकेयी

प्रश्‍न 275. राजा दशरथ के कुल कितने मंत्री थे?

[A] 6
[B] 7
[C] 8
[D] 9
उत्तर - [C] 8

प्रश्‍न 276. हनुमान जब अशोक वाटिका में सीताजी से मिलने गए थे, उस समय वे जिस वृक्ष पर छिपे थे उसका क्या नाम था?

[A] अशोक
[B] शमी
[C] साल
[D] अश्वत्थ
उत्तर - [A] अशोक

प्रश्‍न 277. रावण के वध के पश्चात् लंका का राजा कौन बना था?

[A] माल्यवान्
[B] विभीषण
[C] शत्रुघ्न
[D] कुबेर
उत्तर - [B] विभीषण

प्रश्‍न 278. कुब्जा इनमें से किसका नाम है?

[A] कैकेयी
[B] मंथरा
[C] सुलोचना
[D] मंदोदरी
उत्तर - [B] मंथरा

प्रश्‍न 279. श्रीराम, सीता व लक्ष्मण के वन-गमन के पश्चात् उनका संदेश दशरथ को किसने सुनाया था?

[A] निषादराज गुह
[B] भरत
[C] जनक
[D] सुमंत्र
उत्तर - [D] सुमंत्र

प्रश्‍न 280. ‘काशीनाथ’ किस देवता को कहा जाता है?

[A] ब्रह्मा
[B] शिव
[C] शनि
[D] सूर्य
उत्तर - [B] शिव

प्रश्‍न 281. बालि की मृत्यु के पश्चात् किष्किंधा का राजा कौन बना था?

[A] अंगद
[B] सुग्रीव
[C] हनुमान
[D] नील
उत्तर - [B] सुग्रीव

प्रश्‍न 282. महर्षि विश्वामित्र के पिता का क्या नाम था?

[A] जमदग्नि
[B] अत्रि
[C] गाधि
[D] कश्यप
उत्तर - [C] गाधि

प्रश्‍न 283. राजा जनक के पूर्वज मिथि का नाम ‘मिथि’ कैसे पड़ा था?

[A] मिथिला के राजा थे, इस कारण
[B] राजा निमि के मृत शरीर को मथने से उत्पन्न होने के कारण
[C] समुद्र मंथन किया था, इस कारण
[D] पिता के माथे से उत्पन्न थे, इस कारण
उत्तर - [B] राजा निमि के मृत शरीर को मथने से उत्पन्न होने के कारण

प्रश्‍न 284. इनमें से किन दो भाइयों में शत्रुता थी?

[A] रावण-कुंभकर्ण
[B] बालि-सुग्रीव
[C] खर-दूषण
[D] जटायु-संपाति
उत्तर - [B] बालि-सुग्रीव

प्रश्‍न 285. रावण के एक सेनापति दुर्धर का वध किसने किया था?

[A] लक्ष्मण
[B] अंगद
[C] हनुमान
[D] सुग्रीव
उत्तर - [C] हनुमान

प्रश्‍न 286. मेघनाद जिस देवी की पूजा किया करता था उसका क्या नाम था?

[A] सरस्वती
[B] दुर्गा
[C] निकुंभिला
[D] लक्ष्मी
उत्तर - [C] निकुंभिला

प्रश्‍न 287. गंगा पार करने पर सीताजी केवट को उतराई के रूप में कौन सी वस्तु दे रही थीं जिसे केवट ने लेने से मना कर दिया था?

[A] मुद्रिका
[B] वस्त्र
[C] धन
[D] स्वर्ण-मुद्रा
उत्तर - [A] मुद्रिका

प्रश्‍न 288. श्रीराम को ‘वायव्यास्त्र’ किसने दिया था?

[A] वसिष्ठ
[B] परशुराम
[C] दशरथ
[D] विश्वामित्र
उत्तर - [D] विश्वामित्र

प्रश्‍न 289. भरत ने अयोध्या के सिंहासन पर श्रीराम की कौन सी वस्तु रखकर उनके वापस आने तक राज्य चलाया था?

[A] मुद्रिका
[B] पीतांबर
[C] राजमुकुट
[D] खड़ाऊँ
उत्तर - [D] खड़ाऊँ

प्रश्‍न 290. इनमें से किसका वाहन उलूक (उल्लू) है?

[A] इंद्र
[B] लक्ष्मी
[C] वरुण
[D] शनि
उत्तर - [B] लक्ष्मी

प्रश्‍न 291. ऋषि भारद्वाज के गुरु कौन महर्षि थे?

[A] परशुराम
[B] वेदव्यास
[C] वाल्मीकि
[D] याज्ञवल्क्य
उत्तर - [C] वाल्मीकि

प्रश्‍न 292. लंका के उस प्रसिद्ध वैद्य का क्या नाम था, जिसे लक्ष्मण की मूर्छा दूर करने हेतु हनुमानजी लंका से उठा लाए थे?

[A] मातलि
[B] विश्वा
[C] सुषेण
[D] रैभ्य
उत्तर - [C] सुषेण

प्रश्‍न 293. ‘हे प्रजापति ब्रह्मा! आप मुझे वर दें कि बड़ी-से-बड़ी विपत्ति आने पर भी मेरी बुद्धि धर्म में ही लगी रहे।’ ब्रह्मा से यह वर किसने माँगा था?

[A] कुंभकर्ण
[B] मेघनाद
[C] विभीषण
[D] खर
उत्तर - [C] विभीषण

प्रश्‍न 294. अतिकाय राक्षस किसका पुत्र था?

[A] विभीषण
[B] रावण
[C] मेघनाद
[D] खर
उत्तर - [B] रावण

प्रश्‍न 295. मारीच को किसने मारा था?

[A] लक्ष्मण
[B] हनुमान
[C] विश्वामित्र
[D] श्रीराम
उत्तर - [D] श्रीराम

प्रश्‍न 296. विश्वामित्र को ‘महर्षि’ की उपाधि से किस देवता ने विभूषित किया था?

[A] इंद्र
[B] विष्णु
[C] ब्रह्मा
[D] नारद
उत्तर - [C] ब्रह्मा

प्रश्‍न 297. नील (वानर) का पिता कौन है?

[A] विश्वकर्मा
[B] मय
[C] अग्निदेव
[D] केसरी
उत्तर - [C] अग्निदेव

प्रश्‍न 298. अश्विनीकुमारों की संख्या कितनी है?

[A] 2
[B] 3
[C] 4
[D] 5
उत्तर - [A] 2

प्रश्‍न 299. अयोध्या के राजा मांधाता किसके हाथों मारे गए थे?

[A] लवणासुर
[B] रावण
[C] मधु
[D] कुंभकर्ण
उत्तर - [A] लवणासुर

प्रश्‍न 300. श्रीराम ने किस अस्त्र का प्रयोग कर रावण का वध किया था?

[A] वारुणास्त्र
[B] जृंभकास्त्र
[C] वायव्यास्त्र
[D] ब्रह्मास्त्र
उत्तर - [D] ब्रह्मास्त्र