रामायण (Ramayan) हिंदू धर्म का एक महान ग्रंथ है, जो मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन और आदर्शों का विस्तृत वर्णन करता है। यह ग्रंथ न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि इसमें नैतिकता, कर्तव्य, भक्ति और आदर्श शासन प्रणाली की भी शिक्षा दी गई है। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPSC, SSC, रेलवे, बैंकिंग, राज्य स्तरीय परीक्षाएँ, शिक्षक भर्ती एवं अन्य सरकारी परीक्षाओं में रामायण से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं। इस प्रश्न संग्रह में रामायण का इतिहास, रचनाकार (महर्षि वाल्मीकि), रामायण के प्रमुख पात्र (श्रीराम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान, रावण आदि), रामायण के प्रमुख कांड (बालकांड, अयोध्याकांड, अरण्यकांड, किष्किंधाकांड, सुंदरकांड, युद्धकांड, उत्तरकांड), रामायण में वर्णित प्रमुख घटनाएँ (वनवास, सीता हरण, राम-रावण युद्ध, लंका विजय), तुलसीदास कृत रामचरितमानस, विभिन्न भारतीय भाषाओं में रामायण के अन्य संस्करण, एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर आधारित वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQs) शामिल हैं। यह संग्रह न केवल आपकी रामायण संबंधी ज्ञान को समृद्ध करेगा, बल्कि परीक्षा की तैयारी में भी आपकी सहायता करेगा। यदि आप रामायण से जुड़े सामान्य ज्ञान को मजबूत करना चाहते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं, तो यह प्रश्न संग्रह आपके लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगा!
प्रश्न 651 से 700कुल प्रश्न: 1222
प्रश्न 651. महर्षि विश्वामित्र की तपस्या जिस अप्सरा ने भंग की थी उसका क्या नाम था?
[A]उर्वशी
[B]जानपदी
[C]घृताची
[D]मेनका
उत्तर -[D] मेनका
प्रश्न 652. जिस बाण का अग्र भाग क्षुरे की धार के समान हो उसे क्या कहते हैं?
[A]अंजलिक
[B]नाराच
[C]क्षुर
[D]भल्ल
उत्तर -[C] क्षुर
प्रश्न 653. सीताजी की खोज के लिए सुग्रीव ने वैद्युत पर्वत के क्षेत्र में किसे भेजा था?
[A]हनुमान
[B]जांबवान्
[C]नील
[D]विनत
उत्तर -[A] हनुमान
प्रश्न 654. महाराज गाधि के पिता का क्या नाम था?
[A]कुशनाभ
[B]सगर
[C]कृतवीर्य
[D]कुशध्वज
उत्तर -[A] कुशनाभ
प्रश्न 655. ‘हे लक्ष्मण! इस समुद्र से मार्ग दे देने के लिए हम तीन दिनों से विनय कर रहे हैं; किंतु यह मान ही नहीं रहा है। मैं अभी एक बाण मारकर इसे सुखा दूँगा; क्योंकि बिना भय के प्रीति नहीं होती।’ ये उद्गार किसके हैं?
[A]श्रीराम
[B]भरत
[C]सुग्रीव
[D]जांबवान्
उत्तर -[A] श्रीराम
प्रश्न 656. बालि किसके अंश से उत्पन्न था?
[A]सूर्य
[B]इंद्र
[C]धर्म
[D]वायुदेव
उत्तर -[B] इंद्र
प्रश्न 657. श्रीराम कुल कितने भाई थे?
[A]3
[B]4
[C]2
[D]5
उत्तर -[B] 4
प्रश्न 658. लवणासुर का वध किसने किया था?
[A]शत्रुघ्न
[B]भरत
[C]लक्ष्मण
[D]चंद्रकेतु
उत्तर -[A] शत्रुघ्न
प्रश्न 659. सीताजी की खोज में लंका पहुँचने पर हनुमानजी ने जिस विमान को देखा था उसका क्या नाम था?
[A]जयंत
[B]पुष्पक
[C]गरुड़
[D]सौभ
उत्तर -[B] पुष्पक
प्रश्न 660. किसने वामन-रूप धारण कर राजा बलि से तीन पग भूमि दान में मांगी थी?
[A]इंद्र
[B]विष्णु
[C]शिव
[D]ब्रह्मा
उत्तर -[B] विष्णु
प्रश्न 661. इंद्र के सारथि मातलि का पुत्र कौन था?
[A]जयंत
[B]सिद्धार्थ
[C]गोमुख
[D]यशोमुख
उत्तर -[C] गोमुख
प्रश्न 662. उस अस्त्र का नाम बताइए जिसका प्रहार कर लव ने (वाल्मीकि आश्रम के निकट) अयोध्या से आई श्रीराम की सेना को निश्चेतन कर दिया था?
[A]जृंभकास्त्र
[B]वायव्यास्त्र
[C]वारुणास्त्र
[D]पाशुपतास्त्र
उत्तर -[A] जृंभकास्त्र
प्रश्न 663. अयोध्या का कुलगुरु कौन था?
[A]परशुराम
[B]विश्वामित्र
[C]वसिष्ठ
[D]याज्ञवल्क्य
उत्तर -[C] वसिष्ठ
प्रश्न 664. इनमें से ‘उपेंद्र’ किसे कहा जाता है?
[A]शत्रुघ्न
[B]लक्ष्मण
[C]भरत
[D]दशरथ
उत्तर -[B] लक्ष्मण
प्रश्न 665. ताड़का राक्षसी का वध किसने किया था?
[A]दशरथ
[B]जनक
[C]लक्ष्मण
[D]श्रीराम
उत्तर -[D] श्रीराम
प्रश्न 666. सीता स्वयंवर में जाते समय श्रीराम-लक्ष्मण के साथ कौन ऋषि थे?
[A]परशुराम
[B]च्यवन
[C]विश्वामित्र
[D]वसिष्ठ
उत्तर -[C] विश्वामित्र
प्रश्न 667. हनुमानजी का नाम ‘हनुमान’ कैसे पड़ा?
[A]इंद्र द्वारा वज्र का प्रहार करने से इनकी हनु (ठोढ़ी) टेढ़ी हो गई थी, इस कारण
[B]अत्यंत बलशाली थे, इस कारण
[C]लंका को जला देने के कारण
[D]अविवाहित रहने के कारण
उत्तर -[A] इंद्र द्वारा वज्र का प्रहार करने से इनकी हनु (ठोढ़ी) टेढ़ी हो गई थी, इस कारण
प्रश्न 668. ‘यदि भरत युवराज-पद स्वीकार करे तो उसके द्वारा की जाने वाली श्राद्ध आदि विधियाँ मुझ तक न पहुँचें।’ यह किसने कहा था?
[A]कैकेयी
[B]दशरथ
[C]सुमित्रा
[D]कौशल्या
उत्तर -[B] दशरथ
प्रश्न 669. सहस्रार्जुन कहाँ का राजा था?
[A]मधुपुर
[B]लंका
[C]अयोध्या
[D]माहिष्मती
उत्तर -[D] माहिष्मती
प्रश्न 670. लोकपालों के हाथियों को क्या कहा जाता है?
[A]विरूपाक्ष
[B]दिग्गज
[C]कुवलयापीड
[D]शत्रुंजय
उत्तर -[B] दिग्गज
प्रश्न 671. ‘हे रावण! मेरे समान रूप और पराक्रमवाले ही तेरे कुल का नाश करेंगे।’ यह शाप रावण को किसने दिया था?
[A]बालि
[B]सीता
[C]पुंजिकस्थला
[D]नंदीश्वर
उत्तर -[D] नंदीश्वर
प्रश्न 672. सीता स्वयंवर हेतु जो धनुष प्रयोग किया गया था वह किसका था?
[A]परशुराम
[B]शिव
[C]जनक
[D]विष्णु
उत्तर -[B] शिव
प्रश्न 673. कुश कहाँ के राजा थे?
[A]कुशस्थली
[B]कौशांबी
[C]मगध
[D]लवपुर
उत्तर -[A] कुशस्थली
प्रश्न 674. पूरु की माता कौन थी?
[A]देवकी
[B]देवयानी
[C]शर्मिष्ठा
[D]युगंधरा
उत्तर -[C] शर्मिष्ठा
प्रश्न 675. राजा सगर की कुल कितनी रानियाँ थीं?
[A]2
[B]5
[C]8
[D]12
उत्तर -[A] 2
प्रश्न 676. श्रीराम, सीता व लक्ष्मण ने श्रृंगवेरपुर के निकट किस नदी को पार किया था?
[A]गंगा
[B]तमसा
[C]गोदावरी
[D]यमुना
उत्तर -[A] गंगा
प्रश्न 677. वह कौन राक्षस था जिसने यम के साथ युद्ध किया था?
[A]मेघनाद
[B]रावण
[C]विभीषण
[D]अतिकाय
उत्तर -[B] रावण
प्रश्न 678. राक्षस-प्रमुख यज्ञकोप का वध किसने किया था?
[A]रावण
[B]लक्ष्मण
[C]विभीषण
[D]श्रीराम
उत्तर -[D] श्रीराम
प्रश्न 679. लंका पर आक्रमण के हेतु सेतुबंध बांधने के अवसर पर शिवलिंग की स्थापना किसने की थी?
[A]श्रीराम
[B]विभीषण
[C]जनक
[D]हनुमान
उत्तर -[A] श्रीराम
प्रश्न 680. कुबेर को ब्रह्माजी ने जो विमान दिया था उसका क्या नाम था?
[A]वायुपुत्र
[B]सौभ
[C]पुष्पक
[D]तीव्रगामी
उत्तर -[C] पुष्पक
प्रश्न 681. इनमें से वह कौन राजा है जो नक्षत्र होकर आकाश में प्रकाशित होता है?
[A]त्रिशंकु
[B]दशरथ
[C]गय
[D]अंशुमान्
उत्तर -[A] त्रिशंकु
प्रश्न 682. श्रीराम ने इनमें से किस वानर से कहा था कि वह कलियुग की समाप्ति तक जीवित रहेगा?
[A]अंगद
[B]द्विविद
[C]नल
[D]हनुमान
उत्तर -[B] द्विविद
प्रश्न 683. शतानंद (जनक के पुरोहित) के पिता कौन थे?
[A]याज्ञवल्क्य
[B]गौतम
[C]जमदग्नि
[D]वाल्मीकि
उत्तर -[B] गौतम
प्रश्न 684. रावण के पहले लंका का राजा कौन था?
[A]सहस्रबाहु अर्जुन
[B]बालि
[C]कुबेर
[D]मय
उत्तर -[C] कुबेर
प्रश्न 685. प्रहस्त का वध किसने किया था?
[A]नील
[B]अंगद
[C]सुग्रीव
[D]हनुमान
उत्तर -[A] नील
प्रश्न 686. सीताजी की खोज के लिए सुग्रीव ने वानर यूथपति विनत को किस दिशा में भेजा था?
[A]पूर्व
[B]दक्षिण
[C]उत्तर
[D]पश्चिम
उत्तर -[A] पूर्व
प्रश्न 687. ककुत्स्थ के पिता का नाम बताइए।
[A]दिलीप
[B]भगीरथ
[C]रघु
[D]मांधाता
उत्तर -[B] भगीरथ
प्रश्न 688. रामायण के बालकांड में कुल कितने सर्ग हैं?
[A]60
[B]70
[C]75
[D]77
उत्तर -[D] 77
प्रश्न 689. महर्षि विश्वामित्र का क्षत्रिय दशा का क्या नाम था?
[A]रुक्मरथ
[B]विश्वरथ
[C]चित्ररथ
[D]दशरथ
उत्तर -[B] विश्वरथ
प्रश्न 690. इनमें से रीछों का अधिपति कौन था?
[A]धूम्र
[B]धूम्राक्ष
[C]धूम्रकेतु
[D]धूम्रसेन
उत्तर -[A] धूम्र
प्रश्न 691. उस कौए का क्या नाम था जिसने गरुड़जी को रामकथा सुनाई थी?
[A]विगत
[B]विनत
[C]काकभुशुंडि
[D]नागभुशुंडि
उत्तर -[C] काकभुशुंडि
प्रश्न 692. इनमें से किसने एक पाँव पर खड़े होकर पाँच हजार वर्षों तक तपस्या की थी?
[A]शंबूक
[B]दशरथ
[C]विभीषण
[D]सुग्रीव
उत्तर -[C] विभीषण
प्रश्न 693. पंचवटी में प्रवेश करते समय श्रीराम, लक्ष्मण व सीता के साथ और कौन था?
[A]हनुमान
[B]जटायु
[C]सुग्रीव
[D]जांबवान्
उत्तर -[B] जटायु
प्रश्न 694. श्रीराम के शरीर का वर्ण कैसा था?
[A]नील
[B]रक्त
[C]गौर
[D]पीत
उत्तर -[A] नील
प्रश्न 695. ‘हे रावण! राजा मांधाता तुम्हारा युद्ध का मद उतार देंगे।’ यह किसने कहा था?
[A]देवर्षि नारद
[B]पुलस्त्य
[C]अंगद
[D]देवर्षि पर्वत
उत्तर -[D] देवर्षि पर्वत
प्रश्न 696. अंबरीष कहाँ के राजा थे?
[A]लंका
[B]गया
[C]अयोध्या
[D]काशी
उत्तर -[C] अयोध्या
प्रश्न 697. विष्णु ने वामन रूप में किसके गर्भ से जन्म लिया था?
[A]कद्रू
[B]अदिति
[C]विनता
[D]शर्मिष्ठा
उत्तर -[B] अदिति
प्रश्न 698. सुंद दैत्य को किस मुनि ने शाप देकर मार डाला था?
[A]अगस्त्य
[B]वाल्मीकि
[C]जाबालि
[D]अत्रि
उत्तर -[A] अगस्त्य
प्रश्न 699. तारकासुर एवं देवताओं के युद्ध में देवताओं का सेनापति कौन था?
[A]कार्तिकेय
[B]जयंत
[C]इंद्र
[D]विष्णु
उत्तर -[A] कार्तिकेय
प्रश्न 700. रानी कौशल्या को अपने आश्रितों का पालन करने के लिए अयोध्या शासन की ओर से कुल कितने ग्राम मिले हुए थे?
[A]1000
[B]2000
[C]3000
[D]4000
उत्तर -[A] 1000
बेहतर अनुभव के लिए कुकीज़ का उपयोग किया जाता है। Privacy Policy