रामायण (Ramayan) हिंदू धर्म का एक महान ग्रंथ है, जो मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन और आदर्शों का विस्तृत वर्णन करता है। यह ग्रंथ न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि इसमें नैतिकता, कर्तव्य, भक्ति और आदर्श शासन प्रणाली की भी शिक्षा दी गई है। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPSC, SSC, रेलवे, बैंकिंग, राज्य स्तरीय परीक्षाएँ, शिक्षक भर्ती एवं अन्य सरकारी परीक्षाओं में रामायण से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं। इस प्रश्न संग्रह में रामायण का इतिहास, रचनाकार (महर्षि वाल्मीकि), रामायण के प्रमुख पात्र (श्रीराम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान, रावण आदि), रामायण के प्रमुख कांड (बालकांड, अयोध्याकांड, अरण्यकांड, किष्किंधाकांड, सुंदरकांड, युद्धकांड, उत्तरकांड), रामायण में वर्णित प्रमुख घटनाएँ (वनवास, सीता हरण, राम-रावण युद्ध, लंका विजय), तुलसीदास कृत रामचरितमानस, विभिन्न भारतीय भाषाओं में रामायण के अन्य संस्करण, एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर आधारित वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQs) शामिल हैं। यह संग्रह न केवल आपकी रामायण संबंधी ज्ञान को समृद्ध करेगा, बल्कि परीक्षा की तैयारी में भी आपकी सहायता करेगा। यदि आप रामायण से जुड़े सामान्य ज्ञान को मजबूत करना चाहते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं, तो यह प्रश्न संग्रह आपके लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगा!
प्रश्न 101 से 150कुल प्रश्न: 1222
प्रश्न 101. राजा जनक का मूल नाम क्या था?
[A]सीरध्वज
[B]शतध्वज
[C]किपध्वज
[D]मकरध्वज
उत्तर -[A] सीरध्वज
प्रश्न 102. जिस विमान पर बैठकर श्रीराम लक्ष्मण सीता सहित लंका से अयोध्या आये थे उस विमान का नाम क्या था ?
[A]सौभ विमान
[B]पुष्पक विमान
[C]गरूड़ विमान
[D]नीलकुंज विमान
उत्तर -[B] पुष्पक विमान
प्रश्न 103. वाल्मीकि रामायण की रचना जिस छंद में हुई है उसका क्या नाम है?
[A]अनुष्टुप
[B]चौपाई
[C]सोरठा
[D]सवैया
उत्तर -[A] अनुष्टुप
प्रश्न 104. बाली और सुग्रीव जिस वानर से उत्पन्न हुए थे उसका क्या नाम था?
[A]गंधमादन
[B]जंभन
[C]मंद
[D]ऋक्षराज
उत्तर -[D] ऋक्षराज
प्रश्न 105. समुद्र मंथन से प्रकट हुए अश्व का क्या नाम था?
[A]बाज
[B]उच्चै:श्रवा
[C]चेतक
[D]सुमाली
उत्तर -[B] उच्चै:श्रवा
प्रश्न 106. अशोक वाटिका का दूसरा नाम क्या था?
[A]वृंदावन
[B]मधुवन
[C]प्रमदावन
[D]कदलीवन
उत्तर -[C] प्रमदावन
प्रश्न 107. अवधी भाषा में रचित रामायण का नाम क्या है?
[A]रामचरितमानस
[B]अवधी रामायण
[C]कंभ रामायण
[D]अध्यात्म रामायण
उत्तर -[A] रामचरितमानस
प्रश्न 108. लंका जाने के लिए पुल बाँधते समय श्रीराम ने किस शिवलिंग की स्थापना की थी?
[A]ज्योतिश्वर
[B]रामेश्वर
[C]एकलिंग
[D]पशुपतिनाथ
उत्तर -[B] रामेश्वर
प्रश्न 109. श्रीराम आदि चारों भाइयों के विवाह कार्य किस ऋषि ने संपन्न कराए थे?
[A]वशिष्ठ जी ने
[B]विश्वामित्र जी ने
[C]याज्ञवल्क्य जी ने
[D]वाल्मीकि जी ने
उत्तर -[A] वशिष्ठ जी ने
प्रश्न 110. गरुड़ जी को राम कथा सुनाने वाले कोवे का नाम क्या था?
[A]काकभुशुण्डि
[B]नागभूसुंडी
[C]विगत
[D]विनय
उत्तर -[A] काकभुशुण्डि
प्रश्न 111. वह कौन सा वीर था। जिसने रावण को बंदी बनाकर कारागार में डाल दिया था और रावण के पितामह के निवेदन पर रावण को मुक्त किया था ?
[A]सहस्त्रार्जुन
[B]क्रतविर्या
[C]अर्जुन
[D]दशरथ
उत्तर -[A] सहस्त्रार्जुन
प्रश्न 112. सीता हरण के पूर्व सोने का मृग बनकर कौन आया था?
[A]मारीच
[B]कालनेमी
[C]सुबाहु
[D]रावण
उत्तर -[A] मारीच
प्रश्न 113. सूर्पनखा राक्षसी के नाक कान किसने काटे थे?
[A]श्री राम जी ने
[B]लक्ष्मण जी ने
[C]हनुमान जी ने
[D]बाली जी ने
उत्तर -[B] लक्ष्मण जी ने
प्रश्न 114. वह कौन सा राक्षस था जो श्री राम व लक्ष्मण जी का अपहरण करके पाताल लोक ले गया था ?
[A]कुंभकरण
[B]रावण
[C]अहिरावण
[D]मेघनाथ
उत्तर -[C] अहिरावण
प्रश्न 115. मेघनाथ का एक नाम "इंद्रजीत" क्यों था ?
[A]कठोर तपस्या करने के कारण
[B]रावण का पुत्र होने के कारण
[C]इंद्र को युद्ध में पराजित करने के कारण
[D]लक्ष्मण जी को मूर्छित करने के कारण
उत्तर -[C] इंद्र को युद्ध में पराजित करने के कारण
प्रश्न 116. यदि मैं जानता कि इस प्रकार मुझे अपने अनुज का बिछोह सहना पड़ेगा तो मैं पिता की आज्ञा ना मानता । यह विलाप स्वर किसका है?
[A]श्री राम जी के
[B]लक्ष्मण जी के
[C]रावण के
[D]मेघनाथ के
उत्तर -[A] श्री राम जी के
प्रश्न 117. महर्षि वाल्मीकि का आश्रम किस नदी के तट पर था ?
[A]सरयू
[B]तमसा
[C]नर्मदा
[D]गंगा
उत्तर -[B] तमसा
प्रश्न 118. शबरी किस वन में रहती थी?
[A]दंडक वन में
[B]कम्यक वन में
[C]वृंदावन में
[D]मतंग वन में
उत्तर -[D] मतंग वन में
प्रश्न 119. वनवास से लौटकर श्री राम ने अपनी जताएं कहां कटवाई थी ?
[A]नंदीग्राम में
[B]अयोध्या के राज भवन में
[C]सरयू नदी के तट पर
[D]वाल्मीकि के आश्रम में
उत्तर -[A] नंदीग्राम में
प्रश्न 120. सर्वप्रथम हनुमान जी की भेंट श्री राम जी से किस स्थान पर हुई थी ?
[A]ऋष्यमूक पर्वत पर
[B]पंचवटी में
[C]लंका में
[D]सुग्रीव के यहां
उत्तर -[A] ऋष्यमूक पर्वत पर
प्रश्न 121. श्री राम की सेना के किस वानर योद्धा को यह वरदान प्राप्त था कि उसके हाथ के स्पर्श मात्र से पत्थर पानी पर तैरेंगे ।
[A]नल
[B]नील
[C]अंगद
[D]सुग्रीव
उत्तर -[A] नल
प्रश्न 122. किसने हनुमान जी को वरदान में अपने तेज का सौवां अंश दिया था ?
[A]यम देवता ने
[B]इंद्र देवता ने
[C]सूर्य देवता ने
[D]वरुण देवता ने
उत्तर -[C] सूर्य देवता ने
प्रश्न 123. राजा जनक ने श्रीराम को (दहेज स्वरूप) कुल कितने दिव्य धनुष दिए थे?
[A]5
[B]3
[C]1
[D]2
उत्तर -[D] 2
प्रश्न 124. हनुमानजी को ब्रह्मास्त्र से अप्रभावित रहने का वरदान किसने दिया था।
[A]विश्वामित्र
[B]ब्रह्मा जी
[C]नारद
[D]शनि
उत्तर -[B] ब्रह्मा जी
प्रश्न 125. तक्षक नाग के शरीर का रंग कैसा था?
[A]धूम्र वर्ण
[B]नील वर्ण
[C]पीत वर्ण
[D]रक्त वर्ण
उत्तर -[D] रक्त वर्ण
प्रश्न 126. ‘तामस’ नामक भयंकर अस्त्र का देवता कौन है?
[A]राहु (तमोग्रह)
[B]सूर्य
[C]वरुण
[D]ब्रह्मा
उत्तर -[A] राहु (तमोग्रह)
प्रश्न 127. इनमें से कौन राक्षस था जो धर्मात्मा था?
[A]महोदर
[B]विभीषण
[C]कुंभकर्ण
[D]दूषण
उत्तर -[B] विभीषण
प्रश्न 128. वरुण के हाथी का क्या नाम है?
[A]सौमनस
[B]हिमपांडु
[C]महापद्म
[D]ऐरावत
उत्तर -[A] सौमनस
प्रश्न 129. लंका जाने हेतु समुद्र पर बनाए गए सेतु की लंबाई कितनी थी?
[A]10 योजन
[B]50 योजन
[C]100 योजन
[D]150 योजन
उत्तर -[C] 100 योजन
प्रश्न 130. दंड चक्र, काल चक्र, विष्णुचक्र तथा रुद्रचक्र—ये सभी अस्त्र श्रीराम को किस ऋषि ने दिए थे?
[A]विश्वामित्र
[B]अत्रि
[C]भरद्वाज
[D]वसिष्ठ
उत्तर -[A] विश्वामित्र
प्रश्न 131. इनमें से कौन आदि राक्षसों में है?
[A]रावण
[B]सुंद
[C]विभीषण
[D]हेति और प्रहेति
उत्तर -[D] हेति और प्रहेति
प्रश्न 132. लकड़ी के उन पुलों को क्या कहा जाता था, जिन्हें जब आवश्यकता होती (शत्रु के आक्रमण के समय) तब यंत्रों की सहायता से गिरा दिया जाता था?
[A]काष्ठसेतु
[B]काष्ठबंध
[C]काष्ठसेतु या संक्रम
[D]सेतुबंध
उत्तर -[C] काष्ठसेतु या संक्रम
प्रश्न 133. यम के हाथी का क्या नाम है?
[A]ऐरावत
[B]आश्वीनी
[C]विरूपाक्ष
[D]अश्वत्थामा
उत्तर -[C] विरूपाक्ष
प्रश्न 134. इनमें से कौन छठे अंतरिक्ष में निवास करता है?
[A]महाविष्णु
[B]कुबेर
[C]कामदेव
[D]यम
उत्तर -[A] महाविष्णु
प्रश्न 135. ‘महर्षि! आप एक धनुष के टूटने पर क्यों इतने विकल हो गए? अरे, मैंने तो बचपन में ऐसे न जाने कितने धनुष तोड़े थे। तब तो आप इतने क्रोधित न हुए थे।’ यह वक्तव्य किसका है?
[A]श्रीराम
[B]भरत
[C]शत्रुघ्न
[D]लक्ष्मण
उत्तर -[D] लक्ष्मण
प्रश्न 136. राजा जनक के पुरोहित कौन थे जिन्होंने राम और सीता का विवाह करवाया था?
[A]सदानंद
[B]शतानंद
[C]यौधेय
[D]सुदामन्
उत्तर -[B] शतानंद
प्रश्न 137. लक्ष्मण की मूर्छा दूर करने हेतु हनुमानजी जो औषधि लेकर आए थे, उसका क्या नाम था?
[A]प्राणदायिनी बूटी
[B]संजीवनी बूटी
[C]अमृतांजनी
[D]योगिनी
उत्तर -[B] संजीवनी बूटी
प्रश्न 138. हनुमानजी को अपने कालदंड से अवध्य तथा रोगमुक्त रहने का वरदान किसने दिया था?
[A]कुबेर
[B]वरुण
[C]यम
[D]वायु
उत्तर -[C] यम
प्रश्न 139. सीताजी की खोज के लिए सुग्रीव ने पांड्य देश में किनको भेजा था?
[A]नल, नील, और सुषेण
[B]विभीषण, मेघनाद, और कुंभकरण
[C]हनुमान, अंगद, और जाम्बवान
[D]बाली, तारा, और रुमा
उत्तर -[C] हनुमान, अंगद, और जाम्बवान
प्रश्न 140. इनमें से ‘अयोनिजा’ कौन थी?
[A]कौशल्या
[B]सीता
[C]अहल्या
[D]सुलोचना
उत्तर -[B] सीता
प्रश्न 141. सुदामा नामक पर्वत किस देश में स्थित था?
[A]बाह्लीक
[B]गया
[C]काशी
[D]लंका
उत्तर -[A] बाह्लीक
प्रश्न 142. ‘श्रीराम! तुम मधुर फल-मूल से संपन्न चित्रकूट पर्वत पर जाओ। मैं उसी को तुम्हारे लिए उपयुक्त निवास-स्थान मानता हूँ।’ श्रीराम से यह किसने कहा था?
[A]अत्रि
[B]भरद्वाज
[C]परशुराम
[D]याज्ञवल्क्य
उत्तर -[B] भरद्वाज
प्रश्न 143. हनुमानजी को युद्ध में कभी न थकने का वरदान किसने दिया था?
[A]यमराज
[B]वरुण
[C]सूर्य
[D]इंद्र
उत्तर -[A] यमराज
प्रश्न 144. सुतीक्ष्ण मुनि किसके शिष्य थे?
[A]धौम्य
[B]याज्ञवल्क्य
[C]अगस्त्य
[D]जमदग्नि
उत्तर -[C] अगस्त्य
प्रश्न 145. वानर यूथपति ज्योतिर्मुख किस देवता के अंश से उत्पन्न था?
[A]अग्नि
[B]सूर्य
[C]वायुदेव
[D]शनि
उत्तर -[B] सूर्य
प्रश्न 146. वज्र नामक अस्त्र किस ऋषि की हड्डियों से बना था?
[A]वसिष्ठ
[B]अत्रि
[C]वाल्मीकि
[D]दधीचि
उत्तर -[D] दधीचि
प्रश्न 147. महोदर राक्षस रावण का क्या लगता था?
[A]भाई
[B]चाचा
[C]दादा
[D]मामा
उत्तर -[A] भाई
प्रश्न 148. राजा जनक की ओर से श्रीराम के विवाह का निमंत्रण लेकर राजा दशरथ के पास कौन गया था?
[A]वसिष्ठ
[B]शतानंद
[C]परशुराम
[D]विश्वामित्र
उत्तर -[D] विश्वामित्र
प्रश्न 149. विश्वामित्र का एक नाम ‘कौशिक’ क्यों था?
[A]कुश के कुल में उत्पन्न होने के कारण
[B]केशों का रंग सुनहरा होने के कारण
[C]ब्रह्मर्षिपद प्राप्त करने के कारण
[D]अति हठी होने के कारण
उत्तर -[A] कुश के कुल में उत्पन्न होने के कारण
प्रश्न 150. विष्णु ने किस स्त्री का सिर काट लिया था?
[A]अहल्या
[B]भृगु-पत्नी
[C]अंजना
[D]अनसूया
उत्तर -[B] भृगु-पत्नी
बेहतर अनुभव के लिए कुकीज़ का उपयोग किया जाता है। Privacy Policy