GKT20 GKT20
Logo GKT20
© 2026 GKT20
रामायण (Ramayan) हिंदू धर्म का एक महान ग्रंथ है, जो मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन और आदर्शों का विस्तृत वर्णन करता है। यह ग्रंथ न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि इसमें नैतिकता, कर्तव्य, भक्ति और आदर्श शासन प्रणाली की भी शिक्षा दी गई है। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPSC, SSC, रेलवे, बैंकिंग, राज्य स्तरीय परीक्षाएँ, शिक्षक भर्ती एवं अन्य सरकारी परीक्षाओं में रामायण से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं। इस प्रश्न संग्रह में रामायण का इतिहास, रचनाकार (महर्षि वाल्मीकि), रामायण के प्रमुख पात्र (श्रीराम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान, रावण आदि), रामायण के प्रमुख कांड (बालकांड, अयोध्याकांड, अरण्यकांड, किष्किंधाकांड, सुंदरकांड, युद्धकांड, उत्तरकांड), रामायण में वर्णित प्रमुख घटनाएँ (वनवास, सीता हरण, राम-रावण युद्ध, लंका विजय), तुलसीदास कृत रामचरितमानस, विभिन्न भारतीय भाषाओं में रामायण के अन्य संस्करण, एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर आधारित वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQs) शामिल हैं। यह संग्रह न केवल आपकी रामायण संबंधी ज्ञान को समृद्ध करेगा, बल्कि परीक्षा की तैयारी में भी आपकी सहायता करेगा। यदि आप रामायण से जुड़े सामान्य ज्ञान को मजबूत करना चाहते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं, तो यह प्रश्न संग्रह आपके लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगा!
प्रश्‍न 601 से 650 कुल प्रश्‍न: 1222

प्रश्‍न 601. राजा दशरथ ने भ्रमवश श्रवणकुमार पर जिस बाण का प्रहार किया था, उसे क्या कहते हैं?

[A] इंद्रास्त्र
[B] शब्दवेधी
[C] जृंभकास्त्र
[D] ब्रह्मशिरस्
उत्तर - [B] शब्दवेधी

प्रश्‍न 602. मांडवी व श्रुतकीर्ति के पिता कौन थे?

[A] सीरध्वज
[B] कपिध्वज
[C] शतध्वज
[D] कुशध्वज
उत्तर - [D] कुशध्वज

प्रश्‍न 603. भरत का पुत्र इनमें से कौन था?

[A] अंगद
[B] कुश
[C] पुष्कल
[D] चंद्रकेतु
उत्तर - [C] पुष्कल

प्रश्‍न 604. निम्न में से कौन राजा वसिष्ठ-पुत्रों के शाप से चांडाल बन गया था?

[A] शंबूक
[B] गय
[C] कुशध्वज
[D] त्रिशंकु
उत्तर - [D] त्रिशंकु

प्रश्‍न 605. शुनःशेप की रक्षा किसने की थी?

[A] वाल्मीकि
[B] अंबरीष
[C] विश्वामित्र
[D] त्रिशंकु
उत्तर - [C] विश्वामित्र

प्रश्‍न 606. इनमें से देवताओं का सेनापति कौन बना था?

[A] गणेश
[B] अर्जुन
[C] भगीरथ
[D] कार्तिकेय
उत्तर - [D] कार्तिकेय

प्रश्‍न 607. सीताजी की खोज में लंका सर्वप्रथम कौन पहुँचा था?

[A] अंगद
[B] जांबवान्
[C] हनुमान
[D] गंधमादन
उत्तर - [C] हनुमान

प्रश्‍न 608. महर्षियों के उस समुदाय को क्या कहते हैं, जो कहा जाता है कि ब्रह्माजी के रोम से प्रकट हुआ है?

[A] सजप
[B] वालिखिल्य
[C] वायुभक्ष
[D] पंचाग्निसेवी
उत्तर - [B] वालिखिल्य

प्रश्‍न 609. बालि का वध किसके हाथों हुआ था?

[A] रावण
[B] सुग्रीव
[C] श्रीराम
[D] मारीच
उत्तर - [C] श्रीराम

प्रश्‍न 610. ‘रामायण’ के रचियता कौन थे?

[A] विश्वामित्र
[B] वाल्मीकि
[C] वसिष्ठ
[D] परशुराम
उत्तर - [B] वाल्मीकि

प्रश्‍न 611. उस पर्वत का क्या नाम है जो समस्त पर्वतों का राजा है?

[A] हिमालय
[B] मैनाक
[C] गिरनार
[D] अरिष्ट
उत्तर - [A] हिमालय

प्रश्‍न 612. विभीषण की पत्नी का क्या नाम था?

[A] सुमति
[B] सुरसा
[C] संगणा
[D] सरमा
उत्तर - [D] सरमा

प्रश्‍न 613. जिस बाण का अग्र भाग बछड़े के दाँतों के समान दिखाई देता हो उसे क्या कहा जाता है?

[A] नाराच
[B] अंजलिक
[C] भल्ल
[D] वत्स दंत
उत्तर - [D] वत्स दंत

प्रश्‍न 614. भरत की माता कौन थी?

[A] कौशल्या
[B] सुमित्रा
[C] मंथरा
[D] कैकेयी
उत्तर - [D] कैकेयी

प्रश्‍न 615. मेघनाद ने हनुमानजी को अशोक वाटिका में किस अस्त्र से बाँध लिया था?

[A] ब्रह्मपाश
[B] चर्मपाश
[C] लौहपाश
[D] इंद्रपाश
उत्तर - [A] ब्रह्मपाश

प्रश्‍न 616. अहल्या किस ऋषि की पत्नी थीं?

[A] अत्रि
[B] वसिष्ठ
[C] गौतम
[D] वाल्मीकि
उत्तर - [C] गौतम

प्रश्‍न 617. रावण के पितामह कौन थे?

[A] सुमाली
[B] पुलस्त्य
[C] विश्रवा
[D] माल्यवान्
उत्तर - [B] पुलस्त्य

प्रश्‍न 618. रामायण के अंतिम कांड का क्या नाम है?

[A] सुंदरकांड
[B] किष्किंधाकांड
[C] उत्तरकांड
[D] बालकांड
उत्तर - [C] उत्तरकांड

प्रश्‍न 619. ताड़का (राक्षसी) के पिता का क्या नाम था?

[A] सुकेतु
[B] मारीच
[C] सुबाहु
[D] रावण
उत्तर - [A] सुकेतु

प्रश्‍न 620. अश्विनीकुमारों ने किस ऋषि को औषधि के द्वारा वृद्ध से युवा बना दिया था?

[A] याज्ञवल्क्य
[B] जमदग्नि
[C] च्यवन
[D] अत्रि
उत्तर - [C] च्यवन

प्रश्‍न 621. वनवास में श्रीराम आदि के श्रृंगवेरपुर पहुँचने पर किसने उनका स्वागत किया था?

[A] गय
[B] गुह
[C] प्राज्ञिष्ठ
[D] सुग्रीव
उत्तर - [B] गुह

प्रश्‍न 622. सीता-हरण के पूर्व सोने का मृग बनकर कौन आया था?

[A] सुबाहु
[B] मारीच
[C] कालनेमि
[D] रावण
उत्तर - [B] मारीच

प्रश्‍न 623. महिरावण (अद्भुत रामायण के अनुसार) रावण का कौन लगता था?

[A] पुत्र
[B] भाई
[C] पिता
[D] मामा
उत्तर - [A] पुत्र

प्रश्‍न 624. बत्तीस सेर की माप को क्या कहा जाता था?

[A] वितान
[B] व्यायाम
[C] द्रोण
[D] वायुत्
उत्तर - [C] द्रोण

प्रश्‍न 625. माता कौशल्या ने कितने मास का गर्भधारण कर श्रीराम को जन्म दिया था?

[A] 10
[B] 12
[C] 13
[D] 14
उत्तर - [B] 12

प्रश्‍न 626. महर्षि परशुराम का नाम ‘परशुराम’ कैसे पड़ा?

[A] क्षत्रियों का संहार करने के कारण
[B] अत्यंत क्रोधी होने के कारण
[C] परशु धारण करने के कारण
[D] शिव भक्त होने के कारण
उत्तर - [C] परशु धारण करने के कारण

प्रश्‍न 627. वह कौन राक्षसी थी जिसने सीता को, रावण को अस्वीकृत करने पर, खा जाने की धमकी दी थी?

[A] प्रघसा
[B] ताड़का
[C] प्रमोदिनी
[D] त्रिजटा
उत्तर - [A] प्रघसा

प्रश्‍न 628. इनमें से जांबवान् का भाई कौन था?

[A] वज्र
[B] जृंभ
[C] धूम्र
[D] प्रहस्त
उत्तर - [C] धूम्र

प्रश्‍न 629. इनमें से किस राक्षसी ने राक्षसों के विनाश तथा श्रीराम की विजय का स्वप्न देखा था?

[A] त्रिजटा
[B] सुरसा
[C] ताड़का
[D] पूतना
उत्तर - [A] त्रिजटा

प्रश्‍न 630. सौवीर देश में किसका आधिपत्य था?

[A] जनक
[B] दशरथ
[C] रावण
[D] बालि
उत्तर - [B] दशरथ

प्रश्‍न 631. भरत की पत्नी का क्या नाम था?

[A] मांडवी
[B] श्रुतकीर्ति
[C] उर्मिला
[D] सुचेता
उत्तर - [A] मांडवी

प्रश्‍न 632. रघु के पिता कौन थे?

[A] दिलीप
[B] भगीरथ
[C] अज
[D] ककुत्स्थ
उत्तर - [A] दिलीप

प्रश्‍न 633. सुग्रीव के पिता का क्या नाम था?

[A] केसरी
[B] माल्यवान्
[C] जांबवान्
[D] ऋक्षराज
उत्तर - [D] ऋक्षराज

प्रश्‍न 634. लवणासुर की माता कौन थी?

[A] कैकसी
[B] ताड़का
[C] कुंभीनसी
[D] कृतिका
उत्तर - [C] कुंभीनसी

प्रश्‍न 635. महर्षि परशुराम को ‘भार्गव’ क्यों कहते थे?

[A] शिव का भक्त होने के कारण
[B] क्षत्रियों का संहार करने के कारण
[C] भृगुवंश में जन्मने के कारण
[D] अति कोपी होने के कारण
उत्तर - [C] भृगुवंश में जन्मने के कारण

प्रश्‍न 636. वह कौन सा पर्वत है जिसका स्वरूप सूर्य के वरदान से सुवर्णमय बन गया था?

[A] मंदराचल
[B] मैनाक
[C] सुमेरु
[D] त्रिकूट
उत्तर - [C] सुमेरु

प्रश्‍न 637. श्रीराम ने इनमें से किसका परित्याग कर दिया था?

[A] शत्रुघ्न
[B] भरत
[C] लव
[D] लक्ष्मण
उत्तर - [D] लक्ष्मण

प्रश्‍न 638. कांपिल्य का राजा कौन था?

[A] ब्रह्मदत्त
[B] उच्छिन्न
[C] धर्मदत्त
[D] वसुदत्त
उत्तर - [A] ब्रह्मदत्त

प्रश्‍न 639. राष्ट्रवर्धन इनमें से किसका मंत्री था?

[A] विभीषण
[B] जनक
[C] दशरथ
[D] रावण
उत्तर - [C] दशरथ

प्रश्‍न 640. लवणासुर के पास जो महान् शूल था वह उसे किसने दिया था?

[A] मधु
[B] मारीच
[C] खर
[D] सुबाहु
उत्तर - [A] मधु

प्रश्‍न 641. ‘हे प्रभु राम! भले ही लक्ष्मण मुझ पर बाण चला दें, किंतु आपके चरण धोए बिना मैं आपको पार नहीं उतार सकता।’ ये वचन किसके हैं?

[A] केवट
[B] गय
[C] हनुमान
[D] सुग्रीव
उत्तर - [A] केवट

प्रश्‍न 642. लक्ष्मण का पुत्र इनमें से कौन था?

[A] लव
[B] चंद्रकेतु
[C] कुश
[D] सुमंत्र
उत्तर - [B] चंद्रकेतु

प्रश्‍न 643. लंका पर आक्रमण हेतु समुद्र पर सेतु बांधते समय वानरों द्वारा पत्थरों पर कौन सा शब्द अंकित किया गया था?

[A] राम
[B] सीता
[C] तारणहार
[D] हे प्रभु
उत्तर - [A] राम

प्रश्‍न 644. मारीच (राक्षस) की माता कौन थी?

[A] ताड़का
[B] कैकसी
[C] शूर्पणखा
[D] नंदिनी
उत्तर - [A] ताड़का

प्रश्‍न 645. ‘हे अग्निदेवता! यदि मैंने पति की सेवा की है और पातिव्रत्य धर्म का सत्य हृदय से पालन किया है तो हनुमान के लिए तुम शीतल बन जाओ।’ अग्निदेव से यह प्रार्थना किसने की थी?

[A] अंजनी
[B] सीता
[C] सुलोचना
[D] सरमा
उत्तर - [B] सीता

प्रश्‍न 646. ऋषियों के उस समुदाय को क्या कहते हैं, जो कहा जाता है कि ब्रह्मा के नख से उत्पन्न हुआ है?

[A] वालिखिल्य
[B] सलिलाहार
[C] उन्मज्जक
[D] वैखानस
उत्तर - [D] वैखानस

प्रश्‍न 647. ‘हे निषाद! तुझे कभी भी शांति न मिले; क्योंकि क्रौंच पक्षी के इस जोड़े में से एक को तुमने बिना किसी अपराध के ही मार डाला है।’ यह शाप किसने दिया था?

[A] राम
[B] वाल्मीकि
[C] नारद
[D] दशरथ
उत्तर - [B] वाल्मीकि

प्रश्‍न 648. मेघनाद का एक नाम ‘इंद्रजित्’ क्यों था?

[A] इंद्र को युद्ध में पराजित कर देने के कारण
[B] रावण का पुत्र होने के कारण
[C] कठोर तपस्या करने के कारण
[D] लक्ष्मण को मूर्च्छित कर देने के कारण
उत्तर - [A] इंद्र को युद्ध में पराजित कर देने के कारण

प्रश्‍न 649. सुग्रीव की पत्नी का क्या नाम था?

[A] तारा
[B] रुमा
[C] मौर्वी
[D] गांधारी
उत्तर - [B] रुमा

प्रश्‍न 650. लक्ष्मण की माता कौन थीं?

[A] सुमित्रा
[B] कौशल्या
[C] कैकेयी
[D] मंथरा
उत्तर - [A] सुमित्रा