रामायण (Ramayan) हिंदू धर्म का एक महान ग्रंथ है, जो मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन और आदर्शों का विस्तृत वर्णन करता है। यह ग्रंथ न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि इसमें नैतिकता, कर्तव्य, भक्ति और आदर्श शासन प्रणाली की भी शिक्षा दी गई है। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPSC, SSC, रेलवे, बैंकिंग, राज्य स्तरीय परीक्षाएँ, शिक्षक भर्ती एवं अन्य सरकारी परीक्षाओं में रामायण से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं। इस प्रश्न संग्रह में रामायण का इतिहास, रचनाकार (महर्षि वाल्मीकि), रामायण के प्रमुख पात्र (श्रीराम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान, रावण आदि), रामायण के प्रमुख कांड (बालकांड, अयोध्याकांड, अरण्यकांड, किष्किंधाकांड, सुंदरकांड, युद्धकांड, उत्तरकांड), रामायण में वर्णित प्रमुख घटनाएँ (वनवास, सीता हरण, राम-रावण युद्ध, लंका विजय), तुलसीदास कृत रामचरितमानस, विभिन्न भारतीय भाषाओं में रामायण के अन्य संस्करण, एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर आधारित वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQs) शामिल हैं। यह संग्रह न केवल आपकी रामायण संबंधी ज्ञान को समृद्ध करेगा, बल्कि परीक्षा की तैयारी में भी आपकी सहायता करेगा। यदि आप रामायण से जुड़े सामान्य ज्ञान को मजबूत करना चाहते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं, तो यह प्रश्न संग्रह आपके लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगा!
प्रश्न 51 से 100कुल प्रश्न: 1222
प्रश्न 51. भरत की माता कैकेयी का ‘कैकेयी’ नाम कैसे पड़ा?
[A]केकय देश की राजकुमारी होने के कारण
[B]देव-असुर संग्राम में दशरथ का सारथ्य करने के कारण
[C]राम को वन भिजवाने के कारण
[D]दशरथ से वरदान माँगने के कारण
उत्तर -[A] केकय देश की राजकुमारी होने के कारण
प्रश्न 52. श्रीराम को कुल कितने वर्षों का वनवास मिला था?
[A]15
[B]24
[C]30
[D]14
उत्तर -[D] 14
प्रश्न 53. ताड़का राक्षसी को कितने हजार हाथियों का बल प्राप्त था?
[A]दस हजार हाथियों का बल
[B]सौ हाथियों का बल
[C]हजार हाथियों का बल
[D]पाँच हजार हाथियों का बल
उत्तर -[C] हजार हाथियों का बल
प्रश्न 54. लंका पहुँचकर श्रीराम की वानर सेना किस पर्वत के पास ठहरी थी?
[A]ऋष्यमूक पर्वत के पास
[B]सुबेल पर्वत के पास
[C]सुमेरू पर्वत के पास
[D]उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर -[B] सुबेल पर्वत के पास
प्रश्न 55. रामशिला पहाड़ी कहाँ पर स्थित है ?
[A]बक्सर
[B]गया
[C]कैमूर
[D]मुंगेर
उत्तर -[B] गया
प्रश्न 56. श्रीराम के पश्चात् अयोध्या का राजा कौन बना था?
[A]चंद्रकेतु
[B]कुश
[C]लव
[D]अंगद
उत्तर -[B] कुश
प्रश्न 57. रावण के पहले लंका का राजा कौन था?
[A]बालि
[B]कुबेर
[C]मय
[D]सहस्रबाहु अर्जुन
उत्तर -[B] कुबेर
प्रश्न 58. इनमें से किसने श्रीराम की सेना-हेतु लंका जाने के लिए समुद्र पर पुल बाँधा था?
[A]नल और नील
[B]बाली और सुग्रीव
[C]लक्ष्मण और हनुमान
[D]इनमें से कोई नहीं
उत्तर -[A] नल और नील
प्रश्न 59. इनमें से राजा दशरथ का पुत्रेष्टि यज्ञ किसने करवाया था?
[A]भरद्वाज
[B]श्रृंगि ऋषि
[C]विश्वामित्र
[D]अत्रि
उत्तर -[B] श्रृंगि ऋषि
प्रश्न 60. श्रीराम को वन से वापस अयोध्या लाने के लिए इनमें से कौन नहीं गया था?
[A]दशरथ जी
[B]भरत जी
[C]सुमंत्र जी
[D]जनक जी
उत्तर -[A] दशरथ जी
प्रश्न 61. सीता-हरण के समय असली सीता के स्थान पर माया से नकली सीता की सृष्टि किसने की थी?
[A]अग्नि देव ने
[B]इंद्र देव ने
[C]वरुण देव ने
[D]इनमें से कोई नहीं
उत्तर -[A] अग्नि देव ने
प्रश्न 62. अशोक वाटिका में हनुमान ने जिन राक्षसों को मारा था उन्हें किसने भेजा था?
[A]कुंभकर्ण ने
[B]कुबेर ने
[C]मेघनाद ने
[D]रावण ने
उत्तर -[D] रावण ने
प्रश्न 63. लंका पर आक्रमण हेतु समुद्र पर सेतु बाँधते समय वानरों द्वारा पत्थरों पर कौन सा शब्द अंकित किया गया था?
[A]राम
[B]हे प्रभु
[C]सीता
[D]तारणहार
उत्तर -[A] राम
प्रश्न 64. हनुमानजी को समुद्र-लंघन के लिए किसने उत्साहित किया था?
[A]सुग्रीव जी ने
[B]जामवंत जी ने
[C]अंगद जी ने
[D]लक्ष्मण जी ने
उत्तर -[B] जामवंत जी ने
प्रश्न 65. ‘सर्वतापन’ किसका नाम है?
[A]इंद्र
[B]वरुण
[C]वायु
[D]सूर्य
उत्तर -[D] सूर्य
प्रश्न 66. अनल अनिल हर और संपाति ये किसके मंत्री थे?
[A]भरत
[B]विभीषण
[C]जनक
[D]सुग्रीव
उत्तर -[B] विभीषण
प्रश्न 67. ‘बरवै रामायण’ की रचना किसने की थी?
[A]तुलसीदास
[B]विश्वामित्र
[C]वाल्मीकि
[D]वसिष्ठ
उत्तर -[A] तुलसीदास
प्रश्न 68. गंगा पार करने पर सीताजी केवट को उतराई के रूप में कौन सी वस्तु दे रही थीं जिसे केवट ने लेने से मना कर दिया था?
[A]वस्त्र
[B]धन
[C]स्वर्ण-मुद्रा
[D]मुद्रिका
उत्तर -[D] मुद्रिका
प्रश्न 69. कुबेर को पुष्पक विमान किसने दिया था?
[A]ब्रह्मा जी ने
[B]शिव जी ने
[C]सूर्य देव ने
[D]इंद्र देव
उत्तर -[A] ब्रह्मा जी ने
प्रश्न 70. राजा दशरथ की रानी कैकेयी किस वर्ण की थीं?
[A]क्षत्रिय वर्ण की
[B]ब्राह्मण वर्ण की
[C]वैश्य वर्ण की
[D]शूद्र वर्ण की
उत्तर -[A] क्षत्रिय वर्ण की
प्रश्न 71. श्रीराम के अश्वमेध यज्ञ में सीताजी के स्थान पर उनकी जिस प्रतिमा को श्रीराम की पत्नी-रूप में बैठाया गया था वह किस धातु की थी?
[A]कांस्य
[B]ताम्र
[C]लौह
[D]स्वर्ण
उत्तर -[D] स्वर्ण
प्रश्न 72. चतुरंगिणी सेना किसे कहा जाता था?
[A]जिसका ध्वज चार रंगों का हो
[B]जो चार अंगों हाथी घोड़े रथ व पैदल वाली हो
[C]जिसके रथों में चार घोड़े जुते हों
[D]जो चारों दिशाओं में विजय प्राप्त कर चुकी हो
उत्तर -[B] जो चार अंगों हाथी घोड़े रथ व पैदल वाली हो
प्रश्न 73. राजा दशरथ का वह कौन मंत्री था जो अर्थशास्त्र का ज्ञाता था?
[A]विजय
[B]जयंत
[C]अकोप
[D]सुमंत्र
उत्तर -[D] सुमंत्र
प्रश्न 74. चित्रकूट पहुँचकर श्रीराम आदि ने किस ऋषि के दर्शन किए थे?
[A]भरद्वाज
[B]वाल्मीकि
[C]अगस्त्य
[D]अत्रि
उत्तर -[B] वाल्मीकि
प्रश्न 75. लंका पहुँचने पर हनुमानजी ने रावण को सर्वप्रथम किस स्थिति में देखा था?
[A]सोते हुए
[B]नृत्य करते हुए
[C]घूमते हुए
[D]गाते हुए
उत्तर -[A] सोते हुए
प्रश्न 76. श्रीराम सीता व लक्ष्मण के वन-गमन के पश्चात् उनका संदेश दशरथ को किसने सुनाया था?
[A]सुमंत्र
[B]निषादराज गुह
[C]भरत
[D]जनक
उत्तर -[A] सुमंत्र
प्रश्न 77. दशरथ की कौन सी रानी रुष्ट होकर कोपभवन में चली गई थी?
[A]सुमित्रा
[B]कौशल्या
[C]कैकेयी
[D]इनमें से कोई नहीं
उत्तर -[C] कैकेयी
प्रश्न 78. वह कौन ऋषि थे जिन्होंने ‘मरा-मरा’ का जाप कर तपस्या की थी?
[A]याज्ञवल्क्य
[B]भरद्वाज
[C]वाल्मीकि
[D]दुर्वासा
उत्तर -[C] वाल्मीकि
प्रश्न 79. हनुमानजी को प्रथम बार रावण के समक्ष कौन ले गया था?
[A]विभीषण
[B]अक्षकुमार
[C]कुंभकर्ण
[D]मेघनाद
उत्तर -[D] मेघनाद
प्रश्न 80. मेघनाद द्वारा प्रयुक्त नागपाश से बँध जाने पर श्रीराम-लक्ष्मण को किसने मुक्त कराया था?
[A]गरुड जी ने
[B]हनुमान जी ने
[C]अंगद जी ने
[D]इंद्र जी ने
उत्तर -[A] गरुड जी ने
प्रश्न 81. माता सीता किनका अवतार थीं?
[A]माँ सती
[B]माँ लक्ष्मी
[C]माँ सरस्वती
[D]माँ शक्ति
उत्तर -[B] माँ लक्ष्मी
विवरण -
माता सीता को सौभाग्य की देवी मां लक्ष्मी का अवतार माना जाता है। राजा जनक की पुत्री होने के कारण इन्हें जानकी जनकसुता भी कहा गया।
प्रश्न 82. भगवान राम भगवान विष्णु के कौन से नंबर के अवतार थे?
[A]पाँचवे आवतार थे
[B]सातवें आवतार थे
[C]तीसरे आवतार थे
[D]आठवें आवतार थे
उत्तर -[B] सातवें आवतार थे
विवरण -
भगवान राम को भगवान विष्णु के 10 अवतारों में 7वां अवतार माना जाता है। भगवान राम से पहले भगवान विष्णु ने मत्स्य कूर्म वराह नृसिंह वामन और परशुराम के रूप में जबकि बाद में कृष्ण और बुद्ध के रूप में अवतार लिया था।
प्रश्न 83. महर्षि वाल्मीकि को ‘रामायण’ की रचना के लिए इनमें से किसने कहा था?
[A]विष्णु जी ने
[B]शिव जी ने
[C]ब्रह्मा जी ने
[D]नारद जी ने
उत्तर -[D] नारद जी ने
प्रश्न 84. रावण के आराध्य देव कौन थै ?
[A]ब्रह्मा जी
[B]हनुमान जी
[C]शिव जी
[D]विष्णु जी
उत्तर -[C] शिव जी
प्रश्न 85. हनुमान के लंका जाते समय सीताजी के लिए श्रीराम ने कौन सी वस्तु अपनी पहचान के रूप में दी थी?
[A]पुष्प
[B]खड़ाऊँ
[C]मुद्रिका
[D]भुजबंध
उत्तर -[C] मुद्रिका
प्रश्न 86. सीता-हरण के पश्चात् जब श्रीराम-लक्ष्मण सीता को खोज रहे थे तब उन्हें मार्ग में सीताजी के रूप में कौन मिला था?
[A]सती
[B]अनुसूया
[C]शूर्पणखा
[D]अरुन्धती
उत्तर -[A] सती
प्रश्न 87. वह कौन ऋषि थे जो एक शरीर से अयोध्या में रहते हुए भी दूसरे शरीर से सप्तर्षि मण्डल में रहते थे?
[A]भरद्वाज
[B]वसिष्ठ
[C]विश्वामित्र
[D]परशुराम
उत्तर -[B] वसिष्ठ
प्रश्न 88. रावण का अंतिम संस्कार किसने किया था?
[A]दूषण
[B]कुंभकर्ण
[C]खर
[D]विभीषण
उत्तर -[D] विभीषण
प्रश्न 89. लंका जाने हेतु समुद्र पर सेतु बाँधते समय श्रीराम ने किस देवता की आराधना की थी?
[A]भगवान शिव
[B]भगवान विष्णु
[C]भगवान ब्रह्मा
[D]उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर -[A] भगवान शिव
प्रश्न 90. रावण का वह कौन सा भाई था जो श्रीराम की शरण में आ गया था?
[A]कुंभकर्ण
[B]त्रिशिरा
[C]विभीषण
[D]उपरोक्त सभी
उत्तर -[C] विभीषण
प्रश्न 91. राक्षसों से यज्ञ की रक्षा हेतु राजा दशरथ से श्रीराम-लक्ष्मण को कौन ऋषि माँगकर ले गए थे?
[A]विश्वामित्र
[B]याज्ञवल्क्य
[C]गालव
[D]वसिष्ठ
उत्तर -[A] विश्वामित्र
प्रश्न 92. श्रीराम लक्ष्मण भरत व शत्रुघ्न में अपने क्रोधी स्वभाव के लिए कौन जाना जाता है?
[A]शत्रुघ्न
[B]लक्ष्मण
[C]राम
[D]भरत
उत्तर -[B] लक्ष्मण
प्रश्न 93. वह कौन ऋषि थे जो सीता स्वयंवर में श्रीराम व लक्ष्मण पर क्रोधित हुए थे?
[A]विश्वामित्र
[B]वसिष्ठ
[C]वाल्मीकि
[D]परशुराम
उत्तर -[D] परशुराम
प्रश्न 94. भरत ने अयोध्या के सिंहासन पर श्रीराम की कौन सी वस्तु रखकर उनके वापस आने तक राज्य चलाया था?
[A]खड़ाऊँ
[B]मुद्रिका
[C]पीतांबर
[D]राजमुकुट
उत्तर -[A] खड़ाऊँ
प्रश्न 95. श्रीराम लक्ष्मण व सीता सहित वनवास के लिए किस वेश में गए थे?
[A]राजसी वेश
[B]वनवासी वेश
[C]साधु वेश
[D]तपस्वी वेश
उत्तर -[D] तपस्वी वेश
प्रश्न 96. हनुमानजी के बल और पराक्रम की परीक्षा हेतु देवताओं ने किसे राक्षसी के रूप में उनके मार्ग-विरोध के लिए लंका जाते समय भेजा था?
[A]सुरसा
[B]एकजटा
[C]प्रघसा
[D]त्रिजटा
उत्तर -[A] सुरसा
प्रश्न 97. वनवास काल में शृंगवेरपुर के पास श्रीराम के चरण किसने धोए थे?
[A]सती
[B]अहल्या
[C]शबरी
[D]केवट
उत्तर -[D] केवट
प्रश्न 98. ताड़का राक्षसी राक्षसी होने से पूर्व क्या थी ?
[A]गंधर्वी
[B]यक्षिणी
[C]नीशाचर
[D]इनमे से कोई हनी
उत्तर -[B] यक्षिणी
प्रश्न 99. ऋषियों के उस समुदाय को क्या कहा जाता है जो केवल जल पीकर ही रहता है?
[A]सजप
[B]सलिलाहार
[C]पंचाग्निसेवी
[D]उन्मज्जक
उत्तर -[B] सलिलाहार
प्रश्न 100. रावण के साथ युद्ध में विजय-प्राप्ति के लिए श्रीराम को ‘आदित्यहृदय’ का पाठ करने को किस ऋषि ने कहा था?
[A]ऋषि अत्रि
[B]ऋषि अगस्त्य
[C]ऋषि वाल्मीकि
[D]ऋषि याज्ञवल्क्य
उत्तर -[B] ऋषि अगस्त्य
बेहतर अनुभव के लिए कुकीज़ का उपयोग किया जाता है। Privacy Policy