रामायण (Ramayan) हिंदू धर्म का एक महान ग्रंथ है, जो मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन और आदर्शों का विस्तृत वर्णन करता है। यह ग्रंथ न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि इसमें नैतिकता, कर्तव्य, भक्ति और आदर्श शासन प्रणाली की भी शिक्षा दी गई है। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPSC, SSC, रेलवे, बैंकिंग, राज्य स्तरीय परीक्षाएँ, शिक्षक भर्ती एवं अन्य सरकारी परीक्षाओं में रामायण से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं। इस प्रश्न संग्रह में रामायण का इतिहास, रचनाकार (महर्षि वाल्मीकि), रामायण के प्रमुख पात्र (श्रीराम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान, रावण आदि), रामायण के प्रमुख कांड (बालकांड, अयोध्याकांड, अरण्यकांड, किष्किंधाकांड, सुंदरकांड, युद्धकांड, उत्तरकांड), रामायण में वर्णित प्रमुख घटनाएँ (वनवास, सीता हरण, राम-रावण युद्ध, लंका विजय), तुलसीदास कृत रामचरितमानस, विभिन्न भारतीय भाषाओं में रामायण के अन्य संस्करण, एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर आधारित वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQs) शामिल हैं। यह संग्रह न केवल आपकी रामायण संबंधी ज्ञान को समृद्ध करेगा, बल्कि परीक्षा की तैयारी में भी आपकी सहायता करेगा। यदि आप रामायण से जुड़े सामान्य ज्ञान को मजबूत करना चाहते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं, तो यह प्रश्न संग्रह आपके लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगा!
प्रश्न 201 से 250कुल प्रश्न: 1222
प्रश्न 201. राक्षसों का गुरु कौन था?
[A]विश्वामित्र
[B]वसिष्ठ
[C]शुक्राचार्य
[D]परशुराम
उत्तर -[C] शुक्राचार्य
प्रश्न 202. कुबेर के सेनापति का क्या नाम था?
[A]मणिमान्
[B]मणिग्रीव
[C]मणिध्वज
[D]मणिभद्र
उत्तर -[D] मणिभद्र
प्रश्न 203. श्रीराम द्वारा सीता को वनवास दिए जाने पर वह (सीता) कहाँ रही थीं?
[A]वाल्मीकि आश्रम में
[B]विश्वामित्र आश्रम में
[C]पंचवटी में
[D]अशोक वाटिका में
उत्तर -[A] वाल्मीकि आश्रम में
प्रश्न 204. सुग्रीव के पश्चात् किष्किंधा का राजा कौन बना था?
[A]अंगद
[B]शत्रुघ्न
[C]विभीषण
[D]बालि
उत्तर -[A] अंगद
प्रश्न 205. समुद्र में रहने वाली उस नागमाता का क्या नाम था, जिसने समुद्र लाँघते हुए हनुमानजी को रोका था और उन्हें खा जाने को उद्यत हुई थी?
[A]त्रिजटा
[B]मंथरा
[C]बलंधरा
[D]सुरसा
उत्तर -[D] सुरसा
प्रश्न 206. रावण-पुत्र नरांतक का वध किसने किया था?
[A]नल
[B]अंगद
[C]सुग्रीव
[D]जांबवान्
उत्तर -[B] अंगद
प्रश्न 207. श्रीराम के वन चले जाने पर भरत उनके वियोग में अयोध्या से दूर किस स्थान पर रह रहे थे?
[A]नंदिग्राम
[B]पंचवटी
[C]महेंद्र पर्वत पर
[D]तमसा नदी के तट पर
उत्तर -[A] नंदिग्राम
प्रश्न 208. दशरथ की कौन सी रानी रुष्ट होकर कोपभवन में चली गई थी?
[A]कौशल्या
[B]सुमित्रा
[C]कैकेयी
[D]कोई नहीं
उत्तर -[C] कैकेयी
प्रश्न 209. रावण के एक सेनापति विरूपाक्ष को किसने मारा था?
[A]सुग्रीव
[B]मेघनाद
[C]लक्ष्मण
[D]श्रीराम
उत्तर -[A] सुग्रीव
प्रश्न 210. हनुमानजी को प्रथम बार रावण के समक्ष कौन ले गया था?
[A]मेघनाद
[B]विभीषण
[C]अक्षकुमार
[D]कुंभकर्ण
उत्तर -[A] मेघनाद
प्रश्न 211. इंद्र की उपाधि कितने अश्वमेध यज्ञ करके प्राप्त की जा सकती थी?
[A]100
[B]90
[C]80
[D]70
उत्तर -[A] 100
प्रश्न 212. कौशल्या कहा की राजकुमारी थीं।
[A]कोसल देश
[B]केकय देश
[C]मिथिला
[D]कीशी
उत्तर -[A] कोसल देश
प्रश्न 213. ऋषि विश्वामित्र ने किस देवता की तपस्या कर दिव्यास्त्र प्राप्त किए थे?
[A]ब्रह्मा
[B]विष्णु
[C]शिव
[D]इंद्र
उत्तर -[C] शिव
प्रश्न 214. इनमें से कौन था जो सूर्य को फल समझकर खाने के लिए उसके पास चला गया था?
[A]जांबवान्
[B]सुरसा
[C]हनुमान
[D]कालनेमि
उत्तर -[C] हनुमान
प्रश्न 215. मेघनाद (लक्ष्मण से युद्ध करते समय) युद्धक्षेत्र छोड़कर यज्ञ करने के हेतु किस स्थान पर चला गया था?
[A]शुक्राचार्य के आश्रम पर
[B]लंका के एक मंदिर में
[C]अपने राजभवन में
[D]निकुंभिला में
उत्तर -[D] निकुंभिला में
प्रश्न 216. रावण का पिता कौन था?
[A]विश्रवा
[B]पुलस्त्य
[C]सुमाली
[D]अहिरावण
उत्तर -[A] विश्रवा
प्रश्न 217. ‘मैं अपने भाइयों की सौगंध खाकर कहता हूँ कि युद्ध में पुत्रों, भृत्यजनों व बंधु-बांधवों सहित रावण का वध करके ही रहूँगा।’ यह प्रतिज्ञा किसकी थी?
[A]बालि
[B]सहस्रबाहु
[C]लक्ष्मण
[D]श्रीराम
उत्तर -[D] श्रीराम
प्रश्न 218. इनमें से ‘दशानन’ किसका नाम था?
[A]मेघनाद
[B]विभीषण
[C]कुंभकर्ण
[D]रावण
उत्तर -[D] रावण
प्रश्न 219. समुद्र-मंथन से कुल कितने रत्न निकले थे?
[A]5
[B]10
[C]14
[D]25
उत्तर -[C] 14
प्रश्न 220. इनमें से रामायण महाकाव्य का दूसरा नाम क्या था?
[A]रावण-वध
[B]पौलस्त्य-वध अथवा दशानन-वध
[C]निशाचर-वध
[D]इंद्रजित्-वध
उत्तर -[B] पौलस्त्य-वध अथवा दशानन-वध
प्रश्न 221. अहल्या को पत्थर की शिला हो जाने का शाप किसने दिया था?
प्रश्न 223. श्रीराम को वन से वापस लाने के लिए जाते हुए भरत जिस नौका से गंगा के पार उतरे थे उसका क्या नाम था?
[A]भवतारिणी
[B]चंद्रहास
[C]देववर्णिनी
[D]स्वस्तिक
उत्तर -[D] स्वस्तिक
प्रश्न 224. किस ऋषि ने श्रीराम को स्व-अर्जित ब्रह्मलोक एवं स्वर्गलोक देने चाहे थे, जिसे उन्होंने स्वीकार नहीं किया था?
[A]जमदग्नि
[B]शरभंग
[C]धौम्य
[D]ऋचीक
उत्तर -[B] शरभंग
प्रश्न 225. सुबाहु राक्षस किसके हाथों मारा गया था?
[A]श्रीराम
[B]लक्ष्मण
[C]सुग्रीव
[D]नील
उत्तर -[A] श्रीराम
प्रश्न 226. किस अस्त्र के द्वारा मेघनाद का वध हुआ था?
[A]ब्रह्मशिरस्
[B]ब्रह्मास्त्र
[C]वारुणास्त्र
[D]इंद्रास्त्र
उत्तर -[D] इंद्रास्त्र
प्रश्न 227. सरयू नदी का नाम ‘सरयू’ कैसे पड़ा?
[A]तीव्र गति से बहने के कारण
[B]अनेक धाराओं में बहने के कारण
[C]ब्रह्मसर (मानस) से निकलने के कारण
[D]अयोध्या के निकट बहने के कारण
उत्तर -[C] ब्रह्मसर (मानस) से निकलने के कारण
प्रश्न 228. महर्षि वाल्मीकि का नाम ‘वाल्मीकि’ कैसे पड़ा?
[A]‘मरा, मरा’ जपने के कारण
[B]रामायण की रचना करने के कारण
[C]तपस्या करते समय वल्मीक (बाँबी) से ढक जाने के कारण
[D]लूट-मार करने के कारण
उत्तर -[C] तपस्या करते समय वल्मीक (बाँबी) से ढक जाने के कारण
प्रश्न 229. शुक्राचार्य का समस्त शिल्प-वैभव प्राप्त करने के लिए मयासुर ने किसकी तपस्या की थी?
[A]ब्रह्मा
[B]शिव
[C]इंद्र
[D]विष्णु
उत्तर -[A] ब्रह्मा
प्रश्न 230. राजा दशरथ के दाह-संस्कार के समय उनके परिवार की कौन स्त्री उपस्थित नहीं थी?
[A]कौशल्या
[B]सीता
[C]कैकेयी
[D]सुमित्रा
उत्तर -[B] सीता
प्रश्न 231. राक्षसों से यज्ञ की रक्षा हेतु राजा दशरथ से श्रीराम-लक्ष्मण को कौन ऋषि माँगकर ले गए थे?
[A]विश्वामित्र
[B]वसिष्ठ
[C]गालव
[D]याज्ञवल्क्य
उत्तर -[A] विश्वामित्र
प्रश्न 232. अशोक वाटिका में सीताजी ने हनुमानजी को कौन सी वस्तु निशानी के रूप में दी थी?
[A]चूड़ामणि
[B]मुद्रिका
[C]पुष्प
[D]स्वर्ण-मुद्रा
उत्तर -[A] चूड़ामणि
प्रश्न 233. श्रीराम-लक्ष्मण को बला और अतिबला विद्या का ज्ञान किसने कराया था?
[A]नारद
[B]विश्वामित्र
[C]वसिष्ठ
[D]भारद्वाज
उत्तर -[B] विश्वामित्र
प्रश्न 234. वह कौन देवता था, जो रावण के डर से कौआ बन गया था?
[A]वरुण
[B]यम
[C]वायु
[D]शनि
उत्तर -[B] यम
प्रश्न 235. रामायण के बालकांड में कुल कितने श्लोक हैं?
[A]1000
[B]1527
[C]1550
[D]2270
उत्तर -[D] 2270
प्रश्न 236. भरत में किस देवता का चतुर्थांश था?
[A]ब्रह्मा
[B]शिव
[C]विष्णु
[D]वायुदेव
उत्तर -[C] विष्णु
प्रश्न 237. ‘मोदकी’ और ‘शिखरी’ नामक प्रसिद्ध गदाएँ श्रीराम को किसने दी थीं?
[A]विश्वामित्र
[B]वाल्मीकि
[C]वसिष्ठ
[D]परशुराम
उत्तर -[A] विश्वामित्र
प्रश्न 238. भरत के नाना का क्या नाम था?
[A]शतध्वज
[B]उदावसु
[C]अश्वपति
[D]अश्वजित्
उत्तर -[C] अश्वपति
प्रश्न 239. इनमें से किसका वाहन महिष (भैंसा) है?
[A]यमराज
[B]वरुण
[C]सूर्य
[D]वायु
उत्तर -[A] यमराज
प्रश्न 240. राक्षसों को ‘राक्षस’ क्यों कहा जाता है?
[A]मांसाहार और मद्यपान करने के कारण
[B]मानवभक्षी होने के कारण
[C]देवताओं से युद्ध में अपनी रक्षा करने के कारण
[D]ब्रह्मा द्वारा जल की सृष्टि करने पर उनकी ‘रक्षा’ करने के कारण
उत्तर -[D] ब्रह्मा द्वारा जल की सृष्टि करने पर उनकी ‘रक्षा’ करने के कारण
प्रश्न 241. ‘विभीषण! रावण बल-पराक्रम से संपन्न तथा महामनस्वी था। मृत्यु के साथ ही वैर भी समाप्त हो जाता है। रावण जैसे तुम्हारा भाई था वैसे ही मेरा भी है। तुम इसका दाह-संस्कार करो।’ विभीषण से ये वचन किसने कहे थे?
[A]लक्ष्मण
[B]कुंभकर्ण
[C]खर
[D]श्रीराम
उत्तर -[D] श्रीराम
प्रश्न 242. किस पर्वत पर विश्वकर्मा ने ऋषि अगस्त्य हेतु एक दिव्य भवन का निर्माण किया था?
[A]मेरु
[B]गंधमादन
[C]विंध्य
[D]कुंजर
उत्तर -[D] कुंजर
प्रश्न 243. प्रभाव किसके मंत्री का नाम था?
[A]अंगद
[B]नल
[C]सुग्रीव
[D]जांबवान्
उत्तर -[C] सुग्रीव
प्रश्न 244. प्राग्निष्ठ कहाँ के राजा थे?
[A]मधुपुर
[B]मगध
[C]केकय
[D]मिथिला
उत्तर -[B] मगध
प्रश्न 245. इनमें से कौन ऋषि हैं जो सदैव वीणा लिए रहते थे?
[A]याज्ञवल्क्य
[B]नारद
[C]परशुराम
[D]धौम्य
उत्तर -[B] नारद
प्रश्न 246. रामायण माहात्म्य में कुल कितने अध्याय हैं?
[A]5
[B]10
[C]15
[D]18
उत्तर -[A] 5
प्रश्न 247. रावण के किस अंग में अमृत था?
[A]नाभि
[B]आँख
[C]कान
[D]नाक
उत्तर -[A] नाभि
प्रश्न 248. ‘शिशिर’ नामक अस्त्र किस देवता का है?
[A]सोम
[B]शनि
[C]ब्रह्मा
[D]अग्नि
उत्तर -[A] सोम
प्रश्न 249. वह कौन वीर था जो रावण को छह माह तक अपनी काँख (बगल) में दबाए रहा था?
[A]सहस्रार्जुन
[B]कुबेर
[C]मय
[D]बालि
उत्तर -[D] बालि
प्रश्न 250. ब्रह्माजी का भवन किस पर्वत पर स्थित था?
[A]अरिष्ट
[B]मेरु
[C]ऋष्यमूक
[D]नील
उत्तर -[B] मेरु
बेहतर अनुभव के लिए कुकीज़ का उपयोग किया जाता है। Privacy Policy