GKT20 GKT20
Logo GKT20
© 2026 GKT20
रामायण (Ramayan) हिंदू धर्म का एक महान ग्रंथ है, जो मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन और आदर्शों का विस्तृत वर्णन करता है। यह ग्रंथ न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि इसमें नैतिकता, कर्तव्य, भक्ति और आदर्श शासन प्रणाली की भी शिक्षा दी गई है। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPSC, SSC, रेलवे, बैंकिंग, राज्य स्तरीय परीक्षाएँ, शिक्षक भर्ती एवं अन्य सरकारी परीक्षाओं में रामायण से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं। इस प्रश्न संग्रह में रामायण का इतिहास, रचनाकार (महर्षि वाल्मीकि), रामायण के प्रमुख पात्र (श्रीराम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान, रावण आदि), रामायण के प्रमुख कांड (बालकांड, अयोध्याकांड, अरण्यकांड, किष्किंधाकांड, सुंदरकांड, युद्धकांड, उत्तरकांड), रामायण में वर्णित प्रमुख घटनाएँ (वनवास, सीता हरण, राम-रावण युद्ध, लंका विजय), तुलसीदास कृत रामचरितमानस, विभिन्न भारतीय भाषाओं में रामायण के अन्य संस्करण, एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर आधारित वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQs) शामिल हैं। यह संग्रह न केवल आपकी रामायण संबंधी ज्ञान को समृद्ध करेगा, बल्कि परीक्षा की तैयारी में भी आपकी सहायता करेगा। यदि आप रामायण से जुड़े सामान्य ज्ञान को मजबूत करना चाहते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं, तो यह प्रश्न संग्रह आपके लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगा!
प्रश्‍न 351 से 400 कुल प्रश्‍न: 1222

प्रश्‍न 351. ‘हे श्रीराम! जानकी सीता का आचरण सर्वथा शुद्ध है। पाप इसे छू भी नहीं सका है। मैंने सहस्रों वर्षों तक घोर तपस्या की है। यदि सीता में कोई दोष हो तो मुझे उस तपस्या का फल न मिले।’ यह घोषणा किसने की थी?

[A] वाल्मीकि
[B] वसिष्ठ
[C] याज्ञवल्क्य
[D] विश्वामित्र
उत्तर - [A] वाल्मीकि

प्रश्‍न 352. पूरु कहाँ के राजा थे?

[A] काशी
[B] माहिष्मती
[C] लंका
[D] विदेह
उत्तर - [A] काशी

प्रश्‍न 353. केसरी (वानर) किसके अंश से जन्मे थे?

[A] सूर्य
[B] वायुदेव
[C] बृहस्पति
[D] अग्नि
उत्तर - [C] बृहस्पति

प्रश्‍न 354. इनमें से विष्णु का अवतार कौन है?

[A] लक्ष्मण
[B] हनुमान
[C] परशुराम
[D] सुग्रीव
उत्तर - [C] परशुराम

प्रश्‍न 355. इनमें से किसने गायत्री मंत्र की रचना की थी?

[A] वाल्मीकि
[B] वसिष्ठ
[C] भारद्वाज
[D] विश्वामित्र
उत्तर - [D] विश्वामित्र

प्रश्‍न 356. श्रीराम को ‘दाशरथि’ क्यों कहा जाता है?

[A] दसों इंद्रियों को जीत लेने के कारण
[B] उच्च कोटि का योद्धा होने के कारण
[C] रावण का वध करने के कारण
[D] दशरथ के पुत्र थे, इस कारण
उत्तर - [D] दशरथ के पुत्र थे, इस कारण

प्रश्‍न 357. अंगद के नाना का क्या नाम था?

[A] मैंद
[B] सुषेण
[C] कुंजर
[D] तार
उत्तर - [D] तार

प्रश्‍न 358. उस यज्ञ का क्या नाम है, जो 'पवित्र' नामक सोमयज्ञ से प्रारंभ और 'सौत्रामणि' से समाप्त होता है?

[A] अश्वमेध
[B] राजसूय
[C] वैष्णव
[D] विश्वजित्
उत्तर - [B] राजसूय

प्रश्‍न 359. वनवास से अयोध्या वापस आते हुए श्रीराम ने किसे अपना दूत बनाकर भरत के पास भेजा था?

[A] लक्ष्मण
[B] जांबवान्
[C] विभीषण
[D] हनुमान
उत्तर - [D] हनुमान

प्रश्‍न 360. राजा निमि की राजधानी का क्या नाम था?

[A] वैजयंत
[B] कुशस्थली
[C] अहिच्छत्र
[D] चित्रकूट
उत्तर - [A] वैजयंत

प्रश्‍न 361. अंगद एक छलाँग में कितनी दूर तक जा सकते थे?

[A] 70 योजन
[B] 80 योजन
[C] 90 योजन
[D] 100 योजन
उत्तर - [D] 100 योजन

प्रश्‍न 362. शिवजी का एक नाम ‘नीलकंठ’ क्यों था?

[A] नीलकंठ पक्षी को अभयदान देने के कारण
[B] नीले वर्ण का होने के कारण
[C] हलाहल विष पीने से कंठ नीला पड़ जाने के कारण
[D] शरीर पर राख लपेटे रहने के कारण
उत्तर - [C] हलाहल विष पीने से कंठ नीला पड़ जाने के कारण

प्रश्‍न 363. सुंद दैत्य का पिता कौन था?

[A] उपसुंद
[B] मारीच
[C] दूषण
[D] जंभ
उत्तर - [D] जंभ

प्रश्‍न 364. (सती) सुलोचना का पिता कौन था?

[A] आर्यक (नाग)
[B] तक्षक (नाग)
[C] वासुकि (नाग)
[D] अश्वसेन (नाग)
उत्तर - [C] वासुकि (नाग)

प्रश्‍न 365. सुमाली (राक्षस) का पिता कौन था?

[A] मय
[B] सुकेश
[C] पुलस्त्य
[D] विश्वश्रवा
उत्तर - [B] सुकेश

प्रश्‍न 366. खर और दूषण कहाँ रहते थे?

[A] दंडक वन में
[B] लंका में
[C] किष्किंधा पर्वत पर
[D] चित्रकूट में
उत्तर - [A] दंडक वन में

प्रश्‍न 367. इनमें से लक्ष्मण ने किस राक्षसी के नाक-कान काट लिए थे?

[A] लंकिनी
[B] अयोमुखी
[C] प्रघसा
[D] त्रिजटा
उत्तर - [B] अयोमुखी

प्रश्‍न 368. लक्ष्मण की मूर्छा दूर करने हेतु हनुमानजी जिस पर्वत को औषधि सहित उठाकर लाए थे उसका क्या नाम था?

[A] ऋष्यमूक
[B] मैनाक
[C] अंजन
[D] द्रोणगिरि
उत्तर - [D] द्रोणगिरि

प्रश्‍न 369. इनमें से किसको उसकी पूँछ में आग लगाकर राक्षसों ने दंडित किया था?

[A] अंगद
[B] सुग्रीव
[C] नल
[D] हनुमान
उत्तर - [D] हनुमान

प्रश्‍न 370. इनमें से कौन श्रीराम का दूत बनकर लंका गया था?

[A] सुग्रीव
[B] हनुमान
[C] अंगद
[D] नल
उत्तर - [C] अंगद

प्रश्‍न 371. ऋषि वसिष्ठ के कुल कितने पुत्र थे?

[A] 80
[B] 90
[C] 100
[D] 106
उत्तर - [C] 100

प्रश्‍न 372. काकभुशुंडि पूर्वजन्म में क्या थे?

[A] ब्राह्मण
[B] क्षत्रिय
[C] वैश्य
[D] शूद्र
उत्तर - [A] ब्राह्मण

प्रश्‍न 373. चार शालाओं से युक्त गृह को, जिसकी प्रत्येक दिशा में एक-एक करके चार द्वार हों, उसे क्या कहते हैं?

[A] नंदावर्त्त
[B] वर्धमान्
[C] सर्वतोभद्र
[D] स्वस्तिक
उत्तर - [C] सर्वतोभद्र

प्रश्‍न 374. इनमें से किसने श्रीराम की सेना-हेतु लंका जाने के लिए समुद्र पर पुल बाँधा था?

[A] हनुमान
[B] अंगद
[C] नल
[D] जांबवान्
उत्तर - [C] नल

प्रश्‍न 375. खर-दूषण को किसने मारा था?

[A] भरत
[B] लक्ष्मण
[C] श्रीराम
[D] जांबवान्
उत्तर - [C] श्रीराम

प्रश्‍न 376. इनमें से किसे अपमानित कर रावण ने लंका से निकाल दिया था?

[A] प्रघस
[B] प्रहस्त
[C] विभीषण
[D] मारीच
उत्तर - [C] विभीषण

प्रश्‍न 377. इनमें से किसका वाहन हंस है?

[A] लक्ष्मी
[B] सरस्वती
[C] विष्णु
[D] इंद्र
उत्तर - [B] सरस्वती

प्रश्‍न 378. रामायण जिस युग से संबंधित है उसका क्या नाम है?

[A] द्वापरयुग
[B] त्रेतायुग
[C] सत्ययुग
[D] कलियुग
उत्तर - [B] त्रेतायुग

प्रश्‍न 379. रावण कुल कितने भाई थे?

[A] 3
[B] 4
[C] 2
[D] 6
उत्तर - [A] 3

प्रश्‍न 380. अनल, अनिल, हर और संपाति—ये किसके मंत्री थे?

[A] सुग्रीव
[B] जनक
[C] विभीषण
[D] भरत
उत्तर - [C] विभीषण

प्रश्‍न 381. ‘रामरक्षास्तोत्र’ में इनमें से किसकी आराधना की गई है?

[A] शिव
[B] श्रीराम
[C] गणेश
[D] हनुमान
उत्तर - [B] श्रीराम

प्रश्‍न 382. रामायण के अनुसार कुल कितने रुद्र हैं?

[A] 9
[B] 10
[C] 11
[D] 12
उत्तर - [C] 11

प्रश्‍न 383. प्राजापत्य पुरुष द्वारा प्रदत्त चरु का कितना भाग दशरथ ने कौशल्या को दिया था?

[A] दो-तिहाई
[B] आधा
[C] एक-तिहाई
[D] तीन-चौथाई
उत्तर - [B] आधा

प्रश्‍न 384. वानर यूथपति प्रमाथी किस पर्वत पर रहता था?

[A] मैनाक
[B] साल्वेय
[C] मंदार
[D] कांचन
उत्तर - [C] मंदार

प्रश्‍न 385. हनुमानजी का पुत्र इनमें से कौन था?

[A] कपिध्वज
[B] शतध्वज
[C] मकरध्वज
[D] सीरध्वज
उत्तर - [C] मकरध्वज

प्रश्‍न 386. गंधर्वराज शैलूष विभीषण का क्या लगता था?

[A] मामा
[B] पिता
[C] श्वसुर
[D] साला
उत्तर - [C] श्वसुर

प्रश्‍न 387. दानवों को ‘दानव’ क्यों कहा जाता है?

[A] दनु द्वारा उत्पन्न होने के कारण
[B] नरभक्षी होने के कारण
[C] गंधर्वों का वध कर देने के कारण
[D] मानवों का शत्रु होने के कारण
उत्तर - [A] दनु द्वारा उत्पन्न होने के कारण

प्रश्‍न 388. ‘सर्वतापन’ किसका नाम है?

[A] इंद्र
[B] सूर्य
[C] वायु
[D] वरुण
उत्तर - [B] सूर्य

प्रश्‍न 389. भरत के मामा इनमें से कौन थे?

[A] शेष
[B] मार्कण्डेय
[C] युधाजित्
[D] अश्वपति
उत्तर - [C] युधाजित्

प्रश्‍न 390. भरत के कुल कितने पुत्र थे?

[A] 7
[B] 2
[C] 4
[D] 3
उत्तर - [B] 2

प्रश्‍न 391. कुश की कितनी पत्नियाँ थीं?

[A] 5
[B] 3
[C] 6
[D] 1
उत्तर - [D] 1

प्रश्‍न 392. ‘बरवै रामायण’ की रचना किसने की थी?

[A] वाल्मीकि
[B] विश्वामित्र
[C] वसिष्ठ
[D] तुलसीदास
उत्तर - [D] तुलसीदास

प्रश्‍न 393. श्रीराम को ‘वरुणपाश’ किसने दिया था?

[A] विश्वामित्र
[B] अत्रि
[C] परशुराम
[D] याज्ञवल्क्य
उत्तर - [A] विश्वामित्र

प्रश्‍न 394. इनमें से किसे ‘महादेव’ भी कहा जाता है?

[A] गणेश
[B] शिव
[C] ब्रह्मा
[D] विष्णु
उत्तर - [B] शिव

प्रश्‍न 395. श्रीराम व सीता के साथ और कौन वन गया था?

[A] शत्रुघ्न
[B] लक्ष्मण
[C] भरत
[D] दशरथ
उत्तर - [B] लक्ष्मण

प्रश्‍न 396. राजा दशरथ के पिता का क्या नाम था?

[A] दिलीप
[B] अज
[C] रघु
[D] अग्निपर्ण
उत्तर - [B] अज

प्रश्‍न 397. वानर यूथपति केसरी किस पर्वत पर रहता था?

[A] सुमेरु
[B] किष्किंधा
[C] कांचन
[D] मंदराचल
उत्तर - [C] कांचन

प्रश्‍न 398. सीता स्वयंवर की क्या शर्त थी?

[A] शिव-धनुष उठाना
[B] शिव-धनुष भंग करना
[C] सीताजी को पराजित करना
[D] जनक को पराजित करना
उत्तर - [A] शिव-धनुष उठाना

प्रश्‍न 399. इनमें से कौन चिरंजीवी नहीं माना जाता है?

[A] हनुमान
[B] विभीषण
[C] अंगद
[D] परशुराम
उत्तर - [C] अंगद

प्रश्‍न 400. गय, जिसने रावण की अधीनता स्वीकार कर ली थी, कहाँ का राजा था?

[A] विदेह
[B] काशी
[C] गया
[D] कुशस्थली
उत्तर - [C] गया