रामायण (Ramayan) हिंदू धर्म का एक महान ग्रंथ है, जो मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन और आदर्शों का विस्तृत वर्णन करता है। यह ग्रंथ न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि इसमें नैतिकता, कर्तव्य, भक्ति और आदर्श शासन प्रणाली की भी शिक्षा दी गई है। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPSC, SSC, रेलवे, बैंकिंग, राज्य स्तरीय परीक्षाएँ, शिक्षक भर्ती एवं अन्य सरकारी परीक्षाओं में रामायण से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं। इस प्रश्न संग्रह में रामायण का इतिहास, रचनाकार (महर्षि वाल्मीकि), रामायण के प्रमुख पात्र (श्रीराम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान, रावण आदि), रामायण के प्रमुख कांड (बालकांड, अयोध्याकांड, अरण्यकांड, किष्किंधाकांड, सुंदरकांड, युद्धकांड, उत्तरकांड), रामायण में वर्णित प्रमुख घटनाएँ (वनवास, सीता हरण, राम-रावण युद्ध, लंका विजय), तुलसीदास कृत रामचरितमानस, विभिन्न भारतीय भाषाओं में रामायण के अन्य संस्करण, एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर आधारित वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQs) शामिल हैं। यह संग्रह न केवल आपकी रामायण संबंधी ज्ञान को समृद्ध करेगा, बल्कि परीक्षा की तैयारी में भी आपकी सहायता करेगा। यदि आप रामायण से जुड़े सामान्य ज्ञान को मजबूत करना चाहते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं, तो यह प्रश्न संग्रह आपके लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगा!
प्रश्न 1 से 50कुल प्रश्न: 1222
प्रश्न 1. रामायण महाकाव्य की रचना किसने की ?
[A]बृहस्पति ऋषि
[B]ऋषि विश्वमित्र
[C]ऋषि वाल्मीकि
[D]वेदव्यास ऋषि
उत्तर -[C] ऋषि वाल्मीकि
विवरण -
रामायण एक प्राचीन भारतीय महाकाव्य है। इसकी रचना संस्कृत में ऋषि वाल्मीकि ने की थी ।
प्रश्न 2. राजा दशरथ की कौन सी रानी उनके साथ युद्ध में भाग लिया करती थी ?
[A]कौशल्या
[B]मंदोडरी
[C]केकई
[D]सुमित्रा
उत्तर -[C] केकई
प्रश्न 3. लव और कुश की परवरिश किस ऋषि के आश्रम में हुई थी ?
[A]संदीपनी
[B]सुक्रचार्य
[C]वाल्मीकि
[D]विश्वामित्र
उत्तर -[C] वाल्मीकि
प्रश्न 4. लक्ष्मण की पत्नी का नाम क्या था ?
[A]मांडवी
[B]उर्मिला
[C]उमेश्वरीउर्वशी
[D]उमेश्वरी
उत्तर -[B] उर्मिला
प्रश्न 5. राजा दशरथ के पिता का क्या नाम था ?
[A]अज
[B]बली
[C]हरीश चंद्र
[D]सहस्त्र बाहु
उत्तर -[A] अज
प्रश्न 6. श्रीराम और सीता के कितने पुत्र थे ?
[A]दो
[B]तीन
[C]चार
[D]पांच
उत्तर -[A] दो
प्रश्न 7. लक्ष्मण जी जब युद्ध मे मूर्छित हुए थे तो हनुमान जी कौन सा पर्वत उठा लाए थे ?
[A]द्रोणगिरी
[B]तरागीरी
[C]हिमगिरि
[D]गोवर्धन
उत्तर -[A] द्रोणगिरी
प्रश्न 8. उर्मिला और लक्ष्मण के पुत्र का क्या नाम था ?
[A]अर्जुन और सहदेव
[B]भरत और शत्रुघ्न
[C]लव और कुश
[D]अंगद और धर्मकेतु
उत्तर -[D] अंगद और धर्मकेतु
विवरण -
लक्ष्मण और उर्मिला के दो पुत्र थे जिनका नाम थे - अंगद और चन्द्रकेतु । उर्मिला जी को नागलक्ष्मी या क्षीरसागरा का अंशावतार माना जाता है ।
प्रश्न 9. रावण के सेनापति का नाम क्या था ?
[A]अहिरावण
[B]प्रहस्त्र
[C]अहिरावण
[D]अग्नि बाहु
उत्तर -[B] प्रहस्त्र
विवरण -
रावण की सेना में प्रहस्त नाम का एक ताकतवर योद्धा था जो रावण का प्रमुख सेनापति था। युद्ध की शुरुआत में प्रहस्त ने श्रीराम की वानर सेना में कोहराम मचा दिया फिर लक्ष्मण ने उसका वध किया।
प्रश्न 10. रामायण मे रावण के नाना का नाम क्या था ?
[A]विश्रवा ऋषि
[B]सुमाली
[C]अहिरावण
[D]महर्षि पुलस्त्य
उत्तर -[B] सुमाली
विवरण -
रावण के नाना का नाम सुमाली था और नानी का नाम ताड़का था । रावण के पिता का नाम ऋषि विश्वश्रवा और माता का नाम कैकसी था। कैकसी विश्वश्रवा की दूसरी पत्नी थीं । इससे पहले उनकी शादी इलाविडा थी जिनसे रावण से पहले कुबेर का जन्म हुआ।
प्रश्न 11. बालि के भाई सुग्रीव के पिता का नाम क्या था ?
[A]सूर्य देव
[B]देवराज इंद्र
[C]वायु देव
[D]अग्नि देव
उत्तर -[A] सूर्य देव
प्रश्न 12. लंका मे जिस वानर सेना के सेनापति का पैर कोई नही हिला पाया था उनका नाम क्या था ?
[A]नल
[B]नील
[C]हनुमान
[D]अंगद
उत्तर -[D] अंगद
प्रश्न 13. हनुमान जी को और किस नाम से जाना जाता है ?
[A]पवन पुत्र
[B]दशरथ पुत्र
[C]ब्रम्ह पुत्र
[D]शिव पुत्र
उत्तर -[A] पवन पुत्र
प्रश्न 14. देवराज इन्द्र के अस्त्र का नाम क्या था ?
[A]धनुष
[B]चक्रखड़ग
[C]वज्र
[D]खड़ग
उत्तर -[C] वज्र
प्रश्न 15. रामायण मे इंद्रजीत की उपाधि किसे मिली हुई थी ?
[A]जनक
[B]मेघनाथ
[C]रावण
[D]कुंभकरण
उत्तर -[B] मेघनाथ
प्रश्न 16. वर्तमान मे बाल्मीकि नेशनल पार्क किस राज्य में स्थित है ?
[A]पंजाब
[B]हिमाचल प्रदेश
[C]बिहार
[D]उत्तर प्रदेश
उत्तर -[C] बिहार
प्रश्न 17. जब श्रीराम ने माता सीता का त्याग कर दिया तब वे किस ऋषि के आश्रम मे रही थी ?
[A]संदीपनी ऋषि
[B]बृहस्पति ऋषि
[C]ऋषि वाल्मीकि
[D]ऋषि विश्वामित्र
उत्तर -[C] ऋषि वाल्मीकि
प्रश्न 18. स्वर्ण मृग रूपी राक्षस मारीछ ने मरते समय किसको पुकारा था ?
[A]लक्ष्मण
[B]रावण
[C]राम
[D]मेघनाथ
उत्तर -[A] लक्ष्मण
प्रश्न 19. शेषनाग रामायण मे किस अवतार मे थे ?
[A]शत्रुघन
[B]भरत
[C]विभीषण
[D]लक्ष्मण
उत्तर -[D] लक्ष्मण
प्रश्न 20. इनमे से देव ऋषि किन्हें कहा जाता है ?
[A]विश्वामित्र
[B]गौतम
[C]विभीषण
[D]नारद
उत्तर -[D] नारद
प्रश्न 21. प्रभु श्री राम के पिता का क्या नाम था?
[A]केसरी नंदन
[B]दशरथ
[C]वासुदेव
[D]वृषभानु
उत्तर -[B] दशरथ
प्रश्न 22. रामायण किस युग से समबन्धित है?
[A]कलयुग
[B]त्रेतायुग
[C]द्वापयुग
[D]सतयुग
उत्तर -[B] त्रेतायुग
प्रश्न 23. इनमे से किसे संकट मोचन के नाम से जाना जाता है?
[A]लक्ष्मण जी
[B]भरत जी
[C]श्री राम
[D]हनुमान जी
उत्तर -[D] हनुमान जी
प्रश्न 24. किस देवता ने मेघनाथ को इंद्रजीत नाम दिया था?
[A]माता निकुम्बला ने
[B]शिव जी ने
[C]ब्रह्मा जी ने
[D]विष्णु जी ने
उत्तर -[C] ब्रह्मा जी ने
प्रश्न 25. रावण का वध किसने किया था?
[A]हनुमान जी ने
[B]प्रभु श्री राम ने
[C]लक्ष्मण जी ने
[D]विभिषण जी ने
उत्तर -[B] प्रभु श्री राम ने
प्रश्न 26. रावण का असली नाम क्या था?
[A]दशानन
[B]दशग्रीव
[C]इन्द्रजीत
[D]त्रिलोक
उत्तर -[B] दशग्रीव
प्रश्न 27. हनुमान जी किसके लिए जड़ी बूटी लेकर आये थे?
[A]लक्ष्मण जी के लिए
[B]श्री राम के लिए
[C]सुग्रीव जी के लिए
[D]विभिषण जी के लिए
उत्तर -[A] लक्ष्मण जी के लिए
प्रश्न 28. वानरराज सुग्रीव जी कहाँ के राजा थे?
[A]वृन्दावन
[B]द्वारिका
[C]मथुरा
[D]किष्किन्धा
उत्तर -[D] किष्किन्धा
प्रश्न 29. वानरराज बाली का वध किसने किया था?
[A]श्री लक्षमण
[B]श्री राम
[C]हनुमान जी
[D]सुग्रीव जी
उत्तर -[B] श्री राम
प्रश्न 30. रामायण के कुल कितने काण्ड है?
[A]6
[B]7
[C]5
[D]3
उत्तर -[B] 7
विवरण -
रामायण के कुल 7 काण्ड है - बालकाण्ड अयोध्यकाण्ड अरण्यकाण्ड सुन्दरकाण्ड किष्किन्धाकाण्ड लंकाकाण्ड और उत्तरकाण्ड |
प्रश्न 31. प्रभु श्री राम के माता का क्या नाम था?
[A]माता कौशल्या
[B]माता कैकेयी
[C]माता देवकी
[D]माता अंजना
उत्तर -[A] माता कौशल्या
प्रश्न 32. राजा दशरथ की कितनी पत्निया थी?
[A]1
[B]2
[C]3
[D]4
उत्तर -[C] 3
प्रश्न 33. किस महर्षि ने प्रभु श्री का नाम राम रखा था?
[A]महर्षि वाल्मीकि
[B]महर्षि विश्वामित्र
[C]महर्षि कश्यप
[D]महर्षि वशिष्ठ
उत्तर -[D] महर्षि वशिष्ठ
प्रश्न 34. किसके कहने पर राजा दशरथ ने प्रभु श्री राम को वनवास भेज दिया था?
[A]माता कैकेयी
[B]माता सुमित्रा
[C]माता कौशल्या
[D]माता सीता
उत्तर -[A] माता कैकेयी
प्रश्न 35. माता कैकेयी को दशरथ जी से कितने वरदान मिले थै ।
[A]2 वरदान
[B]3 वरदान
[C]4 वरदान
[D]1 वरदान
उत्तर -[A] 2 वरदान
प्रश्न 36. प्रभु श्री राम किस देवता के अवतार थे?
[A]भगवान शिव
[B]देव राज इन्द्र
[C]भगवान ब्रह्मा
[D]भगवान विष्णु
उत्तर -[D] भगवान विष्णु
प्रश्न 37. सीता जी के पिता का क्या नाम था ?
[A]राजा बाली
[B]राजा सुग्रीव
[C]राजा जनक
[D]राजा दशरथ
उत्तर -[C] राजा जनक
प्रश्न 38. वानरराज सुग्रीव और बाली का क्या रिश्ता था?
[A]भाई-भाई
[B]पिता-बेटा
[C]भाई-भतिजा
[D]इनमे से कोई नहीं
उत्तर -[A] भाई-भाई
प्रश्न 39. रावण के कितनी बहन थी?
[A]5 बहन
[B]4 बहन
[C]3 बहन
[D]2 बहन
उत्तर -[D] 2 बहन
विवरण -
रावण के कुल 8 भाई-बहन थे। विभीषण कुंभकरण अहिरावण खर दूषण रावण के सगे भाई थे। सूर्पनखा और कुम्भिनी रावण की सगी बहनें थीं।
प्रश्न 40. पक्षी राज जटायु का एक पंख किसने काटा था?
[A]रावण
[B]मेघनाथ
[C]अहिरावण
[D]महीसासुर
उत्तर -[A] रावण
प्रश्न 41. निम्नलिखित में से किसने श्री राम को माता सीता के हरण का समाचार दिया था ?
[A]अंगद
[B]हनुमान
[C]जटायु
[D]सुग्रीव
उत्तर -[C] जटायु
विवरण -
पक्षी राज जटायु ने श्री राम को बताया कि रावण माता सीता का हरण कर दक्षिण दिशा की ओर ले गया है । माता सीता को बचाने में रावण ने जटायु के पंख काट दिए थे ।
प्रश्न 42. इनमे से वह कौन थी जिसके झूठे बैर प्रभु श्री राम ने खाए थे ?
[A]शबरी
[B]अनसूया
[C]अहल्या
[D]त्रिजटा
उत्तर -[A] शबरी
प्रश्न 43. श्रीराम के वनवास से लौटकर आने की सूचना भरत को किसने दी थी ?
[A]नल ने
[B]हनुमान जी ने
[C]विभिषण ने
[D]सुग्रीव ने
उत्तर -[B] हनुमान जी ने
प्रश्न 44. लक्ष्मण जी की पत्नी उर्मिला के माता पिता का नाम क्या था ?
[A]जनक और सुनयना
[B]दृतृष्ट्रा और गांधारी
[C]बृहस्पति और सुकन्या
[D]भरत और मांडवी
उत्तर -[A] जनक और सुनयना
प्रश्न 45. जो साठ हजार सशस्त्र योद्धाओं से युद्ध लड़ने की क्षमता रखता हो क्या कहलाता था ?
[A]रथी
[B]अर्धरथी
[C]महारथी
[D]अतिरथी
उत्तर -[D] अतिरथी
विवरण -
अतिरथी यानी एक ऐसा योद्धा जो सामान्य अस्त्र शस्त्रों के साथ ही अनेक दिव्यास्त्रों का संचालन करना जानता हो और जो युद्ध में 12 रथियों अर्थात 60000 सशस्त्र योद्धाओं से युद्ध लड़ने की क्षमता रखता हो।
प्रश्न 46. जिसका मुख भाग हाथों की अंजलि के समान हो उस बाण को क्या कहते हैं?
[A]अंजलिक
[B]वत्सदंत
[C]नाराच
[D]भल्ल
उत्तर -[A] अंजलिक
प्रश्न 47. अयोध्या का वह कौन राजकुमार था जो नगर के बालकों को पकड़कर सरयू नदी के जल में फेंक देता था?
[A]लक्ष्मण
[B]भगीरथ
[C]दिलीप
[D]असमंज
उत्तर -[D] असमंज
प्रश्न 48. वह कौन वीर था जो रावण को छह माह तक अपनी काँख बगल में दबाए रहा था?
[A]बालि
[B]सहस्रार्जुन
[C]मय
[D]कुबेर
उत्तर -[A] बालि
प्रश्न 49. भरत की पत्नी का क्या नाम था?
[A]तारा
[B]मांडवी
[C]सीता
[D]उर्मीला
उत्तर -[B] मांडवी
प्रश्न 50. रामायण महाकाव्य की रचना ऋषि वाल्मीकि ने मूल रूप से किस भाषा मे की थी ?
[A]संस्कृत
[B]हिन्दी
[C]अवधि
[D]देवनागरी
उत्तर -[A] संस्कृत
बेहतर अनुभव के लिए कुकीज़ का उपयोग किया जाता है। Privacy Policy