प्रश्न 251. नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापना किसने की थी?
कुमारगुप्त ने 5वीं शताब्दी ईस्वी में नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापना की। धर्मपाल ने नालंदा विश्वविद्यालय को पुनर्जीवित किया।
GKT20
GK Question
कुमारगुप्त ने 5वीं शताब्दी ईस्वी में नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापना की। धर्मपाल ने नालंदा विश्वविद्यालय को पुनर्जीवित किया।
Discription
Discription
Discription
Discription
Discription
Discription
Discription
Discription
Discription
Discription
Discription
Discription
Discription
Discription
Discription
Discription
Discription
Discription
Discription
Discription
Discription
Discription
Discription
Discription
Discription
Discription
Discription
Discription
Discription
विटामिन ए का रासायनिक नाम रेटिनॉल है । विटामिन ए आँखों से देखने के लिये अत्यंत आवश्यक होता है। साथ ही यह संक्रामक रोगों से बचाता है। विटामिन ए की कमी से रतौंधी (Nyctalopia) आँखों का शुष्क होना कॉर्निया में श्वेत फुल्ली पड़ना तथा दृष्टि का समाप्त हो जाना इत्यादि रोग होता है।
एक रुपये के नोट को रिजर्व बैंक की ओर से जारी नहीं किया जाता है बल्कि इस नोट को भारत सरकार के द्वारा जारी किया जाता है. इसके अलावा इस नोट के ऊपर वित्त सचिव का हस्ताक्षर होता है जबकि बाकी सभी नोट पर रिजर्व बैंक के गवर्नर का हस्ताक्षर होता है
आयोडीन की कमी के कारण थायरॉक्सिन नामक हार्मोन स्रावित नहीं होता है। जिसके कारण थॉयराइड ग्रंथि का आकार काफी बढ़ जाता है तथा घेंघा हो जाता है। आयोडीन की कमी से घेंघा गर्भपात शारीरिक विकास में रूकावट मृत बच्चा पैदा होना काम करने में थकान कमजोरी विकलांगता मंद-बुद्धि बोनापन भेंगापन जैसे रोग हो सकते है।
मानव शरीर की धीमी वृद्धि प्रोटीन की कमी के कारण होती है। यदि प्रोटीन तथा कार्बोहाइड्रेट दोनों ही किसी व्यक्ति के आहार में लम्बे समय तक अनुपस्थित रहें तो उसकी वृद्धि पूरी तरह से अवरुद्ध हो जाएगी।
पृथ्वी के विभिन्न प्रकार के स्थलरूपों का निर्माण दो प्रक्रियाओं से होता है। आंतरिक प्रक्रिया के कारण बहुत से स्थानों पर पृथ्वी की सतह कहीं ऊपर उठ जाती है तो कहीं धँस जाती है। बाह्य प्रक्रिया स्थल के लगातार बनने या टूटने की प्रक्रिया है।
भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में 22 भाषाएँ वर्णित हैं। इसमें मूल रूप से 14 भाषाएँ वर्णित थीं। संविधान की धारा 343(1) के अनुसार भारतीय संघ की राजभाषा हिन्दी एवं लिपि देवनागरी है।
मौसिनराम भारत के मेघालय राज्य के पूर्व खासी हिल्स ज़िले में स्थित एक बस्ती है। मौसिनराम स्थान को विश्व में सबसे अधिक वर्षा वाले स्थान के रूप में जाना जाता है. वैसे यह बहस का विषय रहा है कि चेरापूंजी में अधिक बारिश होती है या मासिनराम में. गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार मासिनराम में वर्ष 1985 में कुल 1000 इंच बारिश दर्ज की गयी थी. यह चेरापूंजी से मात्र 15 किमी दूर स्थित है
भारत में अधिकतर उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन पाए जाते हैं इन्हें मानसून वन भी कहा जाता है। यह वन 70 से 200 सेंटीमीटर वर्षा वाले क्षेत्रों में पाए जाते हैं। इन वनों में चन्दन शीशम महुआ साल टीक व बांस के वृक्ष पाए जाते हैं।
स्वतंत्रता के पश्चात वर्ष 1949 में भारत में पारिवारिक नियोजन कार्यक्रम का गठन किया गया था। वर्ष 1952 में पूरे देश में अन्य विकासशील देशों की तरह भारत में पहला परिवार नियोजन कार्यक्रम शुरू किया गया था।
बुद्ध की जीवनी ‘बुद्धचरित’ के रचनाकार कवि अश्वघोष थे। ये कुषाणों के सबसे प्रसिद्ध शासक कनिष्क के दरबार में रहते थे। पार्श्व और वसुमित्र जैसे बौद्ध दार्शनिक तथा नागार्जुन जैसे विद्वान कनिष्क के दरबार में विद्यमान थे।
इतिहासकारों के अनुसार सबसे पहले कागज़ का आविष्कार चीन में हुआ। 201 ई.पू. हान राजवंश के समय चीन के निवासी “त्साई-लुन” ने कागज़ का आविष्कार किया। भारत में सबसे पहले कागज़ का निर्माण और प्रयोग सिन्धु सभ्यता के दौरान हुआ।
सुचेता कृपलानी का जन्म 25 जून 1908 को अंबाला में हुआ। उनके पिता का नाम एस. एन मजूमदार था। सुचेता कृपलानी 2 अक्टूबर वर्ष 1963 को उत्तरप्रदेश की मुख्यमंत्री बनी। इस तरह उन्हें भारत की पहली महिला मुख्यमंत्री होने का गौरव प्राप्त हुआ। वे इस पद पर 13 मार्च वर्ष 1967 तक आसीन रही।
रॉल्फ फिंच 1588 ई. में बादशाह अकबर के दरबार मे आने वाला पहला अंग्रेज व्यक्ति था। उसने आगरा और फतेहपुरी सीकरी दोनों शहरों को लंदन से बड़ा और भव्य बताया।
मौर्य वंश के अंतिम शासक वृहद्रथ की हत्या इसके सेनापति पुष्यमित्र शुंग ने 185 ई. पू. में कर दी और मगध पर शुंग वंश की स्थापना की शुंग वंश प्राचीन भारत का एक शासकीय वंश था जिसने मौर्य राजवंश के बाद शासन किया ।
पृथ्वी का जल चक्र सूर्य द्वारा संचालित होता है पृथ्वी पर समुद्रों नदियों एवं झिलों इत्यादि का जल सूर्य की ऊष्मा से वाष्पीकृत होता रहता है और वायुमंडल में बादलों का रूप धारण कर लेता है अनुकूल परिस्थितियों में यह बादल भूमि पर वर्षा करते हैं ।
आई पी सी का पूरा नाम भारतीय दंड संहिता (Indian Penal Code) है । भारतीय समाज को कानूनी रूप में व्यवस्थित रखने के लिए सन 1860 में लॉर्ड मैकाले की अध्यक्षता में भारतीय दंड संहिता बनाई गई थी ।
17 सितम्बर 1950 को जन्मे नरेंद्र दामोदरदास मोदी स्वतंत्र भारत के 15वे प्रधानमंत्री तथा स्वतंत्र भारत में जन्मे प्रथम प्रधानमंत्री है। उन्होंने यह पदभार 26 मई 2014 को ग्रहण किया इसके पूर्व वे गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं ।
कोलकाता उच्च न्यायालय भारत का प्राचीनतम उच्च न्यायालय है । इसकी स्थापना 2 जुलाई 1862 को हाई कोर्ट्स एक्ट 1861 के अंतर्गत की गई थी । इसका अधिकार क्षेत्र पश्चिम बंगाल एवं अंडमान निकोबार द्वीप तक है ।
महाराणा प्रताप के सबसे प्रिय घोड़े का नाम चेतक था । हल्दीघाटी के युद्ध में चेतक ने अपनी अद्वितीय स्वामी भक्ति बुद्धिमत्ता एवं वीरता का परिचय दिया था । हल्दीघाटी का युद्ध 18 जून 1576 को मेवाड़ के महाराणा प्रताप और मुगल सम्राट अकबर के बीच लडा गया था ।
Whatsapp अमेरिका देश का एप्स है. व्हाट्सएप का निर्माण ब्रायन एक्टन और जेन कौम ने मिलकर किया था । WhatsApp को 24 फ़रवरी 2009 को अमेरिका के कैलिफोर्निया में Incorporate किया था। 19 February 2014 में फेसबुक ने whatsapp को $19 billion डॉलर में खरीद लिया था ।
बेहतर अनुभव के लिए कुकीज़ का उपयोग किया जाता है। Privacy Policy