सामान्य ज्ञान (GK) सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPSC, SSC, बैंकिंग, रेलवे, NDA, CDS, पुलिस भर्ती, शिक्षक भर्ती, राज्य स्तरीय परीक्षाएँ एवं अन्य सरकारी परीक्षाओं में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह विषय विभिन्न क्षेत्रों जैसे इतिहास, भूगोल, राजनीति, विज्ञान, अर्थव्यवस्था, खेल, पुरस्कार, महत्वपूर्ण दिवस, भारतीय संस्कृति और करंट अफेयर्स से संबंधित होता है। सामान्य ज्ञान के महत्वपूर्ण विषय: ✅ इतिहास (History) – प्राचीन, मध्यकालीन और आधुनिक भारत ✅ भूगोल (Geography) – भारत और विश्व का भूगोल ✅ राजनीति (Polity) – भारतीय संविधान, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, संसद ✅ विज्ञान (Science) – भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीवविज्ञान ✅ अर्थव्यवस्था (Economy) – भारतीय अर्थव्यवस्था, बजट, योजनाएँ ✅ खेल (Sports) – ओलंपिक, क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन ✅ पुरस्कार एवं सम्मान (Awards & Honors) – नोबेल पुरस्कार, भारत रत्न, पद्म पुरस्कार ✅ प्रसिद्ध पुस्तकें एवं लेखक ✅ महत्वपूर्ण दिवस (Important Days & Dates) ✅ वर्तमान घटनाएँ (Current Affairs) यह प्रश्न संग्रह न केवल आपकी सामान्य ज्ञान संबंधी जानकारी को समृद्ध करेगा, बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी आपकी सहायता करेगा।
प्रश्न 1 से 50कुल प्रश्न: 700
प्रश्न 1. भारत में पहला आधार कार्ड कब बनाया गया था ?
[A]29 सितंबर 2010
[B]15 अगस्त 2010
[C]26 सितंबर 2010
[D]18 सितंबर 2010
उत्तर -[A] 29 सितंबर 2010
विवरण -
भारत में पहला आधार कार्ड 29 सितंबर 2010 को जारी किया गया था। इसे महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले के एक निवासी रंजना सोनवणे को दिया गया था। यह कार्यक्रम भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा शुरू किया गया था जिसका उद्देश्य प्रत्येक भारतीय नागरिक को एक अद्वितीय पहचान संख्या (UID) प्रदान करना है।
प्रश्न 2. हिन्दू धर्म के अनुसार धरती का पहला मानव किसे माना जाता है ?
[A]मनु प्रजापति को
[B]स्वायंभुव मनु को
[C]मनु वैवस्वत को
[D]उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर -[B] स्वायंभुव मनु को
विवरण -
हिन्दु धर्म के अनुसार धरती का पहला मानव स्वायंभुव मनु को माना जाता है । पौराणिक मान्यताओं के अनुसार ब्रह्मा जी ने अपनी शक्ति को दो हिस्सों में बाँट लिया । एक भाग से मनु और दूसरे से स्त्री की उत्पत्ति हुई। पुरुष का नाम स्वयंभुव मनु और स्त्री का नाम शतरूपा रखा। मनु के कारण ही मानव जाती का नाम मानव पढ़ गया था । संस्कृत में मानव को मनुष्य कहा जाने लगा ।
प्रश्न 3. दुनिया का सबसे जहरीला जहर कौन सा है ?
[A]सायनाइड
[B]सांप का जहर
[C]पोलोनियम 210
[D]इनमें से कोई नहीं
उत्तर -[C] पोलोनियम 210
विवरण -
दुनिया का सबसे जहरीला जहर पोलोनियम 210 है ।पोलोनियम-210 की खोज मशहूर भौतिकविद और रसायनशास्त्री मैरी क्यूरी ने साल 1898 में की थी। उन्हें रसायन विज्ञान के क्षेत्र में रेडियम के शुद्धीकरण के लिए रसायन शास्त्र का नोबेल पुरस्कार भी मिला था। इसके अलावा उन्हें रेडियोएक्टिविटी की खोज के लिए भौतिकी का नोबेल पुरस्कार भी मिला था। वैसे पोलोनियम का नाम पहले रेडियम एफ रखा गया था लेकिन बाद में इसे बदल दिया गया।
प्रश्न 4. Jio की फुल फॉर्म क्या है ?
[A]Joint Implementation Opportunities
[B]Just Information Option
[C]Jet Indian Online
[D]None Of These
उत्तर -[A] Joint Implementation Opportunities
विवरण -
वैसे तो जिओ की आफिसियली कोई फुल फॉर्म नहीं है लैकिन एक IAS अधिकारी के इंटरव्यू के दौरान उनसे यह सवाल पछा गया था की जिओ की फुल फॉर्म क्या है तो उन्होंने जवाब दिया - Joint Implementation Opportunities.
प्रश्न 5. किस देश के एक भाग में दिन और एक भाग में शाम होती है ?
[A]थाईलैंड
[B]इराक
[C]रूस
[D]अमेरीका
उत्तर -[C] रूस
विवरण -
विश्व में रूस एक ऐसा देश है जिसके एक भाग में दिन व एक भाग में शाम होती है । रूस की राजधानी मॉस्को हे । रूस भारत से लगभग पाँच गुना से भी ज्यादा बड़ा है ।
प्रश्न 6. JCB की फुल फॉर्म क्या है ?
[A]जॉर्ज सिरिल बामफोर्ड
[B]जोसफ सायरिल बामफोर्ड
[C]जोसेफ सिरियल कंपनी
[D]जोसेफ सीरम बामफोर्ड
उत्तर -[B] जोसफ सायरिल बामफोर्ड
विवरण -
जेसीबी (JCB) का फुल फॉर्म “Joseph Cyril Bamford” है JCB किसी मशीन का नाम नहीं बल्कि एक ब्रिटिश बहुराष्ट्रीय कंपनी का नाम हैं यही JCB कंपनी खुदाई और कंस्ट्रक्शन का काम करने वाली इस मशीन को बनाती है जिसे हम JCB कहते हैं । इस मशिन का वास्तविक नाम “Backhoe Loader” हैं ।
प्रश्न 7. सामान्यतः एक मच्छर कि उम्र कितनी होती हैं ?
[A]10 से 100 दिन
[B]10 से 56 दिन
[C]5 से 50 दिन
[D]1 से 60 दिन
उत्तर -[B] 10 से 56 दिन
विवरण -
सामान्यतः एक मच्छर कि उम्र 10 से लेकर 56 दिन की होती हैं । जिसमें मादा मच्छर की उम्र लगभग 42 से 56 दिन और नर मच्छर कि उम्र सिर्फ 10 दिन की होती हें । अगर इंसानों को सबसे ज्यादा खतरा हे तो वो मादा मच्छरों से हें क्योंकी मादा मच्छर ही इंसान का खुन चुसती हैं । वहीं नर मच्छर तो पेड़ – पौधों के रस से काम चला लेते हैं । मादा मच्छर को अंडे देने के लिए खुन की आवश्यकता होती हैं ओर एक मादा मच्छर 500 से अधिक अंडे देती हैं । मच्छर के 6 पैर व 47 दांत होते है ।
प्रश्न 8. कौन सा पक्षी है जो कंकर पत्थर खा लेता है ?
[A]पेंग्विन
[B]शुतुरमुर्ग
[C]कठफोड़वा
[D]मोर
उत्तर -[B] शुतुरमुर्ग
विवरण -
शुतुरमुर्ग (Ostrich) पक्षी कंकर पत्थर खाता है। शुतुरमुर्ग के दांत नहीं होने के कारण वह अपना खाना साबुत ही निगल जाता है। लेकिन उसके पेट में पचाने के लिए कंकड पत्थर खाने पड़ते हैं ताकि खाना पेट में जाकर आसानी से पिसकर पच जाये। इस तरह एक व्यस्क शुतुरमुर्ग अपने पेट में लगभग 1 किलो कंकड़ लेकर चलता है।
प्रश्न 9. किस प्रधानमंत्री को फांसी की सजा दी गई थी ?
[A]एडोल्फ हिटलर
[B]जोसेफ स्टालिन
[C]माओ त्से तुंग
[D]जुल्फिकार अली भुट्टो
उत्तर -[D] जुल्फिकार अली भुट्टो
विवरण -
4 अप्रैल 1979 को पाकिस्तान के रावलपिंडी में पाकिस्तान के 9वें प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो को फांसी पर चढ़ाया गया था. भुट्टो 14 अगस्त 1973 से 5 जुलाई 1977 तक पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रहे । 3 सितंबर 1977 को सेना ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया । उन पर मार्च 1974 में विपक्षी नेता की हत्या का आरोप लगा था ।
प्रश्न 10. किस जीव के 32 दिमाग होते हैं ?
[A]घोंघा
[B]जोंक
[C]मकड़ी
[D]चींटी
उत्तर -[B] जोंक
विवरण -
जोंक जिसके 32 दिमाग होने के बाद भी यह इंसान के दिमाग का मुकाबला नहीं कर सकते। आपको बता दे कि जोंक एनिलिडा संघ का जन्तु है जो उभयलिंगी होता है। यह ज्यादातर स्वच्छ जलाशयों में मिलता है। शरीर से यह लम्बा चपटा एवं खंडों में विभक्त रहता है। आयुर्वेद में जलोकावारन पद्धति में जोंक से इलाज किया जाता रहा हैं।
प्रश्न 11. हाथी का दिल 1 मिनट में कितनी बार धड़कता है ?
[A]25 बार
[B]27 बार
[C]30 बार
[D]35 बार
उत्तर -[B] 27 बार
विवरण -
हाथी का दिल एक मिनट में 27 बार धड़कता है। जो इंसान की तुलना में काफी कम है क्योंकि मनुष्य का दिल एक मिनट में 72 बार धड़कता है।
प्रश्न 12. निम्न में से सबसे लंबे समय तक चलने वाला धारावाहिक कौन सा है ?
[A]बालिका वधू
[B]तारक मेहता का उल्टा चश्मा
[C]ये रिश्ता क्या कहलाता है
[D]सि. आई. डी.
उत्तर -[C] ये रिश्ता क्या कहलाता है
विवरण -
टेलिविजन पर सबसे लम्बे समय तक चलने वाला हिन्दी धारावाहिक ये रिश्ता क्या कहलाता है । यह सीरियल 12 जनवरी 2009 से शुरू हुआ था ।
प्रश्न 13. ऐसा कौन सा जीव है जो कभी नहीं मरता ?
[A]हाइड्रा
[B]अमीबा
[C]मैलपीगो
[D]कौवा
उत्तर -[A] हाइड्रा
विवरण -
हाइड्रा के कभी न मरने की बात एक शोध से पता चली है. ये साफ पानी में पाया जाता है । अमेरिका के पोमोना कॉलेज में डेनियल मार्टिनेज ने हाइड्रा पर रिसर्च की. जो 'प्रोसीडिंग्स ऑफ द नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज' पत्रिका में प्रकाशित हुई. रिसर्च के मुताबिक हाइड्रा एक सेंटीमीटर लंबा होता है. इसकी उम्र अब तक अज्ञात है. वैज्ञानिकों के मुताबिक ये हर परिस्थिती में किसी भी असर के बगैर जीवित रह सकता है. हाइड्रा का मूल शरीर (स्टेम) कोशिकाओं से बना होता है. उसमें बेहद कम कोशिकाएं होती हैं. इसकी मूल कोशिकाएं लगातार नई कोशिकाएं बनाने में सक्षम हैं जिससे हाइड्रा के शरीर में लगातार नई कोशिकाएं बनती रहती हैं और वह सदा एक-सा बना रहता है.
प्रश्न 14. फेसबुक का जनक कौन है ?
[A]डस्टिन मॉस्कोविट्ज़
[B]मार्क जुकरबर्ग
[C]क्रिस ह्यूज़ेज
[D]एडुआर्दो सॅवेरिन
उत्तर -[B] मार्क जुकरबर्ग
विवरण -
फेसबुक के जनक मार्क ज़ुकेरबर्ग है। फेसबुक आरंभ 2004 में हार्वर्ड के एक छात्र मार्क ज़ुकेरबर्ग ने की थी। तब इसका नाम द फेसबुक था। अगस्त 2005 में इसका नाम फेसबुक कर दिया गया। फेसबुक इंटरनेट पर स्थित एक निःशुल्क सामाजिक नेटवर्किंग सेवा है जो अन्य भाषाओं के साथ हिन्दी में भी काम करने की सुविधा देता है।
प्रश्न 15. भारत का सबसे पहला टीवी सीरियल कौन सा था ?
[A]रामायण
[B]महाभारत
[C]फौजी
[D]हम लौग
उत्तर -[D] हम लौग
विवरण -
पहला भारतीय टीवी सीरियल 'हम लोग' नाम से दूरदर्शन पर 1984 में प्रसारित हुआ. इसे पी. कुमार वासुदेव ने निर्देशित किया था. ये सीरियल मनोहर श्याम जोशी ने लिखा था. इसमें एक मध्यमवर्गीय भारतीय परिवार के संघर्ष को दिखाया गया था ।
प्रश्न 16. भारत में निर्वाचन आयोग की स्थापना कब हुई ?
[A]25 जनवरी 1950 में
[B]26 जनवरी 1950 में
[C]15 अगस्त 1947 में
[D]25 मार्च 1947 में
उत्तर -[A] 25 जनवरी 1950 में
विवरण -
भारतीय निर्वाचन आयोग एक स्वायत्त एवं अर्ध-न्यायिक संस्थान है जिसका गठन भारत में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से विभिन्न से भारत के प्रतिनिधिक संस्थानों मे प्रतिनिधि चुनने के लिए गया था. भारतीय चुनाव आयोग की स्थापना 25 जनवरी 1950 को की गयी थी ।
प्रश्न 17. भारत का राष्ट्रीय कैलेंडर कौन सा है ?
[A]शक संवत कैलेंडर
[B]ग्रेग्रोरियन कैलेंडर
[C]विक्रम संवत कैलेंडर
[D]चैत्र कैलेंडर
उत्तर -[A] शक संवत कैलेंडर
विवरण -
भारत का राष्ट्रीय शक संवत कैलेंडर है। 1957 में भारत सरकार ने शक संवत् को देश के राष्ट्रीय पंचांग के रूप में मान्यता प्रदान की थी। इसीलिए राजपत्र (गजट) आकाशवाणी और सरकारी कैलेंडरों में ग्रेगेरियन कैलेंडर के साथ इसका भी प्रयोग किया जाता है। शक संवत को शालिवाहन संवत भी कहा जाता है और इसका आधार सौर गणना है।
प्रश्न 18. राष्ट्रपति शासन किस अनुच्छेद के अंतर्गत लागू किया जाता है ?
[A]अनुच्छेद 350 और 360 के अंतर्गत
[B]अनुच्छेद 305 और 306 के अंतर्गत
[C]अनुच्छेद 331 और 335 के अंतर्गत
[D]अनुच्छेद 355 और 365 के अंतर्गत
उत्तर -[D] अनुच्छेद 355 और 365 के अंतर्गत
विवरण -
देश अथवा राज्य में राष्ट्रपति शासन भारत के संविधान के अनुसार लगाया जाता है । राष्ट्रपति शासन सिर्फ दो आधार पर ही लगाया जाता है जो भारतीय संविधान के अनुच्छेद 355 और 365 के अंतर्गत आता है । किसी राज्य में राष्ट्रपति शासन उस समय लगाया जाता है जब उस राज्य की सरकार को बर्खास्त कर दिया जाता है और राज्य का शासन केंद्र सरकार के आधीन हो जाता है । राष्ट्रपति शासन राज्यपाल के अनुरोध पर लगाया जाता है ।
प्रश्न 19. सुंदर पिचाई किस कंपनी के सीईओ हैं ?
[A]एपल इंक
[B]एल्फाबेट इंक
[C]गूगल एल. एल. सी.
[D]B व C दोनों के
उत्तर -[D] B व C दोनों के
विवरण -
सुंदर पिचाई अमेरिकी व्यवसायी हैं जो अल्फाबेट कंपनी के सीईओ और उसकी सहायक कंपनी गूगल एलएलसी के सीईओ हैं। सुन्दर पिचाई ने गूगल सीईओ का पद ग्रहण 2 अक्टूबर 2015 को किया। 3 दिसंबर 2019 को वह अल्फाबेट के सीईओ बन गए ।
प्रश्न 20. भारत का प्रथम कृषि विश्वविद्यालय कहाँ है ?
[A]जबलपुर
[B]कानपुर
[C]कुमारगंज
[D]पंत नगर
उत्तर -[D] पंत नगर
विवरण -
भारत का प्रथम कृषि विश्वविद्यालय उत्तराखंड के पंत नगर में है। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय भारत का प्रथम कृषि विश्वविद्यालय है जिसकी स्थापना Joint Indo-American Team के सलाह पर वर्ष 1960 में की गयी थी। यह विश्वविद्यालय भारत में हरित क्रांति का अग्रदूत माना जाता है।
प्रश्न 21. कौन सा फूल 12 साल में एक बार खिलता है ?
[A]अपराजिता
[B]अबोली
[C]नीलकुरिंजी
[D]अमलतास
उत्तर -[C] नीलकुरिंजी
विवरण -
नीलकुरिंजी कोई साधारण फूल नहीं बल्कि एक बेहद ही दुर्लभ फूल है. इन फूलों को देखने के लिए 12 साल का इंतजार करना पड़ता है. बता दें कि नीलकुरिंजी एक मोनोकार्पिक पौधा होता है जो खिलने के बाद जल्दी ही मुरझा भी जाता है. एक बार मुरझाने के बाद इसे दोबारा खिलने में 12 साल का लंबा समय लग जाता है
प्रश्न 22. बांग्लादेश का राष्ट्रगान किसने लिखा था ?
[A]गगन हरकर
[B]समर दास
[C]रवींद्रनाथ टैगोर
[D]अब्दुल हामिद
उत्तर -[C] रवींद्रनाथ टैगोर
विवरण -
बांग्लादेश का राष्ट्रगान अमार शोनार बांग्ला (मेरा सोने का बंगाल या मेरा सोने जैसा बंगाल) गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर ने लिखा था। यह बांग्ला भाषा में है। यह एक लंबी कविता की शुरूआती 10 लाइनें हैं। इसे 1905 में बंगाल के पहले विभाजन के समय लिखा गया था। 1971 के मुक्ति संग्राम के दौरान इसे बतौर राष्ट्रगान स्वीकार कर लिया गया ।
प्रश्न 23. कौन सी नदी अपना रंग बदलती रहती है ?
[A]नील नदी
[B]कैनो क्रिस्टल्स नदी
[C]अमेजन नदी
[D]गंगा नदी
उत्तर -[B] कैनो क्रिस्टल्स नदी
विवरण -
कैनो क्रिस्टल्स कोलंबिया के सेरानिया डे ला मैकरेना नेशनल पार्क के अंदर बहती है. नदी 100 किलोमीटर से ज्यादा हिस्से में फैली हुई है. साल में छह महीने तो यह कोई मामूली नदी सी नजर आती है लेकिन जून से लेकर नवंबर तक नदी का रंग कभी पीला कभी नीला कभी हरा कभी लाल और कभी काला नजर आता है. इस नदी को धरती पर सबसे खूबसूरत नदी का टाइटल मिला हुआ है. दरअसल जून से लेकर नवंबर तक कैनो क्रिस्टल्स में पॉडोस्टेमेसी या मैकेरेनिया क्लेविगेरा होता है जो नदी की वनस्पतियां हैं पानी के नीचे की कठोर सतहों पर चिपक जाती हैं. इसी वजह से नदी इन रंगों में नजर आती है.
प्रश्न 24. Samsung देश की कंपनी है ?
[A]दक्षिण कोरिया
[B]अमेरीका
[C]जापान
[D]भारत
उत्तर -[A] दक्षिण कोरिया
विवरण -
Samsung दक्षिण कोरिया की बहुराष्ट्रीय कंपनी है। सैमसंग कम्पनी भारत ही नहीं दक्षिण कोरिया के लोगो की सबसे पसंदीदा कम्पनी है। Samsung इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का निर्माण करती है। इस कम्पनी के product दुनिया भर में बेचे जाते है लेकिन कम्पनी की देखभाल आज भी Samsung मुख्यालय से ही होती है। Samsung कम्पनी का मुख्यालय दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में है ।
प्रश्न 25. भारत में किस नदी के किनारे पर प्रथम अंग्रेजी कारखाना स्थापित किया गया था ?
[A]साबरमती
[B]यमुना
[C]सिंधु
[D]हुगली
उत्तर -[D] हुगली
विवरण -
1651 ई. में ब्रिजमैन के नेतृत्व में बंगाल के हुगली नदी के किनारे प्रथम अंग्रेज कारखाने की स्थापना हुई थी। हुगली के बाद कासिय बाजार पटना राजमहल में भी अंग्रेजों ने कारखाने खोले दक्षिण भारत में अंग्रेजों ने मसूलीपट्टनम नामक स्थान पर अपनी पहली व्यापारिक कोठी स्थापित की थी।
प्रश्न 26. डिजिटल इंडिया योजना कब शुरू हुई ?
[A]11 जुलाई 2014
[B]1 जुलाई 2015
[C]10 अगस्त 2015
[D]15 दिसम्बर 2016
उत्तर -[B] 1 जुलाई 2015
विवरण -
डिजिटल इंडिया भारत सरकार द्वारा शुरू किया हुआ एक बहुत ही महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है जिसका मुख्य उद्देश्य देश के सभी सरकारी विभागों को देश की जनता के साथ डिजिटल रूप से जोड़ना है। भारत सरकार का आशय इस प्रोजेक्ट के माध्यम से यह सुनिश्चित करना है कि बिना कागज के इस्तेमाल के सरकारी सेवाएं इलेक्ट्रॉनिक रूप से जनता तक पहुंच सकें। इसकी शुरूआत 1 जुलाई 2015 को हुई थी ।
प्रश्न 27. भारत के किस प्रधानमंत्री ने 16 अगस्त 1947 को लाल किले पर झंडा फहराया था ?
[A]जवाहरलाल नेहरू
[B]इंदिरा गांधी
[C]गुलजारी लाल नंदा
[D]लाल बहादुर शास्त्री
उत्तर -[A] जवाहरलाल नेहरू
विवरण -
प्रत्येक वर्ष 15 अगस्त पर भारतीय प्रधानमंत्री लाल किले पर झंडा फहराते हैं लेकिन 15 अगस्त 1947 को एसा नहीं हुआ । इतिहासकारों के अनुसार देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने पहली बार 16 अगस्त 1947 को सुबह साढ़े आठ बजे लालकिले की प्राचीर पर ध्वजारोहण किया था।
प्रश्न 28. भारत के किस राज्य की सबसे पहली महिला मुख्यमंत्री कौन थी ?
[A]सुचेता कृपलानी
[B]मीरा कुमार
[C]सरोजिनी नायडू
[D]इंदिरा गाँधी
उत्तर -[A] सुचेता कृपलानी
विवरण -
महिला मुख्यमंत्रियों की बात करे तो स्वतंत्रता सेनानी सुचेता कृपलानी भारत के किसी राज्य की प्रथम महिला मुख्यमंत्री थी । उन्होने 2 अक्टूबर 1963 को उत्तर प्रदेश की पहली महिला मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी ।
प्रश्न 29. आधार कार्ड के जनक कौन है ?
[A]नंदन नीलेकणई
[B]नरेन्द्र मोदी
[C]कपिल सिब्बल
[D]जयराम रमेश
उत्तर -[A] नंदन नीलेकणई
विवरण -
आधार कार्ड के जनक नंदन नीलेकणी है । 2 जून 1955 को इंफोसिस के सह संस्थापक नंदन नीलेकणी का जन्म बेंगलुरी में हुआ था । आईआईटी बांबे से इंजीनियरिंग करने के बाद उन्होंने वर्ष 1978 में अपने करियर की शुरूआत पटनी कंम्प्यूटर सिस्टम से की ।
प्रश्न 30. Paytm किस देश की कंपनी है ?
[A]अमेरिका
[B]चीन
[C]भारत
[D]जापान
उत्तर -[C] भारत
विवरण -
paytm भारत की कंपनी है और इसके फाउंडर Vijay Shekhar Sharma भी भारतीय नागरिक हैं। कंपनी का मुख्यालय नॉएडा उत्तर प्रदेश इंडिया में स्थित है। शुरुआत में इस कंपनी को मोबाइल और DTH रिचार्ज प्लेटफार्म के तौर पर बनाया गया था लेकिन अब इसकी सेवाओं का विस्तार हो चुका है।
प्रश्न 31. रोगियों के दिल की धड़कन को मापने के लिए किस कंप्यूटर का इस्तेमाल किया जाता है ?
[A]डिजिटल कंप्यूटर
[B]हाइब्रिड कंप्यूटर
[C]मेनफ्रेम कंप्यूटर
[D]एनालॉग कंप्यूटर
उत्तर -[B] हाइब्रिड कंप्यूटर
विवरण -
रोगियों के दिल की धड़कन को मापने के लिए अस्पतालों में हाइब्रिड कंप्यूटर का उपयोग किया जाता है। हाइब्रिड कंप्यूटर सफल प्रणाली के विकास के लिए आवश्यक हैं और आमतौर पर वैज्ञानिक अनुप्रयोगों में या औद्योगिक प्रक्रियाओं को नियंत्रित करने में इसका उपयोग किया जाता है।
प्रश्न 32. एकदिवसीय क्रिकेट मैच में पहला दोहरा शतक लगाने वाला भारतीय खिलाड़ी कौन है ?
[A]सचिन तेंदुलकर
[B]वीरेन्द्र सहवाग
[C]रोहित शर्मा
[D]सुरेश रैना
उत्तर -[A] सचिन तेंदुलकर
विवरण -
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर एकदिवसीय क्रिकेट के इतिहास में पहले भारतीय क्रिकेटर बने जिन्होंने एकदिवसीय क्रिकेट में दोहरा शतक बनाया । यह कारनामा उन्होने वर्ष 2010 में दक्षिण अफ्रिका के खिलाफ किया था ।
प्रश्न 33. भारत के अलावा किन देशों में रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जाता है ?
[A]नेपाल
[B]मॉरिशस
[C]सऊदी अरब
[D]उपरोक्त सभी
उत्तर -[D] उपरोक्त सभी
विवरण -
रक्षाबंधन का त्योहार भारत ही नहीं बल्की नेपाल आस्ट्रेलिया मारिशस ब्रिटेन अमेरिका तथा कई खाड़ी दोशों यानि कुवैत कतर औमन सऊदी अरब में भी मनाया जाता है ।
प्रश्न 34. पुराणों का अध्ययन करने वाला प्रथम मुसलमान कौन था ?
[A]अबुल फजल
[B]अलबरूनी
[C]अमीर खुसरो
[D]दादा शिकोह
उत्तर -[B] अलबरूनी
विवरण -
अलबरूनी प्रथम मुसलमान था जिसने पुराणों का अध्ययन किया। 'किताबुलहिंद' उनकी एक अनुपम कृति है। उसने भारत में धार्मिक तथा वैज्ञानिक पुस्तकों को पढ़ा और विभिन्न विषयों के ऐसे पंडितों से मिला जो उन्हें मूल पुस्तकें समझाने और उनके द्वारा उठाई गयी समस्याओं पर विचार-विमर्श करने को तैयार थे।
प्रश्न 35. LG का फुल फॉर्म क्या है ?
[A]Ludo Goldstar
[B]Lucky Goldstar
[C]Lee Global
[D]Life Golden
उत्तर -[B] Lucky Goldstar
विवरण -
LG का फुल फॉर्म Lucky Goldstar है LG दक्षिण कोरिया की कंपनी है । इसकी स्थापना Koo-In-Hwoi के द्वारा Goldstar के रूप में 5 जनवरी 1947 को हुई थी ।
प्रश्न 36. पाकिस्तान के प्रथम हिंदू महिला न्यायाधीश कौन थी ?
[A]अनुष चौधरी
[B]सुमन कुमारी
[C]अरुणिमा सिन्हा
[D]रोमा
उत्तर -[B] सुमन कुमारी
विवरण -
सुमन कुमारी पाकिस्तान की पहली हिंदू जज बनी थी । सुमन कुमारी ने अपनी एलएलबी परीक्षा हैदराबाद से और कानून में मास्टर कराची के स्जाबिस्ट विश्वविद्यालय से की थी। न्यायिक अधिकारियों की परीक्षा पास करने के बाद सुमन को सिविल न्यायाधीश नियुक्त किया गया।
प्रश्न 37. भारत की प्रथम महिला शिक्षिका कौन थी ?
[A]मदर टेरेसा
[B]मीना कुमारी
[C]सावित्रीबाई फुले
[D]अरूणिमा सिन्हा
उत्तर -[C] सावित्रीबाई फुले
विवरण -
सावित्रीबाई फुले ने अपने पति महात्मा ज्योतिबा फुले संग मिलकर स्त्रियों के अधिकारों एवं उन्हें शिक्षित करने के लिए क्रांतिकारी प्रयास किए। उन्हें भारत की प्रथम कन्या विद्यालय की पहली महिला शिक्षिका होने का गौरव हासिल है। उन्हें आधुनिक मराठी काव्य का अग्रदूत भी माना जाता है।
प्रश्न 38. बिटकॉइन का जन्मदाता किसको माना जाता है ?
[A]सतोशी नाकामोतो
[B]एलन मस्क
[C]जेफ बेजोस
[D]एब्राहन लुस
उत्तर -[A] सतोशी नाकामोतो
विवरण -
बिटकाइन एक विकेन्द्रीकृत डिजिटल मुद्रा (Decentralized Digital Currency) है । यह पहली Digital Currency है जिसका अर्थ है की यह किसी केन्द्रीय बैंक द्वारा संचालित नही होती । कम्प्यूटर नेटवर्क पर आधारित भुगतान हेतु इसे निर्मित किया गया है ।
प्रश्न 39. भारत में कुंभ का मेला कितनी जगह पर लगता है ?
[A]7
[B]4
[C]6
[D]5
उत्तर -[B] 4
विवरण -
भारत में कुंभ का मेला 4 जगह पर लगता है कुंभ का पर्व हर 12 वर्ष के अंतराल पर चारों में से किसी एक पवित्र नदी के तट पर मनाया जाता है. हरिद्वार में गंगा उज्जैन में शिप्रा नासिक में गोदावरी और इलाहाबाद में त्रिवेणी संगम जहां गंगा यमुना और सरस्वती मिलती हैं.
प्रश्न 40. पाकिस्तानी सीमा भारत के कितने राज्यों से लगती है ?
[A]7 राज्यों से
[B]3 राज्यों से
[C]6 राज्यों से
[D]केवल एक
उत्तर -[B] 3 राज्यों से
विवरण -
पाकिस्तान की सीमा भारत के तीन राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से लगती है। पाकिस्तान से सटे तीन राज्य हैं– गुजरात राजस्थान पंजाब और जम्मू-कश्मीर और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश है। पाकिस्तान भारत के पश्चिम में स्थित भारत के सीमावर्ती देशों में से एक है जिसकी राजधानी इस्लामाबाद है।
प्रश्न 41. ब्लूटूथ Bluetooth को किस वर्ष विकसित किया गया था ?
[A]1987
[B]1985
[C]1995
[D]1994
उत्तर -[D] 1994
विवरण -
ब्लूटूथ को सबसे पहले सन 1994 में हार्टसन द्वारा विकसित किया गया था । ब्ल्यूटूथ एक रेडियो और संचार प्रोटोकॉल है जिसकी डिजाइन मुख्य रूप से निम्न पॉवर द्वारा 1 मीटर 10 मीटर और 100 मीटर सीमा में सस्ते ट्रान्सरिसीवर वाली माइक्रोचिप्स के द्वारा किया गया है।
प्रश्न 42. पहला 100 प्रतिशत कोविड-19 टीकाकरण करवाने वाला पहला राज्य कौन सा है ?
[A]केरल
[B]हिमाचल प्रदेश
[C]बिहार
[D]पंजाब
उत्तर -[B] हिमाचल प्रदेश
विवरण -
हिमाचल प्रदेश राज्य 100% कोविड-19 टीकाकरण करवाने वाला देश का पहला राज्य बन गया है । हिमाचल प्रदेश में 12 ज़िले है 2020 में हिमाचल प्रदेश की अनुमानित जनसंख्या लगभग 7503010 थी ।
प्रश्न 43. 1 से 7 सितंबर तक पूरे भारत में कौन सा राष्ट्रीय सप्ताह मनाया जाता है ?
[A]राष्ट्रीय विज्ञान सप्ताह
[B]राष्ट्रीय ज्ञान सप्ताह
[C]राष्ट्रीय पोषण सप्ताह
[D]राष्ट्रीय स्तनपान सप्ताह
उत्तर -[C] राष्ट्रीय पोषण सप्ताह
विवरण -
1 से 7 सितंबर तक पूरे भारत में प्रति वर्ष राष्ट्रीय पोषण सप्ताह मनाया जाता है । इस अवसर पर भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय खाद्य और पोषण बोर्ड द्वारा शुरू किया गया वार्षिक पोषण कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इसका उद्देश्य बेहत्तर स्वास्थ्य के लिए पोषण के महत्व पर जागरूकता बढ़ाना है.
प्रश्न 44. अमेजॉन (Amazon) के मालिक कौन हे ?
[A]जेफ बेजोस
[B]मार्क जुकेरबर्ग
[C]सुंदर पिचाई
[D]जार्ज बुस
उत्तर -[A] जेफ बेजोस
विवरण -
जेफरी प्रेस्टन "जेफ" बेजोस जिनका जन्म 12 जनवरी 1964 को हुआ था वह एक अमेरिकी बिजनेस मैग्नेट मीडिया प्रोपराइटर निवेशक और वाणिज्यिक अंतरिक्ष यात्री हैं। फोर्ब्स की 2018 की लिस्ट के अनुसार जेफ दुनिया के सबसे अमीर आदमी है। वर्ष1994 में अमेज़न की स्थापना की ।
प्रश्न 45. अफगानिस्तान से भारतीय लोगों को लाने के अभियान का नाम क्या है ?
[A]ऑपरेशन काल चक्र
[B]ऑपरेशन महाशक्ति
[C]ऑपरेशन गरुड़
[D]ऑपरेशन देवी शक्ति
उत्तर -[D] ऑपरेशन देवी शक्ति
विवरण -
अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद काबुल से भारतीय नागरिकों और अफगान सहयोगियों को सुरक्षित लाने के भारत के जटिल मिशन का नाम ‘ऑपरेशन देवी शक्ति’ रखा गया है। भारत ने 16 अगस्त 2021 को काबुल से 40 भारतीयों को विमान से दिल्ली लाकर लोगों को सुरक्षित लाने के जटिल मिशन की शुरुआत की थी। इससे एक दिन पहले तालिबान ने अफगानिस्तान की राजधानी पर नियंत्रण कर लिया था।
प्रश्न 46. विश्व में सबसे ज्यादा गधे कहां पाए जाते हैं ?
[A]पाकिस्तान
[B]भारत
[C]चीन
[D]इथोपिया
उत्तर -[C] चीन
विवरण -
गधा अश्व परिवार का पशु है। कई देशों में इसे बोझा ढोने के काम लाया जाता है। विश्व में सबसे ज्यादा गधे चीन में पाए जाते हैं। गधों की संख्या के हिसाब से दुनिया में पहले नंबर पर चीन दूसरे पर पाकिस्तान और तीसरे पर इथोपिया आता है। वैसे चीन में गधे की खाल की भारी मांग इनके मांस का इस्तेमाल हेल्थ फ़ूड और पारंपरिक दवा बनाने बनाने में उपयोग किया जाता हैं ।
प्रश्न 47. रावण का जन्म कहां हुआ था ?
[A]लंका
[B]भारत
[C]चिन
[D]उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर -[B] भारत
विवरण -
रावण का जन्म आज के भारत के उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से 10 किलोमीटर दूर बिसरख नामक गाँव में हुआ था। रावण महापंडित और महा विधाता था चारों वेदों का ज्ञाता रसायन शास्त्र तथा ज्योतिष का महारथी था। रावण का सरनेम मंडावी था ।
प्रश्न 48. शिव तांडव की रचना किसने की थी ?
[A]राम ने
[B]रावण ने
[C]नारद ने
[D]नंदी ने
उत्तर -[B] रावण ने
विवरण -
कई पौराणिक मान्यताओं के अनुसार रावण भगवान शिव का सबसे श्रेष्ठ भक्त बताया गया है। रावण ने शिव को अपना ईष्ट और गुरु दोनों माना था। रावण ने भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए शिव तांडव स्तोत्र की रचना की थी ।
प्रश्न 49. जीवाणु की खोज सर्वप्रथम किसने की थी ?
[A]रॉबर्ट कोच
[B]लुई पाश्चर
[C]एहरेनवर्ग
[D]एंटोनीवॉन ल्यूवेनहॉक
उत्तर -[D] एंटोनीवॉन ल्यूवेनहॉक
विवरण -
जीवाणु (Bacteria) एक एककोशिकीय प्रोकैरियोटीक सूक्ष्मदर्शी जीव है। इसका आकार कुछ मिलिमीटर तक ही होता है। इनकी आकृति गोल या मुक्त-चक्राकार से लेकर छड़ आदि आकार की हो सकती है।ल्यूवेनहॉक को जीवाणु विज्ञान का पिता कहा जाता है। उन्होंने छोटे-छोटे सूक्ष्मजीव अर्थात जीवाणुओं की खोज 1683 ईस्वी में की थी। किंतु इन छोटे-छोटे जीवो को जीवाणु नाम 1829 में एहरेनवर्ग ने उनका अध्ययन करने के पश्चात दिया।
प्रश्न 50. महाराणा प्रताप का जन्म किस राजपूत राजवंश में हुआ था ?
[A]परमार राजपूत राजवंश में
[B]चौहान राजपूत राजवंश में
[C]सिसोदिया राजपूत राजवंश में
[D]गेहलोद राजपूत राजवंश में
उत्तर -[C] सिसोदिया राजपूत राजवंश में
विवरण -
महाराणा प्रताप का जन्म 9 मई 1540 को राजस्थान के कुम्भलगढ़ में सिसोदिया राजपूत राजवंश में हुआ था । महाराणा प्रताप को बचपन में कीका के नाम से पुकारा जाता था । इनके पिता का नाम राणा उदय सिंह और माता का नाम जयवंता बाई जी था । महाराणा प्रताप की 11 शादियॉ हुई थी । एक पत्नी के होते हुए भी प्रताप ने राजनीतिक वजह से 10 और शादियां की थी।
बेहतर अनुभव के लिए कुकीज़ का उपयोग किया जाता है। Privacy Policy