सामान्य ज्ञान (GK) सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPSC, SSC, बैंकिंग, रेलवे, NDA, CDS, पुलिस भर्ती, शिक्षक भर्ती, राज्य स्तरीय परीक्षाएँ एवं अन्य सरकारी परीक्षाओं में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह विषय विभिन्न क्षेत्रों जैसे इतिहास, भूगोल, राजनीति, विज्ञान, अर्थव्यवस्था, खेल, पुरस्कार, महत्वपूर्ण दिवस, भारतीय संस्कृति और करंट अफेयर्स से संबंधित होता है। सामान्य ज्ञान के महत्वपूर्ण विषय: ✅ इतिहास (History) – प्राचीन, मध्यकालीन और आधुनिक भारत ✅ भूगोल (Geography) – भारत और विश्व का भूगोल ✅ राजनीति (Polity) – भारतीय संविधान, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, संसद ✅ विज्ञान (Science) – भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीवविज्ञान ✅ अर्थव्यवस्था (Economy) – भारतीय अर्थव्यवस्था, बजट, योजनाएँ ✅ खेल (Sports) – ओलंपिक, क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन ✅ पुरस्कार एवं सम्मान (Awards & Honors) – नोबेल पुरस्कार, भारत रत्न, पद्म पुरस्कार ✅ प्रसिद्ध पुस्तकें एवं लेखक ✅ महत्वपूर्ण दिवस (Important Days & Dates) ✅ वर्तमान घटनाएँ (Current Affairs) यह प्रश्न संग्रह न केवल आपकी सामान्य ज्ञान संबंधी जानकारी को समृद्ध करेगा, बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी आपकी सहायता करेगा।
प्रश्न 501 से 550कुल प्रश्न: 700
प्रश्न 501. भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति कौन है ?
[A]प्रतिभा पाटिल
[B]पद्मा बेदोपाध्याय
[C]सुचेता कृपलानी
[D]द्रौपदी मुर्मू
उत्तर -[D] द्रौपदी मुर्मू
विवरण -
द्रौपदी मुर्मू का जन्म ओडिशा के मयूरगंज जिले के बैदपोसी गांव में 20 जून 1958 को हुआ था । द्रौपदी मुर्मू संथाल आदिवासी जातीय समूह से संबंध रखती है । 2015 में द्रौपदी मुर्मू को झारखण्ड का राज्यपाल बनाया गया था । द्रौपदी मुर्मू देश की पहली आदिवासी महिला हैं जो राष्ट्रपति के पद तक पहुंची है ।
प्रश्न 502. ‘प्रधानमंत्री वय वंदना योजना’ के लाभार्थी कौन हैं?
[A]वरिष्ठ नागरिक
[B]अनाथ नागरिक
[C]बेरोजगार नागरिक
[D]उपरोक्त सभी
उत्तर -[A] वरिष्ठ नागरिक
विवरण -
प्रधानमंत्री वय वंदना योजना 21 जुलाई 2017 को शुरू की गई थी। इस योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक एकमुश्त निवेश कर सकते हैं और मासिक या वार्षिक पेंशन ले सकते हैं।
प्रश्न 503. नीति आयोग के इंडिया इनोवेशन इंडेक्स (2021) में कौन सा राज्य पहले स्थान पर है?
[A]तेलंगाना
[B]हरियाणा
[C]कर्नाटक
[D]महाराष्ट्र
उत्तर -[C] कर्नाटक
विवरण -
कर्नाटक को नीति आयोग के इंडिया इनोवेशन इंडेक्स (2021) में लगातार तीसरी बार पहला स्थान मिला है। पहला संस्करण अक्टूबर 2019 में और दूसरा जनवरी 2021 में जारी किया गया था। इंडिया इनोवेशन इंडेक्स राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नवाचार क्षमताओं के आधार पर रैंक करता है।
प्रश्न 504. 2021 में भारतीय नागरिकता का त्याग करने वाले भारतीय नागरिकों की शीर्ष पसंद का देश कौन सा है?
[A]अमेरिका
[B]आस्ट्रेलिया
[C]कनाडा
[D]यूके
उत्तर -[A] अमेरिका
विवरण -
गृह मंत्रालय द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार 2021 के दौरान 1.63 लाख से अधिक भारतीय नागरिकों ने अपनी भारतीय नागरिकता का त्याग किया है। लगभग आधे भारतीयों के साथ अमेरिका शीर्ष पसंद था जो अमेरिकी नागरिक बनना पसंद करते थे। अमेरिका के बाद भारतीयों ने ऑस्ट्रेलिया कनाडा और यूके में नागरिकता प्राप्त करना पसंद किया ।
प्रश्न 505. सर्वप्रथम किस राज्य ने भारत की पहली ‘डिजिटल लोक अदालत’ लॉन्च की है?
[A]उत्तरप्रदेश
[B]गुजरात
[C]राजस्थान
[D]मध्यप्रदेश
उत्तर -[C] राजस्थान
विवरण -
राजस्थान में 18वीं अखिल भारतीय विधिक सेवा प्राधिकरण की बैठक के दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस संचालित देश के पहले डिजिटल लोक अदालत का शुभारंभ किया गया। इस राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के डिजिटल लोक अदालत को इसके प्रौद्योगिकी भागीदार ज्यूपिटिस जस्टिस टेक्नोलॉजीज द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया है।
प्रश्न 506. प्रतिवर्ष ‘अंतर्राष्ट्रीय चंद्रमा दिवस’ (International Moon Day) कब मनाया जाता है?
[A]20 जुलाई को
[B]15 अगस्त को
[C]05 जनवरी को
[D]15 सितंबर को
उत्तर -[A] 20 जुलाई को
विवरण -
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने आधिकारिक तौर पर हर साल 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय चंद्रमा दिवस के रूप में चिह्नित करने की घोषणा की थी। यह उस दिन का जश्न मनाता है जब मनुष्य पहली बार 1969 में चंद्रमा पर उतरे थे। यह वह दिन था जब अपोलो 11 चंद्रमा पर उतरा था।
प्रश्न 507. मैराज अहमद खान किस खेल से जुड़े हैं?
[A]क्रिकेट
[B]शुटिंग
[C]शतरंज
[D]फुटबाल
उत्तर -[B] शुटिंग
विवरण -
दो बार के ओलंपियन और भारत के स्कीट निशानेबाज मैराज अहमद खान ने कोरिया के चांगवोन में ISSF विश्व कप में देश का पहला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीता।
प्रश्न 508. किस भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी ने Singapore Open 2022 में महिला एकल का ख़िताब जीता है?
[A]पीवी सिंधू ने
[B]साइना नेहवाल ने
[C]ज्वाला गुप्ता ने
[D]अश्विनी कुमार ने
उत्तर -[A] पीवी सिंधू ने
विवरण -
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने Singapore Open 2022 के फाइनल मुकाबले में चीन की वांग ज्ही यी को हराकर महिला एकल का ख़िताब जीता है। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधु ने एशियन चैंपियनशिप -2022 में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। और इसके साथ ही 2022 में सयैद मोदी इंटरनेशनल और स्विस ओपन का टाइटल भी अपने नाम किया था।
प्रश्न 509. प्रतिवर्ष “विश्व अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस (World Day for International Justice)” कब मनाया जाता है?
[A]17 जुलाई को
[B]27 जुलाई को
[C]20 जुलाई को
[D]11 जुलाई को
उत्तर -[A] 17 जुलाई को
विवरण -
17 जुलाई को दुनियाभर में विश्व अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस (World Day for International Justice) मनाया जाता है। इस दिवस को प्रतिवर्ष 17 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय न्याय और अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय के काम को मजबूत करने के लिए मनाया जाता है।
प्रश्न 510. किस भारतीय सुन्दरी ने “मिसेज यूनिवर्स डिवाइन 2022” का ख़िताब जीता है?
[A]अदिति पांडे
[B]राधिका गुप्ता
[C]पल्लवी सिंह
[D]सुष्मिता राव
उत्तर -[C] पल्लवी सिंह
विवरण -
साउथ कोरिया के योसु शहर में आयोजित प्रतियोगिता में उत्तरप्रदेश के कानपुर की पल्लवी सिंह ने 110 देशों के बीच हुए मिसेज यूनिवर्स डिवाइन 2022 का खिताब जीता है। इससे पहले पल्लवी साल 2020 में जयपुर में आयोजित मिसेज इंडिया का खिताब जीत चुकी हैं।
प्रश्न 511. आधार नंबर को चेहरे से प्रमाणित करने के लिए UIDAI द्वारा लांच किए गए नए एप्लीकेशन का नाम क्या है?
[A]Aadhaar Face RE
[B]Aadhaar Face CD
[C]Aadhaar Face RC
[D]Aadhaar Face RD
उत्तर -[D] Aadhaar Face RD
विवरण -
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (Unique Identification Authority of India – UIDAI) ने आधार कार्ड धारकों को चेहरे का उपयोग करके अपनी विशिष्ट 12-अंकीय पहचान संख्या को प्रमाणित करने में सक्षम बनाने के लिए ‘Aadhaar Face RD’ एप्प लॉन्च किया है। UIDAI ने आधार प्रमाणीकरण उपयोगकर्ता एजेंसियों (Aadhaar Authentication User Agencies – AUAs) को प्रमाणीकरण उद्देश्य के लिए आधार कार्ड धारकों के चेहरे को कैप्चर करने में सक्षम बनाया है। यह एप्प फेस ऑथेंटिकेशन टेक्नोलॉजी का उपयोग करके प्रमाणीकरण के लिए व्यक्ति के चेहरे को कैप्चर करता है।
प्रश्न 512. प्रतिवर्ष पुरे भारत में ‘कारगिल विजय दिवस’ किस तारीख को मनाया जाता है ?
[A]10 जुलाई को
[B]20 जुलाई को
[C]16 जुलाई को
[D]26 जुलाई को
उत्तर -[D] 26 जुलाई को
विवरण -
वर्ष 1999 में कारगिल-द्रास सेक्टर में पाकिस्तानी घुसपैठियों से भारतीय क्षेत्रों को वापस लेने के लिए भारतीय सेना द्वारा "Operation Vijay" शुरू किया गया था। कारगिल युद्ध में सैनिकों द्वारा किए गए बलिदान को याद करने के लिए हर साल 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है।
प्रश्न 513. भारत में मंकीपॉक्स का पहला मरीज किस राज्य में मिला था ?
[A]महाराष्ट्र
[B]दिल्ली
[C]केरल
[D]पंजाब
उत्तर -[C] केरल
विवरण -
भारत में मंकीपॉक्स का पहला मरीज (Monkeypox in India) केरल राज्य में मिला था । यह मरीज संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से लौटा था। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 14 जुलाई 2022 को इसकी पुष्टि की थी। दुनिया का पहला मंकीपॉक्स का मामला मई में ब्रिटेन में मिला था। मंकीपॉक्स एक वायरल संक्रमण है जो पहली बार 1958 में बंदरों में मिला था और 1970 में पहली बार इंसान इसकी चपेट में आया था।
प्रश्न 514. पहली एफआईआर कब दर्ज कराई गई थी ?
[A]11 अक्टूबर 1880
[B]10 अक्टूबर 1890
[C]18 अक्टूबर 1861
[D]25 अक्टूबर 1850
उत्तर -[C] 18 अक्टूबर 1861
विवरण -
भारत में कानून की शुरुआत वर्ष 1861 में अंग्रेजों के जमाने से हुई थी । अंग्रेजों ने ही भारतीय आचार संहिता (Indian Penal Code) को तैयार किया था । उस वक़्त इसे ताज़-ए-रात-ए-हिंद कहते थे । पहली एफआईआर दिल्ली के सब्जी मंडी थाने में 18 अक्टूबर 1861 में दर्ज हुई थी । दर्ज कराने वाले का नाम मयुद्दीन था ।
प्रश्न 515. नाचने वाला हिरण भारत के किस राज्य में पाया जाता है ?
[A]मणिपुर
[B]गुजरात
[C]तमिलनाडु
[D]पंजाब
उत्तर -[A] मणिपुर
विवरण -
नाचने वाला हिरण जिसे स्थानीय लोग डांसिंग डियर भी कहते हैं भारत के मणिपुर राज्य में पाया जाता है। इस हिरण का नाम संगाई है जो केवल मणिपुर में बिशेनपुर जिले के केयबुल लामजाओ राष्ट्रीय उद्यान में पाया जाता है।
प्रश्न 516. भारत में इंटरनेट क्रांति का जनक किसे माना जाता है ?
[A]ब्रिजयेंद्र कुमार सिंगल
[B]राहुल सचदेवा
[C]मोहन अग्निहोत्री
[D]संजय त्रिपाठी
उत्तर -[A] ब्रिजयेंद्र कुमार सिंगल
विवरण -
विदेश संचार निगम लिमिटेड (VSNL) के पूर्व चेयरमैन ब्रिजयेंद्र कुमार सिंगल का 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। ब्रिजयेंद्र कुमार सिंगल को भारत में इंटरनेट क्रांति का जनक माना जाता है। भारत में इंटरनेट की शुरुआत और उसे विकसित करने में उनका अहम योगदान था।
प्रश्न 517. देश का पहला पूर्ण सौर ऊर्जा संचालित जिला न्यायालय कौनसा हैं ?
[A]खूंटी
[B]जयपुर
[C]बैंगलौर
[D]जालौन
उत्तर -[A] खूंटी
विवरण -
देश का पहला पूर्ण सौर ऊर्जा संचालित जिला न्यायालय खूंटी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2 अक्टूबर 2015 को झारखंड के खूंटी जिला न्यायालय में पूर्ण और सौर ऊर्जा संचालन का उदघाटन किया गया था। यह भारत ही नहीं बल्कि एशिया का भी पहला जिला न्यायालय है जिसमें सौर ऊर्जा का प्रयोग किया गया है।
प्रश्न 518. जिले का प्रथम नागरिक कौन होता है ?
[A]जिला पंचायत उपाध्यक्ष
[B]जिला पंचायत अध्यक्ष
[C]कलेक्टर
[D]उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर -[B] जिला पंचायत अध्यक्ष
विवरण -
जिला पंचायत या जिला परिषद पंचायती राज्य व्यवस्था की तीसरी श्रेणी है। जिला परिषद एक निर्वाचित निकाय है। जिला पंचायत अध्यक्ष को जिला का प्रथम नागरिक भी कहा जाता है। जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जिला पंचायत सदस्यों द्वारा किया जाता है।
प्रश्न 519. विश्व का सबसे बड़ा मछली उत्पादक देश कौन-सा है?
[A]भारत
[B]चीन
[C]अमेरिका
[D]जापान
उत्तर -[B] चीन
विवरण -
चीन दुनिया के सबसे बड़े मछली उत्पादक देशों में से है। वर्ष 2002 से चीन प्रथम स्थान पर ही है। भारत विश्व का दूसरा सबसे बड़ा मछली उत्पादक देश है ।
प्रश्न 520. महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले का नाम बदलकर क्या रखा गया है ?
[A]सांभाजी नगर
[B]मोहन नगर
[C]कमल नगर
[D]गोतम नगर
उत्तर -[A] सांभाजी नगर
विवरण -
महाराट्र के औरंगाबाद जिले का नाम बदलकर सांभाजी नगर कर दिया गया है । साभाजी मराठा राजा छत्रपति शिवाजी के सबसे बड़े पुत्र थे । औरंगाबाद को इसका नाम 17 वीं शताब्दी में मिला जब मुगल सम्राट औरंगजेब इस क्षेत्र का गवर्नर था ।
प्रश्न 521. भारत में आधुनिक शासन की शुरुआत किसने की थी?
[A]मुग़लो ने
[B]ब्रिटिशो ने
[C]पुर्तगालियों ने
[D]फ्रांसीसियों ने
उत्तर -[B] ब्रिटिशो ने
विवरण -
भारत में ब्रिटिश का आगमन 1612 से शुरू हो गया था आरम्भ में ईस्ट इंडिया कंपनी ने कुछ एक स्थानों पर अपने कारखाने स्थापित किये और उसके बाद एकाधिकार प्राप्त कर लिया। 1858 में भारत के शासन का नियंत्रण ब्रिटिश सरकार के हाथों में चला गया।
प्रश्न 522. पित्ताशय (gall bladder) में मौजूद पत्थर किसके पाचन को प्रभावित करता है ?
[A]वसा के
[B]प्रोटीन के
[C]कार्बोहाइड्रेट के
[D]न्यूक्लिक एसिड के
उत्तर -[A] वसा के
विवरण -
पित्ताशय में मौजूद पथरी वसा के पाचन को प्रभावित करती है। क्योंकि पित्ताशय से स्रावित होने वाला पित्त रस वसा के पाचन में सहायक होता है। गॉल ब्लैडर यानी पित्ताशय की थैली की पाचन में महत्वपूर्ण भूमिका है। यह लिवर से आने वाले बाइल (पाचक रस) को स्टोर करती है।
प्रश्न 523. अंडा शाकाहारी होता है या मांसाहारी होता है?
[A]शाकाहारी
[B]मांसाहारी
[C]दोनों
[D]इनमे से कोई नहीं
उत्तर -[C] दोनों
विवरण -
मुर्गे से संपर्क किए बिना जब मुर्गी अंडा देती है तो उसे अनफर्टिलाइज्ड एग कहते हैं । वैज्ञानिक इस बात का प्रमाण भी दे चुके हैं कि इनमें से कभी चूजा नहीं निकल सकता इसलिए एसे अंडे को शाकाहरी कहा जाता हे। मुर्गे के संपर्क में आने के बाद मुर्गी जो अंडा देती है उसे मांसाहारी अंडा कह सकते हैं । इन अंडों में गैमीट सेल्स मौजूद होता है जो उन्हें मांसाहारी बना देता है ।वैसे अंडे में तीन लेयर होती हैं पहला छिलका दूसरा सफेदी और तीसरा अंडे की जर्दी । अंडे की जर्दी अंडे को मांसाहारी बना देती है।
प्रश्न 524. 1952 का विशाल कोहरा (The Great Smog) किस शहर में हुआ था?
[A]लंदन
[B]न्यूयॉर्क
[C]टोक्यो
[D]बर्लिन
उत्तर -[A] लंदन
विवरण -
1952 का ग्रेट स्मॉग को किलर फॉग भी कहा जाता है। 5 दिसम्बर 1952 में 4 दिन के लिए पूरे लंदन में कोहरा ही कोहरा हो गया था जिसमें 4000 से अधिक लोग मारे गए। कोयले के उत्पादन से उतपन्न प्रदूषण इसका मुख्य कारण था।
प्रश्न 525. नारायण सरोवर अभ्यारण्य किस प्रदेश में है?
[A]मध्य प्रदेश
[B]महाराष्ट्र
[C]उत्तर प्रदेश
[D]गुजरात
उत्तर -[D] गुजरात
विवरण -
नारायण सरोवर अभ्यारण्य गुजरात के कच्छ जिले के लखपत तालुका में है। यहाँ मुख्य रूप से चिंकारा पाए जाने के कारण इसे नारायण सरोवर चिंकारा अभ्यारण्य भी कहते हैं। यहाँ पक्षियों की 184 से भी अधिक प्रजातियाँ हैं।
प्रश्न 526. LOC की फुल फॉर्म क्या हैं?
[A]Line Of Control
[B]Line Of Country
[C]Line Of Cima
[D]Lime Of Commando
उत्तर -[A] Line Of Control
विवरण -
LOC की full form Line of control होती हैं जिसे हिंदी में नियंत्रण रेखा के नाम से भी जाना जाता है। भारत और पाकिस्तान के बीच खींची गई रेखाओं में सबसे महत्वपूर्ण रेखा हैं जिसे LOC या लाइन ऑफ कंट्रोल कहा जाता है। LOC एक लाइव लाइन है जिसमें फायरिंग और फेस टू फेस इंटरेक्शन तक का सामना करना पड़ता है और यह सीमा स्पष्ट रूप से मिलिट्री द्वारा सीमांकित है।
प्रश्न 527. हिमालय की ऊँची चोटी ‘कंचनजंघा’ कहाँ स्थित है?
[A]कश्मीर
[B]नेपाल
[C]सिक्किम
[D]हिमाचल प्रदेश
उत्तर -[C] सिक्किम
विवरण -
‘कंचनजंघा’ विश्व की तीसरी सबसे ऊँची पर्वत चोटी है जो भारत के सिक्किम राज्य के उत्तर-पश्चिमी भाग में नेपाल की सीमा पर स्थित है। यह हिमालय की सबसे ऊँची श्रेणी है। इसकी ऊँचाई 8598 मीटर है।
प्रश्न 528. संविधान सभा द्वारा स्थापित मौलिक अधिकारों और अल्पसंख्यकों हेतु सलाहकार समिति के अध्यक्ष कौन थे?
[A]पण्डित जवाहरलाल नेहरु
[B]सरदार वल्लभभाई पटेल
[C]बी.एन.राव
[D]अम्बेडकर
उत्तर -[B] सरदार वल्लभभाई पटेल
विवरण -
सरदार वल्लभभाई पटेल संविधान सभा द्वारा स्थापित मौलिक अधिकारों और अल्पसंख्यकों एवं जनजातियों तथा बहिस्कृत क्षेत्रों हेतु सलाहकार समिति के अध्यक्ष थे। जबकि सलाहकार समिति के अन्तर्गत गठित मूल अधिकार उपसमिति के अध्यक्ष जे.बी. कृपलानी तथा अल्पसंख्यक उपसमिति के अध्यक्ष एच.सी. मुखर्जी थे।
प्रश्न 529. सिविल अधिकार संरक्षण अधिनियम 1955 के अन्तर्गत कम्पनियों द्वारा अपराध किए जाने की दिशा में कौन उत्तरदायी होता है?
[A]निदेशक
[B]प्रबन्धक
[C]सचिव
[D]ये सभी
उत्तर -[D] ये सभी
विवरण -
सिविल अधिकार संरक्षण अधिनियम 1955 के अन्तर्गत कम्पनियों द्वारा अपराध किए जाने की दिशा में वे सभी व्यक्ति उत्तरदायी होंगे जो अपराध घटित होते समय कम्पनी या कार्यभार सँभाल रहे हों तथा जो कम्पनी के कार्य-व्यवहार के प्रति उत्तरदायी हो। यदि कोई अपराध कम्पनी के निदेशक प्रबन्धक तथा मैनेजर की सहमति से हो तो सभी उत्तरदायी होंगे।
प्रश्न 530. राज्य मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति निम्न में से किसके द्वारा की जाती है?
[A]राष्ट्रपति
[B]राज्यपाल
[C]प्रधानमंत्री
[D]उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर -[B] राज्यपाल
विवरण -
राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति राज्यपाल द्वारा की जाती है। भारत में मानवाधिकार संरक्षण अधिनियम-1993 के अनुपालन में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का गठन किया गया। इसके अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है।
प्रश्न 531. मॉण्ट्रियल प्रोटोकॉल निम्न में से किससे सम्बन्धित है ?
[A]सफेद शेर
[B]क्लोरोफ्लोरो कार्बन
[C]जल-प्रदूषण
[D]कृषि
उत्तर -[B] क्लोरोफ्लोरो कार्बन
विवरण -
मॉण्ट्रियल प्रोटोकॉल ओजोन परत को हानि पहुँचाने वाले पदार्थो (क्लोरोफ्लोरोकार्बन हाइड्रोफ्लोरो कार्बन) का चरण बद्ध तरीके से उत्सर्जन रोकने हेतु निर्मित की गई एक अन्तर्राष्ट्रीय सन्धि है। वर्ष 1987 में मॉण्ट्रियल प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर किया गया। यह 1 जनवरी 1989 से प्रभावी हुआ। इसके प्रयास से वर्ष 2017 में ओजोन परत के क्षीण में कमी देखी गई।
प्रश्न 532. मध्य प्रदेश में प्रतिवर्ष ‘निमाड़ उत्सव’ कहाँ आयोजित किया जाता है?
[A]खजुराहो
[B]माण्डू
[C]ओंकारेश्वर
[D]महेश्वर
उत्तर -[D] महेश्वर
विवरण -
निमाड़ उत्सव प्रतिवर्ष खरगोन जिले के महेश्वर में आयोजित किया जाता है। इस उत्सव की शुरुआत वर्ष 1994 में कार्तिक पूर्णिमा से हुई। इस उत्सव में विदेशी भी नृत्य पेश करते हैं। यह उत्सव प्राचीन है।
प्रश्न 533. न्यूक्लियर बम बनाने के लिए निम्न में से किसका उपयोग किया जाता है?
[A]जिरकोनियम
[B]यूरेनियम
[C]मॉलिब्डेनम
[D]वेनेडियम
उत्तर -[B] यूरेनियम
विवरण -
यूरेनियम तथा प्लूटोनिमय का प्रयोग परमाणु बम बनाने के लिए प्रयोग किया जाता है। यह नाभिकीय विखण्डन के सिद्धान्त पर आधारित है। यूरेनियम रेडियोसक्रिय तत्त्व है। भारत में यूरेनियम झारखण्ड के जादूगोड़ा में पाया जाता है।
प्रश्न 534. रक्त में निम्न की अधिकता से ‘ब्लू बेवी सिण्ड्रोम’ नामक बीमारी होती है।
[A]नाइट्रेट
[B]मिथेमोग्लोबिन
[C]लेड
[D]आयरन
उत्तर -[A] नाइट्रेट
विवरण -
रक्त में नाइट्रोट की अधिकता से ब्लू बेबी सिण्ड्रोम होती है। नाइट्रेट की मात्रा अधिक होने पर यह हीमोग्लोबिन से प्रतिक्रिया करके मिथेमोग्लोबिन बनाता है जो शरीर में ऑक्सीजन संचरण को अवरुद्ध कर देता है। फलतः नवजात शिशु नीला पड़ जाता है। दूषित जल के प्रयोग से यह बीमारी होती है।
प्रश्न 535. वर्ड प्रोसेसिंग स्प्रेडशीट और फोटो एडिटिंग किसके उदाहरण हैं?
[A]यूटिलिटी सॉफ्टवेयर
[B]एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर
[C]प्लेटफॉर्म सॉफ्टवेयर
[D]सिस्टम सॉफ्टवेयर
उत्तर -[B] एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर
विवरण -
वर्ड प्रोसेसिंग स्प्रेडशीट और फोटो एडिटिंग एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर के उदाहरण हैं। एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर प्रोग्रामों का एक समूह होता है जिसे किसी विशिष्ट कार्य के लिए तैयार किया जाता है।
प्रश्न 536. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में ‘चुनाव आयोग’ का उल्लेख किया गया है?
[A]अनुच्छेद-320
[B]अनुच्छेद- 322
[C]अनुच्छेद- 324
[D]अनुच्छेद- 326
उत्तर -[C] अनुच्छेद- 324
विवरण -
भारत के संविधान के अनुच्छेद-324 में चुनाव आयोग का उल्लेख किया गया है। अनुच्छेद-324 के तहत संसद राज्य विधानमण्डलों राष्ट्रपति एवं उपराष्ट्रपति पदों के निर्वाचनों के अधीक्षण निदेशन और नियन्त्रण के लिए निर्वाचन आयोग का प्रावधान किया गया है।
प्रश्न 537. किसने आविष्कार किया कि पेड़-पौधों में जीवन है?
[A]रोबर्ट कोच
[B]जे.सी.बोस
[C]बेल्जामिन जैकलिन
[D]लुईस पाश्चर
उत्तर -[B] जे.सी.बोस
विवरण -
भारतीय वनस्पति विज्ञानी और भौतिक शास्त्री जगदीश चन्द्र बोस जिन्होनें अपने प्रयोग के द्वारा यह सिद्ध किया कि पेड़-पौधों एवं जीव-जन्तुओं में काफी समानताएँ पाई जाती है। उन्होनें देखा कि पौधें बाह्म कारक जैसे-ताप ठण्ड प्रकाश शोर आदि के प्रति उद्दीपन पैदा करते हैं। इसको रिकॉर्ड करने के लिए क्रेस्कोग्राफ यन्त्र का आविष्कार किया। बोस ने यह सिद्ध किया पेड़-पौधों में भी जीवन होता है।
प्रश्न 538. भागीरथी नदी कहाँ से निकलती है?
[A]कैलाश पर्वत से
[B]मानसरोवर झील से
[C]गोमुख से
[D]तपोवन से
उत्तर -[C] गोमुख से
विवरण -
भागीरथी नदी का उद्गम गंगोत्री हिमनद के गोमुख से होता है। आगे चलकर उत्तराखण्ड स्थित टिहरी में भागीरथी नदी भिलंगना नदी से मिलती है जहाँ टिहरी डैम का निर्माण हुआ है। देवप्रयाग में अलकनन्दा नदी से मिलकर यह गंगा नदी कहलाती है।
प्रश्न 539. किस देश में राष्ट्रपति का कार्यकाल केवल एक वर्ष के लिए होता है?
[A]स्विट्जरलैंड
[B]इंग्लैंड
[C]पोलैंड
[D]थाइलैंड
उत्तर -[A] स्विट्जरलैंड
विवरण -
स्विट्जरलैंड दुनिया का इकलौता ऐसा देश है जहां हर साल राष्ट्रपति बदल जाते हैं। यहां राष्ट्रपति का कार्यकाल एक साल से ज्यादा नहीं होता है और न ही उसे दोबारा चुनाव लड़ने की अनुमति होती है।
प्रश्न 540. इनमें से कौन-सा कनेक्टिंग डिवाइस हैं?
[A]राउटर
[B]हब
[C]स्विच
[D]ये सभी
उत्तर -[D] ये सभी
विवरण -
राउटर हब स्विच गेटवे और रिपीटर्स कनेक्टिंग डिवाइस होते हैं. इनकी मदद से कई कम्प्यूटर को जोड़कर नेटवर्क बनाया जाता है।
प्रश्न 541. निम्न में से IPS का फुल फॉर्म क्या होती है?
[A]Indian Police Servant
[B]Indian Police Sipahi
[C]Indian Police Soldier
[D]Indian Police Service
उत्तर -[D] Indian Police Service
विवरण -
IPS की फुल फॉर्म Indian Police Service होती हैं जिसे हिंदी में भारतीय पुलिस सेवा भी कहते हैं । आईपीएस एक प्रशासनिक अधिकारी होता है यह कानून और व्यवस्था को बनाए रखने का काम करता है आईपीएस एक जिले के पुलिस का सबसे बड़ा अधिकारी होता है।
प्रश्न 542. कौन सा जीव अपने जीभ से नहीं बल्कि पैरों से स्वाद लेता है?
[A]तितली
[B]माधुमक्खी
[C]मक्खी
[D]मच्छर
उत्तर -[A] तितली
विवरण -
तितलियों की स्वाद ग्रहण करने की क्षमता उनके पैरों के आखिरी खंडों (टारसस) पर स्थित किमोरिसेप्टर्स में होती है। इससे उन्हें स्वाद लेने में मदद मिलती है। तितलियां अपने पैरों पर स्थित अपने कीमोरिसेप्टर्स का उपयोग करके खाद्य स्रोतों का पता लगा सकती हैं।
प्रश्न 543. भारतीय जनता पार्टी के गठन के पश्चात् इसके प्रथम अध्यक्ष कौन थे?
[A]एल. के. आडवाणी
[B]ए. बी. वाजपेयी
[C]एम. एम. जोशी
[D]सिकन्दर बख्त
उत्तर -[B] ए. बी. वाजपेयी
विवरण -
भारतीय जनता पार्टी के गठन 6 अप्रैल 1980 में हुआ जिसके प्रथम अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेयी थे। वर्ष 1984 में लाल कृष्ण आडवाणी को अध्यक्षता मिली। भारतीय जनता पार्टी की विचारधार हिन्दू राष्ट्रवाद आर्थिक उदारीकरण मानवतावाद आदि से सम्बन्धित है।
प्रश्न 544. मक्खी के मुंह में कितने दांत होते हैं?
[A]आठ
[B]पांच
[C]तीन
[D]एक भी नहीं
उत्तर -[D] एक भी नहीं
विवरण -
मक्खियों के दाँत नहीं होते । वो तिनके जैसी पतली जीभ से खाने को चूस लेती है । उनके मुँह के भाग कुछ ऐसे होते हैं जो स्पंज की तरह काम करते हैं और भोजन को सोख लेते हैं ।
प्रश्न 545. शरीर के किस अंग में आयोडीन संचित रहता है?
[A]पिट्यूटरी ग्रंथी
[B]अधिवृक्क ग्रंथी
[C]पीनियल ग्रंथी
[D]थायरॉयड ग्रंथि
उत्तर -[D] थायरॉयड ग्रंथि
विवरण -
आयोडीन मुख्य रूप से थायरॉयड ग्रंथि में केंद्रित होता है। एक स्वस्थ वयस्क शरीर में 15-20 मिलीग्राम आयोडीन होता है जिसका 70-80% थायरॉयड ग्रंथि में जमा होता है।
प्रश्न 546. ब्लैक पर्ल किस खेल से सम्बन्धित है?
[A]गोल्फ
[B]स्नूकर
[C]फूटबॉल
[D]घुड़दौड़
उत्तर -[C] फूटबॉल
विवरण -
ब्लैक पर्ल फुटबॉल से सम्बन्धित है। फुटबॉल के महान खिलाड़ी पेले को ब्लैक पर्ल के नाम से जाना जाता है जिसका मतलब काला मोती होता है। ब्राजील में उन्हें प्यार से ‘ओ रे पेले’ (शहंशाह पेले) कहा जाता है।
प्रश्न 547. “मेक इन इण्डिया” कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया।
[A]सितम्बर 2014
[B]जनवरी 2014
[C]नवम्बर 2012
[D]सितम्बर 2016
उत्तर -[A] सितम्बर 2014
विवरण -
मेक इन इण्डिया भारत सरकार द्वारा 25 सितम्बर 2014 को शुरु किया गया था। इसे देशी और विदेशी कम्पनियों द्वारा भारत में ही वस्तुओं के निर्माण पर बल देने के लिए बनाया गया था।
प्रश्न 548. भारत में “दल विहीन प्रजातन्त्र” किसने प्रस्तावित किया ?
[A]राम मनोहर लोहिया
[B]एस.ए.डांगे
[C]महात्मा गाँधी
[D]जय प्रकाश नारायण
उत्तर -[D] जय प्रकाश नारायण
विवरण -
भारत में दलविहीन प्रजातन्त्र जयप्रकाश नारायण ने प्रस्तावित किया था। जयप्रकाश नारायण भारतीय स्वतन्त्रता सेनानी और राजनेता थे I
प्रश्न 549. भारत की प्रथम महिला मुख्य निर्वाचन आयुक्त कौन थी?
[A]वी. एस. रमादेवी
[B]एस. के. बेदी
[C]जी. डी. दास
[D]आर. एम. निकम
उत्तर -[A] वी. एस. रमादेवी
विवरण -
भारत की प्रथम महिला मुख्य निर्वाचन आयुक्त वी. एस. रमादेवी थी। वी. एस. रमादेवी 26 नवम्बर 1990 से 11 दिसम्बर 1990 तक भारत की मुख्य चुनाव आयुक्त रहीं। उनके बाद टी. एन. शेषन मुख्य चुनाव आयुक्त बनें।
प्रश्न 550. कैप्टन रुप सिंह स्टेडियम का सम्बन्ध किस खेल से है?
[A]एथलैटिक्स
[B]वॉलीबॉल
[C]क्रिकेट
[D]हॉकी
उत्तर -[C] क्रिकेट
विवरण -
कैप्टन रुप सिंह स्टेडियम मध्य प्रदेश के ग्वालियर में स्थित एक क्रिकेट मैदान है। इस स्टेडियम में पहला इंटरनेशनल मैच भारत और वेस्टइण्डीज के बीच 22 जनवरी 1988 को खेला गया था।
बेहतर अनुभव के लिए कुकीज़ का उपयोग किया जाता है। Privacy Policy