सामान्य ज्ञान (GK) सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPSC, SSC, बैंकिंग, रेलवे, NDA, CDS, पुलिस भर्ती, शिक्षक भर्ती, राज्य स्तरीय परीक्षाएँ एवं अन्य सरकारी परीक्षाओं में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह विषय विभिन्न क्षेत्रों जैसे इतिहास, भूगोल, राजनीति, विज्ञान, अर्थव्यवस्था, खेल, पुरस्कार, महत्वपूर्ण दिवस, भारतीय संस्कृति और करंट अफेयर्स से संबंधित होता है। सामान्य ज्ञान के महत्वपूर्ण विषय: ✅ इतिहास (History) – प्राचीन, मध्यकालीन और आधुनिक भारत ✅ भूगोल (Geography) – भारत और विश्व का भूगोल ✅ राजनीति (Polity) – भारतीय संविधान, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, संसद ✅ विज्ञान (Science) – भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीवविज्ञान ✅ अर्थव्यवस्था (Economy) – भारतीय अर्थव्यवस्था, बजट, योजनाएँ ✅ खेल (Sports) – ओलंपिक, क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन ✅ पुरस्कार एवं सम्मान (Awards & Honors) – नोबेल पुरस्कार, भारत रत्न, पद्म पुरस्कार ✅ प्रसिद्ध पुस्तकें एवं लेखक ✅ महत्वपूर्ण दिवस (Important Days & Dates) ✅ वर्तमान घटनाएँ (Current Affairs) यह प्रश्न संग्रह न केवल आपकी सामान्य ज्ञान संबंधी जानकारी को समृद्ध करेगा, बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी आपकी सहायता करेगा।
प्रश्न 551 से 600कुल प्रश्न: 700
प्रश्न 551. NEFT का Full Form क्या है ?
[A]नेचुरल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर
[B]नॉमिनेट इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर
[C]नियर इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर
[D]नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर
उत्तर -[D] नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर
विवरण -
NEFT का Full form नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर हे यह एक भुगतान प्रणाली है जिसके द्वारा एक बैंक खाते से दूसरे बैंक खाते में पैसे ट्रान्सफर कर सकते हैं। NEFT का प्रमुख लाभ यह है कि यह किसी भी शाखा के किसी भी खाते से किसी भी स्थान पर स्थित किसी अन्य बैंक खाते में फंड ट्रांसफर कर सकता है। एकमात्र शर्त यह है कि फंड भेजने वाला और प्राप्त करने वाली दोनों शाखाएँ NEFT- सक्षम होनी चाहिए।
प्रश्न 552. RTGS की फुल फॉर्म क्या होती हैं ?
[A]Run Time Gross Settlement
[B]Real Time Gross Settlement
[C]Rent Time Gross Settlement
[D]Rule Time Gross Settlement
उत्तर -[B] Real Time Gross Settlement
विवरण -
RTGS का पूरा नाम Real Time Gross Settlement है । इसका काम ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करना है । जैसा कि नाम से ही पता चलता है कि इसके जरिए रियल टाइम में पैसा एक अकाउंट से दूसरे अकाउंट में आसानी से और सुरक्षित तरीके से ट्रांसफर किया जा सकता है ।
प्रश्न 553. विश्व की सबसे लंबी नदी कौन सी है?
[A]नील नदी
[B]यांगत्जी नदी
[C]अमेजन नदी
[D]यलो नदी
उत्तर -[A] नील नदी
विवरण -
दुनिया की सबसे लंबी नदी नॉर्थ-ईस्ट अफ्रीका में बहने वाली नील नदी है। नील नदी की लंबाई 6650 किलोमीटर यानी 4132 मील है। नील नदी अफ्रीका की सबसे बड़ी झील विक्टोरिया से निकलकर विस्तृत सहारा मरुस्थल के पूर्वी भाग को पार करती हुई उत्तर में भूमध्यसागर में उतर जाती है।
प्रश्न 554. भारत में मीठे पानी की सबसे बड़ी झील कौन सी है ?
[A]चिल्का झील
[B]डल झील
[C]लोनार झील
[D]वुलर झील
उत्तर -[D] वुलर झील
विवरण -
वुलर झील भारत की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील है जो भारतीय राज्य जम्मू और कश्मीर के बांदीपोरा जिले में स्थित है। वूलर झील एशिया की दूसरी सबसे बड़ी ताजे पानी की झील भी है जो हरामुक पर्वत श्रृंखला के अंतर्गत स्थित है। झेलम नदी वुलर झील के पानी का मुख्य स्रोत है।
प्रश्न 555. भारत की प्रथम महिला आईपीएस कौन थी? [First Lady IPS Officer in India]
[A]रोज मिलियन बैथ्यू
[B]अन्ना जॉर्ज
[C]किरण बेदी
[D]रजिया सुल्तान
उत्तर -[C] किरण बेदी
विवरण -
किरण बेदी का जन्म 9 जून 1949 को हुआ था वह भारत की प्रथम महिला आईपीएस अधिकारी थी। किरण बेदी वर्ष 1972 में भारतीय पुलिस सेवा में शामिल होने वाली प्रथम महिला थी। इनका कार्यकाल 35 वर्ष तक का रहा क्यूंकि इन्होने वर्ष 2007 में अपनी इच्छा से सेवानिवृति ले ली थी।
प्रश्न 556. भारतीय वायु सेना दिवस कब मनाया जाता है ? (When is the Indian Air Force Day celebrated)
[A]08 अक्टूबर
[B]09 अगस्त
[C]10 नवंबर
[D]15 फरवरी
उत्तर -[A] 08 अक्टूबर
विवरण -
भारतीय वायु सेना की स्थापना 8 अक्टूबर 1932 में हुई थी। उस वक्त देश में अंग्रेजों की हुकूमत थी। उस दौरान भारतीय वायु सेना को रॉयल इंडियन एयर फोर्स के नाम से जाना जाता था। हालांकि जब देश आजाद हुआ तो रॉयल शब्द हटा दिया गया। जिसके बाद इसे भारतीय एयर फोर्स के नाम से जाना गया। इसलिए 8 अक्टूबर के दिन वायु सेना दिवस मनाया जाता है।
प्रश्न 557. अमृतसर का स्वर्ण मंदिर किसने बनवाया था? (Who built the golden temple of amritsar?)
[A]गुरु गोविंद सिंह
[B]गुरु नानक साहिब
[C]गुरु रामदास साहिब
[D]गुरु अंगद देव
उत्तर -[C] गुरु रामदास साहिब
विवरण -
स्वर्ण मंदिर (Golden Temple) जिसे हरमंदिर साहिब और दरबार साहिब के नाम से जाना जाता है वह सिख धर्म का सबसे बड़ा आस्था का केंद्र एक गुरुद्वारा है जो पंजाब राज्य के अमृतसर जिले में स्थित है। 1577 में चौथे सिख गुरु गुरु राम दास ने इसकी शुरुआत की थी और पांचवें गुरु अर्जन ने मंदिर की स्थापना की थी। मंदिर का निर्माण 1581 में शुरू हुआ था मंदिर के पहले संस्करण को पूरा करने में आठ साल लगे थे।
प्रश्न 558. भारत में सबसे ज्यादा कौन सी मिट्टी पाई जाती है? (Which soil is found most commonly in India?)
[A]जलोढ़ मिट्टी
[B]काली मिट्टी
[C]लाल मिट्टी
[D]लैटेराइट मिट्टी
उत्तर -[A] जलोढ़ मिट्टी
विवरण -
भारत के सबसे अधिक क्षेत्र में जलोढ़ मिट्टी (Alluvial Soil) पाई जाती है। भारत के लगभग 43.7% क्षेत्र में इस मिट्टी का विस्तार पाया जाता है। इस संदर्भ में दूसरा स्थान काली मिट्टी (Black Soil) का है ।
प्रश्न 559. DSLR का Full Form क्या है ? (What is the full form of DSLR)
[A]डिजिटल सेल्फ लेंस रिफ्लेक्स
[B]डिजिटल सुपर लेंस रिफ्लेक्स
[C]डिजिटल स्मार्ट लेंस रिफ्लेक्स
[D]डिजिटल सिंगल लेंस रिफ्लेक्स
उत्तर -[D] डिजिटल सिंगल लेंस रिफ्लेक्स
विवरण -
DSLR की फुल फॉर्म Digital Single Lens Reflex होती है । इसको हिंदी भाषा में एक लेंस वाला डिजिटल रिफ़्लेक्स कहते है । यह एक डिजिटल कैमरे को संदर्भित करता है जो डिजिटल इमेजिंग सेंसर के साथ सिंगल-लेंस रिफ्लेक्स कैमरा के Optics और Mechanism को Integrated करता है । DSLR को एक तरह से SLR Camera का Upgraded Version कहा जाता है ।
प्रश्न 560. मैराथन रेस की दूरी कितनी होती है ? (What is the distance of Marathon Race ?)
[A]11 मील 442 गज
[B]31 मील 305 गज
[C]64 मील 601 गज
[D]26 मील 385 गज
उत्तर -[D] 26 मील 385 गज
विवरण -
मैराथन लंबी दूरी की दौड़ प्रतियोगिता है जिसकी आधिकारिक दूरी 42.195 किलोमीटर (26 मील और 385 गज) है यह आमतौर पर सड़क दौड़ के तौर पर दौड़ी जाती है ।
प्रश्न 561. इसरो की स्थापना कब हुई थी? (When was ISRO founded)
[A]15 अगस्त 1969
[B]15 अगस्त 1947
[C]26 जनवरी 1950
[D]15 सितंबर 1968
उत्तर -[A] 15 अगस्त 1969
विवरण -
ISRO का पूरा नाम Indian Space Research Organization है । इसरो की स्थापना 15 अगस्त 1969 को हुई थी। इसकी स्थापना विक्रम साराभाई ने की थी। इसरो भारत की राष्ट्रीय आंतरिक संस्थान है जिसका प्रमुख काम भारत को अंतरिक्ष से संबंधित तकनीक को उपलब्ध करवाना होता है ।
प्रश्न 562. भारत में जीएसटी कब लागू किया गया? (When GST implemented in India?)
[A]1 जुलाई 2016
[B]1 जुलाई 2015
[C]1 जुलाई 2017
[D]1 जुलाई 2014
उत्तर -[C] 1 जुलाई 2017
विवरण -
जीएसटी का Full Form Goods And Services Tax होता है । हिन्दी में gst को वस्तु एवं सेवा कर कहते है । भारत में जीएसटी 1 जुलाई 2017 को लागू हुआ। भारत के वित्त मंत्री अरुण जेटली ने देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के राज्य काल में लोकसभा में जीएसटी विधेयक पेश किया था । जीएसटी लागू करने वाला भारत मुख्य रूप से 161 वां देश है । वहि जीएसटी लागू करने वाला पहला देश फ्रांस है ।
प्रश्न 563. नालंदा विश्वविद्यालय को किसने जलाया था? (Who destroyed Nalanda University)
[A]मुहम्मद बिन बख्तियार
[B]मुहम्मद बिन तुगलक
[C]अलाउद्दीन खिलजी
[D]मुहम्मद बिन कासिम
उत्तर -[A] मुहम्मद बिन बख्तियार
विवरण -
तुर्की शासक बख्तियार खिलजी ने नालंदा विश्वविद्यालय में आग लगवा दी थी। कहा जाता है कि विश्व विद्यालय में इतनी पुस्तकें थी की पूरे तीन महीने तक यहां के पुस्तकालय में आग धधकती रही। बख्तियार खिलजी ने 1199 में नालंदा विश्व विद्यालय में आग लगवा दी थी। उसका पूरा नाम इख्तियारुद्दीन मुहम्मद बिन बख्तियार खिलजी था ।
प्रश्न 564. नागार्जुन सागर बांध किस नदी पर है ? (The Nagarjuna Sagar Dam is located on which river?)
[A]कृष्णा नदी
[B]गोदावरी नदी
[C]यमुना नदी
[D]चंबल नदी
उत्तर -[A] कृष्णा नदी
विवरण -
नागार्जुन सागर बांध भारत की नदी घाटी परियोजनाओं में से है । नागार्जुन सागर बांध कृष्णा नदी पर बनाया गया है। नागार्जुन सागर बांध आन्ध्र प्रदेश के गुंटूर और तेलंगाना के नलगोंडा ज़िलों की सीमा पर नंदीकोड ग्राम के पास नागार्जुन सागर बाँध बनाया गया है। बाँध का निर्माण सन 1955 और 1967 के बीच हुआ था। इस बाँध को बनाने की परिकल्पना 1903 में ब्रिटिश राज के समय की गयी थी।
प्रश्न 565. हँसाने वाली गैस का रासायनिक नाम क्या है? (What is the chemical name of a laughing gas?)
[A]फांस्फोरस पेंट ऑक्साइड
[B]नाइट्रस ऑक्साइड
[C]सोडियम बाई कार्बोनेट
[D]कार्बन टेट्रा क्लोराइड
उत्तर -[B] नाइट्रस ऑक्साइड
विवरण -
हँसाने वाली गैस का रासायनिक नाम नाइट्रस ऑक्साइड (N2O) है । नाइट्रस ऑक्साइड को हैप्पी गैस लॉफिंग गैस या NOX कहा जाता है। यह एक अकार्बनिक यौगिक है। ये एक रंगहीन और गंधहीन गैस है जिसकी खोज एक अँग्रेज़ वैज्ञानिक जोज़फ़ प्रीस्टली ने 1793 में की थी । इसके बाद ब्रिस्टल के न्यूमैटिक इंस्टिट्यूट के हम्फ़्री डेवी ने इसके कुछ प्रयोग किए और पाया कि जो लोग इसे कुछ देर सूंघते हैं वो हंसने लगते हैं ।
प्रश्न 566. नर्मदा नदी का अधिकांश भाग भारत के किस राज्य में बहता है (Which state of India flows most of the Narmada River?)
[A]मध्य प्रदेश
[B]गुजरात
[C]महाराष्ट्र
[D]राजस्थान
उत्तर -[A] मध्य प्रदेश
विवरण -
नर्मदा जिसे रेवा के नाम से भी जाना जाता है मध्य भारत की एक नदी और भारतीय उपमहाद्वीप की पांचवीं सबसे लंबी नदी है। यह गोदावरी नदी और कृष्णा नदी के बाद भारत के अंदर बहने वाली तीसरी सबसे लंबी नदी है। मध्य प्रदेश राज्य में इसके विशाल योगदान के कारण इसे मध्य प्रदेश की जीवन रेखा भी कहा जाता है।
प्रश्न 567. भारत का प्रथम नागरिक कोन होता है? (Who is the first citizen of India?)
[A]प्रधानमंत्री
[B]मुख्य न्यायाधीश
[C]कानून विधायक
[D]राष्ट्रपति
उत्तर -[D] राष्ट्रपति
विवरण -
भारत का राष्ट्रपति देश का मुखिया और भारत का प्रथम नागरिक होता है। राष्ट्रपति के पास भारतीय सशस्त्र सेना की भी सर्वोच्च कमान होती है। भारत का राष्ट्रपति लोक सभा राज्यसभा और विधानसभा के निर्वाचित सदस्यों द्वारा चुना जाता है। भारत के राष्ट्रपति का कार्यकाल 5 वर्षों का होता है।
प्रश्न 568. निम्नलिखित में से कौन सा परमाणु भार की दृष्टि से पृथ्वी पर पाया जाने वाला सबसे भारी तत्व है? (Which among the following is the heaviest element found on Earth in terms of Atomic Weight?)
[A]यूरेनियम
[B]तांबा
[C]लोहा
[D]चांदी
उत्तर -[A] यूरेनियम
विवरण -
प्राकृतिक रूप से पाया जाने वाला सबसे भारी तत्व यूरेनियम है जिसका परमाणु क्रमांक 92 और परमाणु भार 238 ग्राम है। इसे रासायनिक प्रतीक U दिया गया है। एक यूरेनियम परमाणु में 92 प्रोटॉन और 92 इलेक्ट्रॉन होते हैं जिनमें से 6 संयोजी इलेक्ट्रॉन होते हैं।
प्रश्न 569. ब्राजील देश किस महाद्वीप में स्थित है? (In which continent is the country Brazil located?)
[A]उत्तरी अमेरिका
[B]अफ्रीका
[C]यूरोप
[D]दक्षिण अमेरिका
उत्तर -[D] दक्षिण अमेरिका
विवरण -
ब्राजील दक्षिण अमेरिका महाद्वीप में स्थित है। ब्राजील दक्षिण अमेरिका में क्षेत्रफल और आबादी के हिसाब से सबसे बड़ा देश है। ब्रासीलिया ब्राजील की राजधानी है । ब्राज़ीलियाई रियाल ब्राज़ील की मुद्रा है। पुर्तगाली ब्राजील की आधिकारिक भाषा है।
प्रश्न 570. वर्ष 1937 से 1950 तक उत्तर प्रदेश को किस नाम से जाना जाता था? (What was Uttar Pradesh known as from the year 1937-1950?)
[A]संयुक्त प्रान्त
[B]उत्तर प्रान्त
[C]रामकृष्ण प्रदेश
[D]उत्तर राज्य
उत्तर -[A] संयुक्त प्रान्त
विवरण -
वर्ष 1937-1950 तक उत्तर प्रदेश को संयुक्त प्रांत के रूप में जाना जाता था। भारत के संविधान के तहत जनवरी 1950 में एक बार फिर इसका नाम बदलकर उत्तर प्रदेश कर दिया गया।
प्रश्न 571. लावणी किस भारतीय राज्य का प्रसिद्ध लोक-नृत्य है ? (Lavani is a famous folk-dance form of which Indian state?)
[A]तमिलनाडु
[B]सिक्किम
[C]महाराष्ट्र
[D]उत्तर प्रदेश
उत्तर -[C] महाराष्ट्र
विवरण -
लावणी महाराष्ट्र राज्य का एक प्रसिद्ध लोक-नृत्य है। लावणी पारंपरिक गीत और नृत्य का एक संयोजन है जो विशेष रूप से एक ताल वाद्य ढोलकी की थाप पर किया जाता है। लावणी अपनी शक्तिशाली लय के लिए विख्यात है।
प्रश्न 572. राज्य के लिए एक निर्वाचन याचिका का निर्णय करने का अधिकार किसको है ?
[A]संसद
[B]उच्चतम न्यायालय
[C]चुनाव आयोग
[D]उच्च न्यायालय
उत्तर -[D] उच्च न्यायालय
विवरण -
जन प्रतिनिधि अधिनियम 1951 की धारा 80-A तथा भारतीय संविधान के अनुच्छेद 329 (2) के अंतर्गत यह प्रावधान किया गया है कि चुनाव याचिका सीधे उच्च न्यायालय में प्रस्तुत की जाएगी। वर्ष 1966 के 47 वे अधिनियम में किए गए संशोधन के तहत यह प्रावधान किया गया था।
प्रश्न 573. पीकॉक्क आइलैंड किस नदी पर स्थित है?
[A]यमुना
[B]ब्रह्मपुत्र
[C]महानदी
[D]गंगा
उत्तर -[B] ब्रह्मपुत्र
विवरण -
मयूर आईलैंड असम के गुवाहाटी में ब्रम्हपुत्र नदी के ऊपर बना हुआ है । मयूर आईलैंड को पीकॉक आईलैंड और उमानंद आईलैंड भी कहा जाता है । मयूर द्वीप के बारे में कहा जाता है कि इसे भगवान शिव ने मां पार्वती के लिए बसाया था इसी वजह से मयूर द्वीप को पार्वती के उमा नाम पर उमानंद आईलैंड कहा जाता है ।
प्रश्न 574. भारत का सबसे पहला जैविक खेती पर आधारित राज्य कौन-सा है?
[A]सिक्किम
[B]मध्य प्रदेश
[C]केरल
[D]अरुणाचल प्रदेश
उत्तर -[A] सिक्किम
विवरण -
सिक्किम भारत का पहला ऐसा राज्य है जहाँ की शत-प्रतिशत खेती जैविक है। सिक्किम ने भारत के दूसरे राज्यों और अन्य देशों के लिए जैविक खेती में मिसाल पेश की है।
प्रश्न 575. प्राचीन काल में किस शहर को "अवंतिका" के नाम से जाना जाता था?
[A]ग्वालियर
[B]झांसी
[C]भोपाल
[D]उज्जैन
उत्तर -[D] उज्जैन
विवरण -
उज्जैन मध्य प्रदेश राज्य का एक शहर है। प्राचीन काल में उज्जैन को "अवंतिका" के नाम से जाना जाता था। उज्जयिनी अवंती साम्राज्य की राजधानी थी।
प्रश्न 576. मानव शरीर में सबसे छोटी अंत:स्रावी ग्रंथि कौन सी है? (Which is the smallest endocrine gland in human body?)
[A]पैराथाइरॉयड (Parathyroids)
[B]हाइपोथेलेमस (Hypothalamus)
[C]शीर्षग्रंथि (Pineal)
[D]अग्न्याशय (Pancreas)
उत्तर -[C] शीर्षग्रंथि (Pineal)
विवरण -
शीर्षग्रंथि सबसे छोटी अंतःस्रावी ग्रंथि है। शीर्ष ग्रंथि मेलाटोनिन उत्पन्न करती है जो एक प्रकार का सेरोटोनिन-व्युत्पन्न हार्मोन होता है जो सर्कडियन और मौसमी चक्र दोनों में नींद पैटर्न को व्यवस्थित करता है।
प्रश्न 577. चिडिखो झील कहाँ स्थित है? (Where is the Chidikho Lake situated?)
[A]नरसिंहगढ़
[B]कुरावर
[C]सागर
[D]ब्यावरा
उत्तर -[A] नरसिंहगढ़
विवरण -
नरसिंहगढ़ का वन्य जीव अभ्यारण्य मध्यप्रदेश के 35 अभयारण्यों में से एक है जिसकी स्थापना 1978 में वन प्रभाग राजगढ़ सामाजिक वानिकी के अंतर्गत की गई थी। इस अभयारण्य के केंद्र में "चिडिखो झील" स्थित है जो पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है।
प्रश्न 578. विश्व का सबसे बड़ा नद्य द्वीप माजुली किस नदी में स्थित है? (In which river is the worlds largest riverine island Majuli located?)
[A]सतलुज
[B]कोसी
[C]ब्रह्मपुत्र
[D]गंगा
उत्तर -[C] ब्रह्मपुत्र
विवरण -
विश्व का सबसे बड़ा नद्य द्वीप माजुली असम में ब्रह्मपुत्र नदी नदी में स्थित है । गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने माजुली को दुनिया के सबसे बड़े नदी द्वीप का नाम दिया है।
प्रश्न 579. वायुमंडलीय दाब को मापने के लिए निम्नलिखित उपकरण में से किसका उपयोग किया जाता है?
[A]एम्मिटर
[B]गैल्वेनोमीटर
[C]पाइरोमीट
[D]बैरोमीटर
उत्तर -[D] बैरोमीटर
विवरण -
वायुमंडलीय दाब को मापने के लिए बैरोमीटर का उपयोग किया जाता है । बैरोमीटर का आविष्कार इटली के भौतिक विज्ञानी इवेंजलिस्ता टोरिकेली ने 1643 में किया था। बैरोमीटर के दो मुख्य प्रकार हैं - मरक्युरी बैरोमीटर एनरोइड बैरोमीटर
प्रश्न 580. भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति कौन थे?
[A]शंकर दयाल शर्मा
[B]डॉ० एस० राधाकृष्णन
[C]जाकिर हुसैन
[D]गोपाल स्वरूप पाठक
उत्तर -[B] डॉ० एस० राधाकृष्णन
विवरण -
सर्वपल्ली राधाकृष्णन भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति थे। वो एक भारतीय दार्शनिक और राजनेता थे जो 1952 से 1962 तक भारत के पहले उपराष्ट्रपति और 1962 से 1967 तक भारत के दूसरे राष्ट्रपति थे। वह 1949 से 1952 तक सोवियत संघ में भारत के दूसरे राजदूत और 1939 से 1948 तक बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के चौथे कुलपति भी रहे।
प्रश्न 581. सोयाबीन में कितने प्रतिशत प्रोटीन की मात्रा होती है?
[A]80 प्रतिशत
[B]30 प्रतिशत
[C]40 प्रतिशत
[D]55 प्रतिशत
उत्तर -[C] 40 प्रतिशत
विवरण -
सोयाबीन के बीजों में 40% कच्चा प्रोटीन और लगभग 20% वसा होता है और सोयाबीन के भोजन में कच्चे प्रोटीन की उच्च सामग्री लगभग 40-49% होती है।
प्रश्न 582. जूना महल कहाँ स्थित है?
[A]अलवर
[B]जैसलमेर
[C]बाँसवाड़ा
[D]डूंगरपुर
उत्तर -[D] डूंगरपुर
विवरण -
जूना महल राजस्थान के डूंगरपुर में स्थित है। यह डावरा पत्थर से निर्मित एक ऊँचे चबूतरे पर ऊँचाई पर स्थित है। इस सात मंजिला इमारत की प्रारंभिक संरचना 13वीं शताब्दी में बनाई गई थी जबकि अतिरिक्त कमरे पंख फर्श आंगन और किलेबंदी वर्षों के बाद के शासकों द्वारा बनाए गए थे।
प्रश्न 583. निम्नलिखित में से कौन सा राज्य भारत में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादक राज्य है?
[A]राजस्थान
[B]उत्तरप्रदेश
[C]आंध्र प्रदेश
[D]गुजरात
उत्तर -[A] राजस्थान
विवरण -
उत्तर प्रदेश भारत में सबसे अधिक दूध उत्पादन करने वाला राज्य है जो कुल दूध उत्पादन में लगभग 18% का योगदान देता है इसके बाद राजस्थान आंध्र प्रदेश गुजरात और पंजाब का योगदान क्रमशः 11% 10% 8% और 7% है।
प्रश्न 584. निम्नलिखित में से कौन भारत के प्रथम गृह मंत्री थे?
[A]भीमराव रामजी अम्बेडकर
[B]राजेन्द्र प्रसाद
[C]जवाहर लाल नेहरू
[D]सरदार वल्लभ भाई पटेल
उत्तर -[D] सरदार वल्लभ भाई पटेल
विवरण -
सरदार वल्लभभाई पटेल भारत के पहले गृह मंत्री थे जिन्होंने 15 अगस्त 1947 से 15 दिसंबर 1950 तक भरत के पहले ग्रह मंत्री के रूप में कार्य किया। सरदार वल्लभभाई पटेल एक भारतीय राजनीतिज्ञ थे जिनका जन्म 31 अक्टूबर 1875 को नडियाद बॉम्बे प्रेसीडेंसी ब्रिटिश भारत में हुआ था।
प्रश्न 585. भारत के किस राज्य में मानसून का आगमन सबसे पहले होता है?
[A]असम
[B]पश्चिम बंगाल
[C]महाराष्ट्र
[D]केरल
उत्तर -[D] केरल
विवरण -
भारत के केरल राज्य में मानसून का आगमन सबसे पहले होता है। 1 जून तक मानसून केरल में पहुंच जाता है। भारत में मानसून के पहुँचने को मानसून का आगमन और भारत से मानसून के वापस लौटने को मानसून का निवर्तन कहा जाता है।
प्रश्न 586. फतेहपुर सीकरी को किसके द्वारा मुगल साम्राज्य की राजधानी के रूप में स्थापित किया गया था।
[A]बाबर
[B]हुमायूं
[C]जहांगीर
[D]अकबर
उत्तर -[D] अकबर
विवरण -
उत्तरप्रदेश के आगरा जिले में फतेहपुर सीकरी एक ऐतिहासिक शहर है जो आगरा शहर से लगभग 40 किलोमीटर दूर पश्चिम दिशा में स्थित है। 1571 में मुगल साम्राज्य की राजधानी के रूप में सम्राट अकबर ने इस शहर की स्थापना की थी और यह 1571 से 1585 तक अकबर की राजधानी रही ।
प्रश्न 587. काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान किस राज्य में स्थित है?
[A]असम
[B]राजस्थान
[C]पश्चिम बंगाल
[D]महाराष्ट्र
उत्तर -[A] असम
विवरण -
काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान भारत में असम के गोलाघाट और नागांव क्षेत्रों में स्थित है जो कि वन्यजीव अभयारण्यों के लिए जाना जाता है। यह असम का सबसे पुराना उद्यान है जो उत्तर में ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे और दक्षिण में कार्बी आंगलोंग पहाड़ियों के पास 430 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है । यह उद्यान एक सींग का गैंडा के लिए विशेष रूप से प्रसिद्ध है।
प्रश्न 588. निम्न में से दुनिया की सबसे ऊंची इमारत कौन सी है ?
[A]अबराज अल बैत
[B]शंघाई टॉवर
[C]बुर्ज खलीफा
[D]लोटे वर्ल्ड टॉवर
उत्तर -[C] बुर्ज खलीफा
विवरण -
बुर्ज खलीफा दुनिया की सबसे ऊंची इमारत है। यह दुबई (संयुक्त अरब अमीरात) में है। इस बिल्डिंग की ऊंचाई 2717 फीट है। इसका निर्माण कार्य 2010 में पूरा हुआ था।
प्रश्न 589. GPS का फुल फॉर्म क्या होता है?
[A]Global Positioning System
[B]Governments Positioning System
[C]Guide Positioning System
[D]Guidance Positioning System
उत्तर -[A] Global Positioning System
विवरण -
GPS का पूर्ण रूप ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम है और यह एक उपग्रह नेविगेशन प्रणाली है जिसका उपयोग किसी वस्तु की जमीनी स्थिति की पहचान करने के लिए किया जाता है। अमेरिकी सेना ने पहली बार 1960 के दशक में जीपीएस तकनीक का इस्तेमाल किया और अगले कुछ दशकों में नागरिक अनुप्रयोगों में इसका विस्तार किया।
प्रश्न 590. पिन घाटी राष्ट्रीय उद्यान भारत के किस राज्य में स्थित है?
[A]गुजरात
[B]पंजाब
[C]जम्मू और कश्मीर
[D]हिमाचल प्रदेश
उत्तर -[D] हिमाचल प्रदेश
विवरण -
पिन घाटी राष्ट्रीय उद्यान भारत का एक राष्ट्रीय उद्यान है जो उत्तर भारत में हिमाचल प्रदेश राज्य के लाहौल और स्पीति जिले के भीतर स्थित है। बर्फ से ढके हुए कठिन रास्तों और ढलानों के साथ उद्यान कई प्रकार के लुप्तप्राय जानवरों के लिए एक प्राकृतिक निवास स्थान है जिसमें हिम तेंदुआ और साइबेरियाई आइबेक्स शामिल हैं।
प्रश्न 591. गुप्त साम्राज्य द्वारा निम्न में से किन्हें कर रहित कृषि भूमि प्रदान की जाती थी?
[A]दरबारी विद्वानों को
[B]ब्राह्मणों को
[C]सिविल अधिकारियों को
[D]सैन्य अधिकारियों को
उत्तर -[B] ब्राह्मणों को
विवरण -
गुप्तकाल में ब्राह्मणों को कर मुक्त कृषि भूमि प्रदान की जाती थी जिसे ब्रह्मदेय कहा जाता था। ब्रह्मदेय अनुदान प्राप्तकर्ता को गुप्तकाल में भू-राजस्व को भाग कहा जाता था जो कुल उत्पादन का 116 हिस्सा होता था इन्हें भूमि को बन्धक रखने या बेचने का अधिकार नहीं होता था।
प्रश्न 592. विजय नगर का प्रसिद्ध हजारा मन्दिर किसके शासनकाल में निर्मित हुआ था?
[A]हरिहर-I
[B]देवराय-I
[C]देवराय-II
[D]कृष्णदेव राय
उत्तर -[D] कृष्णदेव राय
विवरण -
तुलुव वंश के शासक कृष्णदेव राय के समय हजारा मन्दिर और विट्ठल स्वामी मन्दिर का निर्माण हुआ। यह मन्दिर कर्नाटक राज्य के हम्पी नगर में स्थित है। यह मन्दिर भगवान विष्णु को समर्पित है। मन्दिर की भीतरी ओर बाहरी दीवारों पर बेहतरीन नक्काशी की गई है जो रामायण में घटी घटनाओं को प्रदर्शित करती है।
प्रश्न 593. निम्न में से कौन-सी रचना सन्त तुलसीदास जी की नहीं है?
[A]विनयपत्रिका
[B]साहित्य रत्न
[C]कवितावली
[D]गीतावली
उत्तर -[B] साहित्य रत्न
विवरण -
साहित्य रत्न एक सम्मान है। सन्त कवि तुलसीदास अकबर तथा जहाँगीर के समकालीन थे। तुलसीदास जी ने लगभग 25 ग्रन्थ लिखे जिनमें "रामचरितमानस" तथा विनयपत्रिका सर्वोत्तम है। इनकी अन्य प्रमुख रचनाएँ-गीतावली कवितावली है।
प्रश्न 594. सुन्दरवन डेल्टा का निर्माण करने वाली नदियाँ हैं ।
[A]गंगा और ब्रह्मपुत्र
[B]गंगा और सिन्धु
[C]सिन्धु और झेलम
[D]गंगा और झेलम
उत्तर -[A] गंगा और ब्रह्मपुत्र
विवरण -
भारत में गंगा और ब्रह्मपुत्र नदी की संयुक्त धारा पश्चिम बंगाल के सुन्दर वन वाले क्षेत्र में डेल्टा का निर्माण करती हैं। सुन्दर वन वाले क्षेत्रों में मैंग्रोव वन की अधिकता पाई जाती है। भारत की नर्मदा तथा ताप्ती नदी डेल्टा का निर्माण नहीं करती है।
प्रश्न 595. नर्मदा घाटी किन पर्वत श्रृंखलाओं के बीच स्थित है?
[A]सतपुड़ा और अरावली
[B]सतपुड़ा और विन्ध्याचल
[C]विन्ध्याचल और अरावली
[D]भाण्डेर और मैकाल
उत्तर -[B] सतपुड़ा और विन्ध्याचल
विवरण -
भारत के प्रायद्वीपीय भाग में विन्ध्याचल और सतपुड़ा की पहाड़ियाँ स्थित हैं। यह भाग भ्रंश (रिफ्ट) घाटी का उदाहरण है। इन्हीं दो पहाड़ियों के बीच नर्मदा घाटी स्थित हैं जिससे नर्मदा नदी प्रवाहित है और भारत के अरब सागर में गिरती है।
प्रश्न 596. सूर्य का आकार पृथ्वी से कितने गुना बड़ा है?
[A]109 गुना
[B]124 गुना
[C]115 गुना
[D]100 गुना
उत्तर -[A] 109 गुना
विवरण -
नासा के अनुसार सूर्य का आकार पृथ्वी से 109.2 गुना बड़ा है। सूर्य की माध्य त्रिज्या 695508 किमी तथा पृथ्वी की 6371 किमी है। सूर्य एक तारा है जो हमारे सौरमंडल में सबसे बड़ा है। सौरमंडल का केन्द्र सूर्य है जिसके चारों ओर ग्रह उपग्रह व अन्य पिण्ड चक्कर लगाते हैं। हमारे सौरमंडल का जितना वजन है उसका 98.8 प्रतिशत वजन केवल सूर्य का है।
प्रश्न 597. किस संविधान संशोधन एक्ट के अन्तर्गत मतदाताओं की आयु 21 से घटाकर 18 वर्ष कर दी गई?
[A]61वें
[B]63वें
[C]64वें
[D]62वें
उत्तर -[A] 61वें
विवरण -
61वें सविंधान संशोधन अधिनियम-1988 द्वारा मताधिकार की आयु को 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष कर दी गई। यह अधिनियम 28 मार्च 1989 से प्रभावी हुआ। नवयुवकों द्वारा 18 वर्ष की आयु पर मताधिकार का पहली बार प्रयोग नवम्बर 1989 में सम्पन्न 9वीं लोकसभा के आम चुनावों में किया गया।
प्रश्न 598. रंगराजन समिति का गठन किस लिए किया गया था?
[A]विनिवेश
[B]कर सुधार
[C]विदेश व्यापार
[D]बैंकिंग सुधार
उत्तर -[D] बैंकिंग सुधार
विवरण -
रंगराजन समिति का सम्बन्ध बैंकिग सुधार से था। इस समिति का गठन वित्तीय समावेशन और भुगतान सन्तुलन में सुधार के लिए किया गया था। इन समिति ने 4 जनवरी 2008 को अपनी रिपोर्ट तत्कालीन वित्त मन्त्री को प्रस्तुत की थी।
प्रश्न 599. पर्यावरण संरक्षण के लिए "ग्रीन आर्मी" को किसने प्रारम्भ किया?
[A]ऑस्ट्रेलिया
[B]मिस्र
[C]जापान
[D]चीन
उत्तर -[A] ऑस्ट्रेलिया
विवरण -
पर्यावरण संरक्षण के लिए ऑस्ट्रेलिया ने ग्रीन आर्मी की शुरुआत की जिसके तहत पेड़-पौधों की कटाई को रोका जा सके ताकि वन में वृद्धि हो और पर्यावरण सुरक्षित रहे।
प्रश्न 600. वीडियो कॉनफ्रेसिंग हेतु निम्नलिखित में से कौन-सा डिवाइस अनिवार्य है?
[A]माउस
[B]वेबकैम
[C]स्कैनर
[D]प्रिण्टर
उत्तर -[B] वेबकैम
विवरण -
वीडियो कॉनफ्रेसिंग हेतु वेबकैम का होना अनिवार्य है। इस प्रक्रिया में इण्टरनेट द्वारा दूर बैठे दो व्यक्ति लाइव रुप से एक दूसरे से जुड़कर बात कर सकते हैं। इस तकनीक का प्रयोग चिकित्सा शिक्षा प्रशासन आदि में बहुलता से हो रहा है।
बेहतर अनुभव के लिए कुकीज़ का उपयोग किया जाता है। Privacy Policy