GKT20 GKT20
Logo GKT20
© 2026 GKT20

सामान्य ज्ञान प्रश्‍न

GK Question

मॉक टेस्ट लगाएं
सामान्य ज्ञान (GK) सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPSC, SSC, बैंकिंग, रेलवे, NDA, CDS, पुलिस भर्ती, शिक्षक भर्ती, राज्य स्तरीय परीक्षाएँ एवं अन्य सरकारी परीक्षाओं में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह विषय विभिन्न क्षेत्रों जैसे इतिहास, भूगोल, राजनीति, विज्ञान, अर्थव्यवस्था, खेल, पुरस्कार, महत्वपूर्ण दिवस, भारतीय संस्कृति और करंट अफेयर्स से संबंधित होता है। सामान्य ज्ञान के महत्वपूर्ण विषय: ✅ इतिहास (History) – प्राचीन, मध्यकालीन और आधुनिक भारत ✅ भूगोल (Geography) – भारत और विश्व का भूगोल ✅ राजनीति (Polity) – भारतीय संविधान, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, संसद ✅ विज्ञान (Science) – भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीवविज्ञान ✅ अर्थव्यवस्था (Economy) – भारतीय अर्थव्यवस्था, बजट, योजनाएँ ✅ खेल (Sports) – ओलंपिक, क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन ✅ पुरस्कार एवं सम्मान (Awards & Honors) – नोबेल पुरस्कार, भारत रत्न, पद्म पुरस्कार ✅ प्रसिद्ध पुस्तकें एवं लेखक ✅ महत्वपूर्ण दिवस (Important Days & Dates) ✅ वर्तमान घटनाएँ (Current Affairs) यह प्रश्न संग्रह न केवल आपकी सामान्य ज्ञान संबंधी जानकारी को समृद्ध करेगा, बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी आपकी सहायता करेगा।
प्रश्‍न 101 से 150 कुल प्रश्‍न: 700

प्रश्‍न 101. इंटेल पेंटियम (Intel Pentium) चिप का आविष्कार किसने किया था ?

[A] विनोद धाम
[B] टॉम गुंटर
[C] सी. कुमार पटेल
[D] विन्स एमरी
उत्तर - [A] विनोद धाम
विवरण -

दुनिया में सबसे ज्यादा फेमस और कंप्यूटर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाने वाली Intel Pentium चिप का आविष्कार एक भारतीय व्यक्‍ति ने किया था । जिनका नाम विनोद धाम हैं । उन्हें फादर ऑफ पेंटियम चिप का जनक कहा जाता है। विनोद धाम का जन्म सन 1950 में पंजाबी-हिंदू कायस्थ परिवार में हुआ था । उनके पिता आर्मी में थे जो देश विभाजन के वक्त पाकिस्तान के रावलपिंडी से भारत आ गए थे। विनोद धाम ने दिल्ली और अमेरिका में पढ़ाई की ।

प्रश्‍न 102. राज्यपाल (Governor) का कार्यकाल कितना होता है ?

[A] 10 वर्ष
[B] 7 वर्ष
[C] 5 वर्ष
[D] 2 वर्ष
उत्तर - [C] 5 वर्ष
विवरण -

सामान्यतः राज्यपाल का कार्यकाल 5 वर्ष का होता है परंतु वह इस अवधि से पूर्व भी राष्ट्रपति को इस्तीफा देकर सेवानिवृत्त हो सकता है । जिस प्रकार केंद्र में राष्ट्र का प्रमुख राष्ट्रपति होता है उसी प्रकार राज्यों में राज्य का प्रमुख राज्यपाल होता है । राज्यपाल राज्य का औपचारिक प्रमुख होता है और राज्य की सभी कार्यवाहियाँ उसी के नाम पर की जाती हैं । राज्यपाल की नियुक्ति प्रत्यक्ष रूप से राष्ट्रपति द्वारा की जाती है जिसके कारण उसे केंद्र सरकार का प्रतिनिधि भी कहा जाता है।

प्रश्‍न 103. भारत पाकिस्तान और श्रीलंका के अलावा निम्न में से कौन सा एशियाई देश है जहां की मुद्रा रुपया है ?

[A] नेपाल
[B] अफगानिस्तान
[C] जापान
[D] चीन
उत्तर - [A] नेपाल
विवरण -

भारत के अलावा रूपया पाकिस्तान श्रीलंका नेपाल मॉरीशस सेशल्स इंडोनेशिया म्यांमार तथा भूटान में उपयोग मे आने वाली मुद्रा का नाम है । "रुपया" शब्द संस्कृत के रूप्यकम् शब्द से निकला है जिसका अर्थ होता है चांदी का सिक्का। "रुपया" शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम शेर शाह सूरी ने भारत मे अपने संक्षिप्त शासन (1540-1545) के दौरान किया था। शेर शाह सूरी ने अपने शासन काल मे जो रुपया चलाया वह एक चांदी का सिक्का था ।

प्रश्‍न 104. भारत के किस राज्य में विश्व का सबसे ऊंचा इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन बनाया गया है ?

[A] जम्मू
[B] हिमाचल प्रदेश
[C] उत्तराखंड
[D] लद्दाख
उत्तर - [B] हिमाचल प्रदेश
विवरण -

हिमाचल प्रदेश राज्य के लाहौल-स्पीति जिले के काजा में स्थायी पर्यावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विश्व का सबसे ऊंचा इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन बनाया गया है । यह काजा में 500 फीट पर दुनिया का सबसे ऊंचा इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन है । इसे गो ईगो नेटवर्किंग कंपनी ने स्थापित किया है । इसका उद्घाटन एसडीएम महेंद्र प्रताप सिंह ने किया । यह चार्जिंग स्टेशन पर्यावरण की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा

प्रश्‍न 105. सर्वप्रथम शून्य (जिरो) का प्रयोग निम्न में से किसने किया था ?

[A] चाणक्य ने
[B] चन्द्रगुप्‍त ने
[C] ब्रह्मगुप्‍त ने
[D] आर्यभट्‍ट ने
उत्तर - [D] आर्यभट्‍ट ने
विवरण -

शून्य के अविष्कार का मुख्य श्रेय भारतीय विद्वान ‘ब्रह्मगुप्त‘ को जाता हैं । क्योंकि उन्होंने ही शुरुआत में शून्य को सिद्धान्तों सहित पेश किया था । परन्तु ब्रह्मगुप्त से पहले भारत के महान गणितज्ञ और ज्योतिषी आर्यभट्ट ने शून्य का प्रयोग किया था इसलिए कई लोग आर्यभट्ट को भी शून्य का जनक मानते थे । लेकिन सिद्धांत ना देने के कारण उन्हें शून्य का मुख्य अविष्कारक नही माना जाता । शून्य के अविष्कार को लेकर शुरुआत से ही मतभेद रहे हैं ।

प्रश्‍न 106. IPL की किसी एक टीम के खिलाफ 1000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज कौन हैं?

[A] विराट कोहली
[B] रोहित शर्मा
[C] श्रेयस अय्यर
[D] ऋषभ पंत
उत्तर - [B] रोहित शर्मा
विवरण -

IPL की किसी एक टीम के खिलाफ 1000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज रोहित शर्मा बने हैं। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने 23 सितंबर 2021 को अबू धाबी में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ यह मुकाम हासिल किया।इसके अलावा रोहित ने केकेआर के खिलाफ अपने 100 चौके भी पूरे किए। वे केकेआर के खिलाफ सौ चौके जड़ने वाले पहले बल्लेबाज हैं।

प्रश्‍न 107. महात्मा गांधी का जन्म भारत के किस राज्य में हुआ था?

[A] राजस्थान
[B] उत्तर प्रदेस
[C] गुजरात
[D] मध्य प्रदेश
उत्तर - [C] गुजरात
विवरण -

भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था । वे भारत के भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे । उन्हें भारत को अंग्रेजो से आजादी दिलाने के लिए कई आन्दोलन जैसे सत्याग्रह चिपको आन्दोलन जैसे कई आन्दोलन चलाये थे ।

प्रश्‍न 108. कौआ किस देश का राष्ट्रीय पक्षी है?

[A] श्रीलंका
[B] बांग्लादेश
[C] भूटान
[D] जापान
उत्तर - [C] भूटान
विवरण -

कौआ भूटान का राष्ट्रीय पक्षी है। भूटान का राष्ट्रीय पक्षी रैवेन (Raven) ही काला कौआ होता है जिन्हें उनकी बुद्धिमत्ता और अनुकूलन क्षमता के लिए जाना जाता है। कौवे की लगभग 40 प्रजातियां हैं इसलिए कौवे कई अलग-अलग आकार के होते हैं। कौवे दुनिया भर में विभिन्न प्रकार के आवासों में पाए जाते हैं।

प्रश्‍न 109. टेस्ट मैच की पहली पारी में शतक लगाने वाला पहला भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी निम्नलिखित में से कौन था?

[A] शिखर धवन
[B] पृथ्वी शॉ
[C] ऋषभ पंत
[D] विराट कोहली
उत्तर - [A] शिखर धवन
विवरण -

शिखर धवन जो की भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के ओपनिंग बल्लेबाज और सामयिक दाएं हाथ के ऑफ़ब्रेक गेंदबाज है. शिखर धवन टेस्ट मैच के पहले दिन लंच से पहले शतक बनाने वाले एकमात्र भारतीय और दुनिया के छठवें खिलाड़ी हैं । 14 जून 2018 को उन्होंने यह उपलब्धि अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में हासिल की। दिसंबर 2017 में वह सबसे तेज 4000 वनडे रन बनाने वाले दूसरे भारतीय क्रिकेटर भी बन गए ।

प्रश्‍न 110. सर्वप्रथम महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता कहकर किसने संबोधित किया।

[A] सुभाष चन्द्र बोस
[B] सरदार पटेल
[C] जवाहरलाल नेहरू
[D] (B) चन्द्रशैखर आजाद
उत्तर - [A] सुभाष चन्द्र बोस
विवरण -

4 जून 1944 को सुभाष चन्द्र बोस ने सिंगापुर रेडियो से एक संदेश प्रसारित करते हुए महात्मा गांधी को 'देश का पिता' कहकर संबोधित किया था इसके बाद 6 जुलाई 1944 को सुभाष चन्द्र बोस ने एक बार फिर रेडियो सिंगापुर से एक संदेश प्रसारित कर गांधी जी को राष्ट्रपिता कहकर संबोधित किया। बाद में भारत सरकार ने भी इस नाम को मान्यता दे दी।

प्रश्‍न 111. पतंजलि की स्थापना कब हई थी ?

[A] सन् 2006 में
[B] सन् 2003 में
[C] सन् 2008 में
[D] सन् 2014 में
उत्तर - [A] सन् 2006 में
विवरण -

पतंजलि योग पीठ की स्थापना बाबा रामदेव व आचार्य बालकृष्ण ने 5 जनवरी 1995 को की थी। पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड की स्थापना सन 2006 में हुई। पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड हरिद्वार के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित अत्याधुनिक संयन्त्रो से युक्त औद्योगिक इकाई है। इस औद्योगिक इकाई को शुद्ध गुणवत्तायुक्त एवं वैज्ञानिक रूप से विकसित खनिज एवं वनस्पतिक उत्पादों के निर्माण हेतु स्थापित किया गया है।

प्रश्‍न 112. इंसान के खून में लगभग कितना प्रतिशत प्लाज्मा होता हैं ।

[A] 44 से 52 प्रतिशत
[B] 52 से 80 प्रतिशत
[C] 15 से 20 प्रतिशत
[D] 52 से 62 प्रतिशत
उत्तर - [D] 52 से 62 प्रतिशत
विवरण -

प्लाज्मा इंसान के खून का तरल हिस्सा है। यह 91 से 92 प्रतिशत पानी से बना और हल्के पीले रंग का होता है। यह मानव खून का करीब 52 से 62 प्रतिशत हिस्सा है। बचे हुए हिस्से में रेड ब्लड सेल्स व्हाइट ब्लड सेल्स और प्लेटलेट्स होती हैं।Plasma शरीर में एंटीबॉडी बनाने का सबसे जरूरी काम करता है जो मनुष्य के शरीर को किसी भी तरह के संक्रमण से लड़ने में मदद करता है. एंटी बॉडी एक प्रकार का प्रोटीन होता है.

प्रश्‍न 113. निम्न में से सबसे पहले पृथ्वी की परिधि किसने नापी थी ।

[A] एरिस्टोटल
[B] एरेटोस्थेनेज
[C] सुकरात
[D] हीरोडोट्स
उत्तर - [B] एरेटोस्थेनेज
विवरण -

एरेटोस्थेनेज (इरेटोस्थनीज) यूनान का गणितज्ञ भूगोलविद कवि खगोलविद एवं संगीत सिद्धानतकार थे । उन्होंने भूगोल के अनुशासन का आविष्कार किया एरेटोस्थेनेज का विज्ञान में सबसे प्रसिद्ध योगदान पृथ्वी की परिधि की उनकी गणना थी

प्रश्‍न 114. महान क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी का जन्म कब हुआ था ।

[A] 7 अगस्त 1982
[B] 7 जुलाई 1981
[C] 7 जुलाई 1982
[D] 7 अगस्त 1981
उत्तर - [B] 7 जुलाई 1981
विवरण -

महेंद्र सिंह धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 में झारखण्ड के रांची में एक मध्यम वर्गीय राजपूत परिवार में हुआ। उनके पिता का नाम पान सिंह व माता नाम श्रीमती देवकी देवी है । धोनी एक आक्रामक सीधे हाथ के बल्लेबाज और विकेट-कीपर है। धोनी उन विकेटकीपरों में से एक है जिन्होंने जूनियर व भारत के ए क्रिकेट टीम से चलकर राष्ट्रीय दल में प्रतिनिधित्व किया। धोनी पद्म भूषण पद्म श्री और राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वे भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत के सबसे सफल एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कप्तान रह चुके हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से 15 अगस्त 2020 को संन्यास ले लिया था ।

प्रश्‍न 115. फ्लिपकार्ट (Flipkart) की स्थापना कब की गई ।

[A] सन् 2007 में
[B] सन् 2012 में
[C] सन् 2002 में
[D] सन् 2010 में
उत्तर - [A] सन् 2007 में
विवरण -

फ्लिपकार्ट (Flipkart) भारत की एक ई-कॉमर्स कम्पनी है। इसका मुख्यालय बंगलौर में स्थित है। इसकी स्थापना सन् 2007 में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली के स्नातक सचिन बंसल और बिनी बंसल द्वारा की गई थी।शुरूआती समय में बिन्नी बंसल और सचिन बंसल घर-घर जाकर खुद सामान को पहुचाते थे । साल 2010 में Flipkart ने cash on delivery का विकल्प को शुरू किया था

प्रश्‍न 116. विश्व का पहला मानव ह्रदय पत्यारोपण कब किया गया था ।

[A] 3 दिसम्बर 1967
[B] 3 दिसम्बर 1960
[C] 3 दिसम्बर 1956
[D] 3 दिसम्बर 1969
उत्तर - [A] 3 दिसम्बर 1967
विवरण -

विश्व का पहला मानव हृदय प्रत्यारोपण 3 दिसम्बर 1967 में दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन शहर में डाँ. क्रिस्टियन बर्नार्ड के द्वारा किया गया था । दिल प्रत्यारोपण या हृदय प्रत्यारोपण एक शल्य प्रतिक्रिया है जिसे ऐसे मरीज पर किया जाता है जो कि हृदय विफलता की अंतिम अवस्था पर हो या जिसे गंभीर कोरोनरी धमनी की बीमारी हो. इसका सबसे सामान्य तरीका एक काम करते हुए दिल एक तुरंत मरे हुए इंसान के सरीर से निकाल लेते है जो अपना दिल दान करना चाहता था और उसे मरीज के शरीर में लगा देते है इस परक्रिया में मरीज का दिल सामान्य प्रक्रिया में निकाल दिया जाता है या दाता के समर्थन के लिए छोड़ दिया जाता है इस हम हेतेरोतोपिक प्रक्रिया कहते है

प्रश्‍न 117. निम्न में से GDP का फुल फॉर्म क्या है ?

[A] GOODS DOMESTIC PRODUCTS
[B] GROSS DOMESTIC PRICE
[C] GOODS DIRECT PROGRESS
[D] GROSS DOMESTIC PRODUCTS
उत्तर - [D] GROSS DOMESTIC PRODUCTS
विवरण -

G.D.P का फुल फॉर्म GROSS DOMESTIC PRODUCTS होता है। जीडीपी को हिंदी में सकल घरेलू उत्पाद कहा जाता है। किसी भी देश की घरेलू और भौगोलिक सीमा के अंतर्गत एक वित्तीय वर्ष में सभी उत्पादकों द्वारा उत्पादित समस्त वस्तुओं एवं सेवाओं के बाजार मूल्य के योग को सकल घरेलू उत्पाद या G.D.P (Gross Domestic Product) कहा जाता है।

प्रश्‍न 118. हमारे सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह कौन सा है?

[A] शनि
[B] बृहस्पति
[C] पृथ्वी
[D] शुक्र
उत्तर - [B] बृहस्पति
विवरण -

“बृहस्पति ग्रह” को अंग्रेजी भाषा में “Jupiter”कहते है यह सौर मंडल का सबसे बड़ा ग्रह है । इसकी खोज शुक्र ग्रह के बाद हुई कई बार यह ग्रह सबसे ज्यादा चमकता है। जिसका कारण है इसका विशाल आकार है । इसका व्यास धरती से 11 गुना ज्यादा है। यह ग्रह सूर्य की भांति ही हाइड्रोजन और हीलियम से बना है। इसलिए इसे गैस दानव भी कहा जाता है। इसके तेज गति से घूमने के कारण यहाँ अक्सर तूफान आते रहते हैं। बृहस्पति के कम से कम 64 चन्द्रमा है।

प्रश्‍न 119. निम्न में से किस देश ने पहली बार परमाणु पनडुब्बी से लॉन्च किए जाने वाले जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है?

[A] रूस
[B] जापान
[C] उत्तर कोरिया
[D] चीन
उत्तर - [A] रूस
विवरण -

रूस पहली बार परमाणु पनडुब्बी से लॉन्च किए जाने वाले जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है. यह सेवेरोडविंस्क पनडुब्बी ने मिसाइल को बेरिंट सागर में दागा गया था. जबकि इससे पहले नौसेना के युद्धपोत से जिरकॉन मिसाइल का कई बार परीक्षण किया गया था.

प्रश्‍न 120. राजस्थान राज्य की राजधानी क्या हैं?

[A] मेवाड़
[B] जयपुर
[C] उदयपुर
[D] उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर - [B] जयपुर
विवरण -

राजस्थान की राजधानी का नाम “जयपुर” है । इसे “Pink city” और “भारत का पेरिस” नाम से भी जाना जाता है प्राचीन काल में जयपुर रजवाड़ों की भी राजधानी हुआ करता था । इस शहर की स्थापना 1728 में आमेर के राजा जयसिंह द्वितीय द्वारा की गई थी।\

प्रश्‍न 121. घोड़े का सामान्य वजन कितना होता है ?

[A] लगभग 500-600 किलोग्राम
[B] लगभग 100-300 किलोग्राम
[C] लगभग 250-500 किलोग्राम
[D] लगभग 400-600 किलोग्राम
उत्तर - [D] लगभग 400-600 किलोग्राम
विवरण -

घोड़ों की लगभग 300 से ज्यादा नस्लें हैं। औसतन एक घोड़े का वजन लगभग 400-600 किलोग्राम होता हैऔर वह एक वर्ष में अपने वजन का सात गुना तक भोजन खा लेता है । घोड़े के दिमाग का वजन लगभग 623 ग्राम होता है जो इंसानों के दिमाग का लगभग आधा है।

प्रश्‍न 122. भारत के पहले उपग्रह का नाम क्या है ?

[A] आर्यभट्ट
[B] भास्कर
[C] भास्कर द्वितीय
[D] अल्बर्ट आइंस्टीन
उत्तर - [A] आर्यभट्ट
विवरण -

भारत के पहले उपग्रह का नाम आर्यभट्ट है । इसे देश के मशहूर खगोलशास्त्री और गणितज्ञ आर्यभट्ट के नाम पर रखा गया था। आर्यभट्ट उन पहले व्यक्तियों में से थे जिन्होंने बीजगणित का प्रयोग किया था। इसके अलावा उन्होंने पाई का सही मान निकाला था। 19 अप्रैल 1975 को भारत ने अपना पहला उपग्रह आर्यभट्ट लॉन्च किया था । यह भारत का पहला वैज्ञानिक उपग्रह था जो लॉन्च होने के 17 साल के बाद 11 फरवरी 1992 को पृथ्वी पर वापस आया ।

प्रश्‍न 123. संविधान तैयार करने वाला विश्‍व का पहला देश कौनसा है ।

[A] ब्रिटेन
[B] उत्तर कोरीया
[C] अमेरिका
[D] जापान
उत्तर - [C] अमेरिका
विवरण -

अमेरिकी संविधान विश्व का पहला लिखा हुआ संविधान है जिसमें राज्य के स्वरूप नागरिकों के अधिकार शक्तियों के पृथक्करण का सिद्धान्त तथा न्यायिक पुनरावलोकन जैसे पहलू शामिल है। अमेरिका का संविधान एक लिखित संविधान है। सन् 1789 में लागू होने से लेकर आज तक यह बदलते परिवेश व आवश्यकताओं के अनुरूप निरन्तर परिवर्तित तथा विकसित होता रहा हैं।

प्रश्‍न 124. डेंगू रोग का वाहक निम्न में से कौन होता है ।

[A] मक्खी
[B] मच्छर
[C] काकरोच
[D] उपरोक्‍त सभी
उत्तर - [B] मच्छर
विवरण -

डेंगू बुख़ार एक संक्रमण है जो डेंगू वायरस के कारण होता है। यह तब होता है जब वायरस वाला एडीज मच्छर किसी स्वस्थ व्यक्ति को काटता है। डेंगू बुख़ार को "हड्डीतोड़ बुख़ार" के नाम से भी जाना जाता है । डेंगू में लगभग 104 फारेनहाइट डिग्री का बुखार होता है । लोगों को डेंगू वायरस से बचाने के लिये कोई वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। डेंगू मच्‍छर के शरीर पर सफेद और काली पट्टी होती है इसलिए इनको टाइगर मच्छर (चीता मच्‍छर) भी कहते हैं। यह मच्‍छर निडर होता है और ज्‍यादातर दिन के समय ही काटता है। प्रायः यह घरों स्‍कूलों और अन्‍य भवनों में तथा इनके आस-पास एकत्रित खुले एवं साफ पानी में अण्‍डे देते हैं।

प्रश्‍न 125. भारत का सर्वोच्च पुरस्कार कौन सा है

[A] पद्मश्री
[B] पद्म भूषण
[C] पद्म विभूषण
[D] भारत रत्‍न
उत्तर - [D] भारत रत्‍न
विवरण -

भारत रत्‍न देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है जिसे राष्ट्रीय सेवा के लिए दिया जाता है । इन सेवाओं में कला साहित्य विज्ञान सार्वजनिक सेवा और खेल शामिल है इसकी शुरुआत 1954 में हुई थी. पहला भरत रत्‍न सम्‍मान देश के दूसरे राष्‍ट्रपति डॉ सर्वपल्‍ली राधाकृष्‍णन को दिया गया था ।

प्रश्‍न 126. बजाज (Bajaj) किस देश की कंपनी है

[A] जापान
[B] चीन
[C] भारत
[D] अमेरीका
उत्तर - [C] भारत
विवरण -

बजाज ऑटो लिमिटेड भारत की एक निजी कंपनी है। बजाज ऑटो लिमिटेड बजाज समूह का एक हिस्सा है। इसका मुख्यालय पुणे महाराष्ट्र में स्थित हैं। बजाज ऑटो स्कूटर मोटरसाइकल ऑटो रिक्शा और मोटरवाहन आदि का निर्माण एवं निर्यात भी करता है। Bjajaj ऑटो बजाज ग्रुप का ही एक हिस्सा है। इसकी स्थापना 19 November 1945 में हुई थी। बजाज कम्पनी के संस्थापक श्री जमनालाल बजाज थे। जिन्होंने इस कंपनी की स्थापना कि थी।

प्रश्‍न 127. सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्म कब हुआ था ।

[A] 21 नवम्बर 1875
[B] 11 सितम्बर 1875
[C] 31 अक्टूबर 1875
[D] 26 जनवरी 1875
उत्तर - [C] 31 अक्टूबर 1875
विवरण -

सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्म 31 अक्टूबर 1875 को नडियाद गुजरात में एक लेवा पटेल(पाटीदार) परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम झवेरभाई पटेल एवं माता का नाम लाडबा देवी था। वे एक भारतीय राजनीतिज्ञ थे। उन्होंने भारत के पहले उप-प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया। वे एक भारतीय अधिवक्ता और राजनेता थे जो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता और भारतीय गणराज्य के संस्थापक पिता थे । सरदार वल्लभभाई पटेल को लोह पुरूष के नाम से भी जाना जाता है।

प्रश्‍न 128. भारत की सबसे बड़ी खारे पानी की झील कौन सी है ।

[A] चिल्का झील
[B] वैंबनाड़ झील
[C] शिव सागर झील
[D] पुलिकट झील
उत्तर - [A] चिल्का झील
विवरण -

भारत की सबसे बड़ी खारे पानी कि झील चिल्का झील है जो कि भारत के उड़ीसा राज्य में स्थित है। यह झील 70 किलोमीटर तक लंबी है और 30 किलोमीटर तक चौड़ी है इसका क्षेत्रफल 1165 वर्ग किलोमीटर है यह खारे पानी की झील है।

प्रश्‍न 129. मध्यप्रदेश का स्थापना दिवस कब मनाया जाता है ।

[A] 25 सितंबर को
[B] 15 अगस्त को
[C] 1 जनवरी को
[D] 1 नवम्बर को
उत्तर - [D] 1 नवम्बर को
विवरण -

सन् 1956 में राज्यों के पुर्नगठन के फलस्वरूप 1 नवंबर 1956 को नए राज्य के रूप में मध्य प्रदेश का निर्माण हुआ । इस प्रदेश का पुर्नगठन भाषीय आधार पर किया गया था। इससे पहले मध्य प्रदेश को मध्य भारत के नाम से भी जाना जाता था । मध्य प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री पं. रविशंकर शुक्ल थे ।

प्रश्‍न 130. धनतेरस पर निम्न में से कोनसा राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता हैं ।

[A] राष्ट्रीय सिद्ध दिवस
[B] राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस
[C] राष्ट्रीय सोवा-रिग्पा दिवस
[D] राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस
उत्तर - [D] राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस
विवरण -

प्रति वर्ष आयुष मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस धन्वंतरि जयंती यानी धनतेरस के दिन मनाया जाता है। भारतीय पौराणिक दृष्टि से धनतेरस को स्वास्थ्य के देवता का दिवस माना जाता है। भगवान धन्वंतरि आरोग्य सेहत आयु और तेज के आराध्य देवता हैं।

प्रश्‍न 131. निम्न में से हैजा रोग किसके द्वारा फैलता है?

[A] मच्छरों द्वारा
[B] हवा द्वारा
[C] मक्खियों द्वारा
[D] पानी द्वारा
उत्तर - [C] मक्खियों द्वारा
विवरण -

हैजा (Cholera) रोग विब्रियो कॉलेरा (Vibrio Cholera) नामक जीवाणु से फैलता है और मक्खियों द्वारा फैलता है। हैजा व्यक्ति द्वारा दूषित भोजन या दूषित पानी पीने के कारण होने वाला आँत संबंधी संक्रामक रोग है।

प्रश्‍न 132. निम्न में से कौन अपने अंगों को फिर से उगा सकता है?

[A] मगरमच्छ
[B] सर्प
[C] छिपकली
[D] इनमें से कोई नहीं
उत्तर - [C] छिपकली
विवरण -

छिपकली निशाचर जीव है। यह पेट के बल रेंग कर चलती हैं। इनकी जीभ तथा नाक एक ही साथ स्थित होती है। इस कारण यह अपने शिकार को पकड़ने के पहले जीभ बाहर निकाल कर सूंघती है और फिर उसी जीभ से शिकार को पकड़ लेती है। छिपकली की पूंछ में पुनरुदभवन (Regeneration) की विशेष क्षमता पाई जाती है। जिसके कारण उसकी पूँछ कटने के बाद दोबारा आ जाती है। जब छिपकली की पूँछ कटती है तो खून नहीं निकलता बल्कि खून का थक्का बन जाता है और वहां Regeneration वाली कोशिकाएं आकर उभार बना लेती हैं और फिर दोबारा उसी स्थान पर पूँछ आ जाती है।

प्रश्‍न 133. दीपावली का त्योहार प्रतीवर्ष कब मनाया जाता है ।

[A] अमावस्या को
[B] ग्यारस को
[C] पूर्णिमा को
[D] चौथ को
उत्तर - [A] अमावस्या को
विवरण -

दीपावली कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाता है दीपावली भारत के सबसे बड़े और सर्वाधिक महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। दीपावली दीपों का त्योहार है। आध्यात्मिक रूप से यह 'अन्धकार पर प्रकाश की विजय' को दर्शाता है। दीपावली के दिन अयोध्या के राजा राम अपने चौदह वर्ष के वनवास के पश्चात अयोध्या वापस लौटे थे ।

प्रश्‍न 134. भारतीय क्रिकेट टीम के नए मुख्य कोच कौन बने है?

[A] रवि शास्त्री
[B] विक्रम राठौर
[C] राहुल द्रविड़
[D] महेंद्र सिंह धोनी
उत्तर - [C] राहुल द्रविड़
विवरण -

भारतीय क्रिकेट टीम के नए मुख्य कोच राहुल द्रविड़ बने है। बीसीसीआई ने पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ को भारतीय क्रिकेट टीम का नया हेड कोच 3 नवंबर 2021 को नियुक्त किया गया।

प्रश्‍न 135. उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों की संख्या बढ़ाने की शक्ति किसके पास है?

[A] प्रधानमंत्री
[B] राष्ट्रपति
[C] संसद
[D] विधि मंत्रालय
उत्तर - [C] संसद
विवरण -

उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों की संख्या बढ़ाने की शक्ति संसद के पास है। अनुच्छेद-124 के अनुसार 'संसद को उच्चतम न्यायालय की स्थापना गठन अधिकारिता और शक्तियों का विनियमन करने के लिए विधि बनाने की शक्ति प्राप्त है।

प्रश्‍न 136. विश्‍व का सबसे बड़ा महाद्वीप कौनसा है ।

[A] यूरोप
[B] अफ्रिका
[C] एशिया
[D] आस्ट्रेलिया
उत्तर - [C] एशिया
विवरण -

एशिया या जम्बुद्वीप आकार और जनसंख्या दोनों ही दृष्टि से विश्‍व का सबसे बड़ा महाद्वीप है । विश्‍व में सात महाद्वीप है क्षेत्रफल के अनुसार पहले स्थान पर एशिया दूसरे स्थान पर अफ्रिका तीसरे स्थान पर उत्तरी अमेरिका चौथे स्थान पर दक्षिणी अमेरिका पाँचवे स्थान पर अंटार्कटिका छठे स्थान पर यूरोप व सातवे स्थान पर आस्ट्रेलिया है ।

प्रश्‍न 137. भाई दूज का दूसरा नाम क्या है?

[A] भई बीज
[B] रक्षा दूज
[C] यम द्वितीया
[D] इनमें से कोई नहीं
उत्तर - [C] यम द्वितीया
विवरण -

भाई दूज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाने वाला हिन्दू धर्म का पर्व है जिसे यम द्वितीया भी कहते हैं। यह दीपावली के दो दिन बाद आने वाला ऐसा पर्व है जो भाई के प्रति बहन के स्नेह को अभिव्यक्त करता है एवं बहनें अपने भाई की खुशहाली के लिए कामना करती हैं।

प्रश्‍न 138. विश्व में सबसे ज्यादा पाई जाने वाली ग्रीन हाउस गैस कौनसी है ।

[A] कार्बन डाइऑक्साइड
[B] सल्फर डाई ऑक्साइड
[C] ओजोन
[D] जलवाष्प
उत्तर - [D] जलवाष्प
विवरण -

जलवाष्प सबसे ज्यादा पाई जाने वाली ग्रीन हाउस गैस है। यह साफ आसमान में 36 प्रतिशत से 66 प्रतिशत और बादलों वाले आकाश में 66 प्रतिशत से 86 प्रतिशत ग्रीन हाउस प्रभाव उत्पन्न करती है।

प्रश्‍न 139. धूंआधार झरना कौनसी नदी के किनारे है?

[A] नर्मदा
[B] गंगा
[C] गोदावरी
[D] महानदी
उत्तर - [A] नर्मदा
विवरण -

धुआँधार झरना भारत के मध्य प्रदेश राज्य के जबलपुर ज़िले में स्थित है। यह भेड़ाघाट क्षेत्र का प्रमुख दर्शनीय स्थान है। यहाँ नर्मदा की धारा 50 फुट ऊपर से गिरती है। जिसका जल सफेद धुंए के समान उड़ने लगता है। इसी कारण इसे 'धुंआधार' कहते हैं। धुंआधार जलप्रपात को यूनेस्को द्वारा 20 मई 2021 को विश्व धरोहर के रूप में सम्मिलित किया गया।

प्रश्‍न 140. भारत में पहली विद्युत रेल गाड़ी कब चलाई गई थी।

[A] 1850
[B] 1947
[C] 1925
[D] 1975
उत्तर - [C] 1925
विवरण -

भारत में सर्वप्रथम 3 फरवरी 1925 को बम्बई वी टी और कुर्ला हारवर के बीच पहली विद्युत रेल गाड़ी चलाई गई। यह सेक्शन 1500 वोल्ट डी सी पर विद्युतीकृत हुआ था। ट्रेन का पहला मोटरमैन होने का सौभाग्य जहांगीर फ्रेमजी दारूवाला को मिला था ।

प्रश्‍न 141. सती प्रथा पर प्रतिबंध लगाने के लिए किस वर्ष में अधिनियम पारित किया गया था ?

[A] वर्ष 1840 में
[B] वर्ष 1810 में
[C] वर्ष 1857 में
[D] वर्ष 1829 में
उत्तर - [D] वर्ष 1829 में
विवरण -

ब्रह्म समाज के संस्थापक राजा राममोहन राय ने सती प्रथा के विरूद्ध समाज को जागरूक किया जिसके फलस्वरूप लार्ड विलियम बेंटिक के काल में वर्ष 1829 के नियम 17 द्वारा सती प्रथा को समाप्त कर दिया गया था ।

प्रश्‍न 142. दिल्ली स्थित जंतर – मंतर का निर्माण किस महाराजा ने करवाया था ।

[A] राम सिंह प्रथम ने
[B] सवाई जयसिंह द्वितीय ने
[C] बिशन सिंह
[D] उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर - [B] सवाई जयसिंह द्वितीय ने
विवरण -

दिल्ली स्थित जंतर – मंतर का निर्माण 1724 ई. में महाराजा सवाई जयसिंह द्वितीय ने करवाया था । यह इमारत प्राचीन भारत की वैज्ञानिक उन्नती का प्रमाण है । इस वेधशाला में विभिन्न प्रकार के उपकरण ग्रहों की गति नापने के लिए लगाए गये है ।

प्रश्‍न 143. निम्नलिखित में से किसे न तो उत्पन्न किया जा सकता है और न ही नष्ट किया जा सकता है ?

[A] संवेग
[B] शक्‍ति
[C] ऊर्जा
[D] बल
उत्तर - [C] ऊर्जा
विवरण -

ऊर्जा (Energy) न तो उत्पन्न की जा सकती है और न ही नष्ट की जा सकती है बल्कि ऊर्जा को एक रूप से दूसरे रूप में परिवर्तित किया जा सकता है । इसे ऊर्जा संरक्षण का नियम भी कहते है ।

प्रश्‍न 144. भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एक टी – 20 मैच में पाँच विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज कौन हैं ?

[A] युजवेंद्र चहल
[B] रवींद्र जडेजा
[C] आर. आश्विन
[D] ईशांत शर्मा
उत्तर - [A] युजवेंद्र चहल
विवरण -

वर्ष 2017 में. भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एक टी – 20 मैच में पाँच विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज युजवेंद्र चहल है । इन्होंने यह उपलब्धि इंग्लैण्ड के खिलाफ प्राप्त की थी ।

प्रश्‍न 145. निम्नलिखित में से किस राजा ने कोणार्क के सूर्य मंदिर का निर्माण करवाया था ।

[A] नरसिम्हादेव प्रथम
[B] वक्र देव
[C] महामेघ वाहन
[D] कुदेपसिरि
उत्तर - [A] नरसिम्हादेव प्रथम
विवरण -

13 वीं शताब्दी के मध्य में निर्मित कोणार्क का सूर्य मंदिर भारत के ओडिशा राज्य में स्थित है । गंग राजवंश के महान शासक राजा नरसिम्हादेव प्रथम ने सूर्य मंदिर को 12 साल (1243 से 1255) की अवधि में निर्मित करवाया था ।

प्रश्‍न 146. किस ग्रुप के खून वाले व्यक्ति को ‘यूनीवर्सल डोनर’ कहा जाता है ।

[A] ए ग्रुप
[B] बी ग्रुप
[C] ओ ग्रुप
[D] ए बी ग्रुप
उत्तर - [C] ओ ग्रुप
विवरण -

‘ओ’ ग्रुप के खून वाले व्यक्ति को ‘यूनीवर्सल डोनर’ कहा जाता है क्योंकि वह ए बी तथा एबी सभी को आवश्यकता पड़ने पर खून दे सकते है । हालाकी खुन की कमी को देखते हुए कनाडा के वैज्ञानिकों ने खास तरह के बैक्टीरियल एंजाइम का उपयोग करके ब्लड ग्रुप A को यूनिवर्सल डोनर बना दिया है ।

प्रश्‍न 147. सूर्य के बाह्यतम परत को क्या कहते है ?

[A] किरीट (कोरोना)
[B] प्रकाश मण्डल
[C] वर्णमण्डल
[D] स्थलमण्डल
उत्तर - [A] किरीट (कोरोना)
विवरण -

सूर्य के धरातल ऊपरी मंडल को तीन भागों में विभाजित किया गया है - प्रकाशमंडल वर्णमंडल और कोरोना। सूर्य के धरातल को प्रकाशमंडल कहते हैं। प्रकाशमंडल के ऊपर एक आवरण के रूप में वर्णमंडल का विस्तार पाया जाता है जो सूर्य का वायुमण्डल है। कोरोना सूर्य के वायुमंडल का सबसे बाहरी आवरण है।

प्रश्‍न 148. राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2016 में अक्षय कुमार किस फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया ।

[A] रूस्तम
[B] बेबी
[C] एयरलिफ्ट
[D] नाम शबाना
उत्तर - [A] रूस्तम
विवरण -

64वें राष्‍ट्रीय फिल्‍म पुरस्‍कारों की घोषणा दिल्‍ली में की गई जिसमें अक्षय कुमार को 2016 में आई उनकी फिल्‍म 'रुस्‍तम' के लिए 'सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेता' चुना गया। यह फिल्‍म मुंबई के प्रसिद्ध नेवी अधिकारी के एम नानावती केस पर आधारित थी ।

प्रश्‍न 149. भारत का एकमात्र एसा जिला कौन सा है जिसकी सीमा चार राज्यों को स्पर्श करती है ?

[A] आगरा
[B] प्रयागराज
[C] सोनभद्र
[D] प्रतापगढ़
उत्तर - [C] सोनभद्र
विवरण -

सोनभद्र भारत के उत्तर प्रदेश राज्य का दूसरा सबसे बड़ा जिला है। सोनभद्र भारत का एकमात्र एसा जिला है जिसकी सिमा मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ झारखंड और बिहार राज्य को स्पर्श करती है । सोनभद्र जिले का क्षेत्रफल 6788 वर्ग किमी है । सोनभद्र जिला एक औद्योगिक क्षेत्र है और इसमें बॉक्साइट चूना पत्थर कोयला सोना आदि जैसे बहुत सारे खनिज पाए जाते हैं।

प्रश्‍न 150. ज्वालामुखी से सबसे अधिक कौन सी गैस निकलती है ।

[A] जलवाष्प
[B] हीलियम
[C] सल्फर डाइऑक्साइड
[D] कार्बन डाइऑक्साइड
उत्तर - [A] जलवाष्प
विवरण -

ज्वालामुखी से सबसे अधिक निकलने वाली गैस जल वाष्प (Water Vapor) है। इसके बाद कार्बन डाइऑक्साइड और सल्फर डाइऑक्साइड है। ज्वालामुखी (Volcano) एक छिद्र होता है जिससे होकर पृथ्वी के अत्यन्त तप्त गर्म लावा गैस जल एवं चट्टानों के टुकड़ों से युक्त पदार्थ पृथ्वी के धरातल पर आते हैं ।