GKT20 GKT20
Logo GKT20
© 2026 GKT20

सामान्य ज्ञान प्रश्‍न

GK Question

मॉक टेस्ट लगाएं
सामान्य ज्ञान (GK) सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPSC, SSC, बैंकिंग, रेलवे, NDA, CDS, पुलिस भर्ती, शिक्षक भर्ती, राज्य स्तरीय परीक्षाएँ एवं अन्य सरकारी परीक्षाओं में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह विषय विभिन्न क्षेत्रों जैसे इतिहास, भूगोल, राजनीति, विज्ञान, अर्थव्यवस्था, खेल, पुरस्कार, महत्वपूर्ण दिवस, भारतीय संस्कृति और करंट अफेयर्स से संबंधित होता है। सामान्य ज्ञान के महत्वपूर्ण विषय: ✅ इतिहास (History) – प्राचीन, मध्यकालीन और आधुनिक भारत ✅ भूगोल (Geography) – भारत और विश्व का भूगोल ✅ राजनीति (Polity) – भारतीय संविधान, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, संसद ✅ विज्ञान (Science) – भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीवविज्ञान ✅ अर्थव्यवस्था (Economy) – भारतीय अर्थव्यवस्था, बजट, योजनाएँ ✅ खेल (Sports) – ओलंपिक, क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन ✅ पुरस्कार एवं सम्मान (Awards & Honors) – नोबेल पुरस्कार, भारत रत्न, पद्म पुरस्कार ✅ प्रसिद्ध पुस्तकें एवं लेखक ✅ महत्वपूर्ण दिवस (Important Days & Dates) ✅ वर्तमान घटनाएँ (Current Affairs) यह प्रश्न संग्रह न केवल आपकी सामान्य ज्ञान संबंधी जानकारी को समृद्ध करेगा, बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी आपकी सहायता करेगा।
प्रश्‍न 651 से 700 कुल प्रश्‍न: 700

प्रश्‍न 651. मनुष्य में प्रोटीन का पाचन कहाँ से प्रारम्भ होता है?

[A] छोटी आंत
[B] बड़ी आंत
[C] अग्न्याशय
[D] आमाशय
उत्तर - [D] आमाशय
विवरण -

प्रोटीन पाचन की शुरुआत आमाशय में पेप्सिन से होती है जो ऑक्सीनेटिक ग्रंथियों की गैस्ट्रिक चीफ सेल्स द्वारा स्रावित होता है और यह केवल पेट के कम पीएच एन्वॉयर्नमेंट में ही सक्रिय होता है।

प्रश्‍न 652. नील मोहन को युट्यूब के नए सीईओ के रूप में कब चुना गया ?

[A] 16 फरवरी 2023
[B] 15 अगस्त 2023
[C] 1 मार्च 2023
[D] 18 अप्रेल 2023
उत्तर - [A] 16 फरवरी 2023
विवरण -

16 फरवरी 2023 को भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक नील मोहन को वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी CEO के रूप में चुना गया। उन्होंने सुसान वोजिकी का स्थान लिया है। इससे पहले मोहन यूट्यूब के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर के रूप में कार्यरत थे। नील मोहन वर्ष 2008 में गूगल से जुड़े थे और उन्हें वर्ष 2015 में यूट्यूब का चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर नियुक्त किया गया था। दुनिया नील मोहन को गूगल के 100 मिलियन डॉलर मैन के नाम से भी जानती है। नील मोहन ने लखनऊ के सेंट फ्रांसिस स्कूल से कक्षा नौ से 12 तक की पढ़ाई पूरी की थी।

प्रश्‍न 653. भारत की सबसे बड़ी जेल कौनसी है?

[A] पुजल केंद्रीय जेल
[B] येरवाड़ा केंद्रीय जेल
[C] तिहाड़ जेल
[D] नैनी केंद्रीय जेल
उत्तर - [C] तिहाड़ जेल
विवरण -

भारत की राजधानी दिल्ली में स्थित तिहाड़ जेल भारत की सबसे बड़ी जेल है। इतना ही नहीं यह दक्षिण एशिया की भी सबसे बड़ी जेल है। इस जेल को तिहाड़ आश्रम भी कहा जाता है। इस जेल की स्थापना 1957 में पंजाब राज्य द्वारा की गई। इस जेल को कई हिस्सों में बंटा गया है इसमें 9 सेंट्रल जेल शामिल हैं हर जेल में अलग अलग कैदी रहते हैं और कैदियों का बंटवारा उनके नाम लिंग क्राइम और सजा के आधार पर किया जाता है ।

प्रश्‍न 654. कौनसा पक्षी हैं जो पीछे की ओर उड़ सकता हैं ?

[A] हूपर हंस
[B] सनबर्ड
[C] इंडियन स्विफ्ट
[D] हमिंगबर्ड
उत्तर - [D] हमिंगबर्ड
विवरण -

हमिंगबर्ड एक ऐसी पक्षी है जो आगे पीछे दोनों ओर उड़ सकता है। हमिंगबर्ड (गुंजन पक्षी) सबसे छोटे पक्षियों का एक कुल है जिसे ट्रोकिलिडी कहते हैं। ये गुंजन या भिनभिनाने की आवाज निकालते हैं इसीलिए इन्हें "गुंजन पक्षी" कहा जाता है। पीछे की ओर उड़ने के साथ साथ यह एक जगह हवा में खड़ा भी हो सकता है जिसके कारण इसे हेलिकॉप्टर बर्ड भी कहा जाता है ।

प्रश्‍न 655. सूर्य और पृथ्वी के बीच की औसत दूरी (लगभग) कितनी है?

[A] 10 करोड़ 88 लाख किलोमीटर
[B] 18 करोड़ 86 लाख किलोमीटर
[C] 13 करोड़ 79 लाख किलोमीटर
[D] 14 करोड़ 96 लाख किलोमीटर
उत्तर - [D] 14 करोड़ 96 लाख किलोमीटर
विवरण -

पृथ्वी से सूर्य की औसत दूरी लगभग 14 करोड़ 96 लाख किलोमीटर है। सूर्य का प्रकाश पृथ्वी तक आने में 8.3 मिनट का समय लग जाता है। सूर्य हमारे सौर मंडल का सबसे बड़ा पिंड है और उसका व्यास लगभग 13 लाख 90 हज़ार किलोमीटर है। जो पृथ्वी से लगभग 109 गुना अधिक है।

प्रश्‍न 656. भारत की पहली जल विद्युत परियोजना कौन सी थी?

[A] कर्नाटक में शिवानासमुद्र
[B] तमिल नाडु में पइकारा
[C] आंध्रप्रदेश में निज़ामनगर
[D] केरल में पल्लिवासल
उत्तर - [A] कर्नाटक में शिवानासमुद्र
विवरण -

पहली जल विद्युत परियोजना कर्नाटक राज्य में कावेरी नदीपर शिवासमुद्रम स्थान पर है। शिवानासमुद्र जल विद्युत परियोजना 1902 में शुरू की गई। भारत मे पहला जल विद्युत शक्ति गृह 1897 में दार्जिलिंग पश्चिम बंगाल के सिद्रापोग मे स्थापित किया गया था।

प्रश्‍न 657. नीरज चोपड़ा का संबंध किस खेल से हैं?

[A] कबड्डी
[B] भाला फेंक
[C] क्रिकेट
[D] खोखो
उत्तर - [B] भाला फेंक
विवरण -

नीरज चोपड़ा का संबंध भला फेख खेल से हैं । नीरज चोपड़ा का जन्म 24 दिसम्बर 1997 पानीपत हरियाणा भारत में हुआ । नीरज चोपड़ा विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 पुरुषों की भाला फेंक फाइनल में 88.17 मीटर के बड़े थ्रो के साथ विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय व्यक्ति हे। इससे पहले नीरज ने 87.58 मीटर भाला फेंककर टोक्यो ओलंपिक 2021 में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा था ।

प्रश्‍न 658. शरीर के किस अंग में रक्त नहीं पहुंचता है ?

[A] लंग
[B] लिवर
[C] किडनी
[D] कार्निया
उत्तर - [D] कार्निया
विवरण -

आंख का कॉर्निया शरीर का एकमात्र हिस्सा है जहां रक्त की आपूर्ति होती है। यह सबसे तेजी से ठीक होने वाला मानव ऊतक भी है किसी भी प्रकार का घाव 24-36 घंटों के भीतर ठीक हो जाता है। यह सीधे हवा से ऑक्सीजन प्राप्त करता है। कॉर्निया में कई ऊतक और भाग होते हैं। इसमें एपिथेलियम नामक एक ऊतक मौजूद होता है। इस ऊतक की अपनी रक्त वाहिकाएं होती हैं और यह अपने पोषक तत्वों को खोए हुए संयोजी ऊतकों में केशिकाओं के रूप में लेता है।

प्रश्‍न 659. भारत के मिसाइल मैन के रूप में किसे जाना जाता है?

[A] होमी जहांगीर बाबा
[B] डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम
[C] डॉ. साराभाई
[D] जगदीश चंद्र बोस
उत्तर - [B] डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम
विवरण -

मिसाइल मैन के नाम से जाने जाने वाले ए.पी.जे. अब्दुल कलाम भारतीय मिसाइल प्रोग्राम के जनक कहे जाते हैं। एपीजे अब्दुल कलाम भारत के मिसाइल कार्यक्रम या भारतीय मिसाइल प्रौद्योगिकी के जनक हैं और उन्होंने 1974 में देश के पहले सफल परमाणु हथियार परीक्षण का नेतृत्व किया। वह एक वैज्ञानिक इंजीनियर और दूरदर्शी भी हैं जिन्होंने दुनिया को बेहतर बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया है। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम 2002 में भारत के 11वें राष्ट्रपति बने जहां उन्होंने अंतरिक्ष अन्वेषण और परमाणु अनुसंधान के साथ अपना काम जारी रखा साथ ही पूरे भारत में ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा सुधार और गरीबी उन्मूलन पर भी ध्यान केंद्रित किया।

प्रश्‍न 660. भगवान श्री कृष्ण का जन्म कहां हुआ था ?

[A] अयोध्या
[B] मथुरा
[C] काशी
[D] द्वारका
उत्तर - [B] मथुरा
विवरण -

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में मध्यरात्रि यानि 12 बजे रात को भारत के उत्तरप्रदेश राज्य के मथुरा में हुआ था। कृष्ण का जन्मदिन जन्माष्टमी के नाम से भारत नेपाल अमेरिका सहित विश्वभर में मनाया जाता है। कृष्ण माता देवकी और पिता वासुदेव की 8वीं संतान थे।

प्रश्‍न 661. किस फल में पानी की मात्रा सर्वाधिक होती है?

[A] तरबूज
[B] आम
[C] संतरे
[D] सेब
उत्तर - [A] तरबूज
विवरण -

तरबूज में पानी की मात्रा लगभग 92% तक होती है। तरबूज सबसे अधिक हाइड्रेटिंग फलों में से एक होता है तरबूज में विटामिन ए विटामिन सी और मैग्नीशियम जैसे कई पोषक तत्व होते हैं। वही आम में 83% तक पानी होता है । सेब का 86% हिस्सा पानी से बना होता है और संतरे में 87% तक जूस होता है ।

प्रश्‍न 662. आदिमानव ने सबसे पहले किस जानवर को पालतू पशु बनाया था?

[A] गाय
[B] घोड़ा
[C] कुत्ता
[D] भेस
उत्तर - [C] कुत्ता
विवरण -

आदिमानव ने सर्वप्रथम कुत्ते को पालतू पशु मध्य पाषाण काल में बनाया। मध्यपाषाण युग में लोग मुख्य रूप से पशुपालक थे । मनुष्यों ने इन पशुओं को चारा खिलाकर पालतू बनाया । इस युग को माइक्रोलिथ (Microlith) अथवा लधुपाषाण युग भी कहा जाता हैंं। मध्य पाषाण काल में पत्थर के बहुत छोटे औजार होते थे। मध्य पाषाण काल में लोग भोजन की तलाश में एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाते रहे। इसे खानाबदोश जीवनशैली कहा जाता है ।

प्रश्‍न 663. भारत में शीत मरूस्थल कौन सा है?

[A] जैसलमेर
[B] लद्दाख
[C] मेघालय
[D] दार्जिलिंग
उत्तर - [B] लद्दाख
विवरण -

भारत का शीत मरुस्थल हिमालय में स्थित है जो उत्तर में लद्दाख से लेकर दक्षिण में किन्नौर हिमाचल प्रदेश राज्य तक फैला हे। शीत मरुस्थल वे मरुस्थल हैं जिनमें अत्यधिक सर्दियाँ होती हैं। ये मरुस्थल आमतौर पर पहाड़ी इलाकों में पाए जाते हैं। यह मानसून से प्रभावित नहीं होता है क्योंकि यह हिमालय के वर्षा छाया क्षेत्र में स्थित है।

प्रश्‍न 664. सचिन तेंदुलकर को अर्जुन पुरस्कार किस वर्ष दिया गया था ?

[A] 1994
[B] 1990
[C] 2008
[D] 2017
उत्तर - [A] 1994
विवरण -

सचिन तेंदुलकर को वर्ष 1994 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था । सचिन तेंदुलकर भारत के पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर खिलाड़ी है । इनका जन्म 24 अप्रैल 1973 को मुंबई महाराष्ट्र भारत में हुआ था । सचिन तेंदुलकर को वर्ष 1997 में खेल रत्न से वर्ष 1998 में पद्मश्री से वर्ष 2008 में पद्म विभूषण से तथा वर्ष 2014 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था ।

प्रश्‍न 665. कौन सी दो टीमों ने पहला आधिकारिक अंतराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेला?

[A] इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया
[B] ऑस्ट्रेलिया और भारत
[C] संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा
[D] इंग्लैंड और वेस्ट इंडीज
उत्तर - [C] संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा
विवरण -

पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच 1844 में संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा के बीच खेला गया था. यह मैच 24 और 26 सितम्बर 1844 को न्यूयार्क के सेंट जॉर्ज क्रिकेट क्लब के मैदान पर खेला गया था. इस मैच में कनाडा की टीम 23 रनों से विजयी हुई थी

प्रश्‍न 666. इलोन मस्क ने Twitter को कितने में खरिदा ?

[A] 44 अरब डालर
[B] 20 अरब डालर
[C] 55 अरब डालर
[D] 25 अरब डालर
उत्तर - [A] 44 अरब डालर
विवरण -

Twitter एक बहुत बड़ा सोशल मीडिया प्लेटफार्म है । ट्विटर की स्थापना मार्च 2006 में जैक डोरसी नूह ग्लास बिज़ स्टोन और इवान विलियम्स सहित संस्थापकों के एक समूह द्वारा की गई थी और बाद में उसी वर्ष जुलाई में लॉन्च किया गया था। अक्टूबर 2022 में टेस्ला के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) ने ट्विटर (Twitter) को 44 अरब डालर में को खरीदा।

प्रश्‍न 667. जिले का सर्वोच्च प्रशासनिक अधिकारी कोन होता है ?

[A] DM
[B] SDM
[C] SMO
[D] SDO
उत्तर - [A] DM
विवरण -

जिले का सर्वोच्च प्रशासनिक अधिकारी DM होता है । DM का फूल फॉर्म District Magistrate होता है । डीएम का पद जिला स्तर पर सबसे बड़ा पद होता है जिसका पूरे जिले के अधिकारियों पर नियंत्रण होता है। जबकि SDM यानी SUB DIVISIONAL MAGISTRATE जिले के उपखंडों का काम देखता है।

प्रश्‍न 668. कर्क रेखा भारत के कितने राज्यों से होकर गुजरती है ?

[A] 8
[B] 7
[C] 9
[D] 5
उत्तर - [A] 8
विवरण -

कर्क रेखा भारत से होकर जाने वाला एकमात्र अक्षांश मार्ग है। कर्क रेखा भारत के आठ राज्यों से होकर गुजरती है यह राज्य है गुजरात राजस्थान मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ झारखंड पश्चिम बंगाल त्रिपुरा तथा मिजोरम है। 17 देशों 3 महाद्वीपों 6 जल निकायों के माध्यम से कर्क रेखा गुजरती है। माही नदी भारत की एकमात्र नदी है जो कर्क रेखा को दो बार काटती है।

प्रश्‍न 669. मुगल वंश का संस्थापक कौन था?

[A] अकबर
[B] हुमायूं
[C] शेरशाह
[D] बाबर
उत्तर - [D] बाबर
विवरण -

बाबर मुगल वंश का संस्थापक था। वह मध्य एशिया स्थित फरगना का शासक था। मुगल साम्राज्य की स्थापना बाबर ने 1526 में की थी। बाबर का जन्म 14 फरवरी 1483 में फरगाना में हुआ था बाबर के चार पुत्र थे हुमायूं कामरान असकरी तथा हिंदाल।

प्रश्‍न 670. कोयले और पेट्रोलियम किस प्रकार की चट्टानों में पाए जाते हैं?

[A] अवसादी
[B] आग्नेय
[C] ग्रेनाइट
[D] कायांतरित
उत्तर - [A] अवसादी
विवरण -

परतदार या अवसादी चट्टानों में कोयला एवं पेट्रोलियम पाया जाता है। अवसादी चट्टानें अवसाद समेकन और तलछट के संघनन से बनती हैं। इसलिए वे अलग-अलग आकार के स्तरित या स्तरीकृत होते हैं। अवसादी चट्टानों में वनस्पति एवं जीव-जन्तुओं के जीवाश्म पाए जाते हैं। साथ ही इन चट्टानों में लौह-अयस्क खनिज तेल फॉस्फेट कोयला एवं सीमेंट बनाने की चट्टान आदि पाई जाती हैं।

प्रश्‍न 671. भारतीय योजना आयोग की स्थापना किस वर्ष में हुई थी ?

[A] 1968 में
[B] 1950 में
[C] 1955 में
[D] 1948 में
उत्तर - [B] 1950 में
विवरण -

1950 में योजना आयोग की स्थापना की गई थी। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू योजना आयोग के प्रथम अध्यक्ष थे। भारत के प्रधान मंत्री योजना आयोग के पदेन पदात् अध्यक्ष होते हैं। 01 जनवरी 2015 से योजना आयोग को नीति आयोग के रूप में जाना जाता है। प्रधानमंत्री नीति आयोग के पदेन अध्यक्ष भी हैं।

प्रश्‍न 672. भारत का सबसे बड़ा विद्यालय किस राज्य में स्थित है?

[A] उत्तर प्रदेश
[B] राजस्थान
[C] मध्य प्रदेश
[D] गुजरात
उत्तर - [A] उत्तर प्रदेश
विवरण -

भारत का ही नहीं बल्की विश्व का सबसे बड़ा विद्यालय उत्तर प्रदेश राज्य के लखनऊ शहर में स्थित है। इस स्कूल का नाम City Montessori School है जो कि प्री-स्कूल से 12वीं कक्षा तक शिक्षा प्रदान करता है। दुनिया के इस सबसे बड़े स्कूल का नाम Guinness World of Records में दर्ज है जिसके मुताबिक साल 2019 में यहां पढ़ने वाले बच्चों की संख्या 55547 थी।

प्रश्‍न 673. भारत में इनमें से किसको किसान के लिए जुआ कहा जाता है?

[A] खेती को
[B] पशुपालन को
[C] मानसून को
[D] मोसम को
उत्तर - [C] मानसून को
विवरण -

भारत में विभिन्न प्रकार का मानसून पाया जाता है एवं भारत में कृषि मानसूनी वर्षा पर अधिक निर्भर है। जिस साल वर्षा पर्याप्त नियमित एवं समय पर हो जाती है उस वर्ष किसान की फसल की पैदावार भी अच्छी होती है किन्तु जब वर्षा कम होती है या समय पर नहीं होती तो किसान की फसल नष्ट हो जाती है। इसी कारण से भारत में मानसून को किसान का जुआ कहा जाता हैं।

प्रश्‍न 674. पहला नेशनल क्रिएटर्स अवार्ड कब आयोजित किया गया।

[A] 8 मार्च 2024 को
[B] 8 मार्च 2023 को
[C] 8 मार्च 2022 को
[D] 8 मार्च 2020 को
उत्तर - [A] 8 मार्च 2024 को
विवरण -

नेशनल क्रिएटर्स अवार्ड शो भारत के अच्छे कंटेंट क्रिएटर्स को सम्मानित करने के लिए आयोजित किया गया। पहला नेशनल क्रिएटर्स अवार्ड 8 मार्च 2024 को भारत मंडपम नई दिल्ली में आयोजित किया गया। इस दौरान पीएम मोदी ने 20 श्रेणियों के योग्य विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इन विजेताओं का फैसला जनता द्वारा किये गये वोटों के आधार पर किया गया ।

प्रश्‍न 675. टेलीफोन का आविष्कार किसने किया था?

[A] अलेक्जेंडर ग्राहम बेल
[B] एकरमैन
[C] थॉमस एल्वा एडिसन
[D] अलेक्जेंडर विलियम
उत्तर - [A] अलेक्जेंडर ग्राहम बेल
विवरण -

अलेक्जेंडर बेल कनाडाई-अमेरिकी आविष्कारक वैज्ञानिक और इंजीनियर थे। पहले व्यावहारिक टेलीफोन का पेटेंट कराने का श्रेय इन्हें ही जाता है। अलेक्जेंडर ग्राहम बेल ने 1876 में टेलीफोन का आविष्कार किया था।

प्रश्‍न 676. रोटी कौन सी गैस के कारण फूलती है ?

[A] नाइट्रोजन
[B] कार्बन डाइऑक्साइड
[C] हाइड्रोजन
[D] ऑक्सीजन
उत्तर - [B] कार्बन डाइऑक्साइड
विवरण -

रोटी कार्बन डाइऑक्साइड गैस के कारण फूलती है। जब हम आटे में पानी मिलाकर उसे गूंथते हैं तब गेहूं में शामिल प्रोटीन से एक लचीली परत बन जाती है। इसे लासा या ग्‍लूटेन कहते हैं और इसकी खासियत यह होती है कि वो अपने अंदर कार्बन डाईऑक्‍साइड सोख लेती है। अब कार्बन डाईऑक्‍साइड की वजह से आटा गूंथने के बाद फूला रहता है और रोटी को सेंकने पर लासा के भीतर मौजूद कार्बन डाईऑक्साइड बाहर निकल कर फैलने की कोशिश करती है। इसी प्रक्रिया में वो रोटी के ऊपरी भाग को फुला देती है।

प्रश्‍न 677. नालंदा विश्वविद्यालय किस राज्य में स्थित है ?

[A] उत्तर प्रदेश
[B] मध्य प्रदेश
[C] बिहार
[D] राजस्थान
उत्तर - [C] बिहार
विवरण -

नालंदा विश्वविद्यालय भारत के बिहार राज्य में स्थित है । नालंदा एक प्रशंसित महाविहार था जो भारत में मगध (आधुनिक बिहार) के प्राचीन साम्राज्य में एक बड़ा बौद्ध मठ था। नालंदा की स्थापना गुप्त साम्राज्य युग के दौरान हुई थी और इसे कई भारतीय और जावानीस संरक्षकों - बौद्ध और गैर-बौद्ध दोनों का समर्थन प्राप्त था। 1193 में नालंदा विश्वविद्यालय को इस्लामी कट्टरपंथी बख्तियार खिलजी एक तुर्क ने नष्ट कर दिया था।

प्रश्‍न 678. भारत पर पहला सफल विदेशी आक्रमण किस देश ने किया था ?

[A] ईरान
[B] चीन
[C] ब्रिटेन
[D] सऊदी अरब
उत्तर - [A] ईरान
विवरण -

भारत पर पहला सफल विदेशी आक्रमण ईरान के हखमनी वंश से ताल्लुक रखने वाले दारा प्रथम ने किया था । ईरानी आक्रमण के बाद मकदूनिया(मेसीडोनिया) निवासी सिकन्दर का आक्रमण भारत पर हुआ।

प्रश्‍न 679. भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की स्थापना किस वर्ष में की गई थी?

[A] 15 अगस्त 1956
[B] 5 जून 1956
[C] 11 नवंबर 1956
[D] 1 सितंबर 1956
उत्तर - [D] 1 सितंबर 1956
विवरण -

भारतीय जीवन बीमा निगम की स्थापना 1 सितंबर 1956 को हुई थी जब भारतीय संसद ने भारतीय जीवन बीमा अधिनियम पारित किया था । भारतीय जीवन बीमा निगम भारत राज्य स्वामित्व वाला बीमा समूह और निवेश निगम है जो भारत सरकार के स्वामित्व में है।

प्रश्‍न 680. निम्नलिखित में से कौन सा भारत का सर्वोच्च सैन्य पुरस्कार हैं।

[A] अशोक चक्र
[B] महावीर चक्र
[C] परमवीर चक्र
[D] इनमें से कोई नहीं
उत्तर - [C] परमवीर चक्र
विवरण -

परमवीर चक्र सैन्य सेवाओं में सर्वोच्च वीरता पुरुस्कार है। इसकी शुरुआत 26 जनवरी 1950 में हुई थी। सबसे पहले मेजर सोमनाथ शर्मा को परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था।

प्रश्‍न 681. आतंकवाद विरोधी दिवस किस दिन मनाया जाता है ?

[A] 21 मई को
[B] 11 जून को
[C] 29 जनवरी को
[D] 31 मार्च को
उत्तर - [A] 21 मई को
विवरण -

प्रती वर्ष 21 मई को आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया जाता है । युवाओं को आतंकवाद और मानव पीड़ा और जीवन पर इसके प्रभाव के बारे में ज्ञान प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस भारत में हर साल 21 मई को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।

प्रश्‍न 682. मोबाइल फोन पर “भारत का पहला डिजिटल बैंक” का शुभारंभ किस बैंक ने किया है ?

[A] एचडीएफसी
[B] भारतीय स्टेट बैंक
[C] बैंक ऑफ इंडिया
[D] आईसीसीआई
उत्तर - [D] आईसीसीआई
विवरण -

मोबाइल फोन पर “भारत का पहला डिजिटल बैंक” का शुभारंभ आईसीसीआई बैंक ने किया । उपयोगकर्ता देश के किसी भी बैंक खाते से इसमें धनराशि जमा कर सकते हैं और तुरंत लेन-देन शुरू कर सकते हैं। इसके लिए किसी दस्तावेज़ या शाखा में जाने की आवश्यकता नहीं है

प्रश्‍न 683. हमारे सौरमंडल का सबसे छोटा ग्रह कौन सा है?

[A] बृहस्पति
[B] मंगल
[C] शुक्र
[D] बुध
उत्तर - [D] बुध
विवरण -

बुध ग्रह हमारे सौरमंडल के आठ ग्रहों में सबसे छोटा और सूर्य का सबसे निकटतम ग्रह है। इसका परिक्रमण काल लगभग 88 दिन है। बुध एक चट्टानी ग्रह है जिसे स्थलीय ग्रह के रूप में भी जाना जाता है।

प्रश्‍न 684. पेरिस ओलंपिक 2024 का आयोजन कब से कब तक हुआ?

[A] 26 जनवरी से 10 अगस्त तक
[B] 26 मार्सेच 21 अगस्त तक
[C] 27 जुलाई से 11 सितंबर तक
[D] 26 जुलाई से 11 अगस्त तक
उत्तर - [D] 26 जुलाई से 11 अगस्त तक
विवरण -

पेरिस ओलंपिक 2024 का आयोजन 26 जुलाई से 11 अगस्त तक हुआ। इसमें कुल 10500 एथलीट्स ने हिस्सा लिया। भारत ने पेरिस 2024 ओलंपिक में छह पदक जीते जिसमें एक रजत और पांच कांस्य शामिल रहे। अमेरिकी एथलीटों ने 40 गोल्ड के साथ कुल 126 मेडल जीते वहीं चीन ने कुल 91 मेडल जीते ।

प्रश्‍न 685. खाद्यान्नों की कृषि सर्वप्रथम प्रारंभ हुई थी

[A] नवपाषाण काल में
[B] मध्यपाषाण काल में
[C] पुरापाषाण काल में
[D] प्रोटोएतिहासिक काल में
उत्तर - [A] नवपाषाण काल में
विवरण -

नवपाषाण काल (Neolithic Age) मानव इतिहास का वह महत्वपूर्ण चरण है जब मनुष्यों ने शिकार और खाद्य संग्रहण से कृषि की ओर कदम बढ़ाया। इस काल में कृषि का विकास हुआ और मनुष्यों ने स्थिर निवास प्रारंभ किया। नवपाषाण काल की शुरुआत लगभग 10000 साल पहले हुई थी और इस दौरान मानव ने मिट्टी से बने बर्तनों कृषि उपकरणों और पशुपालन में उन्नति की।

प्रश्‍न 686. विक्रम संवत के अनुसार हिंदू नव वर्ष कब मनाया जाता है?

[A] चैत्र शुक्ल प्रतिपदा
[B] मकर संक्रांति
[C] दीपावली
[D] होली
उत्तर - [A] चैत्र शुक्ल प्रतिपदा
विवरण -

हिन्दुओं का नव वर्ष चैत्र नव रात्रि के प्रथम दिन अर्थात् वर्ष प्रतिपदा एवं गुड़ी पड़वा पर प्रत्येक वर्ष विक्रम संवत के अनुसार चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से आरम्भ होता है। यह दिन वसंत ऋतु के आरंभ का प्रतीक होता है । मान्यता है कि इसी दिन ब्रह्माजी ने सृष्टि का निर्माण किया था। यह दिन न केवल धार्मिक बल्कि सांस्कृतिक रूप से भी महत्वपूर्ण है।

प्रश्‍न 687. भारत में सबसे पहले सूर्य किस राज्य में निकलता है?

[A] महाराष्ट्र
[B] अरुणाचल प्रदेश
[C] तमिलनाडु
[D] गुजरात
उत्तर - [B] अरुणाचल प्रदेश
विवरण -

भारत में सबसे पहले सूर्य अरुणाचल प्रदेश राज्य में निकलता है। अरुणाचल प्रदेश भारत का सबसे पूर्वी राज्य है। इसका मतलब है कि यह देश का वह हिस्सा है जो पृथ्वी के घूर्णन के पथ पर सबसे पहले सूर्य के सामने आता है। अरुणाचल प्रदेश के डोंग गांव में सूर्य की पहली किरणें पड़ती हैं।अरुणाचल का अर्थ है 'सूर्योदय का देश'।

प्रश्‍न 688. वेदों की ओर लौटो का नारा किसने दिया था?

[A] महात्मा गांधी
[B] स्वामी विवेकानंद
[C] स्वामी दयानंद सरस्वती
[D] राजा राममोहन राय
उत्तर - [C] स्वामी दयानंद सरस्वती
विवरण -

स्वामी दयानंद सरस्वती ने 19वीं सदी में भारत में आर्य समाज की स्थापना की थी और इसी दौरान उन्होंने "वेदों की ओर लौटो" का नारा दिया था। स्वामी दयानंद सरस्वती का मानना था कि वेद ही हिंदू धर्म का मूल ग्रंथ है और इनमें सभी सत्य निहित हैं। उन्होंने लोगों को वेदों की ओर लौटने और उनमें बताए गए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने वेदों में बताए गए समानता और न्याय के सिद्धांतों को आधार बनाकर समाज में व्याप्त कुरीतियों जैसे कि जातिवाद छुआछूत और बाल विवाह का विरोध किया। "वेदों की ओर लौटो" का नारा भारतीय समाज में एक महत्वपूर्ण मोड़ था। इस नारे ने लोगों को अपने धर्म और संस्कृति के मूल्यों को फिर से खोजने के लिए प्रेरित किया। स्वामी दयानंद सरस्वती के प्रयासों से भारत में सामाजिक सुधारों की एक नई लहर आई।

प्रश्‍न 689. महाशिवरात्रि कब मनाई जाती है?

[A] फाल्गुन मास की कृष्ण चतुर्दशी
[B] चैत्र मास की शुक्ल अष्टमी
[C] श्रावण मास की पूर्णिमा
[D] कार्तिक मास की अमावस्या
उत्तर - [A] फाल्गुन मास की कृष्ण चतुर्दशी
विवरण -

महाशिवरात्रि हिंदू धर्म में भगवान शिव को समर्पित एक महत्वपूर्ण पर्व है। यह फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है जो आमतौर पर फरवरी या मार्च में पड़ती है। इस दिन भक्त भगवान शिव की आराधना व्रत और रात्रि जागरण करते हैं। महाशिवरात्रि आध्यात्मिकता भक्ति और शिवतत्व की उपासना का पर्व है जिसे पूरे भारत में हर्षोल्लास से मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इसी वजह से इस तिथि को महाशिवरात्रि के रूप में मनाया जाता है।

प्रश्‍न 690. गीता रहस्य ग्रंथ किसके द्वारा लिखा गया है?

[A] बाल गंगाधर तिलक
[B] रवींद्रनाथ टैगोर
[C] महात्मा गांधी
[D] स्वामी विवेकानंद
उत्तर - [A] बाल गंगाधर तिलक
विवरण -

गीता रहस्य ग्रंथ बाल गंगाधर तिलक द्वारा लिखा गया है। यह ग्रंथ भगवद गीता का एक दार्शनिक और व्याख्यात्मक अध्ययन है जिसमें तिलक ने कर्मयोग की व्याख्या करते हुए निष्काम कर्म पर जोर दिया है। उन्होंने इसे मांडले जेल (बर्मा) में अपनी कैद के दौरान लिखा था।

प्रश्‍न 691. भारतीय सेना को कितने भागों में बाँटा गया है ?

[A] चार
[B] पाँच
[C] तीन
[D] दौ
उत्तर - [C] तीन
विवरण -

भारतीय सेना (Indian Army) को मुख्य रूप से तीन प्रमुख भागों में बाँटा गया है: भारतीय थल सेना (Indian Army) – यह भूमि आधारित सैन्य बल है और इसका मुख्य कार्य भूमि पर रक्षा एवं संचालन करना होता है। भारतीय नौसेना (Indian Navy) – यह समुद्री रक्षा के लिए जिम्मेदार होती है और जल-आधारित युद्ध अभियानों को संचालित करती है। भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) – यह वायु क्षेत्र में सुरक्षा प्रदान करने और हवाई अभियानों को संचालित करने के लिए उत्तरदायी होती है। इन तीनों बलों के अलावा भारतीय सशस्त्र बलों में कुछ अर्धसैनिक और विशेष बल भी शामिल हैं जैसे: असम राइफल्स (Assam Rifles) स्पेशल फ्रंटियर फोर्स (SFF) राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard) इसके अलावा भारतीय सेना को विभिन्न कमानों (Commands) और रेजिमेंट्स में भी विभाजित किया गया है जो संचालन को सुचारू रूप से संचालित करने में मदद करते हैं।

प्रश्‍न 692. भारत और चीन का प्रथम युद्ध कब हुआ ?

[A] 20 अक्टूबर 1962
[B] 20 दिसम्बर 1962
[C] 20 मार्च 1962
[D] 20 सितंबर 1962
उत्तर - [A] 20 अक्टूबर 1962
विवरण -

भारत और चीन का प्रथम युद्ध 20 अक्टूबर 1962 में हुआ था। इस युद्ध को भारत चीन सीमा विवाद के रूप में भी जाना जाता है, चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने लद्दाख में और मैकमोहन रेखा के पार भारत पर आक्रमण किया। चीन ने भारत के फॉरवर्ड पॉलिसी (भारत द्वारा सीमा पर चौकियाँ बनाने) का विरोध किया।

प्रश्‍न 693. ब्लूटूथ का नाम किस राजा के नाम पर रखा गया है?

[A] राजा अल्फ्रेड द ग्रेट
[B] राजा अशोक महान
[C] राजा अलेक्ज़ेंडर महान
[D] राजा हेराल्ड ब्लूटूथ
उत्तर - [D] राजा हेराल्ड ब्लूटूथ
विवरण -

ब्लूटूथ एक वायरलेस तकनीक है, जो मोबाइल, लैपटॉप, स्पीकर जैसे डिवाइसों को बिना तार के जोड़ती है। इसका नाम 10वीं सदी के डेनमार्क और नॉर्वे के राजा हैराल्ड ब्लूटूथ के नाम पर रखा गया है। राजा हैराल्ड ने बिखरे हुए राज्यों को एकजुट किया था, जैसे ब्लूटूथ अलग-अलग डिवाइसों को जोड़ता है। इसी सोच से इसका नाम Bluetooth पड़ा। यह तकनीक पहली बार 1999 में इस्तेमाल हुई और आज लगभग हर स्मार्ट डिवाइस में मौजूद है।

प्रश्‍न 694. भारत का एकमात्र तैरता हुआ डाकघर कहाँ स्थित है?

[A] मुंबई
[B] कोलकाता
[C] चेन्नई
[D] श्रीनगर
उत्तर - [D] श्रीनगर
विवरण -

भारत का एकमात्र तैरता हुआ डाकघर श्रीनगर (कश्मीर) के डल झील में स्थित है। यह एक हाउसबोट पर बना डाकघर है, जिसे पश्चिमी किनारे पर नेहरू पार्क के पास बांधा गया है । अंग्रेज़ों के ज़माने से ही यह डाकघर एक मोबाइल सेवा के तौर पर 1953 से संचालित था, और 2011 में इसे “Floating Post Office” के रूप में आधिकारिक रूप से लॉन्च किया गया था । यहाँ नियमित डाक (पत्र, पार्सल), बैंकिंग, philately संग्रहालय, इंटरनेट व अंतर्राष्ट्रीय कॉल जैसी सुविधाएँ उपलब्ध हैं ।

प्रश्‍न 695. परमाणु हथियारों में प्रयुक्त होने वाले यूरेनियम का सर्वाधिक भंडार किस देश में पाया जाता है?

(Which country has the largest reserves of uranium used in nuclear weapons?)

[A] रूस (Russia)
[B] कनाडा (Canada)
[C] कजाखस्तान (Kazakhstan)
[D] ऑस्ट्रेलिया (Australia)
उत्तर - [D] ऑस्ट्रेलिया (Australia)
विवरण -

दुनिया में यूरेनियम का सबसे बड़ा भंडार ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है। यूरेनियम का उपयोग मुख्य रूप से परमाणु ऊर्जा उत्पादन तथा परमाणु हथियारों के निर्माण में किया जाता है। ऑस्ट्रेलिया के पास विश्व के कुल ज्ञात यूरेनियम भंडार का लगभग एक-तिहाई हिस्सा है, इसलिए इसे यूरेनियम संसाधनों के मामले में सबसे समृद्ध देश माना जाता है।

(The largest known reserves of uranium in the world are found in Australia. Uranium is mainly used for nuclear power generation and the production of nuclear weapons. Australia holds a significant portion of the world's known uranium resources, making it the leading country in terms of uranium reserves.)

प्रश्‍न 696. 'सफेद सोना' (White Gold) के नाम से प्रसिद्ध 'लिथियम' का दुनिया में सबसे बड़ा भंडार किस देश में पाया जाता है?

(In which country is the world’s largest reserve of lithium, known as “White Gold,” found?)

[A] चीन (China)
[B] दक्षिण अमेरिका (South America)
[C] भारत (India)
[D] रूस (Russia)
उत्तर - [B] दक्षिण अमेरिका (South America)
विवरण -

दुनिया में लिथियम का सबसे बड़ा ज्ञात भंडार दक्षिण अमेरिकी देश चिली में स्थित है। लिथियम को इसके उच्च आर्थिक मूल्य और चांदी जैसी चमक के कारण 'सफेद सोना' कहा जाता है। इसका मुख्य उपयोग इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) की बैटरी, स्मार्टफोन और लैपटॉप की रिचार्जेबल बैटरी बनाने में किया जाता है। चिली, अर्जेंटीना और बोलिविया के क्षेत्र को 'लिथियम ट्रायंगल' कहा जाता है, जहाँ दुनिया का अधिकांश लिथियम मौजूद है।

(The largest known reserves of lithium in the world are located in the South American country of Chile. The Salar de Atacama region in Chile is a major center for lithium production, where vast amounts of lithium exist in the form of brine (saltwater). Lithium is often referred to as “white gold” due to its high economic value and its silvery appearance. It is mainly used in manufacturing rechargeable batteries for electric vehicles (EVs), smartphones, and laptops. The region encompassing Chile, Argentina, and Bolivia is known as the “Lithium Triangle,” which holds a significant portion of the world’s lithium resources)

प्रश्‍न 697. सौरमंडल का वह कौन सा एकमात्र ग्रह है, जिसे अगर पानी के किसी विशाल टब में डाल दिया जाए, तो वह डूबेगा नहीं बल्कि तैरने लगेगा?

(Which is the only planet in the solar system that, if placed in a giant tub of water, would not sink but float?)

[A] बृहस्पति (Jupiter)
[B] शनि (Saturn)
[C] शुक्र (Venus)
[D] मंगल (Mars)
उत्तर - [B] शनि (Saturn)
विवरण -

सौरमंडल का छठा ग्रह शनि (Saturn) आकार में तो बहुत विशाल है, लेकिन इसका घनत्व (Density) पानी से भी कम है। इसका मतलब है कि शनि मुख्य रूप से हाइड्रोजन और हीलियम जैसी गैसों से बना है। यदि आप कल्पना करें कि ब्रह्मांड में पानी का कोई इतना बड़ा महासागर हो जिसमें शनि को डाला जा सके, तो यह पत्थर की तरह डूबने के बजाय एक गेंद की तरह सतह पर तैरता रहेगा। इसके शानदार छल्ले (Rings) और कम घनत्व इसे ब्रह्मांड का सबसे अनोखा ग्रह बनाते हैं।

(Saturn, the sixth planet of the solar system, is extremely large in size, but its density is actually lower than that of water. This means it is mainly composed of gases like hydrogen and helium. If we imagine an enormous ocean in space big enough to hold Saturn, it would not sink like a solid object—instead, it would float on the surface like a ball. Its magnificent rings and low density make it one of the most unique planets in the universe.)

प्रश्‍न 698. भारत का वह कौन सा रहस्यमयी मंदिर है, जिसके 70 भारी-भरकम खंभों में से एक खंभा (Pillar) हवा में लटका हुआ है और जमीन को नहीं छूता?

(Which is that mysterious temple in India, out of whose 70 heavy pillars, one pillar hangs in the air and does not touch the ground?)

[A] कोणार्क सूर्य मंदिर (Konark Sun Temple)
[B] लेपाक्षी मंदिर (Lepakshi Temple)
[C] मीनाक्षी मंदिर (Meenakshi Temple)
[D] खजुराहो मंदिर (Khajuraho Temple)
उत्तर - [B] लेपाक्षी मंदिर (Lepakshi Temple)
विवरण -

आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में स्थित लेपाक्षी मंदिर (जिसे वीरभद्र मंदिर भी कहते हैं) प्राचीन भारतीय इंजीनियरिंग का एक ऐसा चमत्कार है जिसे आज का विज्ञान भी नहीं समझ पाया है। इस मंदिर के प्रांगण में कुल 70 विशाल पत्थर के खंभे हैं। इनमें से एक खंभा ऐसा है जो छत से तो जुड़ा है, लेकिन फर्श से करीब आधा इंच ऊपर हवा में लटका रहता है। लोग अक्सर इस खंभे के नीचे से कपड़ा, कागज या दुपट्टा निकाल कर देखते हैं कि क्या यह सच में हवा में है। ब्रिटिश शासन के दौरान एक अंग्रेज इंजीनियर ने इसे हिलाने की कोशिश की थी ताकि वह इसका रहस्य जान सके, लेकिन जैसे ही खंभा हिला, पूरे मंदिर का ढांचा हिलने लगा, जिससे वह डर गया। आज भी यह एक अनसुलझा रहस्य है कि यह बिना किसी आधार के पूरे मंदिर का संतुलन कैसे बनाए हुए है।

(Located in the Anantapur district of Andhra Pradesh, the Lepakshi Temple (also known as the Veerabhadra Temple) is a marvel of ancient Indian engineering that even modern science has failed to explain. There are 70 massive stone pillars in this temple. Among them, one particular pillar is attached to the ceiling but remains suspended about half an inch above the floor. Devotees and tourists often pass a cloth, paper, or dupatta under the pillar to confirm it is truly hanging in the air. During British rule, an English engineer tried to move it to uncover its secret, but as soon as the pillar moved, the entire temple structure began to shake, forcing him to stop. To this day, it remains an unsolved mystery how this hanging pillar maintains the balance of the entire structure without any ground support.)

प्रश्‍न 699. अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की माप 'बैरल' (Barrel) में की जाती है, तो बताइए 1 बैरल में कुल कितने लीटर तेल होता है?

(In the international market, crude oil is measured in 'Barrels'. So, how many liters of oil are there in 1 Barrel?)

[A] 121 लीटर (121 Liters)
[B] 159 लीटर (159 Liters)
[C] 180 लीटर (180 Liters)
[D] 200 लीटर (200 Liters)
उत्तर - [B] 159 लीटर (159 Liters)
विवरण -

अंतर्राष्ट्रीय मानक के अनुसार, 1 बैरल कच्चे तेल में लगभग 158.987 लीटर, यानी मोटे तौर पर 159 लीटर तेल होता है। 'बैरल' शब्द की शुरुआत 19वीं सदी में अमेरिका के पेंसिल्वेनिया तेल क्षेत्रों से हुई थी, जहाँ तेल को लकड़ी के ढोल (Barrels) में भरकर ले जाया जाता था। आज भले ही तेल पाइपलाइनों और टैंकरों से आता है, लेकिन कीमत तय करने की इकाई आज भी 'बैरल' ही है।

(According to international standards, 1 barrel of crude oil contains exactly 158.987 liters, or roughly 159 liters. The term 'Barrel' originated in the 19th century in the oil fields of Pennsylvania, USA, where oil was transported in wooden drums. Although oil is now transported through pipelines and massive tankers, the 'Barrel' remains the standard unit for pricing.)

प्रश्‍न 700. मानव शरीर की वह कौन सी एकमात्र हड्डी (Bone) है, जो किसी दूसरी हड्डी से जुड़ी हुई नहीं होती और पूरी तरह स्वतंत्र रूप से तैरती है?

(Which is the only bone in the human body that is not connected to any other bone and floats completely independently?)

[A] स्टिरप हड्डी (Stirrup Bone / Stapes)
[B] हायोइड हड्डी (Hyoid Bone)
[C] टेलबोन (Tailbone / Coccyx)
[D] कॉलर बोन (Clavicle)
उत्तर - [B] हायोइड हड्डी (Hyoid Bone)
विवरण -

हमारे कंकाल (Skeleton) में लगभग सभी 206 हड्डियां आपस में जोड़ों (Joints) के जरिए एक-दूसरे से जुड़ी होती हैं। लेकिन गले में, जीभ के ठीक नीचे स्थित हायोइड हड्डी (Hyoid Bone) इसका एकमात्र अपवाद है। 'U' आकार की यह छोटी सी हड्डी किसी भी दूसरी हड्डी से सीधे तौर पर नहीं जुड़ती, बल्कि मांसपेशियों (Muscles) और लिगामेंट्स (Ligaments) के सहारे गले में स्वतंत्र रूप से लटकी या तैरती रहती है। इसका सबसे मुख्य काम हमारी जीभ को सपोर्ट देना और हमें साफ-साफ बोलने और खाना निगलने में मदद करना है। अगर यह हड्डी न हो, तो इंसानों के लिए बोलना नामुमकिन जैसा हो जाएगा। साइंस की दुनिया में इसे 'Floating Bone' या 'Isolated Bone' भी कहा जाता है।

(In our skeleton, almost all 206 bones are interconnected through joints. However, the Hyoid Bone, located in the neck just beneath the base of the tongue, is the sole exception. This small 'U'-shaped bone does not directly connect to any other bone in the body. Instead, it is suspended or floats independently, held in place only by muscles and ligaments. Its primary function is to support the tongue, enabling humans to speak clearly and swallow food properly. Without this unique bone, human speech would be practically impossible. In the scientific world, it is often referred to as the 'Floating Bone' or 'Isolated Bone'.)