सामान्य ज्ञान (GK) सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPSC, SSC, बैंकिंग, रेलवे, NDA, CDS, पुलिस भर्ती, शिक्षक भर्ती, राज्य स्तरीय परीक्षाएँ एवं अन्य सरकारी परीक्षाओं में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह विषय विभिन्न क्षेत्रों जैसे इतिहास, भूगोल, राजनीति, विज्ञान, अर्थव्यवस्था, खेल, पुरस्कार, महत्वपूर्ण दिवस, भारतीय संस्कृति और करंट अफेयर्स से संबंधित होता है। सामान्य ज्ञान के महत्वपूर्ण विषय: ✅ इतिहास (History) – प्राचीन, मध्यकालीन और आधुनिक भारत ✅ भूगोल (Geography) – भारत और विश्व का भूगोल ✅ राजनीति (Polity) – भारतीय संविधान, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, संसद ✅ विज्ञान (Science) – भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीवविज्ञान ✅ अर्थव्यवस्था (Economy) – भारतीय अर्थव्यवस्था, बजट, योजनाएँ ✅ खेल (Sports) – ओलंपिक, क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन ✅ पुरस्कार एवं सम्मान (Awards & Honors) – नोबेल पुरस्कार, भारत रत्न, पद्म पुरस्कार ✅ प्रसिद्ध पुस्तकें एवं लेखक ✅ महत्वपूर्ण दिवस (Important Days & Dates) ✅ वर्तमान घटनाएँ (Current Affairs) यह प्रश्न संग्रह न केवल आपकी सामान्य ज्ञान संबंधी जानकारी को समृद्ध करेगा, बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी आपकी सहायता करेगा।
प्रश्न 451 से 500कुल प्रश्न: 700
प्रश्न 451. विश्व आदिवासी दिवस कब मनाया जाता है?
[A]10 जनवरी
[B]9 अगस्त
[C]18 अप्रैल
[D]12 मार्च
उत्तर -[B] 9 अगस्त
विवरण -
विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त को मनाया जाता है। विश्व आदिवासी दिवस (World Tribal Day) पहली बार 9 अगस्त 1994 को जेनेवा में मनाया गया। संयुक्त राष्ट्र संघ महासभा ने 1994 में 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस घोषित किया था। इस दिवस का मनाने का उद्देश्य दुनियाभर में रहने वाले आदिवासी समुदाय के लोगों की संस्कृति भाषा और अस्तित्व को बचाना है।
प्रश्न 452. प्रथम ‘दीनदयाल हस्तकला संकुल व्यापार सुविधा केन्द्र’ कहाँ पर अवस्थित है?
[A]आगरा में
[B]वाराणसी में
[C]कानपुर में
[D]गोरखपुर में
उत्तर -[B] वाराणसी में
विवरण -
प्रथम दीनदयाल हस्तकला संकुल व्यापार सुविधा केन्द्र वाराणसी उत्तर प्रदेश में अवस्थित है इस संकुल को प्राधानमंत्री द्वारा 22 सितम्बर 2017 को राष्ट्र को समर्पित किया गया जिसकी आधारशिला 7 नवम्बर 2014 में रखी गई थी
प्रश्न 453. बांस औद्योगिक पार्क की स्थापना किस राज्य ने की है?
[A]पंजाब
[B]दिल्ली
[C]असम
[D]बिहार
उत्तर -[C] असम
विवरण -
बांस औद्योगिक पार्क की स्थापना असम राज्य ने की है। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने डिमा हासाओ के मांदेरडिसा गांव में एक बांस औद्योगिक पार्क की आधारशिला रखी।
प्रश्न 454. देश का कौन-सा राज्य "शक्कर का प्याला" कहलाता हैं ?
[A]उत्तर प्रदेश
[B]राजस्थान
[C]हिमाचल प्रदेश
[D]हरियाणा
उत्तर -[A] उत्तर प्रदेश
विवरण -
उत्तर प्रदेश को शक्कर का प्याला कहा जाता है । चीनी उत्पादन की दृष्टि से उत्तर प्रदेश का महाराष्ट्र के बाद दूसरा स्ताना है । गन्ने का सर्वाधिक उत्पादन उत्तर प्रदेश राज्य में होता है इसलिए शक्कर का कटोरा नाम से जाना जाता है।
प्रश्न 455. 2011 की जनगणना अनुसार 1000 बालको पर बालिका शिशुओं की संख्या कितनी हैं ?
[A]894
[B]910
[C]870
[D]889
उत्तर -[A] 894
विवरण -
भारत की जनगणना 2011 जनगणना आयुक्त सी. चंद्रमौली द्वारा राष्ट्र को समर्पित भारत की 15वीं राष्ट्रीय जनगणना है जो 1 मई 2010 को आरम्भ हुई थी। भारत में जनगणना 1872 से की जाती रही है । 2011 की जनगणना में पहली बार बायोमेट्रिक जानकारी एकत्रित की गई। इस जनगणना को दो चरणों में पूरा किया गया।
प्रश्न 456. निम्न में से किस गायक को इंडो-यूके कल्चर प्लेटफॉर्म का एंबेसडर नियुक्त किया ?
[A]सुनिधि चौहान
[B]एआर रहमान
[C]नेहा ककर
[D]टोनी कक्कर
उत्तर -[B] एआर रहमान
विवरण -
महान गायक एआर रहमान को इंडो-यूके कल्चर प्लेटफॉर्म का एंबेसडर नियुक्त किया । उन्हें सीजन ऑफ़ कल्चर का राजदूत नियुक्त किया गया । जो भारत की स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ का प्रतीक है । इस संस्कृति के मौसम का उद्देश्य कला अंग्रेजी और शिक्षा के क्षेत्रों में भारत-यूके सहयोग को मजबूत करना है ।
प्रश्न 457. डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए विश्व का पहला “राईट टू रिपेयर” कानून किस विधानमंडल द्वारा पारित किया गया है?
[A]दिल्ली विधानमंडल
[B]दुबई विधानमंडल
[C]पुणे विधानमंडल
[D]न्यूयॉर्क विधानमंडल
उत्तर -[D] न्यूयॉर्क विधानमंडल
विवरण -
न्यूयॉर्क राज्य विधायिका विधानमंडल ने डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए विश्व का पहला "राईट टू रिपेयर" कानून पारित किया । डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माताओं द्वारा ग्राहकों और स्वतंत्र मरम्मत व्यवसायों के लिए पुर्जे उपकरण सूचना और सॉफ्टवेयर उपलब्ध कराने के लिए यह बिल जरूरी होगा ।
प्रश्न 458. 13 जून को विश्वभर में कौन सा दिवस मनाया जाता है?
[A]अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
[B]अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस
[C]अंतर्राष्ट्रीय तम्बाकू जागरूकता दिवस
[D]अंतर्राष्ट्रीय ऐल्बिनिज़म जागरूकता दिवस
उत्तर -[D] अंतर्राष्ट्रीय ऐल्बिनिज़म जागरूकता दिवस
विवरण -
13 जून को विश्वभर में अंतर्राष्ट्रीय ऐल्बिनिज़म जागरूकता दिवस मनाया जाता है । इस दिन हर वर्ष लोगों को शिक्षित करने और ऐल्बिनिज़म से पीड़ित लोगों जो सभी प्रकार के मानवाधिकारों के उल्लंघन का शिकार होते रहते हैं उनके लिए जश्न मनाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं ।
प्रश्न 459. निम्न में विश्व का सबसे ऊँचा शांत ज्वालामुखी कौन सा है ?
[A]ओजोस डेल सलाडो
[B]एकांकागुआ
[C]मौना केआ
[D]कोटोपैक्सी
उत्तर -[B] एकांकागुआ
विवरण -
विश्व का सबसे ऊंचा शांत ज्वालामुखी एकांकागुआ है। एकांकागुआ एंडीज पर्वत श्रृंखला का हिस्सा है। यह अमेरिका का सबसे ऊँचा पर्वत है। एकांकागुआ की ऊँचाई 6961 मीटर है। एकांकागुआ पहाड़ सात महाद्वीपों के तथाकथित सात शिखर में से एक है। पहाड़ और उसके आसपास का इलाका एकॉनगुआ प्रांतीय पार्क का हिस्सा है।
प्रश्न 460. फोर्ब्स पत्रिका ने फोर्ब्स 30 अंडर 30 एशिया लिस्ट 2022 का कौन सा संस्करण जारी किया है?
[A]5वा
[B]7वा
[C]8वा
[D]10वा
उत्तर -[B] 7वा
विवरण -
फोर्ब्स पत्रिका के द्वारा हाल ही में फोर्ब्स 30 अंडर 30 एशिया लिस्ट 2022 का 7वा संस्करण जारी किया गया है । जिसमें 30 से कम उम्र के 30 व्यक्तियों को सम्मानित करने वाली प्रत्येक 10 श्रेणियां शामिल हैं । 2022 की सूची की औसत आयु 26.8 है और सूची में सबसे कम उम्र के सम्मान 14 वर्षीय जापानी ओलंपिक स्केटबोर्डिंग स्वर्ण पदक विजेता मोमीजी निशिया हैं ।
प्रश्न 461. लक्ष्मण को किसका अवतार माना जाता है?
[A]भगवान विष्णु
[B]भगवान शिव
[C]भगवान ब्रह्मा
[D]शेषनाग
उत्तर -[D] शेषनाग
विवरण -
भगवान राम को भगवान विष्णु का अवतार और लक्ष्मण को शेषनाग का अवतार माना जाता है।
प्रश्न 462. पहली बार भारत का राष्ट्रीय ध्वज कब फहराया गया था ?
[A]9 अगस्त 1910
[B]7 अगस्त 1906
[C]8 अगस्त 1908
[D]7 अगस्त 1906
उत्तर -[B] 7 अगस्त 1906
विवरण -
पहली बार भारत का राष्ट्रीय ध्वज आजादी से पहले 7 अगस्त 1906 को पारसी बागान चौक कोलकत्ता में पहला ध्वज फहराया गया था।
प्रश्न 463. भारत के प्रथम लोकपाल कौन हैं?
[A]प्रदीप कुमार मोहंती
[B]पिनाकी चंद्र घोष
[C]दीपक मिश्रा
[D]टीएस ठाकुर
उत्तर -[B] पिनाकी चंद्र घोष
विवरण -
पिनाकी चंद्र घोष भारत के पहले लोकपाल थे। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने उन्हें 23 मार्च 2019 को लोकपाल अध्यक्ष के रूप में पद की शपथ दिलाई थी। जिसके बाद उनका कार्यकाल 27 मई 2022 को पूरा हो गया।
प्रश्न 464. 1 जुलाई को बहुत से देशो में कौन सा दिवस मनाया जाता है?
[A]राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस
[B]राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस
[C]राष्ट्रीय शिक्षा दिवस
[D]राष्ट्रीय व्यापार दिवस
उत्तर -[A] राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस
विवरण -
1 जुलाई को बहुत से देशो में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (नेशनल डॉक्टर्स डे) मनाया जाता है. यह दिवस महान चिकित्सक डॉ. बिधान चंद्र रॉय के चिकित्सा जगत में योगदान को देखते हुए उनकी याद में मनाया जाता है ।
प्रश्न 465. छत्रपति शिवाजी टर्मिनस स्टेशन को किस दिन भारत की धरोहर को विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया था?
[A]2 जुलाई 2004
[B]5 जुलाई 2003
[C]9 जुलाई 2006
[D]1 जुलाई 2005
उत्तर -[A] 2 जुलाई 2004
विवरण -
2 जुलाई 2004 को भारत के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस स्टेशन को युनेस्को की विश्व धरोहर समिति के द्वारा विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया था ।
प्रश्न 466. भोपाल कितनी पहाड़ियों पर बसा है?
[A]सात पहाड़ियों पर
[B]पांच पहाड़ियों पर
[C]एक पहाड़ी पर
[D]दो पहाड़ियों पर
उत्तर -[B] पांच पहाड़ियों पर
विवरण -
भोपाल पांच पहाडिय़ों पर बसा है ईदगाह हिल्स अरेरा हिल्स श्यामला हिल्स कटारा हिल्स द्रोणाचल नेवरी हिल्स। भोपाल को झीलों की नगरी भी कहा जाता है।
प्रश्न 467. डोनाल्ड ट्रम्प किस देश की यात्रा पर जाने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति थै ?
[A]चीन
[B]रूस
[C]अमेरिका
[D]उत्तर कोरिया
उत्तर -[D] उत्तर कोरिया
विवरण -
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प उत्तर कोरिया की यात्रा पर जाने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति थे । उन्होंने यात्रा के दौरान तीसरी बार उत्तर कोरियाई शासक किम जोंग-उन से मुलाकात की थी ।
प्रश्न 468. न्यूजीलैंड टीम का कौन सा गेंदबाज वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेने वाला न्यूजीलैंड का पहला गेंदबाज है?
[A]एल्बी मोरकल
[B]ट्रेंट बोल्ट
[C]स्टुअर्ट ब्रॉड
[D]जेम्स अलेक्स
उत्तर -[B] ट्रेंट बोल्ट
विवरण -
आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में हैट्रिक लेने के साथ ही ट्रेंट बोल्ट वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेने वाले न्यूजीलैंड के पहले गेंदबाज हैं. और वे वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेने वाले 10वें गेंदबाज हैं।
प्रश्न 469. किस ब्रिटिश गवर्नर जनरल ने 1870 में स्थानीय स्वशासन के विकास के लिए वित्तीय विकेंद्रीकरण पर एक प्रस्ताव पारित किया था?
[A]लॉर्ड रिपन (Lord Ripon)
[B]लॉर्ड कर्जन (Lord Curzon)
[C]लॉर्ड मेयो (Lord Mayo)
[D]इनमें से कोई भी नहीं
उत्तर -[C] लॉर्ड मेयो (Lord Mayo)
विवरण -
1870 में 'वित्तीय विकेंद्रीकरण' (‘Financial Decentralization’) पर लॉर्ड मेयो के 1870 के प्रस्ताव में स्थानीय स्व-सरकारी संस्थानों के विकास की परिकल्पना की गई थी ।
प्रश्न 470. फूल का कौन-सा भाग फल में बदलता है ?
[A]पुंकेसर
[B]स्त्रीकेसर
[C]अंडाशय
[D]बीज
उत्तर -[C] अंडाशय
विवरण -
फूल का अंडाशय वाला भाग फल में बदलता है। इनमें भी एक अनोखा सिस्टम होता है जिसे स्त्री जननकोष अंडाशय है। इसके अंदर निषेचन की प्रक्रिया के अंतर्गत रूपान्तरित होके वो फल में बदल जाता है। अंडाशय में स्थित डिंब की वजह से निषेचन अंतर्गत बीजो में परिवर्तन होता है। और बाद में वो फूल अंडाशय की मदद के साथ फल में परिवर्तन हो जाता है। इस प्रक्रिया के दौरान फल अपने आसपास से कुछ उतकों को भी शामिल करता है।
प्रश्न 471. संयुक्त राष्ट्र संघ में हिन्दी में भाषण देने वाले निम्न में से पहले व्यक्ति कौन रहे हैं?
[A]स्वामी विवेकानन्द
[B]लाल बहादुर शास्त्री
[C]अटल बिहारी वाजपेयी
[D]उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर -[C] अटल बिहारी वाजपेयी
विवरण -
वर्ष 1977 में केन्द्र में मोरारजी देसाई के नेतृत्व मे जनता पार्टी की सरकार बनी थी। अटल बिहारी वाजवेयी इस सरकार में विदेश मन्त्री बनाए गये थे। इन्होंने संयुक्त राष्ट्र संघ में हिन्दी में भाषण देकर इतिहास रच दिया था।
प्रश्न 472. अमीर खुसरो निम्नलिखित में से किसके शासनकाल से सम्बन्धित थे?
[A]अलाउद्दीन खिलजी
[B]मुहम्मद बिन तुगलक
[C]इब्राहिम लोदी
[D]फिरोज शाह
उत्तर -[A] अलाउद्दीन खिलजी
विवरण -
अमीर खुसरों का जन्म 1253ई. में उत्तर प्रदेश के एटा के पटियाली कस्बें में हुआ था। अमीर खुसरो का मूल नाम अबुल हसन था। वे हिन्दी उर्दू फारसी के महान् कवि थे। उनकी ‘मुकरियाँ’ एवं ‘पहेलियाँ’ जनमानस में काफी प्रचलित है। निजामुद्धीन औलिया ने उन्हें तूती-ए-हिन्द (हिन्द का तोता या आवाज) तथा तुर्कल्लाह की उपाधि से नवाजा। उनका काल बलबन से शुरु होकर तुगलक वंशी शासक ग्यासुद्दीन तुगलक तक था अर्थात् खुसरों ने 7 सुल्तानों का लम्बा दौर देखा था।
प्रश्न 473. कल्हण द्वारा रचित ‘राजतरंगिनी’ निम्नलिखित में से किससे सम्बन्धित है?
[A]चन्द्रगुप्त के शासन से
[B]गीतों के संकलन से
[C]कश्मीर के इतिहास से
[D]कृष्णदेवराय के शासन से
उत्तर -[C] कश्मीर के इतिहास से
विवरण -
महाकवि कल्हण कश्मीर के लोहार वंश के शासक श्री हर्ष के दरबारी कवि थे। कल्हण द्वारा रचित संस्कृत ग्रन्थ ‘राजतरंगिनी’ में कश्मीर के तत्कालीन इतिहास का क्रमबद्ध वर्णन किया गया है। इसमें लोहार वंश के अन्तिम शासक जयसिंह (1128-1155ई.) तक के घटनाओं का विवरण है। ‘राजतंरगिनी’ के कुछ हिस्से आगे चलकर जोनराज और श्रीवर ने भी लिखा है।
प्रश्न 474. निम्नलिखित में से कौन सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम नहीं है?
[A]एन.टी.पी.सी.
[B]एस.ए.आई.एल
[C]बी.एच.ई.एल.
[D]टिस्को
उत्तर -[D] टिस्को
विवरण -
टिस्को निजी क्षेत्र की कम्पनी हैं । वर्तमान में इसका नाम टाटा स्टील लिमिटेड है । यह टाटा ग्रुप की सहायक कम्पनी है । इसका मुख्यालय मुम्बई में है । टिस्को की स्थापना जमशेदजी टाटा द्वारा 26 अगस्त 1907 को हुई थी । यह वर्तमान में भारत की दूसरी सबसे बड़ी इस्पात कम्पनी है ।
प्रश्न 475. निम्नलिखित में से मध्य प्रदेश के किस जिले की सीमा उत्तर प्रदेश की सीमा स्पर्श नहीं करती हैं?
[A]भिण्ड
[B]सतना
[C]शिवपुरी
[D]श्योपुर
उत्तर -[D] श्योपुर
विवरण -
मध्य प्रदेश का श्योपुर जिला राजस्थान की सीमा को स्पर्श करता है न कि उत्तर प्रदेश की सीमा को। जबकि मिण्ड सीधी रीवा पन्ना गुना सिंगरौली दतिया सतना व शिवपुरी जिले की सीमा उत्तर प्रदेश की सीमा को स्पर्श करती है।
प्रश्न 476. रिजर्व बैंक ऑफ इण्डिया निम्नलिखित में से किसके बदले में मुद्रा निर्गमन करती है?
[A]स्वर्ण
[B]विदेशी प्रतिभूति
[C]भारत सरकार की प्रतिभूति
[D]उपर्युक्त सभी
उत्तर -[D] उपर्युक्त सभी
विवरण -
भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना वर्ष 1935 में हुई थी। जबकि इसका राष्ट्रीयकरण वर्ष 1949 में हुआ। रिजर्व बैंक ऑफ इण्डिया के कार्य हैं- देश के लिए मौद्रिक नीति तैयार करना नोटों (मुद्रा) का निर्गमन करना विदेशी मुद्रा का आहरण करना बैंकों के लिए समय-समय पर मौद्रिक नीति की समीक्षा करना जाली नोटों की पहचान करना व इन पर रोक लगाना भुगतान निपटान प्रणाली की व्यवस्था करना आदि।
प्रश्न 477. साइबर क्राइम निम्न में से क्या है ?
[A]हैकिंग
[B]स्टाफिंग
[C]सर्विस आघात की मनाही
[D]उपर्युक्त सभी
उत्तर -[D] उपर्युक्त सभी
विवरण -
साइबर क्राइम से तात्पर्य ऐसे अपराध से है जो किसी व्यक्ति या समूह के खिलाफ आपराधिक उद्देश्य से इरादतन किया जाता है जो पीड़ित को शारीरिक या मानसिक नुकसान पहुँचाने या पीड़ित की प्रतिष्ठा को धूमिल करने के लिए किया जाता है। साइबर अपराध किसी व्यक्ति या राष्ट्र की सुरक्षा या वित्तीय व्यवस्था हेतु खतरा हो सकता है।
प्रश्न 478. भारतीय टाइगरों को बचाने के लिए ‘प्रोजेक्ट टाइगर’ किस वर्ष प्रारम्भ किया गया था?
[A]1971
[B]1973
[C]1977
[D]1991
उत्तर -[B] 1973
विवरण -
भारत में बाघों की सुरक्षा हेतु प्रोजेक्ट टाइगर की शुरुआत वर्ष 1973 में हुई थी। इस परियोजना का उद्देश्य बाघों की आबादी को उनके प्राकृतिक आवासों में सुनिश्चित करना उन्हें विलुप्त होने से बचाना व जैविक महत्त्व के क्षेत्रों को प्राकृतिक विरासत के रुप से संरक्षित करना है।
प्रश्न 479. भारत की बारह ज्योतिर्लिंगों में से मध्य प्रदेश में ज्योतिर्लिंगों की संख्या कितनी है?
[A]1
[B]2
[C]3
[D]4
उत्तर -[B] 2
विवरण -
भारत में शिव के स्थापित 12 ज्योतिर्लिंगों मे से मध्य प्रदेश में दो अवस्थित है जो इस प्रकार हैं – महाकालेश्वर एवं ओंकारेश्वर। शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों इस प्रकार हैं- महाकालेश्वर
प्रश्न 480. ‘स्थिति विज्ञान’ निम्नलिखित में से किससे सम्बन्धित है?
[A]गतिमान स्थिति
[B]विश्राम की स्थिति
[C]मानसिक स्थिति
[D]आँकड़ो का अध्ययन
उत्तर -[B] विश्राम की स्थिति
विवरण -
स्थिति विज्ञान या स्थैतिक विज्ञान भौतिकी की वह शाखा है जिसमें भौतिक वस्तुओं पर लगे बलों एंव आघूर्णो की उपस्थिति में उसके स्थैतिक सन्तुलन (विश्राम की स्थिति) का अध्ययन किया जाता है।
प्रश्न 481. (करनाल) के वैज्ञानिकों ने निम्नलिखित में से किस जानवर का दूसरा क्लोन विकसित किया?
[A]भेड़
[B]भैंस
[C]गाय
[D]बकरा
उत्तर -[B] भैंस
विवरण -
नेशनल डेयरी रिसर्च इंस्टीट्यूट (करनाल) की स्थापना वर्ष 1923 में हुई थी। NDRI (करनाल) के वैज्ञानिकों ने हैंड गाइडेड क्लोनिंग तकनीक का विकास कर इस तकनीक द्वारा 6 फरवरी 2009 को दुनिया के पहले भैंस के बछड़े को पैदा किया परन्तु यह जन्म के 7 दिन के भीतर मर गया। इसी तकनीक का प्रयोग कर भैंस के दूसरे क्लोन बछड़े का जन्म हुआ। इसे गरिमा नाम दिया गया।
प्रश्न 482. सर क्रीक विवाद किन दो देशों के मध्य है?
[A]भारत-पाकिस्तान
[B]अफगानिस्तान-पाकिस्तान
[C]चीन-भारत
[D]भारत-बांग्लादेश
उत्तर -[A] भारत-पाकिस्तान
विवरण -
सर क्रीक विवाद भारत-पाकिस्तान के मध्य है। यह भारत के गुजरात स्थित कच्छ के रन में स्थित एक दलदली भूमि क्षेत्र है जिस पर भारत एवं पाक दोनों अपना-अपना दावा करते हैं।
प्रश्न 483. निम्नांकित में से किस प्रोटोकॉल द्वारा वर्ल्ड वाइड वेब में पहुँचा जा सकता है?
[A]H.T.T.P
[B]S.M.T.P
[C]S.L.I.P
[D]इनमें से कोई नहीं
उत्तर -[A] H.T.T.P
विवरण -
H.T.T.P. प्रोटोकॉल का पूरा नाम हाइपर टैक्स्ट ट्रांसफर प्रोटोकॉल है। किसी डाटा को हाइपरटैक्स्ट तकनीक से प्रस्तुतीकरण एवं संचालन करने हेतु इस H.T.T.P. प्रोटोकॉल का अनुप्रयोग किया जाता है।
प्रश्न 484. निम्नलिखित में से कौन-सा सॉप जहरीला नहीं है।
[A]कोबरा
[B]वाइपर
[C]कोरल-स्नेक
[D]अजगर
उत्तर -[D] अजगर
विवरण -
कोबरा वाइपर कोरल-स्नेक अत्यन्त जहरीले साँप है। इनके विष की 5 मिली ग्राम से 10 मिली ग्राम मात्रा भी इन्सान के मौत का कारण बन जाती है। इसके अलावा अजगर एक विशालकाय भारी भरकम सॉप है जो अपने शिकार को जकड़कर निगल जाता है इसमें जहर नहीं होता है।
प्रश्न 485. निम्नलिखित में से कौन विद्युत उत्पादन के क्षेत्र से सम्बन्धित है?
[A]एम.एम.टी.सी.
[B]एम.टी.एन.एल.
[C]एन.सी.एल.
[D]एन.एच.पी.सी.
उत्तर -[D] एन.एच.पी.सी.
विवरण -
राष्ट्रीय जलविद्युत निगम (NHPC) की स्थापना वर्ष 1975 में हुई थी। यह भारत सरकार का सार्वजनिक उपक्रम है।इसका उद्देश्य सभी तरह से जल विद्युत शक्ति के समेकित एवं दक्ष विकास योजना बनाना पर्यावरण संतुलन को ध्यान रखते हुए उसे विकसित और संगठित करना है।
प्रश्न 486. मोहनजोदड़ो निम्नलिखित में से कहाँ स्थित है?
[A]भारत के गुजरात राज्य में
[B]भारत के पंजाब राज्य में
[C]पाकिस्तान के सिन्धु प्रान्त में
[D]अफगानिस्तान में
उत्तर -[C] पाकिस्तान के सिन्धु प्रान्त में
विवरण -
राखालदास बनर्जी द्वारा वर्ष 1922 में मोहनजोदड़ो का उत्खनन किया गया। यह पाकिस्तान के सिन्धु प्रान्त के लरकाना जिले में सिन्धु नदी के किनारे अवस्थित है। यह प्राचीन हड़प्पा सभ्यता के सबसे बड़े शहरों में से एक है। इसे मृतकों का टीला कहते हैं।
प्रश्न 487. ‘त्रिपिटक’ निम्नलिखित में से किससे सम्बन्धित है?
[A]जैनियों से
[B]बौद्धों से
[C]सिखों से
[D]हिन्दुओं से
उत्तर -[B] बौद्धों से
विवरण -
‘त्रिपिटक’ बौद्ध धर्म से सम्बन्धित ग्रन्थ है। महात्मा बुद्ध के महापरिनिर्वाण प्राप्ति के बाद उनके निकटतम शिष्यों ने बुद्ध की शिक्षाओं उपदेशों व बौद्ध संघ के नियमों को त्रिपिटक के रुप में लिपिबद्ध किया। त्रिपिटक तीन हैं- सुत्तपिटक (बुद्ध के उपदेशों का संकलन) विनयपिटक (बौद्ध संघ के आचार विचार नियम कानून का संकलन) अभिधम्मपिटक (बौद्ध दर्शन का संकलन)। त्रिपिटक की रचना पालि भाषा में की गई है। त्रिपिटक का अर्थ ‘टोकरी’ होता है।
प्रश्न 488. निम्नलिखित में से किसने तीनो गोलमेज सम्मेलन में भाग लिया था?
[A]वल्लमभाई पटेल
[B]मदन मोहन मालवीय
[C]बी.आर.अम्बेडकर
[D]इनमें से कोई नहीं
उत्तर -[C] बी.आर.अम्बेडकर
विवरण -
वर्ष 1930-32 तक होने वाले तीनों गोलमेज सम्मेलनों में दलितों के प्रतिनिधि के तौर पर डॉ.बी.आर.अम्बेडकर ने तीनों सम्मेलनों में भाग लिया था। जबकि कांग्रेस पार्टी की ओर से गाँधी जी केवल द्वितीय गोलमेज सम्मेलन में भाग लेने लन्दन गए थे परन्तु सहमति न बन पाने के कारण कांग्रेस ने तीसरे गोलमेज सम्मेलन में भाग नहीं लिया।
प्रश्न 489. निम्नलिखित में से किसने क्रान्तिकारियों के संगठन ‘अभिनव भारत’ को संगठित किया था?
[A]जतीन्द्रनाथ मुखर्जी
[B]मदनलाल धीगरा
[C]विनायक दामोदर सावरकर
[D]लाला हरदयाल
उत्तर -[C] विनायक दामोदर सावरकर
विवरण -
भारत में क्रान्तिकारी गतिविधियों की शुरुआत महाराष्ट्र से मानी जाती है। बी. डी. सावरकर ने वर्ष 1899 में नासिक में ‘मित्र मेला’ नामक गुप्त क्रान्तिकारी संगठन का निर्माण किया। यही ‘मित्र मेला’ नामक संगठन आगे चलकर वर्ष 1904 में ‘अभिनव भारत’ नामक गुप्त क्रान्तिकारी संगठन में बदल गया।
प्रश्न 490. भारत में ग्रीष्मकालीन मानसून के प्रवाह की सामान्य दिशा निम्नलिखित में से कौन-सी है?
[A]दक्षिण से उत्तर
[B]दक्षिण-पश्चिम से दक्षिण-पूर्व
[C]दक्षिण-पूर्व से दक्षिण-पश्चिम
[D]दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पूर्व
उत्तर -[D] दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पूर्व
विवरण -
भारत में ग्रीष्मकालीन मानसून के प्रवाह की सामान्य दिशा दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पूर्व की ओर होती है। भारत में वर्षा की अधिकांश मात्रा दक्षिण-पश्चिम मानसून से ही प्राप्त होती है। भारत में शीतकाल में मानसून के प्रवाह की दिशा उत्तर-पूर्व से दक्षिण पश्चिम की ओर होती है।
प्रश्न 491. ‘इण्टरनेशनल एस्ट्रोनॉमिकल यूनियन’ द्वारा वर्ष 2006 में दी गई एक नई परिभाषा के अनुसार निम्नलिखित में से कौन-सा ग्रह नहीं हैं?
[A]यूरेनस
[B]नेप्च्यून
[C]प्लूटो
[D]ज्यूपिटर
उत्तर -[C] प्लूटो
विवरण -
‘इण्टरनेशनल एस्ट्रोनॉमिकल यूनियन’ के वर्ष 2006 के प्राग सम्मेलन में खगोलविदों द्वारा ग्रह की परिभाषा देते हुए कहा गया। कि यदि कोई पिण्ड सौरमण्डल के किसी दूसरे ग्रह की कक्षा को काटता है तो उसे ग्रह की श्रेणी में नहीं रखा जाएगा चूँकि प्लूटो अपने पड़ोसी ग्रह यूरेनस की कक्षा को काटता था इसलिए प्लूटो का ग्रह का दर्जा छीनकर इसे बौने ग्रह की श्रेणी में रख दिया गया।
प्रश्न 492. अलास्का किस देश का हिस्सा है?
[A]ग्रीनलैण्ड
[B]संयुक्त राज्य अमेरिका
[C]कनाडा
[D]रुस
उत्तर -[B] संयुक्त राज्य अमेरिका
विवरण -
अलास्का संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित है जो उत्तर-पश्चिमी अमेरिका का हिस्सा है। उत्तरी अमेरिका की सर्वोच्च चोटी माउण्ट मैकिन्ले एक सक्रिय ज्वालामुखी है जो अलास्का में स्थित है।
प्रश्न 493. भूमध्य रेखा निम्नलिखित में से किस देश से होकर नहीं गुजरती हैं?
[A]कीनिया
[B]मैक्सिको
[C]इण्डोनेशिया
[D]ब्राजील
उत्तर -[B] मैक्सिको
विवरण -
पृथ्वी के मध्य से होकर गुजरने वाली काल्पनिक रेखा या 0° अक्षांश रेखा को भूमध्य रेखा कहते हैं। यह भूमध्य रेखा इण्डोनेशिया सोमालिया कीनिया युगांडा कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य गैबोन ब्राजील कोलम्बिया तथा इक्वेडोर सहित कुल 13 देशों से होकर गुजरती है।
प्रश्न 494. निम्नलिखित में से कौन-सा शहर ‘नहरों का शहर’ कहलाता है?
[A]एम्सटरडम
[B]रोम
[C]वेनिस
[D]एथेन्स
उत्तर -[C] वेनिस
विवरण -
वेनिस इटली का एक खूबसूरत शहर है जो नहरों का शहर कहलाता है। यह 118 छोटे द्वीप समूह पर स्थित है। यह द्वीप उथले विनीशियन लैगून में स्थित है। इसका क्षेत्रफल 414.57 किमी है। समुद्रतल से इस शहर की ऊँचाई 1 मीटर है। यूनेस्को ने इसे विश्व धरोहर स्थल के रुप में सूचित किया है।
प्रश्न 495. निम्नलिखित में से कौन प्रथम लोक सभा के अध्यक्ष थे?
[A]जी.वी.मावलंकर
[B]के एम.मुंशी
[C]जी.वी.पन्त
[D]आचार्य कृपलानी
उत्तर -[A] जी.वी.मावलंकर
विवरण -
जी.वी.मावलंकर स्वतन्त्र भारत के प्रथम लोकसभा अध्यक्ष (1952-56) बने। दादा साहेब के नाम से प्रसिद्ध गणेश वासुदेव मावलंकर वर्ष 1946-1947 तक केन्द्रीय विधानसभा के अध्यक्ष बने तथा बाद में भारतीय संविधान सभा के अध्यक्ष बने। 27 फरवरी 1956 को 67 वर्ष की आयु में उनका देहान्त हो गया।
प्रश्न 496. निम्नलिखित में से दलीय व्यवस्था किस एक व्यापक व्यवस्था का अंग है?
[A]सामाजिक व्यवस्था
[B]आर्थिक व्यवस्था
[C]राजनीतिक व्यवस्था
[D]अन्तर्राष्ट्रीय व्यवस्था
उत्तर -[C] राजनीतिक व्यवस्था
विवरण -
दलीय व्यवस्था राजनीतिक व्यवस्था का एक अंग है। भारतीय राजनीति में बहुदलीय व्यवस्था को शामिल किया गया है। अर्थात् भारत में राष्ट्रीय स्तर का दल राज्य स्तरीय दल क्षेत्रीय दल पंजीकृत दल आदि होते हैं। वर्तमान में भारत में कुल आठ दलों को राष्ट्रीय दलों के रुप में मान्यता दी गई है- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी बसपा सीपीआई सीपीआई-एम एनसीपी ऑल इण्डिया तृणमूल कांग्रेस नेशनल पीपुल्स पार्टी।
प्रश्न 497. अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम-1989 प्रवृत हुआ है।
[A]1 जुलाई 1989
[B]30 जनवरी 1990
[C]30 जुलाई 1989
[D]1 जनवरी 1990
उत्तर -[B] 30 जनवरी 1990
विवरण -
अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम-1989 को 30 जनवरी 1990 को लागू किया गया। इस अधिनियम का उद्देश्य अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति के विरुद्ध होने वाले अत्याचार पर रोकथाम लगाना है। यह एक संज्ञेय अपराध है।
प्रश्न 498. निम्नलिखित में से कौन-सा ‘श्वेत क्रान्ति’ से सम्बन्धित है?
[A]पी.जे.कुरियन
[B]वर्गीज कुरियन
[C]एम.एस.स्वामीनाथन
[D]एम.एस.रघुनाथन
उत्तर -[B] वर्गीज कुरियन
विवरण -
वर्गीज कुरियन को भारत में ‘श्वेत क्रान्ति’ या ऑपरेशन फ्लड का जनक माना जाता है। इन्होंने डेयरी (दुग्ध) उत्पादन में देश को आत्मनिर्भर बना दिया। वर्गीज कुरियन द्वारा आनन्द नामक सहकारी संगठन की नींव रखी गई. जो दुनिया का सबसे बड़ा सहकारी संगठन है। आनन्द सहकारी संगठन द्वारा अमूल ब्रॉण्ड नाम से अपने विभिन्न डेयरी उत्पाद बेचे जाते हैं। वर्गीज कुरियन को ‘विश्व खाद्य पुरस्कार’ ऑफर ऑफ एग्रीकल्चर मेरिट रैमन मैग्सेसे पुरस्कार पद्म विभूषण आदि पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।
प्रश्न 499. अजन्ता की गुफाएँ निम्नलिखित में से किससे सम्बन्धित है।
[A]रामायण
[B]महाभारत
[C]जातक कथाएँ
[D]पंचतन्त्र कहानियाँ
उत्तर -[C] जातक कथाएँ
विवरण -
अजन्ता की गुफाओं का सम्बन्ध गुप्तकालीन भित्ति चित्रकारी से है। अजन्ता व एलोरा की गुफाएँ महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में स्थित हैं। यहाँ के भित्ति चित्रों का सम्बन्ध हिन्दू बौद्ध जैन धर्म से है। भित्ति चित्रों में बौद्ध धर्म से सम्बन्धित में जातक कथाओं का वर्णन है।
प्रश्न 500. नागार्जुन सागर बाँध भारत के किस राज्य में स्थित है?
[A]तमिलनाडु
[B]आन्ध्र प्रदेश
[C]कर्नाटक
[D]उड़ीसा
उत्तर -[B] आन्ध्र प्रदेश
विवरण -
कृष्णा नदी पर बना नागार्जुन सागर बाँध आन्ध्र प्रदेश के गुंटुर जिले तथा तेलंगाना के नलगोण्डा जिले की सीमा पर अवस्थित है। इस बाँध की कुल लम्बाई 1550 मीटर तथा ऊँचाई 124 मीटर है। इसके जलाशय की कुल क्षमता 405 टीएमसीएफटी है। इसकी स्थापित विद्युत क्षमता 816 मेगावाट है। नागार्जुन सागर बाँध का निर्माण कार्य 1967 में पूर्ण हुआ।
बेहतर अनुभव के लिए कुकीज़ का उपयोग किया जाता है। Privacy Policy