GKT20 GKT20
Logo GKT20
© 2026 GKT20

सामान्य ज्ञान प्रश्‍न

GK Question

मॉक टेस्ट लगाएं
सामान्य ज्ञान (GK) सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPSC, SSC, बैंकिंग, रेलवे, NDA, CDS, पुलिस भर्ती, शिक्षक भर्ती, राज्य स्तरीय परीक्षाएँ एवं अन्य सरकारी परीक्षाओं में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह विषय विभिन्न क्षेत्रों जैसे इतिहास, भूगोल, राजनीति, विज्ञान, अर्थव्यवस्था, खेल, पुरस्कार, महत्वपूर्ण दिवस, भारतीय संस्कृति और करंट अफेयर्स से संबंधित होता है। सामान्य ज्ञान के महत्वपूर्ण विषय: ✅ इतिहास (History) – प्राचीन, मध्यकालीन और आधुनिक भारत ✅ भूगोल (Geography) – भारत और विश्व का भूगोल ✅ राजनीति (Polity) – भारतीय संविधान, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, संसद ✅ विज्ञान (Science) – भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीवविज्ञान ✅ अर्थव्यवस्था (Economy) – भारतीय अर्थव्यवस्था, बजट, योजनाएँ ✅ खेल (Sports) – ओलंपिक, क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन ✅ पुरस्कार एवं सम्मान (Awards & Honors) – नोबेल पुरस्कार, भारत रत्न, पद्म पुरस्कार ✅ प्रसिद्ध पुस्तकें एवं लेखक ✅ महत्वपूर्ण दिवस (Important Days & Dates) ✅ वर्तमान घटनाएँ (Current Affairs) यह प्रश्न संग्रह न केवल आपकी सामान्य ज्ञान संबंधी जानकारी को समृद्ध करेगा, बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी आपकी सहायता करेगा।
प्रश्‍न 51 से 100 कुल प्रश्‍न: 700

प्रश्‍न 51. भारत में शिक्षक दिवस कब मनाया जाता है ?

[A] 4 सितम्बर
[B] 5 सितंबर
[C] 5 नवम्बर
[D] 4 जुलाई
उत्तर - [B] 5 सितंबर
विवरण -

शिक्षक दिवस 5 सितंबर को मनाया जाता है। इस दिन भारत के पहले उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन होता है। उनका जन्मदिन भारत में शिक्षक दिवस (Teacher's Day) के तौर पर ही मनाया जाता है। विश्व शिक्षक दिवस 05 अक्टूबर को मनाया जाता है। वर्ष 1994 में इसकी घोषणा यूनेक्सको द्वारा की गई थी। इस आयोजन का उद्देश्य शिक्षकों के पक्ष में जनसमर्थन जुटाना और यह सुनिश्चित करना है कि आने वाली पीढ़ियों की जरूरतों को शिक्षक प्रोत्साहित होकर पूरा करते रहें।

प्रश्‍न 52. हनी सिंह का असली नाम क्या है ?

[A] यो यो हनी सिंह
[B] हिरदेश सिंह
[C] दिलिन नायर
[D] राजीव हरि ओम भाटिया
उत्तर - [B] हिरदेश सिंह
विवरण -

हनी सिंह का असली नाम हिरदेश सिंह है। हनी सिंह जो कि अपने स्टेज के नाम यो यो हनी सिंह से जाने जाते है भारतीय रैपर संगीत निर्माता हैं गायक और फिल्म अभिनेता हैं। हनी सिंह का जन्म 15 मार्च 1983 को होशियारपुर पंजाब में एक सिख परिवार में हुआ था। उन्होंने यूके के ट्रिनीटी स्कूल से संगीत की पढ़ाई की थी। उनकी शादी शालिनी तलवार सिंह से हुई। हनी सिंह को “यो यो” स्लैग अपने अफ्रीकन-अमेरिकन दोस्तों से मिला जिसका अर्थ “आपका अपना” होता है। इसीलिए उनका नाम उनको अपनी एक विशेष पहचान दिलवाता है “आपका अपना हनी”।

प्रश्‍न 53. विश्व का सबसे विशाल हिंदू मंदिर कौन सा है ?

[A] अक्षरधाम मंदिर
[B] बृहदेश्वर मन्दिर
[C] एकंबरेश्वर मंदिर
[D] अंकोरवाट मंदिर
उत्तर - [D] अंकोरवाट मंदिर
विवरण -

कंबोडिया एक ऐसा देश हैं जहां दुनिया का सबसे विशाल और भव्य हिंदू मंदिर है। यह कम्बोडिया के अंकोर में है जिसका पुराना नाम 'यशोधरपुर' था। यह मंदिर राजा सूर्य वर्मन द्वितीय के द्वारा 12वीं सदी में बनवाया गया था। यह मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है। यह मंदिर दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक स्थल भी माना जाता है। यह 720000 वर्गमीटर ( करीब 500 एकड़) के क्षेत्र में फैला हुआ है।

प्रश्‍न 54. दुनिया का सबसे बड़ा पुस्तकालय कौन सा है ?

[A] लाइब्रेरी ऑफ कांग्रेस
[B] अल-क़ारवायिन पुस्तकालय
[C] फ्रांस की राष्ट्रीय पुस्तकालय
[D] एपोस शिप लाइब्रेरी
उत्तर - [A] लाइब्रेरी ऑफ कांग्रेस
विवरण -

कांग्रेस पुस्तकालय (लाइब्रेरी) दुनिया का सबसे बड़ा पुस्तकालय है. यह पुस्तकालय अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में है। इसकी शुरूआत सन 1800 ई. में की गई. इस पुस्तकालय में 16 करोड़ 40 लाख (164 मिलियन) पुस्तकें 470 विभिन्न भाषाओं में मौजूद हैं जो 1349 किलोमीटर लंबी अलमारियों पर रखी हैं. यहां कानून सामग्री फिल्म नक्शे संगीत और ध्वनि रिकॉर्डिंग का दुनिया में सबसे बड़ा संग्रह मिलता है.

प्रश्‍न 55. विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा कौन सी है ?

[A] स्टैचू ऑफ लिबर्टी
[B] लैक्युन सैक्या
[C] स्टैच्यू ऑफ यूनिटी
[D] स्प्रिंग टेंपल बुद्धा
उत्तर - [C] स्टैच्यू ऑफ यूनिटी
विवरण -

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी भारत के प्रथम उप प्रधानमन्त्री तथा प्रथम गृहमन्त्री वल्लभभाई पटेल को समर्पित एक स्मारक है जो भारतीय राज्य गुजरात में स्थित है। गुजरात के तत्कालीन मुख्यमन्त्री नरेन्द्र मोदी ने 31 अक्टूबर 2013 को सरदार पटेल के जन्मदिवस के मौके पर इस विशालकाय मूर्ति के निर्माण का शिलान्यास किया था।यह विश्व की सबसे ऊँची मूर्ति है जिसकी लम्बाई 182 मीटर (597 फीट) है। इसका उद्घाटन भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 31 अक्टूबर 2018 को सरदार पटेल के जन्मदिवस के मौके पर किया गया।

प्रश्‍न 56. नेवलो की पूजा किस दिन की जाती हैं ?

[A] नेवालाष्टमी
[B] योगिनी एकादशी
[C] निडरी दशमी
[D] निडरी नवमी
उत्तर - [D] निडरी नवमी
विवरण -

नेवलों की पूजा निडरी नवमी के दिन की जाती है। जिन घरों में बार-बार सर्प निकलते हैं या जिन्हें बार-बार सर्प दिखायी देते हैं या जिन पर स्वप्नावस्था में सांपों का आक्रमण होता रहता है वह श्रावण शुक्ल नवमी में नेवलों की पूजा करते है।

प्रश्‍न 57. बंगाल विभाजन की घोषणा किस वर्ष हुई ?

[A] 16 जनवरी 1905 में
[B] 10 अगस्त 1905 में
[C] 19 जुलाई 1905 में
[D] 14 दिसम्ब 1905 में
उत्तर - [C] 19 जुलाई 1905 में
विवरण -

बंगाल विभाजन की घोषणा लॉर्ड कर्जन द्वारा 19 जुलाई 1905 वर्ष में हुई। जो 16 अक्टूबर 1905 से प्रभावी हुई थी। बंगाल विभाजन का उद्देश्य बंगाल की राजनीतिक जागरूकता और एकता को तोड़ना एवं हिन्दू-मुस्लिमों के बीच वैमनस्यता बढ़ाना था परन्तु बंगाल विभाजन से स्वदेशी आन्दोलन और भी तीव्र हुआ तथा राष्ट्र में एक नई ऊर्चा का संचार हुआ।

प्रश्‍न 58. लोकसभा में स्पीकर का वोट क्या कहलाता है ?

[A] निर्णायक मत
[B] प्रत्यक्ष मत
[C] ध्वनि मत
[D] अप्रत्यक्ष मत
उत्तर - [B] प्रत्यक्ष मत
विवरण -

लोकसभा में स्पीकर का वोट प्रत्यक्ष मत कहलाता है। संविधान के अनुच्छेद 93 के अनुसार लोकसभा स्वयं ही अपने सदस्यों में से एक अध्यक्ष और एक उपाध्यक्ष चुनेगी।

प्रश्‍न 59. राज्यपाल शब्द में निम्नलिखित में से कौन सी संज्ञा है ?

[A] व्यक्‍तिवाचक संज्ञा
[B] जातिवाचक संज्ञा
[C] भाववाचक संज्ञा
[D] समूहवाचक संज्ञा
उत्तर - [B] जातिवाचक संज्ञा
विवरण -

‘राज्यपाल’ जातिवाचक संज्ञा शब्द है। जिन संज्ञाओं से एक ही प्रकार की वस्तुओं अथवा व्यक्‍तियों का बोध हो उन्हें ‘जातिवाचक संज्ञा ’ कहते हैं। विभिन्न संबंधियों व्यवसायों पदों और् कार्यों का नाम जातिवाचक संज्ञा होती हैं।

प्रश्‍न 60. माउंट एवरेस्ट पर पहुंचने वाले प्रथम व्यक्ति कौन थे ?

[A] प्रेमलता व अरूनीमा
[B] फ्रैंक स्मिथ व गिल क्रिस्ट
[C] बछेन्द्री पाल व मोहन सिंह
[D] एडमंड हिलेरी व तेनसिंह नोर्गे
उत्तर - [D] एडमंड हिलेरी व तेनसिंह नोर्गे
विवरण -

29 मई 1953 को पहली बार माउंट एवरेस्ट पर न्यूजीलैंड के एडमंड हिलेरी और नेपाली मूल के भारतीय नागरिक तेनसिंह नोर्गे शेरपा माउंट एवरेस्ट पर पहुंचने वाले प्रथम व्यक्ति थे ।

प्रश्‍न 61. बाबरी मस्जिद का ढांचा कब गिराया गया था ?

[A] 6 दिसम्बर 1990
[B] 6 दिसम्बर 1991
[C] 6 दिसम्बर 1982
[D] 6 दिसम्बर 1992
उत्तर - [D] 6 दिसम्बर 1992
विवरण -

6 दिसम्बर 1992 को कार सेवकों द्वारा बाबरी मस्जिद का ढांचा गिराया गया था । 6 दिसम्बर 1992 भारत सरकार द्वारा बाबरी मस्जिद विध्वंस के लिए बनी परिस्थितियों की जांच करने के लिए लिब्रहान आयोग का गठन किया गया।

प्रश्‍न 62. भारत और अमेरिका के समय में कितना अंतर है ?

[A] 5 घंटे 15 मिनट
[B] 9 घंटे 30 मिनट
[C] 11 घंटे 20 मिनट
[D] 7 घंटे 30 मिनट
उत्तर - [B] 9 घंटे 30 मिनट
विवरण -

भारत और अमेरिका के समय में 9 घंटे और 30 मिनट का अंतर है। इसमें अमेरिका से भारत 9 घंटे 30 मिनट आगे है यानि अमेरिका में समय भारत से पीछे चलता है। अगर भारत में अभी रविवार रात की ग्यारह बजे है तो अमेरिका में दोपहर के बारह बज रहे होगें। बता दे कि विश्व को 24 समय जोनों में बांटा गया है।

प्रश्‍न 63. बाबर के किस सेनापति मस्जिद बनवाई थी ?

[A] मीर कासीम
[B] मीर तुर्की
[C] मीर बाकी
[D] मीर जफर
उत्तर - [C] मीर बाकी
विवरण -

इतिहासकारों के अनुसार 1528 में बाबर के सेनापति मीर बाकी ने अयोध्या में राम मंदिर तोड़कर बाबरी मस्जिद बनवाई थी। बाबर एक तुर्क था। उसने बर्बर तरीके से हिन्दुओं का कत्लेआम कर अपनी सत्ता कायम की थी। मंदिर तोड़ते वक्त 10000 से ज्यादा हिन्दू उसकी रक्षा में मारे गए थे।

प्रश्‍न 64. भारत का पहला डाकघर कहां शुरू हुआ था ?

[A] सिक्किम
[B] पुणे
[C] मद्रास
[D] कलकत्ता
उत्तर - [D] कलकत्ता
विवरण -

भारत में पहला डाकघर कलकत्ता में शुरू किया गया था। लार्ड डलहौजी के शासन-काल में 1 अक्टूबर 1854 को भारतीय डाक व्यवस्था की औपचारिक शुरुआत हुई। इसी दिन इसका स्थापना दिवस मनाया जाता है। वैसे इसके पूर्व लार्ड क्लाइव ने सन् 1766 में डाक-व्यवस्था की शुरुआत की थी इसके बाद लार्ड वारेन हेस्टिंग्स ने कलकत्ता में 1774 ई. में प्रथम डाकघर की स्थापना की थी

प्रश्‍न 65. सर्वप्रथम अयोध्या में राम जन्मभूमि का शिलान्यास कब हुआ ?

[A] 10 दिसंबर 1991
[B] 9 अगस्त 2005
[C] 9 नवंबर 1989
[D] 15 मई 2001
उत्तर - [C] 9 नवंबर 1989
विवरण -

विहिप ने हजारों हिंदू समर्थकों संग अयोध्या में राम जन्म भूमिक का शिलान्यास किया था । 9 नवंबर 1989 में श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण की पहली शिला दलित समाज के श्री कामेश्वर चौपाल जी ने रखी थी।'

प्रश्‍न 66. भारतमाला परियोजना किससे संबंधित है ?

[A] भारत में ग्रामिण क्षैत्रो को परस्पर जोड़ना
[B] भारत में राष्ट्रीय राजमार्गों के नेटवर्क
[C] भारत के शहरों को रेलवे के माध्यम से जोड़ना
[D] भारत के सभी जिलो को जोडना
उत्तर - [B] भारत में राष्ट्रीय राजमार्गों के नेटवर्क
विवरण -

भारतमाला परियोजना एक राष्ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजना हैं। इसके तहत नए राजमार्ग के अलावा उन परियोजनाओं को भी पूरा किया जाएगा जो अधूरे हैं। इसमें सीमा और अंतर्राष्‍ट्रीय संयोजकता वाले विकास परियोजना को शामिल किया गया है। बंदरगाहों और सड़क राष्ट्रीय गलियारों को ज्यादा बेहतर बनाना और राष्ट्रीय गलियारों को विकसित करना भी इस परियोजना में शामिल है

प्रश्‍न 67. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच अगस्त को अयोध्या में राम मंदिर के शिलान्यास में कितने किलोग्राम वजनी चांदी से बनी ईंट रखकर पूजा की ?

[A] 10 किलो 600 ग्राम
[B] 25 किलो 663 ग्राम
[C] 22 किलो 663 ग्राम
[D] 15 किलो 603 ग्राम
उत्तर - [C] 22 किलो 663 ग्राम
विवरण -

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच अगस्त को अयोध्या में राम मंदिर के शिलान्यास में 22 किलो 663 ग्राम वजनी चांदी से बनी ईंट रखकर पूजा की । इस ईंट को बुलंदशहर के सर्राफा कारोबारियों ने दान किया है। इसकी कीमत 14 लाख से ज्यादा है

प्रश्‍न 68. भारतीय वन्य प्राणी संस्थान कहाँ है ?

[A] दिल्ली
[B] देहरादून
[C] पटना
[D] भोपाल
उत्तर - [B] देहरादून
विवरण -

भारतीय वन्य प्राणी संस्थान देहरादून उत्तराखंड में स्थित है। 1982 में देहरादून में स्थापित भारतीय वन्यजीव संस्थान एक अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संस्था है। यह संस्थान प्रशिक्षण पाठ्यक्रम अकादमिक कार्यक्रम के अलावा वन्यजीव अनुसंधान तथा प्रबंधन में सलाहकारिता प्रदान करता है।

प्रश्‍न 69. भारत के किस राज्य में सागौन के वन का क्षेत्र सर्वाधिक है ?

[A] झारखंड
[B] आंध्र प्रदेश
[C] उत्तराखंड
[D] मध्य प्रदेश
उत्तर - [D] मध्य प्रदेश
विवरण -

भारत के मध्य प्रदेश राज्य में सागौन के वन का क्षेत्र सर्वाधिक है। सागौन या टीकवुड द्विबीजपत्री पौधा है। यह वर्ष भर हरा-भरा रहने वाला पौधा है। सागौन का वृक्ष प्रायः 80 से 100 फुट लम्बा होता है। संस्कृत में इसे 'शाक' कहते हैं। सागौन की लकड़ी बहुत अल्प सिकुड़ती और बहुत मजबूत होती है।

प्रश्‍न 70. अयोध्या भूमि विवदा का फैसला कितने जजों की बेंच ने लिया था ?

[A] 8
[B] 3
[C] 5
[D] 7
उत्तर - [C] 5
विवरण -

6 अगस्त 2019 से 16 अक्टूबर 2019 तक इस मामले पर 40 दिन तक सुनवाई चलने के बाद 9 नवंबर 2019 को सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या में 2.77 एकड़ की विवादित ज़मीन के मालिकाना हक़ पर फैसला सुनाया था । अयोध्या भूमि विवदा का फैसला पांच जजों की बेंच ने लिया जिनके नाम जस्टिस रंजन गोगोई जस्टिस शरद अरविंद बोबड़े जस्टिस धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ जस्टिस अशोक भूषण और जस्टिस अब्दुल नज़ीर हैं ।

प्रश्‍न 71. टोक्यो ओलंपिक 2021 में भारत ने कितने पदक जीते हैं ?

[A] 5 पदक
[B] 6 पदक
[C] 7 पदक
[D] 9 पदक
उत्तर - [C] 7 पदक
विवरण -

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए 7 मेडल अपने नाम किए. भारत ने 1 स्वर्ण 2 रजत और 4 कांस्य पदकों के साथ ओलंपिक का समापन किया है. अब तक ओलंपिक खेलों में यह भारतीय खिलाड़ियों को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. नीरज चोपड़ा ने शनिवार को इतिहास रचते हुए देश को पहला गोल्ड मेडल दिलाया.

प्रश्‍न 72. LED का फुल फॉर्म क्या है ?

[A] Light Emitting Diode
[B] Liquid Energy Display
[C] Latest Entry Drops
[D] None of These
उत्तर - [A] Light Emitting Diode
विवरण -

LED का फुल फॉर्म लाइट एमिटिंग डायोड (Light Emitting Diode) है। LED को हिंदी मे प्रकाश उत्सर्जक डायोड कहते है । LED एक अर्धचालक (semiconductor) प्रकाश स्रोत है। अगर सरल शब्दों में कहा जाये तो एलईडी एक पीएन-जंक्शन डायोड है जो प्रकाश का उत्सर्जन करता है जब एक विद्युत प्रवाह आगे की दिशा में इसके माध्यम से गुजरता है.

प्रश्‍न 73. Wi fi के अविष्कार का श्रैय किसे दिया जाता हैं ?

[A] Graham Daniels
[B] Terence Percival
[C] John Deane
[D] John O Sullivan
उत्तर - [D] John O Sullivan
विवरण -

Wi-Fi रेडियो तरंगों की मदद से नेटवर्क और इंटरनेट तक पहुँचने की एक युक्ति है।वाईफाई का पूरा नाम Wireless Fidelity वायरलेस फिडेलिटी है और इसके अविष्कार का श्रेय John O Sullivan को दिया जाता है. लेकिन असल बात यह है कि वह CSIRO (commonwealth scientific and industrial research organisation) कंपनी में नौकरी करते थे और उसकी पूरी टीम ने वाईफाई नेटवर्क का आविष्कार (1992 से 1996 तक ) किया था लेकिन John O Sullivan ने उस में कुछ बदलाव करके वाई फाई की स्पीड को और भी ज्यादा बढ़ाया और Wi-Fi सिग्नल को और बेहतर बनाया . इसीलिए John O Sullivan को वाईफाई के आविष्कार का श्रेय दिया जाता है .

प्रश्‍न 74. किस राज्य की सरकार ने कुश्ती खेल को वर्ष 2032 तक गोद लिया है ?

[A] बिहार
[B] दिल्ली
[C] उत्तर प्रदेश
[D] पंजाब
उत्तर - [C] उत्तर प्रदेश
विवरण -

कुश्ती खेल को उत्तर प्रदेश राज्य ने वर्ष 2032 तक गोद लिया है। भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष ब्रिजभूषण शरण सिंह ने कहा कि कुश्ती खेल को गोद लेने वाली उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पहलवानों के समर्थन और बुनियादी ढांचों के लिए 2032 ओलंपिक तक 170 करोड़ रुपये का निवेश किए जाने की उम्मीद है। डब्ल्यूएफआई के शीर्ष अधिकारी ने कहा कि उन्होंने ओडिशा सरकार के हॉकी खेल को समर्थन देने के कदम से प्रेरणा लेकर उत्तर प्रदेश सरकार से अपने खेल के लिए इसी तरह की मदद की गुजारिश की।

प्रश्‍न 75. ओलंपिक 2021 में सबसे ज्यादा पदक जीतने वाला देश कौन है ?

[A] चीन
[B] जापान
[C] अमेरिका
[D] भारत
उत्तर - [C] अमेरिका
विवरण -

टोक्यो ओलंपिक 2021 में सबसे ज्यादा पदक जीतने वाला देश अमेरिका है। अमेरिका ने 39 स्वर्ण 41 रजत और 33 कांस्य पदकों के साथ 113 पदक जीते और प्रथम स्थान पर रहा। दूसरे स्थान पर चीन रहा जिसने 88 पदक जीते और तीसरे स्थान पर 58 पदक जीतकर जापान पहुंचा। वही भारत सात पदकों के अपने श्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ 48वें स्थान पर रहा। भारत ने एक स्वर्ण दो रजत और चार कांस्य जीते।

प्रश्‍न 76. कोविशील्ड (Covishield Vaccine) को निम्न में से किसके द्वारा तैयरा किया जाता है ?

[A] ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय
[B] एस्ट्राजेनेका
[C] उपरोक्‍त दोनों
[D] इनमें से कोई नहीं
उत्तर - [C] उपरोक्‍त दोनों
विवरण -

कोविशील्ड को University of Oxford और AstraZeneca ने मिलकर तैयार किया है और इसके उत्पादन के लिए भारत में इसे पुणे की Serum Institute of India (SII) (भारत का सीरम संस्थान) बना रही है। Covishield एक Viral Vector Type की वैक्सीन है। कोविशील्ड दुनिया की सबसे लोकप्रिय Vaccine में से है क्योंकि कई देश इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। Covishield Mutant Strain (अर्थात वायरस का बदले हुए रूप) के खिलाफ सबसे प्रभावी और असरदार है। कोविशील्ड को Single virus के जरिए बनाया गया है जो कि चिम्पैंजी में पाए जाने वाले एडेनोवायरस ChAD0x1 से बनी है।

प्रश्‍न 77. भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को सर्वप्रथम किस नाम से जाना जाता था ?

[A] इंडियन करेंसी एंड फिनांस
[B] इंपीरियल बैंक ऑफ इंडिया
[C] कमर्शियल बैंक ऑफ इंडिया
[D] स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
उत्तर - [B] इंपीरियल बैंक ऑफ इंडिया
विवरण -

भारतीय स्टेट बैंक का पुराना नाम द इम्पीरियल बैंक ऑफ इंडिया था जिसकी स्थापना 28 जनवरी 1921 को जे. एम. केंस ने की थी। उस समय यह भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे पुराना और सबसे बड़ा वाणिज्यिक बैंक था। इसे बैंक ऑफ बंगाल बैंक ऑफ बॉम्बे और बैंक ऑफ मद्रास को मिला कर बनाया गया था।

प्रश्‍न 78. भारत में पिन-कोड (Pin-code) प्रणाली कब लागू की गई ?

[A] 15 जनवरी 1972
[B] 15 अगस्त 1982
[C] 15 जनवरी 1982
[D] 15 अगस्त 1972
उत्तर - [D] 15 अगस्त 1972
विवरण -

डाक सूचक संख्या या Postal Index Number यह 6 अंकों का विशिष्‍ट कोड है जो भारत में डाक वितरण करने वाले सभी डाकघरों को आवंटित किया जाता है। जिसके माध्यम से किसी स्थान विशेष को एक विशिष्ट सांख्यिक पहचान प्रदान की जाती है। पिन प्रणाली को 15 अगस्त 1972 को आरंभ किया गया था।

प्रश्‍न 79. मानव शरीर में लाल रक्त कोशिका कहाँ बनती है ?

[A] हृदय
[B] अस्थि मज्जा
[C] गुर्दे
[D] इनमे से कोई नही
उत्तर - [B] अस्थि मज्जा
विवरण -

लाल रक्त कोशिका (red blood cells) रक्त की सबसे प्रमुख कोशिका है। यह रीढ़धारी जन्तुओं के श्वसन अंगो से आक्सीजन लेकर उसे शरीर के विभिन्न अंगों की कोशिकाओं तक पहुंचाने का सबसे सहज और व्याप्त माध्यम है। इस कोशिका में केन्द्रक नहीं होता है। इसकी औसत आयु १२० दिन की है। इसकी खोज एंटोनी लुवेन हॉक ने की मानव शरीर की सबसे छोटी कोशिका आरबीसी को माना जाता है] इसमें हीमोग्लोबिन नाम का प्रोटीन पाया जाता है। लाल रक्त कोशिका का निर्माण वयस्क मानव में अस्थिमज्जा में और भूर्णिय अव्यस्था में प्लीहा या यकृत में होता है।

प्रश्‍न 80. भारत की पहली इंटरनेट टेलीफोन सेवा किसने शुरू की ?

[A] रिलायंस
[B] बीएसएनएल
[C] आईडिया
[D] एयरटेल
उत्तर - [B] बीएसएनएल
विवरण -

11 जुलाई 2018 को सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लि. (BSNL) ने मोबाइल ऐप्लीकेशन 'विंग्स' के माध्यम से देश की पहली इंटरनेट टेलीफोन सेवा की शुरुआत की। केंद्रीय दूरंसचार एवं रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने इस सेवा का शुभारंभ किया।

प्रश्‍न 81. भारत के पहले टी-20 मैच में कप्‍तानी किसने की थी ?

[A] वीरेंद्र सहवाग ने
[B] दिनेश कार्तीक ने
[C] एमएस धोनी ने
[D] गोतम गम्भीर ने
उत्तर - [A] वीरेंद्र सहवाग ने
विवरण -

1 दिसंबर 2006 को टीम इंडिया ने पहला टी20 इंटरनेशनल मैच खेल था। भारत ने अपना पहला T20 मैच वीरेंद्र सहवाग की कप्‍तानी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला और भारत ने इस मैच को छह विकेट से जीता था। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका के कप्‍तान ग्रीम स्‍मिथ थे और दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्‍लेबाजी की थी ।

प्रश्‍न 82. भारत में सबसे अधिक सोना कहां पाया जाता है ?

[A] कर्नाटक
[B] आंध्र प्रदेश
[C] झारखंड
[D] बिहार
उत्तर - [A] कर्नाटक
विवरण -

भारत में सबसे अधिक सोना कर्नाटक राज्य में पाया जाता है। कर्नाटक में कोलार हुट्टी और उटी नाम की सोने की खानें मौजूद हैं। इसके अलावा आंध्र प्रदेश और झारखंड के कुछ भागों से भी सोना निकाला जाता है। सोना आमतौर पर या तो अकेले या पारे या सिल्वर के साथ मिला हुआ पाया जाता है।

प्रश्‍न 83. IPL – 2020 की विजेता टिम कौनसी हैं ?

[A] चेन्नई सुपर किंग्स
[B] मुंबई इंडियंस
[C] दिल्ली कैपिटल्स
[D] रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
उत्तर - [B] मुंबई इंडियंस
विवरण -

IPL - 2020 के फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हराया और इस जीत के साथ ही मुंबई ने पांचवीं बार आईपीएल की ट्रॉफी पर कब्जा किया था । IPL - 2020 आई पी एल का तेरहवाँ संस्करण था। IPL का यह संस्करण मूल रूप से भारत में शुरू होने वाला था लेकिन वैश्विक कोरोनावायरस महामारी के कारण संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में खेला गया ।

प्रश्‍न 84. भारतीय रिजर्व बैंक का राष्ट्रीयकरण कब हुआ था ?

[A] 1 अप्रैल 1935
[B] 1 जनवरी 1949
[C] 1 अप्रैल 1937
[D] 1 जनवरी 1950
उत्तर - [B] 1 जनवरी 1949
विवरण -

भारतीय रिज़र्व बैंक की स्थापना 1 अप्रैल 1935 को हुई थी। ब्रिटिश काल के दौरान प्रारम्भ में रिज़र्व बैंक निजी स्वामित्व वाला बैंक था। लेकिन स्वतन्त्र भारत में 1 जनवरी 1949 में इसका राष्ट्रीयकरण कर दिया गया। उसके बाद से इस पर भारत सरकार का पूर्ण स्वामित्व हो गया ।

प्रश्‍न 85. एक दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट की पहली हैट्रिक सर्वप्रथम किस खिलाड़ी ने ली थी ?

[A] फ्रेड्रिक स्पोफोर्थ
[B] जलाल-उद-दीन
[C] एलेन थामसन
[D] ब्रेट ली
उत्तर - [B] जलाल-उद-दीन
विवरण -

वनडे क्रिकेट की पहली हैट्रिक पाकिस्तान के तेज गेंदबाज जलाल-उद-दीन ने ली थी। जलालुद्दीन ने 1982 में वनडे क्रिकेट में पहली हैट्रिक लेने का कारनामा किया था। 158 वनडे मैच बाद ये मौका आया कि किसी गेंदबाज को इस फॉरमेट में हैट्रिक मिली हो. 8 ओवर्स के स्पेल में एक मेडन के साथ 32 रन देकर 4 विकेट लिए थे जलालुद्दीन ने. 40 ओवरों में ऑस्ट्रेलिया 170 रन ही बना पाया और पाकिस्तान ने 59 रन से मैच जीत लिया ।

प्रश्‍न 86. कोरोना वायरस का नाम किस भाषा से उत्पन्न हआ है ?

[A] चाईनीज भाषा
[B] हिंदी भाषा
[C] लेटिन भाषा
[D] अंग्रेजी भाषा
उत्तर - [C] लेटिन भाषा
विवरण -

लेटिन भाषा में "कोरोना" का अर्थ "मुकुट" होता है और इस वायरस के कणों के इर्द-गिर्द उभरे हुए कांटे जैसे ढाँचों से इलेक्ट्रान सूक्षमदर्शी में मुकुट जैसा आकार दिखता है जिस पर इसका नाम रखा गया था। कोरोनावायरस (Coronavirus) कई प्रकार के विषाणुओं (वायरस) का एक समूह है जो स्तनधारियों और पक्षियों में रोग उत्पन्न करता है। यह RNA वायरस होते हैं।

प्रश्‍न 87. भारत में स्थित परम सुपर कंप्यूटर का विकास किस संस्था ने किया है ?

[A] सी डैक
[B] आईआईटी कानपुर
[C] बार्क
[D] आईआईटी दिल्ली
उत्तर - [A] सी डैक
विवरण -

भारत में विकसित 'परम' सुपर कंप्यूटर का विकास सी-डैक संस्था ने किया है। सी-डैक की फुल फॉर्म Centre for Development of Advanced Computing है । परम शब्द संस्कृत भाषा से लिया गया है जिसका मतलब होता है सुप्रीम यानी कि सबसे ऊपर। परम 8000 भारत का पहला सुपर कंप्यूटर था। वर्ष 1998 में भारत द्वारा परम-10000 नामक सुपर कंप्यूटर विकसित किया गया। यह भारत के लिए एक महान् उपलब्धि थी क्योंकि इसके निर्माण से भारत ने उच्च कंप्यूटर प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अमरीका तथा कई अन्य विकसित देशों का वर्चस्व समाप्त कर दिया।

प्रश्‍न 88. निम्न में से सिलिकॉन क्या है ?

[A] कंडक्टर
[B] सेमी कंडक्टर
[C] इंसुलेटर
[D] इनमें से कोई नहीं
उत्तर - [B] सेमी कंडक्टर
विवरण -

सिलिकॉन एक अर्धचालक पदार्थ है जिसका प्रयोग विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक युक्तियां बनाने में किया जाता है । यह पृथ्वी पर ऑक्सीजन के बाद सबसे अधिक पाया जाने वाला तत्व है। सिलिकॉन के यौगिक एलेक्ट्रॉनिक अवयव साबुन शीशे एवं कंप्यूटर चिप्स में इस्तेमाल किए जाते हैं। सिलिकॉन की खोज 1824 में स्वीडन के रसायनशास्त्री जोंस जकब बज्रेलियस ने की थी। आवर्त सारिणी में इसे 14वें स्थान पर रखा गया है ।

प्रश्‍न 89. भारत की आर्थिक राजधानी किसे कहते है?

[A] दिल्ली
[B] मुंबई
[C] चेन्‍नई
[D] कोलकाता
उत्तर - [B] मुंबई
विवरण -

मुम्बई भारत की सबसे बड़ी वाणिज्यिक नगरी है। भारत के उद्योगों का लगभग 25% हिस्सा तथा सकल घरेलू उत्पाद का लगभग 5% हिस्सा मुम्बई से प्राप्त होता है। देश के समुद्री व्यापार का लगभग 40 फीसदी व्यापार के अलावा लगभग 70 फीसदी पूंजीगत लेन-देन मुम्बई से ही होता है। भारत के सबसे ज्यादा अमीर लोग इसी शहर में रहते हैं ।

प्रश्‍न 90. भारत के प्रथम अंतरिक्ष यात्री कौन थे ?

[A] रविश मलहोत्रा
[B] मोहीत शर्मा
[C] राकेश शर्मा
[D] दिनकर राज
उत्तर - [C] राकेश शर्मा
विवरण -

भारत के प्रथम और विश्व के 138 वें अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा का जन्म 13 जनवरी 1949 को पंजाब के पटियाला में हुआ था। पटियाला के एक हिंदू गौड़ ब्राह्मण परिवार में जन्में राकेश ने हैदराबाद की उस्मानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया। 1984 में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन और सोवियत संघ के इंटरकॉसमॉस कार्यक्रम के एक संयुक्त अंतरिक्ष अभियान के अंतर्गत राकेश शर्मा आठ दिन तक अंतरिक्ष में रहे।

प्रश्‍न 91. माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली प्रथम भारतीय महिला कौन थी ?

[A] सुष्मीता सेन
[B] मीरा कुमारी
[C] बछेंद्री पाल
[D] लारा सिन्हा
उत्तर - [C] बछेंद्री पाल
विवरण -

बछेंद्री पाल का जन्म नकुरी उत्तरकाशी उत्तराखंड में 24 मई 1954 को हुआ था । साल 1984 में उन्होंने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी को छूआ था. माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली प्रथम भारतीय तथा दुनियाकी 5वीं महिला पर्वतारोही हैं। बछेंद्री के लिए पर्वतारोहण का पहला मौक़ा 12 साल की उम्र में आया जब उन्होंने अपने स्कूल की सहपाठियों के साथ 400 मीटर की चढ़ाई की। 1984 में भारत का चौथा एवरेस्ट अभियान शुरू हुआ। इस अभियान में जो टीम बनी उस में बछेंद्री समेत 7 महिलाओं और 11 पुरुषों को शामिल किया गया था।

प्रश्‍न 92. भारत में कोरोनावायरस से पहली मौत किस राज्य में हुई ?

[A] कर्नाटक
[B] दिल्ली
[C] केरल
[D] कोलकाता
उत्तर - [A] कर्नाटक
विवरण -

कोरोना वायरस कोविड 19 के कारण भारत में पहली मौत कर्नाटक के कलबुर्गी में हुई है. केंद्र सरकार द्वारा जारी एक बयान के अनुसार सऊदी अरब से लौटने के बाद सांस लेने में परेशानी खांसी और निमोनिया की शिकायत हुई वह एक महीने सऊदी अरब में रहने के बाद 29 फरवरी को वापस लौटा था और अस्थमा का रोगी था।

प्रश्‍न 93. भारत का पहला वाई-फाई सुविधा वाला रेलवे स्टेशन कौन-सा है?

[A] बेंगलुरु सिटी रेलवे स्टेशन
[B] कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन
[C] हावड़ा रेलवे स्टेशन
[D] चेन्नई रेलवे स्टेशन
उत्तर - [A] बेंगलुरु सिटी रेलवे स्टेशन
विवरण -

28 अक्टूबर 2014 को पूर्व रेल मंत्री सदानंद गौड़ा ने बंगलुरू सिटी रेलवे स्टेशन पर वाई-फाई सुविधा का उद्घाटन किया।वाई-फाई की यह सेवा रेल टेल के द्वारा एक पायलट परियोजना के रूप में प्रारंभ की गयी है। इस सेवा के तहत शुरू के 30 मिनटों में यात्रियों के मोबाइल फोन पर वाई-फाई सुविधा नि:शुल्क होगी तथा 30 मिनट से अधिक उपयोग पर एक निश्चित राशि का भुगतान स्क्रैच कार्ड या ब्राउजिंग समय खरीदारी के साथ कर सकते हैं।

प्रश्‍न 94. महाराणा प्रताप की मृत्यु पर किस दुश्‍मन राजा को बहुत ही दुःख हुआ था ?

[A] हिमायू
[B] बाबर
[C] अकबर
[D] शाहजहाँ
उत्तर - [C] अकबर
विवरण -

अकबर महाराणा प्रताप का सबसे बड़ा शत्रु था पर उनकी यह लड़ाई कोई व्यक्तिगत द्वेष का परिणाम नहीं थी बल्कि अपने सिद्धांतों और मूल्यों की लड़ाई थी। महाराणा प्रताप की मृत्यु पर अकबर को बहुत ही दुःख हुआ क्योंकि ह्रदय से वो महाराणा प्रताप के गुणों का प्रशंसक था ।

प्रश्‍न 95. निम्न कंपनीयों में से कौनसी कंपनी भारत की है –

[A] जिओनी
[B] विवो
[C] माइक्रोमैक्स
[D] इनफोकस
उत्तर - [C] माइक्रोमैक्स
विवरण -

Micromax कंपनी की स्थापना 29 मार्च 2000 मे राहुल शर्मा राजेश अग्रवाल विकास जैन और सुमित कुमार द्वारा की गई थी अपने शुरुआती दिनों मे ये कंपनी एक सॉफ्टवेयर कंपनी थी और इसे Micromax Software के नाम से रजिस्टर करवाया गया था इसके बाद 2008 मे राहुल शर्मा ने कंपनी को कन्सूमर इलेक्ट्रॉनिक्स बनाने वाली कंपनी मे बदल दिया जिसके बाद माइक्रोमैक्स ने बहुत की कम समय मे काफी तरक्की की। माइक्रोमैक्स कंपनी के CEO राहुल शर्मा है

प्रश्‍न 96. गूगल (Google) की स्थापना कब की गई ।

[A] 10 सितम्बर 1993
[B] 14 सितम्बर 1991
[C] 5 सितम्बर 1990
[D] 4 सितम्बर 1998
उत्तर - [D] 4 सितम्बर 1998
विवरण -

गूगल एक अमेरिकी टेक कंपनी है। इसकी स्थापना 4 सितम्बर 1998 को लैरी पेज तथा सेर्गे ब्रिन द्वारा की गयी थी। गूगल के स्थापना दिवस के बारे में काफी भिन्नता है गूगल ने 15 सितम्बर 1997 को पंजीकरण करवाया था। इसके बाद गूगल ने 4 सितम्बर 1998 में इनकारपोरेशन के लिए आवेदन किया था।

प्रश्‍न 97. भारत के प्रथम मुस्लिम राष्ट्रपति कौन थे ?

[A] डॉ. अब्दुल कलाम
[B] डॉ. जाकिर हुसैन
[C] डॉ. मोहम्दुल्हा
[D] डॉ. सुलेमान खा
उत्तर - [B] डॉ. जाकिर हुसैन
विवरण -

डाक्टर ज़ाकिर हुसैन स्वतंत्रता सेनानी एवं भारत के तीसरे राष्ट्रपति तथा प्रथम मुस्लिम राष्ट्रपति थे जिनका कार्यकाल 13 मई 1967 से 3 मई 1969 तक था । डा. ज़ाकिर हुसैन का जन्म 8 फ़रवरी 1897 ई. में हैदराबाद तेलंगाना के धनाढ्य पठान परिवार में हुआ था। ज़ाकिर हुसैन अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति और पद्म विभूषण और भारत रत्न के भी प्राप्तकर्ता थे।

प्रश्‍न 98. आरबीआई का मुख्यालय कहाँ स्थित है?

[A] मुंबई
[B] कोलकाता
[C] नई दिल्ली
[D] चंडीगढ़
उत्तर - [A] मुंबई
विवरण -

आरबीआई का मुख्यालय मुंबई महाराष्ट्र में स्थित है। प्रारम्भ में इसका मुख्यालय कोलकाता में था जो वर्ष 1937 में मुंबई आ गया। यह भारत का केन्द्रीय बैंक है जो सभी बैंकों का संचालक भी है। समस्त भारत में रिज़र्व बैंक के कुल 22 क्षेत्रीय कार्यालय हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) की स्थापना 1 अप्रैल 1935 को रिजर्व बैंक ऑफ इण्डिया ऐक्ट 1934 के अनुसार हुई।

प्रश्‍न 99. पहला कंप्यूटर माउस किसने बनाया था ?

[A] डगलस एंजेलबर्ट
[B] विलियम इंग्लिश
[C] रॉबर्ट जवाकी
[D] (C) ओएलियल कूघर
उत्तर - [A] डगलस एंजेलबर्ट
विवरण -

डगलस एंजेलबर्ट ने 1960 में जब कंप्यूटर माउस का आविष्कार किया था तब उन्होंने उसे लकड़ी से बनाया था। जिस समय 1960 में एंजेलबर्ट ने माउस का अविष्कार किया था उस समय बड़े-बड़े कमरों के बराबर कंप्यूटर होते थे इन मशीनों में पंच कार्ड द्वारा डाटा भरे जाते थे। 1963 में बिल इंग्लिश ने डगलस के स्केचेज के आधार पर लकड़ी का माउस बनाया जिसे चलाने के लिए दो पहियों का इस्तेमाल किया। ' डगलस ने 1968 में सैन फ्रांसिसको के कंप्यूटर कॉन्फ्रेंस में माउस का पहला डिमॉन्सट्रेशन दिया।

प्रश्‍न 100. भारत में कोरोना वायरस का पहला मरीज कब मिला था ।

[A] 25 फरवरी 2020
[B] 15 फरवरी 2020
[C] 26 जनवरी 2020
[D] 30 जनवरी 2020
उत्तर - [D] 30 जनवरी 2020
विवरण -

भारत में कोरोना वायरस से संक्रमण का पहला मामला 30 जनवरी 2020 को सामने आया था। कोरोना वायरस का ये पहला मामला दक्षिण भारतीय राज्य केरल से सामने आया था। भारत में इस वायरस का पहला शिकार 20 साल की एक युवती थी। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से पहले 25 जनवरी 2020 को ही वह चीन के वुहान शहर से वापस लौटी थी जहां से इस खतरनाक वायरस की शुरूआत हुई थी। युवती तीन साल से चिन के वुहान में शहर में चिकित्सा की पढ़ाई कर रही थी। वुहान में 31 दिसंबर 2019 को कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया था।