सामान्य ज्ञान (GK) सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPSC, SSC, बैंकिंग, रेलवे, NDA, CDS, पुलिस भर्ती, शिक्षक भर्ती, राज्य स्तरीय परीक्षाएँ एवं अन्य सरकारी परीक्षाओं में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह विषय विभिन्न क्षेत्रों जैसे इतिहास, भूगोल, राजनीति, विज्ञान, अर्थव्यवस्था, खेल, पुरस्कार, महत्वपूर्ण दिवस, भारतीय संस्कृति और करंट अफेयर्स से संबंधित होता है। सामान्य ज्ञान के महत्वपूर्ण विषय: ✅ इतिहास (History) – प्राचीन, मध्यकालीन और आधुनिक भारत ✅ भूगोल (Geography) – भारत और विश्व का भूगोल ✅ राजनीति (Polity) – भारतीय संविधान, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, संसद ✅ विज्ञान (Science) – भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीवविज्ञान ✅ अर्थव्यवस्था (Economy) – भारतीय अर्थव्यवस्था, बजट, योजनाएँ ✅ खेल (Sports) – ओलंपिक, क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन ✅ पुरस्कार एवं सम्मान (Awards & Honors) – नोबेल पुरस्कार, भारत रत्न, पद्म पुरस्कार ✅ प्रसिद्ध पुस्तकें एवं लेखक ✅ महत्वपूर्ण दिवस (Important Days & Dates) ✅ वर्तमान घटनाएँ (Current Affairs) यह प्रश्न संग्रह न केवल आपकी सामान्य ज्ञान संबंधी जानकारी को समृद्ध करेगा, बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी आपकी सहायता करेगा।
प्रश्न 601 से 650कुल प्रश्न: 700
प्रश्न 601. राष्ट्रीय चिन्ह के नीचे अंकित “सत्यमेव जयते” शब्द किस ऐतिहासिक रचना से लिए गए हैं?
[A]भगवद गीता
[B]ऋग्वेद
[C]रामायण
[D]मुण्डक उपनिषद
उत्तर -[D] मुण्डक उपनिषद
विवरण -
सत्यमेव जयते भारत का ‘राष्ट्रीय आदर्श वाक्य’ माना जाता है जिसका अर्थ होता है- “सत्य की ही जीत होती है”। सत्यमेव जयते का सूत्रवाक्य मुण्डक-उपनिषद से लिया गया है। यह मूलतः मुण्डक-उपनिषद के सर्वज्ञात मंत्र 3.1.6 का शुरुआती हिस्सा है।
प्रश्न 602. भारत में पहली अखबारी कागज मिल कहाँ स्थापित की गई थी ?
[A]पश्चिम बंगाल
[B]महाराष्ट्र
[C]मध्य प्रदेश
[D]आंध्र प्रदेश
उत्तर -[C] मध्य प्रदेश
विवरण -
भारत में पहला अखबारी कागज मिल मध्य प्रदेश में स्थापित किया गया था। इसकी स्थापना 1955 में मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले के नेपानगर में हुई थी। NEPA भारत में पहली अखबारी कागज मिल थी। NEPA का मतलब नेशनल न्यूजप्रिंट और पेपर मिल्स से है। NEPA मिल एशिया की पहली कागज मिल है।
प्रश्न 603. यूरोप की कौन - सी नदी "कोयला नदी" के नाम से जानी जाती है ?
[A]एल्ब
[B]रोन
[C]राइन
[D]टेम्स
उत्तर -[C] राइन
विवरण -
राईन नदी स्विट्जरलैंड एवं जर्मनी के सीमा पर स्थित कौनस्टैंस झील से निकल कर उत्तरी सागर में गिरती है। यूरोप में स्थित कई प्रमुख कोयला खदानों जैसे रूर सार ववेरिया से औद्योगिक क्षेत्र तक कोयला इसी नदी मार्ग से पहुचाने के कारणों से ही इसे कोयला ढोने वाली नदी कहते है।
प्रश्न 604. 22वें फीफा वर्ल्ड कप 2022 में निम्न में से किसे पराजित कर क्रोएशिया तीसरे स्थान पर रहा?
[A]ब्राजील
[B]पुर्तगाल
[C]मोरक्को
[D]इंग्लैंड
उत्तर -[C] मोरक्को
विवरण -
मोरक्को को 2-1 से हराकर क्रोएशिया इस विश्व कप में तीसरे स्थान पर रहा. क्रोएशिया पिछली बार उपविजेता थी और 1998 में तीसरे स्थान पर रही थी. चौथे स्थान तक पहुँचने वाला मोरक्को पहला अफ्रीकी देश है.
प्रश्न 605. भारत-अमरीका संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण युद्ध अभ्यास का 18वां संस्करण 2022 में कहाँ आयोजित किया गया था?
[A]ओडिशा (चाँदीपुर) में
[B]अंडमान में
[C]उत्तराखण्ड में
[D]दमन में
उत्तर -[C] उत्तराखण्ड में
विवरण -
भारत-अमरीका संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण युद्ध अभ्यास का 18वां संस्करण 15-29 नवंबर (2022) तक उत्तराखण्ड के औली में आयोजित किया गया था.
प्रश्न 606. प्रत्येक वर्ष 7 दिसम्बर को सशस्त्र सेना झंडा दिवस (Armed Forces Flag Day) मनाया जाता है. इस दिन झंडे की खरीद से इकट्ठा हुए धन का उपयोग किया जाता है:
[A]शहीद सैनिकों के आश्रितों के कल्याण में
[B]सैनिकों के आश्रितों के शिक्षा में
[C]सैनिकों के आश्रितों के चिकित्सा में
[D]उपर्युक्त सभी में
उत्तर -[A] शहीद सैनिकों के आश्रितों के कल्याण में
विवरण -
प्रत्येक वर्ष 7 दिसम्बर को सशस्त्र सेना झंडा दिवस (Armed Forces Flag Day) मनाया जाता है. इस दिन सशस्त्र बल कर्मियों के कल्याण के लिए लोगों से धन जुटाया जाता है. इस दिन झंडे की खरीद से इकट्ठा हुए धन को शहीद सैनिकों के आश्रितों के कल्याण में खर्च किया जाता है. इस धन के लिए भारत सरकार द्वारा सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष (Armed forces Flag Day Fund) बनाया गया है.
प्रश्न 607. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय कहां स्थित है?
[A]जबलपुर
[B]सांची
[C]भोपाल
[D]ग्वालियर
उत्तर -[C] भोपाल
विवरण -
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय का शुभारंभ 21 मार्च 1977 को भागलपुर हाउस नई दिल्ली में हुआ था। भोपाल में इसका शुभारंभ 1979 को हुआ। यह देश का पहला ओपन एयर म्यूजियम है
प्रश्न 608. किसके गवर्नर-जनरलशिप के दौरान भारतीय सिविल सेवा (I.C.S.) की शुरुआत की गई थी?
[A]लॉर्ड कार्नवालिस
[B]लॉर्ड विलियम बेंटिक
[C]लॉर्ड कर्जन
[D]लॉर्ड डलहौजी
उत्तर -[A] लॉर्ड कार्नवालिस
विवरण -
The full form of ICS is Indian Civil Service. लॉर्ड कार्नवालिस को भारत में नागरिक सेवा के जनक के रूप में जाना जाता है। लॉर्ड कार्नवालिस भारत के गवर्नर जनरल 1786 से 1793 तक थे। राज्य द्वारा निर्मित विधियों को कार्यरूप में कार्यान्वित करने की ज़िम्मेदारी लोक सेवाओं सिविल सेवाओं पर होती है ।
प्रश्न 609. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना किस वर्ष शुरू हुई?
[A]1991
[B]2005
[C]2000
[D]1999
उत्तर -[C] 2000
विवरण -
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चरण I को दिसंबर 2000 में सिंगल-वेदर रोड कनेक्टिविटी प्रदान करने के उद्देश्य से 100% केंद्र प्रायोजित योजना के रूप में शुरू किया गया था। PMGSY के चरण II को मई 2013 के दौरान मंजूरी दी गई थी और साथ ही PMGSY-1 को भी जारी रखा गया था क्योंकि PMGSY चरण II का मतलब ग्रामीण अवसंरचना के उन्नयन और वृद्धि के लिए था और पहले चरण में गाँव की संयोजकता के लिए बनाई गई सड़कें।
प्रश्न 610. पंचायत राज संस्थाओं में प्रारम्भ में महिलाओं को कितना प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया गया था?
[A]0.3
[B]0.28
[C]0.33
[D]0.44
उत्तर -[C] 0.33
विवरण -
1992 के 73वें संशोधन अधिनियम ने पूरे देश में पंचायती राज में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण दिया। अनुच्छेद 243D के तहत अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए सीटों का आरक्षण किया जाता है और 1/3 (33%) सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। बाद में बिहार मध्य प्रदेश उत्तराखंड हिमाचल प्रदेश आदि जैसे कुछ राज्यों में महिलाओं के लिए आरक्षित सीटों को बढ़ाकर 50% कर दिया गया।
प्रश्न 611. कंप्यूटर में डेटा कि सबसे छोटी इकाई (Unit) क्या है?
[A]गीगाबाइट
[B]टेराबाइट
[C]बिट
[D]बाइट
उत्तर -[C] बिट
विवरण -
एक बिट एक द्विआधारी अंक है और यह कंप्यूटर पर डेटा की सबसे छोटी इकाई है। एक बिट में केवल दो मान होते हैं: 0 या 1। 8 बिट्स से एक बाईट 1024 बाइट्स से 1 किलोबाइट 1024 किलोबाइट से 1 मेगाबाइट 1024 मेगाबाइट से 1 गीगाबाइट 1024 गीगाबाइट से 1 टेराबाइट बनता है ।
प्रश्न 612. भारतीय संविधान को बनाने में कितना समय लगा था?
[A]2 वर्ष 11 माह और 18 दिन
[B]2 वर्ष 10 माह और 5 दिन
[C]1 वर्ष 10 माह और 12 दिन
[D]उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर -[A] 2 वर्ष 11 माह और 18 दिन
विवरण -
भारत के संविधान के निर्माण में 2 साल 11 महीने और 18 दिन लगे थे। जिसे 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा द्वारा पारित किया गया तब इसमें कुल 22 भाग 395 अनुच्छेद और 8 अनुसूचियां थीं।
प्रश्न 613. वह मुख्य क्षेत्र कौन-सा है जहाँ गरबा नृत्य प्रचलित है?
[A]मध्य प्रदेश
[B]राजस्थान
[C]महाराष्ट्र
[D]गुजरात
उत्तर -[D] गुजरात
विवरण -
गरबा भारत में गुजरात राज्य का एक प्रसिद्ध नृत्य है ।परंपरागत रूप से यह नौ दिवसीय हिंदू त्योहार नवरात्रि के दौरान किया जाता है।
प्रश्न 614. आयुर्वेद के वैद्य चिकित्सा का भगवान किसे मानते हैं?
[A]चरक
[B]धन्वंतरि
[C]च्यवन
[D]सुश्रुत
उत्तर -[B] धन्वंतरि
विवरण -
आयुर्वेद के वैद्य चिकित्सा का भगवान धन्वंतरि को मानते हैं। हिन्दू धर्म में व्यास द्वारा रचित श्रीमद्भागवत पुराण के अनुसार धन्वंतरि को विष्णु का अंश माना गया है। इनका पृथ्वी लोक में अवतरण समुद्र मंथन के समय हुआ था।
प्रश्न 615. पहले राष्ट्रमंडल खेल (कॉमनवेल्थ गेम्स) किस वर्ष में आयोजित किए गए थे?
[A]1944
[B]1925
[C]1930
[D]1937
उत्तर -[C] 1930
विवरण -
पहले राष्ट्रमंडल खेल जिन्हें अब कॉमनवेल्थ गेम्स के नाम से जाना जाता है 1930 में हुए थे। इस मल्टी-स्पोर्ट इवेंट का मुख्य उद्देश्य देशों को एक-दूसरे के साथ खेलों के माध्यम से जोड़ना था। पहले राष्ट्रमंडल खेल न्यूजीलैंड के हैमिल्टन शहर में आयोजित किए गए थे।
प्रश्न 616. सूर्य के प्रकाश में कितने रंग होते हैं?
[A]सात
[B]आठ
[C]पाँच
[D]छः
उत्तर -[A] सात
विवरण -
सूर्य के प्रकाश में सात रंग होते हैं जो बैंगनी इंडिगो नीला हरा नारंगी और लाल रंग होते है । इन 7 रंगो मे लाल रंग की तरंगदैर्ध्य सर्वाधिक एवं नीले रंग की तरंगदैर्ध्य सबसे कम होती है। जब ये सभी रंग आपस में मिल जाते हैं तो वह सफेद रंग पर खत्म होते हैं। इसी वजह से सूर्य पृथ्वी पर पीला लाल या सफेद और अंतरिक्ष में सफेद दिखाई देता है।
प्रश्न 617. सौर मण्डल के बाहर भेजा गया पहला अन्तरिक्ष यान कौन सा था ?
[A]चन्द्रयान - 1
[B]चन्द्रयान - 2
[C]मंगलयान
[D]पायनियर - 1
उत्तर -[D] पायनियर - 1
विवरण -
पायनियर-1 सौर मंडल से बाहर भेजा गया पहला अंतरिक्ष यान था। यह 38 किलोग्राम का अंतरिक्ष यान था और नासा द्वारा अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया गया था। इसे अक्टूबर 1958 में प्रक्षेपित किया गया था।
प्रश्न 618. अंग्रेजों के नमक कानून के विरुद्ध महात्मा गाँधी ने कौन सा आन्दोलन शुरु किया था ?
[A]खिलाफत आंदोलन
[B]असहयोग आंदोलन
[C]सविनय अवज्ञा आन्दोलन
[D]भारत छोड़ो आंदोलन
उत्तर -[C] सविनय अवज्ञा आन्दोलन
विवरण -
नमक सत्याग्रह की शुरुआत महात्मा गांधी ने भारत में ब्रिटिश सरकार द्वारा लगाए गए नमक कर के खिलाफ की थी। नमक सत्याग्रह 12 मार्च 1930 से 5 अप्रैल 1930 तक शुरू किया गया था। नमक कानून की अवहेलना के बाद पूरे देश में सविनय अवज्ञा आंदोलन 6 अप्रैल 1930 को शुरू किया गया था।
प्रश्न 619. चाइनामैन शब्द का प्रयोग किस खेल में होता है ?
[A]कबड्डी
[B]हॉकी
[C]क्रिकेट
[D]खोंं-खों
उत्तर -[C] क्रिकेट
विवरण -
एक ऐसा लेफ्ट आर्म स्पिन गेदबाज जो गेंद को स्पिन कराने (घुमाने) के लिए उँगलियों का नहीं बल्कि कलाई का इस्तेमाल करता है। जिससे गेंद पड़ने के बाद दायें हाथ के बल्लेबाज के लिए अंदर की तरफ और बाएं हाथ के बल्लेबाज के लिए बाहर की तरफ टर्न लेती है। क्रिकेट की भाषा मे ऐसे गेंदबाज को चाइनामैन गेंदबाज कहा जाता है।
प्रश्न 620. बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान भारत के किस राज्य में स्थित है?
[A]कर्नाटक
[B]उत्तर प्रदेश
[C]गुजरात
[D]मध्य प्रदेश
उत्तर -[A] कर्नाटक
विवरण -
बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान दक्षिण भारत के कर्नाटक राज्य में स्थित है। यह प्रोजेक्ट टाइगर के तहत सन् 1974 में एक टाइगर रिज़र्व के रूप में स्थापित किया गया था। कर्नाटक में बाघों की दूसरी सबसे बड़ी आबादी पाई जा सकती है। मैसूर राज्य के महाराजा के लिए यह उस समय एक निजी शिकार अभयारण्य था।
प्रश्न 621. किसी अंतरिक्ष यात्री को अंतरिक्ष में आकाश कैसा दिखाई देता है ?
[A]सफेद
[B]नीला
[C]काला
[D]लाल
उत्तर -[C] काला
विवरण -
अंतरिक्ष यात्री आकाश में उस ऊँचाई पर होते हैं जहाँ वायुमंडल नहीं होता और न ही वहाँ कोई प्रकीर्णन हो पाता है इसलिए उन्हें आकाश नीला नहीं बल्कि काला प्रतीत होता है।
प्रश्न 622. किस जानवर का सिर काटने पर भी वह जिंदा रहता है?
[A]मोर
[B]मधुमक्खी
[C]तितली
[D]कोकरोच
उत्तर -[D] कोकरोच
विवरण -
कॉकरोच का सिर कटने के बाद भी वो हफ्ते भर तक ज़िंदा रह सकता है । ऐसा कॉकरोच के शरीर की संरचना की वजह से संभव हो पाता है । कॉकरोच के शरीर में ओपन सर्कुलेटरी सिस्टम होता है । जिसका मतलब है कि कॉकरोच नाक से नहीं बल्कि शरीर पर बने छोटे-छोटे छेदों से सांस लेता है । इसी कारण सिर कटने के बाद भी कॉकरोच की सांसें चलती रहती हैं ।
प्रश्न 623. ऐसा कौन सा जीव है जिसका दिल 1 मिनट में 1000 बार धड़कता है?
[A]सांप का
[B]बिच्छू का
[C]छिपकली का
[D]मेढ़क का
उत्तर -[C] छिपकली का
विवरण -
पूरी दुनिया में छिपकलियों की 6000 से अधिक प्रजातियां पाई जाती हैं। छिपकली अंटार्कटिका को छोड़कर सभी महाद्वीपों पर पाई जाती है। छिपकली एक ऐसा जीव है जिसका दिल 1 मिनट में 1000 बार धड़कता है?
प्रश्न 624. कलिंग युद्ध के बाद सम्राट अशोक ने कौन सा धर्म स्वीकार किया?
[A]बौद्ध धर्म
[B]जैन धर्म
[C]ईसाई धर्म
[D]हिन्दू धर्म
उत्तर -[A] बौद्ध धर्म
विवरण -
सम्राट अशोक सबसे महान मौर्य शासक तक्षशिला और उज्जैन के राज्यपाल थे। कलिंग युद्ध के बाद सम्राट अशोक ने बौद्ध धर्म स्वीकार कर लिया था। अशोक ने अपने राज्याभिषेक के 9वें वर्ष में 261 ईसा पूर्व में कलिंग युद्ध लड़ा था।
प्रश्न 625. निम्नलिखित में से किस सागर का जल सर्वाधिक खारा है
[A]मृत सागर
[B]अराल सागर
[C]बाल्टिक सागर
[D]लाल सागर
उत्तर -[A] मृत सागर
विवरण -
मृत सागर का जल सबसे अधिक खारा होता है । मृत सागर पृथ्वी की सतह से करीब 420 मीटर गहरा है। मृत सागर इज़रायल और जॉर्डन के बीच स्थित है। यह समुद्र बहुत कम जगह में फैला हुआ है।
प्रश्न 626. कुली किस प्रसिद्ध भारतीय लेखक की रचना है?
[A]अनीता देसाई
[B]आर के नारायण
[C]राजा राव
[D]मुल्क राज आनंद
उत्तर -[D] मुल्क राज आनंद
विवरण -
कुली अन्तर्राष्टीय ख्याति के भारतीय लेखक डाँ मुल्क राज आनंद का उपन्यास है । यह हिमाचल प्रदेश के काँगड़ा इलाके के एक अनाथ और विपन्न किशोर को केन्द्र में रखकर लिखा गया है
प्रश्न 627. राष्ट्रीय मतदाता दिवस प्रत्येक वर्ष कब मनाया जाता है ?
[A]7 जनवरी
[B]12 जनवरी
[C]13 जनवरी
[D]25 जनवरी
उत्तर -[D] 25 जनवरी
विवरण -
भारत में राष्ट्रीय मतदाता दिवस प्रत्येक वर्ष २५ जनवरी को मनाया जाता है। इसके मनाए जाने के पीछे निर्वाचन आयोग का उद्देश्य था कि देश भर के सभी मतदान केंद्र वाले क्षेत्रों में प्रत्येक वर्ष उन सभी पात्र मतदाताओं की पहचान की जाएगी जिनकी उम्र एक जनवरी को 18 वर्ष हो चुकी होगी।
प्रश्न 628. चंद्रशेखर आजाद ने किस शहर में खुद को गोली मार ली थी?
[A]भोपाल
[B]कानपुर
[C]इलाहाबाद
[D]जबलपुर
उत्तर -[C] इलाहाबाद
विवरण -
स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद ने इलाहाबाद में ब्रिटिश पुलिस द्वारा घेर लिए जाने पर खुद को गोली मार ली थी । चंद्रशेखर आजाद का जन्म 23 जुलाई 1906 को मध्य प्रदेश के भावरा गांव में हुआ था।
प्रश्न 629. किस प्रकार का सूक्ष्म जीव टाइफाइड का कारण बनता है ?
[A]जीवाणु
[B]कवक
[C]विषाणु
[D]प्रोटोजोआ
उत्तर -[A] जीवाणु
विवरण -
जीवाणु (Bacteria) सूक्ष्म जीव हैं जो प्रायः एककोशिकीय होते हैं। ये अकेन्द्रिक कोशिका भित्तियुक्त एककोशकीय सरल जीव हैं और प्रायः सर्वत्र पाये जाते हैं। आंत्र ज्वर जिसे आमतौर पर टाइफाइड के नाम से जाना जाता है उसमे साल्मोनेला टाइफी बैक्टीरिया होता है। इससे फूड प्वाइजनिंग होती है।दूषित भोजन और पानी से संक्रमण फैलता है।
प्रश्न 630. कौनसा खनिज हृदय की धड़कन को नियंत्रित करता है ?
[A]एल्युमिनियम
[B]तांबा
[C]जस्ता
[D]पोटेशियम
उत्तर -[D] पोटेशियम
विवरण -
पोटैशियम दिल की धड़कन को नियंत्रित करने में मदद करता है। दिल की धड़कन को नियंत्रित करने के लिए कैल्शियम पोटेशियम और मैग्नीशियम आवश्यक हैं। मैग्नीशियम कैल्शियम और पोटेशियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स को कोशिकाओं में पहुंचाने के लिए जिम्मेदार है।
प्रश्न 631. खट्टे फलों में कौन सा अम्ल होता है?
[A]टार्टरिक अम्ल
[B]मैलिक अम्ल
[C]साइट्रिक अम्ल
[D]टार्टरिक अम्ल
उत्तर -[C] साइट्रिक अम्ल
विवरण -
खट्टे फलों में साइट्रिक अम्ल (Citric acid) पाया जाता है। साइट्रिक अम्ल एक दुर्बल कार्बनिक अम्ल है। नींबू संतरे और अनेक खट्टे फलों में साइट्रिक अम्ल और इसके लवण पाए जाते हैं। ये स्वाद में खट्टे होते हैं और विटामिन सी का अच्छा स्रोत होते हैं इस प्रकार विटामिन सी यानी स्कर्वी की कमी से होने वाले रोग को रोकने में मदद करते हैं। साइट्रिक अम्ल युक्त फलों को साइट्रस फल कहा जाता है।
प्रश्न 632. ‘विश्व मानवाधिकार दिवस’ किस दिन मनाया जाता है?
[A]10 दिसंबर
[B]10 सितंबर
[C]10 जनवरी
[D]10 अगस्त
उत्तर -[A] 10 दिसंबर
विवरण -
‘विश्व मानवाधिकार दिवस’ 10 दिसंबर को मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र ने 1950 में दस दिसंबर को मानवाधिकार दिवस घोषित किया था जिसका उद्देश्य विश्वभर के लोगों को मानवाधिकारों के महत्व के प्रति जागरूक करना और इसके पालन के प्रति सजग रहने का संदेश देना है।
प्रश्न 633. भारत की पूर्व से पश्चिम तक की दूरी कितनी है?
[A]3214 किलोमीटर
[B]1575 किलोमीटर
[C]2789 किलोमीटर
[D]2933 किलोमीटर
उत्तर -[D] 2933 किलोमीटर
विवरण -
भारत का क्षेत्रफल 3287263 वर्ग कि.मी. है जो हिमाच्छादित हिमालय की ऊंचाइयों से शुरू होकर दक्षिण के विषुवतीय वर्षा वनों तक फैला हुआ है। उत्तर से दक्षिण तक इसकी अधिकतम लंबाई 3214 कि.मी. और पूर्व से पश्चिम तक अधिकतम चौड़ाई 2933 कि.मी. है। भारत विश्व का सातवां सबसे बड़ा देश है।
प्रश्न 634. सिंगालीला राष्ट्रीय उद्यान किस राज्य में स्थित है?
[A]बिहार
[B]महाराष्ट्र
[C]पश्चिम बंगाल
[D]मध्य प्रदेश
उत्तर -[C] पश्चिम बंगाल
विवरण -
सिंगालीला राष्ट्रीय उद्यान पश्चिम बंगाल में स्थित है। सिंगालीला राष्ट्रीय उद्यान वर्जिन रोडोडेंड्रोन जंगलों के साथ एक उच्च ऊंचाई वाला पार्क है - जिसे 1986 में एक वन्यजीव अभयारण्य घोषित किया गया था यह 1992 में एक राष्ट्रीय उद्यान बन गया।
प्रश्न 635. रिक्टर पैमाने पर निम्नलिखित में से किसको मापा जाता है?
[A]पहाड़ों की ऊँचाई
[B]भूकंप की तीव्रता
[C]तरल पदार्थों का घनत्व
[D]बवंडर का वेग
उत्तर -[B] भूकंप की तीव्रता
विवरण -
रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता मापी जाती हैं । चार्ल्स एफ. रिक्टर ने 1935 में रिक्टर स्केल विकसित किया। रिक्टर पैमाना भूकंप की तरंगों की तीव्रता मापने का एक गणितीय पैमाना है।
प्रश्न 636. निम्नलिखित में से कौन सी जायद ऋतु की फसल है?
[A]चावल
[B]तरबूज
[C]मक्का
[D]बाजरा
उत्तर -[B] तरबूज
विवरण -
जायद की फसलें गर्मियों के मौसम की फसलें हैं । जायद की फसलों में तेज गर्मी और शुष्क हवाएँ सहन करने की अच्छी क्षमता होती हैं। उत्तर भारत में ये फसलें मूख्यतः मार्च-अप्रैल में बोई जाती हैं। उदाहरण: तरबूज खीराखरबूजा ककड़ी मूंग उड़द सूरजमुखी इत्यादि।
प्रश्न 637. लॉर्ड माउंटबेटन ने 15 अगस्त को भारत का स्वतंत्रता दिवस के रूप में क्यों चुना?
[A]इस दिन यू.के ने लेबनान को अपने कब्ज़े में किया था
[B]इस दिन यू.के ने सीरिया को अपने कब्ज़े में किया था
[C]इस दिन ही सेकेंड वर्ल्ड वार में अंग्रेजी हुकुमत के सामने जापान के आत्मसमर्पण के दो साल पूरे हो रहे थे।
[D]इसी बर्लिन में नाज़ी हुकुमत समाप्त हुई थी
उत्तर -[C] इस दिन ही सेकेंड वर्ल्ड वार में अंग्रेजी हुकुमत के सामने जापान के आत्मसमर्पण के दो साल पूरे हो रहे थे।
विवरण -
भारत को अंग्रेजों की 200 साल की गुलामी के बाद 15 अगस्त 1947 को आजादी मिली। माउंटबेटन ने ही निजी तौर पर भारत की स्वतंत्रता के लिए 15 अगस्त का दिन तय करके रखा था। इस दिन ही सेकेंड वर्ल्ड वार में अंग्रेजी हुकुमत के सामने जापान के आत्मसमर्पण के दो साल पूरे हो रहे थे।
प्रश्न 638. मानव त्वचा का रंग किसके कारण बनता है?
[A]इंसुलिन (Insulin)
[B]एड्रेनलीन (Adrenaline)
[C]मेलानिन (Melanin)
[D]हीमोग्लोबिन (Hemoglobin)
उत्तर -[C] मेलानिन (Melanin)
विवरण -
त्वचा का रंग Melanin नामक वर्णक द्वारा निर्धारित किया जाता है। Melanin हर तरह की त्वचा में होता है चाहे वह गोरी हो या संवाली। Melanin सूर्य की हानिकारक किरणों से त्वचा को नुकसान पहुंचने से बचाता है। Melanin से त्वचा बाल और आंखों को अपना रंग मिलता है। गोरी त्वचा वाले लोगों की तुलना में संवाली त्वचा वाले लोगों में अधिक Melanin पाया जाता है। Melanocytes नामक कोशिकाएं Melanin बनाती हैं।
प्रश्न 639. ’करो या मरो’ का नारा किसने दिया था?
[A]जवाहरलाल नेहरू
[B]बाल गंगाधर तिलकी
[C]राजीव गाँधी
[D]महात्मा गांधी
उत्तर -[D] महात्मा गांधी
विवरण -
करो या मरो का नारा भारत छोड़ो आंदोलन में महात्मा गांधी द्वारा दिया गया । 8 अगस्त 1942 को बॉम्बे के गोवालिया टैंक मैदान में अपने भारत छोड़ो भाषण में गांधी ने लोगों से "करो या मरो" का आग्रह किया। यह नारा आधिकारिक तौर पर 9 अगस्त 1942 को महात्मा गांधी के नेतृत्व में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) द्वारा शुरू किया गया था।
प्रश्न 640. भारत में राजनीतिक दलों को कौन मान्यता देता है?
[A]लोकसभा का स्पीकर
[B]कानून और न्याय मंत्रालय
[C]भारत के राष्ट्रपति
[D]भारत का निर्वाचन आयोग
उत्तर -[D] भारत का निर्वाचन आयोग
विवरण -
भारत निर्वाचन आयोग एक स्वायत्त संवैधानिक प्राधिकरण है जो भारत में निर्वाचन प्रक्रियाओं के संचालन के लिए उत्तरदायी है। यह राजनीतिक दलों को मान्यता देने के मानदंड निर्धारित करता है और उनके चुनाव चिह्न तय करता है।
प्रश्न 641. भारत में उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम कब पारित किया गया था?
[A]1986
[B]1980
[C]1990
[D]1978
उत्तर -[A] 1986
विवरण -
भारत में उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 1986 में पारित किया गया था। यह भारत में उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए अधिनियमित किया गया था। इस अधिनियम को अनुचित व्यापार प्रथाओं माल में दोष और सेवाओं में कमियों की जाँच के लिए उपभोक्ता संरक्षण के क्षेत्र में मैग्ना कार्टा के रूप में माना जाता है।
प्रश्न 642. साइमन कमीशन किस वर्ष भारत में प्रथम बार आया ?
[A]1938
[B]1928
[C]1918
[D]1948
उत्तर -[B] 1928
विवरण -
3 फरवरी 1928 में साइमन कमीशन भारत आया। इसका औपचारिक नाम “भारतीय संवैधानिक आयोग” था। इसकी अध्यक्षता सर जॉन साइमन कर रहे थे उन्ही के नाम पर साइमन कमीशन रखा गया था। साइमन कमीशन में अध्यक्ष सहित कुल 7 सदस्य (ब्रिटिश सांसद) थे।
प्रश्न 643. गदर पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष कौन थे?
[A]लाला हरदयाल
[B]बाबा पृथ्वी सिंह आजाद
[C]करतार सिंह सराभा
[D]सोहन सिंह भकना
उत्तर -[D] सोहन सिंह भकना
विवरण -
ग़दर पार्टी एक भारतीय क्रांतिकारी संगठन था जिसका उद्देश्य भारत को ब्रिटिश शासन से मुक्त करने का था। ग़दर पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष सोहन सिंह बाकना थे और लाला हरदयाल इस पार्टी के सह-संस्थापक थे। पार्टी का गठन संयुक्त राज्य अमेरिका में 1913 में प्रवासी भारतीयों ज्यादातर पंजाबियों द्वारा किया गया था।
प्रश्न 644. सरदार सरोवर बांध किस नदी पर बनाया गया है?
[A]कावेरी
[B]नर्मदा
[C]सतलुज
[D]गंगा
उत्तर -[B] नर्मदा
विवरण -
सरदार सरोवर बांध गुजरात के केवड़िया गाँव में नर्मदा नदी पर स्थित है और नर्मदा घाटी परियोजना में सबसे बड़ा बांध है। इस बांध की परिकल्पना सरदार वल्लभभाई पटेल ने 1946 में की थी । इस बांध की नींव देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने 4 अप्रैल 1961 को रखी थी। नींव रखे जाने के पांच दशक बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 सितंबर 2017 को इसका उद्घाटन किया। इस बांध की सामान्य ऊंचाई लगभग 138 मीटर बांध की गहराई लगभग 163 मीटर और बांध की लंबाई लगभग 1210 मीटर है।
प्रश्न 645. चंद्रयान 3 मिशन में कुल कितने रुपये का खर्चा हुआ ?
[A]615 करोड़
[B]720 करोड़
[C]978 करोड़
[D]386 करोड़
उत्तर -[A] 615 करोड़
विवरण -
चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग 14 जुलाई 2023 को हुई । चंद्रयान 3 मिशन में कुल 615 करोड़ रुपये का खर्चा हुआ । चंद्रयान -2 की लॉन्चिंग 22 जुलाई 2019 को हुई और चंद्रयान -2 में 978 करोड़ रुपये का खर्चा हुआ था। चंद्रयान-1 की लॉन्चिंग 22 अक्टूबर 2008 को हुई और इस मिशन में लगभग 386 करोड़ रुपये का खर्चा हुआ था ।
प्रश्न 646. CNG की फुल फॉर्म क्या है ?
[A]Cummins Natural Gas
[B]Calories Natural Gas
[C]Casual Natural Gas
[D]Compressed Natural Gas
उत्तर -[D] Compressed Natural Gas
विवरण -
CNG का फुल फॉर्म Compressed Natural Gas होता है। हिंदी में इसे संपीडित प्राकृतिक गैस कहते हैं। CNG रंगहीन गंधहीन और स्वादहीन यौगिक है। यह हवा से 40 प्रतिशत तक हल्की होती है। CNG Gas का आविष्कार अमेरिका में सन 1800 के समय मे हुआ था CNG प्राकृतिक गैस का संकुचित (compressed) रूप है जो मुख्य रूप से मीथेन [CH4] से बना है।
प्रश्न 647. अम्ल वर्षा के प्रमुख घटक कौनसे है?
[A]नाइट्रिक अम्ल और एसिटिक अम्ल
[B]नाइट्रिक अम्ल और हाइड्रोक्लोरिक अम्ल
[C]सल्फ्यूरिक अम्ल और हाइड्रोक्लोरिक अम्ल
[D]सल्फ्यूरिक अम्ल और नाइट्रिक अम्ल
उत्तर -[D] सल्फ्यूरिक अम्ल और नाइट्रिक अम्ल
विवरण -
वर्षा के जल का pH मान जब 5.6 से कम हो जाता है तो वह अम्लीय वर्षा (acid rain) कहलाती है। सल्फ्यूरिक अम्ल और नाइट्रिक अम्ल अम्ल वर्षा के प्रमुख घटक है । अम्ल वर्षा से जलसाधन प्रदूषित होते हैं जंगलों को क्षति पहुँची है इमारतों को भी अम्ल वर्षा से नुकसान पहुँचता है । अम्ल वर्षा का एक अन्य कुप्रभाव संक्षारण (Corrosion) के रूप में देखा जाता है ।
प्रश्न 648. स्वच्छ भारत अभियान भारत सरकार द्वारा कब आरम्भ किया गया ?
[A]2 अक्टूबर 2014
[B]2 दिसंबर 2014
[C]2 सितंबर 2014
[D]2 जुलाई 2014
उत्तर -[A] 2 अक्टूबर 2014
विवरण -
स्वच्छ भारत अभियान 2 अक्टूबर 2014 को नई दिल्ली के राजघाट में शुरू किया गया था। महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के स्वप्न को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की थी। स्वच्छ भारत अभियान का स्वच्छता अभियान राष्ट्रीय स्तर पर चलाया गया और इसमें ग्रामीण और शहरी सभी कस्बों को शामिल किया गया।
प्रश्न 649. संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रथम महासचिव कौन थे ?
[A]डैग हैमरस्क्जोंल्ड
[B]ट्रीगवी ली
[C]यू थान्ट
[D]कर्ट वल्डहैम
उत्तर -[B] ट्रीगवी ली
विवरण -
संयुक्त राष्ट्र 1945 में स्थापित एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन है। 1 फरवरी 1946 को संयुक्त राष्ट्र के पहले महासचिव के रूप में ट्रीगवी ली को चुना गया। महासचिव संयुक्त राष्ट्र का सबसे प्रमुख अधिकारी होता है। इसकी नियुक्ति सुरक्षा परिषद की संस्तुति पर महासभा द्वारा 5 वर्ष के लिए की जाती है।
प्रश्न 650. अर्थशास्त्र धन का विज्ञान है यह कथन किसका है ?
[A]रॉबिन्स
[B]मार्शल
[C]एडम स्मिथ
[D]पीगु
उत्तर -[C] एडम स्मिथ
विवरण -
एडम स्मिथ ने अर्थशास्त्र को धन का विज्ञान के रूप में वर्णित किया है। एडम स्मिथ एक ब्रिटिश नीतिवेत्ता दार्शनिक और राजनैतिक अर्थशास्त्री थे। उन्हें अर्थशास्त्र का पितामह भी कहा जाता है।
बेहतर अनुभव के लिए कुकीज़ का उपयोग किया जाता है। Privacy Policy