GKT20 GKT20
Logo GKT20
© 2026 GKT20

सामान्य ज्ञान प्रश्‍न

GK Question

मॉक टेस्ट लगाएं
सामान्य ज्ञान (GK) सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPSC, SSC, बैंकिंग, रेलवे, NDA, CDS, पुलिस भर्ती, शिक्षक भर्ती, राज्य स्तरीय परीक्षाएँ एवं अन्य सरकारी परीक्षाओं में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह विषय विभिन्न क्षेत्रों जैसे इतिहास, भूगोल, राजनीति, विज्ञान, अर्थव्यवस्था, खेल, पुरस्कार, महत्वपूर्ण दिवस, भारतीय संस्कृति और करंट अफेयर्स से संबंधित होता है। सामान्य ज्ञान के महत्वपूर्ण विषय: ✅ इतिहास (History) – प्राचीन, मध्यकालीन और आधुनिक भारत ✅ भूगोल (Geography) – भारत और विश्व का भूगोल ✅ राजनीति (Polity) – भारतीय संविधान, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, संसद ✅ विज्ञान (Science) – भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीवविज्ञान ✅ अर्थव्यवस्था (Economy) – भारतीय अर्थव्यवस्था, बजट, योजनाएँ ✅ खेल (Sports) – ओलंपिक, क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन ✅ पुरस्कार एवं सम्मान (Awards & Honors) – नोबेल पुरस्कार, भारत रत्न, पद्म पुरस्कार ✅ प्रसिद्ध पुस्तकें एवं लेखक ✅ महत्वपूर्ण दिवस (Important Days & Dates) ✅ वर्तमान घटनाएँ (Current Affairs) यह प्रश्न संग्रह न केवल आपकी सामान्य ज्ञान संबंधी जानकारी को समृद्ध करेगा, बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी आपकी सहायता करेगा।
प्रश्‍न 151 से 200 कुल प्रश्‍न: 700

प्रश्‍न 151. इनमे से किस देश को " झीलों का देश" कहा जाता है?

[A] फिनलैंड
[B] ऑस्ट्रेलिया
[C] अमेरीका
[D] भारत
उत्तर - [A] फिनलैंड
विवरण -

फ़िनलैंड में तकरीबव 187888 झीलें हैं जो एक विश्व रिकॉर्ड है । इसलिए इसे ‘झीलों का देश’ भी कहा जाता है । फ़िनलैंड की सबसे बड़ी झील Saimaa है जो यूरोप की चौथी सबसे बड़ी झील है । फ़िनलैंड की राजधानी हेलसिंकी है तथा इसकी मुद्रा यूरो है ।

प्रश्‍न 152. ऐसा कौन सा पक्षी है जो सिर्फ़ बारिश का पानी पीता है?

[A] गुनगुन
[B] गौरेया
[C] कोआ
[D] चातक
उत्तर - [D] चातक
विवरण -

चातक पक्षी को मारवाड़ी भाषा में ‘मेकेवा‘ और ‘पपीहा‘ कहा जाता है। यह एक ऐसा पक्षी है जो सिर्फ़ बारिश का पानी पीता है । चातक पक्षी मुख्यत: एशिया और अफ्रीका में पाया जाता है। चातक पक्षी सर्वाहारी होते हैं। इनका मुख्य आहार कीट है। चातक पक्षी का जीवन काल लगभग 20 से 25 वर्ष तक का होता है। इसकी औसत आयु 20 वर्ष होती है।

प्रश्‍न 153. भारत में सबसे कम उम्र में फांसी की सजा पाने वाला क्रांतिकारी कौन था?

[A] सुखदेव
[B] खुदीराम बोस
[C] भगत सिंह
[D] मंगल पाण्डे
उत्तर - [B] खुदीराम बोस
विवरण -

11 अगस्त 1908 को बम हमलों के आरोप में खुदीराम बोस को मौत की सजा सुनाई गई थी । फांसी के वक्त उनकी उम्र 18 साल 8 महीने 8 दिन थी । उनका जन्म 3 दिसंबर 1889 को पश्चिम बंगाल के मिदनापुर में त्रैलोक्यनाथ बोस के यहां हुआ था

प्रश्‍न 154. विश्व की प्रथम महिला राष्ट्रपति कौन थी?

[A] विगडिस फिन्नवोगाडोटिर
[B] मेरिया इसाबेल पेरॉन
[C] विगदिस फिनवोगादोतीर
[D] एलेन जॉनसन सिरलीफ
उत्तर - [B] मेरिया इसाबेल पेरॉन
विवरण -

विश्व की प्रथम महिला राष्ट्रपति मैरिया एसाबेल पेरॉन थी जो 1974 से 1976 तक अर्जेन्टीना के राष्ट्रपति के पद पर पदासीन रहीं । वे विश्व की पहली महिला थीं जो किसी देश की राष्ट्रपति बनी थीं । मारिया इसाबेल पेरोन अर्जेन्टीना के पूर्व राष्ट्रपति जुआन पेरोन की पत्नी थीं ।

प्रश्‍न 155. भारत का सबसे ऊँचा बाँध कौनसा है ?

[A] टिहरी बाँध
[B] भाखड़ा बाँध
[C] हिराकुड बाँध
[D] मेट्टूर बाँध
उत्तर - [A] टिहरी बाँध
विवरण -

टिहरी बाँध टेहरी विकास परियोजना का एक प्राथमिक बाँध है जो उत्तराखण्ड राज्य के टिहरी जिले में स्थित है। इसे स्वामी रामतीर्थ सागर बांध भी कहते हैं | यह बाँध हिमालय की दो महत्वपूर्ण नदियों पर बना है जिनमें से एक भागीरथी तथा दूसरी भीलांगना नदी है जिनके संगम पर इसे बनाया गया है। टिहरी बाँध की ऊँचाई 261 मीटर है जो इसे विश्व का पाँचवा सबसे ऊँचा बाँध बनाती है।

प्रश्‍न 156. केंचुआ किसके द्वारा सांस लेता है ?

[A] फेफड़े
[B] क्लोम
[C] त्वचा
[D] आँख
उत्तर - [C] त्वचा
विवरण -

केंचुए अपनी त्वचा से सांस लेते हैं। हवा उनकी त्वचा से आसानी से गुजर सकती है जो इसे नम और पतली बनाती है। नम त्वचा क्षेत्र में छोटी रक्त केशिकाएं मौजूद होती हैं जहां गैसों का आदान-प्रदान होता है। घुले हुए हीमोग्लोबिन द्वारा ऑक्सीजन ग्रहण की जाती है और शरीर से कार्बन डाइऑक्साइड को हटा दिया जाता है।

प्रश्‍न 157. मानव विकास रिपोर्ट पहली बार कब प्रकाशित हुई थी?

[A] 1950
[B] 1980
[C] 1990
[D] 1975
उत्तर - [C] 1990
विवरण -

मानव विकास रिपोर्ट (HDR) संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) के मानव विकास रिपोर्ट कार्यालय द्वारा प्रकाशित एक वार्षिक मानव विकास सूचकांक रिपोर्ट है।पहला HDR 1990 में पाकिस्तानी अर्थशास्त्री महबूब उल हक और भारतीय नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन द्वारा लॉन्च किया गया था।

प्रश्‍न 158. जलियांवाला हत्याकांड के समय भारत का गवर्नर जनरल कौन था ?

[A] लॉर्ड मिंटो
[B] लॉर्ड हार्डिंग
[C] लॉर्ड चेम्सफोर्ड
[D] लॉर्ड रीडिंग
उत्तर - [C] लॉर्ड चेम्सफोर्ड
विवरण -

जलियांवाला हत्याकांड के समय भारत का गवर्नर जनरल लॉर्ड चेम्सफोर्ड था। जालियाँवाला बाग हत्याकांड भारत के पंजाब प्रान्त के अमृतसर में स्वर्ण मन्दिर के निकट जलियाँवाला बाग में 13 अप्रैल 1919 को हुआ था। रौलेट एक्ट का विरोध करने के लिए एक सभा हो रही थी जिसमें जनरल डायर नामक एक अँग्रेज ऑफिसर ने अकारण उस सभा में उपस्थित भीड़ पर गोलियाँ चलवा दीं जिसमें 400 से अधिक व्यक्ति मरे और 2000 से अधिक घायल हुए।

प्रश्‍न 159. विकिपीडिया के संस्थापक कौन है?

[A] लैरी सेंगर
[B] जिम्मी वेल्स
[C] मार्क जुकरबर्ग
[D] A और B दोनों
उत्तर - [D] A और B दोनों
विवरण -

विकिपीडिया को 15 जनवरी 2001 में लॉन्च किया गया था। इसके संस्थापक जिमी वेल्स और लैरी सेंगर हैं। यह सेंगर थे जिन्होंने इसे विकिपीडिया का नाम दिया था। विकिपीडिया का संचालन सैनफ्रांसिस्को स्थित चैरिटी संस्था विकीमीडिया फाउंडेशन करती है। विकिपीडिया के कोई शेयरहोल्डर नहीं हैं और न ही इसने अरबों रुपए कमाए हैं और वह विज्ञापनों का कारोबार भी नहीं करती है। इसकी आय दान और यूजरों द्वारा दिए गए पैसे से होती है।

प्रश्‍न 160. फिजिक्स शब्द की उत्पत्ति किस भाषा से हुई है?

[A] जर्मन भाषा
[B] फ्रेंच भाषा
[C] अरबी भाषा
[D] ग्रीक भाषा
उत्तर - [D] ग्रीक भाषा
विवरण -

फिजिक्स शब्द का उदय ग्रीक भाषा physis से हुआ था जिसका मतलब प्रकृति होता है। भौतिक विज्ञान विज्ञान का एक महत्वपूर्ण शाखा है जिसमें प्रकृति एवं उसके दर्शनों का अध्ययन किया जाता है. पदार्थ व ऊर्जा तथा उनके बीच संबंधों का अध्ययनों फिजिक्स कहा जाता है ।

प्रश्‍न 161. प्रोटॉन की खोज किसने की थी?

[A] जेजे थॉमसन
[B] यूजीन गोल्डस्टीन
[C] एर्नेस्ट रदरफोर्ड
[D] जे. चैडविक
उत्तर - [C] एर्नेस्ट रदरफोर्ड
विवरण -

प्रोटॉन (Proton) एक प्रकार का धनात्मक वैद्युत आवेश एंव उपपरमाणविक कण होता है जो परमाणु के नाभिक में न्यूट्रॉन के साथ पाया जाता हैं । यूजीन गोल्डस्टीन के द्वारा सन् 1886 में एनोड किरण प्रयोग में प्रोटॉन को H+ के रूप सबसे पहले देखा गया था । 1917-1920 में एर्नेस्ट रदरफोर्ड (Ernest Rutherford) ने अपने गोल्ड फ़ॉइल प्रयोग में परमाणु के नाभिक में मौजूद धनात्मक कण प्रोटॉन (Proton) की खोज की और इसे हाइड्रोजन न्यूक्लियस से बदलकर प्रोटॉन नाम रख दिया इसलिए उन्हें प्रोटॉन के खोजकर्ता माना जाता है

प्रश्‍न 162. निम्न में से किस जानवर को रेगिस्तान का जहाज कहा जाता है ?

[A] हाथी को
[B] ऊँट को
[C] गधे को
[D] बेल को
उत्तर - [B] ऊँट को
विवरण -

ऊंट वह पशु है जिसे रेगिस्तान का जहाज कहा जाता है. यह एक ऐसा पशु है जो औसतन 40-45 साल तक जिंदा रह सकता है और जिसका वजन 450 से 650 किलोग्राम तक होता है. ऊंट रेगिस्तानी इलाके जहां चिलचिलाती धूप तेज गर्मी और धूल भरी तेज हवाएं के बावजूद 65 km की रफ्तार से दौड़ सकता है इसलिए इसे रेगिस्तान का जहाज कहते हैं.

प्रश्‍न 163. 2000 के भारतीय बैंक नोट पर छपा मंगलयान क्या दर्शाता है ?

[A] अंतरिक्ष में भारत का पहला उद् यम
[B] भारतीय आर्थिक विकास
[C] भारतीय अंतरिक्ष यान शक्ति
[D] भारत का तकनीकी विकास
उत्तर - [A] अंतरिक्ष में भारत का पहला उद् यम
विवरण -

रू. 2000 के भारतीय बैंक नोट पर छपा मंगलयान भारत का प्रथम मंगल उद् यम है । यह भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का मिशन हे । भारत प्रथम प्रयास में मंगल ग्रह पर उपग्रह स्थापित करने वाला विश्‍व का पहला देश तथा मंगल पर उपग्रह भेजने वला पाँचवाँ देश बना ।

प्रश्‍न 164. प्रजनन की प्रक्रिया के दौरान उत्पन्न होने वाली भिन्नताएँ हो सकती है ।

[A] वंशागत
[B] परिवर्तित
[C] संशोधित
[D] कम
उत्तर - [A] वंशागत
विवरण -

प्रजनन की प्रक्रिया के दौरान उत्पन्न होने वाली भिन्नताएँ वंशागत होती है । जो लक्षण एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में स्थानांतरित होते है उन्हें वंशागत लक्षण कहते हैं । माता – पिता से वंशागत लक्षणों को संतान में जाने के बावजूद कुछ लक्षण ऐसे होते है जो माता – पिता से एक दम भिन्न होते है इन्हें विभिन्नताएँ कहते है।

प्रश्‍न 165. “ऑल इंडिया मुस्लिम लीग” की स्थापना कब हुई थी ?

[A] 1905 में
[B] 1906 में
[C] 1914 में
[D] 1918 में
उत्तर - [B] 1906 में
विवरण -

ढाका के नवाब सलीमुल्ला के नेतृत्व में 30 दिसम्बर 1906 ई. को ढाँका में “मुस्लिम लिग” की स्थापना हुई । सलीमुल्ला खाँ मुस्लिम लिग के संस्थापक व अध्यक्ष थे जबकि प्रथम अधिवेशन की अध्यक्षता वकार-उल-मुल्क मुस्ताक हुसैन ने की ।

प्रश्‍न 166. मोबाइल फोन से उतपन्न ई-कचरे में कौन सा तत्व होता है?

[A] कॉपर
[B] जिंक
[C] आयरन
[D] लेड
उत्तर - [A] कॉपर
विवरण -

ई-कचरा या ई-अपशिष्ट बेकार हुए मोबाइल फोन से उतपन्न होता है जो पर्यावरण के लिए बहुत घातक है। इसमें मुख्य रूप से कॉपर होता है। ई-कचरे में मरकरी कैडमियम और क्रोमियम जैसे कई विषैले तत्त्व भी शामिल होते हैं जिनके निस्तारण के असुरक्षित तौर-तरीकों से मानव स्वास्थ्य पर असर पड़ता है और तरह-तरह की बीमारियाँ होती हैं।

प्रश्‍न 167. साइबेरियन सारस किस नेशनल पार्क में आता है?

[A] केवलादेव नेशनल पार्क
[B] मानस नेशनल पार्क
[C] दुधवा नेशनल पार्क
[D] जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क
उत्तर - [A] केवलादेव नेशनल पार्क
विवरण -

साइबेरियन सारस एक खतरे में प्रजाति है। यह भारत के केवलादेव नेशनल पार्क में आती है। केवकादेव नेशनल पार्क राजस्थान में है। इसका क्षेत्रफल 28.73 वर्ग किमी है और इसकी स्थापना 1982 में हुई। यह यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर घोषित किया गया है।

प्रश्‍न 168. हाइड्रोपोनिक्स को निम्न में से क्या कहा जाता है?

[A] जलीय कृषि
[B] जल संरक्षण
[C] पर्यावरण संरक्षण
[D] सब्जियों के अध्ययन
उत्तर - [A] जलीय कृषि
विवरण -

जल संवर्धन या हाईड्रोपोनिक्स (Hydroponics) एक ऐसी तकनीक है जिसमें फसलों को बिना खेत में लगाए केवल पानी और पोषक तत्वों से उगाया जाता है। इसे 'जलीय कृषि' भी कहते हैं। पौधे उगाने की यह तकनीक पर्यावरण के लिए काफी सही होती है। इन पौधों के लिए कम पानी की जरूरत होती है जिससे पानी की बचत होती है।

प्रश्‍न 169. किस शहर को ‘टाइगर गेटवे ऑफ इंडिया’ कहा जाता है?

[A] भोपाल
[B] नागपुर
[C] मैसूर
[D] लखनऊ
उत्तर - [B] नागपुर
विवरण -

महाराष्ट्र के शहर नागपुर को ‘टाइगर गेटवे ऑफ इंडिया’ कहा जाता है। इसे टाइगर कैपिटल या टाइगर गेटवे ऑफ इंडिया के रूप में पहचाने जाने की मुख्य वजह यह है कि यह शहर कई टाइगर रिजर्व से घिरा हुआ है। इसके साथ ही राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण के क्षेत्रीय कार्यालय की मेजबानी भी नागपुर द्वारा की जाती हैं।

प्रश्‍न 170. राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड के चेयरमैन कौन होते हैं ।

[A] प्रधानमंत्री
[B] राष्ट्रपति
[C] पर्यावरण मंत्री
[D] उपराष्ट्रपति
उत्तर - [A] प्रधानमंत्री
विवरण -

राष्ट्रीय वन्य जीव बोर्ड वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के अंतर्गत गठित एक सांविधिक संगठन है जो देश में वन्य जीवों के संरक्षण हेतु नीति तैयार करता है तथा केन्द्र सरकार को संबंधित मामलों पर सलाह देता है। वन्य जीवन (संरक्षण) अधिनियम 1972 के तहत वर्ष 2003 में राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड का गठन किया गया था। इस बोर्ड की अध्यक्षता भारत के प्रधानमंत्री द्वारा की जाती है। बोर्ड में 47 सदस्य होते है ।

प्रश्‍न 171. टेस्ट क्रिकेट में पहला विकेट चटकाने का कारनामा किस खिलाड़ी ने किया था ।

[A] जलालुद्दीन
[B] फ्रेड्रिक स्पोफोर्थ
[C] एलेन थामसन
[D] एलन हिल ने
उत्तर - [D] एलन हिल ने
विवरण -

15 मार्च सन् 1877 में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच खेला गया था । एलन हिल ने ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज नैट थॉमसन को आउट करके रिकॉर्ड बुक में अपना दर्ज करवाया। यही नहीं कुछ ओवर बाद हिल ने फील्डिंग के दौरान पहला टेस्ट कैच पकड़कर अपने नाम दो रिकॉर्ड दर्ज करवा लिए थे।

प्रश्‍न 172. पहला क्रिकेट विश्‍वकप किस वर्ष हुआ था ?

[A] 1970 में
[B] 1975 में
[C] 1972 में
[D] 1977 में
उत्तर - [B] 1975 में
विवरण -

वर्ष 1975 में पहला विश्व कप क्रिकेट इंग्लैंड में खेला गया था. सात जून से 21 जुलाई तक खेली गई इस प्रतियोगिता में आठ टीमों ने हिस्सा लिया था । उस समय 60 ओवर का एक मैच होता था फ़ाइनल में लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर वेस्टइंडीज़ का मुक़ाबला ऑस्ट्रेलिया से हुआ था और वेस्ट इंडीज ने पहला विश्‍वकप जीता था ।

प्रश्‍न 173. विवो (Vivo) कंपनी कि स्थापना कब की गई ।

[A] 2014 में
[B] 2009 में
[C] 2007 में
[D] 2012 में
उत्तर - [B] 2009 में
विवरण -

विवो एक चाईनीज कंपनी है भारत में इस कंपनी की स्थापना 2009 में हुई थी। Vivo Company के मालिक और फाउंडर शेन वेई हैं। यह कंपनी बीबीके इलेक्ट्रानिक्स कंपनी के अंदर आती है। और इस बीबीके इलेक्ट्रानिक्स कंपनी के मालिक और फाउंडर Duan Yongping हैं। Realme Oppo One Plus जैसे मोबाइल्स को भी BBK Electronics कंपनी बनाती है ।

प्रश्‍न 174. भारत में सबसे पहले 4 जी कि शुरूआत किस कंपनि ने की ।

[A] Airtel
[B] BSNL
[C] JIO
[D] IDEA
उत्तर - [A] Airtel
विवरण -

भारती एयरटेल देशभर में चौथी पीढ़ी (4जी) मोबाइल सेवाओं की शुरूआत करने वाली पहली कंपनी है। साल 2012 में 4G की शुरुआत की गई गई।

प्रश्‍न 175. निम्न मे से किस कंपनी का नाम पहले TTK यानी Tokyo Tsushin Kenkyujo था ।

[A] LG
[B] SONY
[C] SAMSUNG
[D] NOKIA
उत्तर - [B] SONY
विवरण -

Sony की स्थापना Akio Morita और Masaru Ibuka ने साल 1946 में की थी. उस समय कंपनी का नाम TTK (Tokyo Tsushin Kenkyujo) था. 12 साल बाद Company का नाम बदलकर Sony रख दिया गया सोनी कंपनी का सबसे पहला प्रोडक्ट एक Electric Rice Cooker था.

प्रश्‍न 176. पहला टी-20 विश्‍व कप कब खेला गया था ।

[A] सन् 2007 में
[B] सन् 2008 में
[C] सन् 2006 में
[D] सन् 2005 में
उत्तर - [A] सन् 2007 में
विवरण -

क्रिकेट के छोटे फॉर्मेट टी20 की शुरुआत 2005 में हुई थी और 2007 में पहला टी20 वर्ल्ड कप हुआ था. भारतीय टीम ने T20 क्रिकेट विश्व कप टूर्नामेंट का सबसे पहला सीजन महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में जीता था. इस प्रतियोगिता का फाइनल मैच भारत तथा पाकिस्तान के बीच खेला गया था जिसमें भारत ने पाकिस्तान को मात्र 5 रनों से हराया था ।

प्रश्‍न 177. रजिया सुल्तान दिल्ली के सिंहासन पर कब बैठी

[A] 1366
[B] 1236
[C] 1575
[D] 1125
उत्तर - [B] 1236
विवरण -

रजिया सुल्तान ने 1236 ई० से 1240 ई० तक दिल्ली सल्तनत पर शासन किया। रजिया पर्दा प्रथा त्यााग कर पुरूषों की तरह खुले मुंह राजदरबार में जाती थी। यह इल्तुतमिश की पुत्री थी। इल्तुतमिश पहला ऐसा शासक था जिसने अपने बाद किसी महिला को उत्तराधिकारी नियुक्त किया।

प्रश्‍न 178. पेशवा बाजीराव ने किस राजपूत राजा की मदद की थी ।

[A] छत्रसाल
[B] सवाई जयसिंह
[C] जयसिंह
[D] इनमें से कोई नहीं
उत्तर - [A] छत्रसाल
विवरण -

80 साल की उम्र के राजपूत राजा छत्रसाल जब मुगलों से घिर गए और बाकी राजपूत राजाओं से कोई उम्मीद ना थी तो उम्मीद का एक मात्र सूर्य था "ब्राह्मण बाजीराव बलाड़ पेशवा“। राजपूत राजा छत्रसाल के बंगश खान द्वारा हार जाने पर बाजिराव पेशवा ने उनकी मदद की। बंगश खान मुगलों का सेनापति था जो पठान था।

प्रश्‍न 179. Google ने Android कंपनी को कब में खरीदा था?

[A] अगस्त 2008 में
[B] नवम्बर 2011 में
[C] सितम्बर 2007 में
[D] जुलाई 2005 में
उत्तर - [D] जुलाई 2005 में
विवरण -

जुलाई 2005 में गूगल ने एंड्रॉयड को खरीद लिया और गूगल मोबाइल के लिए ऑपरेटिंग सिस्टम बनाने पर काम करने लगा। 2007 में गूगल ने मोबाइल टेक कंपनियों के साथ मिलकर एक कंसोर्टियम बनाने की घोषणा की। इसको बनाने का उद्देश्य एंड्रॉयड को एक ओपन सोर्स ऑपरेटिंग सिस्टम के तौर पर प्रमोट करना था।

प्रश्‍न 180. टी – 20 क्रिकेट में पहला शतक लगाने वाले खिलाड़ी का क्या नाम हैं ।

[A] रोहीत शर्मा
[B] एलेक्स हेल्स
[C] युवराज सिंह
[D] क्रिस गेल
उत्तर - [D] क्रिस गेल
विवरण -

जोहान्सबर्ग में दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच 2007 वर्ल्ड कप का पहला मुकाबला 11 सितंबर 2007 को खेला गया था। इस मैच में क्रिस गेल ने 57 गेंदों में 7 चौके और 10 छक्कों की मदद से 117 रनों की बेहतरीन शतकीय पारी खेली थी। यह टी20 वर्ल्ड कप का पहला शतक था। गेल की पारी की दम पर वेस्टइंडीज ने 206-6 का स्कोर खड़ा किया लेकिन दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 2 विकेट खोकर 18वें ओवर में इसे हासिल कर लिया।

प्रश्‍न 181. बचपन बचाओ आन्‍दोलन' के संस्‍थापक कौन हैं।

[A] मलाला यूसुफजई
[B] साने गुरूजी
[C] सलमान खान
[D] कैलाश सत्‍यार्थी
उत्तर - [D] कैलाश सत्‍यार्थी
विवरण -

बचपन बचाओ आंदोलन भारत में एक आन्दोलन हैं जो बच्चो के हित और अधिकारों के लिए कार्य करता हैं। वर्ष 1980 में "बचपन बचाओ आंदोलन" की शुरुआत कैलाश सत्यार्थी ने की थी । बाल मजदूरी कुप्रथा भारत में सैकड़ों साल से चली आ रही है। कैलाश सत्यार्थी के अनुसार बाल मज़दूरी महज एक बीमारी नहीं है बल्कि कई बीमारियों की जड़ है।

प्रश्‍न 182. भारत में निम्‍नलिखित में से कौन बीमा कारोबार को नियंत्रित करता है ।

[A] आर. बी. आई.
[B] आई. डी. बी. आई.
[C] सेबी
[D] आई. आर. डी. ए.
उत्तर - [D] आई. आर. डी. ए.
विवरण -

बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (Insurance Regulatory and Development Authority / IRDA) भारत सरकार का एक प्राधिकरण (एजेंसी) है। इसका उद्देश्य बीमा की पालसी धारकों के हितों कि रक्षा करना बीमा उद्योग का क्रमबद्ध विनियमन संवर्धन तथा संबधित व आकस्मिक मामलों पर कार्य करना है। इसका मुख्यालय हैदराबाद में है। इसकी स्‍थापना संसद के अधिनियम आईआरडीए अधिनियम 1999 द्वारा की गई थी।

प्रश्‍न 183. भारत का प्रथम राष्ट्रीय उद्यान कौनसा है

[A] कान्‍हा राष्‍ट्रीय उद्यान
[B] भरतपुर राष्‍ट्रीय उद्यान
[C] जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान
[D] राजाजी राष्‍ट्रीय उद्यान
उत्तर - [C] जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान
विवरण -

जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान भारत का सबसे पुराना राष्ट्रीय पार्क है और 1936 में इसे हैंली नेशनल पार्क के रूप में स्थापित किया गया था। यह उत्तराखण्ड के नैनीताल जिले के रामनगर नगर के पास स्थित है । जिम कॉर्बेट को भारत का सबसे पुराना और सबसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय उद्यान होने का गौरव प्राप्त है। यह लगभग 520 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला है ।

प्रश्‍न 184. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में राष्ट्रीय आपातकाल का प्रावधान है।

[A] अनुच्छेद 350
[B] अनुच्छेद 352
[C] अनुच्छेद 312
[D] अनुच्छेद 280
उत्तर - [B] अनुच्छेद 352
विवरण -

भारतीय संविधान में 3 तरह के आपातकाल की व्यवस्था है जिसके अंतर्गत सशस्त्र विद्रोह या बाहरी आक्रमण होने और वित्तीय संकट की स्थिति में आपातकाल की घोषणा की जा सकती है। अनुच्छेद 352 के तहत राष्ट्रीय आपातकाल जबकि अनुच्छेद 356 के तहत राज्यों में आपातकाल लगाने का प्रावधान है। वहीं अनुच्छेद 360 के तहत वित्तीय आपातकाल लगाया जा सकता है।

प्रश्‍न 185. भारतीय उपद्रव का पिता' किन्हें कहा जाता है।

[A] अनंत सिंह
[B] बाल गंगाधर तिलक
[C] भगत सिंह
[D] दादाभाई नौरोजी
उत्तर - [B] बाल गंगाधर तिलक
विवरण -

बाल गंगाधर तिलक का जन्म 23 जुलाई 1856 को ब्रिटिश भारत में वर्तमान महाराष्ट्र स्थित रत्नागिरी जिले के एक गाँव चिखली में हुआ था।। वे एक भारतीय राष्ट्रवादी शिक्षक समाज सुधारक वकील और एक स्वतन्त्रता सेनानी थे। वे भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के पहले लोकप्रिय नेता थे । इन्हे 'भारतीय उपद्रव का पिता’ कहा जाता है ।

प्रश्‍न 186. पृथ्वी तल के नीचे के पिघले हुए पत्थर को क्या कहा जाता है ।

[A] बेसाल्ट
[B] लेकोलिथ
[C] लावा
[D] मेगमा
उत्तर - [D] मेगमा
विवरण -

पृथ्वी तल के नीचे के पिघले हुए पत्थर को मैग्मा कहा जाता है। मैग्मा पिघले या अर्ध-पिघले चट्टान वाष्पशीलों और ठोसों का​ मिश्रण है जो पृथ्वी की सतह के नीचे पाया जाता है। जब मैग्मा ज्वालामुखी या अन्य किसी द्वार से फूटता है तो पिघले चट्टान को लावा के रूप में निर्दिष्ट किया जाता है। जब लावा पृथ्वी की सतह पर ठंडा होता है और एक ठोस संरचना का निर्माण करता है तब इसे आग्नेय चट्टान कहा जाता है।

प्रश्‍न 187. भारत की पहली महिला लोकसभा अध्यक्ष कौन बनी ।

[A] सुषमा स्वराज
[B] इंदीरा गाँधी
[C] मीरा कुमार
[D] सरोजनी नायडू
उत्तर - [C] मीरा कुमार
विवरण -

श्रीमति मीरा कुमार लोकसभा की पहली महिला अध्यक्ष (स्पीकर) के रूप में 3 जून 2009 को निर्विरोध चुनी गयी । मीरा कुमार का जन्म 31 मार्च 1945 को बाबू जगजीवन राम और इन्द्राणी देवी के यहाँ सासाराम बिहार में हुआ था। भारतीय इतिहास में विशेष रुचि रखने वाली मीरा कुमार को कला और साहित्य से भी विशेष लगाव है।

प्रश्‍न 188. तंबाकू का कौन सा घटक उसे मानव उपभोग के लिए हानिकारक बनाता है।

[A] मॉर्फीन
[B] निकोटीन
[C] हैरोइन
[D] इनमें से कोई नहीं
उत्तर - [B] निकोटीन
विवरण -

तम्बाकू एक प्रकार के निकोटियाना प्रजाति के पेड़ के पत्तों को सुखा कर बनाया जाता है। निकोटीन तंबाकू के पौधे में पाया जाने वाला एक अत्यधिक नशे की लत लगाने वाला रासायनिक है। निकोटिन मुख्य रूप से तम्बाकू वाली सिगरेट के धुएं के माध्यम से सांस से शरीर में जाता है। तंबाकू से धूम्रपान करने के अन्य तरीकों में पाइप सिगार हुक्का चिलम इत्यादि शामिल हैं। निकोटीन का दीर्घावधि उपयोग से हृदयवाहिनी संबंधी रोगों तथा कैंसर का खतरा भी बढ़ जाता है।

प्रश्‍न 189. भारत में तीसरी पंचवर्षीय योजना का मुख्य उद्देश्य क्या था?

[A] ग्रामीण विकास
[B] स्वतंत्र अर्थव्यवस्था
[C] आर्थिक समावेश
[D] आर्थिक सुधार
उत्तर - [B] स्वतंत्र अर्थव्यवस्था
विवरण -

तीसरी पंचवर्षीय योजना का मुख्य उद्देश्य कृषि पर जोर देना और गेहूं के उत्पादन में सुधार करना था। यह 1961 से 1966 की अवधि के लिए बनाया गया था। इस योजना का मुख्य लक्ष्य अर्थव्यवस्था को स्वतंत्र बनाना और टेक ऑफ की आत्म सक्रिय स्थिति तक पहुंचना था ।

प्रश्‍न 190. अभिनेता दिलीप कुमार का धर्म कौन सा था ।

[A] मुस्लिम
[B] ईसाई
[C] जैन
[D] हिंदू
उत्तर - [A] मुस्लिम
विवरण -

दिलीप कुमार के जन्म का नाम मुहम्मद युसुफ़ खान था। उनका जन्म ब्रिटिश भारत के पेशावर (अब पाकिस्तान मे) में हुआ था। उनके पिता मुंबई आ बसे थे जहाँ उन्होने हिन्दी फ़िल्मों में काम करना शुरू किया। उनका नाम उस वक्त के चलन के अनुसार बदल कर दिलीप कुमार कर दिया गया ताकि उन्हे हिन्दी फ़िल्मो में ज्यादा पहचान और सफलता मिले। दिलीप कुमार ने अभिनेत्री सायरा बानो से 1966 में विवाह किया।

प्रश्‍न 191. प्रकृति में पानी का सबसे शुद्ध रूप क्या है?

[A] वर्षा का जल
[B] झील का जल
[C] नदी का जल
[D] समुद्र का जल
उत्तर - [A] वर्षा का जल
विवरण -

जल का शुद्ध रूप बारिश का पानी होता है.जल या पानी एक आम रासायनिक पदार्थ है जिसका अणु दो हाइड्रोजन परमाणु और एक ऑक्सीजन परमाणु से बना है । यह सारे प्राणियों के जीवन का आधार है। आमतौर पर जल शब्द का प्रयोग द्रव अवस्था के लिए उपयोग में लाया जाता है पर यह ठोस अवस्था (बर्फ) और गैसीय अवस्था (भाप या जल वाष्प) में भी पाया जाता है।

प्रश्‍न 192. किस कोशिकांग को आत्महत्या की थैली कहा जाता है?

[A] माइटोकॉण्डिया
[B] लाइसोसोम
[C] गॉल्जीबॉडी
[D] गॉल्जीबॉडी
उत्तर - [B] लाइसोसोम
विवरण -

लाइसोसोम्स झिल्लियों से ढकी हुई छोटी थैलियां है। जिनमें एन्जाइम्स विद्यमान रहता है जो प्रोटीन तथा लिपिडज को तोड़ने में सक्षम है। लाइसोसोम्स में पाये जाने वाले एन्जाइम्स विघटनकारी होने के कारण विभिन्न पदार्थों का पाचन करते हैं. यहां तक कि कुछ एन्जाइम्स तो अपनी कोशिका के कोशिकांगों का ही पाचन कर देते है जिससे स्वयं कोशिका ही नष्ट हो जाती है। इसी कारण से लाइसोसोम्स या लयनकाय को आत्महत्या का थैला (Suicide Bag) भी कहते हैं।

प्रश्‍न 193. DNA का फुल फार्म क्या होता है ।

[A] Deoxyribonucleic Acid
[B] Data Not Available
[C] Direct Nitro Acid
[D] Dichorionic Acid
उत्तर - [A] Deoxyribonucleic Acid
विवरण -

जीवित कोशिकाओं के गुणसूत्रों में पाए जाने वाले तंतुनुमा अणु को DNA ( डी-ऑक्सीराइबोन्यूक्लिक एसिड) कहते हैं। इसमें अनुवांशिक कूट निबद्ध रहता है। डी एन ए अणु की संरचना घुमावदार सीढ़ी की तरह होती है । दूसरे शब्दों में डीएनए एक लंबा अणु है जिसमें किसी व्यक्ति का अद्वितीय आनुवंशिक कोड होता है। यह हमारे शरीर द्वारा कार्य करने के लिए आवश्यक प्रोटीन के निर्माण के लिए निर्देश देता है। डीएनए माता-पिता से एक बच्चे में आता हैं जिसमें लगभग आधे बच्चे का डीएनए पिता से और आधा माँ से होता है।

प्रश्‍न 194. कंप्यूटर का दिमाग किसे कहा जाता है ।

[A] Mother Board
[B] Hard Disc
[C] CPU
[D] Ram
उत्तर - [C] CPU
विवरण -

सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट यानी सीपीयू को कंप्यूटर का दिमाग कहा जाता है । CPU कम्प्यूटर के सभी कार्यों को नियंत्रित निर्देशित तथा समन्वित करता है। यह डाटा को निर्देशानुसार प्रोसेस करने का कार्य करता है इसी कारण सीपीयू को ‘कम्प्यूटर का दिमाग’ कहा जाता है। CPU Computer का मुख्य भाग होता है। इसे प्रोसेसर या माइक्रोप्रोसेसर भी कहते हैं।

प्रश्‍न 195. भारत में दास प्रथा का अंत किसने किया था ।

[A] बाबर ने
[B] दयानंद सरस्वती ने
[C] अकबर ने
[D] रामकृष्ण परमहंस ने
उत्तर - [C] अकबर ने
विवरण -

मध्य काल में फिरोज तुगलक ने दासों के व्यापार पर रोक लगायी। इसके बाद मुगल सम्राट अकबर ने 1562 ई. में दास प्रथा को प्रतिबन्धित कर दिया। चार्टर अधिनियम 1833 के आधार पर लार्ड एलनबरो ने 1843 ई. में एक्ट-5 पारित कर दासता को गैर कानूनी बना दिया और समस्त भारत में इसे अवैध घोषित कर दिया। मनुष्य के हाथों मनुष्य का ही बड़े पैमाने पर उत्पीड़न इस प्रथा के अंर्तगत हुआ है। दासप्रथा को संस्थात्मक शोषण की पराकाष्ठा कहा जा सकता है।

प्रश्‍न 196. निम्न में से ‘लाल कुर्ती’ आन्दोलन के नेता कौन थे ?

[A] मौलाना आजाद
[B] खान अब्दुल गफ्फार खां
[C] मुहम्मद अली जिन्ना
[D] इकबाल
उत्तर - [B] खान अब्दुल गफ्फार खां
विवरण -

लाल कुर्ती आन्दोलन भारत में पश्चिमोत्तर सीमान्त प्रान्त में खान अब्दुल गफ्फार खान द्वारा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के समर्थन में खुदाई खिदमतगार के नाम से चलाया गया एक ऐतिहासिक आन्दोलन था. खुदाई-खिदमतगार एक फारसी शब्द है जिसका हिन्दी में अर्थ होता है ईश्वर की बनायी हुई दुनिया के सेवक। गफ्फार खान को सीमान्त गांधी भी कहा जाता है।

प्रश्‍न 197. मैकमोहन लाईन किन देशों के बीच है?

[A] भारत और चीन
[B] भारत और पाकिस्तान
[C] भारत और बांग्लादेश
[D] भारत और श्रीलंका
उत्तर - [A] भारत और चीन
विवरण -

मैकमोहन रेखा पूर्वी-हिमालय क्षेत्र के चीन-अधिकृत क्षेत्र एवं भारतीय क्षेत्रों के बीच सीमा चिह्नित करती है. यह क्षेत्र अत्यधिक ऊंचाई का पर्वतीय स्थान है. इस रेखा का निर्धारण तत्कालीन ब्रिटिश भारत सरकार में विदेश सचिव रहे सर हेनरी मैकमोहन ने किया था और इन्हीं के नाम पर इसे मैकमोहन रेखा कहा जाता है. इस रेखा की लम्बाई 890 किलोमीटर है . यह रेखा 1914 के शिमला समझौते का परिणाम था जो को भारत और तिब्बत के बीच हुआ था. लेकिन चीन इस रेखा को नहीं मानता है

प्रश्‍न 198. असेंबली भाषा का आविष्कार किसने किया?

[A] डेनिस रिची
[B] जॉन बैकस
[C] चार्ल्स बैबेज
[D] कैथलीन बूथ
उत्तर - [D] कैथलीन बूथ
विवरण -

कैथलीन बूथ ने पहली असेंबली भाषा लिखी और लंदन विश्वविद्यालय के बर्कबेक कॉलेज में पहले कंप्यूटर सिस्टम के लिए कोडांतरक और ऑटोकोड तैयार किया । Assembly Language एक Low Level Language है असेंबली लैंग्वेज प्रोग्रामिंग लैंग्वेज की सेंकेंड जेनरेशन है assembly language को कम्प्यूटर प्रोग्रामिंग भाषा के विकास का पहला कदम माना जाता है।

प्रश्‍न 199. विश्व की सबसे बड़ी मस्जिद कौनसी हैं ।

[A] इमाम अली मस्जिद
[B] अल अजहर मस्जिद
[C] मस्जिद अल-हरम
[D] अल फतह मस्जिद
उत्तर - [C] मस्जिद अल-हरम
विवरण -

सउदी अरब के मक्का में मौजूद अल हरम मस्जिद दुनिया की सबसे बड़ी मस्जिद है जो करीब 356800 वर्ग किलोमीटर में फैली हुई है। इस मस्जिद के अंदर काबा है जो इस्लाम का मुख्य पवित्रस्थल है। इस मस्जिद में गैर मुस्लिम पर्यटकों को आने की अनुमति नहीं है सांस्कृतिक रूप से जानकारी रखने वाले लोग दूर से ही इसके बारे में जानकारी ले सकते हैं। इस मस्जिद का निर्माण 16वीं सदी में हुआ था जिसमें 9 मीनारें मौजूद हैं।

प्रश्‍न 200. ऐसी कौन सी मछली है जिसके होठ और दांत मनुष्यों की तरह होते है?

[A] फ्लाइंग फिश
[B] कैट फिश
[C] टाइगर फिश
[D] जेली फिश
उत्तर - [C] टाइगर फिश
विवरण -

टाइगर फिश मछली के होठ और दांत मनुष्यों की तरह है यह मछली दक्षिण पूर्व एशिया में पाई जाती है । इस मछली में वास्तविक दांतों और होठों के साथ इंसानों जैसी कई विशेषताएं होती हैं। इसके जबड़े भी काफी मजबूत होते हैं ठीक उसी तरह जैसे कि शिकारी मछली पिरान्हा के होते हैं। इसके अलावा इसके शरीर पर टाइगर की तरह लकीरें बनी होती है इसी वजह से इसे टाइगर फिश बोला जाता है।