प्रश्न 51. डिंडोरी जिले की इस लोक चित्रकला में गोंड आदिवासियों द्वारा बनाए जाने वाले रंग-बिरंगे चित्रों में प्रकृति तथा लोक जीवन की अद्भुत झलक मिलती है। इस लोक चित्रकला का नाम लिखिए?
[A]भील चित्रकला
[B]गोंड चित्रकला
[C]बाघ चित्रकला
[D]पाटनगढ़ लोक चित्रकला
उत्तर -[D] पाटनगढ़ लोक चित्रकला
प्रश्न 52. मुरैना जिले की यह गुफाएँ 25,000 साल पहले की प्रागैतिहासिक गुफाएँ हैं। इन्हें स्थानीय रूप से ‘लिखिछज’ के नाम से भी जाना जाता है। इन गुफाओं का नाम बताइए?
[A]आदमगढ़ गुफाएँ
[B]पहाड़गढ़ गुफाएँ
[C]भीमबेटका गुफाएँ
[D]बाघ गुफाएँ
उत्तर -[B] पहाड़गढ़ गुफाएँ
प्रश्न 53. यह एक पौराणिक नदी है और प्राचीन हिंदू धर्मग्रंथों में इसका उल्लेख मिलता है। यह नदी विंध्य पर्वतमाला के उत्तरी ढलानों पर जानापाव पहाड़ियों में भदकला जलप्रपात से निकलती है। इस नदी का नाम लिखिए?
[A]बेतवा
[B]चंबल
[C]क्षिप्रा
[D]ताप्ती
उत्तर -[B] चंबल
प्रश्न 54. मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में इस धातु की ढलाई का काम लगभग तीन से चार शताब्दियों से चल रहा है। इसमें खोई हुई मोम की ढलाई का उपयोग विभिन्न प्रकार की धातुओं को गढ़ने के लिए किया जाता है, जैसे कि आभूषण, मूर्तियाँ और हथियार। इस धातु शिल्प का नाम लिखिए?
[A]ढोकरा कला
[B]बेल मेटल
[C]टीकमगढ़ धातु शिल्प
[D]कांसे की ढलाई
उत्तर -[B] बेल मेटल
प्रश्न 55. विद्या बालन एवं विजय राज अभिनीत फिल्म ‘शेरनी’ की शूटिंग मध्य प्रदेश के ......................... नेशनल पार्क में हुई है?
[A]पेंच
[B]सतपुड़ा
[C]बांधवगढ़
[D]कान्हा किसली
उत्तर -[D] कान्हा किसली
प्रश्न 56. किरण राव के निर्देशन में बनी फिल्म ...................... में रवि किशन, स्पर्श श्रीवास्तव, प्रतिभा रांटा और नितांशी गोयल ने लीड रोल प्ले किया है। इस फिल्म की शूटिंग सीहोर के साथ-साथ भोपाल में भी हुई?
[A]धोबी घाट
[B]पीपली लाइव
[C]दंगल
[D]लापता लेडीज
उत्तर -[D] लापता लेडीज
प्रश्न 57. ओरछा स्थित यह मंदिर 1622 ई.में वीरसिंह देव द्वारा बनवाया गया। यह मंदिर वास्तुकला की एक अनूठी शैली प्रस्तुत करता है। यह मंदिर धन और समृद्धि की देवी को समर्पित है, लेकिन मंदिर के अंदर किसी देवी की मूर्ति नहीं है। मंदिर की दीवारों को शानदार भित्ति चित्रों से सजाया गया है, जो पौराणिक विषयों से जुड़ी रचनाओं को दर्शाते हैं। इस मंदिर का नाम बताइए?
[A]लक्ष्मी नारायण मंदिर
[B]चतुर्भुज मंदिर
[C]जहांगीर महल
[D]रामराजा मंदिर
उत्तर -[A] लक्ष्मी नारायण मंदिर
प्रश्न 58. देवास जिले में स्थित नेमावर एक महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल है। इसे नर्मदा नदी की नाभि स्थल के रूप में भी माना जाता है। यहाँ नर्मदा के दाहिने तट पर भूमिज शैली में निर्मित एक प्राचीन शिव मंदिर है। इस प्रसिद्ध मंदिर का सही नाम लिखिए?
[A]ओंकारेश्वर मंदिर
[B]ममलेश्वर मंदिर
[C]बावन गणेश मंदिर
[D]सिद्धेश्वर महादेव मंदिर
उत्तर -[D] सिद्धेश्वर महादेव मंदिर
प्रश्न 59. रणवीर कपूर अभिनीत फिल्म ....................... में भोपाल स्थित पुरानी जेल को मुम्बई की यरवदा जेल का नाम दिया गया था। यह फिल्म एक अभिनेता के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर आधारित थी।
[A]संजू
[B]ब्रह्मास्त्र
[C]शमशेरा
[D]एनिमल
उत्तर -[A] संजू
प्रश्न 60. यह स्तूप भोजपुर स्तूप के नाम से भी जाने जाते है। यह 37 स्तूपों और दो बौद्ध मंदिरों का एक समूह हैं जो साँची से 11 कि.मी.दूर स्थित है। इनकी खोज 19वीं शताब्दी में मेजर कनिंघम नामक एक अंग्रेज ने की थी। स्तूपों में बौद्ध शिक्षकों और शिष्यों के अवशेषों से सुसज्जित अवशेष संदूक रखे हुए हैं। इस स्तूप का नाम बताइए?
[A]साँची स्तूप
[B]भरहुत स्तूप
[C]देवकुठार स्तूप
[D]मुरेलखुर्द स्तूप
उत्तर -[D] मुरेलखुर्द स्तूप
प्रश्न 61. पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने वाले इस अभ्यारण्य के चिड़ीखो जलाशय में पैडल बोट द्वारा सूर्योदय व सूर्यास्त के विहंगम दृश्य का आनंद लिया जा सकता है तथा पक्षी दर्शन, नेचर ट्रेल और जंगल सफारी इस अभ्यारण्य की अन्य विशेषता है। इस अभयारण्य का नाम बताएँ?
[A]नरसिंहगढ़ अभयारण्य
[B]घाटीगाँव अभयारण्य
[C]करेरा अभयारण्य
[D]रालामंडल अभयारण्य
उत्तर -[A] नरसिंहगढ़ अभयारण्य
प्रश्न 62. इरफान खान अभिनीत यह फिल्म 2012 में बनी थी। इस फिल्म की शूटिंग चंबल के बीहड़ों में हुई थी। यह फिल्म भारतीय सेना में एक सैनिक के जीवन पर आधारित है, जो बाद में व्यवस्था के खिलाफ एक सशस्त्र विद्रोही बन गए?
[A]बुलेट राजा
[B]डकैत
[C]पान सिंह तोमर
[D]चंबल घाटी
उत्तर -[C] पान सिंह तोमर
प्रश्न 63. रायसेन जिले में स्थित यह गुफा समूह मानव इतिहास का एक बहुमूल्य इतिवृत्त और समृद्ध पुरातात्विक संकलन माना जाता है। यहाँ 500 से अधिक गुफाओं में प्रागैतिहासिक गुफावासियों की दैनंदिन जीवन चर्या के मनोहारी क्रियाकलाप दर्शाए गए हैं। इस गुफा समूह का नाम बताइए?
[A]उदयगिरि गुफाएं
[B]बाघ गुफाएं
[C]आदमगढ़ गुफाएं
[D]भीमबेटका
उत्तर -[D] भीमबेटका
प्रश्न 64. मध्य प्रदेश के बैतूल ज़िले का टिगरिया गांव किस शिल्प कला के लिए जाना जाता है। इस शिल्प में पंच धातुओं को पिघलाकर मूर्तियाँ बनाई जाती हैं। इस शिल्प का नाम बताए?
[A]लौह शिल्प
[B]भरेवा शिल्प
[C]भरतनाट्यम शिल्प
[D]कांसे का शिल्प
उत्तर -[B] भरेवा शिल्प
प्रश्न 65. पेंच राष्ट्रीय उद्यान के तुरिया गेट के पास मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा किस आवासीय इकाई का संचालन किया जा रहा है?
[A]पेंच रिट्रीट
[B]किपलिंग कोर्ट
[C]रुडयार्ड जंगल लॉज
[D]मोगली जंगल रिसॉर्ट
उत्तर -[B] किपलिंग कोर्ट
प्रश्न 66. कल्चुरी कालीन यह ऐतिहासिक मंदिर जबलपुर जिले के तेवर गांव में हथियागढ़ नामक स्थान पर स्थित है। जिसका निर्माण 11वीं शताब्दी में कल्चुरी राजा कर्ण देव ने करवाया था। यहाँ पर एक शिलालेख भी है। माना जाता है कि इस मंदिर में स्थापित माता की मूर्ति भूमि से अवतरित हुई थी। इस मंदिर का नाम बताइए?
[A]त्रिपुर सुंदरी राज राजेश्वरी मंदिर
[B]पिसनहारी की मढ़िया
[C]पाटन देवी मंदिर
[D]चौसठ योगिनी मंदिर
उत्तर -[A] त्रिपुर सुंदरी राज राजेश्वरी मंदिर
प्रश्न 67. यह पीठ देश की प्रसिद्ध शक्तिपीठों में से एक मानी जाती है। माँ बगलामुखी, धूमावती मंदिर और हरिद्रा सरोवर के साथ, यह स्थान भारत के सबसे पुराने आध्यात्मिक केंद्रों में से एक माना जाता है। यह स्थल दतिया पीठ के नाम से भी प्रसिद्ध है। इस पीठ का नाम लिखिए?
[A]अन्नपूर्णा मंदिर, इंदौर
[B]कालिका मंदिर, रतलाम
[C]महामाया मंदिर, अमरकंटक
[D]पीताम्बरा पीठ, दतिया
उत्तर -[D] पीताम्बरा पीठ, दतिया
प्रश्न 68. मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा स्थानीय कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कूनो फॉरेस्ट फेस्टिवल का आयोजन दिसंबर 2023 में किस जिले में किया गया?
[A]मुरैना
[B]शिवपुरी
[C]श्योपुर
[D]गुना
उत्तर -[C] श्योपुर
प्रश्न 69. भोपाल के समीप किस पर्यटक स्थल में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाने के उद्देश्य से रानी महल और चमन महल का रिनोवेशन (नवीनीकरण) किया गया है। इस पर्यटक स्थल का नाम बताएं?
[A]जगदीशपुर
[B]साँची
[C]भीमबेटका
[D]भोपाल शहर
उत्तर -[A] जगदीशपुर
प्रश्न 70. मध्यप्रदेश के प्राकृतिक पर्यटन स्थल पचमढ़ी में कौनसी नदी बहती है?
[A]बेतवा
[B]तवा
[C]देनवा नदी
[D]नर्मदा
उत्तर -[C] देनवा नदी
प्रश्न 71. पश्चिमी निमाड़ के पिपल्या खुर्द में एक महीने तक यह मेला लगता है। यह कहा जाता है कि 200 वर्षों पूर्व कालुजी महाराज यहाँ पर अपनी शक्ति से आदमियों और जानवरों की बीमारी ठीक करते थे। इस मेले का नाम बताए?
[A]सिंगाजी मेला
[B]धामनोद मेला
[C]खरगोन मेला
[D]कालूजी महाराज का मेला
उत्तर -[D] कालूजी महाराज का मेला
प्रश्न 72. शैव, वैष्णव एवं जैन धर्म की गुफाओं के लिए प्रसिद्ध यह स्थल मध्य प्रदेश के सबसे महत्वपूर्ण पुरातात्विक स्थलों में से एक है। यह स्थल एक विश्व विरासत स्थल के नजदीक है। इस गुफा परिसर में बीस गुफाएं हैं। इस स्थल का नाम बताएं?
[A]भीमबेटका
[B]बाघ गुफाएं
[C]उदयगिरि गुफाएं
[D]पांडव गुफाएं
उत्तर -[C] उदयगिरि गुफाएं
प्रश्न 73. इस बावली/बावड़ी का निर्माण हट्टा ग्राम के प्राचीन किले में 17वीं - 18वीं शताब्दी में गोंड राजा हटे सिंह वल्के ने गर्मी के दिनों में सैनिको के छिपने, पेयजल, स्नान और आराम करने के लिए किया था। पुरातत्व विभाग द्वारा इस बावली को संरक्षित स्मारक घोषित करवाया गया है। यह हट्टा की बावली/बावड़ी किस जिले में स्थित है?
[A]छिंदवाड़ा
[B]मंडला
[C]डिंडोरी
[D]बालाघाट
उत्तर -[D] बालाघाट
प्रश्न 74. ...................... फिल्म की शूटिंग इंदौर के विभिन्न स्थानों के साथ ही महेश्वर औऱ आस-पास की लोकेशंस पर की गई है। फिल्म की कहानी इंदौर में रहने वाले एक मध्यमवर्गीय परिवार के युवा शादीशुदा जोड़े कपिल (विक्की कौशल) और सौम्या (सारा अली) की है।
[A]लुका छुपी
[B]जरा हटके जरा बचके
[C]भूमि
[D]स्त्री
उत्तर -[B] जरा हटके जरा बचके
प्रश्न 75. महर्षि दधीचि इस मंदिर में महादेव की पूजा करते थे। यह मंदिर नर्मदा नदी की दो धाराओं के बीच तीन किमी लंबे टापू पर बेंट के नाम से पहचाना जाता है। टापू के दक्षिण भाग में ही मंदिर में भगवान दत्तात्रेय एवं नर्मदा देवी की प्रतिमाएं स्थापित हैं। इस मंदिर का नाम बताए?
[A]ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग
[B]ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग
[C]धवलगिरि मंदिर
[D]बेंट श्री बिल्वामृतेश्वर महादेव मंदिर
उत्तर -[D] बेंट श्री बिल्वामृतेश्वर महादेव मंदिर
प्रश्न 76. फीचर फिल्म ‘फुकरे-3’ में पुलकित सम्राट, ऋचा चड्डा, पंकज त्रिपाठी मुख्य भूमिका में थे, इस फिल्म की शूटिंग खजुराहो एवं ..................... शहर में हुई थी?
[A]भोपाल
[B]पन्ना
[C]इंदौर
[D]ग्वालियर
उत्तर -[B] पन्ना
प्रश्न 77. शताब्दियों से अशोक नगर जिले के चंदेरी में यह मेला लगता है। कहा जाता है कि चंदेरी के शासक शारीरिक व्याधि से पीड़ित थे। किंवदंती के अनुसार सपने में देवी ने राजा से कहा था कि वे 15 दिन बाद देवी स्थान पर आए किन्तु वह समय से पूर्व ही पंहुच गए। तब देवी का सिर्फ मस्तक ही दिखाई देना शुरू हुआ था कि राजा की शारीरिक व्याधि ठीक हो गयी और उसी दिन से उस स्थान पर मेला लगना शुरू हो गया। इस मेले का नाम बताए?
[A]चंदेरी मेला
[B]ईसागढ़ मेला
[C]शिवरात्रि मेला
[D]जगेश्वरी देवी का मेला
उत्तर -[D] जगेश्वरी देवी का मेला
प्रश्न 78. पाँच वर्ग कि.मी. में फैले इस वन्यजीव अभयारण्य की स्थापना 1989 में इंदौर में की गई थी। यह पक्षियों और अन्य वन्यजीवों की विभिन्न प्रजातियों का घर है। इसमें होल्कर राजाओं का एक प्राचीन महल है, जिसका उपयोग मुख्य रूप से शिकारगाह (शिकार लॉज) के रूप में किया जाता था। इस वन्यजीव अभयारण्य का नाम बताए?
[A]गांधी सागर वन्यजीव अभयारण्य
[B]सरदारपुर वन्यजीव अभयारण्य
[C]सैलाना वन्यजीव अभयारण्य
[D]रालामंडल अभ्यारण्य
उत्तर -[D] रालामंडल अभ्यारण्य
प्रश्न 79. 7वीं शताब्दी ई. की यह गुफाएँ मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में चंदवासा गाँव में स्थित है। यह एक बौद्ध तीर्थ स्थल है। इसमें 1 ब्राह्मणकालीन गुफा भी है। चट्टान से काटे गए इस स्थल में 51 गुफाएँ, स्तूप, चैत्य, गौतम बुद्ध की खड़ी, बैठी और निर्वाण मुद्रा में बड़ी मूर्तियाँ शामिल हैं। इस गुफा समूह का नाम बताइए?
[A]उदयगिरि गुफाएँ
[B]धामनेर/धर्मराजेश्वर गुफाएँ
[C]बाघ गुफाएँ
[D]भीलट देव गुफाएँ
उत्तर -[B] धामनेर/धर्मराजेश्वर गुफाएँ
प्रश्न 80. परमार काल में करीब 1300 साल पहले प्रसिद्ध पर्यटक स्थल आशापुरी में लगभग 24 मंदिरों के साथ इस मंदिर का भी निर्माण हुआ था। वर्ष 2010 की खुदाई में इस मंदिर के अवशेष मिले थे। हाल ही में राज्य पुरातत्व विभाग ने मंदिर का पुनर्नि र्माण करवा कर उसका वैभव लौटा दिया है। इस मंदिर का नाम बताएं?
[A]शिव मंदिर, भोजपुर
[B]विष्णु मंदिर, तिगवां
[C]चौसठ योगिनी मंदिर, खजुराहो
[D]सूर्य मंदिर, आशापुरी
उत्तर -[D] सूर्य मंदिर, आशापुरी
प्रश्न 81. मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के देवलोन स्थल पर सोन नदी पर एक बहुउद्देशीय बाँध निर्मित है। यह मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश तथा बिहार की संयुक्त परियोजना है। इस बाँध का नाम बताए?
[A]बरगी बांध
[B]बाणसागर बांध
[C]इंदिरा सागर बांध
[D]गांधी सागर बांध
उत्तर -[B] बाणसागर बांध
प्रश्न 82. आदमगढ़ की गुफाएँ, मध्य प्रदेश में नर्मदा नदी के दक्षिण में स्थित है। यहाँ 18 शैलाश्रयों में से 11 शैलाश्रयों में दृश्य चित्रकारी है। यह गुफाएँ पुरापाषाण और मध्यपाषाण काल की हैं। केंद्र सरकार का पुरातत्व विभाग इस स्थल का रखरखाव करता है। यह गुफाएँ मध्य प्रदेश के किस जिले में स्थित है?
[A]होशंगाबाद
[B]रायसेन
[C]सीहोर
[D]नर्मदापुरम
उत्तर -[D] नर्मदापुरम
प्रश्न 83. मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा देलावाडी से 05 कि.मी. एवं सलकनपुर माता मंदिर से 14 कि.मी. दूर प्रकृति की गोद में एक आवासीय इकाई का संचालन किया जा रहा है। इस आवासीय इकाई का नाम बताए?
[A]वन विश्राम गृह
[B]सागौन रिट्रीट, देलावाडी
[C]माँ वैष्णवी धाम
[D]विंध्याचल गेस्ट हाउस
उत्तर -[B] सागौन रिट्रीट, देलावाडी
प्रश्न 84. मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक पर्यटक नगर में इस किले की स्थापना सन 1626 ई. में बुंदेलखण्ड नरेश वीर सिंह जूदेव ने की थी। महाराजा भवानी सिंह ने इस किले के प्रवेश द्वार पर ‘‘जस्टिस इस द जेम ऑफ क्राउन‘‘ लिखवाया। इस किले की भीतरी दीवारों पर गैंडा, हाथी निर्मित है, जबकि विपरीत दिशा की दीवारों पर हिप्पो चिड़िया का सिर टंगा हुआ है। इस किले का नाम बताएं?
[A]नरवर किला
[B]ओरछा का किला
[C]छतरपुर का किला
[D]दतिया का किला
उत्तर -[D] दतिया का किला
प्रश्न 85. ऐसा कहा जाता है कि जब भगवान शिव माँ सती के शरीर को ले जा रहे थे, तो उनका हार इस स्थान पर गिरा। राजा परमर्दिदेव चंदेल के शासन में योद्धा ‘आल्हा’ और ‘ऊदल’, जिनका पृथ्वीराज चौहान के साथ युद्ध हुआ था, माता के बहुत बड़े अनुयायी थे। उन्होंने ही इस मंदिर की खोज की थी। वे यहाँ की माता को माई कहकर पुकारते थे। आप इस मंदिर का नाम बताइए?
[A]पीतांबरा पीठ, दतिया
[B]चामुंडा माता मंदिर, देवास
[C]शारदा माता मंदिर, मैहर
[D]विजयासन माता मंदिर, सलकनपुर
उत्तर -[C] शारदा माता मंदिर, मैहर
प्रश्न 86. सीधी जिले के घोघरा गाँव में देवी का एक मन्दिर है, यहाँ प्रतिवर्ष एक विशाल मेला आयोजित किया जाता है। मान्यता है कि मुगल बादशाह अकबर के नवरत्नों में एक बीरबल यहाँ के निवासी थे। यह मेला बीरबल के द्वारा आरम्भ किया गया था। इस मेले का नाम बताए?
[A]चाँद्रेही मेला
[B]रीवा मेला
[C]सीतामढ़ी मेला
[D]चंडी देवी का मेला
उत्तर -[D] चंडी देवी का मेला
प्रश्न 87. यह गुफा/गुफाएँ रायसेन जिले के पाटनी गाँव में स्थित है, जिनकी खोज 2008-09 में हुई थी। यह एक ऐसी रहस्यमय गुफा है, जो एक से अधिक किलोमीटर लंबी है। यह गुफा प्रवेश द्वार पर बहुत संकरी है। इस गुफा का नाम बताइए?
[A]मृगेन्द्रनाथ गुफा/गुफाएँ
[B]पटनी गुफा
[C]गिधराज गुफा
[D]पांडव गुफाएँ
उत्तर -[A] मृगेन्द्रनाथ गुफा/गुफाएँ
प्रश्न 88. मध्य प्रदेश का यह शहर अपनी अनूठी बत्तो बाई गुड़िया के लिए प्रसिद्ध है। इस विशिष्ट शिल्प में कुछ इंच से लेकर लगभग 2 फीट की ऊँचाई वाली ये गुड़ियाएँ घर की सजावट के लिए लोकप्रिय हैं। इन गुड़ियों को हमेशा जोड़े में बेचा जाता है। यह गुड़िया किस शहर में बनती हैं?
[A]भोपाल
[B]ग्वालियर
[C]इंदौर
[D]उज्जैन
उत्तर -[B] ग्वालियर
प्रश्न 89. प्राचीन काल की यह गुफाएं सिंगरौली जिले में स्थित हैं। हिंदू धर्म से जुड़ी इन गुफाओं का निर्माण 7-8वीं शताब्दी ई. में हुआ था। इन गुफाओं का नाम बताए?
[A]माडा गुफाएं
[B]संजय गुफाएँ
[C]रानी माची गुफाएँ
[D]देवगढ़ गुफाएँ
उत्तर -[A] माडा गुफाएं
प्रश्न 90. मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम ‘हॉली डे होम्स‘ नाम से एक होटल का संचालन करती है। यह इकाई एक खूबसूरत व प्राकृतिक पर्यटन स्थल में स्थित है। इस पर्यटन स्थल का नाम बताए?
[A]खजुराहो
[B]भोपाल
[C]चंदेरी
[D]अमरकंटक
उत्तर -[D] अमरकंटक
प्रश्न 91. यह जलप्रपात बीहड़ नदी पर स्थित है, जो प्रदेश का सबसे ऊंचा जलप्रपात है। इसकी ऊंचाई 130 मीटर है। इस जलप्रपात का नाम बताए?
[A]चचाई जलप्रपात
[B]केवटी जलप्रपात
[C]बहुती जलप्रपात
[D]पातालपानी जलप्रपात
उत्तर -[A] चचाई जलप्रपात
प्रश्न 92. भोपाल स्थित यह संग्रहालय प्रदेश में आदिवासियों के जनजीवन व उनकी संस्कृति के संरक्षण के उद्देश्य से स्थापित किया गया, जिसका प्रतीक चिन्ह बिरछा रखा गया है। इस संग्रहालय को किस नाम से जाना जाता है?
[A]राज्य संग्रहालय
[B]मानव संग्रहालय
[C]प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय
[D]राज्य जनजातीय संग्रहालय
उत्तर -[D] राज्य जनजातीय संग्रहालय
प्रश्न 93. म.प्र. का उज्जैन जिला छीपा शिल्प/बाटिक प्रिंट की प्राचीन कला के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ हाथ के द्वारा कपड़े पर प्रिंट की इस कला को उकेरा जाता है। इस शिल्प को वाणिज्य मंत्रालय द्वारा जीआई टैग भी दिया गया है। इस शिल्प को देश व विदेश में किस नाम से जाना जाता है?
[A]चंदेरी प्रिंट
[B]बाग प्रिंट
[C]दाबू प्रिंट
[D]भैरवगढ़ प्रिंट
उत्तर -[D] भैरवगढ़ प्रिंट
प्रश्न 94. मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा आवासीय इकाई/होटल ‘कलचुरी रेसीडेंसी’ का संचालन किस शहर में किया जा रहा है?
[A]इंदौर
[B]उज्जैन
[C]भोपाल
[D]जबलपुर
उत्तर -[D] जबलपुर
प्रश्न 95. कालियादेह पैलेस उज्जैन शहर के सबसे प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थलों में से एक है। इस पैलेस को वर्ष 1458 ई. में मांडू के सुल्तान द्वारा बनवाया गया था। यह पैलेस किस नदी के बीच एक द्वीप पर स्थित है?
[A]नर्मदा
[B]ताप्ती
[C]क्षिप्रा नदी
[D]चंबल
उत्तर -[C] क्षिप्रा नदी
प्रश्न 96. मध्य प्रदेश के एक राष्ट्रीय उद्यान में स्थित यह गुफाएँ दूसरी-पाँचवीं शताब्दी ईस्वी की हैं, जो बौद्ध धर्म के महायान संप्रदाय से संबंधित है। गुफाओं में ब्राह्मी लिपि में शिलालेख भी हैं। हाल ही में, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने यहीं पर अपना सर्वेक्षण करके 26 गुफाएँ, 26 मंदिर, 2 मठ, 2 मन्नत स्तूप, 24 शिलालेख, 46 मूर्तियाँ और 19 जल संरचनाओं की खोज की। इन गुफा का नाम बताइए?
[A]बांधवगढ़ गुफाएँ
[B]पेंच गुफाएँ
[C]कान्हा गुफाएँ
[D]सतपुड़ा गुफाएँ
उत्तर -[A] बांधवगढ़ गुफाएँ
प्रश्न 97. मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम का होटल ‘चंपक बंगलो’ एवं होटल ‘हिलटॉप बंगलो’ किस शहर में स्थित है?
[A]भोपाल
[B]जबलपुर
[C]इंदौर
[D]पचमढ़ी
उत्तर -[D] पचमढ़ी
प्रश्न 98. मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा गांधीसागर बांध पर ‘बोट क्लब’ एवं एक आवासीय इकाई का संचालन किया जा रहा है। इस आवासीय इकाई/होटल का नाम बताइए?
[A]गांधी सागर रिज़ॉर्ट
[B]चंबल रिज़ॉर्ट
[C]मंदसौर रिज़ॉर्ट
[D]हिंगलाज रिसोर्ट
उत्तर -[D] हिंगलाज रिसोर्ट
प्रश्न 99. दतिया जिले के भाण्डेर तहसील में प्रतिवर्ष जनवरी-फरवरी/माघ माह में एक विशेष मेला लगता है। यह मेला 100 से अधिक वर्ष पूर्व स्वामी पीताम्बर दास द्वारा प्रारम्भ किया गया था। इस मेले का नाम बताए?
[A]सोनागिरि का मेला
[B]रतनगढ़ का मेला
[C]बड़ौनी का मेला
[D]राम लीला का मेला
उत्तर -[D] राम लीला का मेला
प्रश्न 100. भारतीय नौसेना द्वारा इस नदी के सम्मान में एक लड़ाकू जहाज का नाम आईएनएस .................रखा गया है। यह नदी राज्य की पाँचवीं सबसे बड़ी नदी है तथा धसान, सिंधु और बीना इसकी तीन सहायक नदियाँ हैं। इस नदी का नाम लिखिए?
[A]सोन
[B]केन
[C]बेतवा
[D]ताप्ती
उत्तर -[C] बेतवा
बेहतर अनुभव के लिए कुकीज़ का उपयोग किया जाता है। Privacy Policy