प्रश्न 1. मध्य प्रदेश का यह जिला एक महत्वपूर्ण पर्यटक स्थल हैं। यहाँ मल्हारराव की छत्री, ऐतिहासिक गौरी सरोवर, अटेर किला, गोहद किला, और वनखंडेश्वर मंदिर जैसे पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थल हैं। इस पर्यटक जिले का नाम बताइए?
[A]इंदौर
[B]खरगोन
[C]शिवपुरी
[D]भिण्ड
उत्तर -[D] भिण्ड
प्रश्न 2. इस महल को 1445 ई. में मालवा के सुल्तान महमूद खिलजी ने कालपी के युद्ध में सुल्तान महमूद सरकी को हराने के उपलक्ष्य में बनवाया था। यह महल 4 बराबर हिस्सों में बंटा हुआ है। इस महल का नाम बताएं?
[A]बादल महल
[B]मांडका महल
[C]हवा महल
[D]कौशक महल
उत्तर -[D] कौशक महल
प्रश्न 3. मध्य प्रदेश के सौंसर स्थित विश्व प्रसिद्ध जाम सांवली मंदिर में मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा एक लोक का निर्माण किया जा रहा है। इस लोक का नाम लिखिए?
[A]राम लोक
[B]शिव लोक
[C]कृष्ण लोक
[D]हनुमान लोक
उत्तर -[D] हनुमान लोक
प्रश्न 4. 2019 में प्रदर्शित फिल्म .................. की अधिकाँश शूटिंग भोपाल में हुई थी। इसमें अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी एवं अथिया शेट्टी प्रमुख भूमिका में थे?
[A]फोटोग्राफ
[B]ठाकरे
[C]मंटो
[D]मोतीचूर चकनाचूर
उत्तर -[D] मोतीचूर चकनाचूर
प्रश्न 5. मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा कान्हा राष्ट्रीय उद्यान के मोचा गांव के पास प्रसिद्ध बंजर नदी के किनारे एक आवासीय इकाई का संचालन किया जा रहा है। इस आवासीय इकाई का नाम बताए?
[A]बंजर सफारी लॉज
[B]कान्हा सफारी लॉज
[C]मोचा रिट्रीट
[D]बघिरा जंगल रिसोर्ट, मोचा
उत्तर -[D] बघिरा जंगल रिसोर्ट, मोचा
प्रश्न 6. मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के साथ ही एक वन्यजीव अभयारण्य स्थित है। इस वन्यजीव अभयारण्य का नाम बताइए?
[A]केन घड़ियाल वन्यजीव अभयारण्य
[B]गंगऊ वन्यजीव अभयारण्य
[C]नौरादेही वन्यजीव अभयारण्य
[D]पनपथा अभयारण्य
उत्तर -[D] पनपथा अभयारण्य
प्रश्न 7. मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के छपरा नामक स्थान पर भीमगढ़ बाँध (मिट्टी का बाँध) का निर्माण किया गया है। इसे संजय सरोवर बाँध भी कहा जाता है। यह बाँध किस नदी पर बना है?
[A]वैनगंगा नदी
[B]पेंच
[C]वर्धा
[D]सतपुड़ा
उत्तर -[A] वैनगंगा नदी
प्रश्न 8. हिंदू धर्म के शैव संप्रदाय से संबंधित यह गुफाएँ धार जिले के मांडू में स्थित है। 11वीं शताब्दी की यह गुफाएँ चट्टानों को काटकर बनाए गए मंदिरों का समूह हैं। इन गुफाओं का नाम बताए?
[A]नीलकंठ महल की गुफाएँ
[B]लोहानी गुफाएँ
[C]मांडू गुफाएँ
[D]बाज बहादुर महल की गुफाएँ
उत्तर -[B] लोहानी गुफाएँ
प्रश्न 9. केन नदी मध्यप्रदेश की एक प्रमुख नदी है, जो अपने प्राकृतिक रूप में बहते हुए पर्यटकों को आकर्षित करती है। इस नदी में केन घड़ियाल अभ्यारण्य के साथ-साथ एक जलप्रपात भी है। इस जलप्रपात का नाम लिखिए?
[A]पांडव जलप्रपात
[B]गाथा जलप्रपात
[C]रनेह जलप्रपात
[D]बेनगंगा जलप्रपात
उत्तर -[C] रनेह जलप्रपात
प्रश्न 10. मध्य प्रदेश का एक प्राकृतिक पर्यटन स्थल ‘परसिली’ जो की बनास नदी के किनारे स्थित है, किस राष्ट्रीय उद्यान से मात्र 10 कि.मी. की दूरी पर स्थित है?
[A]बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान
[B]पन्ना राष्ट्रीय उद्यान
[C]कान्हा राष्ट्रीय उद्यान
[D]संजय-डुबरी राष्ट्रीय उद्यान
उत्तर -[D] संजय-डुबरी राष्ट्रीय उद्यान
प्रश्न 11. प्रसिद्ध ऐतिहासिक फिल्म ‘‘बाजीराव मस्तानी‘‘ जिसमें रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण एवं प्रियंका चोपड़ा की अहम् भूमिका थी। इस फिल्म की शूटिंग पर्यटन स्थल ..................................... में हुई?
[A]ग्वालियर
[B]ओरछा
[C]मांडू
[D]महेश्वर
उत्तर -[D] महेश्वर
प्रश्न 12. मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा छतरपुर जिले के पर्यटन स्थल खजुराहो के पास एक आइलैंड रिसॉर्ट एवं बोट क्लब का संचालन किया जा रहा है। इस आइलैंड रिसॉर्ट का नाम बताए?
[A]केन रिवरडेल रिज़ॉर्ट
[B]पन्ना टाइगर रिज़ॉर्ट
[C]केन जंगल रिज़ॉर्ट
[D]कुटनी आइलैंड रिसॉर्ट
उत्तर -[D] कुटनी आइलैंड रिसॉर्ट
प्रश्न 13. मध्य प्रदेश की किन दो नदियों का संगम स्थल ‘प्राणहिता’ कहलाता है?
[A]नर्मदा और ताप्ती
[B]वैनगंगा और वर्धा
[C]चंबल और सिंध
[D]सोन और जोहिला
उत्तर -[B] वैनगंगा और वर्धा
प्रश्न 14. गुप्तकालीन ऐतिहासिक तिगवां का विष्णु मंदिर वर्तमान में मध्य प्रदेश के किस जिले में स्थित है? मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार के दोनों ओर गंगा और यमुना नदी देवियों का चित्रण हैं। यह स्थल भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग द्वारा संरक्षित है।
[A]जबलपुर
[B]सागर
[C]दमोह
[D]कटनी
उत्तर -[D] कटनी
प्रश्न 15. यह मध्य प्रदेश का एक मिट्टी प्रतिरोधी ब्लॉक-प्रिंटिंग शिल्प है। इस तरह से मुद्रित कपड़े को स्थानीय भील जनजातियों की महिलाएं अपने पारंपरिक परिधान के रूप में पहनती हैं। इसका देहाती रूप और प्राचीन रूपांकन इसे अन्य मुद्रित कपड़ों से अलग करती है। इस प्रिंटिंग शिल्प का नाम लिखिए?
[A]नंदना प्रिंट
[B]बाग प्रिंट
[C]दाबू प्रिंट
[D]अजरख प्रिंट
उत्तर -[A] नंदना प्रिंट
प्रश्न 16. इन गुफाओं को सतपुड़ा-ताप्ती घाटी गुफाएँ और गाविलगढ़-बैतूल शैलाश्रय भी कहा जाता है। यह गुफाएँ ऊपरी पुरापाषाण, मध्यपाषाण, ताम्रपाषाण और लौह युग से संबंधित है। कई गुफाओं में शैल चित्र हैं। एक गुफा में शुतुरमुर्ग पक्षी की पेंटिंग है। इन गुफाओं का नाम बताइए?
[A]अंबादेवी गुफाएं
[B]सिद्धबाबा गुफाएँ
[C]चिचोली गुफाएँ
[D]बैतूल गुफाएँ
उत्तर -[A] अंबादेवी गुफाएं
प्रश्न 17. मध्य प्रदेश के प्रमुख ऐतिहासिक पर्यटक स्थल ओरछा में ‘लाइट एंड साउंड शो’, बोट क्लब के साथ ही मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा एक हेरिटेज होटल का संचालन किया जा रहा है। इस हेरिटेज होटल का नाम बताइए?
[A]बेतवा रिट्रीट
[B]ओरछा रिट्रीट
[C]होटल अमर महल
[D]शीश महल
उत्तर -[D] शीश महल
प्रश्न 18. सिवनी जिले के ग्राम भैरोथान स्थान पर प्रत्येक शिवरात्री को विशाल मेला लगता है, जो 15 दिनों तक चलता है। इस स्थान पर एक प्राकृतिक गुफा तथा हरियाली परिसर युक्त झील है। इस मेले का नाम बताए?
[A]डोगरमाला मेला
[B]भैरव धाम मेला
[C]काकड़तोड़ मेला
[D]मठ घोघरा का मेला
उत्तर -[D] मठ घोघरा का मेला
प्रश्न 19. मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के धुबेला में एक पुराने महल में राज्य शासन द्वारा संग्रहालय की स्थापना की गई है। वर्तमान में इस संग्रहालय में 8 दीर्घाएँ हैं, इस संग्रहालय को किस नाम से जाना जाता है?
[A]खजुराहो संग्रहालय
[B]आदिवासी संग्रहालय
[C]बुंदेला संग्रहालय
[D]महाराजा छत्रसाल संग्रहालय / धुबेला संग्रहालय
उत्तर -[D] महाराजा छत्रसाल संग्रहालय / धुबेला संग्रहालय
प्रश्न 20. मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा संचालित एक होटल प्रसिद्ध संगीतकार के नाम से संचालित है। इस इकाई का नाम बतायें?
[A]होटल बैजू बावरा
[B]होटल लता मंगेशकर
[C]होटल कुमार गंधर्व
[D]तानसेन रेसीडेंसी
उत्तर -[D] तानसेन रेसीडेंसी
प्रश्न 21. एक पर्यटक नगर के उत्तर में आयताकार पहाड़ी पर स्थित इस किले की स्थापत्य शैली हिन्दू, मुस्लिम और अफगान शैली है। किले के अंदर खरबूजा महल, शीश महल भी स्थित हैं। सन् 1346 ई. मे मुहम्मद विन तुगलक इस किले मे कुछ समय के लिये रुका था। इस स्थान पर मराठा पेशवा बाजीराव द्वितीय का जन्म हुआ था। इस किले का नाम बताएं?
[A]महेश्वर किला
[B]असीरगढ़ का किला
[C]दतिया का किला
[D]धार का किला
उत्तर -[D] धार का किला
प्रश्न 22. मध्यप्रदेश का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भेड़ाघाट, धुआंधार जलप्रपात के लिए प्रसिद्ध है। वहीं दूसरी ओर यह पत्थर पर कलाकारी के लिए भी जाना जाता है। इस पत्थर का नाम लिखिए?
[A]बलुआ पत्थर
[B]ग्रेनाइट
[C]संगमरमर पत्थर
[D]स्लेट
उत्तर -[C] संगमरमर पत्थर
प्रश्न 23. तुलसी संग्रहालय रामवन मध्यप्रदेश के किस जिले में स्थित है?
[A]रीवा
[B]चित्रकूट
[C]पन्ना
[D]सतना
उत्तर -[D] सतना
प्रश्न 24. राम वन गमन पथ, वह मार्ग है जिस पर भगवान राम, सीता, और लक्ष्मण ने वनवास के दौरान यात्रा की थी। यह अयोध्या से शुरू होकर श्रीलंका में खत्म होता है। इस पथ पर भगवान राम के जीवन की कई अहम घटनाएं हुई हैं। मध्य प्रदेश में राम वन गमन पथ की शुरुआत किस स्थान से होती है?
[A]अमरकंटक
[B]मैहर
[C]ओरछा
[D]चित्रकूट
उत्तर -[D] चित्रकूट
प्रश्न 25. कलचुरी राजवंश द्वारा स्थापित यह दुर्ग/किला मध्य प्रदेश के प्रमुख किलों में से एक है। बाद में यह दुर्ग/किला गोंड शासिका रानी दुर्गावती की कर्मभूमि व जनजातीय समुदाय का प्रमुख केंद्र स्थल भी रहा है। इस दुर्ग का नाम बताए?
[A]रामगढ़ दुर्ग
[B]गढ़मंडला दुर्ग
[C]मंडला दुर्ग
[D]सिंगौरगढ़ दुर्ग
उत्तर -[D] सिंगौरगढ़ दुर्ग
प्रश्न 26. इंदौर शहर का यह एक ऐसा मंदिर है जहाँ भगवान की चौखट पर पट ही नहीं हैं। यह मंदिर भक्तों के लिए 24 घंटे खुला रहता है। ऐसा माना जाता है कि औरंगजेब से मंदिर की मूर्ति की रक्षा करने के लिए, मूर्ति को एक कुएं में छिपा दिया गया था, तब रानी अहिल्याबाई होल्कर ने 1735 ई. में मूर्ति को कुएं से निकलवाकर इस मंदिर की स्थापना की थी। इस मंदिर का नाम बताइए?
[A]रणजीत हनुमान मंदिर
[B]बड़ा गणपति मंदिर
[C]गोपाल मंदिर
[D]खजराना गणेश मंदिर
उत्तर -[D] खजराना गणेश मंदिर
प्रश्न 27. राजा राजबसंती द्वारा लगभग 1200 ई. में निर्मित यह किला पर्यटन की दृष्टि से एक दर्शनीय स्थल है। यह किला एक पहाड़ी के शीर्ष पर बादल महल, रोहित महल तथा प्राचीन शिव मंदिर, एक बड़े जलाशय और कई कुओं के साथ स्थित है। यह किला किस पर्यटन स्थल में है?
[A]ग्वालियर
[B]धार
[C]गिन्नौरगढ़
[D]रायसेन
उत्तर -[D] रायसेन
प्रश्न 28. ग्वालियर में रानी मृगनयनी के लिए राजा मानसिंह के द्वारा यह सुंदर महल बनवाया गया था? महल रंगीन टाइलों तथा कलात्मक नयनाभिराम पच्चीकारी से अलंकृत किया गया है। इस महल का नाम बताएं?
[A]ग्वालियर महल
[B]जय विलास महल
[C]सिंधिया महल
[D]गूजरी महल
उत्तर -[D] गूजरी महल
प्रश्न 29. वर्तमान अनूपपुर जिले में इन गुफाओं का निर्माण पहली शताब्दी ईसा पूर्व में हुआ था। ये पाँच कृत्रिम चट्टान-काट गुफाओं का एक समूह है। जिनमें से केवल 3 गुफाएँ दुर्वासा गुफा, चेरी-गोदड़ी गुफा और सीतामढ़ी गुफा ही बची हुई हैं और उन पर शिलालेख हैं। इन गुफाओं का नाम बताइए?
[A]अमरकंटक गुफाएँ
[B]पचमढ़ी गुफाएँ
[C]पांडव गुफाएँ
[D]सिल्हारा गुफाएँ
उत्तर -[D] सिल्हारा गुफाएँ
प्रश्न 30. केले के रेशे से शिल्प और जूट से रस्सी बनाने के लिए कौनसा जिला प्रसिद्ध है?
[A]बुरहानपुर
[B]खरगोन
[C]हरदा
[D]खंडवा
उत्तर -[A] बुरहानपुर
प्रश्न 31. महाभारत एवं वायु पुराण में मध्यप्रदेश की किस नदी को सूर्य की पुत्री के रूप में उल्लेखित किया गया है? यह नदी पूर्व से पश्चिम दिशा में प्रवाहित होती है।
[A]नर्मदा
[B]ताप्ती नदी
[C]सोन
[D]माही
उत्तर -[B] ताप्ती नदी
प्रश्न 32. मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में अस्सी फीट गहराई में स्थित यह जल प्रणाली इंजीनियरिंग का चमत्कार है। इसके निकट ही वर्ष भर बहने वाले झरने प्राचीन शिव मंदिर और अजेय असीरगढ़ का किला भी है। इस जल प्रणाली का नाम बताइए?
[A]अहिल्या बाई जल प्रणाली
[B]चोरल जल प्रणाली
[C]गंभीर जल प्रणाली
[D]कुंडी भंडारा
उत्तर -[D] कुंडी भंडारा
प्रश्न 33. देश की पहली हॉट एयर बैलून सफारी का शुभारंभ किस राष्ट्रीय उद्यान में किया गया है?
[A]बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान
[B]पेंच राष्ट्रीय उद्यान
[C]सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान
[D]कान्हा किसली राष्ट्रीय उद्यान
उत्तर -[D] कान्हा किसली राष्ट्रीय उद्यान
प्रश्न 34. कुल 445.21 हेक्टेयर क्षेत्रफल में फैले इस राष्ट्रीय उद्यान को 26 जनवरी 1983 को राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा दिया गया। इसे राष्ट्रीय उद्यान के साथ-साथ केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण से स्मॉल जू की मान्यता भी प्राप्त है। यहाँ पर वन्यप्राणियों के लिए रेस्क्यू सेंटर भी स्थापित किया गया है। इस राष्ट्रीय उद्यान का नाम बताए?
[A]सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान
[B]माधव राष्ट्रीय उद्यान
[C]पेंच राष्ट्रीय उद्यान
[D]वन विहार
उत्तर -[D] वन विहार
प्रश्न 35. यह भीली गुड़िया पारंपरिक जनजातीय पोशाक में तैयार की जाती है और इसे बनाने की कला भील और भिलाला आदिवासियों की विरासत है। मध्य प्रदेश के किस ज़िले से भीली गुड़िया का संबंध है।
[A]झाबुआ
[B]अलीराजपुर
[C]धार
[D]बड़वानी
उत्तर -[A] झाबुआ
प्रश्न 36. इस कला में खिलौने और सजावट की सामग्री तैयार करने की अपार संभावनाएं होती है। मध्य प्रदेश के श्योपुर, बुधनी घाट, रीवा तथा मुरैना में कई कलाकार इस कला को बढ़ावा दे रहे हैं। इस कला का नाम लिखिए?
[A]काष्ठ शिल्प
[B]लाख शिल्प
[C]पत्थर शिल्प
[D]खराद कला
उत्तर -[D] खराद कला
प्रश्न 37. गोंड राजा हृदय शाह द्वारा 1667 ई. में नर्मदा नदी के किनारे निर्मित करवाया गया यह महल गोंड राजाओं की शक्ति और वैभवशाली परम्परा की अनमोल धरोहर है। यह महल तीन मंजिला है। हाल ही में यूनिस्को की विष्व हेरीटेज की अस्थाई सूची में इस महल को शामिल किया गया है। इस महल का नाम लिखिए?
[A]लांजी महल
[B]मदन महल
[C]होशंगशाह महल
[D]मोती महल
उत्तर -[D] मोती महल
प्रश्न 38. यह मंदिर उज्जैन के प्राचीन पवित्र स्थलों की आकाशगंगा में एक विशेष स्थान रखता है। शिव पुराण के अनुसार, जब शिव माता सती के जलते हुए शरीर को यज्ञ की अग्नि से दूर ले गए, तो उनकी कोहनी इस स्थान पर गिरी थी। यहाँ माता की मूर्ति गहरे सिंदूरी रंग में रंगी हुई है। इस मंदिर का नाम बताइए?
[A]गढ़कालिका मंदिर, उज्जैन
[B]चिंतामन गणेश मंदिर, उज्जैन
[C]मंगलनाथ मंदिर, उज्जैन
[D]हरसिद्धि मंदिर, उज्जैन
उत्तर -[D] हरसिद्धि मंदिर, उज्जैन
प्रश्न 39. वर्ष 2024 की सबसे हिट हॉरर फिल्म ‘स्त्री-2’ की शूटिंग मुख्यतः 04 स्थानों में हुई थी, जिनमें भोपाल, चंदेरी व रायसेन के साथ-साथ ............... का ऐतिहासिक किला भी शामिल है। यह स्थल एक रियासत भी रहा है।
[A]धार
[B]दतिया
[C]ग्वालियर
[D]नरसिंहगढ़
उत्तर -[D] नरसिंहगढ़
प्रश्न 40. चंबल अभ्यारण्य अंतर्गत मध्य प्रदेश में मुरैना के राजघाट के आस-पास भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय जलीय जीव घोषित एक संकटग्रस्त ‘डॉल्फिन’ का रहवास है। ‘डॉल्फिन’ का सही नाम बताएं?
[A]इरावदी डॉल्फिन
[B]सिंधु नदी डॉल्फिन
[C]बॉटल-नोज डॉल्फिन
[D]गैंगेटिक डॉल्फिन
उत्तर -[D] गैंगेटिक डॉल्फिन
प्रश्न 41. मध्य प्रदेश के रीवा जिले के ‘महामृत्युंजय मन्दिर‘ में ‘बसंत पंचमी‘ और ‘शिवरात्रि‘ के दिन किस मेले का आयोजन किया जाता हैं? इस मेले का नाम बताए।
[A]बसंत पंचमी मेला
[B]रीवा महाशिवरात्रि मेला
[C]महामृत्युंजय का मेला
[D]चुरहट का मेला
उत्तर -[C] महामृत्युंजय का मेला
प्रश्न 42. यह राष्ट्रीय उद्यान पचमढ़ी और बोरी अभ्यारण्यों के साथ बनाया गया है। पर्यटन स्थल पचमढ़ी, मढ़ई, चूरना व तवा जलाशय तथा देनवा बैकवाटर, इस उद्यान के प्रमुख आकर्षण है। इस राष्ट्रीय उद्यान का नाम बताएँ?
[A]कान्हा राष्ट्रीय उद्यान
[B]पेंच राष्ट्रीय उद्यान
[C]माधव राष्ट्रीय उद्यान
[D]सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान
उत्तर -[D] सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान
प्रश्न 43. कंगना राणावत अभिनीत फिल्म .............. की शूटिंग महेश्वर के नर्मदा घाट व अहिल्येश्वर मंदिर परिसर में हुई थी। “सिलसिला हमारा यूं ही चलना चाहिए हम रहे या ना रहे भारत रहना चाहिए’ गीत के दृश्य यहीं पर फिल्माए गए थे?
[A]मणिकर्णिका
[B]क्वीन
[C]तनु वेड्स मनु
[D]थलाइवी
उत्तर -[A] मणिकर्णिका
प्रश्न 44. निमाड़-मालवा में सतपुड़ा की सबसे ऊंची पहाड़ी पर बसे नागतीर्थ भीलट देव को महाकाल लोक की तरह ही विकसित किया जा रहा है। इस तीर्थ की धार्मिक यात्रा में प्राकृतिक वातावरण के बीच पर्यटन का अपना अलग ही आनंद है। नागतीर्थ भीलट देव कहाँ पर स्थित है?
[A]खंडवा
[B]खरगोन
[C]बड़वानी
[D]नागलवाड़ी
उत्तर -[D] नागलवाड़ी
प्रश्न 45. यह बालाघाट जिले का एक प्रमुख इको-टूरिज्म केंद्र है। यहाँ नौका विहार की सुविधा जलाशय में उपलब्ध है। इको-टूरिज्म केंद्र के नाम पर ही कुंड और जलप्रपात भी स्थित हैं। इस इको-टूरिज्म केंद्र का नाम बताइए?
[A]कन्हैया कुंड
[B]गांगुलपारा
[C]देवधर जलप्रपात
[D]गंगाई जलप्रपात
उत्तर -[B] गांगुलपारा
प्रश्न 46. बाघ गुफाएं, नौ चट्टान-काट स्मारकों का एक समूह है, जो मध्य प्रदेश के धार जिले में स्थित है। यहाँ से गुफा नं. 2 के स्थल पर महिष्मती के राजा सुबंधु का एक शिलालेख मिला है, जिसमें विहार की मरम्मत के लिए उनके दान का उल्लेख है। इस शिलालेख को किस नाम से जाना जाता हैं?
[A]धार शिलालेख
[B]बाघराज शिलालेख
[C]मांडू शिलालेख
[D]बाघ/बाग शिलालेख
उत्तर -[D] बाघ/बाग शिलालेख
प्रश्न 47. मध्य प्रदेश के इस प्रसिद्ध किले का निर्माण अलाउद्दीन खिलजी ने 14वीं शताब्दी में करवाया था। शिवना नदी के किनारे स्थित इस किले की प्राचीर में पत्थरों पर हिन्दु देवी-देवताओं की मूर्तियाँ है। किले में तापेश्वर महादेव का मन्दिर भी है। इस किले का नाम बताए?
[A]मंदसौर का किला
[B]मंडला का किला
[C]दतिया का किला
[D]ग्वालियर किला
उत्तर -[A] मंदसौर का किला
प्रश्न 48. मुरैना जिले के पोरसा गाँव में नवम्बर-दिसम्बर माह के दौरान एक माह के लिये यह मेला आयोजित होता है। यह मुगल राजा अकबर के समकालीन संत की स्मृति में आयोजित होता है। यहाँ पहले बन्दरों को विक्रय किया जाता था, वर्तमान में सभी प्रकार के पशुओं का क्रय विक्रय किया जाता है। इस मेले का नाम बताए?
[A]रामलीला मेला
[B]श्योपुर मेला
[C]नागाजी का मेला
[D]महामृत्युंजय मेला
उत्तर -[C] नागाजी का मेला
प्रश्न 49. यह महल ओरछा के सबसे प्राचीन स्मारकों में से एक है। इसका निर्माण 17वीं शताब्दी में राजा मधुकर शाह ने करवाया था। यह महल छतरियों और बेहतरीन भित्तिचित्रों के लिए प्रसिद्ध है। महल में धर्म ग्रंथों से जुडी तस्वीरें भी देखी जा सकती हैं। इस महल का नाम लिखिए?
[A]जहांगीर महल
[B]राय प्रवीण महल
[C]रानी महल
[D]राज महल
उत्तर -[D] राज महल
प्रश्न 50. गोरखपुर के नाथ समुदाय को प्रिय इन गुफाओं का निर्माण संभवतः 11वीं शताब्दी ईस्वी में परमार शासकों ने कराया था। ऐसा माना जाता है कि राजा विक्रमादित्य के सौतेले भाई ने भिक्षु बनने के बाद इन गुफाओं में निवास किया और ध्यान किया। वह संस्कृत भाषा के महान कवि भी थे। इन गुफाओं का नाम उन्ही के नाम पर रखा गया था। इन गुफाओं का नाम बताइए?
[A]भरतरी गुफाएँ
[B]गोरखनाथ गुफाएँ
[C]भतृहरि की गुफाएँ
[D]मत्येन्द्रनाथ गुफाएँ
उत्तर -[C] भतृहरि की गुफाएँ
बेहतर अनुभव के लिए कुकीज़ का उपयोग किया जाता है। Privacy Policy