GKT20 GKT20
Logo GKT20
© 2026 GKT20

हिंदी व्याकरण

Hindi Vyakaran

मॉक टेस्ट लगाएं
हिंदी व्याकरण (Hindi Grammar) हिंदी भाषा की शुद्धता और सही प्रयोग को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है। यह न केवल विद्यालयी शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPSC, SSC, बैंकिंग, रेलवे, शिक्षक भर्ती, राज्य स्तरीय परीक्षाएँ, CTET, UPTET, एवं अन्य सरकारी परीक्षाओं में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस प्रश्न संग्रह में वर्णमाला (स्वर, व्यंजन), संधि, समास, संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया, क्रियाविशेषण, उपसर्ग-प्रत्यय, लिंग, वचन, कारक, वाक्य संरचना, वाच्य, काल, मुहावरे एवं लोकोक्तियाँ, अलंकार, छंद, रस, तथा अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर आधारित वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQs) शामिल हैं। यह संग्रह न केवल आपकी हिंदी व्याकरण की समझ को मजबूत करेगा, बल्कि परीक्षा की तैयारी में भी आपकी सहायता करेगा। यदि आप हिंदी व्याकरण से जुड़े सामान्य ज्ञान को बेहतर बनाना चाहते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं, तो यह प्रश्न संग्रह आपके लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगा!
प्रश्‍न 51 से 100 कुल प्रश्‍न: 100

प्रश्‍न 51. ‘हिन्दी’ भाषा का जन्म हुआ है –

[A] अपभ्रंश से
[B] लौकिक संस्कृत से
[C] पालि – प्राकृत से
[D] वैदिक संस्कृत से
उत्तर - [A] अपभ्रंश से

प्रश्‍न 52. शुद्ध वर्तनी का चयन कीजिए –

[A] जान्हवीं
[B] जाहनवी
[C] जाह्नवी
[D] जाहन्वी
उत्तर - [C] जाह्नवी

प्रश्‍न 53. दयानन्द में प्रयुक्त संधि का नाम है –

[A] गुण संधि
[B] दीर्घ संधि
[C] व्यंजन संधि
[D] यण् संधि
उत्तर - [B] दीर्घ संधि

प्रश्‍न 54. जिस समास में उत्तर-पद प्रधान होने के साथ ही साथ पूर्व-पद तथा उत्तर-पद में विशेषण-विशेष्य का संबंध भी होता है उसे कौनसा समास कहते हैं ?

[A] बहुव्रीहि समास
[B] कर्मधारय समास
[C] तत्पुरुष समास
[D] द्वन्द्व समास
उत्तर - [B] कर्मधारय समास

प्रश्‍न 55. शत्रु का पर्यायवाची शब्द है –

[A] सहचर
[B] अरि
[C] मनुज
[D] सखा
उत्तर - [B] अरि

प्रश्‍न 56. समय की दृष्टि से अनुकूल –

[A] अनुकूल
[B] समानुकूल
[C] प्रतिकूल
[D] समयानुकूल
उत्तर - [D] समयानुकूल

प्रश्‍न 57. ईश्‍वर तुम्हें सफलता दे । किस प्रकार का वाक्य है ।

[A] प्रश्‍नवाचक वाक्य
[B] विस्मयवाचक वाक्य
[C] निषेधवाचक वाक्य
[D] इच्छावाचक वाक्य
उत्तर - [D] इच्छावाचक वाक्य

प्रश्‍न 58. शब्द-शक्ति के मूलतः कितने भेद माने गये है ?

[A] एक
[B] दो
[C] तीन
[D] पाँच
उत्तर - [C] तीन

प्रश्‍न 59. चारों चरणों में समान मात्राओं वाले छंद को क्या कहते हैं ?

[A] सम मात्रिक छंद
[B] विषम मात्रिक छंद
[C] अर्द्धसम मात्रिक छंद
[D] ये सभी
उत्तर - [A] सम मात्रिक छंद

प्रश्‍न 60. कबीरदास की भाषा थी –

[A] ब्रज
[B] कन्नौजी
[C] सधुक्कडी
[D] खड़ी बोली
उत्तर - [C] सधुक्कडी

प्रश्‍न 61. निम्नलिखित में से कौन-सी बोली अथवा भाषा हिन्दी के अंतर्गत नहीं आती है ?

[A] कन्नौजी
[B] बांगरू
[C] अवधी
[D] तेलुगु
उत्तर - [D] तेलुगु

प्रश्‍न 62. कपीश में प्रयुक्‍त संधि का नाम है –

[A] वृद्धि संधि
[B] दीर्घ संधि
[C] यण् संधि
[D] विसर्ग संधि
उत्तर - [B] दीर्घ संधि

प्रश्‍न 63. निम्नलिखित में ‘रूढ़’ शब्द कौन-सा है ?

[A] वाचनालय
[B] समतल
[C] विद्यालय
[D] पशु
उत्तर - [D] पशु

प्रश्‍न 64. एकार्थक शब्द ‘प्रणय’ का अर्थ है –

[A] प्यार
[B] ईर्ष्या
[C] द्वेष
[D] क्रोध
उत्तर - [A] प्यार

प्रश्‍न 65. खर का पर्यायवाची शब्द है –

[A] रावण
[B] कुंठित
[C] गधा
[D] मूर्ख
उत्तर - [C] गधा

प्रश्‍न 66. जो सब कुछ जानता है –

[A] अज्ञ
[B] सर्वज्ञ
[C] कृतज्ञ
[D] विशेषज्ञ
उत्तर - [B] सर्वज्ञ

प्रश्‍न 67. लाल-पीला होना का अर्थ है –

[A] मुद्राएँ बनाना
[B] क्रोध करना
[C] तेवर बदलना
[D] रंग बदलना
उत्तर - [B] क्रोध करना

प्रश्‍न 68. निम्नलिखित में से कौन शब्द-शक्ति का भेद (प्रकार) नहीं है ?

[A] अभिधा
[B] लक्षणा
[C] व्यंजना
[D] रस
उत्तर - [D] रस

प्रश्‍न 69. चरर मरर खुल गए अरर रवस्फुटों से में कौन-सा अलंकार है ?

[A] अनुप्रास
[B] श्‍लेष
[C] यमक
[D] उत्प्रेक्षा
उत्तर - [A] अनुप्रास

प्रश्‍न 70. ‘शिवा बावनी’ के रचनाकार है –

[A] पद्ममाकर
[B] भूषण
[C] केशवदास
[D] जगनिक
उत्तर - [B] भूषण

प्रश्‍न 71. निम्नलिखित में से कंठ्य ध्वनियाँ कौन – सी हैं ?

[A] क ख
[B] य र
[C] च ज
[D] ट ण
उत्तर - [A] क ख

प्रश्‍न 72. ‘प्रख्यात’ में प्रयुक्‍त उपसर्ग है –

[A] प्र
[B] त
[C] प्रख
[D] आत
उत्तर - [A] प्र

प्रश्‍न 73. शब्द रचना के आधार पर बताइये कि कौनसा शब्द ‘योगरूढ़’ है ?

[A] पवित्र
[B] कुशल
[C] विनिमय
[D] जलज
उत्तर - [D] जलज

प्रश्‍न 74. ‘दैवज्ञ’ का अर्थ है –

[A] देवता
[B] ज्योतिषी
[C] किन्नर
[D] गंधर्व
उत्तर - [B] ज्योतिषी

प्रश्‍न 75. अपने बराबर के व्यक्‍ति का अभिवादन किस शब्द के द्वारा किया जाता हैं ?

[A] प्रणाम
[B] नमस्कार
[C] आशीर्वाद
[D] आशीष
उत्तर - [B] नमस्कार

प्रश्‍न 76. साम्प्रदायिकता की आग देश में ........ हुई है ।

[A] समाई
[B] पनपी
[C] भड़की
[D] लगी
उत्तर - [D] लगी

प्रश्‍न 77. सिर हथेली पर रखना का अर्थ है –

[A] वीरता का प्रदर्शन करना
[B] पराजय स्वीकार कर लेना
[C] मरने के लिए तैयार होना
[D] अहं का विसर्जन करना
उत्तर - [C] मरने के लिए तैयार होना

प्रश्‍न 78. शांत रस का स्थायी भाव क्या है ?

[A] जुगुप्सा
[B] क्रोध
[C] शोक
[D] निर्वेद
उत्तर - [D] निर्वेद

प्रश्‍न 79. इनमें से कोन वीरगाथा काल का कवि नहीं है –

[A] चन्दबरदाई
[B] नामदेव
[C] जगनिक
[D] मधुकर
उत्तर - [B] नामदेव

प्रश्‍न 80. अर्थ के विचार से संज्ञा के कितने प्रकार होते है ?

[A] चार
[B] पाँच
[C] छः
[D] सात
उत्तर - [B] पाँच

प्रश्‍न 81. स्थान के आधार पर बताइए कि मूर्धन्य व्यंजन कौन – से हैं ?

[A] ग घ
[B] ज झ
[C] ड ढ
[D] प फ
उत्तर - [C] ड ढ

प्रश्‍न 82. ‘प्रत्युत्पन्नमति’ शब्द में कौन-सा उपसर्ग हैं ?

[A] प्र
[B] प्रति
[C] प्रत्यु
[D] इनमें से कोई नहीं
उत्तर - [B] प्रति

प्रश्‍न 83. ‘स्‍त्रीत्व’ शब्द में कौन सी संज्ञा है ?

[A] जातिवाचक संज्ञा
[B] व्यक्‍तिवाचक संज्ञा
[C] भाववाचक संज्ञा
[D] द्रव्यवाचक संज्ञा
उत्तर - [C] भाववाचक संज्ञा

प्रश्‍न 84. ‘चमक’ ‘प्रतिष्‍ठा’ ‘जल’ किस शब्द के अनेकार्थी हैं –

[A] अग्‍नि
[B] आकाश
[C] मोती
[D] पानी
उत्तर - [D] पानी

प्रश्‍न 85. वेद कितने हैं ?

[A] एक
[B] दो
[C] तीन
[D] चार
उत्तर - [D] चार

प्रश्‍न 86. भारत की ........... की रक्षा करना प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य है ।

[A] अन्विता
[B] सुस्मिता
[C] अस्मिता
[D] विस्मिता
उत्तर - [C] अस्मिता

प्रश्‍न 87. अब पछताए क्या होत जब चिड़िया चुग गई खेत का अर्थ है –

[A] समय रहते काम करना चाहिए
[B] समय पर काम न करने से बाद में पछताना पड़ता है
[C] नष्‍ट फसल की रखवाली बेकार है
[D] अपने सामान की रक्षा पहले ही करनी चाहिए
उत्तर - [B] समय पर काम न करने से बाद में पछताना पड़ता है

प्रश्‍न 88. श्रृंगार रस का स्थायी भाव क्या है ?

[A] उत्साह
[B] शोक
[C] हास
[D] रति
उत्तर - [D] रति

प्रश्‍न 89. वीरगाथा काल के सर्वश्रेष्ठ कवि माने जाते हैं –

[A] चन्दबरदाई
[B] जगनिक
[C] दलपति विजय
[D] विद्यापति
उत्तर - [A] चन्दबरदाई

प्रश्‍न 90. कौनसा शब्द क्रिया विशेषण है ?

[A] तेज
[B] पहला
[C] बुद्धिमान
[D] मीठा
उत्तर - [A] तेज

प्रश्‍न 91. शुद्ध वर्तनी का चयन कीजिए –

[A] अन्वेषण
[B] अनवेषण
[C] अन्वेशण
[D] अन्वेश्‍न
उत्तर - [A] अन्वेषण

प्रश्‍न 92. निम्नलिखित में से कौनसा पद अव्ययीभाव समास है –

[A] गृहागत
[B] आचारकुशल
[C] प्रतिदिन
[D] कुमारी
उत्तर - [C] प्रतिदिन

प्रश्‍न 93. ‘भारतीय’ शब्द का बहुवचन है –

[A] भारतीयों
[B] भारतिओं
[C] भारतियों
[D] इनमें से कोई नहीं
उत्तर - [A] भारतीयों

प्रश्‍न 94. निम्नलिखित में एक शब्द ‘घन’ का अनेकार्थी शब्द नहीं है –

[A] बादल
[B] घना
[C] घनिष्‍ट
[D] हथौड़ा
उत्तर - [C] घनिष्‍ट

प्रश्‍न 95. स्थावर का विलोम शब्द है –

[A] सचल
[B] चंचल
[C] चेतन
[D] जंगम
उत्तर - [D] जंगम

प्रश्‍न 96. यदि सही दिशा में परिश्रम करोगे तो अवश्य सफल हो जोओगे । किस प्रकार का वाक्य है ?

[A] सरल वाक्य
[B] संयुक्त वाक्य
[C] मिश्रित वाक्य
[D] इनमें से कोई नहीं
उत्तर - [C] मिश्रित वाक्य

प्रश्‍न 97. छछून्दर के सिर में चमेली का तेल का अर्थ है –

[A] दान के लिए सुपात्र न होना
[B] गंजे व्यक्‍ति के सिर पर सुगन्धित तेल लगाना
[C] बिल्कुल अनपढ़ व्यक्‍ति को धन मिलना
[D] अयोग्य व्यक्‍ति को अच्छा पद मिलना
उत्तर - [C] बिल्कुल अनपढ़ व्यक्‍ति को धन मिलना

प्रश्‍न 98. कोई भी छंद किसमें विभक्‍त रहता है ?

[A] चरणों में
[B] यति में
[C] दोनों में
[D] इनमें से कोई नहीं
उत्तर - [C] दोनों में

प्रश्‍न 99. ‘पृथ्वीराज रासो’ के रचनाकार हैं –

[A] जयदेव
[B] चन्दबरदाई
[C] जगनिक
[D] विद्यापति
उत्तर - [B] चन्दबरदाई

प्रश्‍न 100. भगवान तुम्हारा भला करें । वाक्य में रेखांकित शब्द है –

[A] संज्ञा
[B] सर्वनाम
[C] विशेषण
[D] क्रिया
उत्तर - [A] संज्ञा