GKT20 GKT20
Logo GKT20
© 2026 GKT20

हिंदी व्याकरण

Hindi Vyakaran

मॉक टेस्ट लगाएं
हिंदी व्याकरण (Hindi Grammar) हिंदी भाषा की शुद्धता और सही प्रयोग को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है। यह न केवल विद्यालयी शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPSC, SSC, बैंकिंग, रेलवे, शिक्षक भर्ती, राज्य स्तरीय परीक्षाएँ, CTET, UPTET, एवं अन्य सरकारी परीक्षाओं में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस प्रश्न संग्रह में वर्णमाला (स्वर, व्यंजन), संधि, समास, संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया, क्रियाविशेषण, उपसर्ग-प्रत्यय, लिंग, वचन, कारक, वाक्य संरचना, वाच्य, काल, मुहावरे एवं लोकोक्तियाँ, अलंकार, छंद, रस, तथा अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर आधारित वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQs) शामिल हैं। यह संग्रह न केवल आपकी हिंदी व्याकरण की समझ को मजबूत करेगा, बल्कि परीक्षा की तैयारी में भी आपकी सहायता करेगा। यदि आप हिंदी व्याकरण से जुड़े सामान्य ज्ञान को बेहतर बनाना चाहते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं, तो यह प्रश्न संग्रह आपके लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगा!
प्रश्‍न 1 से 50 कुल प्रश्‍न: 100

प्रश्‍न 1. हिन्दी किस भाषा-परिवार की भाषा है ?

[A] भारोपीय
[B] द्रविड़
[C] आस्ट्रिक
[D] चीनी-तिब्बती
उत्तर - [A] भारोपीय
विवरण -

हिंदी भारत यूरोपीय भाषा परिवार अर्थात भारोपीय भाषा परिवार की एक भाषा है। सभी भाषा समूह में भारोपीय भाषा परिवार सबसे बड़ा परिवार है।

प्रश्‍न 2. भाषा की सबसे छोटी इकाई क्या है ?

[A] व्यंजन
[B] शब्द
[C] वर्ण
[D] स्वर
उत्तर - [C] वर्ण
विवरण -

वर्ण भाषा की सबसे छोटी इकाई होती है और इसे ध्वनि के नाम से भी जानते है। वर्ण और ध्वनि में एक अंतर भी होता है जो इस प्रकार है : मौखिक भाषा को ध्वनि कहा जाता है वही लिखित भाषा को वर्ण कहते है। हिंदी में कुल 52 वर्ण है। भाषा की सबसे छोटी इकाई वर्ण और ध्वनि कहलाती है।

प्रश्‍न 3. निम्न में से शुद्ध वर्तनी का चयन कीजिए ?

[A] उन्नती
[B] उनति
[C] उनती
[D] उन्नति
उत्तर - [D] उन्नति

प्रश्‍न 4. दो वर्णों के मेल से होने वाले विकार को कहते है –

[A] संधि
[B] समास
[C] उपसर्ग
[D] प्रत्यय
उत्तर - [A] संधि

प्रश्‍न 5. उपसर्ग का प्रयोग होता है –

[A] शब्द के आदि (आरंभ) में
[B] शब्द के मध्य में
[C] शब्द के अंत में
[D] इनमें से कोई नहीं
उत्तर - [A] शब्द के आदि (आरंभ) में

प्रश्‍न 6. दो अथवा दो से अधिक शब्दों से मिलकर बने हुए नए सार्थक शब्द को क्या कहते हैं ?

[A] संधि
[B] समास
[C] अव्यव
[D] छंद
उत्तर - [B] समास

प्रश्‍न 7. उत्पत्ति के आधार पर शब्द के कितने भेद होते हैं ?

[A] दौ
[B] चार
[C] छः
[D] आठ
उत्तर - [B] चार

प्रश्‍न 8. वस्तु स्थान भाव या विचार के द्योतक शब्द को क्या कहते है ?

[A] संज्ञा
[B] सर्वनाम
[C] विशेषण
[D] विशेष्य
उत्तर - [A] संज्ञा

प्रश्‍न 9. निम्नलिखित में से एक एकार्थक शब्द है –

[A] अंक
[B] अमृत
[C] सारंग
[D] कलंक
उत्तर - [D] कलंक

प्रश्‍न 10. निम्नलिखित शब्दों में एक अनेकार्थी है –

[A] हिमालय
[B] शेर
[C] कुत्ता
[D] गोली
उत्तर - [D] गोली

प्रश्‍न 11. अमिय का पर्यायवाची शब्द है –

[A] विष
[B] सुधा
[C] मधुप
[D] आम्र
उत्तर - [B] सुधा

प्रश्‍न 12. ‘अस्‍त्र-शस्‍त्र’ शब्दों में ‘अस्‍त्र’ का अर्थ है फेक कर चलाया जानेवाला हथियार जबकि ‘शस्‍त्र’ का अर्थ है –

[A] हाथ में पकड़कर चलाया जाने वाला हथियार
[B] हाथ की सहायता से फेंककर चलाया जाने वाला हथियार
[C] शास्‍त्र ग्रंथ
[D] इनमें से कोई नहीं
उत्तर - [A] हाथ में पकड़कर चलाया जाने वाला हथियार

प्रश्‍न 13. निम्नलिखित में कौन-सा ‘एक’ का संगत शब्द है ?

[A] ईश्‍वर
[B] आँख
[C] कान
[D] हाथ
उत्तर - [A] ईश्‍वर

प्रश्‍न 14. ‘घर’ शब्द से बना ऊनात्मक शब्द है –

[A] घरवास
[B] घरेलू
[C] घराना
[D] घरौंदा
उत्तर - [D] घरौंदा

प्रश्‍न 15. आलोक का विलोम शब्द है –

[A] अद्‍भुत
[B] अज्ञान
[C] अंधकार
[D] रात्रि
उत्तर - [C] अंधकार

प्रश्‍न 16. शब्द युग्म ‘पर्यन्त-पर्यंक’ के सही अर्थ भेद का चयन कीजिए –

[A] तड़-कीचड़
[B] तक-पलंग
[C] पर्याप्‍त-पलंग
[D] समग्र-पीड़क
उत्तर - [B] तक-पलंग

प्रश्‍न 17. जो पहले कभी न हुआ हो –

[A] अद्‍भुत
[B] अभूतपूर्व
[C] अपूर्व
[D] अनुपम
उत्तर - [B] अभूतपूर्व

प्रश्‍न 18. सत्य और अहिंसा का ............ सम्बन्ध है ।

[A] भीषण
[B] विकट
[C] घनिष्‍ठ
[D] निकट
उत्तर - [C] घनिष्‍ठ

प्रश्‍न 19. राम पढ़ता है । किस प्रकार का वाक्य है –

[A] सरल वाक्य
[B] संयुक्‍त वाक्य
[C] मिश्रित वाक्य
[D] इनमें से कोई नहीं
उत्तर - [A] सरल वाक्य

प्रश्‍न 20. वाक्य के अशुद्ध भाग (त्रुटिपूर्ण भाग) का चयन कीजिए – "मैं पटना गया "

[A] तो उस समय
[B] मेरे पास
[C] केवल बीस रूपये मात्र थे ।
[D] कोई त्रुटि नहीं
उत्तर - [C] केवल बीस रूपये मात्र थे ।

प्रश्‍न 21. आसमान पर चढ़ाना का अर्थ है –

[A] अत्यधिक अभिमान करना
[B] कठिन काम के लिए प्रेरित करना
[C] बहुत शोर करना
[D] अत्यधिक प्रशंसा करना
उत्तर - [D] अत्यधिक प्रशंसा करना

प्रश्‍न 22. जैसी करनी वैसी भरनी का अर्थ है –

[A] कार्य के अनुसार परिणाम मिलता है
[B] जो जितना उधार लेता है उसे उतना ही लौटाना पढ़ता है
[C] बुरे काम का बुरा परिणाम होता है
[D] अच्छा फल चाहने वाले को बुरा काम छोड़ देना चाहिए
उत्तर - [A] कार्य के अनुसार परिणाम मिलता है

प्रश्‍न 23. शब्द का अर्थ बोध कराने वाली शक्ति है –

[A] शब्द-शक्‍ति
[B] रस
[C] छंद
[D] अलंकार
उत्तर - [A] शब्द-शक्‍ति

प्रश्‍न 24. स्थायी भावों की संख्या है –

[A] नौ
[B] दस
[C] बारह
[D] तैरह
उत्तर - [A] नौ

प्रश्‍न 25. छंद का सर्वप्रथम उल्लेख कहाँ मिलता है ?

[A] ऋग्वेद में
[B] यजुर्वेद में
[C] सामवेद में
[D] उपनिषद में
उत्तर - [A] ऋग्वेद में

प्रश्‍न 26. तरनि तनूजा तट तमाल बहु छाए में कौन-सा अलंकार है ?

[A] अनुप्रास अलंकार
[B] यमक अलंकार
[C] उत्प्रेक्षा अलंकार
[D] उपमा अलंकार
उत्तर - [A] अनुप्रास अलंकार

प्रश्‍न 27. हिन्दी साहित्य के आरंभिक काल को आचार्य रामचन्द्र शुक्ल ने क्या कहा है ?

[A] आदि काल
[B] चारण काल
[C] वीरगाथा काल
[D] सिद्ध-समांत काल
उत्तर - [C] वीरगाथा काल

प्रश्‍न 28. भारत में सर्वाधिक बोले जाने वाली भाषा कौन-सी है ?

[A] हिन्दी
[B] संस्कृत
[C] तमिल
[D] उर्दू
उत्तर - [A] हिन्दी

प्रश्‍न 29. वर्णमाला कहते हैं –

[A] शब्द-समूह को
[B] वर्णों के संकलन को
[C] शब्द गणना को
[D] वर्णों के व्यवस्थित समूह को
उत्तर - [D] वर्णों के व्यवस्थित समूह को

प्रश्‍न 30. यह रास्ता द्रुगम है सावधानी से चलें । रेखांकित शब्द का शुद्ध वर्तनी है –

[A] दुग्रम
[B] दुरगम
[C] दुर्गम
[D] र्दुगम
उत्तर - [C] दुर्गम

प्रश्‍न 31. संधि कितने प्रकार की होती है ?

[A] एक
[B] दौ
[C] तीन
[D] चार
उत्तर - [C] तीन

प्रश्‍न 32. जो धातु या शब्द के अंत में जोड़ा जाता है उसे क्या कहते हैं ?

[A] समास
[B] अव्यय
[C] उपसर्ग
[D] प्रत्यय
उत्तर - [D] प्रत्यय

प्रश्‍न 33. समास का शाब्दिक अर्थ होता है –

[A] संक्षेप
[B] विस्तार
[C] विग्रह
[D] विच्छेद
उत्तर - [A] संक्षेप

प्रश्‍न 34. संस्कृत के ऐसे शब्द जिसे हम ज्यों-का-त्यों प्रयोग में लाते है कहलाते हैं –

[A] तत्सम
[B] तद्‍भव
[C] देशज
[D] विदेशज
उत्तर - [A] तत्सम

प्रश्‍न 35. व्युत्पत्ति के आधार पर संज्ञा के कितने भेद होते हैं ?

[A] तीन
[B] चार
[C] पाँच
[D] छः
उत्तर - [A] तीन

प्रश्‍न 36. निम्नलिखित में से एक एकार्थक शब्द नहीं है –

[A] अनुराग
[B] टकसाल
[C] बली
[D] सारंग
उत्तर - [D] सारंग

प्रश्‍न 37. निम्नलिखित में एक शब्द अनेकार्थी नहीं है –

[A] पत्र
[B] मुद्रा
[C] दंड
[D] पुस्तक
उत्तर - [D] पुस्तक

प्रश्‍न 38. पृथ्वी का पर्यायवाची शब्द है –

[A] रत्नगर्भा
[B] हिरण्यगर्भा
[C] वसूमती
[D] स्वर्णमयी
उत्तर - [A] रत्नगर्भा

प्रश्‍न 39. ‘अनुरोध-आग्रह’ शब्दों में ‘अनुरोध’ का अर्थ होता है विनयपूर्वक याचना करना तो ‘आग्रह’ का आशय होगा –

[A] अधिकार भावना से उद्‍भूत याचना
[B] अधिकार भावना से सहृदय याचना करना
[C] अधिकार भावना को स्वीकार करना
[D] अधिकार भावना की कदापि उपेक्षा न करना
उत्तर - [A] अधिकार भावना से उद्‍भूत याचना

प्रश्‍न 40. निम्नलिखित में से किसके लिए ‘एक’ शब्द का प्रयोग नहीं होता है –

[A] ब्रह्मा
[B] पृथ्वी
[C] चन्द्र
[D] गुण
उत्तर - [D] गुण

प्रश्‍न 41. ऊनात्मक शब्द ‘चुटिया’ जिस मूल शब्द से बना है वह है –

[A] चट
[B] चाट
[C] चटाक
[D] चोट
उत्तर - [D] चोट

प्रश्‍न 42. ज्येष्‍ठ का विलोम शब्द है –

[A] कनिष्‍ठ
[B] पूर्व
[C] भूत
[D] अगज
उत्तर - [A] कनिष्‍ठ

प्रश्‍न 43. निम्नलिखित में से एक का अर्थ ‘स्‍त्री’ है –

[A] अंगजा
[B] अंगना
[C] आँगन
[D] अंगार
उत्तर - [B] अंगना

प्रश्‍न 44. जो कहा न जा सके –

[A] अकथनीय
[B] अक्षम्य
[C] अजर
[D] अगम्य
उत्तर - [A] अकथनीय

प्रश्‍न 45. मानसरोवर तक पहुँचना ................... है ।

[A] निर्गम
[B] दुर्गम
[C] दुर्लभ
[D] दुष्कर्म
उत्तर - [B] दुर्गम

प्रश्‍न 46. उसने परिश्रम तो बहुत किया किन्तु सफलता नहीं मिली। किस प्रकार का वाक्य है ।

[A] सरल वाक्य
[B] संयुक्‍त वाक्य
[C] मिश्रित वाक्य
[D] इनमें से कोई नहीं
उत्तर - [B] संयुक्‍त वाक्य

प्रश्‍न 47. वाक्य के अशुद्ध भाग का चयन कीजिए – राम राज्य में

[A] शेर और बकरी एक घाट
[B] पर पानी पीती थी
[C] कोई त्रुटि नहीं
[D] उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर - [B] पर पानी पीती थी

प्रश्‍न 48. आँक की किरकिरी होना मुहावरे का अर्थ है –

[A] अप्रिय लगना
[B] धोखा देना
[C] कष्टदायक होना
[D] बहुत प्रिय होना
उत्तर - [A] अप्रिय लगना

प्रश्‍न 49. चमड़ी जाए पर दमड़ी न जाए का अर्थ है –

[A] पैसा ही माँ-बाप होना
[B] अत्यधिक कंजूस होना
[C] मक्खीचूस होना
[D] मर जाए पर पैसा न जाए
उत्तर - [B] अत्यधिक कंजूस होना

प्रश्‍न 50. निम्नलिखित में से किसे ‘वृत्ति’ या ‘व्यापार’ कहते हैं ?

[A] शब्द शक्‍ति को
[B] रस को
[C] छंद को
[D] अलंकार को
उत्तर - [A] शब्द शक्‍ति को