संस्कृति ज्ञान परीक्षा भारतीय संस्कृति, सभ्यता, परंपराओं, धर्म, त्योहारों, कला, साहित्य, इतिहास और विरासत से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों का आकलन करने के लिए आयोजित की जाती है। यह परीक्षा विभिन्न विद्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और प्रतियोगी परीक्षाओं में आयोजित की जाती है, जिससे छात्रों एवं अभ्यर्थियों को भारतीय संस्कृति की समृद्ध विरासत को समझने का अवसर मिलता है। इस प्रश्न संग्रह में भारतीय संस्कृति का इतिहास, वेद और उपनिषद, महाकाव्य (रामायण, महाभारत), धार्मिक ग्रंथ (भगवद गीता, पुराण), प्रमुख त्योहार एवं व्रत, मंदिर एवं तीर्थस्थल, शास्त्रीय एवं लोक नृत्य, शास्त्रीय संगीत एवं वाद्ययंत्र, चित्रकला एवं मूर्तिकला, आयुर्वेद एवं योग, भारतीय समाज की परंपराएँ, महत्वपूर्ण सांस्कृतिक संगठन (ASI, UNESCO), भारत की लोकसंस्कृति एवं परंपरागत विधाएँ, तथा अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर आधारित वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQs) शामिल हैं। यह संग्रह न केवल आपकी भारतीय संस्कृति संबंधी ज्ञान को समृद्ध करेगा, बल्कि संस्कृति ज्ञान परीक्षा एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी आपकी सहायता करेगा। यदि आप भारतीय संस्कृति का गहन अध्ययन करना चाहते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं, तो यह प्रश्न संग्रह आपके लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगा!
प्रश्न 1 से 50कुल प्रश्न: 100
प्रश्न 1. बद्रीनाथ धाम मंदिर के प्रधान पुजारी किस प्रांत के होते हैं?
[A]केरल
[B]आंध्रप्रदेश
[C]तमिलनाडु
[D]महाराष्ट्र
उत्तर -[A] केरल
प्रश्न 2. गंगोत्री से गोमुख तक का मार्ग कितने किलोमीटर लंबा है?
[A]16
[B]19
[C]21
[D]29
उत्तर -[B] 19
प्रश्न 3. द्वारका को कितने भागों में बांटा गया है?
[A]2
[B]6
[C]3
[D]4
उत्तर -[C] 3
प्रश्न 4. महिषरूप शिव की नाभि कहाँ प्रतिष्ठित है?
[A]श्री केदारनाथ में
[B]श्री तुंगनाथ में
[C]श्री रुद्रनाथ में
[D]श्री मध्यमेश्वर में
उत्तर -[D] श्री मध्यमेश्वर में
प्रश्न 5. श्री तुंगनाथ में महिषरूप शिव की ------ प्रतिष्ठित हैं?
[A]बाहु
[B]नाभि
[C]मुख
[D]जटाएँ
उत्तर -[A] बाहु
प्रश्न 6. अलकनंदा का पुल पार करके कितने मील जाने पर कल्पेश्वर का मंदिर मिलता है?
[A]4 मील
[B]8 मील
[C]6 मील
[D]7 मील
उत्तर -[A] 4 मील
प्रश्न 7. भविष्यबदरी जोशीमठ से कितने मील दूर है?
[A]21 मील
[B]19 मील
[C]31 मील
[D]11 मील
उत्तर -[B] 19 मील
प्रश्न 8. जोशीमठ में ------ है।
[A]प्रधान बदरी
[B]नृसिंह बदरी
[C]योग बदरी
[D]ध्यान बदरी
उत्तर -[B] नृसिंह बदरी
प्रश्न 9. ध्यान बदरी उरगम ग्राम में कुमार चट्टी से कितने मील दूर है?
[A]16 मील
[B]26 मील
[C]6 मील
[D]9 मील
उत्तर -[D] 9 मील
प्रश्न 10. सुगन्धित चन्दन वृक्षों के लिए प्रसिद्ध पर्वत कौन-सा है?
[A]महेन्द्र पर्वत
[B]मलयाचल
[C]विध्याचल
[D]सहयाद्रि
उत्तर -[B] मलयाचल
प्रश्न 11. पूर्व से पश्चिम को जोड़ती उत्तर दिशा में स्थित भारत की सीमा का अटल प्रहरी ------ ऋषि-मुनियों की प्रिय तपःस्थली रहा है।
[A]हिमालय
[B]अरावली
[C]विंध्याचल
[D]महेन्द्र पर्वत
उत्तर -[A] हिमालय
प्रश्न 12. भगवान परशुराम की तपःस्थली माना जाता है-
[A]अरावली
[B]महेन्द्र पर्वत
[C]हिमालय
[D]सहयाद्रि
उत्तर -[B] महेन्द्र पर्वत
प्रश्न 13. राष्ट्रीय एकता के सम्बन्ध में अखण्डता शब्द कौन से संविधान संशोधन द्वारा जोड़ा गया है?
[A]30वें
[B]33वें
[C]42वें
[D]40वें
उत्तर -[C] 42वें
प्रश्न 14. भारत से श्रीलंका किस सन् में विभाजित हुआ?
[A]1947
[B]1904
[C]1914
[D]1935
उत्तर -[A] 1947
प्रश्न 15. भारत का क्षेत्रफल कितने वर्ग किलोमीटर है?
[A]3287263
[B]4287363
[C]2177163
[D]3872463
उत्तर -[A] 3287263
प्रश्न 16. समर्थ गुरु रामदास जी का जन्म कौन-सी ईस्वी में हुआ था?
[A]1508ई.
[B]1706ई.
[C]1608ई.
[D]1519ई.
उत्तर -[C] 1608ई.
प्रश्न 17. विभीषण को लंका का राज्य देकर अयोध्या में आदर्श राज्य की स्थापना करने वाले ------ थे।
[A]सुग्रीव
[B]भरत
[C]श्रीराम
[D]लक्ष्मण
उत्तर -[C] श्रीराम
प्रश्न 18. सिख गुरु परम्परा में नौंवें गुरु ------ थे।
[A]गुरु गोविंद सिंह
[B]गुरु अर्जुनदेव
[C]गुरु तेग बहादुर
[D]गुरु नानक देव
उत्तर -[C] गुरु तेग बहादुर
प्रश्न 19. सामाजिक व्यवस्था की अवधारणा है?
[A]दर्शनशास्त्र
[B]समाजशास्त्र
[C]अर्थशास्त्र
[D]योगशास्त्र
उत्तर -[B] समाजशास्त्र
प्रश्न 20. प्राचीनकाल से सामाजिक व्यवस्था में कार्य विभाजन की दृष्टि से हिन्दू समाज को ______ वर्णों में विभाजित किया गया था।
[A]4
[B]6
[C]3
[D]2
उत्तर -[A] 4
प्रश्न 21. जो व्यक्ति पर समूह या समाज द्वारा थोपी जाती हैं वह परिस्थिति है-
[A]प्राप्त
[B]आरोपित
[C]मिथ्या
[D]अनुकूल
उत्तर -[B] आरोपित
प्रश्न 22. समाज की सांस्कृतिक अवधारणा को समझने के लिए हमारे पूर्वजों ने विराट पुरुष के रूप में किसकी कल्पना की है?
[A]मंदिर
[B]समाज
[C]परिवार
[D]महल
उत्तर -[B] समाज
प्रश्न 23. आन्तरिक एकात्मभाव ही ______ है।
[A]संस्कृति
[B]समरसता
[C]सद्भाव
[D]संस्कार
उत्तर -[A] संस्कृति
प्रश्न 24. स्वस्थ समरस एवं एकात्म समाज का मूल आधार क्या है?
[A]कर्त्तव्यों का ज्ञान
[B]शास्त्रों का ज्ञान
[C]धर्म का ज्ञान
[D]समाज का ज्ञान
उत्तर -[A] कर्त्तव्यों का ज्ञान
प्रश्न 25. विश्व की सबसे प्राचीन संस्कृति है-
[A]युनानी संस्कृति
[B]भारतीय संस्कृति
[C]मिश्र की संस्कृति
[D]रोम की संस्कृति
उत्तर -[B] भारतीय संस्कृति
प्रश्न 26. संस्कृति का ______ से घनिष्ठ संबंध है।
[A]राज्य से
[B]मानव से
[C]कर्म से
[D]धर्म से
उत्तर -[B] मानव से
प्रश्न 27. किस संस्कृति में सत्यम् शिवम् सुन्दरम की अभिव्यक्ति हुई है?
[A]भारतीय संस्कृति
[B]यूनानी संस्कृति
[C]रोमन संस्कृति
[D]मिश्र संस्कृति
उत्तर -[A] भारतीय संस्कृति
प्रश्न 28. संस्कृति किसकी आधारभूमि है?
[A]पवित्रता
[B]ज्ञान
[C]कर्म कांड
[D]सभ्यता
उत्तर -[D] सभ्यता
प्रश्न 29. संस्कृति का निर्माता कौन होता है?
[A]समाज
[B]मनुष्य
[C]धर्म
[D]शिक्षा
उत्तर -[A] समाज
प्रश्न 30. समाज और राष्ट्र का आन्तरिक तत्त्व क्या है?
[A]भाषा
[B]शिक्षा
[C]संस्कृति
[D]पर्व
उत्तर -[C] संस्कृति
प्रश्न 31. संस्कृति किससे सीखी जाती है?
[A]अगली पीढ़ी से
[B]धर्माचार्यों से
[C]राजाओं से
[D]पिछली पीढ़ी से
उत्तर -[D] पिछली पीढ़ी से
प्रश्न 32. भारतीय संस्कृति की अमूल्य निधि क्या है?
[A]समन्वय की भावना
[B]पूजा पद्धतियाँ
[C]सर्वधर्म समभाव
[D]गुरु परम्परा
उत्तर -[A] समन्वय की भावना
प्रश्न 33. व्यक्तित्व के विकास और चरित्र के निर्माण का आधारभूत तत्त्व है-
[A]परिवार
[B]संस्कार
[C]शिक्षा
[D]चरित्र
उत्तर -[B] संस्कार
प्रश्न 34. संस्कारों की संख्या कितनी है?
[A]14
[B]26
[C]16
[D]13
उत्तर -[C] 16
प्रश्न 35. आचार-विचार से मिलकर बनते हैं -
[A]दोष
[B]संस्कार
[C]चरित्र
[D]व्यवहार
उत्तर -[B] संस्कार
प्रश्न 36. संसार की सभी वस्तुएँ और प्राणी किससे युक्त हैं?
[A]गुण से
[B]गुण और दोष से
[C]दोष से
[D]कोई नहीं
उत्तर -[B] गुण और दोष से
प्रश्न 37. हमारी शक्ति एवं आंतरिक ऊर्जा का केन्द्र है-
[A]समाज
[B]घर
[C]परिवार
[D]ग्राम
उत्तर -[C] परिवार
प्रश्न 38. हमारे सद्गुणों का विकास किससे होता है -
[A]परिवार
[B]समाज
[C]देश
[D]विद्यालय
उत्तर -[A] परिवार
प्रश्न 39. माँ की गोदी को कहा गया है -
[A]गुरु
[B]शिक्षा
[C]कक्षा
[D]ज्ञान
उत्तर -[B] शिक्षा
प्रश्न 40. भोपाल में स्थित गैस प्लांट से विषैली गैस मिथाइल आइसोसाइनेट के रिसाव से कितने लोगों की जान गई थी?
[A]80000
[B]100000
[C]11000
[D]10000
उत्तर -[A] 80000
प्रश्न 41. सामाजिक प्रचार माध्यमों को दिया जाने वाला समय पहले कहाँ व्यय होता था?
[A]मित्रों से मिलने
[B]खेलने
[C]मोबाइल गेम
[D]और दोनों
उत्तर -[D] और दोनों
प्रश्न 42. सामाजिक प्रचार तंत्र के कारण हमने अपनी तर्कक्षमता स्मरण शक्ति व ______ को भंग किया है -
[A]मानसिक शांति
[B]सेवा
[C]सहायता
[D]अनुभूति
उत्तर -[D] अनुभूति
प्रश्न 43. मातृभाषा का गहरा संबंध किससे है -
[A]कर्म से
[B]जीवन से
[C]जीवन और शिक्षा से
[D]विद्यालय से
उत्तर -[C] जीवन और शिक्षा से
प्रश्न 44. भाषा विचार-सम्प्रेषण का ______ है-
[A]वार्तालाप
[B]साधन
[C]शब्द
[D]पर्यायवाची
उत्तर -[B] साधन
प्रश्न 45. देशभक्ति सभी सद्गुणों की ______ है-
[A]जननी
[B]परोपकारी
[C]विद्या
[D]भूमि
उत्तर -[A] जननी
प्रश्न 46. धैर्यवान व्यक्ति जीवन में कभी भी ______ नहीं होते हैं -
[A]सफल
[B]असफल
[C]विजयी
[D]इनमें से कोई नहीं
उत्तर -[B] असफल
प्रश्न 47. रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए- सत्य सनातन वेद है ज्ञान धर्म मर्याद। जो ना ______ वृथा करे बकवाद ।
[A]जाने वेद को
[B]जाने ब्रह्म को
[C]जाने शिव को
[D]जाने ग्रंथ को
उत्तर -[A] जाने वेद को
प्रश्न 48. सन्तन के मन होत है सबके हित की बात। घट-घट देखें अलख को पूछें जात न पाँत। यह किस संत का दोहा है?
[A]कबीरदास
[B]रहीम
[C]रविदास
[D]सूरदास
उत्तर -[A] कबीरदास
प्रश्न 49. हमको अपने भारत की ______ से अनुपम प्यार है?
[A]माटी
[B]प्रकृति
[C]पर्वत
[D]नदियों
उत्तर -[A] माटी
प्रश्न 50. मीरा के गीतों की इसमें छिपी हुई ______ हैं-
[A]अंगार
[B]टंकार
[C]झंकार
[D]ललकार
उत्तर -[C] झंकार
बेहतर अनुभव के लिए कुकीज़ का उपयोग किया जाता है। Privacy Policy