भौतिक विज्ञान (Physics) प्रकृति के नियमों और भौतिक घटनाओं का अध्ययन करने वाला विज्ञान है। यह विषय दैनिक जीवन से लेकर अत्याधुनिक तकनीकों तक व्यापक रूप से प्रभाव डालता है। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPSC, SSC, बैंकिंग, रेलवे, NDA, CDS, NEET, JEE, शिक्षक भर्ती, एवं अन्य सरकारी परीक्षाओं में भौतिक विज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। इस प्रश्न संग्रह में गति और बल (Motion & Force), गुरुत्वाकर्षण (Gravitation), कार्य, ऊर्जा और शक्ति (Work, Energy & Power), प्रकाश (Optics), ध्वनि (Sound), विद्युत और चुंबकत्व (Electricity & Magnetism), द्रव्य के गुण (Properties of Matter), ऊष्मागतिकी (Thermodynamics), आधुनिक भौतिकी (Modern Physics), ब्रह्मांड और खगोल भौतिकी (Astronomy & Astrophysics), महत्वपूर्ण वैज्ञानिक उपकरण और उनके आविष्कार तथा अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर आधारित वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQs) शामिल हैं। यह संग्रह न केवल आपकी भौतिक विज्ञान की समझ को मजबूत करेगा, बल्कि परीक्षा की तैयारी में भी आपकी सहायता करेगा। यदि आप भौतिक विज्ञान से जुड़े सामान्य ज्ञान को बेहतर बनाना चाहते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं, तो यह प्रश्न संग्रह आपके लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगा!
प्रश्न 1 से 50कुल प्रश्न: 200
प्रश्न 1. भौतिकी के जनक के रूप में किसे जाना जाता है?
[A]आइज़क न्यूटन
[B]माइकल फैराडे
[C]चार्ल्स बैबेज
[D]एडम स्मिथ
उत्तर -[A] आइज़क न्यूटन
विवरण -
सर आइज़क न्यूटन को भौतिक विज्ञान के जनक के रूप में जाना जाता है हालांकि भौतिकी के जनक के रूप मे आइज़क न्यूटन के अलावा गैलीलियो गैलीली और अल्बर्ट आइंस्टीन को भी इसके जनक के रूप में देखा जाता है । गैलीलियो गैलीली को आधुनिक भौतिकी के जनक के रूप में जाना जाता है। वही अल्बर्ट आइंस्टीन को शास्त्रीय भौतिकी के जनक के रूप में जाना जाता है।
प्रश्न 2. वायु में ध्वनि की चाल पर किस भौतिक राशि का प्रभाव नहीं पड़ता है?
[A]ताप का
[B]दाब का
[C]वेग का
[D]आर्द्रता का
उत्तर -[B] दाब का
प्रश्न 3. बर्फ की गुप्त ऊष्मा का मान कितना होता है?
[A]80 कैलोरी/ग्राम
[B]50 कैलोरी/ग्राम
[C]20 कैलोरी/ग्राम
[D]100 कैलोरी/ग्राम
उत्तर -[A] 80 कैलोरी/ग्राम
प्रश्न 4. 1 सेकंड में कितने माइक्रो सेकंड होते हैं ?
[A]10 हजार माइक्रो सेकंड
[B]5 लाख माइक्रो सेकंड
[C]5 हजार माइक्रो सेकंड
[D]10 लाख माइक्रो सेकंड
उत्तर -[D] 10 लाख माइक्रो सेकंड
प्रश्न 5. न्यूटन के गति के तृतीय नियम को इनमे से क्या कहा जाता है?
[A]क्रिया-प्रतिक्रिया नियम
[B]जड़त्व का नियम
[C]संवेग का नियम
[D]इनमें से कोई नहीं
उत्तर -[A] क्रिया-प्रतिक्रिया नियम
प्रश्न 6. SI प्रणाली में ताप का मात्रक क्या है?
[A]सेंटीग्रेड
[B]सेल्सियस
[C]केल्विन
[D]फॉरेनहाइट
उत्तर -[C] केल्विन
प्रश्न 7. परमाणु बम किस सिद्धांत पर आधारित होता है?
[A]नाभिकीय संलयन अभिक्रिया पर
[B]नाभिकीय विखंडन अभिक्रिया पर
[C]नाभिकीय रिएक्टर अभिक्रिया पर
[D]उपरोक्त सभी
उत्तर -[B] नाभिकीय विखंडन अभिक्रिया पर
प्रश्न 8. भोजन या पेय पदार्थों में ऊर्जा की मात्रा को किसमें मापा जाता है?
[A]कैल्शियम
[B]डेसीबल
[C]केल्विन
[D]कैलोरी
उत्तर -[D] कैलोरी
प्रश्न 9. दूर दृष्टि दोष से पीड़ित व्यक्ति को किस लेंस के चश्मे की आवश्यकता होती है?
[A]उत्तल लेंस
[B]अवतल लेंस
[C]समतल लेंस
[D]इनमें से कोई नही
उत्तर -[A] उत्तल लेंस
प्रश्न 10. किस रंग का अपवर्तनांक अधिकतम होता है?
[A]बैगनी रंग का
[B]लाल रंग का
[C]नीले रंग का
[D]पीले रंग का
उत्तर -[A] बैगनी रंग का
प्रश्न 11. परमाणु के अंदर न्यूट्रॉन की उपस्थिति की खोज किसने की ?
[A]रदरफोर्ड ने
[B]नील्स बोर ने
[C]जे. चाडविक ने
[D]जे.जे थॉमसन ने
उत्तर -[C] जे. चाडविक ने
प्रश्न 12. किसी धातु को तार मे परिवर्तित करने की क्रि्या क्या कहलाती है ?
[A]आघातवर्ध्नीयता
[B]स्पर्शिक
[C]खिचाव
[D]तन्यता
उत्तर -[D] तन्यता
प्रश्न 13. जब प्रकाश एक माध्यम से दूसरे माध्यम में प्रवेश करता है तो उस माध्यम को क्य़ा क़हा जाता है ?
[A]प्रकाश का अपवर्तन
[B]प्रकाश का परावर्तन
[C]प्रकाश का विकिरण
[D]प्रकाश का संश्लेषण
उत्तर -[A] प्रकाश का अपवर्तन
प्रश्न 14. एक बस सीधे रास्ते पर चल रही है और अचानक दाईं ओर एक तेज मोड़ लेती है। बस में बैठे यात्री किस ओर झुकेंगे?
[A]आगे की ओर झुकेंगे
[B]दाईं ओर झुकेंगे
[C]बाईं ओर झुकेंगे
[D]उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर -[C] बाईं ओर झुकेंगे
प्रश्न 15. ध्वनि की तीक्ष्णता किसके द्वारा निर्धारित की जाती है?
[A]ध्वनि का वेग
[B]ध्वनि का तरंगदैर्ध्य
[C]ध्वनि का आयाम
[D]इनमें से कोई नहीं
उत्तर -[B] ध्वनि का तरंगदैर्ध्य
प्रश्न 16. सूर्य हमे वास्तविक सूर्योदय से लगभग कितने मिनिट पूर्व दिखाई देने लगता है?
[A]2 मिनिट पूर्व
[B]10 मिनिट पूर्व
[C]8 मिनिट पूर्व
[D]1 मिनिट पूर्व
उत्तर -[A] 2 मिनिट पूर्व
प्रश्न 17. किस माध्यम में ध्वनि सबसे तेजी गति से यात्रा करती है?
[A]द्रव्य माध्यम
[B]ठोस माध्यम
[C]गैस माध्यम
[D]उपरोक्त सभी में
उत्तर -[B] ठोस माध्यम
प्रश्न 18. जब हम टेलीविजन की आवाज तेज करते हैं तो हम इसके ______ को बढ़ा रहे होते है।
[A]आयाम
[B]गुणवत्ता
[C]तारत्व
[D]आवृत्ति
उत्तर -[A] आयाम
प्रश्न 19. डेसिबल का प्रयोग किसकी तीव्रता मापने के लिए किया जाता है ?
[A]प्रकाश की तीव्रता को
[B]ध्वनि की तीव्रता को
[C]चुंबकीय क्षेत्र की तीव्रता को
[D]ऊष्मा की तीव्रता को
उत्तर -[B] ध्वनि की तीव्रता को
प्रश्न 20. सर सी वी.रमन को वर्ष 1930 में किस कार्य के लिए नोबेल पुरुस्कार मिला ?
[A]ऊष्मा का प्रकीर्णन
[B]प्रकाश का प्रकीर्णन
[C]इलेक्ट्रॉन की खोज
[D]विकिरण कैंसर विज्ञान
उत्तर -[B] प्रकाश का प्रकीर्णन
प्रश्न 21. वायु की सापेक्ष आर्द्रता (relative humidity of air) का मापन एवं रिकार्ड करने वाले उपकरण का क्या नाम है ?
[A]हाइग्रोमीटर (आर्द्रतामापी )
[B]एनीमोमीटर (पवनवेगमापी)
[C]बैरोमीटर (वायुदाबमापी)
[D]हाइड्रोमीटर (द्रवघनत्वमापी)
उत्तर -[A] हाइग्रोमीटर (आर्द्रतामापी )
प्रश्न 22. इनमें से कौन-सा नियम इस कथन को सही ठहराता है कि द्रव्य का न सृजन किया जा सकता है न विनाश?
[A]परासरण का नियम
[B]ऊर्जा संरक्षण का नियम
[C]द्रव्यमान संरक्षण का नियम
[D]ऊर्जा संरक्षण का नियम
उत्तर -[C] द्रव्यमान संरक्षण का नियम
प्रश्न 23. लालटेन की बत्ती में मिट्टी के तेल के ऊपर उठने का कारण क्या है?
[A]परासरण (Osmosis)
[B]केशिकत्व (Capillarity)
[C]विसरण (Diffusion)
[D]गुरुत्वाकर्षण (Gravitation)
उत्तर -[B] केशिकत्व (Capillarity)
प्रश्न 24. सूर्य के प्रकाश का कौन-सा भाग सौर कुकर को गर्म करता है?
[A]अवरक्त (Infrared)
[B]ब्रह्माण्ड किरणें (Cosmic rays)
[C]लाल प्रकाश (Red light)
[D]पराबैंगनी (Ultraviolet)
उत्तर -[A] अवरक्त (Infrared)
प्रश्न 25. अनुदैर्ध्य तरंगें (Longitudinal waves) किसमें से नहीं गुजर सकती है?
[A]निर्वात (Vacuum)
[B]ठोस (Solid)
[C]द्रव (Liquid)
[D]गैस (Gas)
उत्तर -[A] निर्वात (Vacuum)
प्रश्न 26. रसायनिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में रूपांतरण इनमें से किसके द्वारा होता है?
[A]परमाणु बम में
[B]बैटरी में
[C]वैद्युत तापक में
[D]डायनेमो में
उत्तर -[B] बैटरी में
प्रश्न 27. विद्युत धारा का चुम्बकीय प्रभाव सर्वप्रथम किसके द्वारा अवलोकित किया गया ?
[A]हेनरी के द्वारा
[B]ओरस्टेड के द्वारा
[C]फैराडे के द्वारा
[D]वोल्टा के द्वारा
उत्तर -[B] ओरस्टेड के द्वारा
प्रश्न 28. जब प्रकाश के लाल हरा व नीला रंगों को समान अनुपात मे मिलाया जाता है तो परिणामी रंग होगा –
[A]मैजेन्टा
[B]सफेद
[C]काला
[D]स्याम
उत्तर -[B] सफेद
प्रश्न 29. एक श्वेत तथा चिकनी सतह कैसी होती है?
[A]ताप की अच्छी अवशोषक तथा अच्छी परावर्तक
[B]ताप की खराब अवशोषक तथा अच्छी परावर्तक
[C]ताप की अच्छी अवशोषक तथा खराब प्रवर्तक
[D]ताप की खराब अवशोषक तथा खराब परावर्तक
उत्तर -[B] ताप की खराब अवशोषक तथा अच्छी परावर्तक
प्रश्न 30. पोजिट्रॉन की खोज किसने की थी ?
[A]रदरफोर्ड
[B]जे. जे. थॉमसन
[C]चैडविक
[D]कार्ल डी एंडरसन
उत्तर -[D] कार्ल डी एंडरसन
प्रश्न 31. दूध से क्रीम निकालने में कोनसा बल लगता है ।
[A]अपकेन्द्री बल
[B]अभिकेन्द्री बल
[C]उपकेन्द्री बल
[D]बाह्य बल
उत्तर -[A] अपकेन्द्री बल
प्रश्न 32. पेट अथवा शरीर के अन्य आन्तरिक अंगों के निरीक्षण के लिए प्रयुक्त तकनीक इण्डोस्कोपी आधारित है –
[A]पूर्ण आन्तरिक परावर्तन पर
[B]व्यतिकरण पर
[C]विवर्तन पर
[D]ध्रवण पर
उत्तर -[A] पूर्ण आन्तरिक परावर्तन पर
प्रश्न 33. अत्यधिक ऊँचाइयों पर भोजन बनाने के लिए प्रेशर कुकर बेहतर है क्योंकि जल का क्वथनांक –
[A]उच्चतर मायुण्डलीय दाब के कारण कम हो जाता है ।
[B]निम्नतर मायुण्डलीय दाब के कारण कम हो जाता है ।
[C]लघुकृत गुरूत्वाकर्षण बल के कारण बढ़ जाता है ।
[D]वायुमण्डल में बढ़ी हुई ओजोन मात्रा के कारण कम हो जाता है ।
उत्तर -[B] निम्नतर मायुण्डलीय दाब के कारण कम हो जाता है ।
प्रश्न 34. एक नदी में चलता हुआ जहाज समुद्र में आता है तब जहाज –
[A]का स्तर पहले जितना होगा
[B]थोड़ा ऊपर जाएगा
[C]थोड़ा नीचे आएगा
[D]ऊपर या नीचे होगो जो उसमे पढ़े हुए भार पर निर्भर करता है
उत्तर -[B] थोड़ा ऊपर जाएगा
प्रश्न 35. सूर्य ग्रहण होता है जब –
[A]चन्द्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है ।
[B]सूर्य चन्द्रमा और पृथ्वी के बीच आ जाता है ।
[C]पृथ्वी चन्द्रमा और सूर्य के बीच आ जाती है ।
[D]सूर्य चन्द्रमा और पृथ्वी एक सीध में नहीं होते है ।
उत्तर -[A] चन्द्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है ।
प्रश्न 36. तड़ित चालक का आविष्कार किसने किया था ?
[A]ग्राहम बेल
[B]लॉर्ड लिस्टर
[C]बेंजामिन फ्रेंकलिन
[D]आइन्स्टीन
उत्तर -[C] बेंजामिन फ्रेंकलिन
प्रश्न 37. घरों में लगे पंखे बल्ब आदि लगे होते है –
[A]श्रेणी क्रम में
[B]मिश्रित क्रम में
[C]समानान्तर क्रम में
[D]किसी भी क्रम में
उत्तर -[C] समानान्तर क्रम में
प्रश्न 38. यदि 100 वाट वाले 10 बल्ब प्रतिदिन 1 घण्टा जलते हैं तो प्रतिदिन विद्युत् ऊर्जा के उपयोग का मान होगा –
[A]1 यूनिट
[B]10 KWh
[C]10 यूनिट
[D]10 KWh
उत्तर -[A] 1 यूनिट
प्रश्न 39. किसी मनुष्य के शरीर का सामान्य तापक्रम होता है –
[A]98 0 F
[B]37 0 F
[C]108 0 F
[D]65 0 F
उत्तर -[A] 98 0 F
प्रश्न 40. निम्न में से कौन विद्युत अनुचुम्बकीय है –
[A]निकिल
[B]कोबाल्ट
[C]क्रोमियम
[D]तांबा
उत्तर -[C] क्रोमियम
प्रश्न 41. सबसे कम तरंगदैर्ध्य वाला प्रकाश होता है –
[A]लाल
[B]पीला
[C]नीला
[D]बैंगनी
उत्तर -[D] बैंगनी
प्रश्न 42. विद्युत हिटर का एलीमेन्ट निम्नलिखित में से किस धातु का बना होता है ?
[A]नाइक्रोम
[B]तांबा
[C]एल्युमिनियम
[D]उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर -[A] नाइक्रोम
प्रश्न 43. मोटर कार में शीतलन तंत्र (रेडिएटर) किस सिद्धांत पर कार्य करता है ?
[A]केवल चालन
[B]केवल संवहन
[C]केवल विकिरण
[D]चालन एवं विकिरण दोनों
उत्तर -[B] केवल संवहन
प्रश्न 44. खतरे के संकेतों के लिए लाल प्रकाश का प्रयोग किया जाता है क्योंकी –
[A]इसका प्रकिर्णन सबसे कम होता है ।
[B]यह आँखो के लिये आरामदायक होता है ।
[C]इसका सबसे कम रासायनिक प्रभाव होता है ।
[D]हवा द्वारा इसका अवशोषण सबसे कम होता है ।
उत्तर -[A] इसका प्रकिर्णन सबसे कम होता है ।
प्रश्न 45. माध्यम के तापमान में वृद्धि के साथ प्रकाश की गति –
[A]बढ़ती है ।
[B]घटती है ।
[C]वैसी ही रहती है ।
[D]सहसा गिर जाती है ।
उत्तर -[A] बढ़ती है ।
प्रश्न 46. बिजली के बल्ब का फिलामेन्ट किस तत्व का बना होता है ?
[A]कॉपर
[B]आयरन
[C]लेड
[D]टंगस्टन
उत्तर -[D] टंगस्टन
प्रश्न 47. प्रतिरोध (Resistance) का मात्रक होता है –
[A]एम्पियर
[B]कूलम्ब
[C]हेनरी
[D]ओम
उत्तर -[D] ओम
प्रश्न 48. आम तौर पर सुरक्षा फ्यूज लगाने के लिए प्रयोग होने वाली तार किस पदार्थ की बनी होती है ?
[A]टिन
[B]सीसा
[C]निकिल
[D]टिन और सीसे का एक मिश्र धातु
उत्तर -[D] टिन और सीसे का एक मिश्र धातु
प्रश्न 49. न्यूनतम सम्भव ताप है –
[A]#NAME?
[B]0 °C
[C]#NAME?
[D]#NAME?
उत्तर -[A] #NAME?
प्रश्न 50. वायुमण्डल में प्रकाश के विसरण का कारण क्या है ?
[A]कार्बन डाइऑक्साइड
[B]धूलकण
[C]हीलियम
[D]जलवाष्प
उत्तर -[B] धूलकण
बेहतर अनुभव के लिए कुकीज़ का उपयोग किया जाता है। Privacy Policy