GKT20 GKT20
Logo GKT20
© 2026 GKT20

पर्यावरण

Environment

मॉक टेस्ट लगाएं
पर्यावरण (Environment) हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है, जिसमें प्राकृतिक संसाधन, जैव विविधता, पारिस्थितिकी तंत्र, जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल होते हैं। यह विषय विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPSC, SSC, रेलवे, बैंकिंग, शिक्षक भर्ती, और अन्य सरकारी परीक्षाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस प्रश्न संग्रह में पारिस्थितिकी (Ecology), जैव विविधता (Biodiversity), प्रदूषण (Pollution) और उसके प्रकार, जलवायु परिवर्तन (Climate Change), ओजोन परत क्षरण, ग्लोबल वार्मिंग, प्राकृतिक आपदाएँ, सतत विकास (Sustainable Development), वन एवं वन्यजीव संरक्षण, महत्वपूर्ण पर्यावरणीय संधियाँ (Environmental Treaties), पर्यावरणीय संगठन (UNEP, IPCC, WWF) तथा अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर आधारित वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQs) शामिल हैं। यह संग्रह न केवल आपकी पर्यावरणीय जागरूकता को बढ़ाएगा, बल्कि परीक्षा की तैयारी में भी आपकी सहायता करेगा। यदि आप पर्यावरण से जुड़े सामान्य ज्ञान को मजबूत करना चाहते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं, तो यह प्रश्न संग्रह आपके लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगा!
प्रश्‍न 51 से 70 कुल प्रश्‍न: 70

प्रश्‍न 51. आस-पास के वातावरण में पशुओं और पौधों के संबन्ध के अध्ययन को क्या कहते है?

[A] वंशावली विज्ञान
[B] नृजाति विज्ञान
[C] जीव विज्ञान
[D] पारिस्थितिक विज्ञान
उत्तर - [D] पारिस्थितिक विज्ञान

प्रश्‍न 52. खाद्य शृंखला द्वारा घातक रसायनों की निरंतर बढ़ती मात्रा कहलाती है।

[A] जैव-सान्द्रण
[B] जैव-अपघटन
[C] खाद्य स्तर
[D] जैव-अपघटन
उत्तर - [A] जैव-सान्द्रण

प्रश्‍न 53. अत्यधिक चारण का परिणाम है

[A] मृदा प्रदूषण
[B] जलवायु परिवर्तन
[C] ताप प्रदूषण
[D] वायु प्रदूषण
उत्तर - [A] मृदा प्रदूषण

प्रश्‍न 54. दस प्रतिशत नियम किसने दिया ?

[A] बैकमान द्वारा
[B] गोल्डमान द्वारा
[C] लिण्डमान द्वारा
[D] उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर - [C] लिण्डमान द्वारा

प्रश्‍न 55. पर्यावरणीय असंतुलन का कारण है

[A] भौतिकवादी सोच
[B] पर्यावरणीय चेतना का अभाव
[C] भोगवादी प्रवृत्ति
[D] इनमें से सभी
उत्तर - [D] इनमें से सभी

प्रश्‍न 56. जब एक जीव लाभ लेता है बगैर दूसरे सहवासी जीव को प्रभावित किये तो कहलाता है ।

[A] सहजीवी
[B] परजीवी
[C] मृतोपजीवी
[D] सहभोजी
उत्तर - [D] सहभोजी

प्रश्‍न 57. एगमार्क का संबंध है -

[A] गुणवत्ता से
[B] पैकेजिंग से
[C] संसाधन से
[D] उत्पादन से
उत्तर - [A] गुणवत्ता से

प्रश्‍न 58. जो शाकाहारी जंतु भोजन के लिए हरे पेड़ पौधों पर निर्भर रहते हैं

[A] प्रथम चरण उपभोक्ता
[B] द्वितीय चरण उपभोक्ता
[C] तृतीय चरण उपभोक्ता
[D] उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर - [A] प्रथम चरण उपभोक्ता

प्रश्‍न 59. निम्नलिखित में से किस एक प्राणी को किसान का मित्र कहा जाता है?

[A] चींटी
[B] केंचुआ
[C] कुत्ता
[D] मछली
उत्तर - [B] केंचुआ

प्रश्‍न 60. निम्नलिखित में कौन द्वितीय श्रेणी का उपभोक्ता है।

[A] हाथी
[B] सांप
[C] शेर
[D] बकरी
उत्तर - [B] सांप

प्रश्‍न 61. हमारे पर्यावरण में किस गैस का सबसे अधिक सान्द्रण है ?

[A] ऑक्सिजन
[B] नाइट्रोजन
[C] कार्बन डाइऑक्साइड
[D] हाइड्रोजन
उत्तर - [B] नाइट्रोजन

प्रश्‍न 62. जलवाष्प क्या है ?

[A] एक गैस
[B] एक बादल की बूंद
[C] एक बर्फ़ का टुकड़ा
[D] एक बारिश की बूंद
उत्तर - [A] एक गैस

प्रश्‍न 63. इन्फ्रारेड और दिखाई देने वाले उपग्रह चित्र प्रदान कर सकते हैं -

[A] नए और "पुराने" बादलों के बीच अंतर करने का एक तरीका।
[B] क्लाउड सीडिंग के लिए उपयुक्त बादलों की पहचान करने का एक तरीका।
[C] गीले और सूखे बादलों के बीच अंतर करने का एक तरीका।
[D] बादल की मोटाई और ऊंचाई निर्धारित करने का एक तरीका।
उत्तर - [D] बादल की मोटाई और ऊंचाई निर्धारित करने का एक तरीका।

प्रश्‍न 64. यदि मेंढक टिड्डे को खा जाए तो ऊर्जा स्थानांतरण किस दिशा में होगा?

[A] प्राथमिक उपभोक्ता से द्वितीयक उपभोक्ता की दिशा में
[B] उत्पादक से अपघटक की दिशा में
[C] द्वितीयक उपभोक्ता से प्राथमिक उपभोक्ता की दिशा में
[D] उत्पादक से प्राथमिक उपभोक्ता की दिशा में
उत्तर - [A] प्राथमिक उपभोक्ता से द्वितीयक उपभोक्ता की दिशा में

प्रश्‍न 65. किसी पारितंत्र में अपघटक -

[A] अकार्बनिक पदार्थ को सरलतर रूप में बदल देते हैं
[B] कार्बनिक यौगिकों का अपघटन नहीं करते
[C] जैव पदार्थ को अकार्बनिक रूप में बदल देते हैं
[D] अकार्बनिक पदार्थों को कार्बनिक यौगिकों में बदल देते हैं
उत्तर - [C] जैव पदार्थ को अकार्बनिक रूप में बदल देते हैं

प्रश्‍न 66. नीचे दी गई आहार श्रृंखला में से यदि हिरन को निकाल दिया जाए तो क्या होगा?

[A]
[B]
[C]
[D]
उत्तर - [A]

प्रश्‍न 67. प्रकाश-संश्लेषण की प्रक्रिया के लिए सभी हरे पौधों द्वारा अवशोषित सौर ऊर्जा की प्रतिशतता लगभग कितनी होती है?

[A] 0.01
[B] 0.05
[C] 0.15
[D] 0.25
उत्तर - [A] 0.01

प्रश्‍न 68. निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा कथन सही नहीं है?

[A] सभी हरे पौधे और नीले-हरे शैवाल उत्पादक होते हैं
[B] हरे पौधे अपना भोजन कार्बनिक यौगिकों से प्राप्त करते हैं।
[C] उत्पादक स्वयं अपना भोजन अकार्बनिक यौगिकों से तैयार करते हैं।
[D] पौधे सौर ऊर्जा को रासायनिक ऊर्जा में बदल देते हैं
उत्तर - [B] हरे पौधे अपना भोजन कार्बनिक यौगिकों से प्राप्त करते हैं।

प्रश्‍न 69. किसी आहार श्रृंखला में पोषी स्तरों की संख्या को निम्नलिखित में से कौन सीमित करता है?

[A] जल
[B] प्रदूषित वायु होना
[C] भोजन की उपलब्ध मात्रा में कमी होना
[D] उच्चतर पोषी स्तरों पर ऊर्जा में कमी होना
उत्तर - [D] उच्चतर पोषी स्तरों पर ऊर्जा में कमी होना

प्रश्‍न 70. एक पारितंत्र में ऊर्जा का प्रवाह हमेशा ______

[A] एक दिशा में होता है (एकदिशिक)
[B] दो दिशाओं में होता है (द्विदिशिक)
[C] अनेक दिशाओं में होता है (बहुदिशिक)
[D] किसी विशिष्ट दिशा में नहीं होता
उत्तर - [A] एक दिशा में होता है (एकदिशिक)