CPCT (Computer Proficiency Certification Test) मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित एक परीक्षा है, जो विभिन्न सरकारी नौकरियों (Data Entry Operator, Clerk, Assistant Grade-3 आदि) में कंप्यूटर कौशल और टाइपिंग क्षमता को प्रमाणित करने के लिए आवश्यक होती है। यह परीक्षा MP Government Jobs (मध्य प्रदेश सरकारी नौकरियों) में भर्ती के लिए अनिवार्य है। इस प्रश्न संग्रह में कंप्यूटर का परिचय, हार्डवेयर एवं सॉफ्टवेयर, ऑपरेटिंग सिस्टम (Windows, Linux), एमएस ऑफिस (MS Word, MS Excel, MS PowerPoint), इंटरनेट और नेटवर्किंग, ईमेल एवं साइबर सिक्योरिटी, डिजिटल साक्षरता, कंप्यूटर शॉर्टकट कीज, टाइपिंग (हिंदी और अंग्रेजी), डेटा हैंडलिंग और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर आधारित वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQs) शामिल हैं। यह संग्रह CPCT परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी होगा। यदि आप CPCT परीक्षा में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं, तो यह प्रश्न संग्रह आपके लिए एक महत्वपूर्ण संसाधन होगा!
प्रश्न 1 से 50कुल प्रश्न: 80
प्रश्न 1. एक कंप्यूटर प्रोग्राम जो एक समय पर एक प्रोग्राम निर्देश को मशीन भाषा में अनुवाद करता है क्या कहलाता है?
[A]इंटरप्रेटर
[B]एम्यूलेटर
[C]कम्पाइलर
[D]सिम्युलेटर
उत्तर -[A] इंटरप्रेटर
प्रश्न 2. एक इनफार्मेशन सिस्टम में, अल्फ़ानुमेरिक डेटा सामान्यतः किस का रूप लेता है?
[A]केवल अक्षर
[B]अक्षर और संख्याएं
[C]केवल संख्याएं
[D]वर्ण जैसे एस्टरिस्क (*)
उत्तर -[B] अक्षर और संख्याएं
प्रश्न 3. एटीएम (ATMs) निम्नलिखित में से किस श्रेणी के एम्बेडेड सिस्टम से संबंधित हैं?
[A]स्टैंडअलोन
[B]रीयल टाइम
[C]नेटवर्क्ड
[D]मोबाइल
उत्तर -[C] नेटवर्क्ड
प्रश्न 4. ______ को यूनिक्स (UNIX) में कमांड लाइन इंटरप्रीटर के रूप में जाना जाता है।
[A]कंपाइलर
[B]कर्नेल
[C]सिस्टम लाइब्रेरी
[D]शेल
उत्तर -[D] शेल
प्रश्न 5. निम्नलिखित में से किस MS-Office सॉफ़्टवेयर का उपयोग पेशेवर गुणवत्ता वाले डॉक्यूमेंट जैसे; पत्र, रिपोर्ट, रिज्यूमे आदि बनाने के लिए किया जाता है और यह आपको आपके नए या मौजूदा डॉक्यूमेंट को संपादित (edit) या संशोधित (modify) करने की अनुमति भी देता है?
[A]MS-Access
[B]MS-Excel
[C]MS-PowerPoint
[D]MS-Word
उत्तर -[D] MS-Word
प्रश्न 6. हार्ड डिस्क में प्रत्येक ट्रैक को एक अदृश्य वैज-आकार के खंड में विभाजित किया जाता है जिसे कहा जाता है:
[A]राउंड
[B]पोर्ट
[C]ट्रैक
[D]सेक्टर
उत्तर -[D] सेक्टर
प्रश्न 7. ________ एक प्रक्रिया के बाइंडिंग और अनबाइंडिंग को केंद्रीय प्रोसेसिंग यूनिट की एक रेंज में एनेबल करता है।
[A]प्रोसेसर लिंकिंग
[B]प्रोसेसर एफ़िनिटी
[C]प्रोसेसर बॉन्डिंग
[D]प्रोसेसर मास्किंग
उत्तर -[B] प्रोसेसर एफ़िनिटी
प्रश्न 8. फिंगरप्रिंट, चेहरे की छवियां, आइरिस और आवाज जैसी विशेषताओं की पहचान करने की तकनीक का उपयोग निम्नलिखित में से किस में किया जाता है?
[A]वीडियोमेट्रिक प्रणाली
[B]बायोमेट्रिक प्रणाली
[C]स्वचालित प्रणाली
[D]ऑडियोमेट्रिक प्रणाली
उत्तर -[B] बायोमेट्रिक प्रणाली
प्रश्न 9. ब्लू-रे प्रारूप द्वारा उपयोग किए जाने वाले नीले लेजर की तरंग डीवीडी प्रारूप द्वारा उपयोग किए जाने वाले लाल लेजर की तुलना में काफी हद तक _____ है।
[A]कम
[B]बड़ा
[C]समान
[D]रेखिय
उत्तर -[A] कम
प्रश्न 10. सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट (CPU) में निम्नलिखित में से कौन सा भाग होता है?
उत्तर -[B] कंट्रोल यूनिट (CU) एंड अरिथमेटिक लॉजिक यूनिट (ALU)
प्रश्न 11. निम्नलिखित में से कौन-सा एक मुफ्त ब्लॉग होस्ट है?
[A]गो-डैडी
[B]वर्डप्रेस
[C]मोज़िला
[D]इंटरनेट एक्सप्लोरर
उत्तर -[B] वर्डप्रेस
प्रश्न 12. निम्नलिखित में से कौन-सा, सॉफ्टवेयर को इंटरफेसिंग स्तर पर LCD स्थिति की जांच करने के एक इष्टतम समय कुशलता के साथ देरी के कारकों पर निर्भर होने से रोकने के लिए एक वैकल्पिक मैकेनिज्म है?
[A]कम समय में तेज डिस्प्ले को अपडेट करना
[B]घड़ी की आवृत्ति (क्लॉक फ्रीक्वेंसी) और डिस्प्ले मॉड्यूल का सामान्यीकरण
[C]डेटा बस के DB7 बिट की पोलिंग
[D]डेटा बस के DB9 बिट की पोलिंग
उत्तर -[C] डेटा बस के DB7 बिट की पोलिंग
प्रश्न 13. 1 MB, ______ बाइट्स होता है।
[A]1,056,576
[B]1,048,500
[C]10,048,576
[D]1,048,576
उत्तर -[D] 1,048,576
प्रश्न 14. लगभग सभी आधुनिक सुपरकंडक्टिंग MR स्कैनर में उपयोग किया जाने वाला कंडक्टर ____ है ।
[A]नियोबियम (Nb) और टाइटेनियम (Ti)
[B]नियोबियम (Nb) और कॉपर (Cu)
[C]निकेल (Ni) और टाइटेनियम (Ti)
[D]निकेल (Ni) और कॉपर (Cu)
उत्तर -[A] नियोबियम (Nb) और टाइटेनियम (Ti)
प्रश्न 15. निम्नलिखित में से कौन-सा, एक ऑप्टिकल स्टोरेज डिवाइस नहीं है?
[A]USB ड्राइव
[B]DVD
[C]ब्लू-रे डिस्क
[D]CD
उत्तर -[A] USB ड्राइव
प्रश्न 16. VBScript स्क्रिप्टिंग भाषा में लिखी गई Visual Basic स्क्रिप्ट को सहेजने के लिए किस फ़ाइल स्वरूप का उपयोग किया जाता है?
[A].v.script
[B].vbt
[C].vbscr
[D].vbs
उत्तर -[D] .vbs
प्रश्न 17. केबल टेलीविजन सिस्टम ______ केबल पर डेटा संचारित करते हैं।
[A]इंफ्रारेड वेव्स
[B]कोऐक्सीअल
[C]ट्विस्टेड पेअर
[D]लेजर ऑप्टिक
उत्तर -[B] कोऐक्सीअल
प्रश्न 18. ______ टोपोलॉजी में प्रत्येक नोड कम से कम एक अन्य नोड से जुड़ी होती है और सामान्यत: एक से अधिक नोड से जुड़ी होती है और प्रत्येक नोड अन्य नोड्स को संदेश भेजने और प्राप्त करने में सक्षम होती है।
[A]मेश (mesh)
[B]स्टार (star)
[C]रिंग (ring)
[D]बस (bus)
उत्तर -[A] मेश (mesh)
प्रश्न 19. _______वायरस, फ़ाइल के आकार को बिना परिवर्तित किये, फाइल के रिक्त खंडों का उपयोग करके फ़ाइल को संक्रमित कर सकता है और इन्हें पहचानना और अधिक कठिन हो जाता है।
[A]मेमोर
[B]स्टेल्थ
[C]MBR
[D]कैविटी
उत्तर -[D] कैविटी
प्रश्न 20. उपयोगकर्ता बूट सीक्वेंस के क्रम को किस डिवाइस सेटअप द्वारा बदल सकते हैं?
[A]NTLDR
[B]BIOS
[C]MBR
[D]POST
उत्तर -[B] BIOS
प्रश्न 21. निम्नलिखित में से कौन-सी, एक इमेज कंप्रेशन तकनीक नहीं है जिसका उपयोग फैक्सिमाइल (Facsimile) में किया जाता है?
[A]मॉडिफाइड हफमैन
[B]मॉडिफाइड मॉडिफाइड रीड
[C]मॉडिफाइड रीड मॉडिफाइड
[D]सुपर मॉडिफाइड हफमैन
उत्तर -[D] सुपर मॉडिफाइड हफमैन
प्रश्न 22. क्लास D से संबंधित IP एड्रेस के पहले ऑक्टेट के उच्च ऑर्डर बिट्स हमेशा किस पर सेट होते हैं?
[A]0011
[B]1110
[C]0000
[D]1111
उत्तर -[B] 1110
प्रश्न 23. I/O सिस्टम में स्पूलिंग के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?
[A]स्पूलर मुख्य मेमोरी में एक सीमित क्षेत्र है।
[B]स्पूलिंग बफरिंग से कम कुशल है।
[C]स्पूलिंग एक कार्य के इनपुट/आउटपुट को उसी (समान) कार्य के निष्पादन के साथ ओवरलैप करता है।
[D]बफरिंग की तुलना में स्पूलिंग अधिक कुशल है।
उत्तर -[D] बफरिंग की तुलना में स्पूलिंग अधिक कुशल है।
प्रश्न 24. _____ कमांड का उपयोग वर्तमान कार्यशील निर्देशिका के स्थान को प्रदर्शित करने के लिए किया जाता है।
[A]pwd
[B]Is
[C]cat
[D]md
उत्तर -[A] pwd
प्रश्न 25. निम्नलिखित में से कौन-सा प्रोटोकॉल इंटरनेट के कामकाज के लिए सबसे महत्वपूर्ण है?
[A]टोकन बस (Token bus)
[B]X35
[C]ईथरनेट (Ethernet)
[D]TCP/IP
उत्तर -[D] TCP/IP
प्रश्न 26. HTML पेज को पढ़ने के लिए निम्न में से किसका उपयोग किया जाता है
[A]वेब ब्राउजर
[B]वेब सर्वर
[C]वेब मैट्रिक्स
[D]वेब नेटवर्क
उत्तर -[A] वेब ब्राउजर
प्रश्न 27. डेटा को स्थानांतरित करने और गति को 224 गीगाबिट/सेकंड तक बढ़ाने की अनुमति देने के लिए Li-Fi सामान्य LED
का उपयोग करता है।
इस संबंध में, Li-Fi का अर्थ क्या है?
[A]लिथियम फिडेलिटी
[B]लाइट फिडेलिटी
[C]लिंक्ड फिडेलिटी
[D]लिमिटेड फिडेलिटी
उत्तर -[B] लाइट फिडेलिटी
प्रश्न 28. गूगल क्रोम ब्राउज़र में यदि टेक्स्ट ठीक से दिखाई नहीं दे रहा है तो आप टेक्स्ट का आकार कैसे बढ़ाएंगे?
[A]'SHIFT' दबाएं रखे और '+' दबाएं
[B]'ENTER' दबाएं रखे और '+' दबाएं
[C]'CAPS LOCK' दबाएं रखे और '+' दबाएं
[D]'Ctrl' दबाएं रखे और '+' दबाएं
उत्तर -[D] 'Ctrl' दबाएं रखे और '+' दबाएं
प्रश्न 29. ______ एन्क्रिप्टेड टेक्स्ट है जिसे एन्क्रिप्शन एल्गोरिथम का उपयोग करके प्लेन टेक्स्ट से रूपांतरित किया जाता है।
[A]साइफरटेक्स्ट
[B]प्लेनटेक्स्ट
[C]बोल्डटेक्स्ट
[D]क्रिप्टोटेक्ट
उत्तर -[A] साइफरटेक्स्ट
प्रश्न 30. यदि आप विन्डोज़ ओएस(OS) वाले कंप्यूटर का उपयोग कर रहे हैं, तो स्लीप मोड _____ के समान है।
[A]स्टैंड बाय मोड
[B]हाइबरनेट मोड
[C]शटडाउन मोड
[D]हाइब्रिड मोड
उत्तर -[A] स्टैंड बाय मोड
प्रश्न 31. ऑनलाइन चैट से आपका क्या अभिप्राय है?
[A]इंटरनेट का एक मानक, जिसकी मदद से सभी यूज़र्स फ़ाइलें अपलोड या डाउनलोड करते हैं।
[B]एक ऑनलाइन प्लैटफ़ॉर्म, जहां पर यूज़र किसी खास विषय पर लिखित संचार कर सकता है।
[C]पेपर्स के माध्यम से फ़ाइलों और संदेशों का ट्रां समिशन।
[D]दो या दो से अधिक उपभोक्ताओं के बीच एक वास्तविक काल (रियल टाइम) लिखित (टाइप्ड) संवाद ।
उत्तर -[D] दो या दो से अधिक उपभोक्ताओं के बीच एक वास्तविक काल (रियल टाइम) लिखित (टाइप्ड) संवाद ।
प्रश्न 32. एक वेबसाइट का पहला पेज जो आप देखते हैं, वह क्या कहलाता है?
[A]होम पेज
[B]मास्टर पेज
[C]फर्स्ट पेज
[D]बैनर पेज
उत्तर -[A] होम पेज
प्रश्न 33. निम्नलिखित में से कौन सा ब्राउज़र माइक्रोसॉफ्ट द्वारा विकसित किया गया था?
[A]Internet Explorer
[B]Mozilla Firefox
[C]Chrome
[D]Safari
उत्तर -[A] Internet Explorer
प्रश्न 34. "______" एक शब्द है जो अवांछित और अनचाहे ई-मेल के लिए दिया गया है।
[A]स्पैम
[B]ट्रैश
[C]फ्लेम
[D]वेब
उत्तर -[A] स्पैम
प्रश्न 35. ट्रैक-चेंज MS Word 2016 में निम्न में से किस टैब में उपलब्ध है?
[A]Page Layout
[B]Reference
[C]Review
[D]View
उत्तर -[C] Review
प्रश्न 36. MS Word 2016 में डोक्युमेंट या चयनित टेक्स्ट में वर्तनी और व्याकरण की जांच हेतु निम्न में से कौन-सी शॉर्टकट कुंजी
का उपयोग किया जाता है?
[A]F1
[B]F8
[C]F5
[D]F7
उत्तर -[D] F7
प्रश्न 37. MS PowerPoint 2019 में टेक्स्ट बॉक्स के अंत में जाने के लिए कुंजी/कुंजी संयोजन क्या है?
[A]END
[B]CTRL+END
[C]ESC
[D]ALT+END
उत्तर -[B] CTRL+END
प्रश्न 38. निम्नलिखित में से कौन सा सुपर कंप्यूटर भारतीय विज्ञान संस्थान द्वारा 2022 में लॉन्च किया?
[A]EKA
[B]PARAM PRAVEGA
[C]PARAM 8000
[D]ANURAG
उत्तर -[B] PARAM PRAVEGA
प्रश्न 39. MS Excel में एक वर्कशीट में चार्ट में 'लीजेंड को जोड़ने' (एड लेजंड) के लिए निम्नलिखित में से कौन सी घटना सही क्रम
में है?
[A]Chart > Chart Elements > Legend
[B]Chart Elements > Chart > Legend
[C]Legend > Chart Elements > Chart
[D]Chart Elements > Legend > Chart
उत्तर -[A] Chart > Chart Elements > Legend
प्रश्न 40. MS Excel में, द्वितीय लंबवत अक्षरेखा (सेकंडरी वर्टिकल एक्सिस) का परिमाण निम्नलिखित में से क्या दर्शाता है?
[A]गैर संबंधित न होने वाली श्रृंखलाओं का मूल्य
[B]चार्ट के वह मूल्य (वैल्यूज) जो डाटा श्रृंखला में भिन्न होते हैं
[C]संबंधित डेटा श्रृंखलाओं का मूल्य
[D]चार्ट के वह मूल्य (वैल्यूज) जो एक डाटा श्रृंखला से दूसरे डाटा श्रृंखला में समान रहते है
उत्तर -[C] संबंधित डेटा श्रृंखलाओं का मूल्य
प्रश्न 41. प्लॉट क्षेत्र और उसके बाहर का क्षेत्र जिसमें लेबल और लेजेंड अक्सर MS EXCEL में दिखाई देते हैं, उसे _____ जाता
है।
[A]प्लॉट एरिया
[B]चार्ट टाइटल
[C]चार्ट एरिया
[D]डाटा लेबल
उत्तर -[C] चार्ट एरिया
प्रश्न 42. MS Word 2016 में, चेंज केस कमांड होम टैब के ______ समूह में मौजूद है।
[A]क्लिप बोर्ड (clipboard)
[B]फ़ॉन्ट
[C]पैराग्राफ
[D]स्टाइल
उत्तर -[B] फ़ॉन्ट
प्रश्न 43. MS Word में, "Letter" पेज साइज का डाइमेंशन 8.5 इंच बटा _____ इंच होता है।
[A]12
[B]11
[C]8.5
[D]10
उत्तर -[B] 11
प्रश्न 44. जब सामान्य मार्जिन का चयन किया जाता है तो Word 2016 दस्तावेज़ों में शीर्ष(टॉप) और निचला(बॉटम) मार्जिन मान
क्या होता है?
[A]1"
[B]1.25"
[C]2"
[D]0.75"
उत्तर -[A] 1"
प्रश्न 45. MS Word में, इंडेंट को हटाने के लिए, हमें कर्सर को अनुच्छेद की पहली लाइन के ______ पर रखना होगा और बैक
स्पेस कुंजी को दबाना होगा।
[A]आरंभ
[B]समापन
[C]पहले शब्द के मध्य में
[D]दूसरे शब्द के मध्य में
उत्तर -[A] आरंभ
प्रश्न 46. MS-Word, MS-Excel आदि ______ के उदाहरण हैं।
[A]संकलक (Compiler)
[B]ऑपरेटिंग सिस्टम
[C]सिस्टम सॉफ्टवेयर
[D]एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर
उत्तर -[D] एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर
प्रश्न 47. EPROM की सामग्री (कंटेंट) को _______ का उपयोग करके मिटा दिया (इरेज किया) जाता है।
[A]असेंबली प्रोग्रामिंग
[B]विद्यु त सिग्नल
[C]माइक्रोप्रोग्रामिंग
[D]यूवी (UV) किरणों
उत्तर -[D] यूवी (UV) किरणों
प्रश्न 48. Windows में एप्लिकेशन को बंद करने के लिए किस विकल्प का प्रयोग किया जाना चाहिए?
[A]ALT+F3
[B]ALT+F4
[C]ALT+F5
[D]ALT+F7
उत्तर -[B] ALT+F4
प्रश्न 49. MS PowerPoint 2016 के किस मेनू आइटम में, "लेआउट" विकल्प दिखाई देता है?
[A]Insert menu (इन्सर्ट मेनू)
[B]Home menu (होम मेनू)
[C]View show (व्यू शो)
[D]Design menu (डिज़ाइन मेनू)
उत्तर -[B] Home menu (होम मेनू)
प्रश्न 50. MS Excel का इनमें से कौन सा फ़ंक्शन किसी विशिष्ट टेक्स्ट स्ट्रिंग के अंत से कुछ निर्दिष्ट अक्षर (करैक्टर) प्रतिफल
(रिटर्न) के रूप में देगा ?
[A]LEFT()
[B]RIGHT()
[C]SLN()
[D]PMT()
उत्तर -[B] RIGHT()
बेहतर अनुभव के लिए कुकीज़ का उपयोग किया जाता है। Privacy Policy