रसायन विज्ञान (Chemistry) विज्ञान की वह शाखा है जो पदार्थों की संरचना, गुण, परिवर्तन और उनके परस्पर क्रियाओं का अध्ययन करती है। यह न केवल विज्ञान के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण विषय है, बल्कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे NEET, JEE, SSC, UPSC, रेलवे, बैंकिंग, तथा अन्य सरकारी परीक्षाओं में भी विशेष भूमिका निभाता है। इस प्रश्न संग्रह में भौतिक, कार्बनिक और अकार्बनिक रसायन, परमाणु संरचना, आवर्त सारणी, रासायनिक अभिक्रियाएँ, अम्ल-क्षार, धातु-अधातु, पॉलिमर, पर्यावरणीय रसायन तथा अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर आधारित वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQs) शामिल हैं। यह संग्रह न केवल आपकी रसायन विज्ञान की समझ को गहरा करेगा, बल्कि परीक्षा की तैयारी को भी मजबूत बनाएगा। यदि आप रसायन विज्ञान से जुड़े सामान्य ज्ञान को बेहतर बनाना चाहते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं, तो यह प्रश्न संग्रह आपके लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगा!
प्रश्न 1 से 50कुल प्रश्न: 100
प्रश्न 1. परमाणु का संघटन करने वाले तीन मौलिक कण है?
[A]प्रोट्रॉन इलेक्ट्रॉन और मेसॉन
[B]प्रोट्रॉन इलेक्ट्रॉन और फ़ोट्रॉन
[C]प्रोट्रॉन इलेक्ट्रॉन और न्यूट्रॉन
[D]प्रोट्रॉन इलेक्ट्रॉन और ड्यूट्रॉन
उत्तर -[C] प्रोट्रॉन इलेक्ट्रॉन और न्यूट्रॉन
विवरण -
परमाणु का निर्माण करने वाले तीन मौलिक कण इलेक्ट्रॉन प्रोटॉन तथा न्यूट्रॉन हैं। इलेक्ट्रॉन की खोज जे.जे. टॉमसन ने प्रोटॉन की खोज रदरफोर्ड ने तथा न्यूट्रॉन की खोज जेम्स चैडविक ने की थी। इलेक्ट्रान एक ऋणावेशित कण है प्रोटॉन एक धनावेशित कण है जबकि न्यूट्रॉन एक उदासीन अथवा आवेश रहित कण है।
प्रश्न 2. पीतल किससे बनता है?
[A]तांबा और टिन
[B]टिन और सीसा
[C]तांबा और जिंक
[D]तांबा टिन और जिंक
उत्तर -[C] तांबा और जिंक
विवरण -
पीतल एक मिश्र धातु है जो तांबे और जस्ते को मिलाकर बनाई जाती है । तांबे और जस्ते के विभिन्न अनुपातों से विभिन्न प्रकार के विभिन्न गुणों वाले पीतल बनाये जा सकते हैं । इसमें कांसा अथवा जस्ते की तुलना में अधिक लचीलापन होता है ।
प्रश्न 3. हीरे और ग्रेफाइट के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?
[A]उनकी विद्युत् चालकता समान होती है
[B]उनकी क्रिस्टल संरचना सामान होती है
[C]उनकी कठोरता का स्तर सामान होता है
[D]उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर -[D] उपर्युक्त में से कोई नहीं
विवरण -
ग्रेफाइट और हीरा कार्बन तत्वों से बने होते हैं। वे कार्बन के अपररूप हैं। ग्रेफाइट और हीरा समान रासायनिक गुण दिखाने में सक्षम हैं। इस प्रकार वे समान रासायनिक परिवर्तन दिखा सकते हैं। ग्रेफाइट में दुर्बल आबंधन होता है और यह पाउडर के रूप में मौजूद होता है।हीरा एक प्रबल आबंधन है और कठोर ठोस होता है इस प्रकार वे कठोरता और क्रिस्टल संरचना की समान स्तर नहीं बना सकते हैं
प्रश्न 4. निम्नलिखित में कौन ऊष्मा का सबसे कम चालक है?
[A]चांदी
[B]तांबा
[C]सीसा
[D]पारा
उत्तर -[C] सीसा
विवरण -
चाँदी ऊष्मा का सबसे अच्छा चालक है जबकि सीसा ऊष्मा का सबसे कम चालक है। तांबा और ऐलुमिनियम अच्छे जबकि पारा बुरे चालक हैं।
प्रश्न 5. ऐसीटिक अम्ल की गंध किसके समान होती है?
[A]सिरका
[B]टमाटर
[C]मिट्टी का तेल
[D]उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर -[A] सिरका
विवरण -
एसिटिक अम्ल एक रंगहीन तरल है। इसकी गंध सिरका के समान होती है । इसमें तीखी तीक्ष्ण गंध और खट्टा स्वाद होता है। एसिटिक अम्ल की वाष्पशील प्रकृति के कारण गंध तीक्ष्ण होती है।
प्रश्न 6. जीवाणुओं को नष्ट करने के लिए निम्नलिखित में से किस गैस का प्रयोग किया जाता है?
[A]क्लोरीन
[B]ऑक्सीजन
[C]हाइड्रोजन
[D]नियॉन
उत्तर -[A] क्लोरीन
विवरण -
क्लोरीन अपने अणुओं में रासायनिक बंधों को तोड़कर जीवाणु और विषाणु जैसे रोगजनकों को मारता है।
प्रश्न 7. पदार्थ के परमाणुवाद (Atomism- Atomic Theory) के प्रणेता कौन थे
[A]रदरफोर्ड
[B]एवोगाड्रो
[C]मेंडलीफ
[D]डाल्टन
उत्तर -[D] डाल्टन
विवरण -
सन 1808 में वैज्ञानिक जॉन डाल्टन नए प्रयोगों के आधार पर एक सिद्धांत प्रस्तुत किया। जिसे डाल्टन का परमाणु सिद्धांत कहते हैं। प्रत्येक पदार्थ छोटे-छोटे कणों से मिलकर बने होते हैं जिन्हें परमाणु कहते हैं। परमाणु रसायनिक रूप से अविभाज्य हैं। अर्थात इसे किसी भौतिक व रासायनिक विधि द्वारा विभाजित नहीं किया जा सकता है।
प्रश्न 8. किसी पदार्थ का वह सूक्ष्मतम कण जिसका विभाजन नहीं हो सकता कहलाता है ?
[A]यौगिक
[B]अणु
[C]परमाणु
[D]तत्व
उत्तर -[C] परमाणु
विवरण -
किसी पदार्थ का वह सूक्ष्मतम कण जिसका विभाजन नहीं हो सकता परमाणु कहलाता है । यह इलेक्ट्रान प्रोटॉन न्यूट्रॉन से मिलकर बनता है। यह अविनाशी कण है।
प्रश्न 9. अम्ल का जलीय विलयन नीले लिटमस पर क्या प्रतिक्रिया करता है ?
[A]लाल कर देता है
[B]पीला कर देता है
[C]हरा कर देता है
[D]कुछ असर नहीं करता
उत्तर -[A] लाल कर देता है
विवरण -
नीला लिटमस पेपर एक अम्लीय विलयन के संपर्क में आने पर लाल हो जाएगा। जब एक लिटमस पेपर एक विलयन में डाला जाता है तो वह समाधान क्या है इसके आधार पर संकेतक विलयन के साथ प्रतिक्रिया करेगा और उसका रंग बदल जाएगा। दूसरी ओर लाल लिटमस पेपर क्षारीय पदार्थों के साथ प्रतिक्रिया कर नीले रंग में बदलता है।
प्रश्न 10. दही में निम्नलिखित में से कौन सा अम्ल मौजूद है?
[A]फॉर्मिक अम्ल
[B]टारटरिक अम्ल
[C]ऑक्सालिक अम्ल
[D]लैक्टिक अम्ल
उत्तर -[D] लैक्टिक अम्ल
विवरण -
अम्ल मूल रूप से कार्बनिक और अकार्बनिक अम्लों में वर्गीकृत किए गए हैं। कार्बनिक अम्ल: वे सभी खट्टी चीजें जिनका उपयोग हम अपने दैनिक जीवन में करते हैं वे हैं कार्बनिक अम्ल। उदा- नींबू सेब सिरका आदि। अकार्बनिक अम्ल: प्रयोगशालाओं में उपयोग किए जाने वाले अम्ल जो मूल रूप से बहुत मजबूत अम्ल होते हैं प्रकृति में अकार्बनिक होते हैं। उदा- हाइड्रोक्लोरिक अम्ल (HCl) सल्फ्यूरिक अम्ल (H2SO4) आदि।
प्रश्न 11. शुद्ध जल का पीएच मान (pH Value) कितना होता है ?
[A]6
[B]8
[C]7
[D]9
उत्तर -[C] 7
विवरण -
शुद्ध जल का pH मान 7 होता है। यह न तो अम्लीय होता है और न ही क्षारीय होता है। सामान्यतय: जल का PH मान की निर्धारित सीमा 6.5 से 8.5 के बीच मानी जाती है। जिसमें 7 से कम PH मान वाले जल को कठोर जल माना जाता है। इस जल को अम्लीय अथवा Acetic water भी कहा जाता है ।
प्रश्न 12. सबसे हल्का तत्व (Light Element) कौन सा है ?
[A]हाइड्रोजन
[B]हीलियम
[C]पोटेशियम
[D]सोडियम
उत्तर -[A] हाइड्रोजन
विवरण -
हाइड्रोजन सबसे हल्का तत्व है। यह एक गैस है। यह आवर्त सारणी में पहला तत्व है। हाइड्रोजन की परमाणु संख्या 1 है | हाइड्रोजन के नाभिक में एक प्रोटॉन एक इलेक्ट्रॉन होता है । हाइड्रोजन गैस बहुत हल्की होती है। यह ज्वलनशील भी है।
प्रश्न 13. कौन सी धातु को चाकू से काटा जाता है
[A]सोडियम
[B]लिथियम
[C]सिल्वर
[D]रूबेडियम
उत्तर -[A] सोडियम
विवरण -
सोडियम क्रियाशील धातु है इसको मिट्टी के तेल अर्थात घासलेट में डुबोकर रखा जाता है और इस को चाकू से भी काटा जाता है क्योंकि यह अत्यधिक मुलायम धातु होती है
प्रश्न 14. आधुनिक आवर्त सारणी किस पर निर्भर करती है ?
[A]परमाणु क्रमांक
[B]परमाणु द्रव्यमान
[C]नाभिक
[D]तत्व
उत्तर -[A] परमाणु क्रमांक
विवरण -
आधुनिक आवर्त सारणी को बनाने का श्रेय प्रोफेसर मौज ले को जाता है इन्होंने तत्वों को इलेक्ट्रॉनिक विन्यास पर आवर्त सारणी में रखा और तत्वों के परमाणु क्रमांक के आधार पर उनके स्थान पर निर्धारित किया गया इस हेतु आधुनिक आवर्त सारणी परमाणु क्रमांक अर्थात परमाणु संख्या पर निर्भर करती हैं
प्रश्न 15. आधुनिक आवर्त सारणी में आवर्त ओं की संख्या बताइए ?
[A]7
[B]6
[C]5
[D]18
उत्तर -[A] 7
विवरण -
आधुनिक आवर्त सारणी में क्षेतीज पंक्तियों को आवर्त कहा जाता है आधुनिक आवर्त सारणी में कुल 7 आवर्त है जिसमें पहला और दूसरा अति लघु आवर्त तीसरा और चौथा लघु आवर्त इसके बाद वाले आवर्त को दीर्घ आवर्त कहा जाता है
प्रश्न 16. अति लघु आवर्त में कुल कितने तत्व आते हैं ?
[A]2
[B]1
[C]4
[D]3
उत्तर -[A] 2
विवरण -
आधुनिक आवर्त सारणी मैं पहले आवर्त को अति लघु आवर्त कहा जाता है जिसके अंतर्गत हाइड्रोजन और हीलियम दो तत्व आते हैं और दोनों ही गैस हैं जैसे हाइड्रोजन को आवारा तत्व के नाम से जाना जाता है तो हीलियम को अक्रिय क्रियाशील गैस कहा जाता है
प्रश्न 17. परमाणु के केंद्रीय भाग नाभिक की खोज कर्ता का नाम बताइए ?
[A]नील्स बोर
[B]जॉन डाल्टन
[C]जे जे थॉमसन
[D]रदरफोर्ड
उत्तर -[D] रदरफोर्ड
विवरण -
परमाणु अविभाज्य अविनाश कण होता है परमाणु का केंद्रीय भाग नाभिक कहलाता है नाभिक की खोज रदरफोर्ड ने किया नाभिक पर जब अल्फा कणों की बौछार कि तब परमाणु के चारों ओर बौछार करने पर पाया की तरंगों का विक्षेपण हुआ और तरंग आर पार हो गई लेकिन जब केंद्रीय भाग पर अल्फा कणों की बौछार की तो तरंगे वापस उसी मार्ग पर लौट आई इससे यह भी जानकारी प्राप्त हुई कि परमाणु का केंद्रीय भाग नाभिक ही ठोस होता है बाकी 90% परमाणु का भाग खोखला होता है
प्रश्न 18. सिरके में कौन सा अम्ल पाया जाता है?
[A]एसिटिक अम्ल
[B]लैक्टिक अम्ल
[C]फार्मिकअम्ल
[D]ऑक्जेलिक अम्ल
उत्तर -[A] एसिटिक अम्ल
विवरण -
एसिटिक अम्ल के 6 से 10% जलीय विलियन को सिरका कहा जाता है एसिटिक अम्ल के निर्माण की शीघ्र सिरका विधि के द्वारा एसिटिक अम्ल प्राप्त किया जाता है जिसमें लकड़ी की कतरन को माईकोडरमा नामक जीवाणु की उपस्थिति में किण्वन की क्रिया कराने पर एसिटिकम अम्ल प्राप्त होता है
प्रश्न 19. पदार्थ की कुल कितनी अवस्थाएं होती है?
[A]3
[B]2
[C]4
[D]5
उत्तर -[D] 5
विवरण -
पदार्थ की मुख्य रूप से तीन अवस्थाएं होती है ठोस द्रव गैस इन तीनों अवस्थाओं में से किसी एक अवस्था में कोई भी पदार्थ पाया जाता है परंतु पदार्थ की प्रमुख रूप से पांच अवस्थाएं होती हैं चौथी अवस्था को प्लाज्मा कहा जाता है जो कि गर्म आयनीत पदार्थ तारों में पाई जाती है पांचवी अवस्था को बोस आइंस्टाइन कंडेनसेट कहा जाता है जिसकी खोजकर्ता के नाम पर अवस्था का नाम रखा गया
प्रश्न 20. ‘आधुनिक रसायन शास्त्र का जनक’ किसे माना जाता है ?
[A]अर्नेस्ट रदरफोर्ड
[B]ओटो हॉन
[C]मेंडलीफ
[D]एंटोनी लवोइसिएर
उत्तर -[D] एंटोनी लवोइसिएर
विवरण -
रसायन को अंग्रेजी में केमिस्ट्री कहा जाता है केमिस्ट्री शब्द की उत्पत्ति मिश्र के प्राचीन शब्द कीमिया से हुई है मिस्र देश के लोग वहां की मिट्टी को काली मिट्टी कहते थे काली मिट्टी से किमी शब्द की उत्पत्ति हुई और किमी शब्द से कैमिटेकिंग शब्द बना और केमिटेकिंग से केमिस्ट्री की उत्पत्ति हुई जिसका अर्थ होता है गुप्त रहस्य को जानना केमिस्ट्री के पिता के नाम से एंटोनी लवोइसिएरको जाना जाता है
प्रश्न 21. इनमें से किसे फल पकाने के लिए प्रयोग किया जाता है ?
[A]कैल्सियम कार्बाइड
[B]अमोनियम नाइट्रेट
[C]ऐसीटिलीन
[D]कैल्सियम कार्बाइड एवं ऐसीटिलीन दोनों
उत्तर -[D] कैल्सियम कार्बाइड एवं ऐसीटिलीन दोनों
प्रश्न 22. Ph का पूरा नाम क्या है ?
[A]पावर ऑफ इंडियन
[B]पावर ऑफ हाइड्रोजन
[C]ऑफ हैलोजन
[D]पावर ऑफ नाइट्रोजन
उत्तर -[B] पावर ऑफ हाइड्रोजन
विवरण -
पीएच स्केल को बनाने का कार्य सोरेनसन नामक रसायन शास्त्री ने किया था 1909 में किसी भी पदार्थ की अम्लीयता और छारीयता को ज्ञात करने के संदर्भ में इस पैमाने को तैयार किया था इसी को पीएच स्केल पीएच पैमाना कहा जाता है जिसका पूरा नाम पावर ऑफ हाइड्रोजन है
प्रश्न 23. आवर्त सारणी में ऐसा कौन सा ब्लॉक है जिसमें धातु अधातु एवं उपधातु पाई जाती है?
[A]F block
[B]D block
[C]P block
[D]S block
उत्तर -[C] P block
विवरण -
आवर्त सारणी में कुल 4 block है S Block P Block D Block एवं F Block इनमें से केवल P Block एक ऐसा ब्लॉक है जिसके अंतर्गत धातु अधातु उपधातु पाई जाती है पी ब्लॉक के के अंतर्गत समूह 13 14 15 16 17 18 के तत्व थे कुल 6 समूह पी ब्लॉक में है
प्रश्न 24. द्रव्य संरक्षण का नियम किस रसायन शास्त्री दिया ?
[A]डाल्टन
[B]रदरफोर्ड
[C]लेवो जियर
[D]कोई नहीं
उत्तर -[C] लेवो जियर
विवरण -
द्रव संरक्षण का नियम लेवोजर ने प्रतिपादित किया था इसका मतलब होता है द्रव को ना तो नष्ट किया जाता है नहीं उत्पन्न किया जाता है बल्कि एक रूप से दूसरे रूप में परिवर्तित किया जाता है
प्रश्न 25. मार्श गैस का प्रमुख घटक क्या है ?
[A]मिथेन
[B]नाइट्रोजन
[C]हाइड्रोजन
[D]ऑर्गन
उत्तर -[A] मिथेन
प्रश्न 26. पेकिंग में बंद भोज्य पदार्थों को सुरक्षित रखने के लिए किस गैस का उपयोग किया जाता है?
[A]आर्गन गैस
[B]नाइट्रोजन गैस
[C]ऑक्सिजन गैस
[D]हिलीयम गैस
उत्तर -[B] नाइट्रोजन गैस
विवरण -
पेकिंग में बंद भोज्य पदार्थों को सुरक्षित रखने के लिए नाइट्रोजन गैस का उपयोग किया जाता है जो कि परीरक्षक का काम करती है परीरक्षक का अर्थ है अपने द्वारा दूसरे पदार्थों की रक्षा करना इसके अलावा सोडियम बेंजोएट साधारण नमक नाइट्रोजन यह सभी परिरक्षक है
प्रश्न 27. निम्नलिखित में से किस में एथनोइक एसिड होता है ?
[A]नींबू का रस
[B]संतरे का रस
[C]सफेद सिरका
[D]टमाटर कैचप
उत्तर -[C] सफेद सिरका
प्रश्न 28. प्राकृतिक रबर किसका बहुलक है ?
[A]आइसोप्रीन
[B]स्टाइरीन
[C]विनाइल एसीटेट
[D]प्रोपीन
उत्तर -[A] आइसोप्रीन
प्रश्न 29. लोहे की जंग ………… होती है ।
[A]भौतिक प्रक्रिया
[B]रासायनिक प्रक्रिया
[C]प्रतिवर्ती प्रक्रिया
[D]मिश्रण प्रक्रिया
उत्तर -[B] रासायनिक प्रक्रिया
प्रश्न 30. निम्नलिखित में कौन-सा सुमेलित नहीं है -
[A]कोबाल्ट-60 – शरीर के अन्तरंग के अर्बुद का उपचार
[B]आयीडीन-131 – थायरॉइड अर्बुद का उपचार
[C]फॉस्फोरस-32 – श्वेत रक्तता का उपचार
[D]गोल्ड-198 – रेटिना दोषों का उपचार
उत्तर -[D] गोल्ड-198 – रेटिना दोषों का उपचार
प्रश्न 31. निम्नलिखित में से कौन-सा तत्व एक उपधातु है ?
[A]टिन
[B]बिस्मथ
[C]सिलिकॉन
[D]फॉस्फोरस
उत्तर -[C] सिलिकॉन
प्रश्न 32. ‘चिली शीरा’ (Chile saltpeter) किसका सामान्य नाम है ?
[A]पोटेशियम नाइट्रेट
[B]सोडियम नाइट्रेट
[C]उपरोक्त दोनों
[D]उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर -[B] सोडियम नाइट्रेट
प्रश्न 33. निम्नलिखित सिल्वर लवणों में किसको कृत्रिम वर्षा उत्पन्न करने के लिए प्रयुक्त किया जाता है ?
[A]सिल्वर क्लोराइड
[B]सिल्वर ब्रोमाइड
[C]सिल्वर नाइट्रेट
[D]सिल्वर आयोडाइड
उत्तर -[C] सिल्वर नाइट्रेट
प्रश्न 34. निम्नलिखित में से किस उद्योग द्वारा चूने (चूनाष्म) का प्रयोग कच्चे माल के रूप में किया जाता है ?
[A]ऐलुमिनियम
[B]उर्वरक
[C]सीमेंट
[D]शैल रसायन
उत्तर -[C] सीमेंट
प्रश्न 35. निम्नलिखित में से कौन-सा तत्व शुद्ध शर्करा में विद्यमान नहीं है ?
[A]नाइट्रोजन
[B]हाइड्रोजन
[C]ऑक्सीजन
[D]कार्बन
उत्तर -[A] नाइट्रोजन
प्रश्न 36. हाइड्रोजन को जलाने पर क्या बनेगा ?
[A]पानी
[B]ऑक्सीजन
[C]राख
[D]मिट्टी
उत्तर -[A] पानी
प्रश्न 37. किसी परमाणु की परमाणविक संख्या से निम्नलिखित में से किसकी संख्या का पता चलता है ?
[A]इलेक्ट्रॉन
[B]प्रोटॉन
[C]न्यूट्रॉन
[D]न्यूट्रॉन और प्रोटॉन
उत्तर -[B] प्रोटॉन
प्रश्न 38. ऐम्फोटेरिक (उभयधर्मी) पदार्थ किस रूप में क्रिया करता है ?
[A]अम्ल
[B]क्षार
[C]अम्ल और क्षार
[D]उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर -[C] अम्ल और क्षार
प्रश्न 39. क्षारीय धातुओं का गुण क्या है ?
[A]कमरे के तापमान पर अति अस्थिर
[B]कमरे के तापमान पर वाष्पीकृत होती है
[C]इलेक्ट्रॉन्स को आसानी से प्राप्त करती है
[D]इलेक्ट्रॉन्स को आसानी से छोड़ देती है
उत्तर -[D] इलेक्ट्रॉन्स को आसानी से छोड़ देती है
प्रश्न 40. निम्नलिखित में से कौन-से इंधन से सबसे कम पर्यावरण प्रदूषण होता है ?
[A]डीजल
[B]केरोसीन
[C]हाइड्रोजन
[D]कोयला
उत्तर -[C] हाइड्रोजन
प्रश्न 41. इनमें से फॉर्मिक एसिड किसके द्वारा उत्पन्न होता है ?
[A]दीमक
[B]कॉकरोच
[C]लाल चींटी
[D]मच्छर
उत्तर -[C] लाल चींटी
प्रश्न 42. किसी तत्व का सर्वाधिक अभिलाक्षणिक गुणधर्म निम्नलिखित में से कौनसा है ?
[A]घनत्व
[B]क्वथनांक
[C]द्रव्यमान
[D]परमाणु क्रमांक
उत्तर -[D] परमाणु क्रमांक
प्रश्न 43. ......... इलेक्ट्रॉनों की समान संख्या वाले परमाणु / अणु / आयन होते हैं ।
[A]आइसोटोन्स
[B]आइसोटोप
[C]आइसोइलेक्ट्रॉनिक
[D]वैलेंस आइसोइलेक्ट्रॉनिक
उत्तर -[C] आइसोइलेक्ट्रॉनिक
प्रश्न 44. निम्नलिखित में से कौन-सा तत्व सभी कार्बनिक यौगिकों में मिलता है ?
[A]कार्बन
[B]कैल्सियम
[C]नाइट्रोजन
[D]ऑक्सीजन
उत्तर -[A] कार्बन
प्रश्न 45. मिठे शीतल पेय (Soft Drink) का प्रमुख घटक है –
[A]कार्बोनेटेड पानी
[B]हाइड्रोक्लोरिक एसिड
[C]फॉस्फोरिक एसिड
[D]कैफीन
उत्तर -[A] कार्बोनेटेड पानी
प्रश्न 46. वायुमण्डल में सबसे प्रचुर अक्रिय गैस है –
[A]हीलियम
[B]नियॉन
[C]ऑर्गन
[D]क्रिप्टॉन
उत्तर -[C] ऑर्गन
प्रश्न 47. कार्नोटाइट किसका अयस्क है ?
[A]यूरेनियम
[B]रेडियम
[C]थोरियम
[D]सीसा
उत्तर -[A] यूरेनियम
प्रश्न 48. फोटोग्राफी में उपयोगी तत्व है –
[A]सिल्वर नाइट्रेट
[B]सिल्वर ब्रोमाइड
[C]सल्फ्यूरिक अम्ल
[D]साइट्रिक अम्ल
उत्तर -[B] सिल्वर ब्रोमाइड
प्रश्न 49. प्रेशर कुकरों का हैण्डल में कौन-सा प्लास्टिक प्रयुक्त होता है जोकि प्रथम मानव-निर्मित प्लास्टिक है ?
[A]पॉलिथीन
[B]टेरीलीन
[C]नायलॉन
[D]बेकेलाइट
उत्तर -[D] बेकेलाइट
प्रश्न 50. दो तत्व-कैल्सियम और ऑर्गन है । दोनों तत्वों की द्रव्यमान संख्या 40 है । ऐसे तत्वों को क्या कहा जाता है ?
[A]समन्यूट्रॉनिक
[B]समआयतनिक
[C]समभारिक
[D]समस्थनिक
उत्तर -[C] समभारिक
बेहतर अनुभव के लिए कुकीज़ का उपयोग किया जाता है। Privacy Policy