GKT20 GKT20
Logo GKT20
© 2026 GKT20

उत्तर प्रदेश

Up

मॉक टेस्ट लगाएं
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) भारत का सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य है, जो ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, भौगोलिक और राजनीतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह राज्य अवध, बुंदेलखंड, ब्रज, पूर्वांचल और रुहेलखंड जैसी सांस्कृतिक इकाइयों से मिलकर बना है। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPPSC, UPSC, SSC, रेलवे, बैंकिंग, शिक्षक भर्ती, RO/ARO, UP पुलिस, लेखपाल एवं अन्य राज्य स्तरीय परीक्षाओं में उत्तर प्रदेश से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं। इस प्रश्न संग्रह में उत्तर प्रदेश का इतिहास, भौगोलिक स्थिति, प्रमुख नदियाँ और झीलें, जलवायु और प्राकृतिक संसाधन, जनसंख्या एवं जनजातियाँ, प्रशासनिक ढाँचा, महत्वपूर्ण किले एवं ऐतिहासिक स्थल, प्रमुख मंदिर एवं धार्मिक स्थल, राष्ट्रीय उद्यान एवं वन्यजीव अभयारण्य, कला एवं संस्कृति, प्रसिद्ध महोत्सव एवं मेले, उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था एवं उद्योग, परिवहन एवं पर्यटन स्थल, उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजनाएँ एवं नीतियाँ, तथा अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर आधारित वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQs) शामिल हैं। यह संग्रह न केवल आपकी उत्तर प्रदेश संबंधी जानकारी को समृद्ध करेगा, बल्कि परीक्षा की तैयारी में भी आपकी सहायता करेगा। यदि आप उत्तर प्रदेश से जुड़े सामान्य ज्ञान को मजबूत करना चाहते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं, तो यह प्रश्न संग्रह आपके लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगा!
प्रश्‍न 1 से 20 कुल प्रश्‍न: 20

प्रश्‍न 1. उत्तर प्रदेश राज्य पहली बार अस्तित्व में कब आया?

[A] 15 नवंबर 2001
[B] 22 जून 1960
[C] 15 सितंबर 1947
[D] 1 अप्रैल 1937
उत्तर - [D] 1 अप्रैल 1937

प्रश्‍न 2. उत्तर प्रदेश का क्षेत्रफल भारत के कुल क्षेत्रफल का लगभग कितना प्रतिशत है ?

[A] 0.073
[B] 0.058
[C] 0.09
[D] 0.049
उत्तर - [A] 0.073
विवरण -

उत्तर प्रदेश का क्षेत्रफल भारत के कुल क्षेत्रफल का लगभग 7.30% है।

प्रश्‍न 3. उत्तर प्रदेश राज्य का क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत में कौन सा स्थान है?

[A] पहला
[B] दूसरा
[C] तीसरा
[D] चौथा
उत्तर - [D] चौथा

प्रश्‍न 4. उत्तर प्रदेश की प्रथम महिला मुख्यमंत्री कौन थी?

[A] सरोजिनी नायडू
[B] राबडी देवी
[C] मायावती
[D] सुचेता कृपलानी
उत्तर - [D] सुचेता कृपलानी

प्रश्‍न 5. उत्तर प्रदेश की सीमाए भारत के कितने राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के साथ स्पर्श करती है?

[A] 5
[B] 9
[C] 8
[D] 4
उत्तर - [B] 9
विवरण -

उत्तर प्रदेश की सीमा उत्तराखंड हिमाचल प्रदेश हरियाणा राजस्थान मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ झारखण्ड बिहार और दिल्ली से लगती है।

प्रश्‍न 6. उत्तर प्रदेश में किस प्रकार की मिट्टी अधिकतम मात्रा में पाई जाती है?

[A] लाल मिट्टी
[B] लेटराइट मिट्टी
[C] जलोढ़ मिट्टी
[D] काली मिट्टी
उत्तर - [C] जलोढ़ मिट्टी

प्रश्‍न 7. उत्तर प्रदेश में भारतीय वन्य जीव परिषद की स्थापना कब की गई?

[A] 1947
[B] 1990
[C] 1962
[D] 1952
उत्तर - [D] 1952

प्रश्‍न 8. उत्तर प्रदेश के किस स्थान पर महात्मा बुद्ध ने निर्वाण प्राप्त किया था?

[A] कुशीनगर
[B] श्रावस्ती
[C] सारनाथ
[D] गढ़मुक्तेश्वर
उत्तर - [A] कुशीनगर

प्रश्‍न 9. उत्तर प्रदेश का कौन-सा नगर श्रीराम की जन्मस्थली है?

[A] अयोध्या
[B] आगरा
[C] मथुरा
[D] वाराणसी
उत्तर - [A] अयोध्या

प्रश्‍न 10. उत्तर प्रदेश की सबसे महत्वपूर्ण नकदी फसल है?

[A] सोयाबिन
[B] आलू
[C] गन्ना
[D] गेंहू
उत्तर - [C] गन्ना

प्रश्‍न 11. उत्तर प्रदेश को पूर्व में किस नाम से जाना जाता था?

[A] संयुक्त प्रांत
[B] आर्य प्रदेश
[C] अवध प्रान्त
[D] उत्तरी प्रान्त
उत्तर - [A] संयुक्त प्रांत

प्रश्‍न 12. उत्तर प्रदेश पंचायत राज संशोधन अधिनियम कब पारित किया गया ?

[A] 1990 में
[B] 1998 में
[C] 1994 में
[D] 1992 में
उत्तर - [C] 1994 में

प्रश्‍न 13. उत्तर प्रदेश में काकोरी षड्यंत्र कांड कब हुआ ?

[A] 9 जनवरी 1947
[B] 9 अगस्त 1925
[C] 9 जनवरी 1928
[D] 9 अगस्त 1930
उत्तर - [B] 9 अगस्त 1925

प्रश्‍न 14. उत्तर प्रदेश में प्रसिद्ध बुलन्द दरवाजा कहा स्थित है ?

[A] आगरा
[B] प्रयागराज
[C] लखनऊ
[D] फतेहपुर सिकरी
उत्तर - [D] फतेहपुर सिकरी

प्रश्‍न 15. उत्तर प्रदेश में अयोध्या में स्थित शिलालेख किस काल का है ?

[A] शुंगकाल
[B] गुप्तकाल
[C] मौर्यकाल
[D] कुषाणकाल
उत्तर - [A] शुंगकाल

प्रश्‍न 16. उत्तर प्रदेश के जिले का सबसे बड़ा अधिकारी क्या कहलाता है ?

[A] जिला अधिकारी
[B] कानूनगो
[C] आयुक्त
[D] तहसीलदार
उत्तर - [A] जिला अधिकारी

प्रश्‍न 17. उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक प्रचलित लोकनृत्य निम्नलिखित में से कौन-सा है ?

[A] नौटंकी
[B] छपेली
[C] गरबा
[D] घुमर
उत्तर - [A] नौटंकी

प्रश्‍न 18. उत्तर प्रदेश की राजधानी इनमे से कौन-सा नगर है ?

[A] आगरा
[B] लखनऊ
[C] प्रयागराज
[D] इनमें से कोई नहीं
उत्तर - [B] लखनऊ

प्रश्‍न 19. उत्तर प्रदेश में रानी लक्ष्मीबाई बाँध परियोजना किस नदी पर है ?

[A] रामगंगा
[B] भागीरथी
[C] घग्घर
[D] बेतवा
उत्तर - [D] बेतवा

प्रश्‍न 20. उत्तर प्रदेश वन निगम कब स्थापित किया गया ?

[A] 25 नवम्‍बर 1974
[B] 25 नवम्‍बर 1980
[C] 25 नवम्‍बर 1959
[D] 25 नवम्‍बर 1965
उत्तर - [A] 25 नवम्‍बर 1974