राजस्थान (Rajasthan) भारत का सबसे बड़ा राज्य है, जो अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक किलों, रेगिस्तानी परिदृश्य, लोक नृत्य, महलों, ऊँट मेले, रंगीन परंपराओं और वीरता की गाथाओं के लिए प्रसिद्ध है। यह राज्य प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे RPSC, REET, पटवारी, राजस्थान पुलिस, राजस्थान हाई कोर्ट, शिक्षक भर्ती, UPSC, SSC, रेलवे, बैंकिंग एवं अन्य राज्य स्तरीय परीक्षाओं में प्रमुख रूप से पूछा जाता है। इस प्रश्न संग्रह में राजस्थान का इतिहास (मेवाड़, मारवाड़, शेखावाटी, जयपुर, अजमेर के राजवंश), राजस्थान के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान, भौगोलिक स्थिति, जलवायु, प्रमुख नदियाँ एवं झीलें (सांभर झील, पचपदरा झील), महत्वपूर्ण किले एवं महल (अमेर किला, चित्तौड़गढ़, मेहरानगढ़), प्रमुख मंदिर एवं धार्मिक स्थल (नाथद्वारा, रणकपुर जैन मंदिर), राष्ट्रीय उद्यान एवं वन्यजीव अभयारण्य (रणथंभौर, सरिस्का, केवलादेव), लोक नृत्य एवं संगीत (घूमर, कालबेलिया, भवाई), मेले एवं त्यौहार (पुष्कर मेला, गणगौर, तीज), राजस्थान की अर्थव्यवस्था एवं उद्योग (खनिज संपदा, पर्यटन उद्योग, कपड़ा उद्योग), राजस्थान सरकार की महत्वपूर्ण योजनाएँ एवं नीतियाँ, तथा अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर आधारित वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQs) शामिल हैं। यह संग्रह न केवल आपकी राजस्थान संबंधी जानकारी को समृद्ध करेगा, बल्कि परीक्षा की तैयारी में भी आपकी सहायता करेगा। यदि आप राजस्थान से जुड़े सामान्य ज्ञान को मजबूत करना चाहते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं, तो यह प्रश्न संग्रह आपके लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगा!
प्रश्न 1 से 20कुल प्रश्न: 20
प्रश्न 1. स्वतंत्रता के समय राजस्थान में कितनी रियासतें एवं ठिकाने थे ?
[A]19 रियासतें 3 ठिकाने
[B]20 रियासतें 4 ठिकाने
[C]20 रियासतें 3 ठिकाने एवं अजमेर को केन्द्रशासित प्रदेश
[D]19 रियासतें 3 ठिकाने एवं अजमेर मेरवाडा को केन्द्रशासित प्रदेश
उत्तर -[D] 19 रियासतें 3 ठिकाने एवं अजमेर मेरवाडा को केन्द्रशासित प्रदेश
प्रश्न 2. राजस्थान राज्य की सीमा भारत के कितने राज्यों की सीमाओं से स्पर्श करती है ?
[A]5 राज्यों की सीमाओं
[B]6 राज्यों की सीमाओं
[C]8 राज्यों की सीमाओं
[D]9 राज्यों की सीमाओं
उत्तर -[A] 5 राज्यों की सीमाओं
प्रश्न 3. राजस्थान राज्य के कितने जिलों की सीमाएं पाकिस्तान की सीमा से स्पर्श करती है ?
[A]तीन जिलों की सीमाएं
[B]चार जिलों की सीमाएं
[C]पाँच जिलों की सीमाएं
[D]दौ जिलों की सीमाएं
उत्तर -[B] चार जिलों की सीमाएं
प्रश्न 4. किस पशु के क्षेत्र में राजस्थान राज्य का एकाधिकार है
[A]ऊॅंट
[B]गाय
[C]भैंस
[D]भेड़
उत्तर -[A] ऊॅंट
प्रश्न 5. राजस्थान राज्य की सबसे लंबी पर्वत श्रृंखला कौन सी है ?
[A]अरावली पर्वत श्रृंखला
[B]तारागढ़ पर्वत श्रृंखला
[C]जरगा पर्वत श्रृंखला
[D]नाग पर्वत श्रृंखला
उत्तर -[A] अरावली पर्वत श्रृंखला
प्रश्न 6. राजस्थान में कौन सी मिट्टी सर्वाधिक मात्रा में पाई जाती है ?
[A]लाल मिट्टी
[B]रेतीली मिट्टी
[C]जलोढ़ मिट्टी
[D]पीली मिट्टी
उत्तर -[B] रेतीली मिट्टी
प्रश्न 7. राजस्थान में संभागीय व्यवस्था की शुरुआत किसने की थी ?
[A]सी.एस. वेंकटाचारी
[B]मोहनलाल सुखाड़िया
[C]जय नारायण व्यास
[D]हीरालाल शास्त्री
उत्तर -[D] हीरालाल शास्त्री
प्रश्न 8. राजस्थान के किस जिले में राणा प्रताप सागर जल विद्युत केंद्र स्थित है ?
[A]रावतभाटा
[B]बीकानेर
[C]चित्तौड़गढ़
[D]अजमेर
उत्तर -[A] रावतभाटा
प्रश्न 9. राजस्थान में बहुतायत मात्रा में किस फसल का उत्पादन किया जाता है ?
[A]जायद फसल
[B]रबी फसल
[C]खरीफ फसल
[D]इनमें से कोई नहीं
उत्तर -[C] खरीफ फसल
प्रश्न 10. राजस्थान का सबसे कम भू-भाग क्षेत्र कौन सा है ?
[A]पहाड़ी क्षेत्र
[B]मैदानी क्षेत्र
[C]पठारी क्षेत्र
[D]वन क्षेत्र
उत्तर -[A] पहाड़ी क्षेत्र
प्रश्न 11. राजस्थान राज्य की स्थापना कब हुई ?
[A]15 अगस्त 1947
[B]23 मार्च 1950
[C]30 मार्च 1949
[D]30 मार्च 1948
उत्तर -[C] 30 मार्च 1949
प्रश्न 12. किस जिले में राजस्थान राज्य का सबसे प्रसिद्ध स्थल "फलोदी" स्थित है ?
[A]जोधपुर
[B]बीकानेर
[C]हनुमानगढ़
[D]अजमेर
उत्तर -[A] जोधपुर
प्रश्न 13. राजस्थान राज्य का सबसे प्राचीन संगठित उद्योग कौन सा है ?
[A]सीमेंट उद्योग
[B]सूती वस्त्र उद्योग
[C]वनस्पति घी उद्योग
[D]चीनी उद्योग
उत्तर -[B] सूती वस्त्र उद्योग
प्रश्न 14. राजस्थान राज्य की स्थापना के समय राजस्थान राज्य में कुल कितने जिले थे ?
[A]26 जिले थे
[B]30 जिले थे
[C]28 जिले थे
[D]18 जिले थे
उत्तर -[A] 26 जिले थे
प्रश्न 15. राजस्थान का हनुमानगढ़ जिला किस नदी के किनारे बसा हुआ है ?
[A]घग्घर नदी
[B]सतलज नदी
[C]लूनी नदी
[D]सुकड़ी नदी
उत्तर -[A] घग्घर नदी
प्रश्न 16. क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान राज्य का भारत में कौनसा स्थान है ?
[A]पहला
[B]दूसरा
[C]तीसरा
[D]चौथा
उत्तर -[A] पहला
प्रश्न 17. राजस्थान में राजनीतिक एकीकरण की प्रक्रिया किस वर्ष शुरू हुई थी ?
[A]1947
[B]1950
[C]1948
[D]1952
उत्तर -[C] 1948
प्रश्न 18. राजस्थान का राजकीय खेल क्या है ?
[A]फुटबॉल
[B]बास्केटबॉल
[C]हॉकी
[D]क्रिकेट
उत्तर -[B] बास्केटबॉल
प्रश्न 19. राज्य के किस जिले को राजस्थान की ” देवनागरी ” कहा जाता है ?
[A]उदयपुर
[B]जयपुर
[C]सिरोही
[D]जालौर
उत्तर -[C] सिरोही
प्रश्न 20. राजस्थान के किस जिले में राजस्थान हिंदी ग्रंथ अकादमी स्थित है ?
[A]जयपुर
[B]अजमेर
[C]जैसलमेर
[D]जोधपुर
उत्तर -[A] जयपुर
बेहतर अनुभव के लिए कुकीज़ का उपयोग किया जाता है। Privacy Policy