महाभारत (Mahabharat) हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण महाकाव्य है, जिसे महर्षि वेदव्यास ने रचा था। इसे दुनिया का सबसे बड़ा महाकाव्य माना जाता है, जिसमें कुल 1,00,000 श्लोक हैं। महाभारत केवल एक युद्ध की कहानी नहीं है, बल्कि यह धर्म, नीति, राजनीति, कर्तव्य, भक्ति और जीवन के आदर्शों की शिक्षा भी देता है। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPSC, SSC, रेलवे, बैंकिंग, राज्य स्तरीय परीक्षाएँ, शिक्षक भर्ती एवं अन्य सरकारी परीक्षाओं में महाभारत से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं। इस प्रश्न संग्रह में महाभारत का इतिहास और रचनाकार, महाभारत के प्रमुख पात्र (कौरव, पांडव, श्रीकृष्ण, द्रौपदी, भीष्म, कर्ण, द्रोणाचार्य आदि), महाभारत के प्रमुख पर्व (आदिपर्व, सभा पर्व, वन पर्व, विराट पर्व, उद्योग पर्व, भीष्म पर्व, द्रोण पर्व, कर्ण पर्व, शल्य पर्व, स्त्री पर्व, शांति पर्व आदि), कौरव-पांडव युद्ध के प्रमुख घटनाक्रम, श्रीमद्भगवद गीता का महत्व, महाभारत में वर्णित नीति और शिक्षाएँ, तथा अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर आधारित वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQs) शामिल हैं। यह संग्रह न केवल आपकी महाभारत संबंधी जानकारी को समृद्ध करेगा, बल्कि परीक्षा की तैयारी में भी आपकी सहायता करेगा। यदि आप महाभारत से जुड़े सामान्य ज्ञान को मजबूत करना चाहते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं, तो यह प्रश्न संग्रह आपके लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगा!
प्रश्न 1 से 40कुल प्रश्न: 40
प्रश्न 1. महाभारत महाकाव्य के रचयिता कौन है?
[A]महर्षि वेदव्यास
[B]महर्षि वशिष्ठ
[C]महर्षि वाल्मीकि
[D]महर्षि पतंजलि
उत्तर -[A] महर्षि वेदव्यास
प्रश्न 2. पांडव और कौरव के गुरू कौन थे?
[A]कृपाचार्य
[B]भीष्म पितामह
[C]द्रोणाचार्य
[D]परशुराम
उत्तर -[C] द्रोणाचार्य
प्रश्न 3. भीष्म पितामह का बाल्यावस्था का क्या नाम था?
[A]वत्स
[B]यौधेय
[C]वरुण
[D]देवव्रत
उत्तर -[D] देवव्रत
प्रश्न 4. वह कौन स्त्री थी जिसके दृष्टिपात से युधिष्ठिर के पैरों के नख काले पड़ गए थे?
[A]विदुला
[B]गांधारी
[C]हिडिंबा
[D]कृपी
उत्तर -[B] गांधारी
प्रश्न 5. श्री कृष्ण के प्रसिद्ध शंख पाञ्चजन्य का नाम “पाञ्चजन्य " क्यों था?
[A]पाँच जनों द्वारा मिलकर बनाए जाने के कारण
[B]पंचजन नामक दानव की हड्डियों से बना था इस कारण
[C]पंचाग्नि में तपाए जाने के कारण
[D]पंचाल देश से प्राप्त हुआ था इस कारण
उत्तर -[B] पंचजन नामक दानव की हड्डियों से बना था इस कारण
प्रश्न 6. युधिष्ठिर ने शांति प्रस्ताव के अंतर्गत दुर्योधन से कुल कितने गाँव माँगे थे?
[A]पाँच
[B]दस
[C]बीस
[D]तीस
उत्तर -[A] पाँच
प्रश्न 7. “यदि मैं रणभूमि में श्रीकृष्ण से अस्त्र न उठवा लूँ तो अपने पिता का पुत्र नहीं।' यह प्रण किसने किया था?
[A]द्रोणाचार्य का
[B]कर्ण का
[C]शल्य का
[D]भीष्म का
उत्तर -[D] भीष्म का
प्रश्न 8. “गुरुजी मुझे तो केवल चिडिया की आँख दिखाई दे रही है।" यह किसने किससे कहा था?
[A]अर्जुन ने द्रोणाचार्य से
[B]कर्ण ने आचार्य परशुराम से
[C]एकलव्य ने द्रोणाचार्य से
[D]भीमसेन ने कृपाचार्य से
उत्तर -[A] अर्जुन ने द्रोणाचार्य से
प्रश्न 9. गांधारी को सौ पुत्र होने का वरदान किसने दिया?
[A]विष्षु जी व नारद जी ने
[B]कृष्ण जी व दशरथ जी ने
[C]शिव जी व वेदव्यास जी ने
[D]उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर -[C] शिव जी व वेदव्यास जी ने
प्रश्न 10. उस अस्त्र को क्या कहते हैं जिसके प्रयोग करने पर पत्थरों की वर्षा होने लगती थी?
[A]पर्वतास्त्र
[B]ऐेंद्रास्त्र
[C]वारुणास्त्र
[D]जुंभकास्त्र
उत्तर -[A] पर्वतास्त्र
प्रश्न 11. बलराम की माता का क्या नाम था?
[A]रेवती
[B]देवकी
[C]रोहिणी
[D]उलूपी
उत्तर -[C] रोहिणी
प्रश्न 12. द्रौपदी के पाँचों पुत्रों की हत्या किसने की थी?
[A]अश्वत्थामा
[B]कृतवर्मा
[C]शल्य
[D]दुर्योधन
उत्तर -[A] अश्वत्थामा
प्रश्न 13. जयद्रथ किस प्रदेश के राजा थे?
[A]मत्स्य प्रदेश के
[B]अंग प्रदेश के
[C]सिंधु प्रदेश के
[D]केकय प्रदेश के
उत्तर -[C] सिंधु प्रदेश के
प्रश्न 14. पांडवों के दूत बनकर संधि-प्रस्ताव लेकर हस्तिनापुर कौन गये थे?
[A]श्रीकृष्ण
[B]बलराम
[C]सात्यकि
[D]वेदव्यास
उत्तर -[A] श्रीकृष्ण
प्रश्न 15. वनवास के समय युधिष्ठिर की तपस्या से प्रसन्न होकर सूर्य ने उन्हें कौन सी वस्तु प्रदान की थी?
[A]अमोघ शक्ति
[B]अक्षय पात्र
[C]दिव्य रथ
[D]दिव्य मणि
उत्तर -[B] अक्षय पात्र
प्रश्न 16. अज्ञातवास के समय जब पांडव मत्स्य देश में राजा विराट के यहाँ रह रहे थे तो उस समय 'कंक' किस पांडव का नाम था?
[A]नकुल
[B]भीम
[C]युधिष्ठिर
[D]सहदेव
उत्तर -[C] युधिष्ठिर
प्रश्न 17. “मनुष्यों में से किसी ने भी वह चाहे कोई भी हो यदि गांडीव का अपमान किया तो मैं निश्चय ही उसका वध कर डालूँगा।" यह प्रतिज्ञा किसने की थी
[A]अर्जुन ने
[B]बलराम ने
[C]श्री कृष्ण ने
[D]कर्ण ने
उत्तर -[A] अर्जुन ने
प्रश्न 18. युधिष्ठिर की उस पत्नी का क्या नाम था जिसे उन्होंने स्वयंवर में प्राप्त किया था?
[A]विजया
[B]भानुमती
[C]सुभद्रा
[D]देविका
उत्तर -[D] देविका
प्रश्न 19. इनमें से 'धर्मराज' किसे कहा जाता है?
[A]युधिष्ठिर को
[B]भीम को
[C]सहदेव को
[D]नकुल को
उत्तर -[A] युधिष्ठिर को
प्रश्न 20. जयद्रथ का सिर किसने काटा था?
[A]श्रीकृष्ण ने
[B]भीम ने
[C]बलराम ने
[D]अर्जुन ने
उत्तर -[D] अर्जुन ने
प्रश्न 21. उस युग का क्या नाम था जिसमें महाभारत युद्ध हुआ था?
[A]द्वारपर युग
[B]सत्ययुग
[C]कलियुग
[D]त्रेतायुग
उत्तर -[A] द्वारपर युग
प्रश्न 22. द्रौपदी व भीम के पुत्र का नाम "सुतसोम" क्यों रखा गया था?
[A]महाभारत युद्ध में अद्भुत पराक्रम दिखाने के कारण
[B]द्रौपदी का द्वितीय पुत्र होने के कारण
[C]भीमसेन का पुत्र था इस कारण
[D]भीम द्वारा चंद्र देवता (सोम) को एक हज़ार यज्ञ करने के बाद प्राप्त होने के कारण
उत्तर -[D] भीम द्वारा चंद्र देवता (सोम) को एक हज़ार यज्ञ करने के बाद प्राप्त होने के कारण
प्रश्न 23. “अर्जुन जिस समय देवाधिदेव महादेव तुमपर प्रसन्न होंगे उस समय तुम्हारे तप के प्रभाव से मैं तुम्हें अपने सारे अस्त्र दे दूँगा।" अर्जुन से यह किसने कहा था ?
[A]इंद्र ने अर्जुन से यह कथन कहा था ।
[B]श्रीकृष्ण अर्जुन से यह कथन ने कहा था ।
[C]आचार्य परशुराम अर्जुन से यह कथन ने कहा था ।
[D]द्रोणाचार्य ने अर्जुन से यह कथन कहा था
उत्तर -[A] इंद्र ने अर्जुन से यह कथन कहा था ।
प्रश्न 24. द्रौपदी को (पूर्वजन्म में) पाँच पति प्राप्त होने का वरदान किसने दिया था ?
[A]भगवान शिव ने
[B]भगवान ब्रह्मा ने
[C]भगवान कृष्ण ने
[D]भगवान नारायण ने
उत्तर -[A] भगवान शिव ने
प्रश्न 25. अश्वत्थामा की माता का क्या नाम था?
[A]घृताची
[B]श्रुतश्रवा
[C]कृपी
[D]जानपदी
उत्तर -[C] कृपी
प्रश्न 26. इंद्र की पत्नी का क्या नाम था?
[A]अदिति
[B]पुलोमा
[C]शची
[D]उर्वशी
उत्तर -[C] शची
प्रश्न 27. शिशुपाल महाभारत काल में कहाँ के राजा थे।
[A]चंदेरी (चेदि)
[B]विदर्भ
[C]मगध
[D]अहिच्छत्र
उत्तर -[A] चंदेरी (चेदि)
प्रश्न 28. इनमें से 'दानवीर' कौन कहलाता था?
[A]अर्जुन
[B]कर्ण
[C]धृतराष्ट्र
[D]दुर्योधन
उत्तर -[B] कर्ण
प्रश्न 29. इनमें से कौन थी जिसने कुमारी अवस्था में ही एक पुत्र को जन्म दिया था?
[A]द्रौपदी
[B]कुंती
[C]भानुमती
[D]सुदेष्णा
उत्तर -[B] कुंती
प्रश्न 30. महाभारत की रचना किस छंद में हुई है?
[A]रोला
[B]हरिगीतिका
[C]अनुष्टप्
[D]भुजंगप्रयात
उत्तर -[C] अनुष्टप्
प्रश्न 31. 'गीता' के उपदेश में श्रीकृष्ण ने स्वयं को वृक्षों में कौन सा वृक्ष कहा है?
[A]अश्वत्थ (पीपल)
[B]वट (बरगद)
[C]नीप (कदंब)
[D]सरका (अशोक)
उत्तर -[A] अश्वत्थ (पीपल)
प्रश्न 32. कुरुक्षेत्र युदूधस्थल पर भीष्म पितामह बाणों से घायल होकर शर-शय्या पर पड़े रहकर प्राण त्यागने हेतु सूर्य के किस स्थिति में आने की प्रतीक्षा कर रहे थे?
[A]उदय
[B]उत्तरायण
[C]अस्त
[D]दक्षिणायन
उत्तर -[B] उत्तरायण
प्रश्न 33. दुशासन द्वारा द्रौपदी का चीर-हरण के समय किसने उसकी रक्षा की थी?
[A]पितामह भीष्म जी ने
[B]धनुर्धर अर्जुन ने
[C]भगवान श्रीकृष्ण जी ने
[D]ऋषी वषीष्ठ जी ने
उत्तर -[C] भगवान श्रीकृष्ण जी ने
प्रश्न 34. उस अश्व का क्या नाम था जो समुद्र-मंथन से निकला था?
[A]मेघपुष्प
[B]शैब्य
[C]बलाहक
[D]उच्चै:श्रवा
उत्तर -[D] उच्चै:श्रवा
प्रश्न 35. कर्ण की दिग्विजय के पश्चात दुर्योधन ने जो यज्ञ किया था उसका क्या नाम था?
[A]वैष्णव यज्ञ
[B]अश्वमेध यज्ञ
[C]विश्वजित् यज्ञ
[D]राजसूय यज्ञ
उत्तर -[A] वैष्णव यज्ञ
प्रश्न 36. महाभारत युद्ध में किसने अपने योग विद्या के बल पर सूर्यास्त कर दिया था?
[A]भगवान श्रीकृष्ण ने
[B]इन्द्र ने
[C]अर्जुन ने
[D]भीष्म ने
उत्तर -[A] भगवान श्रीकृष्ण ने
प्रश्न 37. अर्जुन एक बार युधिष्ठिर का वध कर देने को क्यों उद्यत हुए थे?
[A]अभिमन्यु को चक्रव्यूह में जाने देने के कारण
[B]युद्ध में युधिष्ठिर के पराजित हो जाने के कारण
[C]युधिष्ठिर द्वारा गांडीव का अपमान कर देने पर
[D]युधिष्ठिर की सत्यवादिता के कारण
उत्तर -[C] युधिष्ठिर द्वारा गांडीव का अपमान कर देने पर
प्रश्न 38. अर्जुन को 'पार्थ' क्यों कहते थे?
[A]अर्जुन द्वारा पृथ्वी पर सोने के कारण
[B]अर्जुन की माता कुंती का एक नाम 'पृथा' था इस कारण
[C]अर्जुन द्वारा पृथ्वी से स्वर्ग की यात्रा करने के कारण
[D]अर्जुन द्वारा पृथ्वी के अनेक राजाओं को जीतने के कारण
उत्तर -[B] अर्जुन की माता कुंती का एक नाम 'पृथा' था इस कारण
प्रश्न 39. कर्ण को 'राधेय' क्यों कहा जाता था?
[A]जनमते ही नदी में प्रवाहित कर दिए जाने के कारण
[B]राधना (पूजा) अधिक करने के कारण
[C]उनकी पालनकर्ता माता का नाम राधा था इसी कारण
[D]कुंती से उत्पन्न होने के कारण
उत्तर -[C] उनकी पालनकर्ता माता का नाम राधा था इसी कारण
प्रश्न 40. महाभारत ग्रंथ में कुल कितने श्लोक हैं?
[A]210000 श्लोक हैं
[B]150000 श्लोक हैं
[C]250000 श्लोक हैं
[D]110000 श्लोक हैं
उत्तर -[D] 110000 श्लोक हैं
बेहतर अनुभव के लिए कुकीज़ का उपयोग किया जाता है। Privacy Policy