भारत को "मंदिरों की भूमि" कहा जाता है, जहाँ अनेक प्राचीन, भव्य और ऐतिहासिक मंदिर स्थित हैं। ये मंदिर न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र हैं, बल्कि वास्तुकला, इतिहास और सांस्कृतिक धरोहर के अद्भुत उदाहरण भी हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPSC, SSC, रेलवे, बैंकिंग, राज्य स्तरीय परीक्षाएँ, शिक्षक भर्ती और अन्य सरकारी परीक्षाओं में भारत के प्रसिद्ध मंदिरों से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। इस प्रश्न संग्रह में प्राचीन मंदिरों का इतिहास, मंदिरों की वास्तुकला (नागर, द्रविड़, वेसर शैली), उत्तर भारत और दक्षिण भारत के प्रसिद्ध मंदिर, ज्योतिर्लिंग एवं शक्तिपीठ, विश्व धरोहर स्थल में शामिल मंदिर, प्रसिद्ध देवता और उनसे जुड़े मंदिर, मंदिरों से जुड़े त्योहार एवं उत्सव, तथा अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर आधारित वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQs) शामिल हैं। भारत के प्रमुख मंदिरों में कैलाशनाथ मंदिर (एलोरा), ब्रह्मेश्वर मंदिर, काशी विश्वनाथ, तिरुपति बालाजी, रामेश्वरम, बद्रीनाथ, केदारनाथ, सोमनाथ, महाकालेश्वर, अजन्ता-एलोरा गुफा मंदिर, कोणार्क सूर्य मंदिर, पद्मनाभस्वामी मंदिर, अक्षरधाम मंदिर आदि विशेष महत्व रखते हैं। यह संग्रह न केवल आपकी ऐतिहासिक और धार्मिक जानकारी को समृद्ध करेगा, बल्कि परीक्षा की तैयारी में भी आपकी सहायता करेगा। यदि आप भारत के मंदिरों से जुड़े सामान्य ज्ञान को मजबूत करना चाहते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं, तो यह प्रश्न संग्रह आपके लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगा!
प्रश्न 1 से 20कुल प्रश्न: 20
प्रश्न 1. दशावतार मंदिर भारत में कहां पर स्थित है?
[A]देवगढ़ (उत्तर प्रदेश)
[B]उज्जैन (मध्य प्रदेश)
[C]चेन्नई (तमिल नाडु)
[D]रांची (झारखंड)
उत्तर -[A] देवगढ़ (उत्तर प्रदेश)
विवरण -
दशावतार मन्दिर उत्तर प्रदेश के जिला ललितपुर के देवगढ़ में स्थित है। यह भगवान विष्णु को समर्पित है।
प्रश्न 2. नवलखा मंदिर कहां पर स्थित है?
[A]चमोली (उत्तराखंड)
[B]घुमली (गुजरात)
[C]मदुरई (तमिल नाडु)
[D]विदिशा (मध्य प्रदेश)
उत्तर -[B] घुमली (गुजरात)
विवरण -
भारत के गुजरात राज्य के घुमली में नवलखा मंदिर स्थित है। यह मंदिर सोलंकी शासकों द्वारा 11वी शताब्दी में निर्मित किया गया था।
प्रश्न 3. बद्रीनाथ मंदिर भारत के किस राज्य में स्थित है?
[A]सतना (मध्य प्रदेश)
[B]वाराणसी (उत्तर प्रदेश)
[C]रामेश्वर (तमिलनाडु)
[D]चमोली (उत्तराखंड)
उत्तर -[D] चमोली (उत्तराखंड)
विवरण -
बद्रीनाथ अथवा बद्रीनारायण मन्दिर भारतीय राज्य उत्तराखण्ड के चमोली जनपद में अलकनन्दा नदी के तट पर स्थित एक हिन्दू मन्दिर है।
प्रश्न 4. कोणार्क का सूर्य मंदिर कहां स्थित है?
[A]पुरी (ओडिशा)
[B]ऋषिकेश (उत्तराखंड)
[C]द्वारका (गुजरात)
[D]गुवाहाटी (असम)
उत्तर -[A] पुरी (ओडिशा)
विवरण -
कोणार्क सूर्य मंदिर भारत के ओड़िशा के पुरी जिले में स्थित हैं।
प्रश्न 5. मीनाक्षी मंदिर कहां स्थित है ?
[A]मदुरई (तमिल नाडु)
[B]भुवनेश्वर (उड़िसा)
[C]द्वारका (गुजरात)
[D]पाली (राजस्थान)
उत्तर -[A] मदुरई (तमिल नाडु)
विवरण -
मीनाक्षी मंदिर एक प्राचीन हिंदू मंदिर है जो तमिलनाडु के मदुरै शहर में स्थित है। यह वैगई नदी के दक्षिणी तट पर स्थित है।
प्रश्न 6. तिरुपति बालाजी का मंदिर कौन से राज्य में स्थित है?
[A]तंजौर (तमिल नाडु)
[B]उज्जैन (मध्य प्रदेश)
[C]ऋषिकेश (उत्तराखंड)
[D]तिरुमाला (आंध्र प्रदेश)
उत्तर -[D] तिरुमाला (आंध्र प्रदेश)
विवरण -
तिरुपति बालाजी का मंदिर मंदिर भारत के आंध्र प्रदेश राज्य में स्थित है। आंध्र प्रदेश में स्थित तिरुपति बालाजी मंदिर भारत के सबसे अमीर मंदिरों में से एक है ।
प्रश्न 7. त्र्यंबकेश्वर शिव मंदिर कहां स्थित है ?
[A]वाराणसी - उत्तर प्रदेश
[B]भुवनेश्वर - उड़ीसा
[C]नासिक - महाराष्ट्र
[D]श्रवणबेलगोला - कर्नाटक
उत्तर -[C] नासिक - महाराष्ट्र
विवरण -
त्र्यम्बकेश्वर ज्योर्तिलिंग मन्दिर महाराष्ट्र-प्रान्त के नासिक जिले में त्रयम्बक गाँव में हैं।
प्रश्न 8. अमरनाथ मंदिर कहां स्थित है?
[A]मध्य प्रदेश
[B]जम्मू कश्मीर
[C]आंध्र प्रदेश
[D]हिमाचल प्रदेश
उत्तर -[B] जम्मू कश्मीर
प्रश्न 9. जगन्नाथ मंदिर कहाँ स्थित है?
[A]उड़ीसा राज्य के पुरी में
[B]मध्य प्रदेश राज्य के उज्जैन में
[C]आंध्रपदेश के तिरूमाला में
[D]राजस्थान के पाली में
उत्तर -[A] उड़ीसा राज्य के पुरी में
प्रश्न 10. सोमनाथ मंदिर कहां स्थित है?
[A]तंजौर - तमिल नाडु
[B]वेरावल - गुजरात
[C]वृंदावन - उत्तर प्रदेश
[D]हंपी - कर्नाटक
उत्तर -[B] वेरावल - गुजरात
प्रश्न 11. महाकालेश्वर मंदिर कहां स्थित है ?
[A]अमृतसर - पंजाब
[B]द्वारका - गुजरात
[C]वृंदावन - उत्तर प्रदेश
[D]उज्जैन - मध्य प्रदेश
उत्तर -[D] उज्जैन - मध्य प्रदेश
प्रश्न 12. कामाख्या मंदिर कहां स्थित है ?
[A]खजुराहो - मध्य प्रदेश
[B]गुवाहाटी - असम
[C]उज्जैन - मध्य प्रदेश
[D]श्रवणबेलगोला - कर्नाटक
उत्तर -[B] गुवाहाटी - असम
प्रश्न 13. गोमतेश्वर की मूर्ति कहां स्थित है ?
[A]अमृतसर - पंजाब
[B]नासिक - महाराष्ट्र
[C]वृंदावन - उत्तर प्रदेश
[D]श्रवणबेलगोला - कर्नाटक
उत्तर -[D] श्रवणबेलगोला - कर्नाटक
प्रश्न 14. इनमें से नीलकंठ महादेव मंदिर कहां स्थित है ?
[A]ऋषिकेश - उत्तराखंड
[B]द्वारका गुजरात
[C]भुवनेश्वर उड़ीसा
[D]मथुरा उत्तर प्रदेश
उत्तर -[A] ऋषिकेश - उत्तराखंड
प्रश्न 15. बेलूर मठ कहां स्थित है ?
[A]पश्चिम बंगाल
[B]आंध्र प्रदेश
[C]कर्नाटक
[D]उड़ीसा
उत्तर -[A] पश्चिम बंगाल
प्रश्न 16. सांची का स्तूप कहां स्थित है ?
[A]उत्तरकाशी उत्तराखंड
[B]मुंबई महाराष्ट्र
[C]सांची मध्य प्रदेश
[D]सोमनाथ गुजरात
उत्तर -[C] सांची मध्य प्रदेश
प्रश्न 17. यमुनोत्री मंदिर कहां स्थित है
[A]विदिशा मध्य प्रदेश
[B]उत्तरकाशी - उत्तराखंड
[C]श्रवणबेलगोला कर्नाटक
[D]अमृतसर पंजाब
उत्तर -[B] उत्तरकाशी - उत्तराखंड
प्रश्न 18. अक्षरधाम मंदिर कहां स्थित है?
[A]आंध्र प्रदेश
[B]मध्य प्रदेश
[C]कर्नाटक
[D]दिल्ली
उत्तर -[D] दिल्ली
प्रश्न 19. एलोरा की गुफा कहां स्थित है?
[A]औरंगाबाद महाराष्ट्र
[B]उत्तरकाशी उत्तराखंड
[C]मथुरा उत्तर प्रदेश
[D]कांचीपुरम तमिल नाडु
उत्तर -[A] औरंगाबाद महाराष्ट्र
प्रश्न 20. भोरमदेव मंदिर कहां स्थित है
[A]छत्तीसगढ़
[B]आंध्र प्रदेश
[C]उड़ीसा
[D]कर्नाटक
उत्तर -[A] छत्तीसगढ़
बेहतर अनुभव के लिए कुकीज़ का उपयोग किया जाता है। Privacy Policy