GKT20 GKT20
Logo GKT20
© 2026 GKT20
गुजरात (Gujarat) भारत का एक महत्वपूर्ण पश्चिमी राज्य है, जो अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक स्थलों, व्यापारिक गतिविधियों, बंदरगाहों, पर्यटन स्थलों और औद्योगिक विकास के लिए प्रसिद्ध है। यह राज्य गिर के शेरों, द्वारका के मंदिरों, कच्छ के रण, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, साबरमती आश्रम और व्यापारिक केंद्रों के लिए जाना जाता है। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे GPSC, UPSC, SSC, रेलवे, बैंकिंग, गुजरात पुलिस, शिक्षक भर्ती एवं अन्य राज्य स्तरीय परीक्षाओं में गुजरात से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं। इस प्रश्न संग्रह में शामिल विषय: ✅ गुजरात का इतिहास – महाजनपद काल, मुगल एवं ब्रिटिश शासन, स्वतंत्रता संग्राम में भूमिका ✅ भौगोलिक स्थिति – प्रमुख नदियाँ (नर्मदा, तापी, साबरमती), जलवायु, प्राकृतिक संसाधन ✅ प्रमुख स्थल – स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, गिर राष्ट्रीय उद्यान, सोमनाथ मंदिर, द्वारका मंदिर ✅ जनसंख्या एवं जनजातियाँ – कोली, भील, रबारी, गरासिया जनजातियाँ ✅ प्रसिद्ध महोत्सव – नवरात्रि, अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव, कच्छ रण उत्सव ✅ अर्थव्यवस्था एवं उद्योग – अमूल डेयरी, जामनगर रिफाइनरी, टेक्सटाइल और डायमंड इंडस्ट्री ✅ परिवहन एवं पर्यटन स्थल – बंदरगाह (कांडला, मुंद्रा), ऐतिहासिक धरोहरें ✅ गुजरात सरकार की प्रमुख योजनाएँ – कृषि, उद्योग, व्यापार, स्मार्ट सिटी मिशन यह प्रश्न संग्रह गुजरात संबंधी सामान्य ज्ञान को मजबूत करेगा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहायक होगा। यदि आप गुजरात से जुड़े सामान्य ज्ञान को मजबूत करना चाहते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं, तो यह प्रश्न संग्रह आपके लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगा!
प्रश्‍न 1 से 20 कुल प्रश्‍न: 20

प्रश्‍न 1. गुजरात राज्य का गठन कब हुआ था ?

[A] 1 जनवरी 1960
[B] 1 दिसम्बर 1960
[C] 1 जुलाई 1960
[D] 1 मई 1960
उत्तर - [D] 1 मई 1960

प्रश्‍न 2. गुजरात राज्य की राजभाषा कौन सी है ?

[A] हिन्दी
[B] गुजराती
[C] संस्कृत
[D] अंग्रेजी
उत्तर - [B] गुजराती

प्रश्‍न 3. गांधीजी ने गुजरात विद्यापीठ की स्थापना कब की थी ?

[A] 1920
[B] 1940
[C] 1930
[D] 1950
उत्तर - [A] 1920

प्रश्‍न 4. क्षेत्रफल की दृष्टि से गुजरात का भारत में कौन सा स्थान है ?

[A] छठा
[B] आठवाँ
[C] तीसरा
[D] पाँचवा
उत्तर - [D] पाँचवा

प्रश्‍न 5. नारायण सरोवर झील गुजरात के किस जिले में स्थित है ?

[A] कच्छ
[B] भावनगर
[C] राजकोट
[D] पाटन
उत्तर - [A] कच्छ

प्रश्‍न 6. गुजरात भारत के किस रेलवे क्षेत्र के अंतर्गत आता है ?

[A] पूर्वी रेलवे
[B] पश्चिम रेलवे
[C] दक्षिण पूर्व रेलवे
[D] उत्तर रेलवे
उत्तर - [B] पश्चिम रेलवे

प्रश्‍न 7. भारत में बॉक्साइट के उत्पादक में गुजरात का कौनसा स्थान है ?

[A] पहला
[B] दूसरा
[C] तीसरा
[D] चौथा
उत्तर - [B] दूसरा

प्रश्‍न 8. भगवान कृष्ण के शासन काल के दौरान गुजरात की राजधानी क्या थी ?

[A] गांधीनगर
[B] गिरिनगर
[C] कर्णावती
[D] द्वारका
उत्तर - [D] द्वारका

प्रश्‍न 9. गुजरात में सोलंकी वंश की स्थापना किसने की ?

[A] भीमदेव
[B] मूलराज प्रथम
[C] कर्णदेव सोलंकी
[D] सिद्धराज सोलंकी
उत्तर - [B] मूलराज प्रथम

प्रश्‍न 10. महागुजरात जनता परिषद का गठन कब किया गया था ?

[A] 1956
[B] 1958
[C] 1963
[D] 1960
उत्तर - [A] 1956

प्रश्‍न 11. गुजराती मूल की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री का नाम क्या है ?

[A] सुनीता विलियम्स
[B] कल्पना चावला
[C] मृणाल साराभाई
[D] नीता ठाकरे
उत्तर - [A] सुनीता विलियम्स

प्रश्‍न 12. गुजरात में सबसे पहला टेलीफोन कहां स्थापित किया गया था?

[A] वडोदरा
[B] खेड़ा
[C] अहमदाबाद
[D] गाँधीनगर
उत्तर - [C] अहमदाबाद

प्रश्‍न 13. गुजरात के किस स्थान पर पहला खनिज तेल पाया गया था ?

[A] मुंद्रा
[B] अंकलेश्वर
[C] लुनेज
[D] उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर - [B] अंकलेश्वर

प्रश्‍न 14. गुजरात में नदियों की कुल संख्या कितनी है ?

[A] 210
[B] 185
[C] 190
[D] 200
उत्तर - [B] 185

प्रश्‍न 15. गुजरात में होली और दिवाली जैसे धार्मिक त्योहारों को मनाने पर किसने प्रतिबंध लगाया था ?

[A] जफर खान
[B] महमूद बागडो
[C] अहमद शाह
[D] औरंगजेब
उत्तर - [D] औरंगजेब

प्रश्‍न 16. गुजरात के किस जिले में सूर्योदय सबसे पहले होता है ?

[A] नवसारी
[B] अमरेली
[C] दाहोद
[D] सूरत
उत्तर - [C] दाहोद

प्रश्‍न 17. गुजरात का प्रसिद्ध पतंग महोत्सव किस दिन मनाया जाता है ?

[A] 14 जनवरी
[B] 16 फरवरी
[C] 20 मार्च
[D] 10 दिसंबर
उत्तर - [A] 14 जनवरी

प्रश्‍न 18. गुजरात का कौन सा शहर कच्चे तेल का सबसे बड़ा उत्पादक है ?

[A] अहमदाबाद
[B] अंकलेश्वर
[C] वडोदरा
[D] राजकोट
उत्तर - [B] अंकलेश्वर

प्रश्‍न 19. गुजरात की सबसे बड़ी कृत्रिम झील कौन सी है ?

[A] थोल झील
[B] सरदार सरोवर झील
[C] कांकरिया झील
[D] हरमीरसर झील
उत्तर - [C] कांकरिया झील

प्रश्‍न 20. गुजरात में कौन सा स्थान श्वेत क्रांति के मुख्यालय के रूप में जाना जाता है ?

[A] अहमदाबाद
[B] सूरत
[C] आनंद
[D] गांधीनगर
उत्तर - [C] आनंद