GKT20 GKT20
Logo GKT20
© 2026 GKT20

संविधान

Constitution

मॉक टेस्ट लगाएं
संविधान (Constitution) किसी भी देश की विधि एवं शासन व्यवस्था की आधारशिला होता है, जो नागरिकों के अधिकारों, कर्तव्यों और सरकार की कार्यप्रणाली को निर्धारित करता है। भारतीय संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है और इसे डॉ. भीमराव अंबेडकर की अध्यक्षता में तैयार किया गया था। संविधान से जुड़ा सामान्य ज्ञान विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPSC, SSC, बैंकिंग, रेलवे, न्यायिक सेवा, शिक्षक भर्ती और अन्य सरकारी परीक्षाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस प्रश्न संग्रह में संविधान का इतिहास, प्रस्तावना, मूल अधिकार,Directive Principles of State Policy (DPSP), मौलिक कर्तव्य, केंद्र-राज्य संबंध, संवैधानिक संशोधन, विभिन्न अनुच्छेद, राष्ट्रपति, संसद, न्यायपालिका, पंचायती राज और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर आधारित वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQs) शामिल हैं। यह संग्रह न केवल संविधान की गहरी समझ विकसित करेगा, बल्कि परीक्षा की तैयारी को भी मजबूत बनाएगा। यदि आप भारतीय संविधान से जुड़े सामान्य ज्ञान को मजबूत करना चाहते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं, तो यह प्रश्न संग्रह आपके लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगा!
प्रश्‍न 1 से 50 कुल प्रश्‍न: 50

प्रश्‍न 1. निम्नलिखित में से किसे "संविधान की आत्मा" माना गया है?

[A] प्रस्तावना
[B] मौलिक अधिकार
[C] राज्य के नीति निर्देशक तत्व
[D] संविधान के सभी अनुच्छेद
उत्तर - [A] प्रस्तावना
विवरण -

भारतीय संविधान में निहित प्रस्तावना को "संविधान की आत्मा" माना गया है। प्रस्तावना में मूल दर्शन और राजनीतिक धार्मिक और नैतिक मौलिक मूल्यों का उल्लेख है जो हमारे संविधान का आधार हैं।

प्रश्‍न 2. भारतीय संविधान को बनाने में कितना समय लगा था?

[A] 1 वर्ष 10 माह और 12 दिन
[B] 2 वर्ष 11 माह और 18 दिन
[C] 2 वर्ष 10 माह और 5 दिन
[D] उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर - [B] 2 वर्ष 11 माह और 18 दिन
विवरण -

भारत के संविधान का मसौदा तैयार करने और उसे अंतिम रूप देने में 2 वर्ष 11 माह और 18 दिन लगे थे। भारतीय संविधान सभा की प्रथम बैठक वर्ष 1946 में 9 दिसंबर को हुई थी। संविधान बनाने में कुल 64 लाख रुपये खर्च हुए थे।

प्रश्‍न 3. संविधान सभा की प्रथम बैठक कब हुई थी?

[A] 9 दिसम्बर 1946
[B] 11 दिसम्बर 1946
[C] 13 दिसम्बर 1946
[D] 21 दिसम्बर 1946
उत्तर - [A] 9 दिसम्बर 1946
विवरण -

संविधान सभा की पहली बैठक 9 दिसम्बर 1946 को नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन हॉल जिसे अब संसद भवन के केंद्रीय कक्ष के नाम से जाना जाता है में हुई।

प्रश्‍न 4. संविधान सभा के अस्थायी अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया था?

[A] डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद
[B] डाॅ. बी.एन. राव
[C] डा. भीमराव अंबेडकर
[D] डाॅ. सच्चिदानंद सिंहा
उत्तर - [D] डाॅ. सच्चिदानंद सिंहा
विवरण -

डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा को 9 दिसंबर 1946 को संविधान सभा का अंतरिम अध्यक्ष (अस्थायी) बनाया गया था। इसके बाद डॉ. राजेंद्र प्रसाद को संविधान सभा के अध्यक्ष के रूप में चुना गया। 6 जुलाई 1946 को स्थापित संविधान सभा भारत के संविधान को लिखने के लिए निर्वाचित एक संस्था थी।

प्रश्‍न 5. भारत की संविधान सभा के प्रारूप समिति के अध्यक्ष कौन थे?

[A] राजेंद्र प्रसाद
[B] सरदार वल्लभभाई पटेल
[C] भीमराव अम्बेडकर
[D] जवाहरलाल नेहरु
उत्तर - [C] भीमराव अम्बेडकर
विवरण -

डॉ. भीम राव अंबेडकर 1947 में भारत के संविधान का प्रारूप तैयार करने के लिए संविधान सभा द्वारा गठित मसौदा समिति के अध्यक्ष थे। डॉ. भीम राव अंबेडकर को भारत के संविधान के जनक के रूप में जाना जाता है। प्रारूप समिति के अन्य सदस्य: अल्लादी कृष्णस्वामी अय्यर एन. गोपालस्वामी के.एम. मुंशी मोहम्मद सादुल्ला बी.एल. मितर डी.पी. खेतान।

प्रश्‍न 6. भारतीय संविधान का कौन सा अनुच्छेद भारतीय नागरिकों को भारत के पूरे क्षेत्र में स्वतंत्र रूप से घूमने की अनुमति देता है?

[A] अनुच्छेद 19(1) (A)
[B] अनुच्छेद 19(1) (B)
[C] अनुच्छेद 19(1) (C)
[D] अनुच्छेद 19(1) (D)
उत्तर - [D] अनुच्छेद 19(1) (D)
विवरण -

यह प्रावधान कहता है कि भारत के नागरिक भारत के पूरे क्षेत्र में स्वतंत्र रूप से घूम सकते हैं। हालांकि इस स्वतंत्रता को सुरक्षा सार्वजनिक व्यवस्था या अनुसूचित जनजातियों के हितों की सुरक्षा के आधार पर प्रतिबंधित किया जा सकता है।

प्रश्‍न 7. भारत की संविधान सभा के पहले स्थायी अध्यक्ष का नाम बताइए।

[A] राजेन्द्र प्रसाद
[B] बी. आर. अम्बेडकर
[C] बी. एन. राऊ
[D] सच्चिदानंद सिन्हा
उत्तर - [A] राजेन्द्र प्रसाद
विवरण -

संविधान सभा ने 9 दिसंबर 1946 को अपना कार्य डॉ. सच्चिदानंद के अंतरिम अध्यक्ष के रूप में शुरू किया। दो दिन बाद 11 दिसंबर 1946 को डॉ. राजेंद्र प्रसाद को संविधान सभा का स्थायी अध्यक्ष चुना गया।

प्रश्‍न 8. भारतीय संविधान किस दिन से पूर्णतः लागू हुआ था?

[A] 26 नवंबर 1950
[B] 26 नवंबर 1950
[C] 26 अगस्त 1950
[D] 26 जनवरी 1950
उत्तर - [D] 26 जनवरी 1950
विवरण -

भारतीय संविधान लिखने वाली सभा में 299 सदस्य थे जिसके अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र प्रसाद थे। संविधान सभा ने 26 नवम्बर 1949 में अपना काम पूरा कर लिया और 26 जनवरी 1950 को यह संविधान लागू हुआ। इसी दिन कि याद में भारत में हर वर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं।

प्रश्‍न 9. संविधान सभा ने राष्ट्रगान को कब अपनाया?

[A] 26 जनवरी 1950
[B] 24 जनवरी 1950
[C] 15 अगस्त 1947
[D] 14 अगस्त 1947
उत्तर - [B] 24 जनवरी 1950
विवरण -

भारत का राष्ट्रगान जन-गण-मन मूल रूप से रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा बंगाली में रचित 24 जनवरी 1950 को भारत के राष्ट्रगान के रूप में संविधान सभा द्वारा इसके हिंदी संस्करण में अपनाया गया था। इसे पहली बार 27 दिसंबर 1911 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कोलकाता अधिवेशन में गाया गया था। राष्ट्रगान के पूर्ण संस्करण का बजने का समय लगभग 52 सेकंड है।

प्रश्‍न 10. संपत्ति के अधिकार को कानूनी अधिकार कौन से संविधान संशोधन के तहत बनाया गया?

[A] 46वें
[B] 44वें
[C] 42वें
[D] 52वें
उत्तर - [B] 44वें
विवरण -

संपत्ति के अधिकार को कानूनी अधिकार 1976 में 44वें संविधान संशोधन के तहत बनाया गया । इसमें अनुच्छेद 19(1)(f) और 31 को हटा दिया गया । हालांकि यह सुनिश्चित किया गया था कि मौलिक अधिकारों की सूची से संपत्ति को हटाने से अल्पसंख्यकों के अधिकार को उनके चुनाव के शैक्षिक संस्थानों की स्थापना और प्रशासन करने के अधिकार प्रभावित नहीं होंगे ।

प्रश्‍न 11. भारतीय संविधान में अल्पसंख्यकों की मान्यता किस आधार पर दी गई है?

[A] धर्म या भाषा
[B] जाति या रंग
[C] शिक्षा या संपत्ति
[D] इनमें से कोई नहीं
उत्तर - [A] धर्म या भाषा

प्रश्‍न 12. भारतीय संविधान में कितने मौलिक कर्तव्य उल्लेखित है ?

[A] पांच
[B] सात
[C] ग्यारह
[D] आठ
उत्तर - [C] ग्यारह

प्रश्‍न 13. भारतीय नागरिकों के मौलिक अधिकारों को निलंबित किया जा सकता है ।

[A] राष्ट्रीय आपातकाल के दौरान
[B] वित्तीय आपातकाल के दौरान
[C] कभी भी
[D] किसी भी दिशा में
उत्तर - [A] राष्ट्रीय आपातकाल के दौरान

प्रश्‍न 14. भारत में कानून के समक्ष समानता कहां से लिया गया है?

[A] निर्णय विधि से
[B] राजनीतिक अभीसमयो से
[C] संविधान से
[D] गांधी दर्शन से
उत्तर - [C] संविधान से

प्रश्‍न 15. मूल संविधान में राज्यों को कितने वर्गों में रखा गया था।

[A] पांच
[B] चार
[C] आठ
[D] सात
उत्तर - [B] चार

प्रश्‍न 16. भारतीय संविधान में ‘राज्य के नीति निदेशक तत्वों’ की संकल्पना किस देश के संविधान पर आधारित हैं ?

[A] जापान
[B] आयरलैंड
[C] अमेरिका
[D] फ्रांस
उत्तर - [B] आयरलैंड

प्रश्‍न 17. भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद नागरिकता से संबंधित है?

[A] अनुच्छेद 5
[B] अनुच्छेद 9
[C] अनुच्छेद 4
[D] अनुच्छेद 7
उत्तर - [A] अनुच्छेद 5

प्रश्‍न 18. भारत में नागरिकता अधिनियम कब पारित किया गया?

[A] 1949
[B] 1952
[C] 1955
[D] 1947
उत्तर - [C] 1955

प्रश्‍न 19. कितने वर्षों तक लगातार बाहर रहने पर भारत से नागरिकता समाप्त हो जाती है ?

[A] 7 वर्ष
[B] 9 वर्ष
[C] 18 वर्ष
[D] 5 वर्ष
उत्तर - [A] 7 वर्ष

प्रश्‍न 20. संविधान का कौन सा अनुच्छेद नए राज्यों के गठन (निर्माण) से संबंधित है?

[A] अनुच्छेद 7
[B] अनुच्छेद 2
[C] अनुच्छेद 5
[D] अनुच्छेद 3
उत्तर - [D] अनुच्छेद 3

प्रश्‍न 21. भारत के संविधान को कब अपनाया गया था?

[A] 05 दिसंबर 1949
[B] 15 अगस्त 1947
[C] 26 जनवरी 1950
[D] 26 नवंबर 1949
उत्तर - [D] 26 नवंबर 1949

प्रश्‍न 22. संविधान में किस पर महाभियोग के लिए कोई प्रावधान नहीं है?

[A] राज्यपाल
[B] मुख्यमंत्री
[C] प्रधानमंत्री
[D] राष्ट्रपति
उत्तर - [A] राज्यपाल

प्रश्‍न 23. संविधान सभा के संवैधानिक सलाहकार के रूप में किसे नियुक्त किया गया था?

[A] के. सुब्बा राव
[B] डॉ. बी. एन. राव
[C] के. एम. मुंशी
[D] डॉ. राजेंद्र प्रसाद
उत्तर - [B] डॉ. बी. एन. राव

प्रश्‍न 24. निम्नलिखित में से कौन भारत के संविधान का अभिरक्षक है?

[A] भारत का सर्वोच्च न्यायालय
[B] लोकसभा सचिवालय
[C] भारत के प्रधानमंत्री
[D] भारत के राष्ट्रपति
उत्तर - [A] भारत का सर्वोच्च न्यायालय

प्रश्‍न 25. जब संविधान लागू हुआ तब उसमें कितनी अनुसूचियां थी ?

[A] 6 अनुसूचियां
[B] 12 अनुसूची
[C] 8 अनुसूचियां
[D] 10 अनुसूचियां
उत्तर - [C] 8 अनुसूचियां

प्रश्‍न 26. मूल संविधान में कितने अनुच्छेद थे ?

[A] 420 अनुच्छेद
[B] 395 अनुच्छेद
[C] 470 अनुच्छेद
[D] 355 अनुच्छेद
उत्तर - [B] 395 अनुच्छेद

प्रश्‍न 27. राज्यों के राज्यपालों की केंद्र द्वारा नियुक्ति का प्रावधान किस देश के संविधान से लिया गया है ?

[A] ऑस्ट्रेलिया
[B] अमेरिका
[C] आयरलैंड
[D] कनाडा
उत्तर - [D] कनाडा

प्रश्‍न 28. भारत का संविधान भारत के सुप्रीम कोर्ट को केंद्र और राज्यों के बीच विवादों का निर्णय किस क्षेत्र के तहत लेने का अधिकार देता है ?

[A] रिट न्यायाधिकार
[B] वास्तविक न्यायाधिकार
[C] सलाहकार न्यायाधिकार
[D] अपीलीय न्यायाधिकार
उत्तर - [B] वास्तविक न्यायाधिकार

प्रश्‍न 29. निम्नलिखित में संविधान का कौन सा भाग संशोधित नहीं किया जा सकता है ?

[A] प्रस्तावना
[B] राज्य के नीति निदेशक सिध्दांत
[C] न्यायिक समीक्षा
[D] मौलिक अधिकार
उत्तर - [C] न्यायिक समीक्षा

प्रश्‍न 30. संविधान का अनुच्छेद 123 किससे संबंधित है ?

[A] चुनाव आयोग
[B] सुप्रीम कोर्ट का सलाहकार क्षेत्राधिकार
[C] जम्मू कश्मीर की विशेष स्थिति
[D] राष्ट्रपति के अध्यादेश
उत्तर - [D] राष्ट्रपति के अध्यादेश

प्रश्‍न 31. संविधान में दोनों सदनों की संयुक्त बैठक का प्रावधान किस अनुच्छेद में है ?

[A] 173
[B] 166
[C] 110
[D] 108
उत्तर - [D] 108

प्रश्‍न 32. भारतीय संविधान सभा के प्रथम दिन के अधिवेशन की अध्यक्षता किसने की थी ?

[A] सच्चीदानंद सिन्हा
[B] राजेन्द्र प्रसाद
[C] बी. आर. अंबेडकर
[D] जवाहर लाल नेहरू
उत्तर - [A] सच्चीदानंद सिन्हा

प्रश्‍न 33. राष्ट्रपति लोकसभा भंग करते है ?

[A] उपराष्ट्रपति की सलाह पर 85 के तहत
[B] उपराष्ट्रपति के सलाह पर अनुच्छेद 81 के तहत
[C] प्रधानमंत्री की सलाह पर अनुच्छेद 85 के तहत
[D] प्रधानमंत्री की सलाह पर अनुच्छेद 81 के तहत
उत्तर - [C] प्रधानमंत्री की सलाह पर अनुच्छेद 85 के तहत

प्रश्‍न 34. किसी भी राज्य का संवैधानिक प्रधान किसे माना जाता है ?

[A] राष्ट्रपति
[B] मंत्री परिषद
[C] राष्ट्रपति
[D] राज्यपाल
उत्तर - [D] राज्यपाल

प्रश्‍न 35. भारतीय संविधान सभा की संघीय शक्ति समिति के अध्यक्ष कौन थे ?

[A] पं. जवाहरलाल नेहरु
[B] सरदार पटेल
[C] कृष्णास्वामी अय्यर
[D] डॉ. बी. आर. अंबेडकर
उत्तर - [A] पं. जवाहरलाल नेहरु

प्रश्‍न 36. संविधान सभा में सभी निर्णय किस आधार पर लिए गए ?

[A] सहमति और समायोजना
[B] सर्वसम्मती
[C] बहुमत
[D] एकता और अखंडता
उत्तर - [A] सहमति और समायोजना

प्रश्‍न 37. भारतीय संविधान सभा में महिला सदस्यों की कुल संख्या कितनी थी ?

[A] 10
[B] 15
[C] 12
[D] 17
उत्तर - [B] 15

प्रश्‍न 38. संविधान पांडूलेखन समिति का निम्न में से कौन सदस्य नहीं था ?

[A] के.एम. मुंशी
[B] ए.के. अय्यर
[C] जवाहर लाल नेहरु
[D] मोहम्मद सादुल्लाह
उत्तर - [C] जवाहर लाल नेहरु

प्रश्‍न 39. भारतीय संविधान की प्रस्तावना पर किस क्रान्ति का प्रभाव नहीं झलकता है ?

[A] अमेरिकी क्रान्ति (1776)
[B] बोल्शेविक क्रान्ति (1917)
[C] फ्रांसीसी क्रान्ति (1789)
[D] चीन की क्रान्ति (1912)
उत्तर - [D] चीन की क्रान्ति (1912)

प्रश्‍न 40. उच्चतम न्यायालय ने संविधान के मूल ढांचे का सिद्धांत किस वाद में प्रतिपादित किया था ?

[A] बलवंत राय मेहता बनाम पंजाब राज्य
[B] केशवानंद भारती बनाम केरल राज्य
[C] अशोक मेहता बनाम केरल राज्य
[D] इनमें से कोई नहीं
उत्तर - [B] केशवानंद भारती बनाम केरल राज्य

प्रश्‍न 41. संविधान सभा का गठन किस मिशन योजना के अनुसार किया गया था

[A] कैबिनेट मिशन योजना
[B] क्रिप्स मिशन
[C] मिशन इंद्रधनुष योजना
[D] आजीविका मिशन
उत्तर - [A] कैबिनेट मिशन योजना

प्रश्‍न 42. 42 वें संविधान संशोधन 1976 को किस नाम से जाना जाता है -

[A] प्रारूप समिति संविधान
[B] अंबेडकर संविधान
[C] संपूर्ण संविधान
[D] मिनी संविधान
उत्तर - [D] मिनी संविधान

प्रश्‍न 43. किस संवैधानिक संशोधन ने लोकसभा का कार्यकाल 5 से बढ़ाकर 6 वर्ष कर दिया?

[A] 46वां संशोधन
[B] 44वां संशोधन
[C] 42वां संशोधन
[D] 40वां संशोधन
उत्तर - [C] 42वां संशोधन

प्रश्‍न 44. निम्नलिखित में से कौन सा संशोधन आपातकाल के दौरान पारित किया गया था?

[A] 47वां संशोधन
[B] 45वां संशोधन
[C] 42वां संशोधन
[D] 40वां संशोधन
उत्तर - [C] 42वां संशोधन

प्रश्‍न 45. संविधान सभा के कितने उपस्थित सदस्यों ने संविधान पर हस्ताक्षर किया ?

[A] 280 सदस्यों ने
[B] 284 सदस्यों ने
[C] 288 सदस्यों ने
[D] 285 सदस्यों ने
उत्तर - [B] 284 सदस्यों ने

प्रश्‍न 46. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में कहा गया है कि राष्ट्रपति द्वारा निर्वाचित सदस्य राष्ट्रपति के चुनाव में मतदान नहीं कर सकते हैं?

[A] अनुच्छेद 83
[B] अनुच्छेद 53
[C] अनुच्छेद 55
[D] अनुच्छेद 58
उत्तर - [C] अनुच्छेद 55

प्रश्‍न 47. भारतीय संविधान का कौन सा अनुच्छेद संवैधानिक संशोधनों से संबंधित है?

[A] अनुच्छेद 368
[B] अनुच्छेद 332
[C] अनुच्छेद 386
[D] अनुच्छेद 368
उत्तर - [A] अनुच्छेद 368

प्रश्‍न 48. किस संविधान संशोधन अधिनियम में गोवा को एक राज्य विधानसभा के साथ एक पूर्ण राज्य बनाया गया था?

[A] 57वां संविधान संशोधन अधिनियम 1987
[B] 43वां संविधान संशोधन अधिनियम 1977
[C] 44वां संविधान संशोधन अधिनियम 1978
[D] 56वां संविधान संशोधन अधिनियम 1987
उत्तर - [D] 56वां संविधान संशोधन अधिनियम 1987

प्रश्‍न 49. किस संविधान संशोधन द्वारा मतदान के अधिकार को 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष कर दिया गया?

[A] 65वाँ संविधान संशोधन
[B] 61वाँ संविधान संशोधन
[C] 63वाँ संविधान संशोधन
[D] 68वाँ संविधान संशोधन
उत्तर - [B] 61वाँ संविधान संशोधन

प्रश्‍न 50. किस संविधान संशोधन विधेयक के तहत भारतीय संविधान की 8वीं अनुसूची में चार भाषाओं बोडो डोगरी मैथिली और संथाली को जोड़ा गया है।

[A] 98 वाँ संविधान संशोधन अधिनियम 2005
[B] 93 वाँ संविधान संशोधन अधिनियम 2004
[C] 92 वाँ संविधान संशोधन अधिनियम 2003
[D] 91 वाँ संविधान संशोधन अधिनियम 2002
उत्तर - [C] 92 वाँ संविधान संशोधन अधिनियम 2003