GKT20 GKT20
Logo GKT20
© 2026 GKT20

आन्ध्र प्रदेश

Andhra Pradesh

मॉक टेस्ट लगाएं
आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) भारत के दक्षिणी भाग में स्थित एक महत्वपूर्ण राज्य है, जो अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक स्थलों, प्राकृतिक संसाधनों, तीर्थ स्थलों, कृषि उत्पादन, बंदरगाहों और औद्योगिक विकास के लिए प्रसिद्ध है। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे APPSC, UPSC, SSC, रेलवे, बैंकिंग, आंध्र प्रदेश पुलिस, शिक्षक भर्ती एवं अन्य राज्य स्तरीय परीक्षाओं में आंध्र प्रदेश से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं। इस प्रश्न संग्रह में आंध्र प्रदेश का इतिहास, भौगोलिक स्थिति, प्रमुख नदियाँ और झीलें, जलवायु और प्राकृतिक संसाधन, प्रशासनिक ढाँचा, जनसंख्या एवं जनजातियाँ, महत्वपूर्ण किले एवं ऐतिहासिक स्थल, प्रमुख मंदिर एवं धार्मिक स्थल (तिरुपति बालाजी मंदिर, श्रीकालहस्ती मंदिर, अमरावती स्तूप), राष्ट्रीय उद्यान एवं वन्यजीव अभयारण्य, कला एवं संस्कृति (कुचिपुड़ी नृत्य), प्रसिद्ध महोत्सव एवं मेले, आंध्र प्रदेश की अर्थव्यवस्था एवं उद्योग (विशाखापट्टनम पोर्ट, कृषि और आईटी सेक्टर), परिवहन एवं पर्यटन स्थल, आंध्र प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजनाएँ एवं नीतियाँ, तथा अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर आधारित वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQs) शामिल हैं। यह संग्रह न केवल आपकी आंध्र प्रदेश संबंधी जानकारी को समृद्ध करेगा, बल्कि परीक्षा की तैयारी में भी आपकी सहायता करेगा। यदि आप आंध्र प्रदेश से जुड़े सामान्य ज्ञान को मजबूत करना चाहते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं, तो यह प्रश्न संग्रह आपके लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगा!
प्रश्‍न 1 से 20 कुल प्रश्‍न: 20

प्रश्‍न 1. आंध्र प्रदेश की स्थापना कब हुई ?dy

[A] 1 नवंबर 1956
[B] 1 जनवरी1956
[C] 1 दिसम्बर 1956
[D] 1 फरवरी1956
उत्तर - [A] 1 नवंबर 1956

प्रश्‍न 2. आंध्र प्रदेश की राजकीय भाषा कौनसी है ?

[A] त‍ेलुगू
[B] हिंदी
[C] उर्दू
[D] कन्नड़
उत्तर - [A] त‍ेलुगू

प्रश्‍न 3. तिरुमाला वेंकटेश्वर मंदिर आंध्र प्रदेश किस जिले में स्थित है?

[A] कृष्णा
[B] चित्तूर
[C] कुरनूल
[D] विजयनगरम
उत्तर - [B] चित्तूर
विवरण -

तिरुमाला वेंकटेश्वर मंदिर आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले के पहाड़ी शहर तिरुमाला में स्थित है।

प्रश्‍न 4. आन्ध्र प्रदेश राज्य की सबसे प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्य शैली कौन सी है?

[A] वीरनाट्यम
[B] कुचिपुड़ी
[C] भामाकलापम्
[D] कथक
उत्तर - [B] कुचिपुड़ी

प्रश्‍न 5. आंध्र प्रदेश की सबसे बड़ी नदी कौन सी है?

[A] गोदावरी
[B] कृष्णा
[C] पेन्नार
[D] तुंगभद्रा
उत्तर - [A] गोदावरी

प्रश्‍न 6. भारत के भौगोलिक प्रभागों के अनुसार आंध्र प्रदेश राज्य निम्नलिखित मे से किस प्रभाग के अंतर्गत आता है ?

[A] पूर्वी घाट और तटीय क्षेत्र
[B] मध्य भारतीय कटक
[C] उत्तरी मैदानी क्षेत्र
[D] दक्षिणी ढलान
उत्तर - [A] पूर्वी घाट और तटीय क्षेत्र

प्रश्‍न 7. 1956 में हैदराबाद को राजधानी बनाए जाने से पहले कौन सा शहर आंध्र प्रदेश की राजधानी था?

[A] कुरनूल
[B] विजयवाड़ा
[C] विशाखापत्तनम
[D] वारंगल
उत्तर - [A] कुरनूल

प्रश्‍न 8. कॉफ़ी के पौधे आंध्र प्रदेश में निम्नलिखित क्षेत्र में उगाए जाते हैं -

[A] अराकू घाटी
[B] ताला कोना
[C] श्रीशैलम घाटी
[D] हॉर्स्ले घाटी
उत्तर - [A] अराकू घाटी

प्रश्‍न 9. आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम की किस अनुसूची में विधानसभा और संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन का उल्लेख है?

[A] अनुसूची-5
[B] अनुसूची-2
[C] अनुसूची-4
[D] अनुसूची-3
उत्तर - [B] अनुसूची-2

प्रश्‍न 10. जय आंध्र आंदोलन के दौरान आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन कब लगाया गया था ?

[A] 18 जनवरी 1973
[B] 15 जनवरी 1975
[C] 17 जनवरी 1977
[D] 11 जनवरी 1971
उत्तर - [A] 18 जनवरी 1973

प्रश्‍न 11. महाभारत का तेलुगु भाषा में अनुवाद करने वाले प्रथम व्यक्ति थे ?

[A] नन्नय्या
[B] पोथाना
[C] वेमना
[D] तिकन्ना
उत्तर - [A] नन्नय्या

प्रश्‍न 12. आंध्र प्रदेश में विधान परिषद किस वर्ष समाप्त कर दी गई ?

[A] 1983
[B] 1985
[C] 1982
[D] 1987
उत्तर - [B] 1985

प्रश्‍न 13. आंध्र विश्वविद्यालय की स्थापना किस वर्ष हुई थी ?

[A] 1926
[B] 1921
[C] 1938
[D] 1935
उत्तर - [A] 1926

प्रश्‍न 14. किस वर्ष तेलंगाना राज्य आंध्र प्रदेश से अलग हुआ ?

[A] 2013
[B] 2011
[C] 2014
[D] 2016
उत्तर - [C] 2014

प्रश्‍न 15. आंध्र प्रदेश के पहले मुख्‍यमंत्री कौन थे ?

[A] नीलम संजीव रेड्डी
[B] दामोदरम संजिवैय्या
[C] कासु ब्रम्हानंद रेड्डी
[D] पी॰ वी॰ नरसिम्हा राव
उत्तर - [A] नीलम संजीव रेड्डी

प्रश्‍न 16. आंध्र प्रदेश के पहले राज्‍पाल का नाम क्या है ?

[A] पैट्ट्म ए. थानू पिल्लई
[B] सत्यवन्त मल्लना श्रीनागेश
[C] भीम सेन सच्चर
[D] चन्दूलाल माधवलाल त्रिवेदी
उत्तर - [D] चन्दूलाल माधवलाल त्रिवेदी

प्रश्‍न 17. आंध्र प्रदेश का सबसे बड़ा नगर कौनसा है ?

[A] अनंतपुर
[B] विशाखापट्टनम
[C] चित्तूर
[D] विजयनगरम
उत्तर - [B] विशाखापट्टनम

प्रश्‍न 18. आंध्र प्रदेश का राजकीय पेड़ कौन सा है ?

[A] आम
[B] नीम
[C] अनार
[D] शिरिश
उत्तर - [B] नीम

प्रश्‍न 19. आंध्र प्रदेश का क्षेत्रफल कितना वर्ग कि. मी. है ?

[A] 170205 वर्ग कि. मी.
[B] 150205 वर्ग कि. मी.
[C] 160205 वर्ग कि. मी.
[D] 140205 वर्ग कि. मी.
उत्तर - [C] 160205 वर्ग कि. मी.

प्रश्‍न 20. आंध्र प्रदेश के पड़ोसी राज्य से सीमा कितने राज्यों से मिलती हे ?

[A] 5 राज्यों से
[B] 3 राज्यों से
[C] 7 राज्यों से
[D] 6 राज्यों से
उत्तर - [A] 5 राज्यों से